रांची। महिला नेत्री उर्मिला यादव ने नागरिक अधिकार
पार्टी की ओर से हटिया विधानसभा क्षेत्र के लिए नामांकन भरा। इस मौके पर उनके
सैकड़ों समर्थक शामिल थे। वे हटिया क्षेत्र की कर्मठ और सक्रिय महिला नेत्री हैं।
कई बार पार्षद रह चुकी हैं। उर्मिला यादव का कहना है कि सभी पार्टियां संसदीय
संस्थाओं में महिला आरक्षण की बात करती हैं लेकिन चुनाव के दौरान टिकट बंटवारे के
समय उन्हें अपना संकल्प याद नहीं रहता। जनता के सच्चे प्रतिनिधि विधानसभा और
लोकसभा में नहीं जा पाते। झारखंड में हजारों की संख्या में स्कूल बंद कर दिए गए। सरकार
की गलत नीतियों के कारण लाखों लोगों को नौकरी से हाथ घोना पड़ा। युवा परेशान है।
महिलाएं असुरक्षित हैं। किसान कर्ज के बोझ से दबा हुआ है। महंगाई अपने चरम पर है।
व्यवस्था में आमूल चूल परिवर्तन की जरूरत है। इन्हीं सारे मुद्दों को देखते हुए
उन्होंने चुनाव लड़ने का निर्णय लिया। उन्होंने कहा कि उन्हे पूरा भरोसा है कि
हटिया विधानसभा के मतदाताओं का उन्हें आशीर्वाद मिलेगा।
यह ब्लॉग खोजें
सोमवार, 18 नवंबर 2019
रविवार, 17 नवंबर 2019
रांची में पांच दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेट
रांची। स्टार क्रिकेट क्लब की ओर से पिस्का मोड़ स्थित ओटीसी ग्राउंड में पांच दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ किया गया। इस टूर्नामेंट में कल 16 टीमों ने भाग लिया। टूर्नामेंट का शुभारंभ राजधानी रांची के समाजसेवी आदित्य विक्रम जायसवाल ने किया। इस मौके पर 1980 के सबसे तेज गेंदबाज प्रियो जायसवाल एवं शशि जायसवाल जायसवाल शामिल हुए।
टूर्नामेंट के शुभारंभ के अवसर पर श्री जायसवाल ने कहा कि टूर्नामेंट के आयोजन से युवा खिलाड़ियों को सही मंच मिलता है, इसके साथ ही युवाओं की स्वास्थ्य एवं खेल शिक्षा के क्षेत्र में कड़ी मेहनत के लिए प्रेरित करती है।
उन्होंने युवाओं की हौसला अफजाई करते हुए कहा कि खेल की भावना के साथ देश व राज्य की उन्नति एवं विकास के क्षेत्र में भी अपना योगदान दें।
इस अवसर पर मोहित पांडे, अमित मिश्रा, गौतम वर्मा, विकास श्रीवास्तव, सन्नी सिंह, आनंद पुनीत प्रेम कुमार, रौशन, अर्पित राजीव ज्ञान, विनायक आदि मौजूद थे।
शुक्रवार, 15 नवंबर 2019
विजय कुमार साहू बने चक्रधरपुर रेल मडल के डीआरएम
चक्रधरपुर। चक्रधरपुर के निवर्तमान डीआरएम छत्रसाल सिंह का तबादला कर दिया गया है। दक्षिण पूर्व रेलवे ज़ोन के चीफ इंजीनियर विजय कुमार साहू चक्रधरपुर रेल मंडल के नये डीआरएम बनाये गए हैं. विजय कुमार साहू को प्रोन्नति देकर रेल मंत्रालय ने डीआरएम बनाया है. नये रेल डीआरएम विजय कुमार साहू लखनऊ उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं. उन्होंने प्राथमिक शिक्षा सरस्वती शिशु विद्या मंदिर उझानी से ली है. इसके बाद डॉ जाकिर हुसैन इंजीनियरिंग कॉलेज, अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी से इंजीनियरिंग की पढाई करने के बाद उन्होंने आईआईटी दिल्ली से पढाई पूरी की. वे साऊथ इस्टर्न रेलवे ज़ोन के साथ साथ ईस्ट सेन्ट्रल रेलवे ज़ोन में चीफ इंजीनियर के पद पर काम कर चुके हैं. वहीं मालदा में भी एडीआरएम रह चुके हैं। उनका सामाजिक कार्यों व पूजा अनुष्ठान में विशेष लगाव है। विजय कुमार साहू काम के प्रति ईमानदार और निष्ठावान रेल अधिकारी के रूप में जाने जाते हैं।
नागरिक अधिकार पार्टी के 25 प्रत्याशी चयनित
6 सीटों पर उम्मीदवार घोषित
