यह ब्लॉग खोजें

सोमवार, 23 सितंबर 2019

अपराध नियंत्रण है डीएसपी अमर कुमार पांडेय की प्राथमिकता

उपलब्धियों भरा रहा एक वर्ष का कार्यकाल

 विनय मिश्रा
 चाईबासा : पश्चिम सिंहभूम जिला मुख्यालय में पदस्थापित सदर डीएसपी अमर कुमार पांडेय का एक वर्ष का कार्यकाल पूरा हो गया। इस दौरान उन्होंने अपनी बेहतरीन कार्यशैली का परिचय देते हुए कई उपलब्धियां हासिल की। नक्सलियों की नकेल कसने में भी वह कामयाब रहे हैं। अपराध नियंत्रण उनकी प्राथमिकता रही है। श्री पांडेय अपराध मुक्त समाज निर्माण की दिशा में प्रयासरत हैं। शहर में बेहतर विधि-व्यवस्था निर्धारण के लिए सतत प्रयत्नशील रहना उनकी खासियत है। अपनी बेहतरीन कार्यशैली से वह काफी कम समय में ही लोगों के बीच लोकप्रिय हो गए हैं। वहीं, पुलिस विभाग में श्री पांडेय एक तेज-तर्रार, कर्त्तव्यनिष्ठ और ईमानदार अधिकारी के रूप में जाने जाते हैं। उनकी कर्त्तव्यनिष्ठा की चर्चा चहुंओर की जाती है। अपराध नियंत्रण में उनकी तत्परता और शीर्ष अधिकारियों के निर्देशों के अनुपालन के प्रति उनकी निष्ठा का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि चाईबासा के जांबाज और कर्मठ पुलिस अधीक्षक इंद्रजीत माहथा ने उन्हें शहर में अवैध रूप से लाॅटरी संचालन करने वाले लोगों के विरुद्ध कार्रवाई करने का निर्देश दिया। श्री पांडेय अवैध लाॅटरी संचालकों पर कानून सम्मत कार्रवाई करते हुए लाॅटरी संचालन के अवैध धंधे को बंद करवाने में सफल रहे। नागरिकों को कानून के दायरे में रहने की नसीहत देते हुए वह स्वच्छ और स्वस्थ समाज निर्माण के लिए भी लोगों को प्रेरित करते हैं। पदस्थापना के मात्र एक वर्ष में ही चाईबासा शहर को अपराध मुक्त बनाने की दिशा में उन्होंने उल्लेखनीय कार्य किए हैं। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कई कुख्यात अपराधियों को पकड़ने में सफलता प्राप्त की है। गौरतलब है कि श्री पांडेय इसके पूर्व जब एसीबी में पदस्थापित थे, तब कई रिश्वतखोरों को रंगे हाथों पकड़ा और उसे सलाखों के पीछे भेजने में सफलता हासिल की। अपराधियों के लिए वह कहर बनकर बरपते हैं, वहीं, आम जनता के लिए वे एक अच्छे व सच्चे इंसान हैं। उनकी छवि पब्लिक फ्रेंडली पुलिस अधिकारी की है। श्री पांडेय अन्य पुलिसकर्मियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उनकी कार्यशैली अनुकरणीय है। शहर के अमन पसंद लोग उनकी सराहना करते नहीं थकते।

शनिवार, 21 सितंबर 2019

दीनदयाल जयंती से गांधी जयंती तक चलेगा श्रमशक्ति अभियान

असंगठित क्षेत्र के कामगारों को योजना का लाभ दिलाना लक्ष्य

असंगठित क्षेत्र के सभी कामगारों का निबंधन सुनिश्चित करेः सुनील कुमार वर्णवाल
===============

रांची। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती 25 सितंबर से लेकर गांधी जयंती 2 अक्टूबर तक राज्य सरकार पूरे राज्य में श्रमशक्ति अभियान चलाने जा रही है। इसका मुख्य उद्देश्य असंगठित क्षेत्र के लाखों कामगारों को निबंधित कर उनके लिए बनी केंद्र और राज्य की योजनाओं का लाभ दिलाना है। मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव सुनील कुमार वर्णवाल ने इसे एक चुनौतीपूर्ण कार्य बताते हुए कहा कि हमें गांव व शहरों से लेकर लातेहार के सरयू और लोहरदगा के पेशरार जैसे सुदूर दुर्गम स्थानों के मजदूरों को भी इससे जोड़ना है। इसके लिए प्रचार-प्रसार पर बल देते हुए उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा असंगठित क्षेत्र के एक-एक कामगार को जागरूक कर उनका हक दिलाना है। इसी मकसद से झारखंड मंत्रालय के सभागार में आयोजित तमाम जिला तथा प्रखंड समन्वयकों सहित श्रम प्रसार पदाधिकारियों और श्रमाधीक्षकों के साथ बैठक कर उन्होंने शत प्रतिशत मजदूरों के निबंधन पर बल दिया।

मुख्यमंत्री 25 सितंबर को करेंगे अभियान की शुरुआत

श्रमशक्ति अभियान की लांचिंग मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास रांची से 25 सितंबर को करेंगे। उनके संबोधन और निर्देशों को तमाम जिलों और प्रखंडों में असंगठित क्षेत्र के मजदूर लाइव देख-सुन सकेंगे। बैठक में मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव ने समय रहते इसकी मुकम्मल तैयारी कर लेने का निर्देश दिया। कहा, अगर इसमें कोई कठिनाई आ रही हो तो समय रहते उसका निराकरण भी कर लें। बेहतर समन्वय के लिए उन्होंने निर्देश दिया कि सभी प्रखंड श्रम प्रसार पदाधिकारी प्रखंड समन्वयकों के साथ बैठक कर कार्ययोजना बना लें। वहीं सभी श्रमाधीक्षकों को निर्देश दिया कि वे शहरी क्षेत्रों में नगर निगम और निकाय के साथ समन्वय बनाकर शत प्रतिशत मजदूरों के निबंधन की रणनीति बना लें। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के इस कार्यक्रम को सफल बनाने में उपायुक्तों से लेकर सभी बीडीओ तक की भी भागीदारी होगी।

निबंधन कर कामगारों का बनेगा डाटाबेस

श्री वर्णवाल ने कहा कि असंगठित क्षेत्र के कामगारों के निबंधन के लिए उनकी तस्वीर, किसी तरह का प्रमाण पत्र और कोई शुल्क नहीं लगेगा। उनसे सिर्फ उनके बैंक पासबुक की फोटोकॉपी लेनी है। उन्होंने कहा कि निबंधन का मकसद कामगारों का डाटाबेस बनाकर उनकी डिजिटल पहचान सुनिश्चित करना है, ताकि उन्हें उनके लिए बनी योजनाओं का ससमय लाभ दिया जा सके। वहीं भविष्य में उनके लिए कोई नई योजना बनती है तो मिनटों में उन्हें इसकी जानकारी एसएमएस व वायस मैसेज के माध्यम से दी जा सके। उन्होंने कहा कि प्रखंड स्तर तक पहुंचने के बाद अभियान को पंचायत स्तर तक ले जाना है।

बैठक में श्रम विभाग के प्रधान सचिव श्री राजीव अरूण एक्का और उद्योग सचिव श्री के रवि कुमार ने भी समन्वय बनाकर अभियान की सफलता के लिए महत्वपूर्ण टिप्स दिए।

दुमका के गोपीकंदर में मुख्यमंत्री ने लगाया जन चौपाल



सर, संथाल परगना और हमारे हालात बदल गए हैं--सरोजिनी हेम्ब्रम
===========================

दुमका। गोपीकांदर प्रखंड के प्रोजेक्ट बालिक उच्च विद्यालय के प्रांगण में जन चौपाल में मुख्यमंत्री रघुवर दास ने गांव वालों का दुख दर्द जाना ... उनकी समस्याओं को सुना।

मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास ने कहा कि जनता और शासन के बीच सीधा संवाद रहे। आपकी हर समस्याओं का त्वरित समाधान हो, आप भी अपना जीवन खुशहाली के साथ व्यतीत करें यही इस जन चौपाल कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है। आपके क्षेत्र की जो भी समस्याएं हैं, उसे हर हाल में दूर किया जाएगा। सरकार ने पिछले पांच वर्षों में विकास के कई कार्य किए हैं। गांव में बुनियादी सुविधाएं पहुंची हैं और विभिन्न योजनाओं के माध्यम से गरीब परिवारों को सशक्त किया जा रहा है। 5 वर्षों में सरकार का प्रयास रहा है कि संथाल परगना का समग्र विकास हो सके।

