यह ब्लॉग खोजें

शुक्रवार, 16 नवंबर 2018

नियमों का कड़ाई से पालन हो तो घटेंगी सड़क दुर्घटनाएं



सड़क सुरक्षा परिषद् की बैठक में बोले सीएम रघुवर दास

रांची। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि मानव जीवन बहुत कीमती है। सड़क दुर्घटना को न्यूनतम करने का प्रयास करें। दुर्घटना में मृत्यु होने से परिवार टूट जाता है। दुर्घटना रोकने के लिए नियमों का कड़ाई से पालन करायें। जिन स्थानों पर ज्यादा दुर्घटनाएं होती हैं, उन स्थानों पर एक किमी पहले से ही साइनेज आदि के माध्यम से लोगों को सचेत करें। तेज गति रोकने के लिए सीसीटीवी से मॉनिटरिंग करें और नियम तोड़ने वालों पर चालान करें। उक्त बातें मुख्यमंत्री रघुवर दास ने झारखंड मंत्रालय में आयोजित राज्य सड़क सुरक्षा परिषद् की बैठक में कहीं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारी वाहनों की अधिकतम गति सीमा हाइवे पर 70 किमी प्रति घंटा तथा रिहाइशी क्षेत्रों में 40 किमी प्रति घंटे से ज्यादा न हो। इसी प्रकार दोपहिया वाहनों के लिए यह सीमा 60 किमी प्रति घंटा तथा 40 किमी प्रति घंटा से ज्यादा न हो। लोगों को इसके प्रति सचेत करने के लिए जगह-जगह स्पीड से संबंधित होर्डिंग लगायें। सबसे ज्यादा मौतें दोपहिया वाहन चालकों की होती है। इसे रोकने के लिए हेलमेट पहनना कड़ाई से लागू करें। लोगों को जागरूक भी करें। जिन स्कूलों के बच्चे दोपहिया वाहनों से स्कूल जाते हैं, उनपर विशेष ध्यान रखें। लोगों को ओवरटेक करने से भी रोकने के लिए जागरूक करें। ओवरटेक कर 2-4 मिनट बचाये जा सकते हैं, लेकिन कीमती जान को जोखिम में डालकर चलते हैं। 
मुख्यमंत्री ने कहा कि हाइवे पर एंबुलेंस की संख्या बढ़ायें। उन एंबुलेंस को भी 108 से जोड़ दें, ताकि कम से कम समय में दुर्घटना स्थल तक पहुंचा जा सके। समय पर इलाज मिलने पर ज्यादातर लोगों की जान बचायी जा सकती है। उन्होंने कहा कि लोगों में जागरूकता फैलाने के लिए रन फॉर सेफ्टी के नाम से अभियान चलायें। साप्ताहिक कार्यक्रम बनायें। सोशल मीडिया के माध्यम से भी जागरुकता अभियान चलायें। हाइवे पेट्रोलिंग वाहनों को सीट बेल्ट, वाहनों की स्पीड आदि की जांच के लिए लगायें। लेकिन वे चालान नहीं काटेंगे। वे किसी प्रकार की वसूली भी नहीं करेंगे। शिकायत मिली तो कड़ी कार्रवाई की जायेगी।

बैठक में बताया गया कि झारखंड में 143 ब्लैक स्पॉट चिन्हित किये गये हैं। इन स्थानों पर विशेष काम किया जा रहा है। इसी का नतीजा है कि इस वर्ष की तीसरी तिमाही में दुर्घटना तथा मृत्यु दर में कमी आयी है। ड्रंक एंड ड्राइव के लिए भी विशेष अभियान चलाया जाता रहा है। हेलमेट और सीट बेल्ट की जांच में कड़ाई की जा रही है।

बैठक में मुख्य सचिव सुधीर त्रिपाठी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ सुनील कुमार वर्णवाल, नगर विकास सचिव अजय कुमार सिंह, पथ सचिव के के सोन, परिवहन सचिव प्रवीण टोप्पो, सदस्य  ललित ओझा, राम बांगड़ समेत अन्य सदस्य उपस्थित थे।

