यह ब्लॉग खोजें

शनिवार, 6 जुलाई 2019

कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग के कार्य प्रगति की समीक्षा


=======================
सीएम रघुवर दास ने कहा-

★ राज्य के अन्नदाताओं का सर्वांगीण विकास सरकार का लक्ष्य

★ 2022 तक दुग्ध उत्पादन में आत्मनिर्भर बनेगा झारखंड

★ सरकार लाएगी डेयरी इंडस्ट्री प्रमोशन पॉलिसी

★ रिजल्ट ओरिएंटेड कार्यपद्धति अपनाएं अधिकारी

★ प्रत्येक जिले में मत्स्य बिक्री केंद्र बनाएं

★ जिलों में पोल्ट्री फेडरेशन का ब्रांच स्थापित करें

★ नवनिर्मित शीतगृहों को जल्द से जल्द कार्यान्वित करें

======================

रांची। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि राज्य के अन्नदाता किसानों के सर्वांगीण विकास के लिए हमारी सरकार समर्पित है. राज्य के किसानों को केंद्र एवं राज्य सरकार के योजनाओं से आच्छादित कर समृद्ध बनाने का काम किया गया है. वर्ष 2013-14 में राज्य की कृषि फसल दर -4.5 प्रतिशत थी. पिछले साढे 4 साल में राज्य की कृषि दर बढ़कर +14.2 प्रतिशत हो गई है. मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के अन्नदाताओं ने अपनी क्षमता का पूर्ण उपयोग करते हुए अपने मेहनत और लगन से रिकॉर्ड कृषि उत्पादन किया है. परिणाम स्वरूप यह हुआ कि पिछले 4 वर्षों में राज्य के कृषि विकास दर में 19 प्रतिशत से अधिक वृद्धि हुई है. कृषि फसल दर में हो रही उन्नति से यह साफ हो गया है कि वर्ष 2022 तक किसानों की आय को दोगुना करने का लक्ष्य को पूरा करने की और झारखंड तेजी से आगे बढ़ रहा है. उक्त बातें मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास ने झारखंड मंत्रालय में कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग के कार्य प्रगति की समीक्षा करते हुए कहीं.

डेयरी इंडस्ट्री प्रमोशन पॉलिसी बनाने का निर्देश
मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास ने कृषि सचिव श्रीमती पूजा सिंघल को निदेश दिया कि राज्य में जल्द ही डेयरी इंडस्ट्री प्रमोशन पॉलिसी बनाई जाए. उन्होंने कहा कि वर्ष 2022 तक झारखंड को दुग्ध उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाना है. इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए कार्ययोजना बनाकर काम करें.
डेयरी इंडस्ट्री में रोजगार के अवसर मुख्यमंत्री ने कहा कि दुग्ध उत्पादन के क्षेत्र में ट्राइबल महिलाओं को जोड़ने का कार्य करें. इससे उन्हें रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे. राज्य के आदिवासी बहुल जिलों में गाय पालन के प्रति आदिवासी महिलाओं को जागरूक करें. दुग्ध उत्पादन के फायदों को उन्हें बताएं. सितंबर माह से कृषि विभाग के अधिकारी सभी जिलों में आदिवासी महिला किसानों के साथ बैठक करें एवं गाय पालन के प्रति उन्हें प्रोत्साहित करें. बैठक में कृषि सचिव श्रीमती पूजा सिंघल ने यह जानकारी दी कि झारखंड में पहली बार रांची के होटवार में एक लाख लीटर क्षमता का अति आधुनिक डेयरी प्लांट तथा एक मिनरल मिक्सर प्लांट एवं बाईपास प्रोटीन प्लांट की स्थापना की गई है. पलामू,सारठ (देवघर), रांची, जमशेदपुर एवं गिरिडीह जिला में भी 50 हजार लीटर क्षमता का डेयरी प्लांट की स्थापना का कार्य प्रगति पर है. कृषि सचिव ने यह जानकारी दी कि वर्ष 2018-19 में 59.50 लाख लीटर प्रतिदिन दुग्ध उत्पादन हुआ है तथा वित्तीय वर्ष 2019-20 में प्रतिदिन 62.50 लाख लीटर दुग्ध उत्पादन का लक्ष्य रखा गया है.

61928 हेक्टेयर क्षेत्रफल में अतिरिक्त सिंचाई की सुविधा पहुंची.
मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास ने कहा कि कृषि के क्षेत्र में उन्नति हो इसके लिए राज्य सरकार ने पिछले साढे 4 वर्षों में जल संग्रहण एवं जल संचयन के लिए 77,444 डोभा, 5526 तालाबों का जीर्णोद्धार तथा 3334 परकोलेशन टैंक का निर्माण किया जिससे 61928 हेक्टेयर क्षेत्रफल में अतिरिक्त सिंचाई की सुविधा पहुंची. साथ ही साथ कृषि यांत्रिकीकरण प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत कुल 964 कृषि यंत्र (ट्रैक्टर), विशेष सिंचाई सुविधा अंतर्गत कुल 2659 डीप बोरिंग का कार्य कराया गया है.

राज्य के किसानों को विभिन्न योजनाओं से जोड़ा गया
मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास ने कहा कि किसानों को आर्थिक रूप से समृद्ध बनाने के लिए सरकार के विभिन्न योजनाओं से जोड़ा गया. राज्य के किसानों को फसल बीमा अंतर्गत 283 करोड़ की राशि राज्य सरकार के द्वारा भुगतान किया जा रहा है. कृषकों को कृषि कार्य के लिए दिए गए अल्पकालीन कृषि ऋण पर कृषि ऋण के भुगतान में अतिरिक्त 3% का सूद माफ करने के लिए इंटरेस्ट सबभेन्शन योजना की शुरुआत हुई है. मुख्यमंत्री ने कहा कि बीज के मामले में राज्य को आत्मनिर्भर बनाने के लिए केवीके के तकनीकी मार्गदर्शन में राज्य में पहली बार कुल 1313 बीज ग्राम का भी गठन किया गया है. जिसमें 1073 धान,186 दलहन और 50 बीज ग्राम तिलहन के शामिल हैं.

किसानों को निशुल्क मोबाइल फोन उपलब्ध कराया जा रहा है
मुख्यमंत्री ने कहा कि "ई-नाम" में सूचीबद्ध लगभग 75000 किसानों को मोबाइल फोन के लिए उनके खाते में डीबीटी के माध्यम से ₹2000 की राशि उपलब्ध कराई जा रही है. इस योजना के अंतर्गत इस वर्ष अब तक22000 किसानों के बीच वितरण किया गया है. सितम्बर तक रजिस्टर्ड सभी किसानों को मोबाइल फोन दे दिया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में कृषि सिंगल विंडो सेंटर का भी संचालन कृषकों के हित में सफलतापूर्वक किया जा रहा है. मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना के तहत अब तक लगभग 17 लाख मृदा स्वास्थ्य कार्ड का वितरण किसानों के बीच किया गया है.