संथाल परगना और हमारे हालात बदल गए हैं
स्थानीय महिला सरोजनी हेम्ब्रम ने मुख्यमंत्री से कहा कि सर संथाल परगना और हमारे हालात बदल गए हैं.. बहुत कुछ बदलाव आया है.. गांव-गांव तक सुविधाएं पहुंची हैं।
कई योजना का लाभ भी हमें मिल रहा है...पर पानी की थोड़ी समस्या अब भी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि 14 वें वित्त आयोग की राशि से सौर ऊर्जा से गांव में जलमीनार बन रहे हैं। इससे पेयजल की समस्या दूर होगी । मुख्यमंत्री ने मौके पर बीडीओ को निदेश दिया कि 20 अक्टूबर तक पेयजल की समस्या को दूर करें। गाँव गाँव मे इस योजना से पेयजल की समस्या को दूर करें।मुख्यमंत्री ने कहा कि 14वें वित्त आयोग की राशि से गांव गांव में स्ट्रीट लाइट, पेभर ब्लॉक की सड़क तथा सौर ऊर्जा से पेयजल की योजना पर काम हो रहा है। अब विकास अब होकर रहेगा।

इस दौरान लीला सोरेन, ललित किस्कू, प्रकाश मुर्मू और भी कई लोगों ने अपनी बात रखी। प्रधानमंत्री आवास योजना से लोगों के घर बन रहे हैं। पर, इससे अपेक्षाएं भी बड़ी है। मुख्यमंत्री ने आवास से संबंधित समस्या के लिए निदेश दिया कि इस बुधवार 25 सितम्बर को गांव में कैम्प लगाया जाय और हर योग्य लाभुक को आवास स्वीकृत की जाय। कोई भी बेघर नहीं रहे यह सरकार की सोच है। केंद्र सरकार तथा राज्य सरकार गरीबों के दर्द को समझती है तथा योजनाओं को गरीबों के लिए ही बनाती है। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि 2022 तक झारखंड हर बेघरों के पास अपना घर होगा।

झारखंड के 40 लाख गरीब परिवारों को एलपीजी कनेक्शन
मुख्यमंत्री ने कहा कि अब हमारी माताओं बहनों को धुआँ में खाना नहीं बनाना पड़ता, उन्हें लकड़ी की तलाश में जंगल नहीं भटकना पड़ता है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के माध्यम से हर गरीब के घर में एलपीजी कनेक्शन पहुंचाने का कार्य किया है। राज्य सरकार ने माननीय प्रधानमंत्री के सपनों को साकार करने के लिए एलपीजी कनेक्शन के साथ मुफ्त गैस चूल्हा तथा प्रथम और द्वितीय रिफिल मुफ्त देने का कार्य किया है। झारखंड के 40 लाख गरीब परिवारों को एलपीजी कनेक्शन दिया गया है। हमारी आदिवासी बहने भी अब गैस चूल्हे पर खाना बनाती हैं।

50 हज़ार महिलाओं को रानी मिस्त्री की ट्रेनिंग
अब हमारी माताओं बहनों को शौच के लिए अंधेरे का इंतजार नहीं करना पड़ता। प्रधानमंत्री ने हमारी माताओं बहनों की दर्द को समझा है तथा हर घर शौचालय बनाने का संकल्प लिया है। सरकार ने महिलाओं को सम्मान देने का कार्य किया है। राज्य सरकार ने 50 हज़ार महिलाओं को रानी मिस्त्री की ट्रेनिंग देकर हर घर शौचालय बनाने का कार्य किया है। मुख्यमंत्री ने कहा किपिछले5 साल में 2 लाख 17 हजार से अधिक सखी मंडलों के माध्यम से 28 लाख से अधिक महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ा गया।

पिछले 5 वर्षों में 30 लाख घरों में बिजली पहुंची
मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड में 68 लाख परिवार हैं। लेकिन, सिर्फ 38 लाख घरों में ही बिजली थी। राज्य सरकार ने पिछले 5 वर्षों में 30 लाख घरों में बिजली पहुंचाने का कार्य किया है। जहां बिजली की तारें नहीं पहुंच सकती वैसी जगह पर सरकार ने सोलर के माध्यम से बिजली पहुंचाई है। सरकार की नीयत विकास के प्रति बिल्कुल साफ है सरकार राज्य के विकास के लिए कृत संकल्पित है।

