यह ब्लॉग खोजें

मंगलवार, 13 अगस्त 2019

झामसि का महाधिवेशन 3 सितंबर को


* सभी 81 सीटों पर होगी प्रत्याशियों की घोषणा
* महिलाओं को राजनीति में आना वर्तमान समय की मांग : कैप्टन सिन्हा

रांची ।  झारखंड महिला सियासत (झामसि) आगामी विधानसभा चुनाव में सभी 81 सीटों पर महिला प्रत्याशी उतारेगा। इसके लिए जनसंपर्क अभियान शुरू कर दिया गया है। इस संबंध में झारखंड महिला सियासत के संयोजक कैप्टन सुधीर सिन्हा ने बताया कि राजनीति में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से झारखंड महिला सियासत ने सूबे की सभी 81 विधानसभा सीटों पर महिला प्रत्याशी उतारने का निर्णय लिया है। अब तक लगभग दो दर्जन महिला प्रत्याशियों के नाम पर अंतिम निर्णय लिया जा चुका है। जिन सीटों के लिए झामसि के प्रत्याशियों का चयन हो चुका है, उन क्षेत्रों में प्रत्याशियों को जनसंपर्क अभियान में तेजी लाने का निर्देश दिया गया है। कैप्टन सिन्हा ने बताया कि आगामी 3 सितंबर को राजधानी रांची में होने वाले झामसि के महाधिवेशन में झारखंड में विधानसभा की सभी सीटों के लिए प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि झारखंड में महिलाओं के नेतृत्व में अगली सरकार बनेगी।महिलाएं झारखंड के इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ेगी। उन्होंने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। राजनीति के क्षेत्र में भी महिलाओं की अभिरुचि जग रही है। सामाजिक बदलाव के लिए महिलाओं को राजनीति में आना वर्तमान समय की मांग है। देश व समाज के निर्माण में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। अबकी बार महिला सरकार के नारे के साथ झारखंड महिला सियासत चुनावी मैदान में उतरेगी। राजनीति के एक नए अध्याय का आगाज हो चुका है। इतिहास गवाह है कि जब जब महिलाओं ने अग्रिम पंक्ति में मोर्चा संभाला है, तब तब महिलाएं अपने मिशन में सफल रही हैं। कैप्टन सिन्हा ने  झामसि से जुड़े सभी सदस्यों से इस मुहिम को तेज करने का आग्रह किया है, ताकि महिलाओं के नेतृत्व में सरकार बन सके और देश व समाज के सशक्तिकरण को बढ़ावा मिल सके। उन्होंने कहा कि झामसि के प्रत्याशी अपने-अपने क्षेत्रों में जाकर जनता से एक वोट के आश्वासन के साथ एक सिक्के का आशीर्वाद भी प्राप्त कर रही हैं। स्नेह स्वरूप मतदाता झामसि प्रत्याशियों को एक वोट देने के आश्वासन के साथ आशीर्वाद के रूप में एक सिक्का भी दे रहे हैं। इस अभियान की सफलता को देखकर अन्य महिलाएं भी जागृत हो रही हैं।

निरुप के शिक्षा की गूंज अब प्रशासन तक...



रांची। जी हां चक्रधरपुर में शिक्षा कोचिंग सेंटर के नाम से प्रसिद्ध यह संस्थान आर्थिक असमर्थ बच्चों को नि:शुल्क प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी करवाता है ! इस संस्थान में कई लोग, बच्चों से मिलने एवं उन्हें प्रोत्साहित करने पहुंचते हैं ,क्योंकि यह बच्चे गरीबी से जूझ कर भी अपनी हिम्मत नहीं हारते और अपना लक्ष्य प्राप्त करने को आतुर हैं।

 इस बार बच्चों से मिलने एवं उन्हें प्रोत्साहित करने चक्रधरपुर थाना के सब इंस्पेक्टर श्री सौरभ कुमार पहुंचे । यहां उन्होंने अपना बहुमूल्य समय दिया एवं इसमें संस्थान के निर्देशक निरुप कुमार प्रधान ने उन्हें पुष्प गुच्छ देकर उनका स्वागत किया एवं सभी बच्चों ने उनका अभिवादन किया। इस बीच उन्होंने अपने जीवन के उन कठिन परिस्थितियों के बारे में बच्चों से साझा किया जिससे वह गुजर चुके हैं एवं आगामी परीक्षाओं को किस तरह से लिखना चाहिए इसके बारे में भी बताया।

उन्होंने कहा कि सभी बच्चे भाग्यशाली हैं कि उन्हें निरुप जैसा गुरु मिला ।जहां से शीघ्रता से बच्चे अपने लक्ष्य को प्राप्त करते हैं श्री निरुप शिक्षक होने के साथ-साथ एक महान व्यक्ति हैं जो आज के इस पैसे वाले युग में भी नि:शुल्क शिक्षा दान दे रहे हैं!

