यह ब्लॉग खोजें

रविवार, 18 अगस्त 2019

सदस्यता पखवाड़ा में झाविमो ने बनाए 5 हजार सदस्य


रांची। झाविमो रांची महानगर के द्वारा रांची के रातू रोड स्थित साक्षी उपवन बैंक्वेट हॉल में सदस्यता पखवाड़ा समापन समारोह का आयोजन किया गया ।
समारोह की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष सुनील गुप्ता एवं मंच संचालन महासचिव सह महानगर सदस्यता प्रभारी जितेंद्र वर्मा ने किया।

 समारोह में मुख्य रूप से झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री सह पार्टी सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी एवं पूर्व मंत्री बंधु तिर्की शामिल हुए।

 पिछले 18 जुलाई से पार्टी का राज्य स्तर पर चल रहे सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम आज राजधानी में सैकड़ों कार्यकर्ताओं के सदस्यता ग्रहण उपरांत  समाप्त हो गया।  सदस्यता पखवाड़ा के आखिरी दिन राजधानी के विभिन्न क्षेत्रों से सैकड़ों की तादाद में लोगों ने पार्टी का दामन थामा । मौके पर उपस्थित पार्टी सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी ने सभी नए सदस्यों को फूल माला पहनाकर एवं सदस्यता रसीद देकर पार्टी में स्वागत किया।
 इस अवसर पर रांची महानगर के सभी पदाधिकारी एवं सभी मंडलों के अध्यक्ष एवं सदस्यता प्रभारियों ने अपने -अपने क्षेत्रों में चलाए गए सदस्यता अभियान कार्यक्रम की जानकारी पार्टी सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी को दी।  मौके पर उपस्थित श्री मरांडी ने सभी मंडल अध्यक्ष एवं मंडल प्रभारियों को सफलतापूर्वक सदस्यता अभियान चलाने के लिए एवं पार्टी द्वारा निर्धारित लक्ष्य को पूरा करने के लिए फूल माला पहनाकर धन्यवाद दिया।

 समारोह में सर्वसम्मति से श्री बाबूलाल मरांडी ने श्री मनु चौधरी को सुखदेव नगर मंडल का नया अध्यक्ष घोषित किया।

 कार्यक्रम में कांग्रेस नेता मोहम्मद रियाज खान अपने दर्जनों समर्थकों के साथ पार्टी में शामिल हुए तथा केंद्रीय नेत्री सुचिता सिंह के नेतृत्व में दर्जनों महिलाओं ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की सभी नए सदस्यों को श्री मरांडी ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया।
 उन्होंने सभी नए सदस्यों को झारखंड के बेहतरी के लिए तन- मन एवं धन से पार्टी को आगे बढ़ाने का आह्वान किया तथा महानगर इकाई को समय सीमा में सदस्यता ग्रहण पखवाड़ा को लक्षय प्राप्त कर समाप्त करने के लिए धन्यवाद दिया। इस अवसर पर पार्टी के दर्जनो पदाधिकारी एवं सैकड़ों की तादात में कार्यकर्ता उपस्थित थें।

आप की बैठक, 21 के कार्यकर्ता सम्मेलन व चुनाव पर चर्चा



रांची।आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों की एक बैठक रांची महानगर उपाध्यक्ष रिजवान अख्तर की अध्यक्षता में बूटी मोड़ में हुई। बैठक में मुख्य रूप से 21 अगस्त को राँची में होने वाले राजस्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन को लेकर तथा आगामी विधानसभा चुनाव पर चर्चा की गई। 21 अगस्त को होनेवाले कार्यकर्ता सम्मेलन में दिल्ली से राष्ट्रीय नेता भाग लेंगे।रिजवान अख्तर ने कहा अगर रांची वासियों को मुफ्त पानी, बिजली, शिक्षा,स्वास्थ्य एवं महिलाओं की सुरक्षा चाहिए तो आम आदमी पार्टी से जुड़ें। साथ उन्होंने कहा कि आगामी 21 अगस्त को होनेवाले राज्यस्तरीय कार्यक्रम में राँची से अधिक से अधिक कार्यकर्ता शामिल होकर इसे सफल बनायेंगे। बैठक में मुख्य रूप से महानगर संयोजक अजय कुमार मेहता, इश्तियाक अंसारी, तसलीम अंसारी,मो०नौशाद, खालिद अंसारी,महानगर उपाध्यक्ष सुनील कुमार एवं रांची लोकसभा प्रभारी वसीम अकरम उपस्थित थे।

झामसि प्रत्याशियों का स्वागत व सम्मान 22 व 25 को

झारखंड महिला सियासत का कार्यक्रम घोषित
* प्रत्याशियों को दिया जाएगा प्रशिक्षण

रांची। झारखंड महिला सियासत (झामसि) ने विधानसभा चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर कार्यक्रमों की घोषणा की है। इस संबंध में झामसि के संयोजक कैप्टन सुधीर सिन्हा ने बताया कि झारखंड के विधानसभा चुनाव में सभी 81 सीटों पर झामसि के सौजन्य से महिला प्रत्याशियों को चुनाव मैदान में उतारने का निर्णय लिया गया है। लगभग दो दर्जन सीटों पर झामसि के प्रत्याशियों का चयन किया जा चुका है। उनके नामों की घोषणा भी हो चुकी है। उन्होंने बताया कि 22 और 25 अगस्त को राजधानी के ओल्ड एजी कॉलोनी स्थित कैंप कार्यालय (आवास संख्या-119) में नये प्रत्याशियों का स्वागत व सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। प्रत्याशियों को चुनावी तैयारियों से संबंधित प्रशिक्षण 3 सितंबर, 2 अक्टूबर और 1 नवंबर को प्रस्तावित अधिवेशन में दिया जाएगा। अधिवेशन के दौरान ही प्रत्याशियों को प्रचार प्रसार की सामग्री भी उपलब्ध कराई जाएगी। कैप्टन सिन्हा ने कहा कि झामसि का चुनाव संकल्प पत्र और मुखपत्र (झामसि बुलेटिन) पत्रिका भी उम्मीदवारों को 3 सितंबर से पूर्व उपलब्ध करा दी जाएगी। वहीं चुनावी खर्च के लिए सहयोग राशि मिशन 25 अगस्त से शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यदि झामसि के प्रत्याशियों को अन्य कोई राजनीतिक दल चुनाव में टिकट देने की पेशकश करें, तो इसकी जानकारी बेहिचक संस्था को अवश्य दें। उन्होंने कहा कि झामसि का लक्ष्य है कि अधिक से अधिक महिलाओं को राजनीतिक दल टिकट दें और विधानसभा में महिलाओं की संख्या अधिक हो, तभी अबकी बार महिला सरकार का नारा सार्थक हो सकेगा। उन्होंने कहा कि जल्द ही झामसि के वेबसाइट की लॉन्चिंग भी की जाएगी।

चक्रधरपुर में बाढ़ का तांडव, कई घरों में घुसा पानी

संजय नदी उफान पर,पूर्व सांसद लक्ष्मण गिलुआ का पुराना घर भी चपेट में




चक्रधरपुर।चक्रधरपुर में भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त ,कई इलाकों में बारिश का पानी लोगों के घरों में घुसा।संजय नदी में बाढ़ आ जाने से सोनवा रोड में संजय नदी में बनी नवनिर्माण पुलिया भी बाढ़ के पानी से डूबा।वहीं आसपास के कई घरों में पानी घुस गया है और नदी के किनारे गोहाल घर के भैंस सहित कई पशु बाढ़ के पानी में बह गए है। संजय नदी से सटे तीन मकानों में लोग फंसे हुए हैं स्थानीय लोगों की मदद से मकान में फंसे  लोगों को बचाने का प्रयास किया जा रहा है। ।वार्ड नंबर 5 पुराना 11,में प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व सांसद लक्ष्मण गिलवा का पुराना मकान भी बाढ़ की चपेट में आ गया है ।वार्ड नंबर 1 पुरानी बस्ती में जेएलएन कॉलेज के समीप कई घरें बाढ़ के पानी से प्रभावित हो गई है ।स्थानीय लोगों ने बाढ़ से पीड़ित लोगों  को घरों से निकालकर उन की व्यवस्था कॉलेज में कर रहे हैं वहीं नेशनल के यरटेकर कमेटी के मेंबर चांद मोहम्मद टीम के साथ बाढ़ पीड़ितों के राहत कार्य में जुटे हुए हैं व उनके खाने-पीने के इंतजाम में लगे हैं शहर के कई लोग बाढ़ पीड़ितों  की मदद को आगे आए हैं।



