| नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने स्पष्ट किया है कि सितंबर के पहले सप्ताह में 6 दिनों तक बैंकों की बंदी महज सोशल मीडिया में फैलाई गई अफवाह है। इससे आम लोग बेवजह परेशान हो रहे हैं। सरकार ने स्पष्ट किया है कि सितंबर के पहले सप्ताह में बैंक खुले रहेंगे और बैंकिंग गतिविधियां बिना किसी व्यवधान के जारी रहेंगी। बैंक केवल 2 सितंबर को रविवार के दिन और 8 सितंबर को दूसरे शनिवार के दिन बंद रहेंगे, तीन सितंबर को देश में सभी जगह छुट्टी नहीं है। इस दिन नेगोशिएबल इन्स्ट्रमेन्ट्स एक्ट, 1881 के तहत केवल कुछ ही राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। बैंक जिन दिनों बंद रहेंगे उन दिनों सभी राज्यों में एटीएम पूरी तरह काम करते रहेंगे। ऑनलाइन बैंकिंग सेवाओं पर भी कोई असर नहीं पड़ेगा। बैंकों से कहा गया है कि वे एटीएम मशीनों में निकासी के लिए पर्याप्त मात्रा में नकदी की उपलब्धता सुनिश्चित करें। |
यह ब्लॉग खोजें
शुक्रवार, 31 अगस्त 2018
पहले सप्ताह में खुले रहेंगे बैंक, जारी रहेगी सेवा
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
स्वर्ण जयंती वर्ष का झारखंड : समृद्ध धरती, बदहाल झारखंडी
झारखंड स्थापना दिवस पर विशेष स्वप्न और सच्चाई के बीच विस्थापन, पलायन, लूट और भ्रष्टाचार की लाइलाज बीमारी काशीनाथ केवट 15 नवम्बर 2000 -वी...
-
वो दिन भी खूब थे...तब जम कर नाटक किया करते थे ...कई सपने देखा करते..नाटको से ये कर देंगे..वो कर देंगे...क्रांति ला देंगे ...आन्दोलन खड़ा...
-
शहरी इलाके की प्राइम लोकेशन पर बसी स्लम बस्ती. उसपर भू-माफिया की गिद्धदृष्टि. उसे खाली कराने के लिए इलाके के सबसे बड़े माफिया डान के साथ कर...
-
मनोहरपुर। पुलिस और पब्लिक के बीच बेहतर समन्वय कायम करना समय की मांग है। लेकिन कम ही अधिकारी यह समायोजन कर पाते हैं। लेकिन सजग और कर्तव्य...
-
झारखंड स्थापना दिवस पर विशेष स्वप्न और सच्चाई के बीच विस्थापन, पलायन, लूट और भ्रष्टाचार की लाइलाज बीमारी काशीनाथ केवट 15 नवम्बर 2000 -वी...
-
झारखंड के अलग राज्य के रूप में अस्तित्व में आये 11 साल हो गए. इस बीच जितनी भी सरकारें बनीं उनमें मुख्यमंत्री का पद आदिवासियों के लिए अघोषित ...
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें