यह ब्लॉग खोजें

सोमवार, 16 सितंबर 2019

एक्सपो का 24वां संस्करण, सदस्यों ने निकाली बाइक रैली

एक्सपो उत्सव का उत्साह पूरी रांची में बढ़ चढ़ कर बोल रहा है


रांची। झारखंड के बहुचर्चित है मेले को कुछ ही दिन बाकी रह गए हैं, संस्था के सदस्य एक्सपो को भव्य बनने में दिन-रात मेहनत कर रहे हैं और रांची की जनता एक नया, बड़ा, बेहतर एवं स्वच्छ एक्सपो प्रस्तुत करने को तत्पर है । इस एक्सपो में सभी सामग्रियों पर 5 प्रतिशत से लेकर 50 प्रतिशत तक कि छूट मिलेगी ।

युवा संस्थान जेसीआई रांची का मेगा ट्रेड  फेयर  "एक्सपो उत्सव 2019 " 20 सितम्बर से 24 सितम्बर तक रांची के मोराबादी  मैदान  में  लग रहा है ।

आज दिनांक 14 सितम्बर शनिवार को मोराबादी से एक बाइक रैली का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उपमहापौर संजीव विजयवर्गीय थे |  संजीव जी ने जेसीआई के सभी सदस्यों को आने वाले एक्सपो उत्सव की ढेरो बधाई देते हुए एक्सपो की सफलता के लिए आशीर्वाद दिया | साथ ही साथ रांची वासियो को यह सन्देश भी दिया की इस उत्सव में सभी अपनी भागीदारी दे |

यह रैली मोराबादी से निकल कर रेडियम रोड, कचहरी चौक, लालपुर चौक, एचबी रोड, मैंन
 रोड चर्च कॉम्प्लेक्स, ओवर ब्रिज, राजेंद्र चौक, कडरू ब्रिज, अशोक नगर, हरमू, अपर बाजार से वापस मोराबादी पहुचा ।

एक्सपो उत्सव 2019 के खास आकर्षण है ए.सी  जर्मन हेंगर, झारखण्ड टूरिज्म का खास हेंगर लगेगा, पिंक हेंगर खास कर महिला उद्यमी के लिए, मिडनाइट बाजार, हाट बाजार, फ़ूड जोन , बच्चो के लिए एम्यूजमेंट पार्क ।

मात्र 10 रू के प्रवेश शुल्क में रांची के 48 प्रतिष्ठानों के डिस्काउंट बुकलेट मिलेंगे । एक्सपो में मारुती,ऍम.जी, टाटा मोटर्स, हुंडई, नेक्सा, टोयोटा, हीरो, के.टी.एम, हीरो इलेक्ट्रिक, बजाज, हल्दीराम,जिंदल, गोदरेज, एल.जी, विका विंडोज,जल सेनेटरी जैसे कई बड़े ब्रांड के स्टाल में शॉपिंग का लुत्फ़ उठाया जा सकता है। हमारे टिटबिट पार्टनर हल्दीरामस, हॉस्पिटैलिटी पार्टनर काव्स, एजुकेशन पार्टनर ब्रदर्स अकाडेमी, इंफ्रास्ट्रक्चर पार्टनर प्रार्थना ग्रुप, बेवरीज पार्टनर अल्पाइन, बैंकिंग पार्टनर उज्जीवन बैंक, ज्वेल पार्टनर एस जी जे ज्वेलर्स, पॉवरड बाई जिंदल है । साथ ही साथ बी यू सैलून, शुभम घोष, इको गाडी, राजगढ़िया स्पेशलिटी, आई आई सी सी, प्रिस्मोलाइन, बागला  सिक्योरिटी, टेक फ्लेम, डिवाइन हैल्थकेयर, बिग ऍफ़ एम्, गाल्वेनीज़िंग पोटेंशियल, टाटा म्यूच्यूअल फण्ड एवं तुलसी रॉयल खजूर भी हमारे पार्टनर है । शॉपिंग का मज़ा उठाने के लिए एक्सपो उत्सव सुबह 11 बजे से रात्रि 9 बजे तक खुली रहेगी।

