यह ब्लॉग खोजें

मंगलवार, 3 सितंबर 2019

चेंबर चुनाव 8 को, टीम कुणाल का धुआंधार प्रचार अभियान


रांची। जैसे - जैसे फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स का चुनाव नजदीक आ रहा है वैसे - वैसे टीम कुणाल की धड़कने तेज हो रही है। धुंआधार प्रचार का सिलसिला और तेज हो गया है। मंगलवार को टीम कुणाल ने रातू रोड और पंडरा में पदयात्रा किया किया। रातू रोड में पदयात्रा के दौरान टीम कुणाल के 21 सदस्यीय टीम ने हर दुकानों में जाकर अपने लिए समर्थन मांगा। पंडरा में पंडरा बाजार समिति के साथ बैठक करने के पश्चात टीम कुणाल ने पंडरा के व्यापारियों से समर्थन मांगा।

टीम कुणाल के कुणाल आजमानी ने कहा की, रातू रोड और पंडरा  शुरू से ही व्यापारियों का गढ़ माना जाता रहा है। हर चुनाव में रातू रोड और पंडरा बाजार का मतदान अहम होता है। श्री आजमानी ने कहा कि, इस बार भी रातू रोड और पंडरा बाजार के व्यापारी टीम कुणाल को ही मत देकर जिताएंगे। उन्होंने कहा कि, चैंबर एक व्यापारियों की महत्वपूर्ण संस्था है। यह राजनीति का अखाड़ा नही। यहाँ हर चीज प्लानिंग के साथ और बेहतर ढंग से होता है।

पदयात्रा में रातू रोड और पंडरा बाजार के वरिष्ठ व्यापारी हरि कौड़िया, शंभु गुप्ता, संजय मौरी, मदन प्रसाद, रकम लखन साहू, किशन साबू ने भी  टीम कुणाल के पक्ष में प्रचार किया।

पदयात्रा में टीम कुणाल आजमानी, अनिल अग्रवाल, अश्विनी राजगढ़िया, धीरज तनेजा, दीनदयाल वर्णवाल, मनीष सराफ, मुकेश अग्रवाल, नवजोत अलंग, परेश गट्टानी,  प्रवीण जैन छाबड़ा, प्रवीण लोहिया, पूजा ढाढा, राहुल मारू, राहुल साबू , राम बांगर, संजय अखौरी, सुमित जैन, विकास विजयवर्गीय, विमल फोगला, विवेक अग्रवाल शामिल हुए।

राज्य की सबसे बड़ी पंचायत को अपना भवन मिलेगाः रघुवर दास



रांची। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि झारखंड निर्माण के बाद पहली बार इसे राज्य की सबसे बड़ी पंचायत का भवन मिलने जा रहा है। 12 सितंबर को देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसका उदघाटन करेंगे। यह हम सब के लिए गर्व का विषय है। हम सभी इस ऐतिहासिक पल के गवाह बनेंगे। इस कार्यक्रम से झारखंड की सवा तीन करोड़ जनता का गौरव बढ़ेगा। इस आयोजन को भव्य बनाना है। उक्त निर्देश मुख्यमंत्री ने झारखंड मंत्रालय में आयोजित उच्चस्तरीय बैठक में दिये।

नवनिर्मित विधानसभा में झारखंड की संस्कृति की झलक
मुख्यमंत्री ने कहा कि विधानसभा में झारखंड के मूल जल-जंगल और जमीन को स्थान दिया गया है। यहां झारखंड की संस्कृति की झलक मिलेगी।

साहेबगंज में मल्टी मॉडल हब
बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि साहेबगंज में प्रधानमंत्री द्वारा शिलान्यास किये गये मल्टी मॉडल हब का भी उदघाटन किया जायेगा। इसके बन जाने के बाद जलमार्ग से लोग सस्ती दर पर माल की ढुलाई कर सकेंगे। यह ढुलाई दूसरे राज्य के साथ साथ बांग्लादेश, म्यंमार समेत अन्य देशों तक हो सकेगी।

