यह ब्लॉग खोजें

मंगलवार, 27 अगस्त 2019

चेंबर ऑफ कॉमर्स की चुनावी सरगर्मी बढ़ी

 
टीम कुणाल का संपर्क अभियान तेज़ी पर


रांची। जैसे जैसे समय नजदीक आ रहा है वैसे - वैसे फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स के चुनावी दौरे तेज हो रहे है।

टीम कुणाल लगातार व्यापारियों के बीच पदयात्राएं कर रही है। मंगलवार को टीम कुणाल ने पुस्तक पथ, कुंजीलाल स्ट्रीट, महाबीर चौक, कपड़ा पट्टी के व्यापारिक गालियों में पदयात्रा की। पदयात्रा के दौरान टीम कुणाल ने अपने पक्ष में वोट करने की अपील की।

टीम कुणाल ने पुस्तक पथ, कुंजीलाल स्ट्रीट, महाबीर चौक, कपड़ा पट्टी के व्यापारियों के समस्याओं को जाना, व्यापारियों ने टीम कुणाल को बताया आये दिन जाम के वजह से व्यापार करने में परेशानी होती है, ग्राहक गालियों में घुसने से कतराते है। टीम कुणाल ने कहा कि यह बड़ी समस्या है इसका निदान होना जरूरी है।

टीम कुणाल के कुणाल आजमानी ने कहा कि हमारी जीत के बाद यह समस्या को लेकर उनकी टीम सरकारी विभाग के अधिकारियों से मिलकर समस्या का समाधान निकलवायेगी।

पदयात्रा में टीम कुणाल के कुणाल आजमानी, अनिल अग्रवाल, अश्विनी राजगढ़िया, धीरज तनेजा, दीनदयाल वर्णवाल, मनीष कुमार सराफ, मुकेश कुमार अग्रवाल, नवजोत अलंग, परेश गट्टानी, प्रवीण जैन छाबड़ा, प्रवीण लोहिया, पूजा ढाढा, राहुल मारू, राहुल साबू, राम बांगर, रोहित अग्रवाल, संजय अखौरी, सुमित जैन, विवेक अग्रवाल, विकास विजयवर्गीय, विमल फोगला थे।