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ किसानों को मिला
मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास ने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना केंद्र सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है. इस योजना के अंतर्गत राज्य के किसानों को ₹6000 की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी. राज्य के लगभग 6 लाख किसानों को इस योजना के तहत प्रथम किस्त का लाभ दिया जा चुका है. मुख्यमंत्री ने कहा कि
अन्नदाताओं को अब खाद बीज इत्यादि खरीदने के लिए किसी के आगे हाथ फैलाने की जरूरत नहीं पड़ेगी. उन्होंने कहा कि कृषि के उन्नत तकनीक को सीखने के लिए राज्य से किसानों का जत्था को इजराइल भेजा गया था. राज्य से कुल 83 किसान इजराइल में आधुनिक कृषि, ड्रिप सिंचाई अन्य नई पद्धति को देखने और समझने के लिए गए थे. उन्होंने कहा कि जो भी किसान इजराइल से उन्नत कृषि की तकनीक को सीख कर झारखंड लौटे हैं वे अपने जिले के लिए मास्टर ट्रेनर के रूप में कार्य कर रहे हैं. बूंद बूंद सिंचाई पद्धति को अपनाकर पूरे वर्ष खेती कर रहे हैं जो अन्य कृषकों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत है. मुख्यमंत्री ने कहा कि इजराइल से उन्नत कृषि की तकनीक को सीखने वाले किसान एवं राज्य के वैसे किसान जो कृषि, पशुपालन के क्षेत्र में अपने जिलों में अच्छे कार्य कर रहे हैं उनकी बैठक बुलाई जाए ताकि वे लोग अपने अपने कार्य अनुभव को साझा कर सके और दूसरे किसानों को प्रेरित करें.

राज्य में कृषि महाविद्यालयों की स्थापना
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में बिरसा कृषि विश्वविद्यालय के अंगीभूत महाविद्यालयों के रूप में राज्य में 7 नए महाविद्यालयों का स्थापना किया जा रहा है. इन महाविद्यालयों के सुचारू रूप से संचालन के लिए कुल 435 पदों का सृजन भी किया गया है. इनमें से कुछ महाविद्यालयों में पढ़ाई शुरू हो चुकी है और शेष महाविद्यालयों में जल्द ही पढ़ाई शुरू होगी.

प्रत्येक जिले में मत्स्य बिक्री केंद्र बनाएं
मुख्यमंत्री रघुवर दास ने राज्य के सभी जिलों में मत्स्य बिक्री केंद्र बनाए जाने का निर्देश दिया. मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड वर्तमान में देश के मछली उत्पादन में अग्रणी राज्यों में स्थापित हुआ है. वर्ष 2014 तक राज्य में मछली का उत्पादन 1 लाख 4 हजार मैट्रिक टन था जो वर्ष वार बढ़कर वर्ष 2018-19 में 2 लाख 8 हजार मीट्रिक टन उत्पादन हुआ है जो रिकॉर्ड उपलब्धि है. मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड को मछली निर्यात करने वाला राज्य बनाना है. उन्होंने कहा कि मत्स्य बीज उत्पादन में भी आशातीत वृद्धि हुई है. वर्ष 2014 तक जहां सिर्फ 108 करोड़ मछली बीज का उत्पादन होता था वह बढ़कर 2018-19 में 1036.29 करोड़ हुआ है. मत्स्य बीज उत्पादन में बढ़ोतरी के लिए 123 मत्स्य बीज हैचरी का अधिष्ठापन किया गया है. मुख्यमंत्री ने कहा कि केज कल्चर में झारखंड रोल मॉडल बने इसके लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं. चेज कल्चर को वृहद पैमाने पर अपनाने वाला झारखंड पहला राज्य है. यहां के किस कल्चर का अनुसरण दूसरे राज्यों के लोग भी कर रहे हैं.

मछुआ आवास एवं वेदव्यास आवास का भी मिल रहा है लाभ
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के मछुआरों को मछुआ आवास एवं वेदव्यास आवास योजना का पूरा लाभ मिल रहा है. राज्य में वर्ष 2014-15 तक मात्र 10204 मछुआ आवास का निर्माण कराया गया था वहीं बस 2018-19 तक बढ़कर 19,511 हो गया है. वेदव्यास आवास योजना के अंतर्गत राज्य में कुल 2100 आवास बनाए जाएंगे.