पीएम किसान मानधन योजना की शुरुआत
श्री रघुवर दास ने कहा कि प्रधानमंत्री यहीं से किसानों के लिए पेंशन योजना प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना की शुरुआत करेंगे। यह भी झारखंड के लिए गौरव की बात है।

 69 नये एकलव्य विद्यालय की लांचिंग
मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड में रहनेवाले आदिवासी, दलितों, पिछड़ों, वंचितों के बच्चों के लिए 69 नये एकलव्य विद्यालय की लांचिंग भी करेंगे। उन्होंने समारोह को सफल बनाने से संबंधित विभिन्न निर्देश अधिकारियों को दिया।

इस दौरान मुख्य सचिव श्री डीके तिवारी, विकास आयुक्त श्री सुखदेव सिंह, कैबिनेट के प्रधान सचिव श्री ए पी सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ सुनील कुमार वर्णवाल, कृषि सचिव श्रीमती पूजा सिंघल, भवन निर्माण सचिव श्री सुनील कुमार, डीजीपी श्री के एन चौबे समेत अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे।

धमकी भरी भाषा से बाज आए रघुवर सरकारः जनार्दन प्रसाद

 रांची 3सितंबर 2019,भाकपामाले राज्य सचिव जनार्दन प्रसाद ने मुख्यमंत्री रघुवर दास पर तानाशाही भरी बयानबाजी का आरोप लगाते हुए कागजी विज्ञापनों के बदले जमीन पर काम करने की चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि कल गोड्डा में जन चौपाल लगाकर सरकारी योजनाओं के खिलाफ दुष्प्रचार करनेवाले के खिलाफ मुकदमा करने की धमकी देना व लोगों को इसके लिए उकसाना निहायत ही फासीवादी सोच को दर्शाता है।माले नेता के मुताबिक झारखंड सरकार धड़ल्ले से बिना काम पूरा हुए उदघाटन का सिलसिला चला रही है, कई योजनाएं सिर्फ कागज पर ही दिखाई पड़ती है,जमीनी धरातल की सच्चाई कुछ और है। इस अवस्था में योजनाओं पर सवाल उठाना ही उचित है ,अन्यथा सरकारी योजनाएं धरी की धरी रह जाएगी।मुख्यमंत्री द्वारा मुकदमा करने की दी जा रही धमकी इस बात का  द्योतक है कि सरकार की ढपोरशंखी योजनाओं के प्रति जनता का जो रोष है , सरकार उसे दबाना चाह रही है। यह लोकतांत्रिक अधिकारों पर तो हमला है ही , बल्कि इससे यह भी जाहिर होता है कि सरकार अपनी लूट योजना पर परदा डाल रही है।कोणार डैम का नहर उद्घाटन के 14घंटे के अंदर टूट गया । रघुवर सरकार  इसकी नैतिक जिम्मेदारी लेने की  बात नही करती ,  बल्कि बदले  में भ्रष्टचारों को बढ़ावा देना चाहती है। सड़कों का खस्ता हालत है,एनएच तक समय पर नहीं बन रहे,नाला-पुलिया के बहाने करोड़ों अरबों का घपला हो रहा, हर योजना मे प्राक्कलन घोटाला हो रहा है , पर सीएम लोगों की जुबांन पर ताला जड़ देने का नाकाम प्रयास कर रहे हैं । यू पी में मिड डे मील मे  बच्चों के  खाना  के बतौर नमक रोटी खिलाया जा रहा है और उसपर कार्रवाई  करने के बदले  में योगी सरकार भंडाफोड़ करनेवाले पर ही मुकदमा कर रही है। रघुवर सरकार भी झारखंड में यू पी सरकार की तर्ज पर सरकार की गलतियों पर सवाल उठाने बालो को जेल भेजना चाहती है । सूचना के अधिकार को तो कुंद कर ही दिया गया है । अब बोलने के अधिकार पर भी हमले प्रायोजित हैं। सरकार के इस कदम की जितनी निंदा की जाए कम है।जनता से डरी  हुई रघुवर सरकार की , जनता  को डराने की सारी कोशिशें नाकाम होगी।सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ, योजनाओं में मची लूट के खिलाफ जनता लड़ेगी।भाजपा सरकार धमकी की राजनीति बंद करे अन्यथा जनता सड़कों पर प्रतिवाद कर इसका जवाब देगी।।             