आदिवासी भाइयों बहनों की जमीन को कोई नहीं छीन सकता
मुख्यमंत्री ने कहा कि कुछ लोग द्वारा यह अफवाह फैलाई जाती है की सरकार आप की जमीन को छीन लेगी, लेकिन मैं विश्वास दिलाना चाहता हूं कि हमारे आदिवासी भाइयों बहनों की जमीन को कोई नहीं छीन सकता। मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास ने कहा कि जागरूक बने सरकार के विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लें।

मुख्यमंत्री ने उपस्थित ग्रामीणों से कहा कि हम सभी को मिलकर झारखंड को कुपोषण मुक्त बनाना है । आपने जो गरीबी देखी है आपका बच्चा उस गरीबी को नहीं देख सके। इस दिशा में सभी को मिलकर कार्य करने की जरूरत है।

मुख्यमंत्री ने हर पढ़े-लिखे नौजवान से अपील की कि अपने अपने गांव में जागरूकता अभियान चलाकर सरकार के विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दें ताकि सभी का विकास हो सके। सभी सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ ले सकें। उन्होंने लोगों से कहा कि अगर योजना का लाभ लेने में किसी प्रकार की परेशानी हो रही हो मुख्यमंत्री जनसंवाद के टोल फ्री नंबर 181 पर कॉल कर इसकी सूचना दें। आपकी समस्याओं का त्वरित समाधान किया जाएगा।

उपायुक्त राजेश्वरी बी ने जन चौपाल के उद्देश्यों की जानकारी दी।
इस अवसर पर विभिन्न योजनाओं के तहत परिसंपत्तियों का भी वितरण लाभुकों के बीच हुआ।
जन चौपाल में समाज कल्याण मंत्री डॉ लुईस मरांडी, दुमका के सांसद सुनील सोरेन, उपायुक्त राजेश्वरी बी, पुलिस अधीक्षक वाईएस रमेश, उप विकास आयुक्त वरुण रंजन, स्थानीय मुखिया और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

समाजहित में काम करें सखी मंडल की आदिवासी महिलाएंः रघुवर दास


पाकुड़। आप अपने हिस्से की जिम्मेवारी का निर्वहन पूरी ईमानदारी और समर्पण भाव से करें। रोशनी सखी मंडल ग्रुप की बहनों को बधाई। यह जानकर अच्छा लगा कि कपड़े का बैग बनाकर आप आर्थिक रूप से सशक्त हो रही हैं। सरकार द्वारा आपके सशक्तिकरण के लिए किया जा रहा कार्य अब नजर आ रहा है। 2014 तक राज्य में मात्र 43 हजार सखी मंडल का गठन हुआ था अब 2019 में यह बढ़कर करीब 2 लाख 17 से अधिक  हो गया है। 28 लाख से अधिक आप बहने इससे जुड़ी हुई हैं। यह सब आपको स्वरोजगार से जोड़ने और आर्थिक रूप से मजबूत करने के उद्देश्य से ही हमने यह किया है। ये बातें मुख्यमंत्री रघुवर दास ने पाकुड़ परिसदन में सखी मंडल की।महिलाओं से मुलाकात के दौरान कही।

संथालपरगना के लोग सालों से गुमराह हुए, अब विकास हुआ...

मुख्यमंत्री ने कहा कि कुछ लोगों ने स्वार्थवश संथालपरगना की महिलाओं और पुरुषों को गुमराह कर इस क्षेत्र को विकास में पीछे छोड़ दिया। अब यह युग विकास का युग है, आप गुमराह हुए जन जन तक जाकर सरकार की विकासपरक मंशा, नीति और नीयत की जानकारी दें। जब गांव का एक एक व्यक्ति जागेगा और विकास का महत्व समझेगा तभी देश, राज्य, समाज और परिवार का विकास व आर्थिक उन्नयन संभव होगा। इसलिए अपने हिस्से की जिम्मेवारी का निर्वहन हम सभी को करना चाहिए।

श्रीमद भागवत कथा में हवन और महाप्रसाद का आयोजन


श्री  श्याम मंदिर में श्रीमद् भागवत कथा का विश्राम। हवन एवं महाप्रसाद का हुआ आयोजन ।


