यह ब्लॉग खोजें

शनिवार, 24 अगस्त 2019

सर्वश्रेष्ठ जिला और इंसेंटिव अवार्ड से सम्मानित हुआ देवघर

★ सीएम रघुवर दास ने दी देवघर सहित सभी विजेताओं को बधाई
===================
● पोषण अभियान के लिए देवघर के उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा को मिला राष्ट्रीय पुरस्कार
====================
● प्रखण्ड स्तरीय अवार्ड रांची के अनगड़ा, कोडरमा और दुमका का सदर प्रखण्ड को मिला
====================

नई दिल्ली। पोषण अभियान में झारखण्ड ने अपना परचम लहराया। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने पोषण पर बेहतर कार्य करने को लेकर देवघर जिला को सर्वश्रेष्ठ जिला और इंसेंटिव अवार्ड से सम्मानित किया। देवघर के उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने सम्मान ग्रहण किया। राज्य से एक सर्वोतम प्रखंड का सम्मान रांची के अनगड़ा प्रखंड को और क्षेत्रीय स्तर पर आंगनबाड़ी सेविका, सहायिका, आशा, एएनएम एवं महिला पर्यवेक्षकों के उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए कोडरमा जिला के कोडरमा और दुमका के सदर प्रखण्ड को सम्मान दिया गया।
मुख्यमंत्री रघुवर दास ने सबों को बधाई देते हुए कहा कि यह विकास के प्रति झारखण्ड की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। हम सब ने मिलकर काम किया है और हम काम करते रहेंगे।
दिल्ली के अशोका होटल में महिला एवं विकास मंत्रालय भारत सरकार द्वारा (2018-2019) पोषण पर बेहतर कार्य करने को लेकर कार्यक्रम आयोजित था।

●देश के अन्य राज्य भी झारखण्ड की कार्यशैली से प्रेरणा लें
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि देश के अन्य राज्य भी झारखण्ड की कार्यशैली से प्रेरणा लें और पोषण को अपने जीवन का अभिन्न हिस्सा बना लें।

● ज्ञात हो कि सरकार द्वारा प्रेषित मार्ग-दर्शिका के आधार पर होता है जिला का चयन....
इंसेंटिव अवार्ड के लिए चयन की प्रक्रिया भारत सरकार द्वारा प्रेषित मार्ग-दर्शिका के अनुसार की जाती है। यह मार्ग दर्शिका पोषण अभियान के प्रशासनिक अनुमोदन के आलोक में तैयार की जाती है। इसमें राष्ट्रीय स्तर पर तीन प्रकार के पुरस्कार होते है। पहला पुरस्कार सर्वोतम जिला का, जिसमें राज्य से किसी एक जिले को चुना जाता है। दूसरा पुरस्कार राज्य से एक सर्वोतम परियोजना या प्रखंड का होता है। तीसरा पुरस्कार क्षेत्रीय स्तर पर कार्य करने वाले आंगनबाड़ी सेविका, सहायिका, आशा, एएनएम एवं महिला पर्यवेक्षकों को संयुक्त रूप से पोषण पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए दिया जाता है। इसके लिए राज्य से किन्ही दो कर्मियों का चुनाव होता है, जिन्हें 2.5 लाख रुपए की इंसेंटिव राशि पुरस्कार के रूप में दिया जाता है।

कलाकृति स्कूल ऑफ आर्ट्स की जन्माष्टमी पर पेंटिंग प्रदर्शनी

 छात्रों ने किया मेरे कान्हा शीर्षक 40 पेंटिंग्स का प्रदर्शन


रांची। कलाकृति स्कूल ऑफ़ आर्ट्स एवं कलाकृति आर्ट फाउंडेशन द्वारा जन्माष्ठमी महोत्सव के उपलक्ष में श्री शिव मंदिर महावीर मंदिर न्यास समिति डोरंडा में दो दिवसीय “मेरे कान्हा” शीर्षक चित्रकला प्रदर्शनी का आयोजन किया गया | इस अवसर पर कलाकृति स्कूल ऑफ़ आर्ट्स के छात्रों के द्वारा श्री कृष्ण पर आधारित 40 पेंटिंग्स प्रदर्शित की गयी | प्रदर्शनी का शुभारम्भ रांची नगर निगम के उपमहापौर संजीव विजयवर्गीय के द्वारा किया गया | प्रदर्शनी का समापन दिनांक 24 अगस्त के पुरस्कार वितरण के साथ संपन्न होगा| इस चित्रकला प्रदर्शनी में हर्ष, अनिकेत, हर्षिता, अंजलि, विकाश, आरती, कोमल, सृष्टि, आयशा, ऋचा, सुरुचि, माधुरी, तनिषा, शिखा एवं श्वेता के बनाये पेंटिंग्स को प्रदर्शित किया गया है| आज संध्या बचों के द्वारा लाइव पेंटिंग की जाएगी |