उज्ज्वला दीदी सम्मेलन में परिसंपत्तियों का वितरण


गुमला। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने उज्जवला दीदी सम्मेलन के दौरान कुल 32223. 390( 322 करोड़ 23 लाख, 39 हजार मात्र रुपए मात्र ) लाख राशि की 60 योजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन किया, इनमें से 20556.306 लाख राशि की 23 योजनाओं का उद्घाटन एवं 11667.084 लाख राशि की कुल 37 योजनाओं का शिलान्यास किया

इन परिसंपत्तियों का हुआ वितरण

★मुख्यमंत्री ने 7244 योजनाओं की कुल 3187.917 लाख रूपये की (कुल 31 करोड़ 87 लाख 91 हजार, 7 सौ रुपये मात्र) की परिसंपत्तियों का वितरण लाभुकों के बीच किया

★मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत एलपीजी कनेक्शन एवं चूल्हा का वितरण सांकेतिक तौर पर सुमित्रा कुमारी, सुको देवी, सोनिया देवी, घुरानी खड़िया एवं मंगरी देवी के बीच किया। वहीं मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत द्वितीय रिफिल गैस का वितरण देवंती देवी, पुष्पा देवी, नुनो देवी, प्रेमशिला देवी एवं शकुंतला देवी के बीच सांकेतिक तौर पर किया

★श्री रघुवर दास ने मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना के तहत कृषक कस्टु लोहरा को प्रथम किस्त के तहत 10900 की राशि, प्रेम कुमार साहू को 12000 की राशि, मोहम्मद नसीम अंसारी को 2500 की राशि, परमानंद साहू को 5000 की राशि, महेश्वर साहू को 2500 की राशि, सुमति खलखो को 10500 की राशि, देवकी कुमारी को 6000 की राशि एवं पंचों सिंह को 5000 की राशि कृषि कार्य हेतु सांकेतिक तौर पर प्रदान किया

★मुख्यमंत्री सुकन्या योजना के तहत मुख्यमंत्री ने शिवानी कुमारी, स्मृति मिंज, सेजल प्रवीण, खुशबू लाकड़ा एवं सुप्रिया कुमारी को क्रमशः 5 हजार रुपये चेक प्रदान कर लाभान्वित किया

★श्री रघुवर दास ने प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत सांकेतिक तौर पर शीला देवी, किशोरी देवी, चंपू उरांव, सोमादेवी, बुद्धदेव भगत को नवनिर्मित घर में गृह प्रवेश कराते हुए उनके बीच ताला चाबी का वितरण किया। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत जय किशन उरांव, राम महली, बिगन उराईन एवं जयमनी कुजूर को आवास निर्माण हेतु स्वीकृति पत्र प्रदान किया

★मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत स्वयं सहायता समूह की उमा देवी, अनीता देवी एवं पुष्पा देवी को 5 करोड़ की राशि का बैंक ऋण संबंधी चेक एवं देवंती देवी व किरण देवी को शिक्षा विभाग द्वारा झारखंड महिला स्वावलंबी पोल्ट्री सहकारी संघ लिमिटेड को अंडा खरीद हेतु कार्यादेश दिया

★मुख्यमंत्री ने आदिवासियों एवं अन्य परंपरागत विभिन्न जातियों को जिला स्तरीय वनाधिकार समिति से पारित वन अधिकार पट्टा का वितरण घुडे भगत, बंधिनी देवी, बिरसा सोरेंग, बुद्धनाथ खड़िया व अर्जुन भगत के बीच किया