रांची। नागरिक अधिकार पार्टी ने पांच चरणों में होने वाले झारखंड विधानसभा के चुनाव में 50 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारने का निर्णय लिया है। पार्टी ने 25 विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों का चयन कर लिया है। वहीं, 6 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी गई है। इस संबंध में नागरिक अधिकार पार्टी के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष नंदकिशोर यादव ने बताया कि हटिया विधानसभा क्षेत्र से लोकप्रिय वार्ड पार्षद उर्मिला यादव, खिजरी विधानसभा क्षेत्र से समाजसेवी प्रिया बड़ाईक, ईचागढ़ से लोकप्रिय सामाजिक कार्यकर्ता अंबुज कुमार, चतरा से कौलेश्वर कुमार भोक्ता, सिमरिया से नरेश भुइयां, सिसई से सुखदेव उरांव चुनाव में नागरिक अधिकार पार्टी के प्रत्याशी होंगे। उन्होंने बताया कि शेष अन्य सीटों पर भी प्रत्याशियों की घोषणा जल्द ही की जाएगी। श्री यादव ने कहा कि नागरिक अधिकार पार्टी के चुनावी घोषणा पत्र से प्रभावित होकर अन्य राजनीतिक दलों के नेता व कार्यकर्ता पार्टी से संपर्क साध रहे हैं। उन्होंने कहा कि नागरिक अधिकार पार्टी के यूथ विंग का भी गठन किया गया है। इसके प्रदेश अध्यक्ष नीलमणि पाठक मनोनीत किए गए हैं। उन्होंने बताया कि झारखंड अलग राज्य गठन के 19 वर्षों के बाद बाद भी राज्य की जनता की समस्याएं कम नहीं हुई है। नागरिक अधिकार पार्टी को यदि जनसमर्थन मिला, तो सबसे पहले राज्य की जन समस्याओं को दूर करने की दिशा में ठोस पहल करेंगे। उन्होंने बताया कि हटिया विधानसभा क्षेत्र से उर्मिला यादव 18 नवंबर को नामांकन दाखिल करेंगी।
धूमधाम से मना एचईसी का 61 वांं स्थापना दिवस
* निकाली गई तीनों प्लांट की भव्य झांकी
* मार्च टुवार्ड्स नेशन ब्यूल्डिंग में दिखा कर्मियों का उत्साह
* देश के आर्थिक विकास में एचईसी की भूमिका अहम : डॉ.नलिन सिंघल
रांची। हेवी इंजीनियरिंग कॉरपोरेशन का 61 वां स्थापना दिवस शुक्रवार को धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। एचईसी के नवनियुक्त अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक डॉ.नलिन सिंघल ने मार्च न टुवर्ड्स नेशन ब्युल्डिंग को झंडी दिखाकर रवाना किया। इस वर्ष एचईसी के इतिहास में प्रथम बार निगम के तीनों प्लांट एफएफपी, एचएमबीपी और एचएमटीपी के कर्मियों द्वारा बनाए गए उपकरणों की झांकी भी प्रस्तुत की गई। इस अवसर पर नेहरू पार्क में एचईसी कर्मियों को संबोधित करते हुए निगम के सीएमडी ने कहा कि राष्ट्रहित में एचईसी ने कई उपकरण बनाकर अपनी उपयोगिता साबित की है। निगम ने स्टील, कोयला, रक्षा मंत्रालय, ऊर्जा सेक्टर व इसरो के लिए कई महत्वपूर्ण उपकरणों का निर्माण किया है। यही वजह है कि एचईसी द्वारा बनाए गए उपकरणों की मांग वैश्विक बाजार में भी अधिक है। उन्होंने एचईसी कर्मियों से निगम में औद्योगिक शांति बरकरार रखते हुए उत्पादन बढ़ाने की अपील की। मौके पर निगम के निदेशक, कार्मिक एमके सक्सेना ने कहा कि कंपनी अब बुरे दौर से निकल रही है। विभिन्न क्षेत्रों से कार्यादेश प्राप्त हो रहे हैं। यहां देश के महत्वपूर्ण क्षेत्रों के लिए उपकरण बनाए जा रहे हैं। गुणवत्तापूर्ण कार्य करना एचईसी की विशेषता रही है। एचईसी के निदेशक, उत्पादन और विपणन राणा शुभाशीष चक्रवर्ती ने कहा कि देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की पहल पर एचईसी की स्थापना की गई। यहां राष्ट्र के नव निर्माण से संबंधित विभिन्न क्षेत्रों के लिए महत्वपूर्ण उपकरण बनाए जाते रहे हैं। एचईसी बदहाली के दिनों से उबरकर बाहर आ रही है। यह कंपनी देश के स्टील सेक्टर, रक्षा क्षेत्र, कोल, नेवी, स्पेस रिसर्च आदि के लिए भी उपकरण बना रही है। रांची के विकास में भी एचईसी की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। स्थापना दिवस के अवसर पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। इस अवसर पर एचईसी कर्मियों का उत्साहवर्द्धन किया गया। उत्कृष्ट कर्मियों को सम्मानित किया गया। मौके पर काफी संख्या में एचईसी के अधिकारी व कर्मचारी गण शामिल हुए।