 साथ ही उन्होंने बच्चों के बीच अपने मोबाइल नंबर को शेयर किया एवं भविष्य में कोई भी परेशानी एवं दिक्कतों का सामना करने पर उन्हें याद करने के लिए कहा ,ताकि वह प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से बच्चों की मदद कर सके।

सोमवार, 12 अगस्त 2019

महादेव से शांति व खुशहाली की प्रार्थना की गई



रांची। सावन के अंतिम सोमवारी की पुण्य बेला पर गायत्री शक्ति पीठ सेक्टर टू, प्रज्ञा पीठ धुर्वा बस स्टैंड एवं  अलकापुरी रातू रोड में विश्व कल्याण की भावना से गायत्री परिवार के सैकड़ों भक्तों, साधकों , कार्यकर्ता और गणमान्य व्यक्ति के साथ भगवान शिव के  महा रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया। इस मौके पर भगवान शिव को विभिन्न प्रकार के पूजन सामग्री से पूजन करने के पश्चात भव्य श्रृंगार किया गया।
सावन में भगवान शिव के विशेष मंत्रों से पूजन करने से मनोवांछित फल यजमान को मिलते हैं।
अलकापुरी में इस सावन मास कई कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। चारों सोमवार को महादेव की विशेष स्तोत्र मंत्रों का जाप पाठ चलाया एवं विल्व पत्र से पूजन का महत्व बताया।
साथ ही शाम को प्रज्ञा पुराण भागवत कथामृतं भी चलाया जा रहा है ।
 गायत्री मंदिर के  पुजारी बिभाष ने कहा कि भगवान शिव देवों के देव महादेव विशेष आराधना से परिवार समाज और देश में सुख शांति बनी रहती है । वर्तमान समय में महाकाल का पूजन वंदन करना अनिवार्य हो गया है ।
अभी का समय विशेष परिवर्तन बेला में गुजर रहा है । हम सभी अनुभव कर सकते हैं ।
इस शुभ अवसर पर शक्तिपीठ सेक्टर टू के सौजन्य में शान्तिकुंज के साहित्य और मासिक  पत्रिकाओं का भक्तों को स्वाध्याय हेतु निःशुल्क वितरण किया गया।
पूजा पूर्णाहुति और महा आरती में भक्तों द्वारा विश्व वसुंधरा और भारत देश में शांति और सुरक्षा हेतु महाकाल का विशेष वंदना  प्रार्थना की गई । आज अंतिम सोमवारी होने कारण भगवान महाकाल के पूजन हेतु भारी भीड़ उमड़ी। इस मुख्य कार्यक्रम में मंदिर के पुजारी विभास कुमार, सविता बहन, सुषमा खत्री, तेजस,  सीमा बहन, एवं समस्त गायत्री परिजनो रांची शाखा की उपस्थिति देकर पूजा समारोह को सफल बनाया। यह जानकारी विभाष कुमार व जयनारायण प्रसाद ने दी।

बच्चों की अपने कैनवास पे उकेरा आजादी के 73 वर्षों का सफ़र

कलाकृति स्कूल ऑफ़ आर्ट्स में “माँ तुझे सलाम” वाटर कलर कार्यशाला


रांची। कलाकृति स्कूल ऑफ़ आर्ट्स डोरंडा एवं हटिया केंद्र और कलाकृति आर्ट फाउंडेशन के तत्वावधान में दिनांक 12 अगस्त 2019 को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दो दिवसीय “स्वतंत्रता पर्व 2019” के अंतर्गत आज “माँ तुझे सालम” पेंटिंग कार्यशाला का आयोजन किया गया |

इस अवसर पर संस्था निदेशक एवं कला शिक्षक धनंजय कुमार के मार्ग दर्शन में सीनियर छात्रों ने देश भक्ति विषय पर वाटर कलर चित्रकला कार्यशाला का आयोजन किया गया है जिसमे संस्था के  सीनियर छात्रों ने भाग लिया | छात्रों ने अपने पेंटिंग्स के माध्यम से भारत देश के आजादी के 73 वर्षों को दरसाया | जहाँ बच्चों ने देश के स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान गाथा, देश के सैनिकों के त्याग और बलिदान, देश के सर्वधर्म संप्रभुता, माँ भारती और देश की अंतरिक्ष यात्रा की ऊँची उड़ान चंद्रयान को भी अपने पेंटिंग के माध्यम से दर्शाया | सभी बाल चित्रकारों के पेंटिंग्स में तिरंगा को प्रमुखता से दरसाया गया था | इस अवसर पर छात्रों ने अपने पेंटिंग्स के माध्यम से एकता और शान्ति के साथ रहने का संदेश दिया |





इस अवसर पर कलाकृति के संस्थापक एवं चित्रकार धनंजय कुमार ने कहा की इस तरह के कार्यशालों से बच्चों के प्रतिभा को एक मंच मिलता है | देश और देश के लोगों में देश के प्रति सम्मान की भावना को विकसित करती है | इस कार्यशाला में कलाकृति के छात्रों कोमल, शिखा, हर्षिता, हर्ष, श्रिस्टी, विकास, अनिकेत, ऋचा, सुरुचि, अंजलि, माधुरी एवं अकबर ने भाग लिया | पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में होमिनोस इवेंट्स के श्री मेहुल प्रसाद एवं डॉटफिश क्रिएटिव एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक शशिकांत द्वारा सभी छात्रों को पुरस्कृत किया गया |

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था की उपनिदेशिका रजनी कुमारी एवं अन्य छात्रों का योगदान रहा |

कलाकृति स्कूल ऑफ़ आर्ट्स डोरंडा एवं हटिया में विगत 18 वर्षों से विभिन्न वर्गों के छात्र छात्राओं को चित्रकला की शिक्षा प्रदान करती है | कोई भी इछुक छात्र छात्राएं किसी भी समय संस्था में दाखिला ले सकते हैं | यह जानकारी  कलाकृति स्कूल ऑफ़ आर्ट्स के निदेशक एवं कला शिक्षक श्री धनंजय कुमार ने दी |

दुमका में पुल क्षतिग्रस्त


दुमका। मसलिया रोड पर विजयपुर पुल क्षतिग्रस्त है। इस संबंध में स्थिति पर जानकारी देते हुए पथ निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता मदन कुमार ने बताया  कि राज्य स्तर से  एक विशेषज्ञ दल भेजा जा रहा है। जांच दल के प्रतिवेदन पर तुरत कार्रवाई की जाएगी।  मुख्य अभियंता ने यह भी बताया कि दुमका पथ प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता को यह निर्देश दिया गया है कि पुल के आसपास इस तरह का बोर्ड लगाएं जिससे आम आदमी को सूचना प्राप्त हो।

पूर्व में इस विज्ञप्ति के साथ जारी वीडियो एवं फ़ोटो इस पुल का नहीं है। इस पुल की अद्यतन तस्वीरें इसके साथ संलग्न की जा रही हैं। यद्यपि यह पुल पूर्व में जारी किए गए वीडियो जितना क्षतिग्रस्त नहीं है तथापि इस पुल से सावधानी से गुजरना आवश्यक है।

मेरे लिए ख़ुदा बनकर आए मुख्यमंत्री रघुवर दास: मुफ़ीज़


*मुख्यमंत्री जी शुक्रिया आपके प्रयास से आज मेरा भाई मुझे ढाई साल बाद मिल गया--ख़ुर्शीद*
==================