एक्सपो में 250 से भी ज्यादा स्टाल लगने वाले है, दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, अहमदाबाद, जयपुर, जमशेदपुर, धनबाद, रांची के साथ साथ अफगानिस्तान, थाईलैंड से स्टाल लगने वाले है, जिसमे इलेक्ट्रॉनिक्स, साज सज्जा, वाहन, फर्नीचर, मोबाइल, कपडे, किचन सामग्री, इत्यादि के सामान एक ही छत के निचे उपलब्ध होंगे ।

इस वर्ष जेसीआई द्वारा प्राइड ऑफ़ राँची  प्रतियोगिता राखी गई है जिसमे रांची के पुराने व्यवसायियों को सम्मानित किया जाएगा एवं  तम्बोला नाईट का आयोजन 23 सितम्बर को शाम 6 बजे रखा जाएगा, साथ ही हर रोज़ कई प्रतियोगिताएं भी कराई जाएगी हेल्दी बेबी शो, डांस कम्पटीशन, टॉप शेफ, अंताक्षरी, डॉग शो, फैंसी ड्रेस, वॉइस ऑफ़ एक्सपो व अन्य अब तक शहर में कुल 50 होर्डिंग लगाए जा चुके है ।

आज के इस मीटिंग के संयोजक जेसी अभिषेक मोदी, जेसी शुभम बुधिया, एवं जेसी अभिषेक जालान थे | आज के इस कार्यक्रम में जेसीआई प्रेसीडेंट राकेश जैन, सचिव सौरभ शाह, एक्सपो संयोजक जेसी निखिल मोदी, एक्सपो सह संयोजक  जेसी प्रतीक जैन, जेसी अमित खोवाल, जेसी अनंत जैन, जेसी नारायण मुरारका, जेसी अनिल अग्रवाल, जेसी सुशिल केडिया, जेसी सिद्धार्थ जैस्वाल, जेसी अतुल मोदी, जेसी देवेश जैन, जेसी नटवर बाजोरिया, जेसी शिवि तनेजा, जेसी रवि अग्रवाल आदि मौजूद थे।

भागवत कथा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़


रांची। श्री श्याम मंदिर, हरमू रोड में चल रहे श्रीमद् भागवत कथा के दूसरे दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ रही । पूज्य गुरुमां चैतन्य मीरा ने अपनी अमृतमयी वाणी से शुक परीक्षित संवाद ,कपिलोपाख्यान एवं सती चरित्र के रोचक प्रसंगों का वर्णन कर सभी श्रोताओं को भावविभोर कर दिया।
गुरुमां ने बताया कि जो हमें  सर्वस्व दे सकते हैं वे सद्गुरु ही हैं। अगर गुरु की कृपा हम पर हो जाए तो वे हमें परमात्मा से मिला सकते हैं, और यह तभी संभव है जब हम उनके दिखाए रास्ते पर चलें। भागवत हमारी जिंदगी की सारी समस्याओं को बहुत सुंदर तरीके से सुलझा देती है। एक ओर जहां भागवत हमें निष्काम भक्ति सिखाती है ,वहीं श्री राम कथा हमें जीना सिखाती है। पूरी गीता का सार भागवत में है। भागवत श्रवण के द्वारा हम मनुष्य जीवन के सर्वोच्च शिखर पर पहुंच सकते हैं। भागवत हमारे जीवन से मृत्यु का भय समाप्त कर देती है।
श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह में गुरु मां के श्री मुख से श्रोताओं को श्री राम कथा, नानी बाई का मायरा ,श्री रुक्मिणी विवाह मंगल कथा एवं श्री श्याम बाबा कथा का भी आनंद प्राप्त होगा।
अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन ,रांची शाखा के तत्वावधान में आयोजित इस अनूठी भागवत कथा के शुभ अवसर पर प्रत्येक दिन सेवा कार्य किए जा रहे हैं। इसके तहत आज आंचल शिशु आश्रम एवं गरीब स्कूली छात्राओं के बीच इंपोर्टेड सैनिटरी नैपकिन का वितरण किया गया।