जिलों में पोल्ट्री फेडरेशन के ब्रांच स्थापित करने का निर्देश दिया
मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कृषि सचिव को निर्देश दिया कि जिलों में पोल्ट्री फेडरेशन का ब्रांच स्थापित किए जाएं. खासतौर पर ट्राईबल जिलों में पोल्ट्री फेडरेशन के ब्रांच खुलने से वहां की आदिवासी महिलाओं को रोजगार का अवसर प्राप्त होगा. पोल्ट्री फार्म में काम कर महिलाएं आत्मनिर्भर होंगी. पोल्ट्री फार्म का उत्पादित अंडा को राज्य सरकार खरीदेगी जो मिड डे मील में बच्चों को दिया जायेगा.

शीतगृहों के निर्माण पर जोर
मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि कृषि उत्पादों के बेहतर विपणन के उद्देश्य राज्य के सभी जिलों में पांच हजार मैट्रिक टन क्षमता के एक-एक शीतगृहों का निर्माण किया जा रहा है. नवनिर्मित शीतगृहों को जल्द से जल्द कार्यान्वित करने का निर्देश मुख्यमंत्री ने विभागीय सचिव को दिया.

मुख्यमंत्री रघुवर दास ने बैठक में आने वाले 4 महीनों में मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, किसानों को मोबाइल फोन उपलब्ध कराने की योजना, सॉइल हेल्थ कार्ड, उर्वरक का उठाव, पशुपालन से स्वरोजगार इत्यादि कार्यो में तेजी लाने का निर्देश अधिकारियों को दिया मुख्यमंत्री ने कहा कि अधिकारी रिजल्ट ओरिएंटेड कार्यपद्धती अपनाएं तभी नया झारखंड और नया भारत बनने का सपना साकार करने में सहायक होगा.

बैठक में कृषि मंत्री रणधीर सिंह, मुख्य सचिव डॉ डी के तिवारी, अपर मुख्य सचिव सह विकास आयुक्त श्री सुखदेव सिंह, अपर मुख्य सचिव श्री के के खंडेलवाल, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ सुनील कुमार वर्णवाल, कृषि सचिव श्रीमती पूजा सिंघल, एमडी मार्केटिंग बोर्ड श्री मंजूनाथ भजंत्री निदेशक श्री छवि रंजन सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे.

बारिश में डेढ़ सौ साल पुराना मकान ध्वस्त


चक्रधरपुर। पवन चौक के बाटा रोड में स्थित स्वर्गीय मुन्नालाल भगोरिया का डेढ़ सौ साल पुराना मकान बारिश के कारण गिरकर क्षतिग्रस्त हो गया है बाल बाल बचे मकान में रहने वाली स्वर्गीय मुन्ना लाल की पत्नी मंजू देवी  व उनके दोनों बेटे किसी कि हताहत नहीं हुई है एक लाख से अधिक का नुकसान बताया जा रहा है। मंजू देवी ने  मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि मकान काफी जर्जर स्थिति पर थी परिवारिक विवाद होने के कारण मैं इसकी मरम्मत नहीं करा पा रही थी किसी तरह मकान के फ्रंट में छोटा सा दुकान करके अपने परिवार का गुजर-बसर कर रही थी मेरे दो बेटे हैं बड़ा बेटा विकास भगोरिया और छोटा बेटा अमित भगोरिया जो बचपन से ही आंखों से लाचार हैं मैं मकान के बाहर दुकान पर ही अपने दोनों बेटों के साथ बैठी हुई थी बारिश हो रही थी की अचानक मकान का एक हिस्सा गिर गया मैं फौरन वहां से अपने बेटों के साथ हट गई और देखते ही देखते पूरा मकान मेरी नजरों के सामने ध्वस्त हो गया।

