यह ब्लॉग खोजें

शनिवार, 24 अगस्त 2019

प्रखर वक्ता थे अरुण जेटली : अजय मारू



रांची। पूर्व राज्यसभा सदस्य अजय मारू ने पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
श्री मारू ने अपने शोक संदेश में कहा है कि स्वर्गीय जेटली ना केवल एक सुप्रसिद्ध अधिवक्ता थे, वरन एक प्रखर नेता थे। उनके निधन से भाजपा को भारी क्षति हुई है, जिसकी पूर्ति नहीं की जा सकती।
श्री मारु ने कहा कि झारखंड में एम्स बनाने की स्वीकृति अरुण जेटली ने ही दी थी, जो देवघर में बन रहा है।  उन्होंने कहा कि वित्त मंत्री के रूप में अरुण जेटली ने झारखंड को विकास के लिए कभी भी पैसे की कमी नहीं होने दी थी। उन्होंने कहा कि  अरुण जेटली दिल्ली क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष थे और क्रिकेट में गहरी रूचि थी। एक बार अपने रांची प्रवास में टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की भूरी भूरी प्रशंशा की थी। श्री मारु ने कहा कि अरुण जेटली भाजपा के संकटमोचन थे। वह जिस जिस राज्यों की भाजपा के प्रभारी रहे, वहां भाजपा की जीत हुई। उन्होंने कहा की अरुण जेटली ने मूल्यों की राजनीती की। श्री मारु ने कहा कि राजयसभा में उनके साथ रहने का मौका मिला और इस दौरान उन्होंने उनसे काफी कुछ सीखा। श्री मारु  ने कहा कि अरुण जेटली पर भ्रष्टाचार का कभी कोई आरोप नहीं लगा। उन्होंने अपने परिवार के सदस्यों को राजनीति से दूर रखा।

आम आदमी पार्टी की दस सदस्यीय चुनाव समिति गठित


रांची। झारखंड में आम आदमी पार्टी की चुनावी तैयारी शुरू हो गई है। इसी क्रम में झारखंड प्रदेश के उपाध्यक्ष  प्रेम कुमार की अध्यक्षता में एक बैठक हुई जिसमें  झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी ने दस सदस्यीय  चुनाव अभियान समिति का गठन कर इसकी विधिवत घोषणा की गई।
आम आदमी पार्टी केंद्रीय कमिटी ने झारखंड में कार्यकर्ताओं के उत्साह और जन समर्थन को देखते हुए चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है। इसी के मद्देनजर पार्टी के राष्ट्रीय संगठन प्रभारी सह झारखंड प्रभारी दुर्गेश पाठक के द्वारा झारखंड के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेम कुमार के नेतृत्व में दस सदस्यीय चुनाव अभियान समिति की घोषणा की गयी। 21 अगस्त को राची में संपन्न प्रदेश कार्यकर्ता सम्मेलन में राष्ट्रीय संगठन प्रभारी एवं झारखंड प्रभारी दुर्गेश पाठक एवं राष्ट्रीय संगठन संयुक्त सचिव अंकुश नारंग ने औपचारिक रूप से झारखंड  में चुनाव लड़ने कि घोषणा की थी , जिसपर राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल एवं पी ए सी ( राष्ट्रीय पॉलिटीकल अफेयर्स कमिटी) ने भी सहमति जतायी थी।
 यह चुनाव अभियान समिति झारखंड में चुनावी अभियान की रूपरेखा तय करने के साथ हीं झारखंड में उम्मीदवारों का चयन के लिये भी उत्तरदायी होगी।
प्रेम कुमार कि अध्यक्षता में बनी इस कमेटी में पवन पांडे अभियान समिति के उपाध्यक्ष तथा आबिद अली सचिव बनाये गये हैं। इसके साथ हीं राजन कुमार सिंह, व्यास उपाध्याय, संतोष मानव, श्रीकृष्ण मुरारी शर्मा, सुखदेव हेंब्रम, यासमीन लाल एवं अनिल चौधरी इस समिति के सदस्य के रूप में कार्य करेंगे।
अभियान समिति की घोषणा के साथ हीं समिति ने कार्य करना प्रारंभ कर दिया है। समिति कि ओर से उम्मीदारों के चयन के लिये फॉर्म  उपलब्ध कराया गया है, जिसकी अधिक जानकारी के लिए चुनाव समिति के अध्यक्ष प्रेम कुमार (संपर्क:  94311 13518)  अधिकृत किए गए हैं। इच्छुक लोग उनसे संपर्क कर सकते हैं।

व्यापारियों की समस्याओं पर विचार-विमर्श


रांची। टीम कुणाल ने आज पेंटागन स्थित अपने चुनाव कार्यालय में बैठक की ।
बैठक में व्यापारियों की विभिन्न समस्याओं पर गहन विचार विमर्श किया गया।
इज़ ऑफ डूइंग बिज़नेस, भ्रष्टाचार, लाल फीता शाही आदि विषयों पर रणनीतिक चर्चा हुई।
और सभी का सहयोग ले इन समस्यओं के निराकरण हेतु निर्णायक संघर्ष का निर्णय हुआ ।
बैठक में अरुण जेटली जी को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई ।
टीम कुणाल के कुणाल अजमानी, अनिल अग्रवाल, रोहित अग्रवाल, मनीष सराफ, ज्योति कुमारी, प्रवीण लोहिया, राहुल साबू, प्रवीण जैन छाबड़ा, अनिल गाड़ोदिया, परेश गट्टानी, राहुल मारू, राम बांगड़, सुमित जैन, विकास विजयवर्गीय, विमल फोगला, धीरज तनेजा, मुकेश अग्रवाल, दीनदयाल बर्णवाल, नवजोत अलंग, अश्वनी राजगढ़िया, संजय अखौरी, पूजा डाडा, नितिन सराफ, विवेक अग्रवाल ने अपनी उम्मीदवारी दर्ज की ।

दुर्धटना को निमंत्रण दे रहे बिजली के टेढ़े-मेढ़े, जर्जर खंभे

 त्रिशानु राय ने कार्यपालक अभियंता से की खंभे को बदलने की मांग


चाईबासा। शहर में कई जगहों पर लगे वर्षों पुराने बिजली के खंभे जर्जर तथा टेढ़े हो गये है जिससे कभी भी बड़ी दुर्घटना घट सकती है जहाँ हमेशा लोगों का आवगमन होते रहता है जैसे जैन मार्केट चौक , पिल्लई हॉल के मुख्य द्वार आदि स्थानों पर  ।
प्रदेश कांग्रेस नेता सह सामाजिक कार्यकर्ता त्रिशानु राय ने शनिवार को बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता से वार्ता कर जनहित-लोकहित में समय रहते समस्या पर त्वरित पहल करने की बात कही ताकि कोई बड़ी दुर्घटना न घटे । कार्यपालक अभियंता ने त्रिशानु राय को आश्वस्त करते हुए कहा कि जल्द से जल्द कनीय अभियंता के द्वारा वैसे जर्जर व टेढ़े हो चुके जर्जर खभे को चिन्हित कर अग्रेतर कार्रवाई की जायेगी ।

सेवानिवृत्त अधिकारी का पौत्र बना कृष्ण कन्हैया


झारखंड प्रशासनिक सेवा के सेवानिवृत अधिकारी जगजीवन सुमन के पौत्र एवं पवन कुमार  सिन्हा व अनुपमा सिन्हा के पुत्र हार्दिक सुमन ने जन्माष्टमी के अवसर पर नन्हे कृष्ण का रूप धारण कर लोगों को दाँतो तले ऊँगली दबाने को विवश कर दिया इस नन्हें व होनहार बालक ने अपनी प्रतिभा के बलबूते यह साबित किया कि प्रतिभा उम्र की मोहताज नहीं होती।

