यह ब्लॉग खोजें

गुरुवार, 17 जनवरी 2019

मारवाड़ी युवा मंच राँची शाखा के संस्थापक एवं पूर्व अध्यक्ष संजय सिंघानिया पंचतत्व में विलीन



मारवाड़ी युवा मंच राँची शाखा के संस्थापक एवं पूर्व अध्यक्ष संजय सिंघानिया का अंतिम संस्कार स्वर्णरेखा घाट में किया गया। उनके अंतिम यात्रा में शहर के विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के लोग शामिल हुए। उनका निधन वृहस्पतिवार को रात में बूटी मोड़ स्थित मेडिका अस्तपाल में हो गया था।

संजय सिंघानिया शहर के एक  सफल व्यापारी थे। 1992 में जब मारवाड़ी समाज राँची में आकार ले रहा था तब अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच के नेतृत्व में उन्होंने राँची शहर में मारवाड़ी युवा मंच राँची शाखा को स्थापित करने में अहम भूमिका निभाई। वो राँची शाखा के संस्थापक सदस्यों में से थे। वो विभिन्न सामाजिक संघठनो से जुड़े हुए थे और सेवा का कार्य कर रहे थे।

उनको नजदीक से जानने वाले एवं राँची शाखा के पूर्व अध्यक्ष प्रेम प्रकाश अग्रवाल ने बताया की वो बहुत ही सभ्य और विनम्र व्यक्ति थे, वो शहर के सफल व्यापारियो में से थे। वो हमेशा देश और समाज को सर्वपरि मानते थे। संजय सिंघानिया हमेशा कहते थे समाज सेवा के लिए होता है और संघठन समाज के लिए।  उनका एक नारा था ' संघठन कभी ना टूटे समाज हमेशा जुटे। '  पूर्व अध्यक्ष ने कहा, आज उनका जाना हम सबके लिए अपूरणीय क्षति है। इसकी भरपाई कभी नही हो सकती। वो हम सभी के मार्गदर्शक थे और हमेशा रहेंगे।

चुटिया स्थित उनके आवास निकली अंतिम यात्रा में मारवाड़ी युवा मंच राँची शाखा के सभी सदस्यों ने भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

स्वर्णरेखा घाट में संजय सिंघानिया को मुखाग्नि उनके बड़े बेटे ने दी। वो अपने पीछे पत्नी, दो पुत्र, एक पुत्री छोड़ गए है।

अंतिम यात्रा में शामिल होने वालों में विनय अग्रवाल, प्रेम प्रकाश अग्रवाल, मुकेश काबरा, मुकेश जाजोदिया, प्रभात साबू, प्रवीण जैन छाबड़ा, मुकेश जालान, राहुल अग्रवाल, विष्णु प्रसाद, अर्जुन सिंघानिया, प्रमोद सिंघानिया, रोहित शारदा,  प्रदीप मोदी, भरत अग्रवाल, कृष्णा शर्मा, मनोज अग्रवाल, पवन अग्रवाल, कमल चौधरी, मुरारी अग्रवाल, अरविन्द सोमानी, तुषार विजयवर्गीय, दीपक गोयनका, मनीष लोधा, विशाल पाड़िया, संजय बजाज, रवि आनंद, अमित चौधरी, प्रकाश दलानिया, मयंक बुधिया, समेत अन्य शाखा के सदस्य शामिल थे।

झारखंड मंत्रिमंडल के निर्णय


● झारखंड राज्य आवास बोर्ड अधिनियम (संशोधन) विधेयक, 2019 को मंजूरी दी गई.

"झारखंड राज्य आवास बोर्ड अधिनियम 2000" के संशोधन विधेयक में यह प्रावधान किया गया है कि अध्याय-5 की धारा-24 उपधारा-(3)(ख) में ₹ 50 हज़ार से अधिक परंतु ₹ 10 करोड़ से अधिक खर्च की योजना की प्रशासनिक स्वीकृति राज्य सरकार की पूर्व मंजूरी के बिना ना दी जाएगी। इससे पहले यह प्रावधान था कि बोर्ड द्वारा ₹50 हज़ार से अधिक परंतु दो सौ लाख रुपए से अधिक खर्च की योजना की प्रशासनिक स्वीकृति राज्य सरकार की पूर्व मंजूरी के बिना नहीं दी जाएगी। साथ ही, अध्याय-6 की धारा-28 उपधारा-(1)(ज) के पश्चात (झ) के तहत यह जोड़ा गया है कि जन-निजी-भागीदारी के आधार पर संयुक्त उपक्रम (ज्वाइंट वेंचर) के माध्यम से निर्माण के लिए नगर विकास एवं आवास विभाग जैसा आवश्यक समझे तकनीकी एवं वित्तीय मानकों का निर्धारण कर सकेगा।

● श्री जामनीकांत झा.प्र.से. (कोटि क्रमांक-467/03), तत्कालीन अंचल अधिकारी, कांके,रांची, संप्रति-निलंबित को सेवा से बर्खास्त करने की स्वीकृति दी गई.

