यह ब्लॉग खोजें
सोमवार, 9 सितंबर 2019
भाजपा कार्यकर्ताओं में.ऊर्जा. भर.रहे हैं लक्ष्मण गिलुआ
विस चुनाव को लेकर भाजपा रेस
रांची। विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा रेस है। जिलों से लेकर प्रखंड व बूथ स्तर पर चुनावी तैयारियां शुरु हो गई है। प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा संगठन को सशक्त बनाने व पार्टी का जनाधार बढ़ाने के लिए पसीना बहा रहे हैं। श्री गिलुवा जिला कमिटी के पदधारियों सहित पार्टी कार्यकर्ताओं को चुनावी किला फतह करने के गुर भी बता रहे हैं। उनके कुशल नेतृत्व व मार्गदर्शन में संगठन से जुड़े कार्यकर्ता समर्पण भाव से पार्टी के लिए काम करने में जुटे हैं। गौरतलब है कि श्री गिलुवा ने 24 अगस्त 2016 को प्रदेश अध्यक्ष का पदभार संभाला। उनकी कार्यकुशलता व पार्टी के प्रति निष्ठा को देखते हुए उन्हें संगठन की झारखंड इकाई की कमान सौंपी गई। इस पर श्री गिलुवा खरा उतरते हुए अपनी जिम्मेवारियों को बखूबी निभा रहे हैं। पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ कंधे से कंधा मिलाते हुए कार्य करना उनकी खासियत है। कार्यकर्ताओं की भावना का आदर करते हुए अपनी उत्कृष्ट नेतृत्व क्षमता से संगठन के लिए समर्पित हैं। उनका मानना है कि कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ होते हैं। चुनाव के मद्देनजर बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करने की कला में निपुण श्री गिलुवा अपने कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने में जुटे रहते हैं। पार्टी के कर्तव्यनिष्ठ कफ्तान मृदुभाषी श्री गिलुवा संगठन को सर्वोपरि समझते हुए कार्यकर्ताओं को एकजुट कर अपने मिशन में लगे हैं। पार्टी आलाकमान के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर उनके दिशा-निर्देशों के अनुरूप संगठन के कार्यों को अंजाम देने में जी-जान से जुटे हैं। श्री गिलुवा की बेहतरीन कार्यशैली, जनता के साथ उनके मधुर संबंध और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के मागदर्शन के अनुसार कार्य करने की उनकी तत्परता की सभी सराहना करते नहीं थकते। विधानसभा चुनाव में अबकी बार मिशन 65 पार, की सफलता को लेकर वह सक्रिय हैं। उनके निर्देशन में चुनावी दौरा व जनसभाओं का दौर शुरु हो गया है।
रविवार, 8 सितंबर 2019
राष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर सम्मानित हुए शिक्षाविद निरुप
चक्रधरपुर। रोटरी क्लब द्वारा आयोजित राष्ट्रीय साक्षरता दिवस में चक्रधरपुर शहर के पांच शिक्षकों को सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में उन शिक्षकों को चुना गया था जिन्होंने निस्वार्थ भाव से बच्चों को अपनी सेवा दी है ।साथ ही उन्हें आगे बढ़ाने में उनकी मदद करते रहे हैं ऐसा ही एक नाम है निरुप कुमार प्रधान जो सैकड़ों बच्चों को नि:शुल्क शिक्षा देने एवं नि:शुल्क बुनियादी शिक्षा को आगे बढ़ाने में पश्चिमी सिंहभूम में एक महत्वपूर्ण योगदान निभा रहे हैं ,इसलिए इन 5 शिक्षकों में यह सबसे कम उम्र के शिक्षक हैं जिन्हें यह सम्मान प्राप्त हुआ है!
5 शिक्षकों के नाम हैं पहला निरुप कुमार प्रधान, दूसरा दिलीप महतो ,तीसरा शिखा त्रिपाठी चौथा अनुराग शर्मा, पांचवा मिस चैताली यह सभी वे नाम हैं जिन्होंने शहर में शिक्षा जगत में एक कीर्तिमान स्थापित की है। जिसमें सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण योगदान शिक्षाविद श्री निरुप प्रधान का रहा है ।
सीआरपीएफ के डिप्टी कमांडेंट उन्हें शॉल ओढ़ाकर उन्हें सम्मानित किया साथ ही श्री प्रधान अपनी ने पूरे सफर के बारे में भी लोगों से साझा की। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सीआरपीएफ कमांडेंट आनंद जेराई, सीआरपीएफ डिप्टी कमांडेंट साधु शरण यादव ,रोटरी क्लब के अध्यक्ष प्रफुल्ल पाठक, भगेरिया फाउंडेशन के संस्थापक विनोद भगोरिया, मधुसूदन पब्लिक स्कूल के निर्देशक बलराज हिदंवार, एवं शहर के प्रतिष्ठित गणमान्य उपस्थित थे।
त्योहारी मौसम में झारक्राफ्ट ने लगाया " कुचाई सिल्क एक्सपो 2019
रांची। झारखण्ड राज्य का प्रसिद्ध प्रतिष्ठान झारक्राफ्ट जो राज्य सरकार के उद्योग विभाग की इकाई है, अपने हस्तकरघा और हस्तशिल्प उत्पादों के लिए ख्यातिलब्ध संस्थान के रूप में स्थापित हो चुका है, अपने लगातार प्रयासों से प्रिय ग्राहकों के लिए बाजार में उतरता रहता है, इसी क्रम में हर बार की तरह इस बार भी शहर रांची के " होटल रेडिशन ब्लू" में दिनांक 07 से 13 सितम्बर तक "कुचाई सिल्क" के नाम से अपने उत्पाद के साथ साथ भारत के 10 राज्यों 42 हस्तकरघा व्यापारिक संस्थानों के स्टॉल लगाए गए हैं
इन 42 स्टालों में विभिन्न सिल्क के अलग अलग किस्मों की साड़ियो और अन्य उत्पादों के साथ साथ यूवाओं की पसंद को भी ध्यान में रखकर हस्तनिर्मित प्रोडक्ट उपलब्ध हैं !
मालूम हो कि एक तरफ जहां 1200₹ की साड़ी है वहीं यहां पर 2 लाख तक की साड़ी भी मिल जाएगी।
झारखण्ड, बिहार, बंगाल, उड़ीसा, यूपी, दिल्ली, कर्नाटक, के अतिरिक्त अन्य राज्यों के उत्पाद भी खरीदने का मौका यहाँ है । जूट प्रोडक्ट, लाह की चूड़ियां, यूनिक पेंटिंग प्रोडक्ट के साथ- साथ कीमती चमकदार बनारसी साड़ियां भी मौजूद है, बनारसी साड़ियों के हस्तकरघा व्यापारी गनी भाई का कहना है कि झारखंड के भाई बहनों को सिल्क की बहुत कद्र और समझ है, उन्हें हैरत होती है कि यहां बंगालीभाषी और आदिवासी बहनों के साथ भोजपुरी एवम बिहारी कस्टमर भी सिल्क प्रोडक्ट को काफी पसंद करते है।
माननीय सांसद श्री संजय सेठ भी खादी एवम झारक्राफ्ट के सिल्क प्रोडक्ट को पसंद करते हैं, उन्हों ने मुक्तकंठ से कहा कि वो अक्सर सिल्क प्रोडक्ट खरीदना और दोस्तों, साथियो में बाँटते रहते हैं , उन्होंने रांचीवासियों से अपील की की वे हस्तकरघा के वस्तुओं का इस्तेमाल जरूर करें और बुनकर एवं हस्तशिल्पियों की मदद करें ।
संत गाडसे धर्मशाला निर्माण समिति की बैठक
रांची। संत गाडगे धर्मशाला निर्माण कमेटी की बैठक संस्थान के प्रदेश अध्यक्ष उपेन्द्र कुमार रजक की अध्यक्षता में होटल सीटी पैलेस लालपुर रांची में संपन्न हुई ।
बैठक में धर्मशाला निर्माण व संगठन विस्तार पर विस्तार पूर्वक चर्चा हुई। बैठक में उपेन्द्र कुमार रजक ने कहा कि संत गाडगे संस्थान झारखंड प्रदेश ने रांची के चिरौन्धी में राज्य के गरीब छात्र मजदूर किसान व महापुरुषों के सम्मान में धर्मशाला निर्माण का कार्य प्रारंभ किया है। उन्होंने कहा कि राज्य की राजधानी में गरीब शोषित वंचित समाज के लिए कहीं बैठने व कार्यक्रम के लिए कोई व्यवस्था नहीं है संत गाडगे संस्थान ने चिंतन करते हुए आगे बढ़कर सभी के सहयोग से इस समाज हिताथॆ कार्य कराने का आग्रह किया
