यह ब्लॉग खोजें

सोमवार, 17 दिसंबर 2018

झाविअमो की समीक्षात्मक बैठक

रांची। झारखंड विकास मोर्चा के केंद्रीय सदस्य जनाब मुजीब कुरैशी के आवास में झारखंड विकास अल्पसंख्यक मोर्चा ग्रामीण जिला एवं रांची महानगर के पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की गई एस बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय सदस्य मुजीब कुरैशी ने किया ज्ञात हो कि पिछले रविवार को कडरू ईदगाह मैदान में अल्पसंख्यक मोर्चा के द्वारा सम्मेलन किया गया था  उसी विषय पर समीक्षात्मक चर्चा करते हुए सम्मेलन की सफलता के लिए केंद्रीय सदस्य मुजीब कुरैशी ने पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देते हुए कहा कि इसी तरह से सभी कार्यकर्ताओं को सक्रिय होकर पार्टी के लिए अपने अपने क्षेत्र में कार्य करना होगा एवं समाज से जुड़ी समस्याओं को समाधान करने में जनता की बीच जाना होगा आने वाले दिनों में समाज में जनता के बीच जाकर झारखंड विकास मोर्चा और बाबूलाल मरांडी जीके सोच को  बताने  की जरूरत है  झारखंड को किस रूप में बाबूलाल मरांडी बनाना चाहते हैं यह अपने अपने प्रखंड मंडलों में जनता के बीच बताने की जरूरत है सरकार की नकारात्मक कार्य एवं उनके नाकामी को लोगों तक पहुंचाएं आज झारखंड में एक ईमानदार नेता के रूप में बाबूलाल मरांडी अपनी अलग पहचान बनाए हुए हैं यह बात झारखंड की जनता अच्छी तरह से जानती है और उन्हें झारखंड के विकास के लिए मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाहती है इस सम्मेलन की सफलता के बाद हम सभी रांची महानगर के पदाधिकारी गण एवं अन्य केंद्रीय नेताओं के साथ एक टीम बनाकर पूरे झारखंड प्रदेश में अल्पसंख्यकों के बीच जाकर बाबूलाल मरांडी जी को मुख्यमंत्री बनाने में प्रचार प्रसार करने का काम करेंगे और बाबूलाल जी के हाथों को और झारखंड विकास मोर्चा को मजबूत करने का प्रयास करेंगे इस बैठक में मुख्य रूप से केंद्रीय सदस्य मोईन अंसारी जी, शरीफ अंसारी जी, चांद मंसूरी, रांची महानगर के अध्यक्ष अकबर कुरेशी साहब झारखंड विकास रांची महानगर के प्रवक्ता नदीम इकबाल ,सलामत अंसारी, फिरोज आलम, इमरान अंसारी ,इरफान आलम,तौफीक कुरैशी,फरहाद आलम, आदि लोग मौजूद थे।

