यह ब्लॉग खोजें

गुरुवार, 29 अगस्त 2019

झारखंड में गति पकड़ रही हैं रेल परियोजनाएंः सुरेश अंगडी

यात्री सुविधाओं में विस्तार रेलवे के प्राथमिकता: सुरेश अंगडी
*रांची में जोनल ऑफिस जल्द
* झारखंड में रेल परियोजनाओं पर 14000 करोड़ का होगा निवेश
* पूरे देश में 50 लाख करोड़ विनिवेश की रेल मंत्रालय की योजना
* बुलेट ट्रेन का परिचालन 2023 तक संभव
* डीआरएम कार्यालय को मीडिया फ्रेंडली होने का दिया निर्देश



रांची। रेल राज्य मंत्री सुरेश सी अंगडी ने कहा कि रेल यात्रियों की सुविधाओं में विस्तार रेलवे की प्राथमिकताओं में शामिल है। रेलवे के कर्मचारियों के हितों का संरक्षण भी जरूरी है। ट्रेनों का परिचालन नियमित समय पर हो, इस दिशा में रेल मंत्रालय प्रयासरत है। इसके लिए रेलवे के अधिकारियों को विशेष रूप से निर्देशित किया गया है। श्री अंगडी गुरुवार को रेलवे गेस्ट हाउस में पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि झारखंड में रेल परियोजनाएं गति पकड़ रही है। कुल 31 रेल परियोजनाओं के लिए पर्याप्त राशि की स्वीकृति मिल गई है। चालू वित्तीय वर्ष में झारखंड की 14 रेल परियोजनाओं पर 729 करोड रुपए व्यय किए जाने का प्रावधान है। उन्होंने कहा कि झारखंड में भी निवेश की योजना है। इससे रेल परियोजना को गति मिलेगी। रेल कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान, रेलवे स्टेशनों के आधुनिकीकरण और साफ-सफाई तथा रेल यात्रियों की सुविधा मंत्रालय की प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि रेल यात्रियों की सुरक्षा के लिए रेल सुरक्षा बल के अधिकारियों को विशेष रूप से निर्देशित किया गया है। ताकि  रिजर्व कोच में सफर करने वाले यात्रियों को कोई परेशानी ना हो। उन्होंने बताया कि अक्सर उन्हें शिकायत मिलती रहती है कि कई राज्यों में रिजर्व कोच में भी अनारक्षित टिकट पर अनधिकृत रूप से लोग यात्रा करते हैं। इसकी रोकथाम के लिए विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने कहा कि ट्रेनों का नियमित परिचालन करने के लिए संबंधित अधिकारियों को भी दिशा निर्देश दिए गए हैं। एक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि देश में बुलेट ट्रेन के परिचालन के लिए आधारभूत संरचनाएं विकसित की जा रही है। इसके लिए अभियंताओं को विदेशों में प्रशिक्षण प्राप्त करने हेतु भेजा गया है। उन्होंने संभावना जताई कि वर्ष 2023 तक भारत में बुलेट ट्रेन का परिचालन संभव हो सकेगा। श्री अंगडी ने कहा कि नए रेल परियोजनाओं के लिए रेल पटरी बिछाने का काम भी तेजी से चल रहा है। वन विभाग से क्लियरेंस प्राप्त करना, सेना और राज्य सरकार तथा रेल मंत्रालय के बीच समन्वय स्थापित कर परियोजनाओं को गति दी जा रही है। एक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि रेलवे सैलून का कम से कम इस्तेमाल हो, इस दिशा में अधिकारियों को ध्यान रखना है, ताकि रेल के परिचालन पर असर न पड़े और रेल यात्रियों को कोई असुविधा ना हो। उन्होंने कहा कि पुराने कोच बदले जा रहे हैं। नए कोच का निर्माण किया जा रहा है। रेलवे में व्यापक परिवर्तन हो रहे हैं। रेल मंत्रालय ने पूरे देश में रेलवे में 50 लाख करोड़ विनिवेश की योजना बनाई है। इस दिशा में कार्य हो रहा है। उन्होंने कहा कि रांची में जोनल ऑफिस की मांग काफी दिनों से की जा रही है। इस दिशा में भी मंत्रालय गंभीर है। जल्द ही रेलवे बोर्ड की बैठक में इससे संबंधित मामलों पर विचार विमर्श करते हुए निर्णय लिया जाएगा। प्रेस वार्ता में रांची के डीआरएम एडीआरएम डीसीएम सहित अन्य अधिकारी आरपीएफ के अधिकारी भी मौजूद थे।

