यह ब्लॉग खोजें

शुक्रवार, 31 अगस्त 2018

पहले सप्ताह में खुले रहेंगे बैंक, जारी रहेगी सेवा


नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने स्पष्ट किया है कि सितंबर के पहले सप्ताह में 6 दिनों तक बैंकों की बंदी महज सोशल मीडिया में फैलाई गई अफवाह है। इससे आम लोग बेवजह परेशान हो रहे हैं।
सरकार ने स्‍पष्‍ट किया है कि सितंबर के पहले सप्‍ताह में बैंक खुले रहेंगे और बैंकिंग गतिविधियां बिना किसी व्‍यवधान के जारी रहेंगी। बैंक केवल 2 सितंबर को रविवार के दिन और 8 सितंबर को दूसरे शनिवार के दिन बंद रहेंगे, तीन सितंबर को देश में सभी जगह छुट्टी नहीं है। इस दिन नेगोशिएबल इन्स्ट्रमेन्ट्स एक्‍ट, 1881 के तहत केवल कुछ ही राज्‍यों में बैंक बंद रहेंगे।

बैंक जिन दिनों बंद रहेंगे उन दिनों सभी राज्‍यों में एटीएम पूरी तरह काम करते रहेंगे। ऑनलाइन बैंकिंग सेवाओं पर भी कोई असर नहीं पड़ेगा। बैंकों से कहा गया है कि वे एटीएम मशीनों में निकासी के लिए पर्याप्‍त मात्रा में नकदी की उपलब्‍धता सुनिश्चित करें।   

रिफ्रेक्टरी स्टेटस एपिलैपटिक्स के मरीज को मिला जीवन दान

राँची के आर्किड अस्पताल में डाॅक्टरों को मिली बड़ी सफलता


रांची। आॅर्किड अस्पताल के चिकित्सकों एवम् मेडिकल टीम ने कोमा में गई मरीज बिमला देवी बजोरिया को गहन चिकित्सा एवम् सेवा के तत्पश्चात जीवन दान दिया।
ज्ञात हो की रिफ्रेक्टरी स्टेटस एपिलेपटिक्स एक घातक बीमारी है जिसमें मरीज को लगातार मिरगी के दौरे पड़ते है। आमतौर पर मिरगी का दौरा पड़ने के बाद व्यक्ति सामान्य अवस्था में लौट जाता है परन्तु इस बीमारी में सामान्य अवस्था में आने से पूर्व ही दोबारा और कई बार दौरे पड़ जाते है। और विलम्ब करने पर प्राण घातक सिद्ध होते है।
उक्त मरीज तेज बुखार, गर्दन दर्द, आरटेरियल सेन्सोरियम, अफासिया की शिकायत पर अपोलो हाॅस्पिटल, कोलकाता में भर्ती हुई। इस बीमारी की पुष्टि होने के बाद एवम् वेंटिलेटर सपोर्ट में चले जाने के पश्चात् वहाँ के चिकित्सकों ने लगभग इनके परिजनों केा जवाब ही दे दिया था, तत्पश्चात् राँची के निवासी होने के कारण इन्हें आॅर्किड अस्पताल में न्यूरोलोजिस्ट डाॅ उज्जवल राॅय के परामर्श में भर्ती किया गया।
उक्त मरीज को फिजिसियन एवम् कार्डियोलोजिस्ट डाॅ एस.सी.जैन, न्यूरोलाॅजिस्ट डाँ उज्जवल राॅय, डायबिटोलाॅजिस्ट डाॅ बिनय ढनढनीया, इंटेसीव केयर के हेड डाॅ राश कुजुर, डाॅ सुयश सिन्हा, इंटेसिमिष्ट डाॅ अमित गुप्ता एवम् डाॅ कृष्णा प्रसाद की टीम के देख-रेख में इलाज शुरू हुआ।
मरीज की लगातार म्म्ळ माॅनिटिरिंग की गई और धीरे-धीरे वेन्टीलेटर से हटाया गया, मरीज की स्थिति में धीरे-धीर सुधार हुआ एवम् काफी संयम और धैर्य रखते हुए वो सामान्य स्थिति में लौट आई, और वर्तमान में अस्पताल से डिस्चार्ज की जा रही है।
लगभग 1) महीने के इस चिकित्सीय प्रक्रिया एवम् जटिल बीमारी से ईजाद दिलाने में आॅर्किड अस्पताल की नर्सींग टीम का योगदान अतयंत सराहनीय रहा क्योकिं इस बीमारी में नर्सींग केयर की अहम भूमिका होती है, चिकित्सा के इस आधुनिक युग में क्रिटिकल केयर यूनिट एवं अस्पताल की क्रिटकल केयर टीम किसी भी गंभीर एवं असाध्य बीमारी के प्रबंधन में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है। इस तरह एक सशक्त क्रिटिकल केयर टीम के द्वारा गंभीर मरीजों के इलाज में योगदान से जटिल बिमारियों से ग्रषित एवं मल्टीप्ल आॅर्गन फेलियर से जूझते मरीजों के स्वस्थ होने की आशा एवं मात्रा में वृद्धि हुई है एवं गंभीर बिमारियों से ग्रसित मरीज लाभान्वित भी हुए है। आॅर्किड अस्पताल अपनी स्थापना के समय से ही उच्च  गुणवत्ता युक्त क्रिटिकल केयर चिकित्सा झारखंडवासियों को मुहैया कराने के लिए प्रतिबद्ध है।
इस प्रेस वार्ता की सम्बोधित अस्पताल के ब्व्व् डाॅ ए॰के॰ पाण्डे, न्यूरोलोजिस्ट, डाॅ उज्जवल राॅय, क्रिटिकल केयर टीम के हेड डाॅ राश कुजुर, इन्टेसिभिष्ट डाॅ अमित गुप्ता एवम्, सिनियर रेजिस्ट्रार डाॅ कृष्णा प्रसाद ने किया, इस मौके पर आर्किड अस्पताल के मेडिकल डायरेक्टर डाॅ रमन भी मौजुद थें।