रांची। ख़ुर्शीद के पांव आज एक जगह टिक नहीं रहे थे..वह एयरपोर्ट से बाहर आने वाले लोगों को बड़ी बेसब्री से देख रहा था...लेकिन उसकी आंखें अपने भाई मुफ़ीज़ को ढूंढ रहीं थीं...और वह पल आ भी गया..जब मुफ़ीज़ उसे नजर आया...दौड़ता हुआ ख़ुर्शीद अपने भाई मुफ़ीज़ के गले लग गया...भाई को आंखों के सामने देख खुर्शीद के आंसू छलक गए.. बरबस रुंधे गले से बोला....ईदु-उल अजहा मुबारक भाई जान...फिर क्या था दोनों भाई ऐसे गले मिले मानो वर्षों बाद मिल रहें हों..सच भी तो था आज पूरे ढाई साल बाद यातनाओं और मुसीबतों को झेल कर खुर्शीद का भाई मुजीब उसके सामने खड़ा था...वह भी बकरीद जैसे मुबारक दिन में.....बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर इस नजारे को देख सभी खुश थे।

*जहन्नुम जैसी जिंदगी हो गई थी*

मुफ़ीज़ ने बताया कि 2017 में वह दुबई गया था। यह सोचकर कि कुछ पैसे कमाकर वह वतन अपने परिवार को भेजेगा पर ऐसा हुआ नहीं। एक वर्ष तक किसी तरह काम करने के बाद जब उसका अनुबंध समाप्त हुआ तो उसने घर वापसी करना चाहा। लेकिन उससे जबरन काम लिया जाता रहा। अपराधी और गुलामों जैसा व्यवहार उसके साथ उसका मालिक मोहम्मद जहिया हुसैन करने लगा। एक दिन किसी तरह वह जहिया के चुंगल से निकल गया।

*लगाया चोरी का आरोप और दर्ज करा दिया मामला, ख़ुदा बन कर आये मुख्यमंत्री*

काम छोड़कर भाग जाने के बाद मुफिज के मालिक ने उस पर चोरी का आरोप लगाया। सऊदी अरब की पुलिस ने उसे पकड़ा और फिर छोड़ भी दिया। लेकिन पुलिस लगातार उससे पूछताछ करती रही। मुफिज ने बताया कि किसी तरह किराये के घर पर उसने 4 महीने व्यतीत किये जो किस जहनुम से कम नहीं था। फिर अपने परिवार वालों को अपनी आपबीती सुनाई और परिवारवालों ने राज्य के। मुख्यमंत्री तक मेरी पीड़ा को पहुंचाया। देखते ही देखते मुख्यमंत्री जी ने पहल की और आज मैं अपने घर आ गया। मुझे वतन वापसी की उम्मीद नहीं थी.... मुख्यमंत्री जी खुदा बन कर आये। मुख्यमंत्री के आप्त सचिव श्री के पी बालियन ने भी मेरी बहुत मदद की है।

*चोरी का आरोप गलत साबित हुआ*

मुफिज ने कहा कि उसपर लगा चोरी का आरोप गलत साबित हुआ। मोजन अली मुझे लेकर गया था। उसने गलत ढंग से मेरे कागजात बनवाये थे। वह भी मेरी परेशानी का सबब बना। मैं तो लोगों से अपील करूंगा अपने वतन में काम करो। लेकिन गैर वतन जाकर कभी काम मत करो।

*मुख्यमंत्री जी आपको शुक्रिया, आपने मुझे भाई से मिलवाया*

मुफ़ीज़ के भाई ने बताया कि वर्ष 2017 में मुफ़ीज़ सउदी अरब काम करने गया था। वह एक कुशल मैकेनिक है। उसे लेकर जाने वाला उसके दोस्त ने काम का आफर दिया था। लेकिन वहां जाकर उसे पता चला कि उसे बताया गया वेतन नहीं मिल रहा है और अधिक काम लिया जा रहा है। लेकिन 1 वर्ष का अनुबंध होने की वजह से मुफिज चुप रहा। जब एक वर्ष 2018 में पूरा हुआ तो उसने रांची वापसी की गुहार लगाई, । बावजूद इसके उससे जबरन काम कराया जाता रहा। इसके बाद हमलोगों ने झारखण्ड़ के मुख्यमंत्री से गुहार लगाई और उन्होंने हमारे भाई की वतन वापसी करवाई।
*शुक्रिया मुख्यमंत्री जी*
###
==============
*Team PRD(CMO)*

फेडरेशन ऑफ झारखंड चेंबर ऑफ कॉमर्स की आमसभा 7 और चुनाव 8 सितंबर को



6 क्षेत्रीय उपाध्यक्ष, 21 कार्यकारिणी सदस्य चुने जाएंगे. 
कुल मतदाता-3492,
 हरमू रोड स्थित मारवाड़ी भवन में होगा मतदान