श्री राणी सती मंदिर में दो दिवसीय महोत्सव

1100 महिलाओं ने अखंड सुहाग के लिए किया दादी जी का मंगल पाठ


रांची। भादोबदी अमावस्या के अवसर पर रातू रोड स्थित श्री राणी सती मंदिर में गुरुवार को दो दिवसीय महोत्सव शुरू हुआ। महोत्सव में राजस्थानी परंपरा के वेशभूषा में सजी 1100 महिलाओं ने सामूहिक रूप से अपने अखंड सुहाग के लिए श्रीदादी जी का मंगल पाठ किया। गणेश पूजन, अखंड ज्योत, मंगला पाठ, सुंदर कांड, भजन कीर्तन, अखंड ज्योत पुर्णाहुति, के पश्चात चतुर्दर्शी जागरण की बेला में दादी जी को समर्पित भजनों से भक्ति की गंगा बही।

राजस्थानी परंपरा से सुसज्जित सुहागिन महिलाओं ने  धोए-धोए आंगना में, आवो म्हारी दादीजी, बालकिया बुलावे बेगा आवो म्हारी दादीजी... फूलां से थारी झांकी सजी है, कण-कण में थारी छवि बसी है चढ़ विंह पीठ पधारो म्हारी दादी जी... आज म्हारा घरा पधारो दादीजी, आज म्हारा अंगनियां में...समेत अन्य भजन गाकर दादी जी का आह्वान किया। श्री राणी सती मंदिर कमेटी के तत्वाधान में आयोजित यह महोत्सव शुक्रवार तक चलेगा। महोत्सव को लेकर श्री राणी सती मंदिर को भव्य रूप से सजाया गया है।

भादो बदी अमावस्या के संयोजक मनोज जालान ने बताया कि शुक्रवार को महोत्सव के दूसरे दिन सुबह छह बजे से दादी जी की विशेष मंगल आरती होगी और उसके बाद जात एवं पूजन होगा तथा छप्पन भोग लगाया जाएगा।

महोत्सव में हरि कृष्ण बजाज, ज्ञान प्रकाश जालान, रतन लाल जालान, किशन लाल नारसरिया, अर्जुन जालान, सतीश तुलस्यान, शिव भगवान अग्रवाल, गजानंद अग्रवाल, अमर पोद्दार, ओम प्रकाश छापड़िया, पवन लोहिया, विकास बंसल, श्रवण जालान, अभिषेक जालान, विकास झुनझुनवाला, विकास बंसल, सुमित अग्रवाल, विकास अग्रवाल, दीपक गोयनका, रमेश जालान, अमर पोद्दार, गुड्डू सिंघानिया, संजय केडिया, विकास अग्रवाल, गजानंद अग्रवाल, संदीप कुमार, निखिल मंगल, गौतम अग्रवाल, अंकित चौधरी, संदीप, विमल झुनझुनवाला, विनोद डागा, अजय जालान, सुशील नारसरिया, श्याम अग्रवाल, सुनील सराफ, सुमित अग्रवाल, पवन लोहिया, ओम रूंगटा, संतोष मोदी, बिनु ठक्कर,  प्रकाश पोद्दार, चंद्रकांत झुनझुनवाला, संजय खेतान, गजानंद अग्रवाल, संजय शर्मा, विजय कुमार बंका, सौरभ सरावगी, सुमित बंका, प्रह्लाद लोहिया, तरुण अग्रवाल, अशोक खेतान, राजेश जालान, लोकेश जालान, आशुतोष खेतान, शोभित तुलस्यान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

मदर्स इंटरनेशनल स्कूल में इंटर हाउस वॉलीबॉल प्रतियोगिता आयोजित


* नेताजी सुभाष चंद्र बोस हाउस विजयी घोषित
पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद भी जरूरी : डाॅ.रोमी झा

रांची। अरगोड़ा-कटहल मोड़ रोड पर अवस्थित मदर्स इंटरनेशनल, पिपरटोली में गुरुवार को इंटर हाउस वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में स्कूल के छात्रों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता में नेताजी सुभाष चंद्र बोस हाउस के छात्र विजयी रहे। इस अवसर पर विजयी टीम को पुरस्कृत करते हुए विद्यालय की प्राचार्या डॉ. रोमी झा ने कहा कि पढ़ाई के साथ साथ खेलकूद भी जरूरी है। खेलकूद से बच्चों का शारीरिक स्वास्थ्य ठीक रहता है। विभिन्न प्रकार के खेलों के आयोजन से बच्चों में टीम भावना भी विकसित होती है, जिसका लाभ आगे चलकर बच्चों को मिलता है। उन्होंने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि पढ़ाई लिखाई के साथ-साथ खेलकूद पर भी ध्यान दें। यह शारीरिक और बौद्धिक विकास में सहायक होता है। इस अवसर पर काफी संख्या में छात्र, स्कूल के शिक्षकगण व अभिभावक मौजूद थे।