जगुआर लैंड रोवर बनाएगा इलेक्ट्रिफायड कार



रांची / जमशेदपुर । अंतरराष्ट्रीय स्तर की लक्जरी वाहन निर्माता कंपनी जगुआर लैंड रोवर ने विद्युत चालित ( इलेक्ट्रिफायड) कार निर्माण के क्षेत्र में कदम रखा है। यह कार बैट्री द्वारा उत्पन्न ऊर्जा से चलेगी। इसका संयंत्र ब्रिटेन में लगाया गया है। यहां नये इलेक्ट्रिफायड वाहनों की श्रृंखला निर्मित होंगी। कंपनी के मुताबिक वर्ष 2020 तक जगुआर लैंड रोवर के नये इलेक्ट्रिफायड वाहनों की श्रृंखला  अंतरराष्ट्रीय बाजार में उपलब्ध होंगे। इस संबंध में जगुआर लैंड रोवर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रो.डाॅ. रैल्फ स्पेथ के अनुसार इलेक्ट्रिफायड वाहनों के बाजार में उपलब्ध होने से शून्य उत्सर्जन होगा। यह पर्यावरण संरक्षण के लिए भी काफी उपयोगी साबित होगा। उन्होंने बताया कि जगुआर लैंड रोवर का एक्सजे माॅडल विगत पांच दशकों से ग्राहकों का मनपसंद माॅडल बन चुका है। विश्व के 120 देशों में एक्सजे माॅडल निर्यात किया जाता है।

नये झारखंड की राह बनाएगा आम बजटः रघुवर दास


रांची। नया भारत, नया झारखण्ड बनाने में 2019-2020 का यह आम बजट सार्थक भूमिका निभाएगा। यह संतुलित बजट है। समाज के सभी वर्गों के हित को ध्यान में रखा गया है। "सबका साथ, सबका विकास" की उक्ति को यह बजट मूर्तरूप दे रहा है। प्रधानमंत्री टीम इंडिया की तर्ज पर कार्य करते हैं, उनका मानना है कि जब तक राज्य विकसित नहीं होगा तब तक संपूर्ण देश को विकसित करने की कल्पना करना व्यर्थ है। ये बातें मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास ने 2019 - 2020 आम बजट पेश होने के बाद कही।

आम लोगों के जीवन में बदलाव लाने का प्रयास
मुख्यमंत्री ने कहा कि नये भारत की कल्पना को साधने में 2019-2020 का बजट अपनी भूमिका अदा करेगा। सभी वर्गों का ध्यान इस बजट में रखा गया है। फिर वो महिला सशक्तिकरण हो या युवाओं को रोजगार व स्वरोजगार से आच्छादित करने की योजना। सभी के लिए बजट में प्रावधान किया गया है।

करदाताओं की संख्या में इजाफा हुआ है
मुख्यमंत्री ने कहा कि विकास के लिए पैसे की जरूरत होती है। यह अच्छी बात है कि 2014 के बाद से देश में करदाताओं की संख्या में इजाफा हुआ है। नागरिकों को टैक्स देना चाहिए। ताकि नये भारत के निर्माण में उनकी भागीदारी सुनिश्चित हो सके।

जमशेदपुर के ग्रामीण एसपी पीयूष पांडे का सफरनामा


विनय मिश्रा

चक्रधरपुर। जमशेदपुर के नये ग्रामीण पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडे की पहली पद स्थापना स्थल चक्रधरपुर थाना में रही है ।श्री पांडे भारतीय पुलिस सेवा 2014 बैच के अधिकारी हैं तथा प्रशिक्षण के दौरान उन्होंने चक्रधरपुर थाना में कार्यभार संभाला। लगभग 3 माह तक श्री पांडे चक्रधरपुर में पदस्थापित रहे तथा बेहतर विधि व्यवस्था उनकी मुख्य उपलब्धि रही। इसके बाद उनकी पद स्थापना लातेहार जिला अनुमंडल पुलिस उपाधीक्षक के रूप में हुई। यहां भी श्री पांडे अपने बेहतर कार्यप्रणाली से नक्सल प्रभावी क्षेत्र में इनका नक्सल विरुद्ध अभियान काफी सफल रहा तत्पश्चात श्री पांडे 29 मई 2017 को धनबाद के सीटी एस पी बनाये गये जहां इन्होंने 2 वर्ष के कार्यकाल में  काफी बेहतर कार्य किया तथा 28 जून को श्री पांडे को जमशेदपुर का ग्रामीण एस पी बनाया गया ।