★मुख्यमंत्री ने जैविक खाद का वितरण बसंती उरांव, ललिता उरांव, मांगी उरांव, सरिता उरांव एवं महली उरांव के बीच किया

★मुख्यमंत्री ने जिला प्रखंड पंचायत स्तरीय कमल क्लब को 10.00 लाख रुपए की राशि वितरित की

★मुख्यमंत्री ने भूमि संरक्षण विभाग द्वारा विनोद तिग्गा, ओम प्रकाश साहू, सुरेश साहू, शक्ति राखी मंडल एवं ओम राखी मंडल के बीच पंप सेट, पावरटीलर, स्प्रे मशीन व पाइप का वितरण कृषि कार्य हेतु किया

★मुख्यमंत्री ने कामधेनु डेयरी फार्मिंग के तहत शत-प्रतिशत अनुदान पर सावित्री टाना भगत, बिन्नी टाना भगत, चंद्र मुनि टाना भगत, भादो टाना भगत एवं दीपिका कुमारी के बीच चार- चार गाय का वितरण किया

मजदूरों के हक अधिकार में किसी प्रकार का कोई समझौता नहीं : गीता कोड़ा



चाईबासा। नोवामुन्डी टिस्को में कार्यरत  टीपीएल कम्पनी में मजदूरों को कम मजदूरी दर का भुगतान को लेकर मजदूरों के विरोध कार्यक्रम में समर्थन करते हुए  मजदूरों के साथ सांसद गीता कोड़ा ने नोवामुन्डी बाजार  से मजदूरों के साथ जीएम कार्यालय टिस्को नोवामुण्डी के कार्यालय तक पैदल मार्च करते हुए जीएम से मिलने  पहुंची।जीएम से भेंट कर टीपीएल कंपनी द्वारा कम मजदूरी दर पर मजदूरों को मजदूरी का भुगतान को लेकर रोष प्रकट करते हुए पांच सूत्री मांग पत्र  सौंपा एवं जीएम से इस मांग पत्र  पर  यथाशीघ्र उचित कार्रवाई की मांग की । कुछ घंटो के बाद संग्रामसाई  टीपीएल परिसर में सांसद गीता कोड़ा, श्रम अधीक्षक,  टाटा कंपनी के प्रतिनिधि, टीपीएल कंपनी के प्रतिनिधि एवं मजदूर प्रतिनिधियों के बीच सभी मुद्दों पर  बैठक हुई,जिससे बहुत से मुद्दों पर कंपनी  प्रतिनिधि और श्रम अधीक्षक के द्वारा  अस्पष्टता एवं मजदूरों को उनके जवाब से संतुष्ट नहीं होने के कारण बैठक बेनतीजा रही । सांसद श्रीमती कोड़ा ने कहा कि मजदूरों के हक अधिकार में किसी प्रकार का कोई समझौता नहीं किया जाएगा । सांसद  गीता कोड़ा ने कहा कि यहां निर्णय नहीं  होने पर एएलसी के समक्ष मांगो को रखा जाएगा । मौके पर सोनाराम पुरती, डुका पुरती, शिबु चन्द लोहार, राम हेम्ब्रम, रोया कैराम, मथुरा सिंकु, संदीप चाम्पिया, रविन्द्र  तियु, सुभाष गोप,तुषार बारीक,आमिर अंसारी,नाबाब अहमद,लखन सिंह,नितेश गिरी, हाजिक अंसारी,शाबिर हुसैन,रोशन नायक,हसनेन अंसारी,कन्हैया झा,फिरदौस ,दीपक ठाकुर, फिरोज ,भोलु अंसारी,निल राजा,लालिया दास,झुनु घोष,नदीम सरकार,कादीर , राणा बोस , अभिजीत दास सहित काफी संख्या में मजदूर गण उपस्थित थे ।