विजयवर्गीय समाज की महिला व पुरुष टीमें 31 को दिल्ली रवाना होंगी

प्रकाशननार्थ
   विजयवर्गीय सभा

चला रहीं क्रिकेट का महा अभियान
दो महीने से चल रहा था अभ्यास



रांची। 31 अगस्त को यूडीसी विजयवर्गीय दिल्ली के द्वारा घेवरा मेट्रो स्टेशन ग्राउंड दिल्ली में होने वाले क्रिकेट मैच में राँची के विजयवर्गीय समाज के महिला व पुरुष टीम कल दिनांक 30 अगस्त को रांची स्टेशन से दिल्ली रवाना होंगे | इस क्रिकेट मैच के लिए विजयवर्गीय समाज की महिला एवं पुरुष की टीम लगातर दो महीनो से रांची में अभ्यास कर रही थी। वही महिलाओँ ने अपनी टीम का नाम राँची सुपरनोवास एवं पुरुष टीम ने अपना नाम रांची सुपर स्ट्राइकर्स रखा है |

विजयवर्गीय सभा रांची के अध्यक्ष सह रांची नगर निगम के उपमहापौर संजीव विजयवर्गीय ने बताया कि विजयवर्गीय सभा फ़ीट इंडिया हिट इंडिया के तहत काम कर रही है और पूरे देश के विजयवर्गीय को जोड़कर क्रिकेट का महा अभियान चला रही है। ताकि लोग एक दूसरे से जुड़े, खेले और स्वास्थ्य रहे।

राँची से दिल्ली जाने वालों में पुरुष क्रिकेट टीम के मैनेजर रामलाल विजयवर्गीय है व महिला क्रिकेट टीम की मैनेजर रेखा विजयवर्गीय, कोच किशोर विजयवर्गीय है |
महिला क्रिकेट टीम से कप्तान आस्था विजयवर्गीय, प्रियंका विजयवर्गीय, विनीता विजयवर्गीय, आयुषी विजयवर्गीय, स्वाति विजयवर्गीय, रीना विजयवर्गीय, रिया विजयवर्गीय, सुनीता विजयवर्गीय, रुपाली विजयवर्गीय व पुरुष क्रिकेट टीम से कप्तान राहुल विजयवर्गीय, संजीव विजयवर्गीय, नीलेश विजयवर्गीय, देव विजयवर्गीय, सौबिक विजयवर्गीय, राहुल विजयवर्गीय, अनिल विजयवर्गीय, राजीव विजयवर्गीय, रौनक विजयवर्गीय, अमित विजयवर्गीय, अंकित विजयवर्गीय, उत्कर्ष विजयवर्गीय, यश विजयवर्गीय दिल्ली जायेंगे |

बुधवार, 28 अगस्त 2019

43 लाख महिलाओं को मिला उज्जवला का दूसरा निःशुल्क सिलेंडर


★ 33 लाख को मिला कनेक्सन, 30 सितम्बर तक और 10 लाख महिलाओं को मिल जाएगा कनेक्शन। 43 लाख से अधिक परिवार लाभान्वित

★प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत झारखंड में अब तक 32,78, 987 एलपीजी कनेक्शन निर्गत किए गए जिसमें राज्य सरकार ने 3,24,14,90,317 की राशि व्यय कर निःशुल्क चूल्हा तथा गैस सिलेंडर की निःशुल्क पहली और दूसरी गैस भराई कराया है।
====================
हजारीबाग का चुरचू और दारू प्रखंड बने आयुष्मान प्रखंड, मुख्यमंत्री ने 25 लाख रुपये दिया पुरस्कार में
====================
2014 तक 25 प्रतिशत घरों में गैस कनेक्सन -- 2019 में 76 प्रतिशत से अधिक घरों तक LPG और चूल्हा पहुंचा

