चक्रधरपुर। श्री श्री दुर्गा पूजा समिति ठठेरा मोहल्ला में बैठक संपन्न हुई इस बैठक में सर्वसम्मति से इस वर्ष भी समाजसेवी व जननायक समिति के संरक्षक राजू प्रसाद कसेरा को अध्यक्ष चुना गया तथा उमेश विश्वकर्मा को उपाध्यक्ष व देवी प्रसाद सोनार , सरोज कसेरा, राजू साव व मनोज साव को सचिव तथा संजय कसेरा रामसेवक साव ठठेरा को कोषाध्यक्ष बनाया गया है ।
यह ब्लॉग खोजें
मंगलवार, 17 सितंबर 2019
मां दुर्गा के आगमन की तैयारी को लेकर बैठक
चक्रधरपुर। श्री श्री दुर्गा पूजा समिति ठठेरा मोहल्ला में बैठक संपन्न हुई इस बैठक में सर्वसम्मति से इस वर्ष भी समाजसेवी व जननायक समिति के संरक्षक राजू प्रसाद कसेरा को अध्यक्ष चुना गया तथा उमेश विश्वकर्मा को उपाध्यक्ष व देवी प्रसाद सोनार , सरोज कसेरा, राजू साव व मनोज साव को सचिव तथा संजय कसेरा रामसेवक साव ठठेरा को कोषाध्यक्ष बनाया गया है ।
रोटरी क्लब ने मनाया वन महोत्सव
चक्रधरपुर। रोटरी क्लब चक्रधरपुर ने शानदार तरीके से वन महोत्सव मनाया। शहर से चार किलोमीटर दूर अशोकनगर, हथिया में टोकलो रोड पर रोटेरियन्स, बच्चे एवम अभिभावकों द्वारा सीसम, करन्ज, काजू, कटहल, अमरूद, गुलमोहर, पीपल, महोगनी एवम जामुन के करीब 68 पौधे सड़क के दोनों ओर एवम आस-पास के स्थानों पर लगाया गया। अभिभावक अपने बच्चों के साथ पौध-रोपण में भागीदार रहे जिससे बच्चों में वन एवम पर्यावरण की संवेदना जाग्रत हो सके।
फोकस परसोना स्कूल ऑफ एक्सीलेंस के शिक्षकों का इसमे भरपूर सहयोग मिला। रोटरी की ओर से रोटेरियन प्रफुल्ल, सुशील सिंघानिया, आरती हिन्दवार, विशाल ख़िरवाल एवम पुष्पा पाठक द्वारा कार्यक्रम में एक-एक पौधा लगाया गया।
सोमवार, 16 सितंबर 2019
पेड़-पौधे जीवन एवं संस्कृति दोनों के लिए जरूरीः रघुवर दास
रांची। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि झारखंड में विस्थापन प्रमुख समस्या रही है। विकास कार्यों के लिए लोगों की जमीन तो ली जाती रही है और उन्हें विस्थापित बनाकर छोड़ दिया जाता रहा। जमीन मालिक होते हुए वे विस्थापित कहलाते रहे, उन्हें जमीन के कागजात नहीं दिये गये। लेकिन हमारी सरकार का मानना है कि विकास कार्यों के लिए जमीन देनेवाला व्यक्ति ही असली मालिक है। उन्हें हम उजाड़ने से पहले बसाने का काम कर रहे हैं। उन्हें मालिक बनाया जा रहा है। विधानसभा की जमीन के विस्थापितों के लिए जो यह कालोनी बनायी गयी है, यह एक मिसाल है। उक्त बातें मुख्यमंत्री ने कुटे स्थित विस्थापन एवं पुनर्वास कालोनी में वृहत वृक्षारोपण कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए कही।
कॉलोनी का नाम स्वतंत्रता सेनानी ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव के नाम पर किया जायेगा