युवाओं का भविष्य संवार रहे निरूप कुमार प्रधान



* परोपकार में समर्पित किया जीवन

अपने भविष्य की चिंता छोड़ गरीब व मेघावी छात्रों के जीवन को संवारने का बीड़ा उठाना महानता कहलाता है। प्रतिभाशाली छात्रों के सुनहरे भविष्य निर्माण में अपना सबकुछ न्योछावर कर देना आसान नहीं है। लेकिन इसे सच कर दिखाया है चक्रधरपुर निवासी युवाओं के मार्गदर्शक व प्रेरणास्रोत निरूप कुमार प्रधान ने। श्री प्रधान का लक्ष्य गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को नि:शुल्क शिक्षा देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। उनकी प्रारंभिक शिक्षा चक्रधरपुर स्थित कारमेल हाई स्कूल से हुई। वहीं के आरपीएस कॉलेज से इंटर पास किया। ग्रैजुएशन जेएलएन कॉलेज से किया। वह पढ़ने में काफी तेज रहे। मैट्रिक से लेकर ग्रैजुएशन तक कक्षा मे अव्वल रहे। मैट्रिक की परीक्षा में स्कूल टॉपर का खिताब हासिल किया। उन्होंने पढ़ाई के बाद निजी व सरकारी नौकरियों में ज्वाइन किया, लेकिन नौकरी उन्हें रास नहीं आई। बैंक, रेलवे सहित कई नौकरियों को तिलांजलि दे दी। बचपन से ही उनमें गरीबों के प्रति दया का भाव रहा। उनके पिता बंशीधर प्रधान रेलवे में काम करते हैं। गृहस्थ परिवार से आते हैं। उन्होंने गरीब व मेघावी छात्रों को पैसे के अभाव में आगे पढ़ाई नहीं कर पाने की समस्या से अवगत होते हुए चक्रधरपुर में शिक्षा कोचिंग सेंटर की स्थापना की है। यहां वह गरीब छात्रों को न सिर्फ कोचिंग देते हैं, बल्कि उन्हें नौकरी दिलाने में भी हरसंभव सहयोग करते हैं। वह कहते हैं कि बेरोजगारी का दंश झेलना अधिकतर युवाओं की पीड़ा है। गरीबी व अभावग्रस्त युवाओं को सही मार्गदर्शन देना व उन्हें रोजगार से जोड़ना श्री प्रधान का लक्ष्य है। वह बताते हैं कि गरीबी के कारण कई छात्र अपना भविष्य संवारने में सफल नहीं हो पाते हैं। उन्हें किसी सहारे की जरूरत होती है। ऐसे में परोपकार की भावना से ओतप्रोत होकर जरूरतमंद लोगों की मदद करना चाहिए। वह कहते हैं कि गरीब होना गुनाह नहीं, गरीबी में जीना गुनाह है। वर्ष 2014 में स्थापित उनके कोचिंग सेंटर से  प्रशिक्षित छात्रों में से अबतक भारतीय सेना में 170, सीआरपीएफ में 60, एस एस बी में 6 छात्र नौकरी कर रहे हैं। फिलवक्त तकरीबन 300 गरीब व मेधावी छात्र उनके कोचिंग सेंटर में विभिन्न पाठ्यक्रमों की शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। युवाओं के सुनहरे सपने को साकार करने में निरूप प्रधान ने अपनी सारी ऊर्जा लगा दी है। गरीब और मेधावी युवा उन्हें अपना मसीहा मानते हैं। उनके कोचिंग सेंटर में झारखंड के अलावा पड़ोसी राज्यों के भी गरीब, प्रतिभाशाली छात्र प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। श्री प्रधान कहते हैं कि सक्षम की सहायता सब करते हैं, कोई असहाय व बेसहारों की सहायता कर उनके जीवन संवारने में समय दे, तो महानता है।
(रांची से प्रकाशित हिन्दी सांध्य दैनिक मेट्रो रेज से साभार)