कथा स्थल पर मुख्य यजमान श्री प्रदीप सुरेका एवं रीना सुरेका के अलावा मारवाड़ी महिला मंच की सभी बहने उपस्थित थीं।

फेंसिंग एसोसिएशन की तलवारबाजी प्रतियोगिता संपन्न


रांची। झारखंड स्टेट फेंसिंग association द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय तलवारबाज़ी प्रतियोगिता का समापन हुआ।जिसमें मुख्य अतिथि माननीय मंत्री सी०पी० सिंह,झारखंड सरकार थे,विशिष्ट अतिथि जितेन्द्र कुमार, अध्यक्ष,जे०के० international स्कूल थे।समापन सत्र में माननीय मंत्री महोदय ने खिलाड़ियों को सम्बोधित किया और कहा कि आज  खेल से खिलाड़ी भविष्य का निर्माण भी करते हैं। झारखंड का नाम रौशन करें और खेल में अपनी प्रतिभा निखारें।श्री जितेन्द्र कुमार ने कहा कि इस खेल के विकास के लिए वे स्वयं और जेके इंटरनेशनल स्कूल हमेशा उपलब्ध रहेगा।उपस्थित लोगों का स्वागत करते हुए अर्चित आनंद,कार्यकारी अध्यक्ष,झारखंड फेंसिंग association, ने खिलाड़ियों और अभिभावकों का आभार जताया साथ ही कहा कि झारखंड ने पिछले junior नैशनल में एक पदक हासिल किया है इस बार हमारे खिलाड़ी ज़्यादा पदक हासिल करें और झारखंड का और अपना नाम रौशन करें,साथ ही जेके international schaool  के प्रबंधन का आभार व्यक्त किया। सभी तकनीकी पदाधिकारी एवं coach का भी आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर जय कुमार सिन्हा,सचिव, झा.फ़ेंस एसोसियेशन, संजेश मोहन, चंचल भट्टाचार्य, राजन सहित अभिभावकगण मौजूद थे।


राणा एस चक्रवर्ती को मिला एमिनेंट इंजीनियर अवार्ड



रांची। एचईसी के निदेशक (उत्पादन और विपणन) राणा शुभाशीष चक्रवर्ती को एमिनेंट इंजीनियर का अवार्ड प्राप्त हुआ। इंस्टीट्यूशंस ऑफ इंजीनियर्स की झारखंड राज्य इकाई द्वारा श्री चक्रवर्ती को यह सम्मान 52 वें अभियंता दिवस के अवसर पर राजधानी के डोरंडा स्थित अभियंता भवन में आयोजित समारोह में प्रदान किया गया। एचईसी के उत्पादन में हो रही वृद्धि और 8 साल की अवधि में सबसे अधिक कार्यादेश प्राप्त करने की उनकी उपलब्धि के आधार पर इंस्टीच्यूशंस ऑफ इंजीनियर्स की ओर से उन्हें पुरस्कृत किया गया। गौरतलब है कि श्री चक्रवर्ती के एचईसी में निदेशक पद पर योगदान देने के बाद उत्पादन और विपणन के क्षेत्र में उत्कृष्ट उपलब्धियां हासिल हो रही है। वह अपनी बेहतरीन कार्यशैली, नेतृत्व क्षमता और अनुभवों से एचईसी के कामगारों का उत्साहवर्धन करते रहें हैं।  उनके प्रयास से एच ई सी निरंतर प्रगति की ओर अग्रसर है। श्री चक्रवर्ती को उक्त सम्मान मिलने पर एचईसी कर्मियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई  दी है।