रांची। फेडरेशन ऑफ झारखंड चेंबर ऑफ कॉमर्स एड इंडस्ट्रीज की वार्षिक आमसभा और चुनाव की तिथियां घोषित हो गई हैं। चेंबर की चुनाव समिति 2019-20 के चेयरमेन विष्णु बुधिया एवं को-चेयरमेन पवन शर्मा ने चेंबर भवन में आयोजित संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए बताया कि 7 सितंबर को अपराह्न 2 बजे से चेंबर भवन में आमसभा आयोजित होगी। सी दिन शाम 4 बजे से विस्तृत आमसभा होगी जिसमें भारत सरकार के राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर शामिल होंगे। चुनाव 8 सितंबर को हरमू रोड स्थित मारवाड़ी भवन में सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक चलेगा। 6 क्षेत्रीय उपाध्यक्ष एवं कार्यकारिणी समिति के 21 सदस्यों का चुनाव होना है जिसका नामांकन 21 अगस्त से 24 अगस्त की शाम 4 बजे तक दाखिल किया जा सकेगा। शाम 4 बजे से स्कूटनी का काम शुरू हो जाएगा। नामांकन वापसी 27 अगस्त को शाम 4 बजे तक की जा सकेगी। चुनाव में कुल 3088 आजीवन सदस्यों के अलावा 235 साधारण सदस्य, 160 एफेलिटेड सदस्य, 14 कारपोरेट सदस्य और 2 पेट्रोन मतदाता होंगे। उनमें 3 साधारण सदस्यों को मतदान का अधिकार नहीं होगा जबकि एफेलिटेड सदस्यों में 78 को दो वोट देने का अधिकार होगा। इस प्रकार मतदाताओं की कुल संख्या 3492 होगी।
नियमतः जिन सदस्यों ने 2019-20 का सदस्यता शुल्क जमा नहीं किया है उन्हें वोट देने का अधिकार नहीं होगा।चुनाव की घोषणा होने की तिथि तक जिनकी सदस्यता का एक साल पूरा हो चुका है वही उपाध्यक्ष अथवा कार्यकारिणी सदस्य के उम्मीदवार को रूप में नामांकन दाखिल कर सकेंगे। जिनका सदस्यता शुल्क बकाया है वे चुनाव स्थल पर भी नकद राशि के रूप में शुल्क जमा कर सकते हैं। नए आजीवन, पैट्रोन अथवा कारपोरेट सदस्य अपनी सदस्यता के 30 दिन पूरे होने पर और साधारण सदस्य 90 दिन पूरे होने पर ही वोट देने के अधिकारी होंगे। संबद्ध संस्थाओं को दो वोट देने का अधिकार होगा।
प्रत्याशियों को नामांकन के साथ डीन नंबर, डीआइआर-2, और डीआरआर-8 भरकर जमा करना अनिवार्य होगा। चुनाव प्रक्रिया इलेक्शन बाईलॉज, और आर्टिकल ऑफ एसोसिएशन के अनुरूप संचालित होगी। क्षेत्रीय उपाध्यक्ष संथाल परगना, कोल्हान, कोयलांचल, नार्थ छोटानागपुर, साउथ छोटानागपुर और पलामू डिवीजन के लिए चुने जाएंगे।
चुनाव समिति के चेयरमेन विष्णु बुधिया और को-चेयरमेन पवन शर्मा ने जोर देते हुए कहा कि जिनका सदस्यता शुल्क बकाया है उनका नामांकन स्वीकार नहीं किया जाएगा। चेक से सदस्यता शुल्क 30 अगस्त तक ही स्वीकार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि उनकी कोशिश होगी कि सभी प्रमंडलों में चेंबर के क्षेत्रीय कार्यालय हों ताकि चेंबर का कार्य और बेहतर ढंग से संचालित किया जा सके।


स्वर्ण जयंती वर्ष का झारखंड : समृद्ध धरती, बदहाल झारखंडी

  झारखंड स्थापना दिवस पर विशेष स्वप्न और सच्चाई के बीच विस्थापन, पलायन, लूट और भ्रष्टाचार की लाइलाज बीमारी  काशीनाथ केवट  15 नवम्बर 2000 -वी...