यह ब्लॉग खोजें

मंगलवार, 14 मई 2019

सपा ने कांग्रेस को दिया समर्थन


रांची। समाजवादी पार्टी की एक बैठक कडरू स्थित जामिया नगर कार्यकारी अध्यक्ष अली रजा जैदी की आवास में हुई. बैठक अली रजा देवी के अध्यक्षता में हुई. झारखंड प्रदेश  समाजवादी पार्टी  के कार्यकारी अध्यक्ष अली रजा ने कहा कि खूंटी रांची झारखंड के सभी सीटों पर सपा कांग्रेस को अपना समर्थन देने का निर्णय लिया है उन्होंने कहा कि झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ अजय कुमार के निर्देशानुसार कडरू में बैठक हुई और महागठबंधन को सभी सीटों पर जीत दिलाने को लेकर अपने अपने स्तर से मेहनत करने को कहा गया. खूंटी से कांग्रेस के उम्मीदवार कालीचरण मुंडा और रांची से कांग्रेसी उम्मीदवार श्री सुबोध कांत सहाय को अपना समर्थन देने का निर्णय लिया कार्यकारी अध्यक्ष ने कहा कि 23 तारीख को महागठबंधन को अधिक से अधिक सीट मिलने की उम्मीद है बैठक में मुख्य रूप से विजय यादव नसीम कच्छी गुंजन कुमार परवेज खान तनया बसु रेहाना बेगम नौशाद अहमद आदि खासतौर से मौजूद थे

जे सी आई रांची फिर लेकर आ रहा है बच्चो के लिए समर कैंप





रांची। जूनियर चैंबर इंटरनेशनल रांची महिला शाखा एक बार फिर बच्चो के लिए धमाल ,धूम और मस्ती से भरा "समर कैंप " का आयोजन करने जा रही है। यह कैंप 17  से 19  मई तक है। इस कैंप का आयोजन आईएएस ऑफिसर्स क्लब , मोराबादी में किया जायगा। समर कैंप का नाम "अक्कर बक्कर  "रखा गया है। कैंप का समय सुबह 
09 :30 बजे से दोपहर 3 :30 बजे तक रखा गया है। बच्चो की आयु सीमा 5 से 12 साल तक राखी गयी है। इस समर कैंप में बच्चो के लिए बहुत से "क्रिएटिव अट्रैक्शन " जैसे ज़ुम्बा डांस , फायरलेस्स कुकिंग , राइड्स , मैडिटेशन , सेल्फ डिफेन्स , डेंटल केयर , हॉर्स राइडिंग , आदि मनोरंजन का आयोजन किया जा रहा है ।

कैंप में बच्चो को अच्छी  जानकारी दी जायगी , कुछ स्पेशल गिफ्ट्स ,स्नैक्स, जूस ,लंच का भी पबंध किया गया है।अधिक जानकारी के लिए प्रोजेक्ट चेयर पर्सन जेसीरेट रेनू गरोदिआ , आशा मोदी , मीनू जेजानि  से जल्द संपर्क करे। इस अवसर पर जे सी आई की अध्यक्ष दीपा बांका ,आशा पोद्दार ,पायल बजाज ,मेघा चौधरी ,रूचि झुनझुनवाला ,श्वेता माहेश्वरी ,संतोषी मुरारका ,प्रमिला मुरारका ,नम्रता जैन ,शीतल शर्मा ,श्वेता अग्रवाल ,मनीषा साबू ,मधु मोदी ,राधिका मोदी ,नीलम जैन नीलम अग्रवाल ,वीणा तुलस्यान ,रंजना अग्रवाल गुरप्रीत कौर, आदि उपस्तिथ रहेंगी

गबन और फर्जीवाड़ा के आरोपी ने ली प्रोन्नति



बेेटे को भी नियुक्ति दिलाने का तलाशा रास्ता

रांची। झारखंड राज्य के गठन के बाद बिहार के कई दाग़ी कर्मी झारखंड कैडर में अपनी नाम डलवाकर विभाग की आंखों में धूल झोकने में सफल रहे हैं। उनके खिलाफ जांच तो चलती रही लेकिन उसकी गति धीमी हो गई। झारखंड राज्य अनुसूचित जाति निगम में एक ऐसा ही मामला प्रकाश में आया है। वहां एक क्षेत्रीय पदाधिकारी हैं सुनील कुमार। 2007-08 में वे बिहार राज्य अनुसूचित जाति निगम में सहायक परियोजना पदाधिकारी के रूप में कार्यरत थे। उनपर अमानत में ख़यानत और गलत ढंग से बहाली का आरोप गठित हुआ। विभागीय राशि के गबन फर्जी शैक्षणिक और आयु प्रमाण पत्र के आधार पर नियुक्ति लेने के आरोपों को लेकर उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया। निगरानी विभाग की जांच शुरू हुई। इस बीच वे कैडर परिवर्तित कर झारखंड  गए। कुछ समय तक वे कैडर विभाजन की आड़ में बचे रहे। फिर प्रबंध निदेशक से सांठगांठ कर प्रोन्नति लेकर क्षेक्षीय पदाधिकारी भी बन गए। प्रबंध निदेशक ने प्रोन्नति देने और उनके बेटे को भी नियुक्ति दिलाने से पूर्व कल्याण विभाग की सचिव हिमानी पांडे की अनुमति लेने की भ जरूरत नहीं समझी। जब सचिव के संज्ञान में मामला आया तो सबसे पहले सुनील कुमार के बेटे की रद्द कर दी और सुनील कुमार के खिलाफ अप्रैल 2019 में त्रिस्तरीय जांच कमेटी गठित कर दी। विभागीय सूत्रों ने बताया कि अब आटसोर्सिंग की आड़ में सुनील कुमार के बेटे सहित पांच लोगों को परियोजना पदाधिकारी के रूप में बहाल करने की पूरी तैयारी कर ल गई है। निगरानी विभाग ने उनसे स्पष्टीकरण मांगा। स्पष्टीकरण दिया भी गया लेकिन मामले को अभी तक न्यायपालिका में नहीं ले जाया गया।