युवा दस्ता की कमेटी गठित

रांची। दुर्गा पूजा, छठ पूजा एवं दीपावली काली पूजा को लेकर युवा दस्ता की कमिटी गठित की गई। युवा दस्ता के संस्थापक चुन्नू मिश्रा, मौलेश सिंह एवं डॉ राजेश गुप्ता छोटू की अध्यक्षता में औद्योगिक युवा दस्ता के अध्यक्ष इंदरजीत सिंह को निर्वाचित किया गया।  मुख्यथिति में कोतवाली रांची डी.एस.पी अजीत कुमार विमल एवं रांची सहर के विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े लोग मौजूद थे।
युवा दस्ता के चुन्नू मिश्र, मौलेश सिंह एवं राजेश गुप्ता छोटू जी सभी निर्वाचित पदाधिकारी को माला पहना कर स्वागत किया।
मौके पर डी.एस.पी साहब ने युवाओं को दिशा निर्देश दिए एवम उनकी जिम्मेवारी को बताया। इंदरजीत सिंह ने कहा कि उनके औधोगिक छेत्र में 52 पूजा पंडाल है, हर जगह युवा दस्ता की टीम 24 घंटे सेवा देगी। अभी तक 104 लोगों ने युवा दस्ता की सदस्य्ता ले ली है। पूजा के समय युवा दस्ता की अहम भूमिका रहती है। आम जनता की सेवा के लिए युवा दस्ता हमेसा तैयार रहता।
धन्यवाद ज्ञापन युवा दस्ता के सक्रिय सदस्य  संदीप जी ने किया।
समिति इस प्रकार है।
औधोगिक
 अध्यक्ष-  इंदरजीत सिंह
उपाध्यक्ष-  प्रिंस झा,सोमनाथ बाउरी, आकाश रजवार, अप्पू वेद प्रकाश

महामंत्री- अभिलेख सिंह, प्रणव सिंह, अनीश राज, मन्नू सिंह, रंजन कुमार,


हटिया प्रभारी- आकाश कुमार, आदित्य शर्मा

हिनू प्रभारी- चंदन सिंह

सेक्टर 2- रवि सिंह, नीतीश कुमार

 कार्यक्रम प्रभारी- आनंद शंकर मुणडा, कातिक  राम, अंभय सिंह

, टिकू झा (कोकर) ,

 शजेश कुमार राम (काके)

 कोशल कुमार सोनी (अपर बाजार )

अभिषेक कु (लोवाडीह)

 मनीष कुमार साहु (बड़ागाई)

 गौरव कु (किशोर गंज)

 अमित सोनी/ अयुष कु  ( रातु रोड) 