संयुक्त सचिव ने ली नगर विकास विभाग के अधिकारियों की क्लास

चक्रधरपुर। नगर विकास विभाग  के संयुक्त सचिव अरुण कुमार रतन चक्रधरपुर पहुंचे जहां उन्होंने नगर परिषद कार्यालय में शौचालय व आवास योजना से संबंधित कई तरह की फाइलों की जांच की।इस बीच उन्होंने शहर के स्वच्छता पर भी सवाल उठाया  उन्होंने माना की चक्रधरपुर में साफ सफाई की सही व्यवस्था नहीं है ।वहीं उन्होंने कहा की आवास योजना के लाभुकों को जल्द से जल्द राशि प्रदान कर अर्ध निर्मित आवासों को पूरा कराया जाए उन्होंने अंचल पदाधिकारी अमर जान आईंद को आवास योजना के लाभुकों की जमीन के कागजात को सत्यापन करके जल्द नगर परिषद को दें ताकि आवास योजना के लाभुकों को जल्द से जल्द आवास योजना का लाभ दिया जा सके । इस बीच उन्होंने 2016 ,17 और 18 से पेंडिंग पड़े अधनिर्माण शौचालय का भी निपटारा करने की बात कहीं कई शौचालय लाभुकों को अब तक दूसरा किस्त 6000 नहीं मिला है उसे जल्द देकर अधूरी शौचालय निर्माण को पूरा कराया  जाए। इस बीच उन्होंने बैंकों द्वारा नगर परिषद का राशि रोके जाने पर बैंक मैनेजरों को नगर परिषद कार्यालय में बुलाकर फटकार  लगाई ।उन्होंने कहा नगर परिषद का केनरा बैंक में चौबीस लाख दस हजार की राशि रोकी गई वही एक्सिस बैंक ने एक करोड़ 25 लाख की राशि को रोका जिसमें कई तरह के योजनाओं की राशि शामिल है  संयुक्त सचिव ने बैंक मैनेजरों से राशि क्यों रोकी गई इसका जवाब लिखित मांगा है।इस बीच संयुक्त सचिव ने नगर परिषद के कार्यपालक और कर्मचारियों को कई तरह के दिशा निर्देश दिए वहीं उन्होंने नवनिर्मित नगर परिषद कार्यालय भवन का भी निरीक्षण  किया। मौके पर  नगर परिषद कार्यपालक प्रभारी अभय कुमार झा नपाध्यक्ष कृष्णदेव साह, सिटी मैनेजर विपिन विमल टोप्पो ,धीरज प्रसाद व नगर परिषद के कर्मचारी आदि  उपस्थित थे।

शुक्रवार, 5 जुलाई 2019

सीएम ने की खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग के कार्य प्रगति की समीक्षा

=======================
★ झारखण्ड में एक राज्य एक राशन कार्ड लागू है

★ एक देश एक राशन कार्ड के लागू होने पर झारखण्ड उससे जुड़ जाएगा
======================

रांची। मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास ने कहा कि झारखण्ड में एक राज्य एक राशन कार्ड लागू है. 13,71,392 लाभुकों में अपने जिला में किसी भी राशन दुकान से राशन लिया तो 720 लोग जिला से बाहर अन्य जिले के राशन दुकान से राशन लिया है. मुख्यमंत्री ने कहा कि जब देश में एक देश एक राशन कार्ड लागू होगा तब झारखण्ड पूरी तरह उससे जुड़ जाएगा। उक्त बातें मुख्यमंत्री ने आज झारखंड मंत्रालय में खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग के कार्य प्रगति की समीक्षा करते हुए कहीं.