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस कालोनी का नामकरण महान स्वतंत्रता सेनानी ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव के नाम पर किया जायेगा। इस कालोनी को ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव कालोनी के नाम से जाना जायेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस कालोनी में सरकार ने वृक्षारोपण कर दिया है। अब आप सबों की यह जिम्मेवारी है कि इनकी देख-रेख करें। पेड़-पौधे जीवन और संस्कृति दोनों के लिए जरूरी हैं। इनका संरक्षण करना है। इसके साथ ही पर्यावरण को बचाने के लिए प्लास्टिक का इस्तेमाल नहीं करना होगा।
महिलाएं सखी मंडल बनायें, सरकार उन्हें प्रशिक्षण देकर रोजगार के साथ जोड़ेगी
मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास ने कहा कि यहां की महिलाएं सखी मंडल बनायें। सरकार उन्हें प्रशिक्षण देकर रोजगार के साथ जोड़ेगी। इस वर्ष नवंबर से राज्य की 40 हजार महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ा जायेगा। ये सभी महिलाएं सखी मंडल से जुड़ी हुई हैं। इन्हें रेडी टू इट योजना से जोड़ा जा रहा है। अब ग्रामीण महिलाएं ही आंगनबाड़ी के लिए पौष्टिक आहार तैयार कर भेजेंगी। इससे राज्य के 500 करोड़ रुपये जो बाहर जाते थे, वे ग्रामीण अर्थव्यवस्था में ही रहेंगे। उन्होंने कहा कि यहां थोड़े बहुत काम बाकी रह गये हैं। जनवरी के पहले उन्हें पूरा कर लिया जायेगा। 14 जनवरी के बाद यहां गृह प्रवेश कराया जायेगा। उन्होंने कहा कि कालोनी में ही स्कील डेवलेपमेंट का कैंप लगाकर यहां की महिलाओं को हाउस कीपिंग, टेलरिंग व युवाओं को विभिन्न तरह के प्रशिक्षण दिये जायेंगे। नये विधानसभा, सचिवालय भवन में इन्हें रोजगार मुहैया कराया जायेगा। ताकि ये घर पर रहते हुए ही काम कर सकें।
कार्यक्रम में हटिया विधायक श्री नवीन जायसवाल, वन विभाग के अपर मुख्य सचिव श्री इंदूशेखर चतुर्वेदी, भवन सचिव श्री सुनील कुमार, हेड ऑफ फोरेस्ट श्री संजय कुमार, पीसीसीएफ श्री शशि नंद कुलियार समेत अन्य अधिकारी व स्थानीय निवासी उपस्थित थे।
एक्सपो का 24वां संस्करण, सदस्यों ने निकाली बाइक रैली
एक्सपो उत्सव का उत्साह पूरी रांची में बढ़ चढ़ कर बोल रहा है
रांची। झारखंड के बहुचर्चित है मेले को कुछ ही दिन बाकी रह गए हैं, संस्था के सदस्य एक्सपो को भव्य बनने में दिन-रात मेहनत कर रहे हैं और रांची की जनता एक नया, बड़ा, बेहतर एवं स्वच्छ एक्सपो प्रस्तुत करने को तत्पर है । इस एक्सपो में सभी सामग्रियों पर 5 प्रतिशत से लेकर 50 प्रतिशत तक कि छूट मिलेगी ।
युवा संस्थान जेसीआई रांची का मेगा ट्रेड फेयर "एक्सपो उत्सव 2019 " 20 सितम्बर से 24 सितम्बर तक रांची के मोराबादी मैदान में लग रहा है ।