● श्री कैलाश प्रसाद यादव, दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी, पथ निर्माण विभाग, पथ प्रमंडल, चाईबासा की नियमित स्थापना में समूह "घ" अंतर्गत अनुसेवक के पद पर नियुक्ति की स्वीकृति दी गई.

● धान की अधिप्राप्ति हेतु भारत सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम समर्थन मूल्य के अलावा राज्य मंत्रिपरिषद ने एक अहम फैसले के तहत किसानों को ₹150 प्रति क्विंटल की दर से बोनस की राशि की स्वीकृति दी है। यह खरीफ विपणन मौसम 2018-19 के लिए है। इस मद में कुल रुपए 52 करोड़ राशि की स्वीकृति दी गई.

● पिछड़े वर्गों के लिए राज्य आयोग के वित्तीय वर्ष 2017- 18 (अवधि 01अप्रैल, 2017 से 31मार्च 2018) का वार्षिक प्रतिवेदन विधानसभा के पटल पर रखे जाने की स्वीकृति प्रदान की गई.

● सुवर्णरेखा बहुद्देशीय परियोजना अंतर्गत ईचा बांध के निर्माण की स्वीकृति दी गई.

● राज्य की सरकारी भूमि के लीज बंदोबस्ती में सबलीज के प्रावधान को सन्निहित करने की स्वीकृति दी गई.

पत्रकार को मातृशोक

दैनिक देशप्राण के पत्रकार राणा गौतम की माता व सेवानिवृत अपर समाहर्ता  राजेन्द्र प्रसाद की पत्नी हेमलता प्रसाद का निधन गुरुवार को हो गया है ।  वह   77 वर्ष की थी। उनका अंतिम संस्कार शुक्रवार को पूर्वाह्न हरमू मुक्तिधाम में किया जायेगा । वह अपने पीछे दो पुत्र व एक पुत्री का भरापूरा परिवार छोड़ गयी हैं । 

बढ़ते अपराध पर जताई चिंता


रांची। आदिवासी मूलवासी छात्र मोर्चा रांची विश्वविद्यालय अध्यक्ष आदर्श मल्लिक के नेतृत्व में छात्रों का एक प्रतिनिधिमंडल रांची के सिटी एसपी सुजाता कुमारी  से मिलकर बैठक किया श्री मल्लिक ने कहा कि आए दिन रांची में अपराध बढ़ते जा रहा है अपराधियों का मनोबल चरम पर है खासकर जैसे आए दिन सड़कों पर लूटपाट की घटना बढ़ते जा रही है दिनदहाड़े मर्डर हो रहे हैं स्कूल कॉलेजों में छात्र छात्राओं की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ हो रहा है खासकर छुट्टी समय छात्र छात्राओं के साथ छेड़छाड़ किया जाता है  मारपीट की घटनाएं सामने आ रही है बार-बार थाना में सूचना देने के बावजूद भी  प्रशासन द्वारा कोई पुख्ता कदम नहीं उठाया जाता है आदर्श मल्लिक ने कहा कि जिला प्रशासन जल्द से जल्द गस्ती  का संख्या बढ़ाएं और गस्ती गाड़ी का समय निर्धारित करें आदर्श मल्लिक ने कहा कि विभिन्न कॉलेज के छात्र-छात्राओं भी पुलिस मित्र बनकर जिला प्रशासन का सपोर्ट करेंगे रांची में अपराध को रोकने के लिए सिटी एसपी ने आदर्श मल्लिक को आश्वासन दिया कि जिला प्रदर्शन चल चल चल सारे मुद्दों पर कदम उठाएगी बैठक में मुख्य रूप से  आदिवासी मूलवासी छात्र मोर्चा के विश्वविद्यालय अध्यक्ष आदर्श मल्लिक ,जिलाअध्यक्ष सेत  टोप्पो, शौर्या राज, दीपेश कुमार, मनीष करन ,मनीष मननु  आदि उपस्थित थे मल्लिक

आप महिला मोर्चा का सांगठनिक विस्तार


प्रमंडल प्रभारियों को सौंपा दायित्व


रांची। आम आदमी पार्टी महिला प्रदेश इकाई की बैठक रांची स्थित होटल पार्क स्ट्रीट में हुई।
बैठक की अध्यक्षता प्रदेश महिला प्रभारी वंदना कुमारी ने की। बैठक में प्रदेश में महिला संगठन को लेकर गहन विचार-विमर्श किया गया, जिसके बाद महिला संगठन  के विस्तार पर सहमत्ति बनी। साथ हीं बैठक में महिलाओं ने अपने-अपने क्षेत्र में विभिन्न महिला समस्याओं पर भी चर्चा कि। महिलाओं ने डायन प्रथा, नशा, महिला उत्पीड़न, हरेलु हिंसा तथा राजनीति में महिलाओं की भागीदारी  जैसी मुद्दों को लेकर महिलाओं को संगठित करने तथा समस्याओं के खिलाफ और मजबुती से लड़ने का संकल्प लिया।
 बैठक में विचार - विमर्श के उपरांत महिलाओं को जिला व प्रमंडल प्रभारी का दायित्व सौंपा गया। प्रदेश प्रभारी श्रीमती  वंदना कुमारी पलामु प्रमंडल की प्रभारी, विनिता मिश्रा कोल्हान प्रमंडल की प्रभारी तथा उषा मुखी सह प्रभारी, यास्मिन लाल दक्षिणी छोटानागपुर की प्रभारी, मंजुला देवी उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल की प्रभारी, मीरू हाँसदा संथाल परगना की प्रभारी तथा रंजु शर्मा सह प्रभारी तथा पुनम कुमारी राँची जिला की प्रभारी  होंगी।
बैठक की अध्यक्षता कर रही प्रदेश प्रभारी  वंदना कुमारी ने कहा की आजादी के 70 साल बाद भी राजनिती में महिलाओ की भागीदारी आज बहुत कम है, आज भी महिलाओं के साथ हर जगह भेदभाव हो रहा है।महिलायें हमेशा से चाहती है की उन्हें एक सम्मानित जगह मिले। ऐसे में आम आदमी पार्टी महिलाओ के लिये राजनिती में आने का एक अच्छा प्लेटफार्म है।आम आदमी पार्टी की महिला शक्ती पुरे झारखण्ड में बूथ लेबल तक संगठन बनाने का कार्य करेंगी।