सेंट्रल मुहर्रम कमिटी की बैठक आयोजित


* सौहार्द पूर्ण वातावरण में जुलूस निकालने की अपील

रांची। मुहर्रम लीलू अली अखाड़ा के तत्वावधान में मंगलवार को लीलू अली अखाड़ा के प्रमुख खलीफा मतीउर्रहमान नेहरू की अध्यक्षता में गुदरी चौक स्थित हाजी मो.असलम वेंक्वट हाल में एक बैठक  हुई। जिसमें रांची महानगर सेंट्रल मुहर्रम कमिटी के पदाधिकारियों के साथ साथ लीलू अली अखाड़ा के अन्तर्गत आने वाले तमाम अखाड़े के क्षेत्रीय खलीफा एवं  पदाधिकारी शामिल हुए। बैठक में सर्वसम्मति से मुहर्रम का जुलूस निकाले जाने पर  चर्चा की गई। उपस्थित पदाधिकारियों एवं क्षेत्रीय खलीफा ने सर्वसम्मति से मुहर्रम का जुलूस आपसी भाईचारे एवं सौहार्द के साथ  निकालने का निर्णय लिया। बैठक  में गुदरी चौक के मुहर्रम का जुलूस हाजी मो. जुबैर, सरपरस्त, रांची महानगर सेंट्रल मुहर्रम कमिटी के इस वर्ष निधन हो जाने के  कारण स्थगित कर दिया गया है। बाकी तमाम अखाड़ों के खलीफा अपने अपने क्षेत्र से विधिवत रूप से वर्ष 2019 के मुहर्रम का जुलूस निर्धारित समय एवं तिथि में निकलेंगे।बैठक में यह भी कहा गया है कि मुहर्रम के जुलूस से सम्बंधित समय एवं तिथि की घोषणा मुहर्रम के  चांद नजर आ जाने के बाद लीलू अली उखाड़ा के प्रमुख खलीफा एवं रांची महानगर सेंट्रल मुहर्रम कमिटी के संयुक्त तत्वावधान में कर दिया जाएगा। मुहर्रम के जुलूस निकालने के सिलसिले में बैठक में मुख्य रूप से अनुशासन पर भी जोर दिया गया एवं अनुशासित ढ़ंग से आगामी मुहर्रम का जुलूस निकाले जाने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। बैठक में सर्वसम्मति से कांटा टोली के  मो.नौशाद खान (कोषाध्यक्ष) को पदोन्नति देते हुए रांची महानगर सेंट्रल मुहर्रम कमिटी का उपाध्यक्ष बनाया गया। जिसकी विधिवत घोषणा महानगर सेंट्रल मुहर्रम कमिटी के अध्यक्ष मो. सलाउद्दीन (संजू) ने की।यह भी सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि कमिटी का कार्यकाल इसलाम वर्ष पूरा हो चुका है एवं कम समय रहने के कारण इस वर्ष रांची महानगर सेंट्रल मुहर्रम कमिटी का चुनाव नहीं हो पाया। इसलिए इस वर्ष रांची महानगर सेंट्रल मुहर्रम कमिटी के पूर्व  में चुने गए पदाधिकारी कार्यरत रहेंगें। चुनाव आगामी वर्ष 2020 में किया जाएगा। बैठक का संचालन  रांची महानगर सेंट्रल मुहर्रम कमिटी के प्रधान महासचिव मो. इसलाम ने किया। बैठक में मुख्य रूप से रांची महानगर सेंट्रल मुहर्रम कमिटी के अध्यक्ष मो. सलाउद्दीन (संजू),लीलू अली अखाड़े के अधीन आने वाले तमाम क्षेत्रीय खलीफा क्रमशः कासिम भाई, मो.एनामुल,सोनू,शाहबाज बब्लू, बाबी भाई,सुल्तान अधिवक्ता, औरंगजेब, मो. सुहैल, मो.नदीम,मो.एनामुल (कांटा टोली),  शकील हबीबी, सेराज इब्राहीमी,मो.शरीक,सज्जाद खान,राजा भाई , तनवीर खान,मो.नसीम, अथहर इमाम, मो.सुहैल, आजाद कुरैशी ने अपने अपने विचार व्यक्त किए जबकि मो.इमरान, साबिर खान,सुहैल खान,जफर आलम , आरिफ भाई, मो. अख्तर, मो.मुश्ताक, राजू,नदीम खान,गुलाम साबिर  (बब्लू कुरैशी),बारीक कुरैशी सहितअनेक गणमान्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित थे। धन्यवाद ज्ञापन लीलू अली उखाड़ा के कार्यकारी खलीफा मो.सज्जाद ने किया। यह जानकारी
मो.इसलाम,प्रधान महासचिव, रांची महानगर सेंट्रल मुहर्रम कमिटी ने दी।

हर्षा केजरिवाल ने किया चक्रधरपुर का नाम रौशन

कंपनी सेक्रेट्री की परीक्षा में अनुंडल की पहली सफल परीक्षार्थी बनी हर्षा
निर्धारित अवधि में मिली कामयाबी, बधाई देने वालों का लगा तांता


