यह ब्लॉग खोजें

रविवार, 26 अगस्त 2018

नोएडा इस्कान ने की जन्माष्टमी को कृष्णभक्तिमय बनाने की जोरदार तैयारी




हरिओम शर्मा

नोएडा। कृष्णभक्ति की अंतर्राष्ट्रीय संस्था इस्कान के तत्वावधान में नोएडा में भव्य और यादगार कार्यक्रम आयोजित होते हैं। सी क्रम में जन्माष्टमी के अवसर पर नोएडा में एक भव्य शोभा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इसकी तैयारी जोर-शोर से की जा रही है। इस्कान नोएडा के जन संपर्क अधिकारी बुद्धिमाता दास के मुताबिक यह शोभा यात्रा सेक्टर-18 स्थित गुरुद्वारा से प्रारंभ होकर मेट्रो स्टेशन, सब माल, डीएम चौक, स्पाइस माल और अंबेडकर चौक होते हुए सेक्टर-33 स्थित इस्कान मंदिर तक जाएगी। मंदिर में शोभा यात्रा में शामिल भक्तों के लिए भंडारे का आयोजन किया गया है। बुद्धिमाता दास के मुताबिक शोभा यात्रा में पांच झांकियों की तैयारी की जा रही है। प्रथम झांकी श्रीकृष्ण और बलराम अवतार की होगी। इनके अलावा वृंदावन के राधाकृष्ण, द्वारका के राधाकृष्ण, कृष्ण-बलराम और राम दरबार की होंगी। छोटे-छोटे बाल कलाकार इनकी शोभा बढ़ाएंगे। सभी बच्चे इस्कान नोएडा द्वारा 15 वर्ष से कम आयु के बच्चों के लिए संचालित प्रह्लाद स्कूल के होंगे। उन्हें स्कूल में वैदिक संस्कृति का ज्ञान प्रदान किया जाता है। साथ ही यो औरग, चित्रकला, वाद्ययंत्र नृत्यकला की शिक्षा दी जाती है।
उन्होंने बताया कि शोभा यात्रा में शामिल होने के लिए विश्व के कई देशों से भक्तगण आ रहे हैं। बैंड बाजे और घोड़े की भी व्यवस्था की गई है। शोभायात्रा में भक्तगण हरेकृष्ण महामंत्र का कीर्तन करते हुए चलेंगे। इस दौरान मुक्त हस्त से हलवे के प्रसाद का वितरण किया जाएगा। यात्रा के दौरान पेयजल के लिए एक विशेष टैंकर मौजूद रहेगा। रास्ते में भागवत गीता, रामायण और अन्य आध्यात्मिक ग्रंथों का वितरण किया जाएगा। शाम 8 बजे तक शोभा यात्रा मंदिर पहुंचेगी जहां रात्रिभोज का आयोजन किया गया है। शोभायात्रा का मुख्य मकसद नोएडावासियों को 3 सितंबर को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के कार्यक्रम में शामिल होने का आमंत्रण देना है।
 इसके अलावा 26 अगस्त को बलराम जयंती मनाई जाएगी। बलराम जी श्रीकृष्ण के बड़े भाई थे। धर्म शास्त्रों में उन्हें अवतार के रूप में स्वीकार किया गया है। यह कार्यक्रम शाम 6 बजे से 9 बजे तक चलेगा। इस क्रम में  भजन- कीर्तन, कथा के अलावा भंडारा प्रसाद के वितरण की व्यवस्था है। भगवान बलराम को अत्यंत प्रिय पेय वारुणी का भी भोग लगाकर भक्तों के बीच वितरित किया जाएगा। इस मौके पर मटकी फोड़ का भी आयोजन किया जा रहा है।
3 सितंबर को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का कार्यक्रम भी भव्य होगा। सैकड़ों भक्तगण दिन-रात इसकी तैयारी में लगे हैं। फूलों और गुब्बारों से मंदिर की विशेष सजावट की जा रही है। पंडाल इस ढंग से बनाया जा रहा है कि भक्तगण कहीं से भी श्रीकृष्ण के मनोहारी रूप का दर्शन कर सकें। आवागमन के लिए 10 फुट का गलियारा बनाया जा रहा है। सैकड़ों महिलाएं भोग तैयार करने में जुटी हैं। 201 तरह के भोग चढ़ाने की योजना है। कार्यक्रम शाम 6 बजे से मध्यरात्रि तक चलेगा। इस मौके पर इस्कान का गोविंदा बैंड पाश्चात्य धुनों पर आधारित रौक शो प्रस्तुत करेगा। विश्व भर के कलाकार वैदिक सभ्यता पर आधारित नृत्य कथन, ओडिशी आदि की प्रस्तुति देंगे। जन्माष्टमी के दिन सुबह 4.30 बजे से मध्यरात्रि तक मंदिर के कपाट खुले रहेंगे। कार्यक्रम में 5 लाख से अधिक भक्तों की भागीदारी की उम्मीद है।
इस मौके पर भारत सरकार के पर्यटन एवं संस्कृति राज्यमंत्री महेश शर्मा मुख्य अतिथि होंगे। जबकि उत्तर प्रदेश महिला आयोग की अध्यक्ष विमला बाथम, धायक पंकज सिंह, गौतम बुद्ध नगर के जिलाधिकारी, नोएडा प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी, पुलिस उपायुक्त, पुलिस उपायुक्त यातायात, सिटी मैजिस्ट्रेट सहित अन्य गण्यमान्य लोग विशेष रूप से सम्मिलित होंगे।
उल्लेख्य है कि 1966 में स्कान की स्थापना कृष्णकृपामूर्ति एसी भक्तिवेदांत स्वामी प्रभुपाद ने कृष्णभावनामृत के प्रचार-प्रसार हेतु की थी। आज भारत के अलावा पूरे विश्व में इस्कान के 700 मंदिर, केंद्र, समुदाय, रेस्त्रा और विद्यालय संचालित हो रहे हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

बांग्लादेशी मॉडल की ओर बढ़ता देश

  हाल में बांग्लादेश का चुनाव एकदम नए तरीके से हुआ। पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया के नेतृत्व वाली मुख्य विपक्षी दल बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार...