यह ब्लॉग खोजें

शनिवार, 24 अगस्त 2019

आम आदमी पार्टी की दस सदस्यीय चुनाव समिति गठित


रांची। झारखंड में आम आदमी पार्टी की चुनावी तैयारी शुरू हो गई है। इसी क्रम में झारखंड प्रदेश के उपाध्यक्ष  प्रेम कुमार की अध्यक्षता में एक बैठक हुई जिसमें  झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी ने दस सदस्यीय  चुनाव अभियान समिति का गठन कर इसकी विधिवत घोषणा की गई।
आम आदमी पार्टी केंद्रीय कमिटी ने झारखंड में कार्यकर्ताओं के उत्साह और जन समर्थन को देखते हुए चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है। इसी के मद्देनजर पार्टी के राष्ट्रीय संगठन प्रभारी सह झारखंड प्रभारी दुर्गेश पाठक के द्वारा झारखंड के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेम कुमार के नेतृत्व में दस सदस्यीय चुनाव अभियान समिति की घोषणा की गयी। 21 अगस्त को राची में संपन्न प्रदेश कार्यकर्ता सम्मेलन में राष्ट्रीय संगठन प्रभारी एवं झारखंड प्रभारी दुर्गेश पाठक एवं राष्ट्रीय संगठन संयुक्त सचिव अंकुश नारंग ने औपचारिक रूप से झारखंड  में चुनाव लड़ने कि घोषणा की थी , जिसपर राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल एवं पी ए सी ( राष्ट्रीय पॉलिटीकल अफेयर्स कमिटी) ने भी सहमति जतायी थी।
 यह चुनाव अभियान समिति झारखंड में चुनावी अभियान की रूपरेखा तय करने के साथ हीं झारखंड में उम्मीदवारों का चयन के लिये भी उत्तरदायी होगी।
प्रेम कुमार कि अध्यक्षता में बनी इस कमेटी में पवन पांडे अभियान समिति के उपाध्यक्ष तथा आबिद अली सचिव बनाये गये हैं। इसके साथ हीं राजन कुमार सिंह, व्यास उपाध्याय, संतोष मानव, श्रीकृष्ण मुरारी शर्मा, सुखदेव हेंब्रम, यासमीन लाल एवं अनिल चौधरी इस समिति के सदस्य के रूप में कार्य करेंगे।
अभियान समिति की घोषणा के साथ हीं समिति ने कार्य करना प्रारंभ कर दिया है। समिति कि ओर से उम्मीदारों के चयन के लिये फॉर्म  उपलब्ध कराया गया है, जिसकी अधिक जानकारी के लिए चुनाव समिति के अध्यक्ष प्रेम कुमार (संपर्क:  94311 13518)  अधिकृत किए गए हैं। इच्छुक लोग उनसे संपर्क कर सकते हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

पंजाबी फिल्म मियां बीबी राजी तो क्या करेंगे भाजी का मुहूरत

मुंबई। मुंबई के फ्यूचर स्टूडियो में पंजाबी फिल्म मियां बीबी राजी तो की करेंगे भाजी का मुहूर्त धूमधाम से किया गया। यह एक कॉमेडी फिल्म है। और ...