प्रतिनिधि
 चक्रधरपुर। चक्रधरपुर की बेटी सुश्री हर्षा केजरिवाल ने अनुमंडल का नाम रौशन किया है. वह पहली छात्रा है, जिसने कम्पनी सेक्रेटरी (सीएस) की परीक्षा पास की है. इससे पूर्व किसी बालक या बालिका ने यह सफलता हासिल नहीं की थी. चक्रधरपुर ठठेरा मुहल्ला निवासी शैलेश केजरिवाल व उनकी धर्मपत्नी शोभा केजरिवाल की सबसे बड़ी सुपुत्री हर्षा के इस सफलता पर केवल उनके परिवार के सदस्य नहीं बल्कि परिवार को जानने वाले लोग भी हर्षित हैं. उन्हें बधाई देने वालों की संख्या सैंकड़ों में पहुंच गई है. हर्षा ने निर्धारित चार सालों में इस कामयाबी को हासिल की. इस्टीच्यूट ऑफ कम्पनी सेक्रेटरी ऑफ इंडिया नई दिल्ली द्वारा आयोजित परीक्षा का परिणाम 25 अगस्त को निकला था. जिसमें हर्षा भी सफल रही है. पुरे भारत वर्ष में मात्र 14 बच्चों को ही रैंक मिला था. ये बच्चे परीक्षा के तीनों चरण में एक साथ सफल हुए हैं. हर्षा दो चरण में कामयाब बनी है. हर्षा बताती है कि कुल तीन समूह की परीक्षा होती है. मैं पहले चरण में दो समूह तथा दूसरे चरण में अंतिम समूह की परीक्षा में सफल रही. पुरे चार साल का वक्त तीनों समूह की परीक्षा पास करने में लगा. हर्षा अब आगे पुणे, हैदराबाद या फिर नई दिल्ली में जॉब करना चाहती है. हर्षा ने संत जेवियर्स इंगलिश स्कूल से मैट्रिक व केंद्रीय विद्यालय चक्रधरपुर से आईकॉम की पढ़ाई करने के बाद सीएस की पढ़ाई की शुरूआत जमशेदपुर से की. कोलकाता के एस चोरारिया एंड एसोसिएट से प्रशिक्षण पुरी की. हर्षा की छोटी बहन श्रद्धा भी सीए फाइनल इयर की पढ़ाई कर रही है. अपने माता-पिता के योगदान को याद कर वह कहती है कि यदि उनका साथ और भरोसा हमें नहीं मिला होता तो शायद यह सफलता मैं हासिल नहीं कर सकती थी.

समानता रही है डॉ. अजय और डॉ.रामेश्वर उरांव में



विनय मिश्रा
चक्रधरपुर। भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी रहे डॉ.अजय कुमार के  इस्तीफे के पश्चात कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रामेश्वर उरांव भी भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी एवं अपर पुलिस महानिदेशक रह चुके हैं। पूर्व और वर्तमान अध्यक्ष में यह समानता है कि डॉ. रामेश्वर उरांव एकीकृत बिहार के समय पश्चिम सिंहभूम (चाईबासा) के एस पी के पद पर पदस्थापित रहे हैं। डॉ. उरांव 18.1.1977 से  लेकर 1.10.1980 तक इस जिला के पुलिस कप्तान रहे हैं। वहीं 1989 में पूर्वी सिंहभूम( जमशेदपुर)  भी जिला बना तथा इस जिला के पुलिस कप्तान रहने वाले डॉ अजय कुमार 4.5.1994 से लेकर 15.5.1996 तक पुलिस अधीक्षक रहे। इसके बाद डॉ अजय कुमार जमशेदपुर लोकसभा से चुनाव जीतकर सांसद बने। बाद में डाॅ. अजय जे वी एम को अलविदा कह कांग्रेस में शामिल हो गए और कांग्रेस अध्यक्ष भी बने। इस प्रकार से निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष डॉ अजय कुमार व नए अध्यक्ष रामेश्वर उरांव का जुड़ाव रहा है। यही नहीं, बिहार के पूर्व डी जी पी आशीष रंजन सिन्हा रामेश्वर उरांव के समधी भी हैं। डॉ.उरांव संगठन को सशक्त बनाने की दिशा में क्या कुछ विशेष प्रकार की रणनीति अख्तियार करते हैं, यह देखना दिलचस्प होगा।

