यह ब्लॉग खोजें

शनिवार, 24 अगस्त 2019

सर्वश्रेष्ठ जिला और इंसेंटिव अवार्ड से सम्मानित हुआ देवघर

★ सीएम रघुवर दास ने दी देवघर सहित सभी विजेताओं को बधाई
===================
● पोषण अभियान के लिए देवघर के उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा को मिला राष्ट्रीय पुरस्कार
====================
● प्रखण्ड स्तरीय अवार्ड रांची के अनगड़ा, कोडरमा और दुमका का सदर प्रखण्ड को मिला
====================

नई दिल्ली। पोषण अभियान में झारखण्ड ने अपना परचम लहराया। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने पोषण पर बेहतर कार्य करने को लेकर देवघर जिला को सर्वश्रेष्ठ जिला और इंसेंटिव अवार्ड से सम्मानित किया। देवघर के उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने सम्मान ग्रहण किया। राज्य से एक सर्वोतम प्रखंड का सम्मान रांची के अनगड़ा प्रखंड को और क्षेत्रीय स्तर पर आंगनबाड़ी सेविका, सहायिका, आशा, एएनएम एवं महिला पर्यवेक्षकों के उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए कोडरमा जिला के कोडरमा और दुमका के सदर प्रखण्ड को सम्मान दिया गया।
मुख्यमंत्री रघुवर दास ने सबों को बधाई देते हुए कहा कि यह विकास के प्रति झारखण्ड की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। हम सब ने मिलकर काम किया है और हम काम करते रहेंगे।
दिल्ली के अशोका होटल में महिला एवं विकास मंत्रालय भारत सरकार द्वारा (2018-2019) पोषण पर बेहतर कार्य करने को लेकर कार्यक्रम आयोजित था।

●देश के अन्य राज्य भी झारखण्ड की कार्यशैली से प्रेरणा लें
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि देश के अन्य राज्य भी झारखण्ड की कार्यशैली से प्रेरणा लें और पोषण को अपने जीवन का अभिन्न हिस्सा बना लें।

● ज्ञात हो कि सरकार द्वारा प्रेषित मार्ग-दर्शिका के आधार पर होता है जिला का चयन....
इंसेंटिव अवार्ड के लिए चयन की प्रक्रिया भारत सरकार द्वारा प्रेषित मार्ग-दर्शिका के अनुसार की जाती है। यह मार्ग दर्शिका पोषण अभियान के प्रशासनिक अनुमोदन के आलोक में तैयार की जाती है। इसमें राष्ट्रीय स्तर पर तीन प्रकार के पुरस्कार होते है। पहला पुरस्कार सर्वोतम जिला का, जिसमें राज्य से किसी एक जिले को चुना जाता है। दूसरा पुरस्कार राज्य से एक सर्वोतम परियोजना या प्रखंड का होता है। तीसरा पुरस्कार क्षेत्रीय स्तर पर कार्य करने वाले आंगनबाड़ी सेविका, सहायिका, आशा, एएनएम एवं महिला पर्यवेक्षकों को संयुक्त रूप से पोषण पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए दिया जाता है। इसके लिए राज्य से किन्ही दो कर्मियों का चुनाव होता है, जिन्हें 2.5 लाख रुपए की इंसेंटिव राशि पुरस्कार के रूप में दिया जाता है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

पंजाबी फिल्म मियां बीबी राजी तो क्या करेंगे भाजी का मुहूरत

मुंबई। मुंबई के फ्यूचर स्टूडियो में पंजाबी फिल्म मियां बीबी राजी तो की करेंगे भाजी का मुहूर्त धूमधाम से किया गया। यह एक कॉमेडी फिल्म है। और ...