यह ब्लॉग खोजें

रविवार, 25 अगस्त 2019

चाईबासा में बढ़ा एक और कदम पर्यावरण संरक्षण का





चाईबासा। नगर परिषद व पायनियर के संयुक्त तत्वावधान में शहर के विभिन्न मोहल्लों में वृक्षारोपण कार्यक्रम चलाये जा रहे है । इस कड़ी में रविवार को आमला टोला में नगर पालिका बंगला मध्य विद्यालय के बगल में  वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया । स्थानीय निवासी सामाजिक कार्यकर्ता शंभू दयाल गोयल , त्रिशानु राय , संतोष सिंघानिया के द्वारा वृक्ष लगाया गया । मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता त्रिशानु राय ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण व भूमि संरक्षण के लिये मौजूदा समय में वृक्षारोपण जरूरी है। वृक्षारोपण कर पर्यावरण को बचाने का संकल्प सभी को लेने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि हमारा कर्त्तव्य है कि पर्यावरण सुधार के लिये अधिक से अधिक संख्या में पौधारोपण किया जाये।
मौके पर पायनियर के कुँवर अतुल सिंह , स्नेहलता संगीता सहित नप कर्मी उपस्थित थे ।

झारखंड चेंबर ऑफ कॉमर्स के चुनावी समर का आगाज


रांची। झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स के चुनावी समर का आगाज हो चुका है। चुनावी चहल - पहल व्यापारियों के बीच अब दिखने लगी है। टीम कुणाल के चुनावी कार्यालय पेंटागन स्थित लगातार बैठकें हो रही है। शनिवार को भी टीम कुणाल की एक बैठक पेंटागन स्थित चुनावी कार्यालय में हुई।

बैठक में टीम कुणाल ने विभिन्न मुद्दों को लेकर प्रचार में उतरने का निर्णय लिया। टीम कुणाल के द्वारा इस बार के चुनाव में  इज डूइंग बिजनेस, भ्रष्टाचार, लाल फीता शाही जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों को उठाने को लेकर विचार विमर्श किया गया।

टीम कुणाल के कुणाल आजमानी ने बताया कि हमारी टीम शुरुवाती दौर से ही लगातार व्यापारियों के हितों को लेकर चिंतन करते आयी। उन्होंने कहा कि छोटे व्यापारी से लेकर बड़े व्यापारी सभी हमारे टीम के लिए एक समान है। श्री कुणाल ने कहा कि, हमारी टीम हमेशा टीम भावना से काम करते आयी है और आगे भी करेगी।

बैठक में कुणाल अजमानी, अनिल अग्रवाल, रोहित अग्रवाल, मनीष सराफ, ज्योति कुमारी, प्रवीण लोहिया, राहुल साबू, प्रवीण जैन छाबड़ा, अनिल गाड़ोदिया, परेश गट्टानी, राहुल मारू, राम बांगड़, सुमित जैन, विकास विजयवर्गीय, विमल फोगला, धीरज तनेजा, मुकेश अग्रवाल, दीनदयाल बर्णवाल, नवजोत अलंग, अश्वनी राजगढ़िया, संजय अखौरी, पूजा डाडा, नितिन सराफ, एवं विवेक अग्रवाल उम्मीदवार उपस्थित थे।

जलेस की कथा गोष्ठी में तीन कहानियों का पाठ



रांची। आज 24 अगस्त को मेन रोड स्थित राजधानी गेस्ट हाउस में उर्दू के नामवर अफसाना निगार डॉ अहमद सग़ीर के सम्मान में जलेस रांची की एक गोष्ठी आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता जसम के राज्य सचिव अनिल अंशुमन ने की.
इस बैठक में तीन कहानियां पढ़ी  गयीं .नजमा नाहिद ने दान का  दिल , आफरीन अख्तर ने हाउस वाइफ और तीसरी कहानी लीनचिंग का पाठ महफूज़ आलम ने किया.ये कहानियां आज की परिस्थिति की तर्जुमानी करती हुई दिखाई देती हैं.
इन कहानियों पर बोलते  हुए डॉ अहमद सग़ीर ने कहानी की तकनीक,शिल्प एवं कथ्य पर  विस्तृत चर्चा की.
उन्होंने अपनी मशहूर कहानी मसीहाई  की चर्चा करते हुए कहा कि ये कहानी चरित्र  के विरोधाभास को दर्शाती है
 मिठू मंडल ने चंदा मामा कविता का पाठ किया.एज़ाज़ अनवर ने अपनी एक खूबसूरत ग़ज़ल सुनाई.
अनिल अंशुमन ने अध्यक्षीय भाषण में कहा कि परिस्थिति की भयावहता को देखते हुए रचना कर्म को तेज करना होगा और लोगों को कविता,कहानियों के माध्यम से जागरूक करने की ज़रूरत है.
बैठक का संचालन एमज़ेड खान एवं धन्यवाद ज्ञापन असदकी ने किया
मुख्य उपस्थिति काशीनाथ मंडल,ख़ालिक़,आफरीन,नाहिद,आलिया आदि

