यह ब्लॉग खोजें

बुधवार, 14 अगस्त 2019

जिला शिक्षा पदाधिकारी ने पदभार ग्रहण किया


चाईबासा। लातेहार से तबादला होकर आई जिला शिक्षा पदाधिकारी नीरजा कुजूर ने आज पदभार ग्रहण किया ।
कार्यालय के सभी कर्मचारी उनका पुष्प कुछ देकर स्वागत किया।

विदित हो कि नीरजा मैडम के दायित्व में पश्चिमी सिंहभूम के  विद्यालयों की जिम्मेवारी है ।कई विद्यालय विलय हो गए हैं एवं कई सुचारू रूप से चलने में असमर्थ हैं ।

ऐसे में देखना यह है कि उनके पदभार के बाद यह व्यवस्था कैसे सुधरती है। सभी शिक्षक एवं विद्यार्थी आशान्वित हैं कि नये जिला शिक्षा अधिकारी  इस पदभार को बखूबी निभाएंगे
शिक्षा व्यवस्था में बच्चों की उपस्थिति एवं शिक्षकों का निरंतर बच्चों के प्रति रुझान इस व्यवस्था को ऊंचाइयों तक ले जाएगा ।

मंगलवार, 13 अगस्त 2019

राष्ट्र सेवा, राष्ट्र धर्म, सर्वप्रथम सर्वप्रथम - सर्वोपरि रहेः रघुवर दास



रांची। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने हेमन्त कुमार ताँतिया द्वारा रचित "तिरंगा" नामक देश भक्ति का अवलोकन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह गीत बहुत ही रोमांचक है। उन्होंने हेमन्त कुमार ताँतिया की  भावनाओं की सराहना की । इस गाने में भारतीय सेना को विशेष पर प्रस्तुति मुख्यमंत्री को बहुत पसंद आया। इस गाने की एक खास पंक्ति "राष्ट्र सेवा ,राष्ट्र धर्म, सर्वप्रथम सर्वप्रथम" मुख्यमंत्री को बहुत भाया। उन्होंने कहा कि यह भावना सर्वोपरि रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि हेमन्त कुमार ताँतिया इसी तरह का कार्य करके झारखंड का नाम को रौशन करते रहेंगे।

पुणे के जीएसटी विभाग के ज्वाइंट कमिश्नर हेमन्त कुमार ताँतिया, IRS, रांची के मूल निवासी हैं और सरकारी अधिकारी के अलावा उनकी संगीत व कला के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान है । वे खुद ही गाना लिखते हैं संगीत तैयार करते हैं और गाते हैं । उनकी विशेषता यह है कि वह विषय पर आधारित गीत तैयार करते हैं।

ज्ञातव्य है कि पिछले वर्ष हेमन्त कुमार ताँतिया ने झारखंड की संस्कृति और इतिहास को दर्शाते हुये एक झारखंड गीत गाथा और एक डॉक्यूमेंट्री उभरता झारखंड तैयार किया था । मुख्यमंत्री जी ने उनके इस प्रयास की बहुत सराहना की थी । 

झारखंड में जल्द होगी सीएनजी स्टेशन की शुरुआतः रघुवर दास



★ उज्जवला योजना के तहत दूसरी रिफिल भी नि:शुल्क देगी
======================
★ सितंबर के पहले सप्ताह में सिटी गैस वितरण की शुरूआत

★ झारखंड बायो एनर्जी हब बनेगा

★ वनोपज से जेट फ्यूल की तैयारी
--धर्मेंद्र प्रधान, केंद्रीय पेट्रोलियम, प्राकृतिक गैस व इस्पात मंत्री
===============

