यह ब्लॉग खोजें

शुक्रवार, 16 अगस्त 2019

स्वतंत्रता दिवस पर छात्रों ने रंगारंग कार्यक्रम पेश किए


स्वतंत्रता सेनानियों की बदौलत मिली आजादी, नायक


रांची। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर काके मिसिर  गोंदा में झंडोत्तोलन झामुमो बुद्धिजीवी मोर्चा रांची जिला उपाध्यक्ष जनक नायक ने  किया . इस मौके पर सभी ने कौमी गीत गाए और झंडे को सलामी दी गई. छात्रों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम पेश किए गए सभी छात्रों के हाथों में तिरंगा झंडा था बच्चे सुबह से ही कार्यक्रम में शामिल होने के लिए नए नए कपड़े पहनकर समय से पहले पहुंच गए थे इस मौके पर सभी बच्चों को मिठाई दी गई सभी बच्चे काफी खुश नजर आ रहे थे. इस मौके पर जनक ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस देश के हर व्यक्ति के लिए बेहद महत्व रखता है उस दिन देश के प्रधानमंत्री दिल्ली के लाल किले पर राष्ट्रीय ध्वज फहराते है. 15 अगस्त को स्कूलों से लेकर दफ्तरों में तिरंगा फहराया जाता है स्वतंत्रता सेनानियों की कोशिशों के कारण आज हम आजाद हैं उन्होंने कहा कि हमारे वीर योद्धाओं ने कई लड़ाइयां लड़ाई और तब जाकर उसके बाद 15 अगस्त 1947 को हमें आजादी मिली, I
इस मौके पर जनक नायक, बीरू राम, एचएल लाल, राजकुमार, राम नायक, अब्दुल सत्तार, मोहम्मद फिरोज, मोहम्मद दिलावर और काफी संख्या में छात्र भी मौजूद थे

महिलाओं को सम्मान दिलाना झारखंड महिला सियासत का उद्देश्य: कैप्टन सिन्हा


रांची। झारखंड महिला सियासत के संयोजक व लोकप्रिय सामाजिक कार्यकर्ता कैप्टन सुधीर सिन्हा ने कहा है कि महिलाओं को समुचित सम्मान देने की दिशा में अब तक राजनीतिक दल कोताही बरतते रहे हैं। महिलाओं को उनका वाजिब हक नहीं दिया जा रहा है। राजनीति में महिलाओं की समुचित भागीदारी सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से झारखंड महिला सियासत के बैनर तले इस बार विधानसभा की सभी 81 सीटों पर महिला प्रत्याशी खड़े करने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने बताया कि झारखंड महिला सियासत के बैनर तले राजनीतिक क्षेत्र में संयुक्त मोर्चा का गठन किया गया है। जिसके तहत विभिन्न राजनीतिक दल शामिल हो रहे हैं। संयुक्त मोर्चा में शामिल राजनीतिक दलों की ओर से चुनाव में महिला प्रत्याशी उतारने का निर्णय लिया गया है।
 कैप्टन सिन्हा ने बताया कि इस संबंध में अंतिम निर्णय आगामी 3 सितंबर को होने वाले झारखंड महिला सियासत के महाधिवेशन में लिया जाएगा। उसी समय सभी 81 सीटों पर प्रत्याशियों के नामों की घोषणा भी की जाएगी। कैप्टन सिन्हा ने कहा कि आज महिलाएं पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही हैं। हर क्षेत्र में महिलाएं अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रही हैं। राजनीति का क्षेत्र भी इससे अछूता नहीं है। इसके बावजूद महिलाएं उपेक्षित हैं। अपने हक से वंचित हैं। महिलाओं को उनका हक दिलाने की दिशा में झारखंड महिला सियासत ने एक अभिनव पहल की है। इसके तहत राजनीति के क्षेत्र में भी महिलाओं की सहभागिता बढ़ाने का प्रयास शुरू कर दिया गया है। कैप्टन सिन्हा ने कहा कि महिलाओं को आगे आए बिना राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में अपेक्षित सुधार संभव नहीं है। सामाजिक बदलाव और स्वच्छ राजनीति के लिए महिलाओं को राजनीति में आना वर्तमान समय की मांग है। इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए झारखंड महिला सियासत का गठन किया गया है। जिसके बैनर तले महिलाएं राजनीति का दामन थाम रही हैं। अबकी बार महिला सरकार के नारे के साथ झारखंड महिला सियासत के सभी प्रत्याशी चुनावी जंग में उतरने को आतुर हैं। इसकी तैयारियां की जा रही है। राज्य स्तर पर संगठन बना लिया गया है। जल्द ही जिला स्तर पर भी झारखंड महिला सियासत की कमेटियां अस्तित्व में आएगी और झारखंड में राजनीतिक दशा और दिशा बदलेगी। इसके लिए महिलाएं तैयार हैं। उन्होंने कहा कि विभिन्न राजनीतिक दलों ने झारखंड महिला सियासत की पहल की सराहना करते हुए संयुक्त मोर्चा में शामिल होने पर अपनी सहमति जता दी है। जल्द ही इसका सकारात्मक परिणाम सामने आएगा। उन्होंने राजनीति में आने को इच्छुक महिलाओं से झारखंड महिला सियासत से जुड़ने का आह्वान किया।




















पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय के आवासीय कार्यालय में झंडोतोलन




रांची। स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय के आवासीय कार्यालय, ई-39, सेक्टर तीन, धुर्वा में झंडोत्तोलन किया गया।  लोकप्रिय समाजसेवी और श्रमिक नेता वीरेंद्र सिंह ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस अवसर पर अपने संबोधन में श्री सिंह ने कहा कि राष्ट्रप्रेम सर्वोपरि है। राष्ट्र के प्रति हम सबों को समर्पित रहने की आवश्यकता है। हमारे देश की आजादी के लिए अनगिनत लोगों ने अपना बलिदान दिया। उन अमर शहीदों के बताए हुए मार्ग पर चलने का हम संकल्प लें, यही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। श्री सहाय के आवासीय कार्यालय पर प्रतिनियुक्त हाउसगार्ड ने राष्ट्र ध्वज को सलामी दी। इस अवसर पर सुनील सहाय, राज किशोर प्रसाद, अशोक कुमार सिन्हा, शत्रुघन तिवारी, विशाल सिंह, पंकज कुमार , डी एन प्रसाद , हरेसर , मुकुल , मुकेश विशाल सिंह , संजय झा , बम बम,  कमलेश  शर्मा , मेरी तिर्की , विनय दुबे पहलवान , विजय शंकर नायक , राजकिशोर प्रसाद, सूर्य कांत सिंह ,  अरुण मिश्रा , अशोक प्रेसिडेंट ,अभय चंद्रा ,  चंदन , राज , लखन , धीरज इस्राइल सहित काफी संख्या में गणमान्य मौजूद थे।

आम आदमी पार्टी के प्रदेश कार्यालय में झंडोतोलन


रांची। 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आम आदमी पार्टी प्रदेश कार्यालय में स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। प्रदेश उपाध्यक्ष  लक्ष्मीनारायण मुंडा द्वारा झंडोतोलन किया गया।झंडोतोलन  के बाद लक्ष्मी नारायण मुंडा ने कहा कि आजादी के 72 साल बाद भी देश में बेरोजगारी, गरीबी, भुखमरी, अशिक्षा जैसे कई महत्वपूर्ण चुनौतियाँ है । इन मुद्दों पर हम सब को मिल कर लड़ना होगा और जब तक ये अहम मुद्दों से हम पार नहीं पा लेंगे तब तक आज़ादी   सार्थक नही होगी।
देश की खासियत है विविधता में एकता, लेकिन उसको छिन्न भिन्न करने की कोशिश की जा रही है, लेकिन ऐसे ताकतों से एक जुट हो कर लड़ने की जरूरत है।
मौके पर कुणाल मिश्रा, पवन पांडे, यास्मिन लाल, परवेज सहजाद, अजय मेहता, वसीम अकरम, राजन कुमार सिंह, मनोज तिर्की,उदित कुमार, सोमा लिंडा सहित अन्य लोग उपस्थित थे।  यह जानकारी राजेश कुमार ने दी।