मानव सेवा ही डॉ. वाईपी सिंह के जीवन का लक्ष्य
पीड़ित मानवता की सेवा करने से जो सुकून मिलता है, वह अकूत संपदा के मालिक होने पर भी नहीं प्राप्त हो सकता है। मानव सेवा मनुष्य का सबसे बड़ा धर्म है। इससे सुखद अनुभूति होती है और मानव जीवन सफल हो जाता है। ऐसा मानना है झारखंड के प्रख्यात चिकित्सक डॉ. यदुनंदन प्रसाद सिंह का। डॉ. सिंह झारखंड के जाने-माने फिजीशियन और चर्म रोग विशेषज्ञ हैं। फिलवक्त डॉ. सिंह चक्रधरपुर के वार्ड नंबर 8 में अटल क्लीनिक में लोगों को नि:शुल्क चिकित्सा सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने झारखंड के विभिन्न जिलों में अपनी सेवाकाल के दौरान पदस्थापित रहते हुए चिकित्सा सेवा के क्षेत्र में कई उपलब्धियां हासिल की है। उनका कार्यकाल उत्कृष्ट उपलब्धियों भरा रहा है। डॉ. सिंह गुमला जिले के सुदूरवर्ती वनाच्छादित क्षेत्र घाघरा प्रखंड में लगभग 12 साल तक पदस्थापित रहे। क्षेत्र की जनता को उन्होंने बेहतर चिकित्सा सेवाएं दी। आज भी उस क्षेत्र की जनता उनकी चिकित्सा सेवाओं की सराहना करती है। वर्ष 2000 में झारखंड अलग राज्य बनने के बाद उनका स्थानांतरण चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल में हुआ। यहां भी वे अपनी बेहतरीन चिकित्सा सेवा से लोगों का दिल जीतने में सफल रहे। वर्ष 2008 में चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल से उनका तबादला खूंटी हो गया। वहां भी लगभग दो वर्षों तक रहे और अपनी सेवाओं से लोगों को लाभान्वित करते रहे। खूंटी के बाद उनका स्थानांतरण जमशेदपुर हो गया। वहां भी वे तीन साल तक पदस्थापित रहे। वर्ष 2013 में उनका स्थानांतरण लातेहार जिले के चंदवा में हुआ। वर्ष 2016 में लातेहार से उन्हें चाईबासा स्थानांतरित कर दिया गया। चाईबासा में डॉ. सिंह ने चिकित्सा सेवा में कई ऐसे उल्लेखनीय कार्य किए, जिसके कारण जनता आज भी उन्हें ईश्वर का दूसरा रूप मानती है। चाईबासा से डॉक्टर सिंह 19 मार्च 19 को सेवानिवृत्त हुए और सेवानिवृत्ति के बाद चक्रधरपुर स्थित अटल क्लीनिक में नि:शुल्क सेवाएं दे रहे हैं। मरीज उन्हें एक चिकित्सक ही नहीं, बल्कि ईश्वर का दूसरा रूप मानते हैं। डॉक्टर सिंह चिकित्सा सेवा के अतिरिक्त सामाजिक कार्यों में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हैं। सभी धर्म व संप्रदाय के लोगों के साथ मिलना-जुलना और उनके सुख-दुख में शामिल होना उनकी खासियत है। चिकित्सा के क्षेत्र में उनकी विशेषज्ञता भी अद्भुत है। वह एक फिजीशियन के साथ-साथ चर्म रोग विशेषज्ञ भी हैं। अपने ज्ञान और अनुभवों के आधार पर वह लोगों की सेवा कर रहे हैं। उनका मानना है कि अपने पेशे की व्यस्तता के अलावा मनुष्य को एक सामाजिक प्राणी होने की सार्थकता भी सिद्ध करने की दिशा में अग्रसर रहना चाहिए। सामाजिक, धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में अपनी सहभागिता सुनिश्चित कराते हुए सामाजिक समरसता की मिसाल पेश करना व्यक्ति की महानता का परिचायक होता है। इस दिशा में भी लोगों को प्रयासरत रहना चाहिए। हमारा देश व समाज सशक्त होगा।
प्रस्तुति : विनय मिश्रा
दुमका विधानसभा क्षेत्र के चुनावी कार्यालय का उद्घाटन
संताल का किला फतह करेगी भाजपा: नीतू झा
विनय मिश्रा