रांची व जमशेदपुर में सिटी गैस वितरण  सितंबर तक शुरू हो जाय। राज्य सरकार के द्वारा जो भी सहयोग होगा, वह कंपनियों को मिलेगा। गैस वितरण शुरू होने से लोगों को स्वच्छ और सस्ता इंधन मिलेगा। साथ ही रांची-जमशेदपुर समेत अन्य शहरों में सीएनजी के स्टेशन बनाने के लिए भी सरकार हरसंभव मदद कर रही है। जल्द से जल्द सीएनजी स्टेशन भी शुरू करें। उक्त बातें मुख्यमंत्री  रघुवर दास ने केंद्रीय पेट्रोलियम, प्राकृतिक गैस व इस्पात मंत्रालय के साथ हुई बैठक में अधिकारियों से कहीं।

23 अगस्त से राज्य सरकार की ओर से दूसरी रिफिल भी फ्री दी जायेगी

मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास ने कहा कि राज्य के हर गांव में उज्जवला दीदी बनायी जा रही है। इन्हें मंत्रालय द्वारा रिफिलिंग और सेफ्टी का प्रशिक्षण देने की व्यवस्था की जाये। राज्य सरकार उज्जवला योजना के तहत राज्य में कनेक्शन के साथ चूल्हा और पहली रिफिल फ्री दी जा रही थी। अब 23 अगस्त से राज्य सरकार की ओर से दूसरी रिफिल भी फ्री दी जायेगी।

ओएनजीसी राज्य में कोल बेडेड मिथेन गैस पर तेजी से कर रहा है काम

केंद्रीय पेट्रोलियम, प्राकृतिक गैस व इस्पात मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि राज्य सरकार के प्रयास से मंत्रालय से जुड़ी कंपनियों ने काफी अच्छा काम किया है। उनका मंत्रालय राज्य सरकार के साथ हर कदम पर साथ है। उन्होंने कहा कि सितंबर के पहले सप्ताह में सिटी गैस वितरण की शुरूआत की जायेगी। इसके साथ ही रांची व जमशेदपुर में गैस आधारित श्मशान घाट का भी शिलान्यास किया जायेगा। यह पर्यावरण के अनुकूल होने के साथ ही पैसे और समय बचायेगा। उन्होंने कहा कि राज्य में उनके मंत्रालय से जुड़ी कंपनियों ने लगभग 10000 करोड़ रुपये का निवेश किया है। इससे राज्य में रोजगार के अवसर बढ़े हैं. बड़ी संख्या में लोगों को रोजगार भी मिल रहा है। आनेवाले समय में इनसब का असर दिखेगा। ओएनजीसी राज्य में कोल बेडेड मिथेन गैस पर तेजी से काम कर रही है। अगले तीन-चार साल में इनके पूर्ण रूप से शुरू हो जाने से न केवल लोगों को सस्ती गैस मिलेगी, झारखंड को भी काफी राजस्व मिलेगा। झारखंड को बायो एनर्जी हब बनाया जायेगा। यहां कोल बेडेड मिथेन, एथनोल, नेचुरल गैस, सोलर एनर्जी, बायो एनर्जी के क्षेत्र में काफी काम किया जा सकता है। मंत्रालय इस दिशा में काम कर रहा है। यहां के वनोपज से जेट फ्यूल भी तैयार किया जायेगा। इससे यहां के लोगों को आमदनी का नया स्त्रोत मिलेगा।

पीएसयू कंपनियों के अस्पतालों को आयुष्मान भारत के साथ जल्द जोड़ा जायेगा

बैठक में निर्णय लिया गया कि बोकारो स्टील प्लांट अस्तपाल समेत अन्य पीएसयू कंपनियों के अस्पतालों को आयुष्मान भारत के साथ जल्द जोड़ा जायेगा। बोकारो स्टील प्लांट के अधिकारियों का निर्देश दिया गया कि स्थानीय उत्पादों से क्वालिटी में बिना समझौता किये कम से कम 25 प्रतिशत खरीदारी करें। इससे स्थानीय छोटे व लघु उद्यम को सहारा मिलेगा। बैठक में राज्य सरकार और एनएमडीसी का संयुक्त उपक्रम बनाकर उत्पादन शुरू करने का निर्णय लिया गया। इसमें निर्मित उत्पादों में राज्य के लघु, छोटे व मध्यम उद्यमों को प्राथमिकता दी जायेगी।

 इनकी रही महत्वपूर्ण उपस्थिति..