जेसीआई, रांची ने लाबेद गांव में मनाया स्वतंत्रता दिवस



रांची। जूनियर चैम्बर इंटरनेशनल, रांची ने लाबेद गांव में बच्चों एवं ग्रामवासियों के साथ  73वां स्वतंत्रता  दिवस मनाया। प्रवक्ता निशांत मोदी ने बताया कि संस्था ने 10 वर्ष पहले लाबेद गांव को गोद लिया था, तब से हर वर्ष संस्था ग्राम वासियों के साथ स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन करती आ रही है । संस्था के अध्यक्ष राकेश जैन  ने गांवों में मौजूद लोगो को स्वतंत्रता  दिवस का महत्व बताया। साथ  ही स्वच्छ गांव बनाने का संकल्प दिलाया।श्री जैन ने लोगो को संबोधित करते हुए कहा कि गांव के बच्चों को अच्छी शिक्षा प्राप्त कर अपने गांव और देश का नाम रोशन करने की जरूरत है।
जेसी राकेश  जैन ने बताया कि संस्था की तरफ से लाबेद गांव में एक विद्यालय का निर्माण कराया गया है, जिसमे 45 बच्चे शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। संस्था के सदस्य प्रत्येक वर्ष गांव में मेडिकल कैंप ,ठंड में ऊनी कपड़ो का वितरण जैसे अन्य कार्य करती है।मौके पर गांव के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। बच्चो के बीच फल और मिठाईया बांटी गयी। साथ ही बच्चों के मनोरंजन के लिए खेल सामग्री भी दिया गया। गांव में संस्था ने कुछ दिन पूर्व ही सरना स्थल का निर्माण करवाया है।
संस्था की ओर से लाबेद गांव के ग्राम प्रधान एतवा मुंडा ,स्कूल के शिक्षक संजय उरांव ,सामाजिक कार्यकर्ता बेंजामिन लिंडा को सम्मानित किया गया।
मौके  पर संस्था के पूर्व अध्यक्ष अभिनव मंत्री, सदस्य निखिल मोदी, गौरव माहेश्वरी , सौरभ शाह ,अनुभव अग्रवाल,अविकल,रोबिन गुप्ता ,अमित खोवाल, प्रकास अग्रवाल,पियूष केडिया,नितेश अग्रवाल,पंकज साबू,सौरव साबू,प्रतीक जैन,नवीन  गारोदिया ,महिला विंग की अध्यक्ष  दीपा बांका,सदस्य आशा ,मनीषा साबू,कंचन माहेश्वरी, स्वाति जैन , रजिनी ढांढनिया सहित अन्य उपस्थित थेI