दुमका। संताल परगना क्षेत्र में भाजपा के नेतृत्व वाली रघुवर सरकार ने विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं। पूरे संताल क्षेत्र में जनहित में विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारने में भाजपा सफल रही है। उक्त बातें वरिष्ठ भाजपा नेत्री और समाजसेवी नीतू झा ने कही। श्रीमती झा दुमका में भाजपा के चुनावी कार्यालय के उद्घाटन के अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित कर रहीं थीं। उन्होंने कहा कि संताल परगना क्षेत्र में 18 विधानसभा क्षेत्र हैं। इस बार चुनाव में जनसमर्थन से भाजपा संताल का किला फतह करने में सफल होगी। भाजपा के पक्ष में संथाल परगना की जनता ने समर्थन देने का फैसला ले लिया है। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र से राज्य सरकार में तीन मंत्री हैं। दुमका से डॉक्टर लुईस मरांडी, सारठ से रणधीर सिंह और देवघर से राज पलिवार। इन तीनों मंत्रियों ने अपने अपने क्षेत्र में विकास के कई उल्लेखनीय कार्य किए हैं जिसका लाभ जनता को मिल रहा है। कई उपलब्धियां मील का पत्थर साबित हो रही हैं। उन्होंने कहा कि इस बार चुनाव में संताल क्षेत्र से उक्त तीनों मंत्रियों सहित भाजपा के सभी प्रत्याशी जीत का परचम लहराएंगे। चुनावी कार्यालय के उद्घाटन अवसर पर काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व आम जनता उपस्थित थे।
विनय मिश्रा
दुमका। संताल परगना क्षेत्र में भाजपा के नेतृत्व वाली रघुवर सरकार ने विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं। पूरे संताल क्षेत्र में जनहित में विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारने में भाजपा सफल रही है। उक्त बातें वरिष्ठ भाजपा नेत्री और समाजसेवी नीतू झा ने कही। श्रीमती झा दुमका में भाजपा के चुनावी कार्यालय के उद्घाटन के अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित कर रहीं थीं। उन्होंने कहा कि संताल परगना क्षेत्र में 18 विधानसभा क्षेत्र हैं। इस बार चुनाव में जनसमर्थन से भाजपा संताल का किला फतह करने में सफल होगी। भाजपा के पक्ष में संथाल परगना की जनता ने समर्थन देने का फैसला ले लिया है। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र से राज्य सरकार में तीन मंत्री हैं। दुमका से डॉक्टर लुईस मरांडी, सारठ से रणधीर सिंह और देवघर से राज पलिवार। इन तीनों मंत्रियों ने अपने अपने क्षेत्र में विकास के कई उल्लेखनीय कार्य किए हैं जिसका लाभ जनता को मिल रहा है। कई उपलब्धियां मील का पत्थर साबित हो रही हैं। उन्होंने कहा कि इस बार चुनाव में संताल क्षेत्र से उक्त तीनों मंत्रियों सहित भाजपा के सभी प्रत्याशी जीत का परचम लहराएंगे। चुनावी कार्यालय के उद्घाटन अवसर पर काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व आम जनता उपस्थित थे।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ (Atom)
स्वर्ण जयंती वर्ष का झारखंड : समृद्ध धरती, बदहाल झारखंडी
झारखंड स्थापना दिवस पर विशेष स्वप्न और सच्चाई के बीच विस्थापन, पलायन, लूट और भ्रष्टाचार की लाइलाज बीमारी काशीनाथ केवट 15 नवम्बर 2000 -वी...
-
आम पाठक को रोचक पाठ्य सामग्री से मतलब होता है। उसे इससे कोई फर्क नहीं प़ड़ता कि उसका रचनाकार कौन है। एक जमाना था जब लेखक ताड़पत्र पर ल...
-
(भ्रष्टाचार की जड़ें कितनी गहरी हैं. इसकी एक बानगी झारखंड के कोयला खदान क्षेत्रों में देखने को मिलती है. हाई कोर्...
-
झारखंड स्थापना दिवस पर विशेष स्वप्न और सच्चाई के बीच विस्थापन, पलायन, लूट और भ्रष्टाचार की लाइलाज बीमारी काशीनाथ केवट 15 नवम्बर 2000 -वी...
-
कई दिनों की बारिश के बाद बादल एकदम चुप से थे..न गरजना न बरसना ... ठंडी हवाएं जरुर रह-रह कर सहला जाती थी...धूली, निखरी प्रकृति की सुन्...
-
19 मई को को कैट ने आईजी निर्मला अमिताभ चौधरी को अवमानना का दोषी करार देते हुए 15 दिनों के कारावास की सजा सुनाई है. उनके विरुद्ध वारंट भ...