बैठक में राज्य के मुख्य सचिव श्री डीके तिवारी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री सुनील कुमार बर्णवाल समेत केंद्र व राज्य सरकार के विभागों के अधिकारी, ओएनजीसी, आइओसीएल, बीपीसीएल, एचपीसीएल, गेल, सेल, बीएसएल, इंडेन समेत अन्य कंपनियों के अधिकारी उपस्थित थे।

चक्रधरपुर का ओवर ब्रिज अंधेरे की चपेट में


 विनय मिश्र
चक्रधरपुर। चक्रधरपुर में एक वर्ष पूर्व नवनिर्मित ओवर ब्रिज संभवतः झारखंड का विशालकाय ओवर ब्रिज है किन्तु एक वर्ष के पश्चात भी आज भी इस ओवर ब्रिज में स्ट्रीट लाइट नहीं है सिंहभूम के तत्कालीन सांसद लक्ष्मण गिलुवा के प्रयास से ओवर ब्रिज का निर्माण तो हुआ किन्तु आज भी देर शाम से लेकर तड़के सुबह तक यह अंधेरे की चपेट में रहता है एन एस 75 के द्वारा इस ओवर ब्रिज का निर्माण कराया गया लेकिन सबसे महत्वपूर्ण पहलू को आवश्यक नहीं समझा गया जिसके फलस्वरूप 
चक्रधरपुर की इस शान में अंधेरा छाया हुआ है अर्थात इस ब्रिज में आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती है इसका प्रमुख कारण इस पुल पर अंधेरा का होना है। इसमें अब तक स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था नहीं की गई है ।यही कारण है कि लोग अंधेरे में एक दूसरे को आते हुए देख नहीं पाते और स्वत: ही दुर्घटना होती रहती है ।

गायत्री परिवार के सदस्यों ने किया पौधरोपण


किया आह्वान, वन रोपें और वृक्ष लगाएं।
हरा भरा निज क्षेत्र बनाएं


रांची। गायत्री परिवार के सदस्यों ने शहर के विभिन्न मुहल्लों में जाकर पौधरोपण किया।
गायत्री मंत्रोच्चारण एवं पौधों को वैदिक मंत्रों से अभिमंत्रित कर और जय घोष करते हुए जागरुक परिजनों ने आज गायत्री परिवार सदस्यों के साथ सांई कालोनी रोड नं तीन , विहार कालोनी, शिव मंदिर पास परिसर, क्राउन पब्लिक स्कूल, मधुकम रातु रोड आदि अनेक क्षेत्रों में जन जागरण अभियान अंतर्गत जन समुदाय , सहयोगियों के माध्यम से करंज,आमला,बेल,आम , अमरूद आदि के पौधे लगाए। यह कार्यक्रम गायत्री परिवार शक्तिपीठ सेक्टर टू धूर्वा रांची के सानिध्य में किया गया।
इसमें मुख्य सहयोगी में रोहित कुमार, बलिराम साहु ,दीपक दयाल प्रसाद, इन्द्रेश कुमार, अशोक पाण्डे,  मीना एवं मीरा बहनों आदि सहित सांई कालोनी क्षेत्र से करीब दो दर्जन परिजनों  के सहयोग समर्थन एवं  पहल से इन क्षेत्रों में करीब चार सौ पौधे लगा कर यह कार्यक्रम सफल बनाया गया ।  परिजनों ने पौधों को हरा-भरा और सुरक्षित रहने के लिए पौधरक्षक (ट्री गार्ड) की व्यवस्था बनाई गई ।
इस वर्ष श्रावण मास में अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज संस्थान की वृक्ष गंगा अभियान के तहत रांची में अभी तक करीब तीन हजार पौधों का रोपण कार्य किया गया है। उक्त जानकारी दीपक दयाल प्रसाद एवं जय नारायण प्रसाद ने दी।