श्री श्याम मंदिर ,हरमू रोड में चल रहे श्रीमद् भागवत कथा का विधिवत विश्राम हुआ । आज हवन पूजन पूर्णाहुति के साथ महाप्रसाद का आयोजन किया गया।

 अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन ,रांची शाखा के द्वारा गुरुमां को सम्मानित किया गया ।गुरुमां ने " मेरा मंगल, तेरा मंगल ,सबका मंगल होय" भजन सुना कर सभी को ढेर सारी शुभकामनाएं दी।

मंच की सभी बहनों का सराहनीय सहयोग रहा।🙏

मायुमं महिला समर्पण ने गुरु मां का किया अभिनंदन


मारवाड़ी   युवा  मंच महिला  समर्पण शाखा  की सदस्य  ने  हरमू श्याम मंदिर मे चल रहे भागवत  मे गुरु मां  चैतन्य  मीरा जी  का अभिनंदन माला एवं दुपट्टा  पहनाकर किया   गुरु मां ने भी सभी सदस्यों को तुलसी का पौधा देकर आशीर्वाद दिया  | समर्पण शाखा की ओर से महाप्रसाद के लिए आयोजक समिति को 21000 की राशि प्रदान की | इस अवसर पर अध्यक्ष मीनू अग्रवाल,  सचिव मनीषा पोद्दार, कोषाध्यक्ष सुनीता मित्तल,  नीलम  मोदी,   मनीषा लोहिआ, डिंपल,  पूनम,  सुमन,  लक्ष्मी,  निर्मला बगड़िया,  प्रीति, प्रिया, शीतलआदि  सदस्य उपस्थित रही

एक्सपो-2019 में दूसरे दिन भी उमड़ी भारी भीड़


रांची। मोराबादी मैदान में चल रहे हैं पांच दिवसीय जेसीआई रांची के सिग्नेचर प्रोजेक्ट एक्सपो उत्सव 2019 में दूसरे दिन उमड़ी भारी भीड़।
एक्सपो के पार्टनर्स है टिटबिट पार्टनर हल्दीरामस, हॉस्पिटैलिटी पार्टनर काव्स, एजुकेशन पार्टनर ब्रदर्स अकाडेमी, इंफ्रास्ट्रक्चर पार्टनर प्रार्थना ग्रुप, बेवरीज पार्टनर अल्पाइन, बैंकिंग पार्टनर उज्जीवन बैंक, ज्वेल पार्टनर एस जी जे ज्वेलर्स, पॉवरड बाई जिंदल है । साथ ही साथ बी यू सैलून, शुभम घोष, इको गाडी, राजगढ़िया स्पेशलिटी, आई आई सी सी, प्रिस्मोलाइन, बागला  सिक्योरिटी, टेक फ्लेम, डिवाइन हैल्थकेयर, बिग ऍफ़ एम्, गाल्वेनीज़िंग पोटेंशियल, टाटा म्यूच्यूअल फण्ड एवं तुलसी रॉयल खजूर भी हमारे पार्टनर है ।