विभाग ने बताया कि राज्य में e-pos मशीन की सुविधा के कारण अप्रैल 2018 से अब तक खाद्यान्न क्रय में राज्य सरकार के लगभग 19.98 करोड़ रुपये तथा भारत सरकार को 277 करोड़ रूपये की बचत हुई है. विभाग ने यह भी जानकारी दी कि एफसीआई के गोदाम से राज्य के खाद्यान्न गोदाम तक खाद्यान्न ढुलाई के लिए निविदा द्वारा ट्रांसपोर्टर के चयन से प्रत्येक वर्ष 8.72 करोड़ की बचत हो रही है.

आकस्मिक कोष उपलब्ध कराया गया
मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा कि जो पूर्णतया असमर्थ हैं उन्हें मुफ्त खाद्यान तुरंत उपलब्ध हो, इसके लिए सभी ग्राम पंचायत, नगर पर्षद, नगर पंचायत के प्रत्येक वार्ड के 10,000 रू. का आकस्मिक कोष उपलब्ध कराया गया है. इसके अलावा प्रत्येक डीसी को भी 5 लाख रू का आकस्मिक कोष दिया गया है.

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से वंचित राज्य के 14 लाख को सितंबर तक चूल्हा और गैस कनेक्शन
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में 29,26,776 लाभुकों को उज्जवला योजना के तहत् एलपीजी गैस सिलेंडर और चूल्हा दिया गया है. अगले सितम्बर के अंत तक और 14 लाख लोगों तक यह पहुंच जाना चाहिए.

राज्य में अभी 57,02,196 कार्डधारी लाभुक
विभाग ने जानकारी दी कि अक्टूबर 2015 से पहले 35,09,833 कार्डधारी थे तथा अक्टूबर में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के बाद सरकार ने अभियान चलाकर कार्ड बनाया. राज्य में अभी 57,02,196 कार्डधारी लाभुक हैं और सभी लाभुकों के आंकड़े डिजीटाईज हो गए हैं.

32,360 किसानों से 22,80,480 क्विंटल धान क्रय किया गया
मार्च माह तक किसानों से धान क्रय किया गया. सूखा और अन्य विपरीत परिस्थिति के बाद भी 32,360 किसानों से 22,80,480 क्विंटल धान क्रय किया गया जो पिछले वर्ष से डेढ़ लाख क्विंटल अधिक है.

मुख्यमंत्री ने कहा कि डाकिया योजना के तहत् आदिम जनजाति के घर घर तक एम ओ राशन पहुंचा रहे थे, इसे और प्रभावी बनाने के लिए विभाग वैकल्पिक व्यवस्था करें ताकि कोई घर छूट न जाए. विभाग इसपर जल्द से जल्द कार्रवाई करे।

जन वितरण दुकानदारों को पहले 45 रू. प्रति क्विंटल कमीशन मिलता था जिसे सरकार ने 100 रू कर दिया और किरासन तेल में प्रति लीटर 10 पैसा कमीशन को बढ़ाकर 1 रू प्रति लीटर कर दिया गया. मुख्यमंत्री ने कहा कि इन राशन दुकानदारों को अपने दुकान के बेहतर संचालन के लिए प्रतिमाह 1000 रू भी दी जाएगी.

बैठक में मुख्य सचिव डॉ डीके तिवारी, अपर मुख्य सचिव श्री केके खंडेलवाल, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ सुनील कुमार वर्णवाल, खाद्य आपूर्ति विभाग के सचिव श्री अमिताभ कौशल सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

स्वर्ण जयंती वर्ष का झारखंड : समृद्ध धरती, बदहाल झारखंडी

  झारखंड स्थापना दिवस पर विशेष स्वप्न और सच्चाई के बीच विस्थापन, पलायन, लूट और भ्रष्टाचार की लाइलाज बीमारी  काशीनाथ केवट  15 नवम्बर 2000 -वी...