झारखंड भ्रष्टाचार निरोधक मंच के अध्यक्ष कृष्ण कुमार सिंह ने कल्याण विभाग की सचिव हिमानी पांडे से अनुरोध किया है कि जांच कार्रवी पूरी होने तक सुनील कुमार का वेतन रोक दिया जाए और अन्य सुविधाओं को रोक दिया जाए।  



सोमवार, 13 मई 2019

रांची में पेयजल संकट से निपटने की पूरी तैयारीः डा. किरण कुमारी



रांची नगर निगम की सहायक लोक स्वास्थ्य पदाधिकारी डा. किरण कुमारी ने दावा किया है कि इस साल गर्मियों में रांची के किसी इलाके में पेयजल की किल्लत नहीं होगी। इसके लिए तमाम जरूरी इंतजाम किए जा चुके हैं। नगर निगम के पास इतनी संख्या में टैंकर उपलब्ध हो चुके हैं कि जहां पाइपलाइन से पानी नहीं पहुंचता वहां तत्काल जलापूर्ति कर दी जाएगी। शहर के तमाम खराब पड़े चापाकलों की सूची तैयार कर ली गई है। उनके रखरखाव और मरम्मत का काम युद्ध स्तर पर किया जा रहा है। जलाशयों की जल ग्रहण क्षमता में बढ़ोत्तरी और रखरखाव की पहल शुरू कर दी गई है। विभिन्न इलाकों के भूमिगत जल के स्तर का डाटा तैयार कर लिया गया है। पानी के किल्लत वाले संभावित इलाकों को संवेदनशील सूची में डाला गया है और उनपर विशेष ध्यान रखा जाएगा। डा किरण कुमारी ने बताया कि गर्मी का मौसम शुरू होने के कई माह पहले संभावित संकट से निपटने की तैयारी शुरू कर दी गई थी।

रविवार, 12 मई 2019

रांची समाटीटन लेडिज सर्कल ने मनाया मातृ दिवस


रांची समारीटन लेडिज सर्कल 169 ने मातृ दिवस मनाया: ओरमांझी के शांति सदन में रांची समारीटन लेडिज सर्कल द्वारा मातृ दिवस मनाया गया. शांति सदन करीब 35 मानसिक रूप से बीमार, निराश्रित महिलाओं को आश्रय दे रहा है. मदर डेय के मौके पर  सदस्यों ने वहां समय बिताया व संस्था द्वारा खाने पीने व रोजमरा की वस्तुओं का वितरण किया गया . रांची समारीटन लेडिज सर्कल 169, लेडिज सर्कल इंडिया की शाखा है. अवसर पर लेडिज सर्कल की अध्यक्ष खुशबु सिंहअनिआ, कोषाध्यक्ष स्नेहा जैन, डॉ मीनाली मिढ़ा, नेहा खेमका, प्रियंका जैन मौजूद थी. साथ ही रांची समारीटन 244 के टेबलर राहुल सिंहअनिआ, करणवीर सिंह व संदीप खेमका भी उपस्थित थे.यह जानकारी लेडिज सर्कल 169 की स्नेहा जैन ने दी