झारखंड वीमेंस T-20 शारदा क्रिकेट टूर्नामेंट 2018 ट्रॉफी का हुआ अनावरण



रांची। शुक्रवार को कांके क्रिकेट एकेडमी के तत्वावधान में  बिरसा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी ग्राउंड कांके में आयोजित प्रथम झारखंड वीमेंस t20 शारदा क्रिकेट टूर्नामेंट 2018 ट्रॉफी का अनावरण jsca स्टेडियम स्थित मिड विकेट कैफ़े  में किया गया।जिसका अनावरण राजीव रंजन,आशुतोष द्विवेदी, शेर खान,मो हुसैन अंसारी ने संयुक्त रूप से किया। जेएससीए के सदस्य राजीव रंजन ने बताया कि महिला T20 प्रतियोगिता का आयोजन झारखंड में महिला क्रिकेट को और अधिक लोकप्रिय बनाने के लिए किया जा रहा है. बेटी बचाओ ,बेटी पढ़ाओ ,बेटी खेलाओ एवं बेटियों को रोजगार दिलाओ के उद्देश्य से दिनाँक 17 11 2018 से 19 11 2018 से तीन दिवसीय टूर्नामेंट का आयोजन किया गया है।इसमें झारखंड के विभिन्न जिलों से चुने हुए महिला क्रिकेटरो के बीच  खेला जाएगा।इसमें 4 मुख्य टीम झारखंड रेड,झारखंड ब्लू,झारखंड ग्रीन, झारखंड येल्लो के बीच खेला जाएगा।
जिसका उद्धाटन दिनांक 17/11/18 को11 बजे होगा।ये जानकारी शेर खान ने दी।

बूढ़ी गायों को दिया चारा और दाना

“मारवाड़ी युवा मंच समर्पण शाखा ने किया गौ सेवा का परचम बुलंद’

रांची। गौ सेवा कार्यक्रम के तहत आज गोपाष्टमी एवं आमला नौमी के शुभ अवसर परअध्यक्ष किरण खेतान ने शुकरहट्टू ग़ौशाला में रहने वाली बूढ़ी एवं लाचार गायों के लिए चारा एवं दाना का प्रबंध किया ।
गौशाला में गौसेवार्थ गुड़ चोकर खली एवम् गायों के लिए  अन्य खाद्य सामग्री संस्था द्वारा दी गई।

इसके पश्चात शाखा सदस्यों द्वारा आज आंवला नवमी के अवसर पर  आंवला के वृक्ष की पूजा अर्चना की।
अध्यक्ष किरण खेतान ने कहा कि
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज एवं राष्ट्र में गो सेवा एवं गो रक्षा का संदेश देना है।
मौके पर शाखा अध्यक्षा किरण खेतान, सचिव मीणा टाईवाला,
उपाध्यक्ष सुनीता अग्रवाल ,
नीलम मोदी,कविता सोमानी,
आशा सराफ,अनु पोद्दार, सुनीता सोनी,पूजा सरावगी सहित कई अन्य महिलाएं कार्यक्रम में शामिल थी।

यह जानकारी मीडिया  प्रभारी राधा ड्रोलिया ने दी।

बच्चे सप्ताह में एक दिन जंक फूड खाये - डॉ अजय



रांची। लायंस इंटरनेशनल के आह्नवान पर विश्व डायबिटिक जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत जिलपाल माधव लखोटिया के नेतृत्व में सन्त ज़ेवियर स्कूल ,डोरंडा में जागरुकता सेमिनार रखा गया।