जनता के बीच बढ़ रही है सुधांशु सुमन की लोकप्रियता :- सुरेश उरांव




सिमरिया।  रे ग्राम सेवा फाउंडेशन तिरंगा सम्मान यात्रा के सूत्रधार व प्रसिद्ध समाजसेवी सुधांशु सुमन सिमरिया प्रखंड के जबड़ा पंचायत के रँगनिया और संदली गांवो का दौरा किया । समाजसेवी सुधांशु सुमन ने सभी ग्रामीणों से मुलाकात की । उन्होंने अपने सम्बोधन में जबड़ा पंचायत के ग्रामीणों के आगे अपने तिरंगा सम्मान यात्रा के तहत ग्रीन इंडिया,हेल्दी इंडिया,एडुकेट इंडिया,विलेज एक्शन प्लान और पलायन जैसे मुद्दे को वहां के जनमानस को प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम की शुरुआत राष्टगान से प्रारंभ हुई।
रँगनिया एवं संदली के ग्रामीणों ने बताया कि रँगनिया बिरहोर टोला से बालिका विद्यालय तक पीसीसी रोड का निर्माण हो चुका है उस रोड को रँगनिया एवं संदली तक पूरा किया जाए।
श्री सुमन ने जबड़ा के पारा शिक्षकों एवं आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका से कहा कि आपलोगो की मांग को लेकर मैं 10 साल से लड़ रहा हूं और इस बार मैं 4 बार प्रधानमंत्री व गृहमंत्री को ज्ञापन सौपा हूँ ज्ञापन के क्रमांक 2 में पारा शिक्षक एवं आंगनवाड़ी सेविका-सहायिका का मानदेय अन्य राज्यो की भांति बढ़ाई जाय और स्थाईकरण किया जाने की मांग किया है।
सभी ग्रामीणों ने समाजसेवी सुधांशु सुमन की बातों को सुनने के बाद जय जवान,जय किसान ,एक हाथ मे पौधा - दूजे हाथ मे तिरंगा लेकर जैसे आवाजो से गूंजने लगे।
चतरा के प्रत्येक गांव को रे ग्राम सेवा फाउंडेशन के माध्यम से स्वच्छ चतरा,स्वास्थ्य चतरा,शिक्षित चतरा,हरित चतरा और विलेज एक्शन प्लान का निर्माण हो जैसे कार्यो से आगे लाया जाएगा। श्री सुमन से नियमित और स्थायी बिजली,सड़क और पानी जैसे मूलभूत आवश्यकताओं की जल्द से जल्द पूर्ति करवाने की बात कही। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से लोकसभा महिला प्रभारी प्रतिमा देवी,सागर कुमार,अमन अग्रवाल, आनंद हेम्ब्रम,जगरनाथ उरांव, सुरेश उरांव, विकाश कुमार, संजीत उरांव, तुला यादव, फुला यादव, राजू यादव, दुलारी मिंज, फूलकुमारी देवी, सीता यादव, सूबा देवी, रंजू देवी, मीना देवी, अनिता देवी, सुमित्रा देवी, अंगिता देवी, मंती देवी, सरिता देवी, मुनिया देवी, सरोइया देवी, पार्वती देवी, दीपा देवी, रूपा देवी, अनिता देवी, मंजू देवी, अनिता देवी समेत सभी ग्रामीण शामिल थे।

झारखंड के दो खिलाड़ियों को मुख्यमंत्री विवेकानुदान कोष से 20-20 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि

 रितिक ठाकुर एवं सुगंध कुमारी ने कराटे में झारखण्ड को दिलाया 3 गोल्ड एवं 1 सिल्वर मेडल 

रांची। झारखण्ड के दो खिलाड़ियों रितिक ठाकुर एवं सुगंध कुमारी को मुख्यमंत्री विवेकानुदान कोष से 20-20 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि देकर 6 से 8 दिसम्बर को भूटान में आयोजित 1 साउथ एशियन ओपन कराटे चैम्पियनशिप 2018 में भाग लेने हेतु भेजा गया था। इन दोनों खिलाड़ियो ने 1 साउथ एशियन ओपन कराटे चैम्पियनशिप 2018 में पहला स्थान प्राप्त कर झारखण्ड को 3 गोल्ड एवं 1 सिल्वर मेडल दिलाया।
 दोनों खिलाड़ी झारखण्ड के लोहरदगा जिला के कुडू के रहने वाले हैं। दोनों के कोच श्री अमित कुमार सिंह ने बताया कि रितिक ठाकुर ने पुरुष प्रतिस्पर्धा में पहला स्थान प्राप्त कर दो गोल्ड मेडल एवं सुगंध कुमारी ने महिला प्रतिस्पर्धा में एक गोल्ड मेडल एवं 1 सिलवर मेडल हासिल किया। इस प्रतियोगिता में 12 देशों सहित पूरे भारत से 32 खिलाड़ियों ने भाग लिया था। 