सीएम की चीन यात्रा भाजपा की दोहरी नीति का परिचायकः सुबोधकांत



रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास की चीन यात्रा पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री सुबोधकांत सहाय ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि यह भाजपा की दोहरी नीति का ज्वलंत उदाहरण है। जो चीन डोकलाम पर नज़र गड़ाए बैठा है, जो पाकिस्तान का सबसे बड़ा संरक्षक है वह भारत का कभी सगा नहीं हो सकता। भाजपा के नेता और सहयोगी संगठन चीन के बने उत्पादों के बहिष्कार का आह्वान करते हैं। फिर आर्थिक विकास के नाम पर चीन के साथ गलबहियां करने का क्या अर्थ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद तो विदेशी निवेश के नाम पर दुनिया की सैर करते हुए चार साल गुजार दिए और कोई छौटा-मोटा निवेश भी नहीं ला सके। अब अपने मुख्यमंत्रियों को विदेश यात्रा का अवसर देकर उनकी हसरत पूरी कर रहे हैं। सत्ता में वापस तो आना नहीं है। जितना समय शेष बचा है उसमें अपने अरमान पूरे कर लो। राजकोष पर बोझ पड़ता है तो पड़े। अर्थ व्यवस्था को कोई लाभ नहीं होता है तो न हो। कम से कम भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री यह शिकायत तो नहीं करेंगे कि प्रधानमंत्री बनने के बाद मोदी जी खुद ही दुनिया की सैर करते रहे औरों को मौका नहीं दिया। श्री सहाय ने कहा कि मोदी सरकार को अर्थ व्यवस्था की कितनी समझ है यह नोटबंदी और जीएसटी लागू करने के तरीके से जाहिर हो चुका है। नोटबंदी एक बेतुकी कवायद थी, अब यह बात विपक्ष नहीं कह रहा है स्वयं रिजर्व बैंक की वार्थिक रिपोर्ट बता रही है। जब अनुमानित काला धन नष्ट नहीं हुआ और रद्द नोटों का 99 प्रतिशत से अधिक हिस्सा बैंकों के पास वापस आ गया तो अब इसका सुखद नतीजा भविष्य में आने का दावा किया जा रहा है। अपनी पराजय स्वीकार करना अच्छी और स्वस्थ परंपरा है लेकिन इसके लिए बड़े कलेजे की जरूरत होती है। सिर्फ दावा कर देने से किसी का कलेजा 56 इंच का नहीं हो जाता। अपनी गलतियों को सही करार देने के लिए कुतर्क गढ़ना इनसान को अविश्वसनीय बनाता है। सरकार अच्छी तरह जानती है कि चीन भारत का दुश्मन रहा है और रहेगा लेकिन घूमने-फिरने के लिए अच्छी जगह है इसलिए अर्थ-व्यवस्था की बेहतरी के नाम पर घुमक्कड़ी का आयोजन किया जा रहा है। सरकारी खजाने को किस तरह लूटा और अपने पूंजीपति दोस्तों के बीच लुटाया जा रहा है, जनता देख और समझ रही है। उसे जवाब देने के लिए अगले चुनाव का इंतजार है।