इस अवसर पर शिव मंदिर महावीर मंदिर न्यास समिति एवं श्री जन्माष्ठमी महोत्सव के सचिव हरी विजयवर्गीय, समिति के संरक्षक पूर्व मंत्री झारखण्ड सरकार रामजी लाल शारदा, गौरी शंकर, जयराम साव, पप्पू वर्मा, आशुतोष मिश्रा, किशोर विजय, अश्विनी शर्मा एवं कलाकृति की सचिव रजनी कुमारी एवं छात्र अनिकेत , हर्ष, विकाश, स्पर्श, आरती, कोमल आदि उपस्थित थें |

जेटली के निधन पर सुबोधकांत सहाय ने शोक व्यक्त किया

रांची। पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली के निधन पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुबोधकांत सहाय ने गहरा शोक व्यक्त किया है। श्री सहाय ने कहा कि राजनीति में जब उनसे लंबे वक्त तक सक्रिय भूमिका की उम्मीद की जा रही थी, तब उनका इस तरह जाना दुखद है। उन्होंने स्व. जेटली के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना जाहिर की है। कहा है कि सक्रिय राजनेता के आलावा विद्वान वकील के रूप में देश में उनकी अहम पहचान रहेगी। लोग उन्हें आसानी से नहीं भूल पायेंगे।

B4U ने मारी हैट्रिक, मनोरंजन की दुनिया में शिखर पर पहुंचा

 हिंदी सिनेमा, हिंदी संगीत और भोजपुरी फिल्मों जैसी हर शैली में शीर्ष स्थान पर   

बॉलीवुड म्यूजिक और मूवी चैनलों के लिए लोकप्रिय B4U नेटवर्क ने हाल ही में हिंदी मूवी सेगमेंट में प्रीमियम पेशकश के रूप में B4U कड़क और भोजपुरी मूवी व धारावाहिक सेगमेंट में B4U भोजपुरी को लांच किया है।  दोनों नए लॉन्च किए गए चैनल, B4U कड़क और भोजपुरी ने B4U म्यूजिक के साथ शानदार प्रदर्शन करते हुए 32वें सप्ताह की BARC रिपोर्ट के अनुसार अपनी अपनी शैलियों में पहला दर्जा प्राप्त किया है। इस साल मई में लांच हुए B4U कड़क और भोजपुरी के लिए यह उपलब्धि और भी अधिक महत्वपूर्ण हो जाती है।
B4U कड़क HSM बाजार में शहरी और ग्रामीण दर्शकों के लिए एक ऐसा बेहतरीन हिंदी मूवी चैनल है, जो 101 वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर देने के वादे के साथ लोकप्रिय बॉलीवुड और दक्षिण भारतीय डब फिल्मों की पेशकश करता है। इनमें से अधिकांश प्रीमियर "ऑरिजनल ब्लॉकबस्टर" और "अवार्ड विनिंग फिल्म्स" होती है। B4U कड़क 553 मिलियन इंप्रेशन के साथ सबसे बड़े मार्जिन के तौर पर उभरी है, इसके बाद क्रमश: 393 इम्प्रेशन के साथ निकटतम प्रतिद्वंदी के रूप में सोनी मैक्स और 358 मिलियन इंप्रेशन के साथ स्टार गोल्ड तीसरे नंबर पर रहा। दक्षिण भारतीय फिल्मों (तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम) को हिंदी में डब करने की अनूठी रणनीति के परिणामस्वरूप दर्शकों को एक आकर्षित करने वाला एक अलग अनुभव प्राप्त हुआ है।
हिंदी मूवी चैनल इम्प्रेशन लाखों में (सप्ताह 32, 2019)
बीफॉरयू कड़क 553
ज़ी सिनेमा 397
सोनी मैक्स 393
स्टार गोल्ड 358
एंड पिक्चर्स 221
मूवीज ओके 217
बीफॉरयू मूवीज 204
सोनी मैक्स 2 165
ज़ी बॉलीवुड 160
कलर्स सिनेप्लेक्स 148
यूटीवी एक्शन 123
यूटीवी मूवीज 116

*सोर्स: BARC वीक 32 (2019): इम्प्रेशंस इन मिलियंस इन HSM (U+R) ऑन NCCS 2+ ABC
B4U भोजपुरी एक भोजपुरी मूवी चैनल है, और यह भोजपुरी शैली में प्रीमियम पैकेजिंग के साथ दर्शकों के लिए एक अनूठी पेशकश लेकर आता है। एक कंटेंट मिक्स के रूप में, B4U भोजपुरी दर्शकों को भक्ति गीत, उत्सव की प्रोग्रामिंग जैसे कि छठ, नवरात्रि, दिवाली और होली के दौरान स्पेशल कार्यक्रमों की पेशकश करता है। साथ ही हर हफ्ते भोजपुरी दर्शकों के लिए 2 WTP (वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर) की पेशकश का वादा भी करता है, जो HSM बाज़ार में किसी अन्य चैनल द्वारा दिया गया एक बेजोड़ ऑफ़र है।
भोजपुरी मूवी चैनल्स इम्प्रेशंस इन मिलियंस (वीक 32, 2019)
बीफॉरयू भोजपुरी 63
भोजपुरी सिनेमा 58
बिगगंगा 46
भोजपुरी धमाका ढिशुम 13
दबंग 12

*सोर्स: BARC वीक 32 (2019): इम्प्रेशंस इन मिलियंस इन बिहार/झारखण्ड (U+R) on NCCS 2+
B4U म्यूजिक, B4U नेटवर्क का प्रमुख चैनल है जिसने पिछले 20 वर्षों से बॉलीवुड म्यूजिक कंटेंट के साथ दर्शकों का मनोरंजन किया है और मौजूदा समय में भी हिंदी भाषी जनता के दिलों पर राज करता है। B4U  म्यूजिक अपनी मधुर सामग्री के माध्यम से 90, 2000 और कंटेम्परी मिक्स गानों के साथ शहरी और ग्रामीण दोनों तरह के दर्शकों की उन युवा पीढ़ी से अपील करता है जो चैनल के सही पिक और प्रोग्रामिंग के कारण चैनल के प्रति वफादार बन गए हैं। B4U म्यूजिक ने पिछले 4-सप्ताह के औसतन परिणाम के रूप में संगीत शैली में नंबर वन का दर्जा प्राप्त किया है। इस हफ्ते भी B4U म्यूजिक ने अपनी धमाकेदार पेशकश के साथ दर्शकों का दिल जीता है।
म्यूजिक चैनल्स इम्प्रेशंस इन मिलियंस (वीक 32, 2019)
बीफॉरयू म्यूजिक 50
9XM 46
मस्ती 35
MTV बीट्स 34
सोनी मिक्स 31
9X जलवा 25

*सोर्स: BARC वीक 32 (2019): इम्प्रेशंस इन मिलियंसइन HSM (U+R) on NCCS 2+

प्रखर वक्ता थे अरुण जेटली : अजय मारू



रांची। पूर्व राज्यसभा सदस्य अजय मारू ने पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
श्री मारू ने अपने शोक संदेश में कहा है कि स्वर्गीय जेटली ना केवल एक सुप्रसिद्ध अधिवक्ता थे, वरन एक प्रखर नेता थे। उनके निधन से भाजपा को भारी क्षति हुई है, जिसकी पूर्ति नहीं की जा सकती।
श्री मारु ने कहा कि झारखंड में एम्स बनाने की स्वीकृति अरुण जेटली ने ही दी थी, जो देवघर में बन रहा है।  उन्होंने कहा कि वित्त मंत्री के रूप में अरुण जेटली ने झारखंड को विकास के लिए कभी भी पैसे की कमी नहीं होने दी थी। उन्होंने कहा कि  अरुण जेटली दिल्ली क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष थे और क्रिकेट में गहरी रूचि थी। एक बार अपने रांची प्रवास में टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की भूरी भूरी प्रशंशा की थी। श्री मारु ने कहा कि अरुण जेटली भाजपा के संकटमोचन थे। वह जिस जिस राज्यों की भाजपा के प्रभारी रहे, वहां भाजपा की जीत हुई। उन्होंने कहा की अरुण जेटली ने मूल्यों की राजनीती की। श्री मारु ने कहा कि राजयसभा में उनके साथ रहने का मौका मिला और इस दौरान उन्होंने उनसे काफी कुछ सीखा। श्री मारु  ने कहा कि अरुण जेटली पर भ्रष्टाचार का कभी कोई आरोप नहीं लगा। उन्होंने अपने परिवार के सदस्यों को राजनीति से दूर रखा।