रविवार, 16 दिसंबर 2018

-पारा शिक्षक की मौत अत्यंत दुखद



रांची। पारा शिक्षक कंचन कुमार दास की असमय मौत पर लोक जनशक्ति पार्टी गहरा दुख व्यक्त करती है।
लोक जनशक्ति पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता डॉ संतोष कुमार ने दुख व्यक्त करते हुए कहा कि दुमका में डॉ लुईस मरांडी के आवास पर धरना दे रहे शिक्षक की ठंड लगने से हुई मौत काफी दुर्भाग्यपूर्ण है।
प्रदेश प्रवक्ता डॉ संतोष ने कहा कि झारखंड सरकार अविलंब संज्ञान लेकर पारा शिक्षकों  के मामले सहानुभूति पूर्वक विचार करते हुए समाधान निकालना चाहिए।
प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि शिक्षक छात्रों के भविष्य बुनते हैं और उनका सैलेरी एक मजदूर से भी कम दिया जाना काफी चिता का विषय है।लोक जनशक्ति पार्टी पारा शिक्षकों के साथ खड़ी है एवं इनकी मांगों को लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय रामविलास पासवान के माध्यम से प्रधानमंत्री एवं राज्य के मुख्यमंत्री को पत्र लिख कर जल्द से जल्द समाधान की मांग की है।
लोक जनशक्ति पार्टी शिक्षक कंचन कुमार दास के परिवार वालों को सरकारी जॉब के साथ उचित मुआवजा प्रदान करे एवं  एक बार फिर प्रधानमंत्री से मांग करती है कि जल्द से जल्द पारा शिक्षकों की मांगों पर वार्ता कर सुलझाया जाए ताकि इस तरह की घटना की पुनरावृति न हो।

दुबई में आयोजित रोड शो में शामिल हुए सीएम रघुवर दास

कहा-झारखंड के हुनरमंद युवा  विश्व के स्किल्ड मानव संसाधन की आवश्यकताओं को करेंगे पूरा 

दुबई। वर्तमान परिवेश में झारखंड को हुनरमन्द करने का अर्थ है, विश्व के स्किल्ड मानव संसाधन की आवश्यकताओं को पूरा करना। भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने भारत को सामाजिक और आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए प्रत्येक स्तर पर प्रयास किया है। नए भारत के निर्माण के लिए उन्होंने सबसे पहले भारत के युवाओं को स्किल या हुनरमंद बनाने के लिए अलग से मंत्रालय बनाया है। इसी तरह झारखण्ड में भी न्यू झारखण्ड के निर्माण के तहत राज्य के युवाओं को डिग्री के साथ हुनरमंद बनाने पर जोर दिया गया है। संयुक्त अरब अमीरात में हुनरमंद युवाओं की मांग है। हम यहाँ आकर आपकी अपेक्षाओं को जानने और उसी अनुरूप युवाओं को प्रशिक्षित करने के लिये प्रतिबद्ध हैं। हम चाहते हैं कि हमारे युवा किसी बिचौलिया के माध्यम से गुमराह न हों तथा उन्हें अच्छे नियोक्ता मिल सके और आसानी से एवं अच्छे सैलरी में रोजगार मिले। मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास ने यह बात होटल हयात रीजेंसी, क्रीक हाईट्स, दुबई में आयोजित रोड शो में कही।

देश के सबसे तेजी से विकास करने वाले राज्यों में झारखण्ड
मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखण्ड भारत के सबसे तेजी से विकास करने वाले राज्यों में एक है। पिछले 4 साल में राज्य ने अभूतपूर्व प्रगति की है। आज झारखंड का विकास दर गुजरात के बाद सबसे अधिक है । 2013-14 में झारखण्ड में कृषि विकास -4% थी जो राज्य के किसानों की वजह से पिछले 4 सालों में बढ़कर कृषि विकास दर -4% से +14% हो गई। सरकार किसानों की समृद्धि के लिए कार्य कर रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि देश की सबसे अच्छी उद्योग और श्रम नीति झारखण्ड की है। ईज ऑफ डूइंग बिजनेस में झारखण्ड देश के पहले चार-पांच राज्यों में एक है।

यूएई में भारत के राजदूत श्री नवदीप सूरी ने कहा कि चीन और यू एस के बाद भारत का तीसरा सबसे बड़ा बिजनेस पार्टनर देश यूएई है। पिछले वर्ष भारत से 52 बिलियन डॉलर का बिजनेस हुआ था। 32 बिलियन डॉलर का निर्यात हुआ है जो यू एस के बाद सबसे बड़ा बिजनेस डेस्टिनेशन है। भारतीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के 2015 के दौरे के बाद दोनों देशों के सम्बन्धों में व्यापक बदलाव आया है। झारखण्ड राज्य की यह पहल बहुत सराहनीय है। यह झारखण्ड के विकास में एक महत्वपूर्ण पड़ाव है। यूएई स्किल्ड झारखण्ड के निर्माण में बड़ी भूमिका निभा सकता है।

