यह ब्लॉग खोजें

शुक्रवार, 16 अगस्त 2019

जेसीआई, रांची ने लाबेद गांव में मनाया स्वतंत्रता दिवस



रांची। जूनियर चैम्बर इंटरनेशनल, रांची ने लाबेद गांव में बच्चों एवं ग्रामवासियों के साथ  73वां स्वतंत्रता  दिवस मनाया। प्रवक्ता निशांत मोदी ने बताया कि संस्था ने 10 वर्ष पहले लाबेद गांव को गोद लिया था, तब से हर वर्ष संस्था ग्राम वासियों के साथ स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन करती आ रही है । संस्था के अध्यक्ष राकेश जैन  ने गांवों में मौजूद लोगो को स्वतंत्रता  दिवस का महत्व बताया। साथ  ही स्वच्छ गांव बनाने का संकल्प दिलाया।श्री जैन ने लोगो को संबोधित करते हुए कहा कि गांव के बच्चों को अच्छी शिक्षा प्राप्त कर अपने गांव और देश का नाम रोशन करने की जरूरत है।
जेसी राकेश  जैन ने बताया कि संस्था की तरफ से लाबेद गांव में एक विद्यालय का निर्माण कराया गया है, जिसमे 45 बच्चे शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। संस्था के सदस्य प्रत्येक वर्ष गांव में मेडिकल कैंप ,ठंड में ऊनी कपड़ो का वितरण जैसे अन्य कार्य करती है।मौके पर गांव के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। बच्चो के बीच फल और मिठाईया बांटी गयी। साथ ही बच्चों के मनोरंजन के लिए खेल सामग्री भी दिया गया। गांव में संस्था ने कुछ दिन पूर्व ही सरना स्थल का निर्माण करवाया है।
संस्था की ओर से लाबेद गांव के ग्राम प्रधान एतवा मुंडा ,स्कूल के शिक्षक संजय उरांव ,सामाजिक कार्यकर्ता बेंजामिन लिंडा को सम्मानित किया गया।
मौके  पर संस्था के पूर्व अध्यक्ष अभिनव मंत्री, सदस्य निखिल मोदी, गौरव माहेश्वरी , सौरभ शाह ,अनुभव अग्रवाल,अविकल,रोबिन गुप्ता ,अमित खोवाल, प्रकास अग्रवाल,पियूष केडिया,नितेश अग्रवाल,पंकज साबू,सौरव साबू,प्रतीक जैन,नवीन  गारोदिया ,महिला विंग की अध्यक्ष  दीपा बांका,सदस्य आशा ,मनीषा साबू,कंचन माहेश्वरी, स्वाति जैन , रजिनी ढांढनिया सहित अन्य उपस्थित थेI

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

स्वर्ण जयंती वर्ष का झारखंड : समृद्ध धरती, बदहाल झारखंडी

  झारखंड स्थापना दिवस पर विशेष स्वप्न और सच्चाई के बीच विस्थापन, पलायन, लूट और भ्रष्टाचार की लाइलाज बीमारी  काशीनाथ केवट  15 नवम्बर 2000 -वी...