शिक्षा और सामाजिक विकास के प्रति समर्पित हैं सुनील कुमार


विनय मिश्र

संस्कार युक्त और गुणवत्ता युक्त शिक्षा से समाज सशक्त और समृद्धशाली होता है। शिक्षा के बिना विकास संभव नहीं है। शिक्षित समाज से सामाजिक सशक्तिकरण को बढ़ावा मिलता है। ऐसा मानना है पश्चिम सिंहभूम क्षेत्र के चक्रधरपुर स्थित प्रतिष्ठित और ख्यातिप्राप्त शैक्षणिक संस्थान डीपीएस के प्रबंध निदेशक प्रख्यात शिक्षाविद सुनील कुमार का। कोडरमा के झुमरी तिलैया निवासी सुनील शिक्षा का अलख जगाने में जुटे हैं। शिक्षा के क्षेत्र में सामाजिक विकास की दिशा में उन्होंने सराहनीय पहल की है। जिसकी चहुंओर प्रशंसा की जा रही है। श्री कुमार हजारीबाग में पले-बढ़े। वहीं से मैट्रिक की परीक्षा पास की। उसके बाद स्नातक की डिग्री हासिल किया। उनके पिता सुधीर प्रसाद सरकारी सेवा से सेवानिवृत्त कर्मी हैं। वहीं उनकी माता चिंता देवी एक कुशल गृहणी हैं। सुनील कुमार को संस्कार युक्त शिक्षा दिलाने में उनके माता-पिता का अहम योगदान रहा है। वह अपना आदर्श अपने माता और पिता को मानते हैं। उनके भाई अनिल कुमार और दीपक कुमार सरकारी सेवा में है। सुनील शुरू से ही शिक्षा के प्रति समर्पित रहे हैं। पढ़ाई- लिखाई में हमेशा अव्वल रहने वाले सुनील कुमार दूसरों को भी शिक्षा के प्रति प्रेरित करते रहे हैं। शिक्षा के प्रति उनके जज्बे और जुनून ने उन्हें शैक्षणिक संस्थान खोलने के लिए प्रेरित किया। जिसके परिणाम स्वरूप उन्होंने चक्रधरपुर में डीपीएस की स्थापना की। उनका मानना है कि शिक्षित समाज स्वस्थ और स्वच्छ राष्ट्र निर्माण में सहायक होता है। सरकारी स्कूलों में शिक्षा के गिरते स्तर पर गंभीर चिंता जताते हुए वह कहते हैं कि सरकार के शिक्षा विभाग को इस दिशा में ध्यान देने की आवश्यकता है। सभी सुविधाएं और आधारभूत संरचनाएं रहने के बावजूद सरकारी स्कूलों में शिक्षा का स्तर संतोषप्रद नहीं है। वहीं दूसरी तरफ गुणवत्ता युक्त शिक्षा के क्षेत्र में निजी स्कूलों की महत्वपूर्ण सहभागिता रहती है। वह कहते हैं कि शिक्षा के साथ-साथ संस्कार भी जरूरी है। बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए उन्हें खेलकूद के प्रति भी सजग रहने की आवश्यकता है। सुनील कुमार गरीब और असहाय बच्चों को शिक्षित करने में हर संभव सहयोग करते हैं। वह सामाजिक बदलाव के पक्षधर हैं। समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने के लिए सकारात्मक सोच के साथ प्रयासरत रहना उनकी खासियत है। वह कहते हैं कि शिक्षा के बिना सामाजिक विकास संभव नहीं है। शिक्षित समाज से ही राष्ट्र के नवनिर्माण का सपना साकार हो सकेगा। 

ग्रामीण विकास विभाग, नोटिफिकेशन


स्वर्ण जयंती वर्ष का झारखंड : समृद्ध धरती, बदहाल झारखंडी

  झारखंड स्थापना दिवस पर विशेष स्वप्न और सच्चाई के बीच विस्थापन, पलायन, लूट और भ्रष्टाचार की लाइलाज बीमारी  काशीनाथ केवट  15 नवम्बर 2000 -वी...