आज दिनांक 14 सितम्बर शनिवार को मोराबादी से एक बाइक रैली का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उपमहापौर संजीव विजयवर्गीय थे | संजीव जी ने जेसीआई के सभी सदस्यों को आने वाले एक्सपो उत्सव की ढेरो बधाई देते हुए एक्सपो की सफलता के लिए आशीर्वाद दिया | साथ ही साथ रांची वासियो को यह सन्देश भी दिया की इस उत्सव में सभी अपनी भागीदारी दे |
यह रैली मोराबादी से निकल कर रेडियम रोड, कचहरी चौक, लालपुर चौक, एचबी रोड, मैंन
रोड चर्च कॉम्प्लेक्स, ओवर ब्रिज, राजेंद्र चौक, कडरू ब्रिज, अशोक नगर, हरमू, अपर बाजार से वापस मोराबादी पहुचा ।
एक्सपो उत्सव 2019 के खास आकर्षण है ए.सी जर्मन हेंगर, झारखण्ड टूरिज्म का खास हेंगर लगेगा, पिंक हेंगर खास कर महिला उद्यमी के लिए, मिडनाइट बाजार, हाट बाजार, फ़ूड जोन , बच्चो के लिए एम्यूजमेंट पार्क ।
मात्र 10 रू के प्रवेश शुल्क में रांची के 48 प्रतिष्ठानों के डिस्काउंट बुकलेट मिलेंगे । एक्सपो में मारुती,ऍम.जी, टाटा मोटर्स, हुंडई, नेक्सा, टोयोटा, हीरो, के.टी.एम, हीरो इलेक्ट्रिक, बजाज, हल्दीराम,जिंदल, गोदरेज, एल.जी, विका विंडोज,जल सेनेटरी जैसे कई बड़े ब्रांड के स्टाल में शॉपिंग का लुत्फ़ उठाया जा सकता है। हमारे टिटबिट पार्टनर हल्दीरामस, हॉस्पिटैलिटी पार्टनर काव्स, एजुकेशन पार्टनर ब्रदर्स अकाडेमी, इंफ्रास्ट्रक्चर पार्टनर प्रार्थना ग्रुप, बेवरीज पार्टनर अल्पाइन, बैंकिंग पार्टनर उज्जीवन बैंक, ज्वेल पार्टनर एस जी जे ज्वेलर्स, पॉवरड बाई जिंदल है । साथ ही साथ बी यू सैलून, शुभम घोष, इको गाडी, राजगढ़िया स्पेशलिटी, आई आई सी सी, प्रिस्मोलाइन, बागला सिक्योरिटी, टेक फ्लेम, डिवाइन हैल्थकेयर, बिग ऍफ़ एम्, गाल्वेनीज़िंग पोटेंशियल, टाटा म्यूच्यूअल फण्ड एवं तुलसी रॉयल खजूर भी हमारे पार्टनर है । शॉपिंग का मज़ा उठाने के लिए एक्सपो उत्सव सुबह 11 बजे से रात्रि 9 बजे तक खुली रहेगी।
एक्सपो में 250 से भी ज्यादा स्टाल लगने वाले है, दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, अहमदाबाद, जयपुर, जमशेदपुर, धनबाद, रांची के साथ साथ अफगानिस्तान, थाईलैंड से स्टाल लगने वाले है, जिसमे इलेक्ट्रॉनिक्स, साज सज्जा, वाहन, फर्नीचर, मोबाइल, कपडे, किचन सामग्री, इत्यादि के सामान एक ही छत के निचे उपलब्ध होंगे ।
इस वर्ष जेसीआई द्वारा प्राइड ऑफ़ राँची प्रतियोगिता राखी गई है जिसमे रांची के पुराने व्यवसायियों को सम्मानित किया जाएगा एवं तम्बोला नाईट का आयोजन 23 सितम्बर को शाम 6 बजे रखा जाएगा, साथ ही हर रोज़ कई प्रतियोगिताएं भी कराई जाएगी हेल्दी बेबी शो, डांस कम्पटीशन, टॉप शेफ, अंताक्षरी, डॉग शो, फैंसी ड्रेस, वॉइस ऑफ़ एक्सपो व अन्य अब तक शहर में कुल 50 होर्डिंग लगाए जा चुके है ।