उन्होंने कहा कि 22/9/19 को बोकारो व धनबाद जिला में संगठन विस्तार व जिला सम्मेलन का आयोजन होगा ।
--बैठक में उपस्थित-मदनलाल दास,रत्न राम,ई0उमा शंकर राम,गगंदेव बैठा ,नत्थन रजक,अम्रेन्द्र कुमार,राजेश रजक, भगत वाल्मीकि,जिवन राम,सुरेन्द्र पासवान आदि थे ।
राजद लोकतांत्रिक पार्टी के महाधिवेशन में उमड़ा जनसैलाब
रांची। पूर्व नियोजित घोषित कार्यक्रम के तहत आज राजद लोकतांत्रिक पार्टी का महाधिवेशन राजधानी रांची स्थित कार्निवल हॉल में मुख्य अतिथि केंद्रीय अध्यक्ष गौतम सागर राणा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ।
महाधिवेशन में राज्य के सभी 24 जिलाध्यक्ष हजारों कार्यकर्ताओं के साथ पूरे जोश खरोच के साथ उपस्थित हुए।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए राजद(लो०) के अध्यक्ष गौतम सागर राणा ने कहा कि हमारी पार्टी ने झारखण्ड में एक मजबूत हस्ताक्षर के रूप में उपस्थिति दर्ज कराई है। आज महाधिवेशन में सूबे के हर कोने से आये हजारों लोगों ने साफ संकेत किया है कि आगामी विधानसभा चुनाव में राजद(लो०) को अनदेखी करना किसी भी राजनीतिक दल के लिए आसान नहीं होगा।
राणा ने कहा कि पार्टी ने आज के महाधिवेशन में राजनैतिक, विस्थापन एवं पलायन, शैक्षणिक, आर्थिक,कृषि,युवा बेरोजगार, आरक्षण,महिलाओं की सुरक्षा, अल्पसंख्यक, जल जंगल जमीन, हस्तशिल्प,उद्योग सहित 16 प्रस्ताव पारित किया गया।
राणा ने कहा कि हम पार्टी के दो अनमोल रत्न कार्यकारी अध्यक्ष कैलाश यादव,आबिद अली के राजनीतिक योगदान को हम कभी भुला नहीं पायेंगे।
कार्यकारी अध्यक्ष कैलाश यादव ने कहा कि राजद लोकतांत्रिक के महाधिवेशन में आज का उमड़ा विशाल जनसैलाब साबित करता है कि हमलोगों की ईमानदारी पर राज्य की जनता की स्पस्ट आस्था और मुहर है।
यादव ने कहा कि धरती आबा भगवान बिरसा का सपना अभी पूर्ण नही हुआ,राजद(लो०) ही भगवान बिरसा,सिधु कान्हू,वीर बुधु भगत,चांद भैरव,शेख़ भिखारी,टिकैत उमराव,ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव,पांडेय गनपत राय, सहित अन्य विभूतियों के अभियान के पूरा करेगा। इसके साथ झारखण्ड की संस्कृति, प्रकृति,जल जंगल जमीन, जनजातीय भाषा,हमारी प्राथमिकताएं है।
यादव ने कहा कि झारखण्ड में विस्थापन, पलायन,बेरोजगारी, शिक्षा, स्वास्थ,एवं सामाजिक समरसता के मामले में आज भी काफी पीछे है।
राजद के टूटने के बाद राणा जी के नेतृत्व में हमलोगों को बहुत बड़ा चैलेंज मिला था,जिसे हमने स्वीकार किया। हम सफलता के पथ पर हैं आज महाधिवेशन की सफलता इसका स्पस्ट संकेत है।
आज महाधिवेशन में मंच और उपस्थित सदन के माध्यम से राजद(लो०) का कहना है कि राज्य हित एवं जनहित में पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव में मजबूत भूमिका निभाएगी, साथ ही राज्य में गठबन्धन के विकल्प के रूप में जनता के सकारात्मक फैसले के साथ रहेगी,पार्टी की ओर से मैं संकेत देता हूँ कि अगर NDA या UPA से हमारे मन मुताबिक ऑफर आता है तो किसी भी गठबन्धन से परहेज नही किया जायेगा।
कार्यकारी अध्यक्ष आबिद अली ने कहा कि राजद लोकतांत्रिक लोगो की आशाओं और आकांक्षाओं की कसौटी पर खरा उतरने का प्रयास करेगी।हमलोग जनता के भावनाओ का कद्र करते हुए ही राज्य में राजनीति करेंगे।
जल जंगल जमीन,और झारखण्ड के वीर विभूतियों के कर कमलों के साथ खड़े है।
जनजातीय भाषा ,अल्पसंख्यक समुदाय और आदिवासी समुदाय की रक्षा करना पार्टी का प्रमुख कर्तव्य है।