आरक्षण बढ़ाने की मांग करेगा लातेहार ओबीसी मोर्चा


लातेहार। विवाह उत्सव मंडल लातेहार राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा के तत्वावधान में जिला अध्यक्ष शत्रुघ्न प्रसाद की अध्यक्षता में आरक्षण बढ़ाओ,न्याय दो यात्रा की तैयारी को लेकर बैठक आयोजित की गई जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार गुप्ता प्रमुख रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन मोहम्मद मेराज उल हक रांची महानगर अध्यक्ष सुधीर राय प्रदेश युवा महासचिव युवराज वर्णवाल  महुआडांड़ से मनोज जयसवाल,  संजय राय,  संजय युवराज, युवराज कुमार जयसवाल,  राकेश कुमार, अशोक गुप्ता,  राजधानी प्रसाद यादव, 20 सूत्री सूत्री उपाध्यक्ष  गोविंद प्रसाद,  तैलिक साहू समाज जिला अध्यक्ष  उमाशंकर प्रसाद,  राजीव रंजन  प्रसाद को संबोधित किया।  धन्यवाद ज्ञापन लालू यादव ने किया।

मायुमो ने किया निःशुल्क जांच शिविर का आयोजन


रांची। मारवाड़ी युवा मंच के द्वारा मोरहाबादी स्थित ऑक्सीजन पार्क में प्रातः 6 : 30 बजे निःशुल्क जाँच शिविर लगाया गया। शिविर का उद्घटान मारवाड़ी युवा मंच राँची शाखा के अध्यक्ष विशाल पाड़िया ने किया।

जाँच शिविर के माध्यम से लोगो का शुगर, ब्लडप्रेशर, लीवर, हृदय, आंख, कान और गले से संबंधित रोगों की जाँच की गई।

निःशुल्क शिविर में कुल 65 लोगों की जाँच की गई।

मारवाड़ी युवा मंच राँची शाखा के अध्यक्ष विशाल पाड़िया ने कहा कि, आज की भागदौड़ की जिंदगी में लोग अपने सेहत पे ध्यान नही दे पा रहे है। जिसके कारण कई रोग उप्तन्न हो जा रहे है। नियमित जाँच के माध्यम से  बीमारियों का पता चलते रहता है।

कार्यक्रम के संयोजक नीरज अग्रवाल एवं बिमल अग्रवाल ने बताया कि निःशुल्क जाँच शिविर के माध्यम से कई लोगो की बीमारियों का पता चला। उन्होंने कहा कि आज के समय मे नियमित जाँच एवं सही खान पान बहुत जरूरी है। हमलोग जो भी जाँच कर रहे है उसका रिकॉर्ड भी रख रहे है |

निःशुल्क जाँच शिविर में सचिव विकास अग्रवाल, आशीष अग्रवाल, अमित सेठी, संदीप जाजोदिया, रवि आंनद, प्रमोद मोदी, हिमांशु धूत, समेत अन्य शाखा के सदस्य उपस्थित थे।

उपाध्यक्ष को उपाध्यक्ष नहीं मानते नगर परिषद अध्यक्ष



विनय मिश्रा
चक्रधरपुर। चक्रधरपुर नगर परिषद के  उपाध्यक्ष आनंद कुमार कसेरा पिछले चुनाव में सर्वाधिक वार्ड पार्षदों के समर्थन से उपाध्यक्ष चुने गए और झारखंड के सबसे कम उम्र के उपाध्यक्ष बने किंतु अध्यक्ष के डी साह के द्वारा उनको हमेशा दरकिनार किया गया हद तो तब हो गई कि शिला पट से  भी उपाध्यक्ष आनंद कसेरा नाम गायब हो गया तथा उन्हें शिलान्यास और उद्घाटन कार्यक्रम में भी बुलाने की आवश्यकता नहीं समझी गई। ऐसा श्री कसेरा का कहना है कि उनके कक्ष में हमेशा ताला लगा रहा। उनका कार्यालय  कबाड़खाने के साथ साथ गोदाम बन गया। ये निश्चित तौर से उनके लिए  पीड़ा जनक रही अपनी उपेक्षा से वे इतने व्यथित हुए कि उन्होंने भी नगर परिषद से दूरी बना ली किंतु जब वार्ड पार्षद एक जुट होकर अध्यक्ष  के के साह के कार्यों का  विरोध किया तो आनंद कसेरा भी अपने फार्म में लौट आए।

स्वर्ण जयंती वर्ष का झारखंड : समृद्ध धरती, बदहाल झारखंडी

  झारखंड स्थापना दिवस पर विशेष स्वप्न और सच्चाई के बीच विस्थापन, पलायन, लूट और भ्रष्टाचार की लाइलाज बीमारी  काशीनाथ केवट  15 नवम्बर 2000 -वी...