आज के इस मीटिंग के संयोजक जेसी अभिषेक मोदी, जेसी शुभम बुधिया, एवं जेसी अभिषेक जालान थे | आज के इस कार्यक्रम में जेसीआई प्रेसीडेंट राकेश जैन, सचिव सौरभ शाह, एक्सपो संयोजक जेसी निखिल मोदी, एक्सपो सह संयोजक जेसी प्रतीक जैन, जेसी अमित खोवाल, जेसी अनंत जैन, जेसी नारायण मुरारका, जेसी अनिल अग्रवाल, जेसी सुशिल केडिया, जेसी सिद्धार्थ जैस्वाल, जेसी अतुल मोदी, जेसी देवेश जैन, जेसी नटवर बाजोरिया, जेसी शिवि तनेजा, जेसी रवि अग्रवाल आदि मौजूद थे।

भागवत कथा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
रांची। श्री श्याम मंदिर, हरमू रोड में चल रहे श्रीमद् भागवत कथा के दूसरे दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ रही । पूज्य गुरुमां चैतन्य मीरा ने अपनी अमृतमयी वाणी से शुक परीक्षित संवाद ,कपिलोपाख्यान एवं सती चरित्र के रोचक प्रसंगों का वर्णन कर सभी श्रोताओं को भावविभोर कर दिया।
गुरुमां ने बताया कि जो हमें सर्वस्व दे सकते हैं वे सद्गुरु ही हैं। अगर गुरु की कृपा हम पर हो जाए तो वे हमें परमात्मा से मिला सकते हैं, और यह तभी संभव है जब हम उनके दिखाए रास्ते पर चलें। भागवत हमारी जिंदगी की सारी समस्याओं को बहुत सुंदर तरीके से सुलझा देती है। एक ओर जहां भागवत हमें निष्काम भक्ति सिखाती है ,वहीं श्री राम कथा हमें जीना सिखाती है। पूरी गीता का सार भागवत में है। भागवत श्रवण के द्वारा हम मनुष्य जीवन के सर्वोच्च शिखर पर पहुंच सकते हैं। भागवत हमारे जीवन से मृत्यु का भय समाप्त कर देती है।
श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह में गुरु मां के श्री मुख से श्रोताओं को श्री राम कथा, नानी बाई का मायरा ,श्री रुक्मिणी विवाह मंगल कथा एवं श्री श्याम बाबा कथा का भी आनंद प्राप्त होगा।
अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन ,रांची शाखा के तत्वावधान में आयोजित इस अनूठी भागवत कथा के शुभ अवसर पर प्रत्येक दिन सेवा कार्य किए जा रहे हैं। इसके तहत आज आंचल शिशु आश्रम एवं गरीब स्कूली छात्राओं के बीच इंपोर्टेड सैनिटरी नैपकिन का वितरण किया गया।
कथा स्थल पर मुख्य यजमान श्री प्रदीप सुरेका एवं रीना सुरेका के अलावा मारवाड़ी महिला मंच की सभी बहने उपस्थित थीं।
फेंसिंग एसोसिएशन की तलवारबाजी प्रतियोगिता संपन्न
रांची। झारखंड स्टेट फेंसिंग association द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय तलवारबाज़ी प्रतियोगिता का समापन हुआ।जिसमें मुख्य अतिथि माननीय मंत्री सी०पी० सिंह,झारखंड सरकार थे,विशिष्ट अतिथि जितेन्द्र कुमार, अध्यक्ष,जे०के० international स्कूल थे।समापन सत्र में माननीय मंत्री महोदय ने खिलाड़ियों को सम्बोधित किया और कहा कि आज खेल से खिलाड़ी भविष्य का निर्माण भी करते हैं। झारखंड का नाम रौशन करें और खेल में अपनी प्रतिभा निखारें।श्री जितेन्द्र कुमार ने कहा कि इस खेल के विकास के लिए वे स्वयं और जेके इंटरनेशनल स्कूल हमेशा उपलब्ध रहेगा।