उज्ज्वला दीदियां सुरक्षित करेंगी हमारी रसोई

---रघुवर दास, मुख्यमंत्री झारखण्ड
================

हजारीबाग। 19 अक्टूबर 2016 का वह दिन। जब राज्य के मात्र 25 प्रतिशत परिवार एलपीजी सिलेंडर और चूल्हा से आच्छादित थे। लेकिन आज 2019 का नया झारखण्ड है, जहां 76 प्रतिशत से अधिक परिवार के पास एलपीजी और चूल्हा है। यह कैसे संभव हुआ। यह संभव हुआ उज्ज्वला योजना से। अभी हमारा कारवां थमा नहीं है। यह कारवां तब तक नहीं रुकेगा जबतब झारखण्ड के सभी परिवार को सरकार उज्ज्वला योजना से आच्छादित न कर दे। 43 लाख से अधिक माँ बहनों को को सिलेंडर की दूसरी गैस भराई भी निःशुल्क मिलेगी। 33 लाख को मिला कनेक्सन 30 सितम्बर तक और 10 लाख महिलाओं को मिल जाएगा कनेक्शन। यानि शत प्रतिशत परिवारों को मुफ्त में एलपीजी गैस सिलेंडर और चूल्हा प्रदान करना है ताकि, राज्य की महिलाओं को सम्मान मिले उनका सशक्तिकरण व धुआं मुक्त रसोई घर दिया जा सके। ये बातें मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास ने उत्तरी छोटानागपुर के हजारीबाग में आयोजित उज्ज्वला दीदी सम्मेलन सह प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत अतिरिक्त रिफिल हेतु राशि हस्तांतरण कार्यक्रम में कही।

सभी प्रमंडल में खुद जाकर लाभान्वित करूंगा


मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य की गरीब परिवार की महिलाएं दूसरा रिफिल भरवाने में असमर्थ थीं। सरकार ने राज्य की बहनों की पीड़ा को समझा और उन्हें मुफ्त दूसरा रिफिल प्रदान करने का वादा रक्षाबंधन के दिन किया। 23 अगस्त को कोल्हान की धरती से योजना का शुभारंभ हुआ। आज अतिरिक्त रिफिल प्रदान करने का दूसरा कार्यक्रम उत्तरी छोटानागपुर की धरा से हो रहा है। आने वाले दिनों में राज्य के बचे हुए तीन प्रमंडल में कार्यक्रम का आयोजन कर राज्य की बहनों को दूसरा रिफिल मैं खुद जाकर कर प्रदान करूंगा।

उज्ज्वला दीदी सुरक्षित करेंगी रसोई, लाभुकों को करेंगी चिन्हित

मुख्यमंत्री ने कहा कि उज्ज्वला दीदी बनाने के पीछे सरकार का उद्देश्य स्पष्ट है। हमें सभी बहनों की रसोई घर को सुरक्षित करना है। सभी पंचायत की उज्ज्वला दीदी घर घर जाकर एलपीजी के सुरक्षित उपयोग की जानकारी देंगी। इसके लिए रांची में 70 महिलाओं को मास्टर ट्रेनर बनाया जाएगा, जो प्रखंड स्तर पर उज्ज्वला दीदियों को प्रशिक्षण देंगी। ताकि गांव के सभी घर की रसोई को सुरक्षित बनाया जा सके। साथ ही सभी उज्ज्वला दीदी वैसे परिवारों को भी चिन्हित करेंगी, जिन्हें उज्ज्वला योजना का लाभ नहीं मिला है। वैसे छुटे हुए परिवारों को सरकार योजना से लाभान्वित करेगी।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सांकेतिक तौर पर लाखो देवी, कांति मोसोमांझी, सोहागी देवी, माना देवी और लक्ष्मी देवी को अतिरिक्त रिफिल हेतु DBT के माध्यम से राशि हस्तांतरित किया। मौके पर सुकाया देवी, गुलाब देवी, उमा देवी, बोधनी देवी और ललिता देवी को अतिरिक्त रिफिल प्रदान किया गया। मुख्यमंत्री ने डिस्ट्रिक्ट एडमिनिस्ट्रेशन एप्प को भी लांच किया। कुपोषण को दूर भागने के लिए जिला प्रसाशन हजारीबाग द्वार अमृत कार्ड का शुभारंभ मुख्यमंत्री ने किया। इसके तहत हजारीबाग के 15 हजार बच्चों को कुपोषण मुक्त बनाना लक्ष्य तय किया गया है।

उज्ज्वला दीदी सम्मेलन में मंत्री श्री अमर कुमार बाउरी, मंत्री श्रीमती नीरा यादव, सांसद धनबाद श्री पी एन सिंह, सांसद कोडरमा श्रीमती अन्नपूर्णा देवी, विधायक हजारीबाग सदर श्री मनीष जायसवाल, मांडू विधायक श्री जयप्रकाश भाई पटेल, विधायक बरकट्ठा श्री जानकी यादव, गिरिडीह विधायक श्री निर्भय शाहबादी, 20 सूत्री के अध्यक्ष श्री राकेश प्रसाद व बड़ी संख्या में सखी मंडल की महिलाएं और उज्ज्वला दीदियां उपस्थित थीं।