गुरुवार, 15 अगस्त 2019

मदर्स इंटरनेशनल स्कूल में रक्षाबंधन और स्वतंत्रता दिवस समारोह

 * राष्ट्रहित सर्वोपरि प्रो. आरके झा

रांची। राजधानी के सुदूरवर्ती क्षेत्र ब्राम्बे के जाहेर गांव स्थित मदर्स इंटरनेशनल स्कूल में देश के 73 वें स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर झंडोत्तोलन किया गया। इस मौके पर धूमधाम से स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया गया। साथ ही रक्षाबंधन का त्यौहार भी हर्षोल्लास के साथ छात्र-छात्राओं ने मनाया। छात्राओं ने छात्रों की कलाइयों पर राखी बांधी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एमिटी विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर डॉ.(प्रो.) आरके झा ने झंडोत्तोलन किया। ध्वजारोहण के बाद अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि हम सबों के लिए राष्ट्रहित सर्वोपरि है। पहले हमारा देश है, फिर राज्य,समाज और हम हैं। उन्होंने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वतंत्रता दिवस की महत्ता को समझते हुए देशहित के प्रति लगन व निष्ठा से लगे रहें। पढ़ाई पूरी करने के बाद जिस किसी क्षेत्र में भी जाएं, वहां राष्ट्रहित को सर्वोपरि समझें। उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राएं हमारे देश के भविष्य हैं, उनका भविष्य संवारने में शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। शिक्षक छात्रों को सही मार्गदर्शन दें और उन्हें अपना भविष्य संवारने तथा कैरियर बनाने में पूरा सहयोग करें। उन्होंने सुदूरवर्ती ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा का अलख जगा रहे मदर्स इंटरनेशनल स्कूल के संचालक व शिक्षकों की सराहना करते हुए कहा कि सीमित संसाधनों में भी यह विद्यालय छात्रों के उज्ज्वल भविष्य को गढ़ने की ओर अग्रसर है। छात्रों को संस्कारयुक्त शिक्षा दी जा रही है। यह प्रयास काफी सराहनीय है। मौके पर मदर्स इंटरनेशनल स्कूल की प्राचार्या व प्रख्यात शिक्षाविद डॉ. रोमी झा ने कहा कि स्वाधीनता दिवस के अवसर पर हम शहीदों की कुर्बानियों को याद कर उनके बताए मार्गों पर चलने का संकल्प लें।  उनके प्रति यह सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि लेफ्टिनेंट कर्नल (सेवानिवृत्त) रंजन कुमार, विद्यालय के प्रशासक कर्नल बी मिश्रा,   विद्यालय के निदेशक एके झा सहित स्कूल के सभी शिक्षकगण व काफी संख्या में छात्र और अभिभावकगण मौजूद थे।

प्रेस क्लब में रक्तदान शिविर आयोजित


 दस पत्रकारों ने किया रक्तदान

रांची। 73वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर सद्भावना अभियान के तहत रांची प्रेस क्लब में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
यह शिविर स्व. शिशिर टुडू, स्व.ललित मुर्मू(झारखंड आंदोलनकारी), पत्रकार पुष्पगीत,उपेंद्र प्रसाद और अपने जीवनकाल में सद्भावना के लिए सेवारत रहे समाजसेवी स्व.उदय शंकर ओझा,हाज़ी मो जैनुल (पूर्व डिप्टी मेयर रांची) एवं अवतार सिंह आज़ाद की स्मृति में 73वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर सद्भावना के तहत आयोजित किया गया। इस मौके पर दस पत्रकारों ने रक्तदान किया। जिनमे मो. आदिल रशीद,  फोटोजर्नलिस्ट सन्दीप कुमार नाग, पत्रकार सन्नी शरद, अभिषेक भगत के अलावा कई पत्रकार शामिल हैं। मौके पर राजेश सिंह(रांची प्रेस क्लब),नदीम खान(लहू बोलेगा) डॉ असलम परवेज संरक्षक लहू बोलेगा, तारिक मुजीबी, मो बाबर, औरंगजेब खान, साजिद उमर,इफ्तेखार अहमद,
 समेत कई लोग थे।
रक्तदान के बाद लहू सदर अस्पताल रांची को समर्पित किया गया।

स्वर्ण जयंती वर्ष का झारखंड : समृद्ध धरती, बदहाल झारखंडी

  झारखंड स्थापना दिवस पर विशेष स्वप्न और सच्चाई के बीच विस्थापन, पलायन, लूट और भ्रष्टाचार की लाइलाज बीमारी  काशीनाथ केवट  15 नवम्बर 2000 -वी...