विश्व मे यह जानलेवा रोग अपनी जड़ फैलाता जा रहा है और ऐसा माना जा रहा है कि लोग जागरूक नही होंगे तो भारत मधुमेह की राजधानी में परिणित हो जाएगा और यह युवाओं में भी तेजी से फैल रहा है।
डॉ छाबरा के अनुसार टाइप वन डायबिटीज बच्चो में बहुत तेज़ी से फैल रही है।पूरे दिन में से सिर्फ एक घंटा स्पोर्ट्स या कसरत जरूर करना चाहिए बच्चो को इस बीमारी से बचाव के लिए।
डॉ अजय छाबरा एक्सपर्ट डियाबेटिशन ने विद्यालय के 500 बच्चो और 100 से अधिक लायन सदस्यो को मधुमेह के प्रति जागरूक किया स्लाइड शो एवं प्रेजेंटेशन कर के type one एवं टाइप two डायबिटीज के बारे में काफी तथ्यों को रखाऔर इसके लक्षण , रोकथाम  एवं बचाव के तरीके बताए।और स्वस्थ जीवन शैली को अपनाने की बात कही।कहा कि हर स्कूल में लंच में पांच दिन रोटी और हरी सब्जी लाना अनिवार्य करना चाइये और एक दिन कुछ भी लाने के लिए बच्चों को फ्री करना चाहिए। महीने में एक बार आप जंक फ़ूड ले सकते है बाकी बचे दिन हेल्थी फ़ूड ले तो इस बीमारी से बचा जा सकता है।
बच्चो ने सवाल जवाब कर अपनी शंकाये भी मिटाई।

संत ज़ेवियर स्कूल के प्रचार्य फादर अजीत एवं फादर सुपीरियर इग्निस लकरा ने इस कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए कहा कि आज के यूथ को इन बातो की जानकारी आवश्यक है जिनसे एक स्वस्थ भारत का निर्माण हो सके।

कार्यक्रम का संचालन रौनक सिंह एवं ला.बिनोद सिंह ने किया ।स्कूल के काफी शिक्षक एवं शिक्षिकाएं वह मौजूद थे, गंभीर सर एवं संजय टोप्पो ने मंच का
 संयोजन किया।

इस कार्यक्रम में जिलपाल माधव लखोटिया ने स्वागत भाषण दिया,द्वितीय उपजिलापल राजेशगुप्ता, पूर्व जिलपाल वी के महेन्द्रू , सतीश भार्गव ,प्रकाश अरोडा, शुभ्रा मजूमदार,दीपक कुमार,शलभ टिबरेवाल,बिनोद सिंह ,सतीश गुप्ता,नम्रता ,सुनिता, बिंटू,राजकुमारी जी, पूनम,गीता,शोभना, विनीता शरण,अनिल बुद्धिराजा,संजय,अविनाश दूबे,संजीव,मुकेश,विकास दीवान,नंदलाल विस्वाश, सिद्धार्थ घोष,जमुना प्रसाद ,आशीष खेमकाआदि सदस्य मौजूद थे।धन्यवाद ज्ञापन रंजीत सिर ने किया ।

*लायंस क्लब ऑफ रांची ईस्ट ने कराई 60 मधुमेह के मरीज़ों की
जांच

लायंस क्लब ऑफ हिनू ने  60 स्कूल स्टाफ़ एवं मरीज़ों की मधुमेह जांच सत ज़ेवियर स्कूल में किया।
कुल 120 चेक अप डायबिटीज सप्ताह के अंतर्गत हुआ है।

18th नवंबर सुबह 7.15 am सैनिक मार्केट से मेगा डायबिटीज रैली निकाली जायगी ,जिसके चीफ गेस्ट DC होंगे ।