एनएसयूआई ने दुहराई विवि परिसर में पुलिस पिकेट की मांग


रांची। 28 अगस्त को एनएसयूआई रांची जिला अध्यक्ष कुमार विक्की के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल रांची विवि के कुलपति डा रमेश पांडेय से मिला। प्रतिनिधिमंडल द्वारा कुलपति से अपनी पिछली मांग पर मिले आश्वासन के बावजूद काम शुरू नहीं होने की बातों को रखा गया। ज्ञात हो कि पिछले दिनों एनएसयूआई का एक प्रतिनिधिमंडल विवि कैंपस में पुलिस पिकेट लगाने की मांग की गयी थी जिसपर आश्वासन दिया गया था कि एक सप्ताह के अंदर लगा दिया जाएगा परंतु अभी तक पिकेट नहीं लगाया गया है, जिसके परिणामस्वरूप बीते दिनों विनोबा भावे विश्विद्यालय के कुलपति के साथ अशोभनीय बर्ताव किया गया।
अतः संगठन उपरोक्त मांग को लेकर अपनी प्रतिबद्धता दिखाते हुए आज पुनः सारे कालेज कैंपस के समीप पुलिस पिकेट लगवाने हेतु मिली ताकि किसी छात्र संगठन या असामाजिक तत्व द्वारा पिछले दिनों की तरह किसी अप्रिय घटना की पुनरावृति ना हो सके जिससे शैक्षिक परिसर इन सब वारदातों से अछूता रहे और परिसर में हमेशा शैक्षिक माहौल क़ायम रहे।
रांची ज़ोनल प्रभारी शारिक़ अहमद ने कहा कि वर्तमान परिस्थिति जैसी बनी हुई है उससे समाज में क्या संदेश जा रहा है यह स्वतः समझ में आ रहा है। अगर इस तरह के दुर्व्यवहारों पर अंकुश नहीं लगाया गया तो आने वाले दिनों में कोलेज परिसर आने से छात्र छात्राएं डरेंगे। एनएसयूआई अभिव्यक्ति की लोकतांत्रिक स्वतंत्रता का समर्थन करती है लेकिन विरोध के नाम पर की गयी ऐसी घटनाओं की कड़ी निंदा करती है।
इस मौक़े पर उपस्थित रांची जोनल प्रभारी शारीक अहमद , कुमार विक्की , अमरजीत सिंह , विवेक सिंह , चिंटू चौरसिया , अमन अहमद , अमित सिंह , अमर गुप्ता , आदित्य गुप्ता आदि लोग मौज़ूद थे ॥

चोर समझ विक्षिप्त को पकड़ा, परिजनों के आने तक पुलिस संरक्षण में


चक्रधरपुर। बुधवार की सुबह रेलवे रनिंग स्टाफ साइकल स्टैंड से ततिष कुमार नामक एक व्यक्ति को जीआरपी ने अपनी कस्टडी में लिया। जानकारी के  अनुसार ततिष कुमार सुबह के 3:30 बजे  रेलवे रनिंग स्टाफ साइकिल स्टैंड में इधर-उधर घूम रहा था। उसे चोर समझकर वहां के लोग चिल्लाने लगे। वह  भागने की कोशिश कर रहा था जब तक  ऑन ड्यूटी जीआरपीओ ने इसे धर दबोचा और उसे जीआरपी थाना  लाया गया। इस बीच जीआरपी थाना प्रभारी ने कहा कि इनके परिजनों को फोन कर दिया गया  है। परिजन कहते हैं ततिष कुमार की दिमागी हालत ठीक नहीं है। वह सुभाष इंटरनेशनल स्कूल गया का इंग्लिश और सोशल साइंस का शिक्षक है। उसे 2 दिन पहले इलाज के लिए ले जाया जा रहा था जहां से यह भाग गया था इसकी खोज  परिजन कर ही रहे थे ।वहीं जीआरपी थाना प्रभारी उमेश कुमार कहते हैं जीआरपी थाना से भी ततिष भागने की कोशिश कर रहा था जिस क्रम में फोन का तार आदि टूट गया। बड़ी मुश्किल से उसे  पकड़ कर रखा गया है । परिजनों के आने तक फिलहाल ये अभी जीआरपी थाना की कस्टडी में है।

स्वर्ण जयंती वर्ष का झारखंड : समृद्ध धरती, बदहाल झारखंडी

  झारखंड स्थापना दिवस पर विशेष स्वप्न और सच्चाई के बीच विस्थापन, पलायन, लूट और भ्रष्टाचार की लाइलाज बीमारी  काशीनाथ केवट  15 नवम्बर 2000 -वी...