मौलाना आजाद कालेज पर संचालक अंजुमन इस्लामिया का दावा अवैधानिकः अकीलुर्रहमान

रांची।हाइयर मुस्लिम एजुकेशन सोसायटी आॅफ अंजुमन इस्लामिया के संयुक्त सचिव अकीलुररहमान ने कहा के मौलाना आजाद काॅलेज का संचालन हाइयर मुस्लिम एजुकेशन सोसायटी करता है ना कि अंजुमन इस्लामिया राँची, हाइयर मुस्लिम एजुकेशन सोसायटी आॅफ अंजुमन इस्लामिया एक निबंधित सोसायटी जिसका निबंधन संख्या 58 है जो बिहार सरकार निबंधन कार्यालय से 1970 में हुईं है।
और तब से ही काँलेज का संचालन करती आ रही है, बायलाॅज के अनुसार कांलेज  प्रबंधन समिति के Ex officeo president अंजुमन इस्लामिया राँची के अध्यक्ष हो सकते है इनका अधिकार क्षेत्र मात्र काॅलेज  प्रबंधन समिति की बैठक में केवल अध्यक्षता करने का है।
मौलाना आजाद काॅलेज संचालन एवं अन्य निर्णय हाईर मुस्लिम एजुकेशन सोसायटी आॅफ अंजुमन इस्लामिया के सचिव सभी सदस्यों के सहमति पर ले सकते है। वर्ष 2014 में  अंजुमन इस्लामिया राँची द्वारा मौलाना आजाद काॅलेज प्रबंधन समिति के कुछ सदस्यों को अपने साथ मिलाकर काॅलेज में अवैध कब्जा कर कई नियम विरूध कार्यो को अंजाम दे रहे है।
जिसके खिलाफ हाईर मुस्लिम एजुकेशन सोसायटी ने झारखंड शिक्षा न्यायाधिकरण में केस किया है जिस पर नियमित सुनवाई चल रही है।
ऐसे में अंजुमन इस्लामिया राँची किस नियम और अधिकार से मौलाना आजाद काॅलेज के संचालना हेतु बायलाॅज बना रही है। अंजुमन इस्लामिया के इस असंवैधानिक कार्य के खिलाफ जल्द ही सोसायटी की बैठक कर हाईकोर्ट में न्याय की गुहार लगाई जाएंगी।

एचइसी ने शुरू किया स्वच्छता पखवाड़ा




रांची। भारत सरकार के दिशा-निर्देशानुसार एच.ई.सी. में ‘स्वच्छता पखवाड़ा‘ दिनांक 16.08.2018 से 31.08.2018 तक आयोजित किया गया है।
इसी क्रम में आज दिनांक 29.08.2018 एफएफपी, एचएमबीपी एवं एचएमटीपी के विभिन्न कर्मशालाओं में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इसके साथ ही संत थाॅमस स्कूल के प्राचार्य  सीबू अब्राहम मैथ्यु के सहयोग से एचईसी द्वारा स्कूल प्रांगण एवं नगर परिसर में स्वच्छता अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें एचईसी के कार्मिक प्रमुख श्री दीपक दुबे द्वारा स्कूली छात्र-छात्राओं को स्वच्छता के महत्व एवं स्वच्छता से संबंधित है। पद्धति के विषय में जानकारी प्रदान कर बच्चों को स्वच्छता के प्रति जागरुक किया गया। इसके साथ ही संत थाॅमस स्कूल के छात्र-छात्राओं ने नगर परिसर को पालिथीन मुक्त करने हेतु साफ-सफाई एवं लोगों को जागरुक करने हेतु धुर्वा क्षेत्र में स्वच्छता जुलस निकाला गया।
इसके अतिरिक्त नगड़ी रोड़ एवं सपारोम गाँव में निगम द्वारा नुक्कड़-नाटक एवं संगीत के माध्यम से जन-समूह एवं विद्यार्थियों को ‘स्वच्छ भारत अभियान‘ के अन्तर्गत स्वच्छता के महत्व संबंधी बाते