कार्यक्रम का संचालन यास्मिन लाल तथा रंजु शर्मा ने धन्यवाद ज्ञापन किया।बैठक में वंदना कुमारी,विनीता मिश्रा ,उषा मुखी जी,पुनम कुमारी,यास्मिन लाल ,रेणु लिंडा,रंजु शर्मा,मंनुला देवी,रेणुका तिवारी,रीना देवी,मंजु सिंह,निशु देवी सहित अन्य उपस्थित थे।

राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर चित्रांकन प्रतियोगिता

           

रांची। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश के आलोक में राष्ट्रीय मतदाता दिवस-2019 के अवसर पर युवा एवं भावी मतदाताओं को निर्वाचन प्रक्रिया से अवगत कराने के उद्देश्य से उप निर्वाचन पदाधिकारी रांची द्वारा रांची जिला में विभिन्न विद्यालयों के कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियो के बीच जिला स्तरीय चित्रांकन एवं स्लोगन लेखन प्रतियोगिता के बाद राज्य स्तरीय प्रतियोगिता हेतु प्रविष्टियों का मूल्यांकन रांची जिला समाहरणालय ब्लाॅक-ए, कमरा संख्या 207 में सम्मानित निर्णायक मण्डली के सदस्यों द्वारा किया गया।
उप निर्वाचन पदाधिकारी, रांची द्वारा बताया गया कि स्लोगन लेखन के लिए विभिन्न जिलों से 25 प्रविष्टियां एवं चित्रांकन में 29 प्रविष्टियां प्राप्त हुई।
स्लोगन लेखन के निर्णायक मण्डली में प्रो. कमल बोस, संत जेवियर काॅलेज, रांची एवं मुक्ति शाहदेव ने प्राप्त प्रविष्टियों की निर्धारित मापदण्डों के अनुसार मार्किंग की। इसी प्रकार चित्रांकन प्रतियोगिता की प्रविष्ठियों पर जाने माने चित्रकार साबिर हुसैन, कला शिक्षक, आर्मी स्कूल एवं कलाकृति कला केन्द्र के धनंजय कुमार द्वारा बारी
की से प्रविष्टयों का मूल्यांकन करते हुए निर्णय दिया। राज्य स्तर पर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान के प्रतिभागियों का चयन ज्यूरी सदस्यों द्वारा किया गया।

मारवाड़ी युवा मंच समर्पण शाखा ने मानसिक रोगियों की सुध ली


रांची। मकर संक्रांति के शुभ अवसर  मारवाड़ी युवा मंच की समर्पण शाखा के सदस्यों के द्वारा कांके रोड स्थित परम मित्र सदन के मानसिक रोगियों की सेवा की गई । क़रीब 30 लोगों को मफ़लर शॉल भेंट किया एवं नाश्ता कराया गया।

इस मौके पर विनीता सिंघानिया एवं कोमल झुनझुनवाला ने समस्त सामग्री का दान दिया ।
अध्यक्ष किरण खेतान ने कहा कि हमारे छोटे छोटे प्रयास इन विशेष लोगों की विशेष सेवा है हमारी शाखा आने वाले समय में भी इस तरह के कार्यक्रम करती रहेगी ।कार्यक्रम के समय अध्यक्ष किरण खेतान, सचिव मीना टाइवाला , विनीता सिंघानिया , कोमल झुनझुनवाला ,उनकी माताजी कांता झुनझुनवाला ,सोनी डिंपल ,अनीता अग्रवाल अन्नू पोद्दार ,कविता सोमानी मौजूद थी। यह जानकारी मीडिया प्रभारी राधा ड्रोलिया ने दी ।

स्वर्ण जयंती वर्ष का झारखंड : समृद्ध धरती, बदहाल झारखंडी

  झारखंड स्थापना दिवस पर विशेष स्वप्न और सच्चाई के बीच विस्थापन, पलायन, लूट और भ्रष्टाचार की लाइलाज बीमारी  काशीनाथ केवट  15 नवम्बर 2000 -वी...