जेसीआई रांची ने 800 विद्यार्थियों का टैलेंट टेस्ट लिया



रांची। जूनियर चैम्बर इंटरनेशनल की और से नेशनल लेवल टैलेंट सर्च- परीक्षा, पिछले 7 वर्षो से नेशनल लेवल में कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए कराया जा रहा है,जिसमे  छात्र-छात्राओं को छात्रवृति दी जाती है I प्रवक्ता निशांत मोदी ने बताया की भाग लेने वाले विद्यार्थियों को "सर्टिफिकेट ऑफ़ अप्प्रेसिअशन " से नवाज़ा गया जिसे उनका मनोबल बढ़ेगा  I
जेसीआई रांची ने इस साल यह परीक्षा 2 विद्यालयों में कराया
मनन विद्या,बूटी मोड़
डी.ए.वी.पब्लिक स्कूल,बरियातू
जेसीआई रांची ने विद्यार्थीयों के लिए परीक्षा पूरी तरह से निःशुल्क रखी.
परीक्षा को सुचारू रूप से कराने में राकेश जैन , सौरभ शाह,नीततीं मोदी,रौनक ,अभिषेक मोदी,गौरव अग्रवाल,अमित खोवाल,सिद्धार्थ जैसवाल,अंकित मोदी,कौशल मुरारका,ऋषब सिंघानिया ,अविकल,विवेक आदि का योगदान रहा. 

होटल रेडिसन ब्लू में पंजाब अनलिमिटेड फूड फेस्टिवल कल से


परोसे जाएंगे पंजाब राज्य के लजीज व्यंजन


रांची। राजधानी स्थित होटल रेडिसन ब्लू में पंजाब अनलिमिटेड फूड फेस्टिवल का आयोजन 14 से 25 अगस्त तक किया जाएगा। फूड फेस्टिवल का शुभारंभ 14 अगस्त (बुधवार) को होगा। इस संबंध में होटल के मुख्य शेफ रामचंद्र उरांव ने बताया कि होटल रेडिसन ब्लू स्थित द ग्रेट कबाब फैक्ट्री रेस्टोरेंट में पंजाब अनलिमिटेड फूड फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है। इसमें पंजाब राज्य के लजीज व्यंजन का लोग लुत्फ उठा सकेंगे। इसमें शाकाहारी और मांसाहारी दोनों प्रकार के व्यंजन शामिल रहेंगे। फूड फेस्टिवल में जो व्यंजन उपलब्ध होंगे, उसमें मुख्य रूप से मक्की दी रोटी, भुट्टे के कबाब, मछली के केटली, गुजरा वाल की चाट,  भठ्ठी का मुर्ग, रावलपिंडी मटन, बादाम के गुंड़ का हलवा, दही जलेबी, साबूदाना राबड़ी, तिल लड्डू सहित अन्य प्रकार के व्यंजन उपलब्ध होंगे। उन्होंने बताया कि फूड फेस्टिवल प्रतिदिन शाम 7:30 बजे से प्रारंभ होगा। इसमें प्रति व्यक्ति 1149 रुपए शुल्क होंगे। वह 12 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए ₹699 प्लस टैक्स चार्ज किया जाएगा। प्रेस वार्ता में फूड एंड बेवरेज मैनेजर कुमार सौरभ, होटल के जीएम शांतनु गुहा सहित अन्य मौजूद थे।

स्वर्ण जयंती वर्ष का झारखंड : समृद्ध धरती, बदहाल झारखंडी

  झारखंड स्थापना दिवस पर विशेष स्वप्न और सच्चाई के बीच विस्थापन, पलायन, लूट और भ्रष्टाचार की लाइलाज बीमारी  काशीनाथ केवट  15 नवम्बर 2000 -वी...