ताइक्वांडो चैंपियनशिप का शानदार आगाज़


चक्रधरपुर।चक्रधरपुर के रेलवे कम्युिनटी हॉल महात्मा गांधी सभागार में दक्षिण पूर्व रेलवे खेल संगठन चक्रधरपुर व पश्चिमी सिंहभूम जिला ताइक्वांडो एसोसिशन के संयुक्त तत्वावधान में प्रथम पश्चिमी सिंहभूम जिला ताइक्वांडो चैंपियनशिप 2019-20 का शानदार आगाज हुआ। दो दिवसीय चैंपियनशिप का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि चक्रधरपुर रेल मंडल प्रबंधक सह सेरसा अध्यक्ष छत्रसाल सिंह ने दीप प्रज्जवलित कर किया। मौके पर डीआरएम ने कहा कि इस आयोजन के लिए गौरवन्वित महसूस कर रहा हूं। सेरसा ने पिछले एक साल में ताइक्वांडो प्रशिक्षण की सुविधा दी है, जिसका समुचित लाभ बच्चों ने उठाया है। जिले में ताइक्वांडो के प्रति अच्छी-खासी रूचि है। इस चैंपियनशिप के माध्यम से ताइक्वांडो खेल के प्रति इसमें और इजाफा होगा। डीआरएम ने कहा कि एिशयाई खेलों में भी ताइक्वांडो शामिल है और बौद्धिक विकास में सहायक है। इसलिए इसे कम नहीं आंका जा सकता। जिले में इसकी ख्याति और बढ़े, इसकी कामना करता हूं। सेरसा के माध्यम से ताइक्वांडो का प्रचार-प्रसार होता रहेगा। इस अवसर पर सम्मानित अतिथि के रूप में एडीआरएम बीके सिन्हा, डॉक्टर पंकज, सहायक खेल पदाधिकारी बीके शर्मा, एसीएम पवन कुमार चौरसिया, श्चिमी सिंहभूम जिला ताइक्वांडो संघ के सचिव अनुराग शर्मा, विजय प्रताप, सावित्री कुमारी, देवेंद्र मिश्र समेत विभिन्न विद्यालयों के ताइक्वांडो प्रशिक्षक, अभिभावक, खेलप्रेमी आदि मौजूद रहे।
अंतरराष्ट्रीय रेफरी की निगरानी में हो रही प्रतियोगिता
प्रथम पश्चिमी सिंहभूम जिला ताइक्वांडो चैंपियनशिप के आयोजन में अंतरराष्ट्रीय रेफरी की मदद ली जा रही है। पूरी प्रतियोगिता अंतरराष्ट्रीय रेफरी अमर बाउरी धनबाद की
निगरानी में हो रही है। राष्ट्रीय रेफरी, आकिब जावेद, राहुल बाउरी के अलावा राज्य स्तरीय रेफरी प्रतियोगिता में अपनी अहम भूमिका निभा रहे हैं।

भादो अमावश्या मनाएगी श्री राणी सती मंदिर कमेटी



रांची। श्री राणी सती मंदिर कमेटी 29 और 30 अगस्त को रातू रोड स्थित श्री राणी सती मंदिर प्रांगण में भव्य रूप से भादो अमावस्या महोत्सव मनाएगी। यह निर्णय रविवार को श्री राणी सती मंदिर लेंन रातू रोड के बैठक में ली गयी।

बैठक में आयोजन को लेकर श्री राणी सती मंदिर कमेटी के सदस्यों को विभिन्न प्रभार दिए गए महोत्सव संयोजक मनोज जालान, सह महोत्सव संयोजक पवन लोहिया एवं विकास बंसल, जन्माष्ठमी श्रवण जालान एवं अभिषेक जालान, श्रृंगार श्रवण जालान एवं विकास झुनझुनवाला, झांकी विकास बंसल एवं सुमित अग्रवाल, कार्यलय एवं हॉल व्यवस्था विकास अग्रवाल एवं दीपक गोयनका, कोष प्रभार रमेश जालान, ध्वज पूजन अमर पोद्दार, अखंड ज्योत गुड्डू सिंघानिया, संजय केडिया, माइक, टेंट, बिजली विकास अग्रवाल, प्रशासन गजानंद अग्रवाल, प्रचार एवं जनसंपर्क संदीप कुमार  एवं निखिल मंगल, सेवा एवं स्वयं सेवक गौतम अग्रवाल, अंकित चौधरी, संदीप कुमार भजन संकीर्तन विमल झुनझुनवाला, विनोद डागा, चतुर्दर्शी जागरण श्रवण जालान एवं अजय जालान, मंगल पाठ सुशील नारसरिया, श्याम अग्रवाल, सुनील सराफ, छप्पन भोग सुमित अग्रवाल, पवन लोहिया, प्रसाद भोग रसोई, ओम रूंगटा, संतोष मोदी, बिनु ठक्कर, समेत अन्य को प्रभार दिए गए।