मोही कु (रातु रोड ) ,
 अजय कु शामा (चुटीया) , मो रोकी (बड़ा तालाब) ,

 सत्यजीत गोइन / अभिनव / संदीप रजक    (मेन रोड),

 गामीण क्षेत्र -महेश महतो एवं मदन कुमार-
 मनीष कुमार केसारी (पिसकानगड़ी),

दिपक कुमार तिवारी( रातु),

 पशुपति नाथ शाहदेव (ठाकुर गाॅव),

रविवार, 15 सितंबर 2019

संजीवन हास्पीटल ने की विदेशी छात्रों के प्रशिक्षण की पहल


* चीन,रूस,किर्गिस्तान, बांग्लादेश के मेडिकल छात्रों के लिए एफएमजीई प्रशिक्षण


कोलकाता। पश्चिम बंगाल के सबसे बड़े और सबसे प्रतिष्ठित स्वास्थ्य ज्ञान प्रबंधन के अस्पतालों में से एक, फुलेश्वर स्थित संजीबन हॉस्पीटल ने चीन, रूस, किर्गिस्तान और बांग्लादेश से आने वाले मेडिकल छात्रों के एक बड़े समूह को फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट्स एग्जामिनेशन (एफएमजीई) प्रशिक्षण देने की अपनी नई पहल की घोषणा की। अभी हाल ही में कुछ समय से संजीबन हॉस्पिटल चिकित्सा अध्ययन, पैरामेडिकल प्रशिक्षण और नर्सिंग के क्षेत्र में प्रमुख भूमिका निभा रहा है।
संजीबन हॉस्पिटल ने लिंकन यूनिवर्सिटी कॉलेज (एलयूसी), मलेशिया के साथ भी एक करार किया है, जिसके अंतर्गत संजीबन हॉस्पिटल डॉक्टर ऑफ मेडिसिन (एमडी) कोर्स का संचालन करेगा, जो भारत के एमबीबीएस डिग्री के समकक्ष है। संजीबन में छात्रों को विभिन्न पाठ्यक्रमों के लिए प्रशिक्षित किया जाएगा। लिंकन यूनिवर्सिटी कॉलेज एक क्यूएस विश्व रैंकिंग वाला विश्वविद्यालय है।
सर्वेक्षण के अनुसार, जनसंख्या की दृष्टि से भारत में डॉक्टरों की संख्या बहुत कम है। 2030 तक नागरिकों की सेवा के लिए देश को कम से कम 20 लाख डॉक्टरों की आवश्यकता होगी। प्रत्येक वर्ष भारत से लगभग 10,000 छात्र मेडिकल डिग्री के लिए विदेश में अध्ययन करना चयन करते हैं। वे अपनी वापसी के बाद चिकित्सा कार्यबल में महत्वपूर्ण रूप से वृद्धि कर सकते हैं। लेकिन उन्हें भारत में प्रैक्टिसस करने की अनुमति हासिल करने के लिए, पहले नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन (एनबीई) द्वारा संचालित एफएमजीई में क्वालिफाई करना होता है।
छात्रों और डॉक्टरों को प्रशिक्षण देने के लिए संजीबन हॉस्पिटल ने एफएमजीई कोचिंग के एक अग्रणी संस्थान, अराइज मेडिकल एकेडमी, हैदराबाद से अनुबंध किया है। सिद्धांत और नैदानिक कौशल का यह 10-दिवसीय आवासीय पाठ्यक्रम छात्रों को आवश्यक ज्ञान और कौशल के साथ उत्कृष्ट डॉक्टर बनने में मदद करेगा।
संजीबन हॉस्पि्टल के निदेशक डॉ. सुभाशीष मित्रा ने बताया कि “छात्र अपनी प्रशिक्षण अवधि के दौरान हॉस्पिटल के अधिकारियों द्वारा प्रदान की गई सभी सुविधाओं से प्रसन्नन एवं संतुष्टै थे। प्रशिक्षुओं के मामले में, संजीबन हाॅस्पिटल इस क्षेत्र में व्यावहारिक ज्ञान का अनुभव करने के लिए एक आदर्श स्थान बन गया है। इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य मेडिकल छात्रों के लिए बिल्कुुल नया मंच प्रदान करके उच्च-गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य शिक्षा प्रणाली का निर्माण करना है।

महिला समर्पण ने किया डी क्लब का आयोजन


रांची। मारवाड़ी युवा मंच महिला समर्पण शाखा हर महीने के रविवार के भांति इस बार भी मोराबादी बापू वाटिका के समीप डी क्लब का आयोजन किया  |
जहां पर सुबह आने वाले राहगीरों की बीपी चेक, शुगर चेक,  वजन जांच की जाती है एवं उचित सलाह भी दी जाती है, वह भी निःशुल्क |
आज के इस व्यस्त जिंदगी में हम अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना भूल जाते हैं कुछ ज्यादा परेशानियां आने से पहले समय  पर  स्वास्थ्य का जांच होना बहुत जरूरी है | इसलिए समर्पण यह कोशिश करती है कि इसी डी क्लब की सेवा से लोगों की स्वास्थ्य का ध्यान रखा जाए |
60 लोगो की आज जांच  की गई  |
 आज के इस डी क्लब के प्रोग्राम में रेडी लैब के एक्सपर्ट  अजय कुमार के साथ अध्यक्ष मीनू अग्रवाल, सचिव मनीषा पोद्दार,  संयोजिका अंकिता केडिया,  सुनीता सोनी,  सुजाता डोकानिया, कविता सोमानी,  डिंपल सोनी,  मीडिया प्रभारी रश्मि मालपानी मौजूद थी  |

स्वर्ण जयंती वर्ष का झारखंड : समृद्ध धरती, बदहाल झारखंडी

  झारखंड स्थापना दिवस पर विशेष स्वप्न और सच्चाई के बीच विस्थापन, पलायन, लूट और भ्रष्टाचार की लाइलाज बीमारी  काशीनाथ केवट  15 नवम्बर 2000 -वी...