उपाध्यक्ष अर्जुन यादव,इमरान कादरी,प्रधान महासचिव भूतनाथ यादव,प्रणय कुमार बबलू,शमीम भारती,चन्द्रदेखर भगत,कमल पांडेय,कमला देवी, शारदा देवी, घनश्याम तुरी,अनिल राम,राजेश कुमार,सुरेश राय, रामकुमार यादव,रामानन्द शर्मा,प्रीति देवी, रणजीत सिंह,सपन डे,फुलेश्वर साहू,अरुण राय,दिलीप शर्मा, बीरेंद्र कुमार,संजय शर्मा,शब्बर फ़ातमी, सन्तोष प्रसाद, सहित अन्य लोगो ने महाधिवेशन को सम्बोधन किया।
महाधिवेशन के स्वागत अध्यक्ष राँची महानगर अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा थे,संचालन प्रणय बबलू एवं आबिद अली ने किया।
आज कार्यक्रम में राँची जिला विश्वकर्मा समाज के अध्यक्ष सन्तोष विश्वकर्मा एवं धनबाद राजद की पूर्व महिला अध्यक्ष चन्द्रावती देवी सैकड़ो लोगो के साथ राजद लोकतांत्रिक की सदस्यता ग्रहण की।
के़ड़ सती दादी मां का मंगल पाठ संपन्न
रांची। श्री केडिया सभा रांची के तत्वधान में दिनांक 8 सितंबर दिन रविवार को बरियातू रोड स्थित C/N होंडा शोरूम के बगल गली में 3/B देव दामोदर अपार्टमेंट में डॉ श्री उमाशंकर -श्रीमती कृष्णा केडिया के आवास स्थान में बड़े ही धूमधाम से श्री केड सती दादी मां का मंगल पाठ संपन्न हुआ। इस पावन अवसर पर रंग-बिरंगे फूलों एवं चुनरी से दादी मां का दरबार सजाया गया। इसके बाद पावन दीप ज्योत प्रज्वलित कर उनके पावन चरणों में भजनों की अमृत गंगा बहाई गई। महिलाओं की ओर से सस्वर मंगल पाठ किया गया। मंगल पाठ की शुरुआत सर्वप्रथम गणेश वंदना से हुई "म्हारा प्यारा रे गजानन आओ" फिर मां केड भवानी का मंगलपाठ का भजन "जब -जब हम दादी जी का मंगल पाठ करते हैं, ऐसा लगता है मां से दिल की बात करते हैं" फिर, "चांद से सुंदर मुखड़ा जिसका आंखें अमृत की प्याली वो तो कोई और नहीं है वो तो है मॉं केडवाली" इत्यादि मधुर भजनों के साथ भक्तों ने दादी मां को रिझाया। तत्पश्चात दादी मां की महाआरती की गई। सभी भक्तों ने मिलकर दादी मां को फलों, मिठाइयों, पान, मेवा, रबड़ी इत्यादि का भोग लगाया तत्पश्चात भक्तों में प्रसाद का वितरण किया गया। सबको दादी मां की मेहंदी और हल्दी लगाई गई।भजनों के समापन के बाद महाआरती की गई। केडिया परिवार के अलावा अन्य भक्तों ने भी इस कार्यक्रम मे अपना मत्वपूर्ण योगदान दिया और दादी माँ का आशिर्वाद प्राप्त किया।इसके लिये श्री केडिया सभा रांची अपने समस्त केडिया बंधुओं का एवं दादी माँ के भक्तों का सदा आभारी रहेगा।
यह जानकारी मीडिया प्रभारी मधु केडिया ने दी।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ (Atom)
स्वर्ण जयंती वर्ष का झारखंड : समृद्ध धरती, बदहाल झारखंडी
झारखंड स्थापना दिवस पर विशेष स्वप्न और सच्चाई के बीच विस्थापन, पलायन, लूट और भ्रष्टाचार की लाइलाज बीमारी काशीनाथ केवट 15 नवम्बर 2000 -वी...
-
आम पाठक को रोचक पाठ्य सामग्री से मतलब होता है। उसे इससे कोई फर्क नहीं प़ड़ता कि उसका रचनाकार कौन है। एक जमाना था जब लेखक ताड़पत्र पर ल...
-
झारखंड स्थापना दिवस पर विशेष स्वप्न और सच्चाई के बीच विस्थापन, पलायन, लूट और भ्रष्टाचार की लाइलाज बीमारी काशीनाथ केवट 15 नवम्बर 2000 -वी...
-
(भ्रष्टाचार की जड़ें कितनी गहरी हैं. इसकी एक बानगी झारखंड के कोयला खदान क्षेत्रों में देखने को मिलती है. हाई कोर्...
-
19 मई को को कैट ने आईजी निर्मला अमिताभ चौधरी को अवमानना का दोषी करार देते हुए 15 दिनों के कारावास की सजा सुनाई है. उनके विरुद्ध वारंट भ...
-
कई दिनों की बारिश के बाद बादल एकदम चुप से थे..न गरजना न बरसना ... ठंडी हवाएं जरुर रह-रह कर सहला जाती थी...धूली, निखरी प्रकृति की सुन्...