पारा शिक्षकों और पत्रकारों पर लाठी चार्ज की भर्त्सना

लोकतांत्रिक विरोध की आवाजें दबाना चाहती है सरकारः सुबोधकांत

रांची। रांची के मोरहाबादी मैदान में झारखंड स्थापना दिवस समारोह के दौरान पारा शिक्षकों और पत्रकारों पर लाठी चार्ज और हवाई फायरिंग की पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने तीखी भर्त्सना की है। उन्होंने कहा है कि जश्न की धूम में मगन भाजपा की सरकार लाठी-फायरिंग के दम पर लोकतांत्रिक विरोध के स्वरों को कुचलना चाहती है। इसके पहले रसोइया संयोजिकाओं को भी धरनास्थल से जबरन उठाकर जेल भेजा गया।
आंदोलित पारा शिक्षकों, रसोइया संयोजिकाओं की मांगों पर तार्किक तरीके से वार्ता कर परस्पर सहमति के साथ रास्ता निकाला जा सकता था, लेकिन इसके बदले यह सरकार दमन पर उतरी आयी है। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम का कवरेज कर रहे पत्रकारों को भी नहीं बख्शा गया, जबकि वे अपने कर्तव्य के निर्वहन में जुटे थे। असल में इन्हें यह भी गवारा नहीं कि पत्रकार इनका चेहरा उजागर करने की कोशिश करें।

जोजोबेरा सीमेंट प्लांट में गुणवत्ता माह आयोजित


 रांची / जोजोबेरा।  गुणवत्ता पर जोर देते हुए न्युवोको के जोजोबेरा सीमेंट प्लांट (जेसीपी) ने गुणवत्ता माह का उद्घाटन किया। जिसके अंतर्गत गुणवत्ता कार्यक्रमों के माध्यम से महीने भर उत्सव मनाया जायेगा। गुणवत्ता माह का उद्घाटन मनोज अग्रवाल, सीनियर वाइस प्रेसिडेंट (जेसीपी) ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की उपस्थिति में गुणवत्ता ध्वज फहरा कर किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि
गुणवत्ता माह का जश्न मनाने का उद्देश्य संगठन के प्रत्येक पहलू में, यहां तक कि छोटे क्षेत्रों में भी, गुणवत्ता को लाना और उसे बेहतर बनाना है। किसी भी संगठन के विकास की महत्वपूर्ण पूर्व-आवश्यकताओं में उत्पाद की गुणवत्ता, प्रक्रिया और प्रणाली में सुधार शामिल हैं और इसीलिए भरोसे के साथ न्युवोको के तीन आधार स्तंभों में से एक गुणवत्ता भी है। इस वर्ष के गुणवत्ता माह का विषय हाउसकीपिंगश् है, जो प्लांट को साफ-सुथरा रखने के लिए 5एस की जापानी अवधारणा पर आधारित है। श्री अग्रवाल ने कहा कि गुणवत्ता माह का जश्न मनाने का उद्देश्य, विकास को प्रोत्साहित करने के लिए गुणवत्ता को लेकर जागरूकता बढ़ाना है। ट्रस्ट, इनोवेशन और सेफ्टी के साथ गुणवत्ता हमारे आधार स्तंभ हैं। हमें गुणवत्ता को आपूर्ति-संचालित बनाने की बजाय मांग-संचालित बनाने की आवश्यकता है। महीने भर का जश्न मनाने के लिए जोजोबेरा प्लांट ऑनलाइन क्विज, निबंध लेखन, आंतरिक आईएमएस लेखा परीक्षा, पर्यावरण कानूनों के बारे में प्रशिक्षण, हाउसकीपिंग लेखा परीक्षा और कर्मचारियों, अनुबंधित कर्मचारियों और अन्य हितधारकों के लिए ऐसे ही कई अन्यं कार्यक्रमों सहित विभिन्न पहल की शुरुआत करेगा।

स्वर्ण जयंती वर्ष का झारखंड : समृद्ध धरती, बदहाल झारखंडी

  झारखंड स्थापना दिवस पर विशेष स्वप्न और सच्चाई के बीच विस्थापन, पलायन, लूट और भ्रष्टाचार की लाइलाज बीमारी  काशीनाथ केवट  15 नवम्बर 2000 -वी...