डेविड अब्राहम बने जन अधिकार मंच के रांची जिला अध्यक्ष


रांची।आदिवासी मूलवासी जन अधिकार मंच के केंद्रीय अध्यक्ष राजू महतो ने डेविड अब्राहम को रांची जिला का अध्यक्ष मनोनीत किया है। श्री डेविड अब्राहम झारखंड आंदोलनकारी हैं एवं आजसू संगठन के विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर रहते हुए झारखंड आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। मंच के अध्यक्ष राजू महतो ने कहा कि श्री डेविड अब्राहम के अध्यक्ष बनने पर आदिवासी मूलवासी आंदोलन को बल मिलेगा। श्री डेविड अब्राहम के जिला अध्यक्ष बनने पर उपाध्यक्ष सरजन हांसदा, गणेश दास, धर्म दयाल साहू, गोपाल महतो, विनीता खलखो, ज्योति लकड़ा, मोनिका देवी आदि ने बधाई दी है।

जैप-7 के प्रांगण में तिरंगा के माध्यम से राष्ट्रीय भावना के संचार का संकल्प

समाजसेवी सुधांशु सुमन हुए शामिल


हजारीबाग। झारखण्ड आर्म्ड पुलिस 7 के प्रांगण में   पट्रियटिक इन्डिया और ग्रीन इन्डिया के कार्यक्रम का आयोजन किया गया  जिसमें डीएसपी राजेन्द्र सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों जवानों ने भाग लिया ,तिरंगा सम्मान यात्रा के सूत्रधार सुधांशु सुमन ने तमाम पुलिस जवानों को जयहिंद कर रांची एक्सप्रेस के महाभियान ग्रीन इंडिया ,हैल्थी इंडिया ,एजुकेट इंडिया ,विलेज एक्शन प्लान और भारत के यशस्वी प्रधान मंत्री नरेंद्र दामोदर दास मोदी  के द्वारा तिरंगा के माध्यम से हटाए गए 370 धारा का जिक्र करते हुए  एक संविधान ,एक विधान ,एक तिरंगा  की लागू होने और उनके राष्ट्रीय भावना को गांव गांव तक पहुंचाने के बातें कहीं साथ झारखण्ड के विकास पुरुष झारखण्ड के मुख्य मंत्री रघुवर दास के द्वारा झारखंड में हुए विकास को गांव गांव तक तिरंगा के माध्यम से पहुंचाने का कार्यक्रम किया जा रहा है , यह यात्रा देश के छह लाख 49 हजार गांव तक 2028 तक जाने का लक्ष्य है।

झामुमो का केंद्रीय सचिव बनने पर पूर्व विधायक सुखराम उरांव का स्वागत


चक्रधरपुर ।पूर्व विधायक सुखराम उरांव  को झारखंड मुक्ति मोर्चा का केंद्र समिति का सचिव बनने पर जे एम एम के कार्यकर्ताओं ने फुलगुच्छ देकर  और माला पहनाकर रेलवे ओवर ब्रिज के नीचे स्वागत सभा आयोजन कर उनको मुबारकबाद दी । इस बीच पूर्व विधायक व केंद्र समिति के सचिव सुखराम उरांव ने कहां कि आने वाले दिनों में  झारखंड मुक्ति मोर्चा पार्टी और मजबूत होगी ।अब की बार झारखंड राज्य में फुल बहुमत से जे एम एम की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि मुझे जो जिम्मेदारी मिली है मैं इसे ईमानदारी से निभाऊंगा और जेएमएम पार्टी को हर हाल में ग्रामीण क्षेत्र के साथ साथ शहरी क्षेत्रों में भी मजबूत करूंगा।मौके पर जे एम एम नगर अध्यक्ष मुन्ना खान ,नगर उपाध्यक्ष संजय चंदोलिया ,मोहम्मद सलीम कुरैशी,मो0 तफजूल ,मोहम्मद इस्लाम ,मोहम्मद जावेद ,मोहम्मद  पिरूल हक आदि उपस्थित थे।

स्वर्ण जयंती वर्ष का झारखंड : समृद्ध धरती, बदहाल झारखंडी

  झारखंड स्थापना दिवस पर विशेष स्वप्न और सच्चाई के बीच विस्थापन, पलायन, लूट और भ्रष्टाचार की लाइलाज बीमारी  काशीनाथ केवट  15 नवम्बर 2000 -वी...