लायन्स रांची ईस्ट में 121 लोगों ने ग्रहण की सदस्यता



रांची। लायन्स क्लब ऑफ रांची ईस्ट में 121 नए सदस्यों को लायन जिला 322 ए केजिलापाल माधव लाखोटिया ने सदस्यता ग्रहण करायी एवं नए सदस्यों को सेवा करने हेतु प्रेरित किया । नए सदस्यों को लायन पिन एवं सर्टिफिकेट प्रदान किया गया । नए सदस्यों में 50 महिलाए हैं । इन सदस्यों को मिला कर क्लब के सदस्यों कि संख्या 430 हो गयी है ।
ज्ञातव्य हो कि हाल ही में लायन्स क्लब ऑफ रांची ईस्ट  को कोलकाता में सम्पन्न , लायन्स इंटरनेशनल के 46 वें  महाधिवेशन में सेवा कार्य में अग्रणी मानते हुये मल्टीपल ( भूटान सहित पूर्वी भारत) का सबे बड़ा क्लब घोषित किया गया था ।
लायन्स क्लब ऑफ रांची ईस्ट द्वारा इस शहर में कई स्थायी प्रोजेक्ट चलाये जा रहे हैं जिसमे प्रमुख हैं – निरामया अस्पताल, जयपुर फूट सेंटर , अल्बर्ट एक्का चौक पर प्याऊ, के एम मल्लिक स्कूल आदि । इसके अतिरिक्त क्लब के द्वारा वर्ष  भर सुदूर क्षेत्रों में शिविर लगा कर मोतियाबिंद ऑपरेशन , डायबटीज़ जांच एवं इलाज ,मुफ्त चश्मा एवं दवा वितरण आदि किए जाते हैं ।
लायन्स इंटरनेशनल विश्व की सबसे बड़ी सामाजिक सेवा कार्य में लगी हुयी संस्था है जिसके पूर्वी भारत में 37,967 सदस्य है । जिला 322ए ( जिसमें रांची ईस्ट शामिल है ) के अंतर्गत 85 क्लब और 3,765 सदस्य हैं ।
आज के कार्यक्रम में क्लब के  अध्यक्ष मनोज नरेडी ने नए सदस्यों का स्वागत किया एवं मानद सचिव सतीश गुप्ता ने अपना प्रतिवेदन प्रस्तुत किया । इस अवसर पर प्रथम उप जिलापाल राजेश गुप्ता , पूर्व जिलापाल वी के महेंद्रू एवं राजीव लोचन ,कोषाध्यक्ष भारतेन्दु झा, उपाध्यक्ष दिवाकर राजगड़िया, अनुपमा लोचन एवं संजय पोद्दार, पूर्व अध्यक्ष सुंदरलाल जी, रमेश खेमका , वसीम आलम , सुनील केडिया, कुमुद झा , नेमि अग्रवाल   सहित,डॉ सुरंजन सरकार, शंभू चूरीवाला, रमेन्द्र कुमार, रतनलाल अग्रवाल , विकास विजयवर्गीय , प्रवीण लोहिया , अमरजीत गिरधर, विजया केडिया, अनीता झा, कविता गुप्ता , रंजिता गुप्ता  आदि कई सदस्य उपस्थित थे ।

आपनजन बंगाली संगठन ने मनाई गुरु रविन्द्र नाथ टैगोर की जयंती


 प्रेरणास्रोत हैं गुरुवर की कविताएं : रमेशचंद्र सरकार


रांची। हटिया क्षेत्र अंतर्गत हेसाग स्थित विकास नगर रोड नंबर दो में सामाजिक व सांस्कृतिक संस्था आपनजन बंगाली संगठन की ओर से विश्व कवि गुरु रविन्द्र नाथ टैगोर की 158 वीं जयंती मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ गुरुवर की कविताओं के पाठ से हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि प्रख्यात समाजसेवी व सांस्कृतिक संस्था आपनजन बंगाली संगठन के अध्यक्ष रमेशचंद्र सरकार ने गुरु रविन्द्र नाथ टैगोर की जीवनी पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि टैगोर की कविताओं के बारे में अंतरराष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त विदेशी लेखकों व कवियों ने भी प्रशंसा की है। उनकी  मर्मस्पर्शी कविताएं जीवन की वास्तविकता को दर्शाती है। गुरुवर टैगोर ने अपनी कविताओं के माध्यम से समाज को एक नई दिशा दी। श्री सरकार ने समारोह के दौरान अपने अध्यक्षीय वक्तव्य में कहा कि नोबल पुरस्कार विजेता गुरु रविन्द्र नाथ टैगोर की कविताओं का पाठ करने से अंतर्मन में एक नई प्रकार की ऊर्जा का संचार होता है। हृदय को छू लेने वाली उनकी कविताएं मानव समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। समारोह में शामिल आपनजन बंगाली संगठन के सदस्यों के परिजनों व उनके बच्चों द्वारा आकर्षक व मनोरंजक नृत्य-संगीत प्रस्तुत किया गया। गुरु रविन्द्र नाथ टैगोर की कविताओं का पाठ समारोह का मुख्य आकर्षण रहा। इस अवसर पर संगठन के तपन कुमार राय, जेके नियोगी,सपन कांति चंदा, संजीव कुमार घोष, वार्ड पार्षद सविता लिंडा सहित कई गणमान्य उपस्थित थे।

स्वर्ण जयंती वर्ष का झारखंड : समृद्ध धरती, बदहाल झारखंडी

  झारखंड स्थापना दिवस पर विशेष स्वप्न और सच्चाई के बीच विस्थापन, पलायन, लूट और भ्रष्टाचार की लाइलाज बीमारी  काशीनाथ केवट  15 नवम्बर 2000 -वी...