एक सितंबर को पीएम मोदी करेंगे ‘इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक’ का शुभारंभ


नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र  मोदी कल यानी 01 सितंबर2018 को नई दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (आईपीपीबी) का शुभारंभ करेंगे।
आईपीपीबी को आम आदमी के लिए एक सुगमकिफायती और भरोसेमंद बैंक के रूप में स्थापित करने की कोशिश की जा रही है, ताकि केन्द्र सरकार के वित्तीय समावेश उद्देश्यों को तेजी से पूरा करने में मदद मिल सके। देश के हर कोने में फैले डाक विभाग के 3,00,000 से अधिक डाकियों और ग्रामीण डाक सेवकों के विशाल नेटवर्क से इसे काफी लाभ मिलेगा। इसलिए आईपीपीबी भारत में लोगों तक बैंकों की पहुंच बढ़ाने में उल्लेखनीय भूमिका निभाएगा।
आईपीपीबी का शुभारंभ तेजी से विकास की ओर बढ़ते भारत का लाभ देश के दूरस्थ कोनों में सुलभ कराने संबंधी केन्द्र सरकार के प्रयासों को मजबूती देने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण मील का पत्थर है।
शुभारंभ के दिन,  आईपीपीबी की देश भर में 650 शाखाएं और 3250 एक्सेस प्‍वाइंट (पहुंच केन्द्र/कार्यकलाप केन्द्र) होंगे, जहां समानांतर रूप से शुभारंभ कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
देश भर में सभी 1.55 लाख डाकघर 31 दिसंबर, 2018 तक आईपीपीबी प्रणाली से जुड़ जाएंगे। .
आईपीपीबी बचत और चालू खातोंधन हस्तांतरणप्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरणबिल और उपयोगिता भुगतान  और उद्यम एवं वाणिज्यिक भुगतान जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराएगा। इन सुविधाओं एवं इससे जुड़ी अन्य संबंधित सेवाओं को बैंक के अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी प्‍लेटफॉर्म का उपयोग करते हुए बहु-विकल्प माध्यमों (काउंटर सेवाएंमाइक्रो-एटीएम मोबाइल बैंकिंग एप एसएमएस और आईवीआर) के जरिए उपलब्ध कराया जाएगा।

दर्जन भर लोगों ने ली राजद की सदस्यता

रांची। प्रदेश राजद कार्यालय में प्रदेश राजद महासचिव सह प्रवक्ता कैलाश यादव के नेतृत्व में भाजपा,आजसू एवं सी.पी.एम.के दर्जनों लोगों ने सामाजिक न्याय मसीहा राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की विचारधारा एवं राजद की नीति सिद्धान्त को मानते हुए सभीलोगों ने आस्था व्यक्त कर सदस्यता ग्रहण की।
इस अवसर पर सभी लोगो को राजद से पूर्व विधायक सह प्रधान महासचिव संजय कुमार सिंह यादव,पूर्व संसद मनोज कुमार, चन्द्रशेखर भगत,घुरा राम रामकुमार यादव,सुरेश राय सतरूपा पांडेय,राजेश रौशन साहिल साहिन सहित कई लोगो ने माला पहनाकर स्वागत किया।
नोट :- पार्टी में शामिल लोंगो में प्रमुख तौर नरेश राम चन्द्रवंसी, असर्फी राय, शिवकुमार सिंह,जगदीश सिंह,राजेंद्र प्रसाद, बीएन सिंह,निशांत कुमार,रंजन कुमार, अयोध्या कुमार,रोहित कुमार, आनन्द कुमार,ओमप्रकाश यादव, रामव्यास सिंह यादव,तारकेश्वर सिंह,डीके सिंह,सुधाकर महतो, धर्मनाथ यादव,विकी सिंह, रघुनंदन सिंह,प्रेम यादव सहित अन्य लोगों ने राजद की सदस्यता ग्रहण किया।

स्वर्ण जयंती वर्ष का झारखंड : समृद्ध धरती, बदहाल झारखंडी

  झारखंड स्थापना दिवस पर विशेष स्वप्न और सच्चाई के बीच विस्थापन, पलायन, लूट और भ्रष्टाचार की लाइलाज बीमारी  काशीनाथ केवट  15 नवम्बर 2000 -वी...