इस वर्ष जेसीआई द्वारा प्राइड ऑफ़ राँची  प्रतियोगिता राखी गई है जिसमे रांची के पुराने व्यवसायियों को सम्मानित किया जाएगा एवं  तम्बोला नाईट का आयोजन 23 सितम्बर को शाम 6 बजे रखा जाएगा, साथ ही हर रोज़ कई प्रतियोगिताएं भी कराई जाएगी हेल्दी बेबी शो, डांस कम्पटीशन, टॉप शेफ, अंताक्षरी, डॉग शो, फैंसी ड्रेस, वॉइस ऑफ़ एक्सपो व अन्य अब तक शहर में कुल 50 होर्डिंग लगाए जा चुके है, रेडियो, सिनेमा मल्टीप्लेक्स में भी लगातार वीडियोस के ज़रिये जानकारी दी जा रही है ।
इस साल एक्सपो में सभी स्टॉल धारक ने जनता को अपनी ओर आकर्षित करने के लिए अपने स्टॉल को बेहद खूबसूरती से सजाया है।
हर साल की तरह इस साल भी मिडनाइट बाजार से गुलजार हुआ पूरा मोराबादी मैदान।जिसकी सभी लोगों ने सहारा की।
शाम से ही लोगों की भीड़ बढ़ने शुरू हो गई थी, जो रात 11:00 बजे तक रही।
और खासकर रात के 9:00 बजे के बाद से लोग और भी अधिक मात्रा में देखने को मिले।
इसमें राजधानी के अलावा आसपास के कई इलाकों के लोग भी वहां पहुंच कर पसंदीदा और अपने जरूरत के सामान की खरीदी करने में जुट गए।
एक्सपो के पी आर ओ वरुण जलान ने बताया कि
इस बार एक्स्पो में थाईलैंड और अफगानिस्तान का स्टाल आकर्षण का केंद्र बना जोकि एक्सपो की कामयाबी को दर्शाता है।
मिडनाइट से पहले दिन में जेसीआई सदस्यों की ओर से कई प्रकार की प्रतियोगिताएं करवाई गई ,जिसमे  हेल्दी बेबी शो, जिसकी बेस्ट मॉम की विजेता रही इतिशा मल्होत्रा, और बेस्ट बेबी का विजेता रहे बेअंत मिड्ढा।
साथ ही साथ टॉप सेफ का किताब "जे सी आर ई टी निधि अग्रवाल "और शालू अग्रवाल.के नाम रहा और अंताक्षरी के विजेता रही स्वेता मोदी, आशा पोदार, और विवेक मोदी।
यह स्टॉल एक्सपो में हैं इस बार खास।
एक्सप्रो मैं लगे वाहन स्टॉल पर कई वाहन कंपनियों ने अपनी वाहनों के मॉडल का डिस्प्ले किया जहां लोग अपनी पसंदीदा वाहन की जानकारी लेने के साथ-साथ कई ग्राहक वाहनों की बुकिंग भी कराएं।
पर इस बार आरएसपी डिस्ट्रीब्यूटर कंपनी ने जीता लोगों का दिल, मार्केट में अभी-अभी लॉन्च हुआ यह स्कूटी पहली बार पहुंचा मोराबादी एक्सो उत्सव में जहां लोगों ने किया उसे बहुत पसंद।
इस स्कूटी के खास बात यह है कि यह बहुत हल्की होने के साथ-साथ बैटरी से चलती है और  किसी भी तरह से पर्यावरण को हानि नहीं पहुंचाती है ।
वहीं दूसरी तरफ अफगानिस्तान से आए ड्राई फ्रूट्स का स्टॉल भी सफल रहा लोगों को लुभाने में।
स्टॉल के ओनर अमित जी ने बताया कि लोग उनके ड्राई फ्रूट्स को काफी पसंद कर रहे हैं
महिलाओं के लिए हुआ खास एक्सपो इस बार।
इस साल बदलते ट्रेंस को देखते हुए खास करके एक्सपो में ऐसे कई अन्य स्टाल लगे हैं जो डिजाइनर कपड़े बड़े ही कम दाम में महिलाओं के लिए लेकर आए हैं।
 जिससे महिलाओं ने कि जी भर कर खरीदारी साथ ही साथ महिलाओं न दीपावली पूजा को ध्यान में रखते हुए हर पर्व के लिए कपड़े के साथ-साथ आर्टिफिशियल ज्वेलरी की भी की खरीदारी।
आज की शाम बनाएगी एक्सपो शानदार।
कराई जाएंगी कुछ प्रतियोगिताएं ।
 एक्सपो की चेयर पर दीपा बंका ने बताया कि रविवार को होंगे यह कार्यक्रम।
पेंटिंग कंपटीशन (सुबह 11:00 बजे से ,कक्षा 1 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए)
फैंसी ड्रेस कंपटीशन (3:00 बजे से जिसमें 4 से 11 वर्ष के बच्चे भाग लेंगे, स्कूल आईडी अनिवार्य है)
डांस कंपटीशन 5:30 बजे से‌. सोलो, डुएट ,और ग्रुप)

स्वर्ण जयंती वर्ष का झारखंड : समृद्ध धरती, बदहाल झारखंडी

  झारखंड स्थापना दिवस पर विशेष स्वप्न और सच्चाई के बीच विस्थापन, पलायन, लूट और भ्रष्टाचार की लाइलाज बीमारी  काशीनाथ केवट  15 नवम्बर 2000 -वी...