उपस्थित लोगों का स्वागत करते हुए अर्चित आनंद,कार्यकारी अध्यक्ष,झारखंड फेंसिंग association, ने खिलाड़ियों और अभिभावकों का आभार जताया साथ ही कहा कि झारखंड ने पिछले junior नैशनल में एक पदक हासिल किया है इस बार हमारे खिलाड़ी ज़्यादा पदक हासिल करें और झारखंड का और अपना नाम रौशन करें,साथ ही जेके international schaool के प्रबंधन का आभार व्यक्त किया। सभी तकनीकी पदाधिकारी एवं coach का भी आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर जय कुमार सिन्हा,सचिव, झा.फ़ेंस एसोसियेशन, संजेश मोहन, चंचल भट्टाचार्य, राजन सहित अभिभावकगण मौजूद थे।
राणा एस चक्रवर्ती को मिला एमिनेंट इंजीनियर अवार्ड
रांची। एचईसी के निदेशक (उत्पादन और विपणन) राणा शुभाशीष चक्रवर्ती को एमिनेंट इंजीनियर का अवार्ड प्राप्त हुआ। इंस्टीट्यूशंस ऑफ इंजीनियर्स की झारखंड राज्य इकाई द्वारा श्री चक्रवर्ती को यह सम्मान 52 वें अभियंता दिवस के अवसर पर राजधानी के डोरंडा स्थित अभियंता भवन में आयोजित समारोह में प्रदान किया गया। एचईसी के उत्पादन में हो रही वृद्धि और 8 साल की अवधि में सबसे अधिक कार्यादेश प्राप्त करने की उनकी उपलब्धि के आधार पर इंस्टीच्यूशंस ऑफ इंजीनियर्स की ओर से उन्हें पुरस्कृत किया गया। गौरतलब है कि श्री चक्रवर्ती के एचईसी में निदेशक पद पर योगदान देने के बाद उत्पादन और विपणन के क्षेत्र में उत्कृष्ट उपलब्धियां हासिल हो रही है। वह अपनी बेहतरीन कार्यशैली, नेतृत्व क्षमता और अनुभवों से एचईसी के कामगारों का उत्साहवर्धन करते रहें हैं। उनके प्रयास से एच ई सी निरंतर प्रगति की ओर अग्रसर है। श्री चक्रवर्ती को उक्त सम्मान मिलने पर एचईसी कर्मियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है।
सदस्यता लें
संदेश (Atom)
स्वर्ण जयंती वर्ष का झारखंड : समृद्ध धरती, बदहाल झारखंडी
झारखंड स्थापना दिवस पर विशेष स्वप्न और सच्चाई के बीच विस्थापन, पलायन, लूट और भ्रष्टाचार की लाइलाज बीमारी काशीनाथ केवट 15 नवम्बर 2000 -वी...
-
गरीबों के मसीहा संत शिरोमणि श्री श्री 108 स्वामी सदानंद जी महाराज के द्वारा संचालित रांची की सुप्रसिद्ध समाज...
-
डॉ. वशिष्ठ नारायण सिंह जी के साथ संजय शाश्वत की एक मुलाक़ात -------------------------------------------------------------------- साल भर ...
-
आरा हाऊस( वीर कुंवर सिंह संग्रहालय), आरा, बिहार कुछ इमारतें जन क्रांति की मौन गवाह होती हैं. इतिहास का एक पूरा अध्याय इनमे अंकि...
-
मनोहरपुर। पुलिस और पब्लिक के बीच बेहतर समन्वय कायम करना समय की मांग है। लेकिन कम ही अधिकारी यह समायोजन कर पाते हैं। लेकिन सजग और कर्तव्य...
-
● मुख्यमंत्री रघुवर दास ने बेरमो में पिचड़ी कोयला खदान, सीसीएल के 150 करोड़ एवं राज्य सरकार की 228 करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास कि...