सवामनी में प्रकाश पोद्दार, चंद्रकांत झुनझुनवाला, संजय खेतान, गजानंद अग्रवाल, संजय शर्मा, विजय कुमार बंका, सौरभ सरावगी, सुमित बंका, प्रह्लाद लोहिया, तरुण अग्रवाल, अशोक खेतान, राजेश जालान, लोकेश जालान, आशुतोष खेतान, शोभित तुलस्यान है।

श्री राणी सती मंदिर कमेटी के मंत्री गजानंद अग्रवाल ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भादो बदी अमावस्या काफी धूमधाम से  मनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि 29 अगस्त भादो बदी चौदस के दिन गणेश पूजन, अखंड ज्योत, मंगला पाठ, सुंदर कांड, भजन संकीर्तन, अखंड ज्योत पुर्णाहुति, चतुर्दर्शी जागरण होगा एवं 30 अगस्त को भादो बदी अमावस्या के दिन मंगला आरती, भव्य श्रृंगार, पूजा अर्चना, छप्पन भोग, सवामनी भोग, महाआरती उसके बाद समापन आरती होगा।

शनिवार, 24 अगस्त 2019

सीएम रघुवर दास ने अरुण जेटली के निधन पर शोक व्यक्त किया


रांची। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने अरुण जेटली के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि आज हमारी पार्टी ने अपने परिवार के एक अभिन्न सदस्य तो खो ही दिया है, साथ में देश ने अपना एक प्रखर नेता खो दिया। अरुण जेटली जी के विचार सदैव हमारा मार्गदर्शन करते रहेंगे। उनकी शानदार भाषण शैली पक्ष और विपक्ष दोनों को मुग्ध करने की क्षमता रखती थी। देश के विकास में उनका योगदान सदैव याद किया जाएगा।

रघुवर दास ने अपने शोक संदेश में कहा कि ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दे एवं शोक-संतप्त परिजनों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य व संबल प्रदान करें।। शत-शत नमन

 अरुण जेटली जी के निधन के कारण मुख्यमंत्री रघुवर दास के आज और कल के सभी कार्यक्रम स्थगित कर दिए गये हैं। कल का दुमका दौरा भी स्थगित कर दिया गया है।

भगवान श्रीकृष्ण के उपदेशों पर अमल करेंः सीएम रघुवर दास

★श्री कृष्ण जनमाष्टमी पर झारखंडवासियों को दीं हार्दिक शुभकामनाएं


जमशेदपुर। भगवान श्री कृष्ण हम सभी के लिए आदर्श हैं। उन्होंने कहा था कि हर इंसान को अपना कर्म करना चाहिए, फल की चिंता हमें ईश्वर पर छोड़ देना चाहिए। समस्त झारखंडवासियों से अपील है कि झारखंड को सुखी और समृद्ध बनाने में हम श्रीकृष्ण के उपदेश को आत्मसात करें। हम सभी को राज्य के उत्थान में अपना कर्म करते रहना चाहिए। हमें जो दायित्व भगवान ने दिया है उसे ईमानदारी से करते रहें। भगवान श्री कृष्ण ने हमें एक और सीख दिया था कि वर्तमान में जीना चाहिए। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने नगर भवन, सिदगोड़ा में आयोजित श्री कृष्ण जनमाष्टमी कार्यक्रम में यह बात श्रद्धालुओं से कही।

इस अवसर पर बच्चों ने कृष्ण लीला से जुड़े मनमोहक नृत्य भी प्रस्तुत किया। मुख्यमंत्री ने बच्चों की तारीफ करते हुए कहा कि यही बच्चे हमारे भविष्य हैं। इन्हें प्रोत्साहन दें-अच्छे संस्कार दें ताकि यही बच्चे देश- और दुनिया में अपनी प्रतिभा से भारत की संस्कृति का परचम लहरायें। भगवान श्रीकृष्ण और सुदामा की मित्रता से हमें सीख मिलती है कि गरीब से भी हमारा लगाव होना चाहिए। 

स्वर्ण जयंती वर्ष का झारखंड : समृद्ध धरती, बदहाल झारखंडी

  झारखंड स्थापना दिवस पर विशेष स्वप्न और सच्चाई के बीच विस्थापन, पलायन, लूट और भ्रष्टाचार की लाइलाज बीमारी  काशीनाथ केवट  15 नवम्बर 2000 -वी...