झारखंड के विकास आयुक्त डॉ डी के तिवारी ने झारखंड को निवेश के लिए अत्यंत उपयुक्त डेस्टिनेशन तथा विश्व स्तर पर स्किल्ड युवाओं के रूप में मानव संसाधन की उपलब्धता के लिए झारखंड को महत्वपूर्ण बताया।
मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ सुनील कुमार वर्णवाल तथा उच्च व तकनीकी शिक्षा तथा कौशल विकास विभाग के सचिव श्री राजेश कुमार शर्मा ने भी सम्बोधित किया। मिशन सोसाईटी के मिशन निदेशक श्री रवि रंजन ने सबका स्वागत किया तथा झारखण्ड कौशल विकास मिशन सोसाईटी के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी श्री अमर झा ने सबके प्रति आभार प्रकट किया।

मुख्यमंत्री के साथ वन टू वन इंटरेक्शन के तहत डीएम हेल्थकेयर, नखील, अल नबूदाह कंस्ट्रक्शन, अल जबेर एलजिईटी इंजीनियरिंग एन्ड कांट्रेक्टिंग, एएसजीसी कांट्रेक्टिंग, एम पी सी हेल्थकेयर, डीयूएलएससीओ, बायर्न आदि कंपनियों के प्रतिनिधियों से वार्ता हुई।

पारा शिक्षकों के दुखड़े से रू-ब-रू हुए समाजसेवी सुधांशु सुमन


पारा शिक्षकों की मांगों को ठहराया जायज

इटखोरी।  इटखोरी एकीकृत पारा शिक्षक संघ ने अपने साथ हो रहे अन्याय के बारे में समाजसेवी सुधांशु सुमन को बताया। शिक्षकों ने वनभोज कार्यक्रम का आयोजन कर समाजसेवी सुधांशूु सुमन को आमंत्रित किया एवं वनभोज कार्यक्रम से पूर्व एक सभा विक्रम कुमार शर्मा, जो संघ के अध्यक्ष है ,.की अध्यक्षता में हुई। पारा शिक्षको ने अपनी मांगों की सूची सौपते हुए कहा कि राज्य के सभी विद्यालय पारा शिक्षकों की बदौलत ही चल रहे है। उसके बावजूद पंद्रह नवम्बर से पारा शिक्षक लगातार हड़ताल पर है, बच्चे विद्यालय में पढ़ाई नही कर पा रहे है। उसके बाद भी यह सरकार मांगों को नही मान रही है।बच्चे पढ़े ना पढ़े इस सरकार को कोई मतलब नही। पारा शिक्षकों ने समाजसेवी सुधांशू सुमन से यह आग्रह किया कि अपने संस्था के माध्यम से उनकी बात सरकार तक पहुंचाएं। पारा शिक्षक संघ के प्रखंड अध्यक्ष विक्रम शर्मा ने बताया कि प्रखंड के 68 विद्यालय पूरी तरह से पारा शिक्षक पर निर्भर है एवं 275 पारा शिक्षक के परिवार पूरी तरह उनपर निर्भर हैं। ऐसे में सरकार के इस रवैया से बच्चे,शिक्षक एवं उनके पूरे परिवार प्रभावित है।पंचायत समिति सदस्य संतोष सोनी ने कहा कि पारा शिक्षक संघ के इस संघर्ष में प्रखंड के जनप्रतिनिधियों का भरपूर सहयोग मिलेगा ऐसा मेरा पूर्ण विश्वास है। रे ग्राम सेवा फाउंडेशन तिरँगा सम्मान यात्रा के सूत्रधार व प्रसिद्ध समाजसेवी सुधांशु सुमन ने कहा कि पारा शिक्षकों की पीड़ा हृदयविदारक है। उन्होंने कहा शिक्षक समाज के आधार स्तंभ है, जिनके मार्गदर्शन से भावी पीढ़ी कर्तव्यों का सफलतापूर्वक निर्वहन कर सकेगीl इस बात को सोचते हुए मन में शिक्षक का स्थान बहुत ऊंचा हो जाता हैl  किसी भी देश या समाज में शिक्षा की व्यवस्था को सुदृढ़ करने में प्राथमिक शिक्षकों की अहम  भूमिका होती हैl उन्होंने कहा कि  समस्त राज्य का यह कर्तव्य होना चाहिए कि बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिलेl सरकार भी इस विषय को लेकर गंभीर हैl हम सभी चाहते हैं कि हमारे बच्चों की शिक्षा निर्विघ्न और गुणवत्तापूर्ण होl इस बात पर निर्णय करना  एक अलग विषय है कि कौन से पारा शिक्षक गुणवत्तापूर्ण है और कौन नहींl लेकिन वर्तमान समय में अगर ये शिक्षा का अलख जगाने हेतु अपनी सेवा दे रहे हैं  तो देश के अन्य राज्य यथा बिहार, छत्तीसगढ़ और यूपी के तर्ज पर झारखंड में भी पारा शिक्षकों को सम्मानजनक मानदेय मिलनी ही चाहिए l
  इटखोरी प्रखंड में 104 प्राथमिक/मध्य विद्यालय में 275 पारा शिक्षक हैंl जो एक हज़ार रुपये मानदेय से अपनी सेवा शुरू करते हुये शिक्षा की गुणवत्ता में अपना योगदान देते हुए अब उम्र के तीसरे या चौथे पडाव तक पहुंच चुके हैंl प्राथमिक शिक्षा व्यवस्था में इनका योगदान अतुलनीय हैl ऐसे में इनके और इनके परिवारजनों के
भरण- पोषण हेतु  इन्हें एक सम्मानजनक मानदेय अवश्य मिलनी चाहिएl उन्होंने यह भी कहा कि वर्तमान समय में पारा शिक्षकों की स्थिति को देखते हुए  जल्द इनके बेहतरी  हेतु जो भी मुझसे हो सकेगा विशेष रूप से प्रयास करूंगा l
समाजसेवी सुधांशु सुमन ने सरकार से भी आग्रह किया है कि सुबे के पारा शिक्षक और विद्यार्थियों के हित में जल्द निर्णय ले, ताकि शिक्षा व्यवस्था सुदृढ़ रहे l

शुक्रवार, 14 दिसंबर 2018

झारखण्ड को चावल श्रेणी के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर कृषि कर्मण पुरस्कार



मुख्यमंत्री ने राज्य के किसानों और कृषि विभाग के अधिकारियों को दी बधाई

नई दिल्ली। सीएम रघुवर दास ने झारखंड राज्य के किसानों और कृषि विभाग के अधिकारियों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि उन्हीं के प्रयासों से झारखंड को वर्ष 2016-17 के लिए चावल श्रेणी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कृषि कर्मण पुरस्कार मिला है। यह उल्लेखनीय उपलब्धि है। झारखंड की पहचान अब कृषि के क्षेत्र में भी होने लगी है। सरकार के चार साल के प्रयास के नतीजे अब सामने आने लगे हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के दिशा निर्देश और कृषि मंत्री श्री राधामोहन सिंह के सहयोग से झारखंड लगातार किसानों की आय बढ़ाने की दिशा में तेजी से काम कर रहा है। विभाग द्वारा किसानों को उन्नत तकनीकी विधियों और विस्तार सेवाएं प्रदान करने के लिए समर्पित प्रयास का नतीजा है। इजरायल से प्रशिक्षण प्राप्त करके आये किसानों द्वारा तकनीक व विधि को झारखंड के गांव-गांव तक पहुंचने से किसानों की आय बढ़ाने में सहायता मिलेगी।
प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी द्वारा फरवरी माह में यह अवार्ड दिया जाएगा जिसके तहत 2 करोड़ ₹ और सम्मान प्रमाण पत्र दिया जाएगा।

स्वर्ण जयंती वर्ष का झारखंड : समृद्ध धरती, बदहाल झारखंडी

  झारखंड स्थापना दिवस पर विशेष स्वप्न और सच्चाई के बीच विस्थापन, पलायन, लूट और भ्रष्टाचार की लाइलाज बीमारी  काशीनाथ केवट  15 नवम्बर 2000 -वी...