भाजपा ने बाढ़पीड़ितों के बीच राशन बांटा


चक्रधरपुर। 24 अगस्त को चक्रधरपुर में भारतीय जनता पार्टी द्वारा बाढ़ पीड़ितों को अनाज वितरण किया गया है, एवं उन सभी बाढ़ पीड़ितों  की समस्या सुनी गई, अनाज वितरण में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष  लक्ष्मण गिलुवा, जिला उपाध्यक्ष पवनशंकर पांडे, पूर्व जिला उपाध्यक्ष शेष नारायण लाल, संजय मिश्रा, नगर अध्यक्ष दीपक सिंह, ललित मोहन गिलुवा , सदस्यता प्रभारी अशोक दास, नगर महामंत्री राजेश गुप्ता, नगर कोषाध्यक्ष  रंजन भागेरिया , युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष परविंदर चौहान, छोटेलाल माझी, संजीत राम सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता गण उपस्थित थे

चक्रधरपुर में सात दिवसीय जन्माष्टमी मेला का आयोजन


चक्रधरपुर। श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर चक्रधरपुर के रेलवे क्षेत्र पोर्टखोली में सात दिवसीय जन्माष्टमी मेला का आयोजन किया गया इस बीच पोर्टखोली में चार श्री कृष्ण जन्माष्टमी पूजा पंडालों का उद्घाटन अनुमंडल पदाधिकारी प्रदीप प्रसाद, एसडीपीओ आनंद मोहन सिंह, थाना प्रभारी गोपीनाथ तिवारी द्वारा संयुक्त रूप से विधिवत तरीके से फीता काटकर व नारियल फोड़कर किया गया ।इस बीच एसडीओ प्रदीप प्रसाद और एसडीपीओ आनंद मोहन सिंह को फुल गुच्छ देकर मेला समिति के अध्यक्ष कमल देवगिरी व छात्र संघ पंडाल के अध्यक्ष राजू प्रसाद कसेरा द्वारा सम्मानित किया गया। वहीं एसडीपीओ आनंद मोहन सिंह ने कहा जन्माष्टमी मेला शांतिपूर्वक ढंग से मनाया जाए मेले में प्रशासन की पूरी व्यवस्था रहेगी मेले में अशांति फैलाने वाले और असामाजिक तत्वों पर प्रशासन की पैनी नजर रहेगी पकड़े जाने पर  उन्हें किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। वहीं उन्होंने कहा इस मेले के लिए लोगों में काफी उत्साह देखा गया है खासकर ग्रामीण क्षेत्र के लोगों में इस मेले को लेकर काफी हर्ष का माहौल देखने को मिला है ।मौके पर सर्वोदय संघ कमेटी के अध्यक्ष सत्येंद्र पांडे, सागर प्रसाद, सचिव वेंटेस्ट, उपाध्यक्ष राजेश कुमार मिश्रा व सतीश शर्मा। पोटरखोली शिव मंदिर पूजा समिति के अध्यक्ष कमल देवगिरी ,उपाध्यक्ष बी एन उपाध्याय, सचिव रोशन सिंह, उपसचिव राय चौधरी ।काली मंदिर पूजा समिति के अध्यक्ष जय प्रकाश मिश्रा, उपाध्यक्ष भारत यादव, सचिव निक्कू सिंह, उप सचिव दिनेश प्रसाद दीपक। छात्र संघ पूजा समिति के अध्यक्ष राजू प्रसाद कसेरा, उपाध्यक्ष अमन पांडे, सचिव मंतोष यादव, कोषाध्यक्ष सतीश प्रधान वहीं शांति समिति के अनवर खान चाचा ,भाजपा नगर अध्यक्ष दीपक सिंह ,समाजसेवी विनोद भागेरिया आदि उपस्थित थे।

स्वर्ण जयंती वर्ष का झारखंड : समृद्ध धरती, बदहाल झारखंडी

  झारखंड स्थापना दिवस पर विशेष स्वप्न और सच्चाई के बीच विस्थापन, पलायन, लूट और भ्रष्टाचार की लाइलाज बीमारी  काशीनाथ केवट  15 नवम्बर 2000 -वी...