आम आदमी पार्टी की दस सदस्यीय चुनाव समिति गठित


रांची। झारखंड में आम आदमी पार्टी की चुनावी तैयारी शुरू हो गई है। इसी क्रम में झारखंड प्रदेश के उपाध्यक्ष  प्रेम कुमार की अध्यक्षता में एक बैठक हुई जिसमें  झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी ने दस सदस्यीय  चुनाव अभियान समिति का गठन कर इसकी विधिवत घोषणा की गई।
आम आदमी पार्टी केंद्रीय कमिटी ने झारखंड में कार्यकर्ताओं के उत्साह और जन समर्थन को देखते हुए चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है। इसी के मद्देनजर पार्टी के राष्ट्रीय संगठन प्रभारी सह झारखंड प्रभारी दुर्गेश पाठक के द्वारा झारखंड के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेम कुमार के नेतृत्व में दस सदस्यीय चुनाव अभियान समिति की घोषणा की गयी। 21 अगस्त को राची में संपन्न प्रदेश कार्यकर्ता सम्मेलन में राष्ट्रीय संगठन प्रभारी एवं झारखंड प्रभारी दुर्गेश पाठक एवं राष्ट्रीय संगठन संयुक्त सचिव अंकुश नारंग ने औपचारिक रूप से झारखंड  में चुनाव लड़ने कि घोषणा की थी , जिसपर राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल एवं पी ए सी ( राष्ट्रीय पॉलिटीकल अफेयर्स कमिटी) ने भी सहमति जतायी थी।
 यह चुनाव अभियान समिति झारखंड में चुनावी अभियान की रूपरेखा तय करने के साथ हीं झारखंड में उम्मीदवारों का चयन के लिये भी उत्तरदायी होगी।
प्रेम कुमार कि अध्यक्षता में बनी इस कमेटी में पवन पांडे अभियान समिति के उपाध्यक्ष तथा आबिद अली सचिव बनाये गये हैं। इसके साथ हीं राजन कुमार सिंह, व्यास उपाध्याय, संतोष मानव, श्रीकृष्ण मुरारी शर्मा, सुखदेव हेंब्रम, यासमीन लाल एवं अनिल चौधरी इस समिति के सदस्य के रूप में कार्य करेंगे।
अभियान समिति की घोषणा के साथ हीं समिति ने कार्य करना प्रारंभ कर दिया है। समिति कि ओर से उम्मीदारों के चयन के लिये फॉर्म  उपलब्ध कराया गया है, जिसकी अधिक जानकारी के लिए चुनाव समिति के अध्यक्ष प्रेम कुमार (संपर्क:  94311 13518)  अधिकृत किए गए हैं। इच्छुक लोग उनसे संपर्क कर सकते हैं।

व्यापारियों की समस्याओं पर विचार-विमर्श


रांची। टीम कुणाल ने आज पेंटागन स्थित अपने चुनाव कार्यालय में बैठक की ।
बैठक में व्यापारियों की विभिन्न समस्याओं पर गहन विचार विमर्श किया गया।
इज़ ऑफ डूइंग बिज़नेस, भ्रष्टाचार, लाल फीता शाही आदि विषयों पर रणनीतिक चर्चा हुई।
और सभी का सहयोग ले इन समस्यओं के निराकरण हेतु निर्णायक संघर्ष का निर्णय हुआ ।
बैठक में अरुण जेटली जी को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई ।
टीम कुणाल के कुणाल अजमानी, अनिल अग्रवाल, रोहित अग्रवाल, मनीष सराफ, ज्योति कुमारी, प्रवीण लोहिया, राहुल साबू, प्रवीण जैन छाबड़ा, अनिल गाड़ोदिया, परेश गट्टानी, राहुल मारू, राम बांगड़, सुमित जैन, विकास विजयवर्गीय, विमल फोगला, धीरज तनेजा, मुकेश अग्रवाल, दीनदयाल बर्णवाल, नवजोत अलंग, अश्वनी राजगढ़िया, संजय अखौरी, पूजा डाडा, नितिन सराफ, विवेक अग्रवाल ने अपनी उम्मीदवारी दर्ज की ।

स्वर्ण जयंती वर्ष का झारखंड : समृद्ध धरती, बदहाल झारखंडी

  झारखंड स्थापना दिवस पर विशेष स्वप्न और सच्चाई के बीच विस्थापन, पलायन, लूट और भ्रष्टाचार की लाइलाज बीमारी  काशीनाथ केवट  15 नवम्बर 2000 -वी...