यह ब्लॉग खोजें

सोमवार, 23 सितंबर 2019

अपराध नियंत्रण है डीएसपी अमर कुमार पांडेय की प्राथमिकता

उपलब्धियों भरा रहा एक वर्ष का कार्यकाल

 विनय मिश्रा
 चाईबासा : पश्चिम सिंहभूम जिला मुख्यालय में पदस्थापित सदर डीएसपी अमर कुमार पांडेय का एक वर्ष का कार्यकाल पूरा हो गया। इस दौरान उन्होंने अपनी बेहतरीन कार्यशैली का परिचय देते हुए कई उपलब्धियां हासिल की। नक्सलियों की नकेल कसने में भी वह कामयाब रहे हैं। अपराध नियंत्रण उनकी प्राथमिकता रही है। श्री पांडेय अपराध मुक्त समाज निर्माण की दिशा में प्रयासरत हैं। शहर में बेहतर विधि-व्यवस्था निर्धारण के लिए सतत प्रयत्नशील रहना उनकी खासियत है। अपनी बेहतरीन कार्यशैली से वह काफी कम समय में ही लोगों के बीच लोकप्रिय हो गए हैं। वहीं, पुलिस विभाग में श्री पांडेय एक तेज-तर्रार, कर्त्तव्यनिष्ठ और ईमानदार अधिकारी के रूप में जाने जाते हैं। उनकी कर्त्तव्यनिष्ठा की चर्चा चहुंओर की जाती है। अपराध नियंत्रण में उनकी तत्परता और शीर्ष अधिकारियों के निर्देशों के अनुपालन के प्रति उनकी निष्ठा का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि चाईबासा के जांबाज और कर्मठ पुलिस अधीक्षक इंद्रजीत माहथा ने उन्हें शहर में अवैध रूप से लाॅटरी संचालन करने वाले लोगों के विरुद्ध कार्रवाई करने का निर्देश दिया। श्री पांडेय अवैध लाॅटरी संचालकों पर कानून सम्मत कार्रवाई करते हुए लाॅटरी संचालन के अवैध धंधे को बंद करवाने में सफल रहे। नागरिकों को कानून के दायरे में रहने की नसीहत देते हुए वह स्वच्छ और स्वस्थ समाज निर्माण के लिए भी लोगों को प्रेरित करते हैं। पदस्थापना के मात्र एक वर्ष में ही चाईबासा शहर को अपराध मुक्त बनाने की दिशा में उन्होंने उल्लेखनीय कार्य किए हैं। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कई कुख्यात अपराधियों को पकड़ने में सफलता प्राप्त की है। गौरतलब है कि श्री पांडेय इसके पूर्व जब एसीबी में पदस्थापित थे, तब कई रिश्वतखोरों को रंगे हाथों पकड़ा और उसे सलाखों के पीछे भेजने में सफलता हासिल की। अपराधियों के लिए वह कहर बनकर बरपते हैं, वहीं, आम जनता के लिए वे एक अच्छे व सच्चे इंसान हैं। उनकी छवि पब्लिक फ्रेंडली पुलिस अधिकारी की है। श्री पांडेय अन्य पुलिसकर्मियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उनकी कार्यशैली अनुकरणीय है। शहर के अमन पसंद लोग उनकी सराहना करते नहीं थकते।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

बांग्लादेशी मॉडल की ओर बढ़ता देश

  हाल में बांग्लादेश का चुनाव एकदम नए तरीके से हुआ। पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया के नेतृत्व वाली मुख्य विपक्षी दल बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार...