|
केंद्रीय मोटर वाहन नियमों में प्रस्तावित संशोधन
|
|
नई दिल्ली। केंद्र सरकार के सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने
केंद्रीय मोटर वाहन नियमों में संशोधन का मसौदा अधिसूचित किया है। इसमें
राष्ट्रीय परमिट प्राप्त करने वाले सभी वाणिज्यिक वाहनों के लिए फास्टैग और वाहन
ट्रेकिंग सिस्टम उपकरण को अनिवार्य किया है। वाहनो की विंड स्क्रीन पर फास्टैग
वाला स्टीकर लगाना अनिवार्य होगा। मसौदा संशोधन में राष्ट्रीय परमिट प्राप्त
करने वाले वाहनों के आगे और पीछे बोल्ड अक्षरों में ‘राष्ट्रीय परमिट या एन/पी’
शब्द लिखा जाना शामिल है। वाहनों को खींच कर ले जाने वाली गाड़ियों पर ‘एन/पी’
शब्द वाहन के पीछे या बाई तरफ लिखा जाएगा। खतरनाक और ज्वलनशील पदार्थ ले जाने
वाले टैंकर का रंग सफेद होगा और टैंकर के आगे तथा पीछे दोनों तरफ निर्धारित सूचक
अंकित होगा। वाहन के सामने और पीछे प्रतिबिंबित टेप लगा होगा।
प्रस्तावित मसौदे में यह भी कहा गया है कि नए परिवहन वाहनों के लिए
किसी तरह के फिटनेस प्रमाण-पत्र की जरूरत नहीं होगी। इस तरह के वाहनों के लिए
पंजीकरण के 2 साल
बाद फिटनेस प्रमाण-पत्र की जरूरत होगी। मसौदे में यह भी प्रस्तावित है कि 8
साल तक पुराने वाहनों के फिटनेस प्रमाण-पत्र की नवीनीकरण अवधि 2
साल तथा 8 साल से अधिक वाले वाहनों के लिए
नवीनीकरण की अवधि 1 वर्ष होगी।
मसौदे में यह भी बताया गया है कि ड्राइविंग लाइसेंस और प्रदूषण
नियंत्रण प्रमाण-पत्र डिजिटल प्रारूप में दिया जा सकता है।
सभी माल वाहक वाहनों के लिए जरूरी होगा कि सामान को बंद गाड़ी या
कंटेनर में ले जाएं। यदि सामान को खुले वाहन में ले जाना जरूरी हुआ तो उसे
तिरपाल या अन्य सुविधाजनक सामग्री से ढककर ले जाया जाएगा। यदि सामान अभाज्य
प्रकृति का है और बंद वाहन या ढककर नहीं ले जाया जा सकता है तो ऐसी स्थिति में
उसे बिना ढके भी ले जाया जा सकता है।
इस संबंध में विस्तृत जानकारी सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय की
वेबसाइट www. morth.nic.in पर उपलब्ध है। मंत्रालय ने प्रस्तावित मसौदे के लिए सुझाव और आपत्तियां
आमंत्रित की हैं जिसे 11 अगस्त, 2018 तक संयुक्त सचिव (परिवहन), सड़क परिवहन, राजमार्ग मंत्रालय, संसद मार्ग, नई दिल्ली – 110001 पर भेज सकते हैं या js-tpt@gov.in पर ईमेल कर
सकते हैं।
|
यह ब्लॉग खोजें
मंगलवार, 17 जुलाई 2018
ड्राइविंग लाइसेंस और अन्य प्रमाण पत्रों का होगा डिजिटल प्रारूप
दुकान भाड़ा में वृद्धि का विरोध
एचईसी परिसर के दुकानदारों ने सुबोधकांत सहाय को बताई पीड़ा
किराए में बढ़ोत्तरी अनुचित : सहाय
रांची । एचईसी प्रबंधन की ओर से आवासीय परिसर में स्थित आवंटित दुकानों का किराया बढ़ाने के निर्णय का दुकानदारों ने विरोध किया है। मंगलवार को प्रबंधन के इस निर्णय के विरोध स्वरूप परिसर स्थित सेक्टर एक,दो व तीन मार्केट, शर्मा मार्केट, जेपी मार्केट, धुर्वा के सभी दुकानदारों ने अपने प्रतिष्ठान बंद रखे। दुकानदारों का एक प्रतिनिधिमंडल जगन्नाथपुर व्यवसायी संघ के बैनर तले वीरेंद्र सिंह व श्याम नारायण मिश्र के नेतृत्व में पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय से मिलकर इस मामले में हस्तक्षेप कर समाधान का आग्रह किया। दुकानदारों ने श्री सहाय को बताया कि परिसर में लगभग 1200 दुकानें आवंटित है। जबकि अवैध दुकानों की संख्या बीस हजार से ऊपर है। अवैध दुकानों से प्रबंधन किसी प्रकार का शुल्क नहीं लेता है। वहीं वैध और आवंटित दुकानदार प्रबंधन को नियमित रूप से किराया, लीज रेंट व शुल्क का भुगतान करते हैं। श्री सिंह ने बताया कि वर्ष 2006 में एच ई सी प्रबंधन के साथ हुई वार्ता में सहमति बनी थी कि भविष्य मे किराया वृद्धि का निर्णय दुकानदारों के साथ बातचीत करने के बाद ही लिया जाएगा। अब प्रबंधन अपने ही वायदे से मुकर रहा है।
श्री सहाय ने दुकानदारों को आश्वस्त करते हुए कहा कि प्रबंधन के इस मनमाने तुगलकी फरमान का विरोध किया जाएगा। इस दौरान उन्होंने एच ई सी के सीएमडी अविजित घोष से फोन पर बात करते हुए दुकानदारों की समस्याओं से अवगत कराया और कहा कि भाड़ा बढ़ाने का निर्णय तर्कसंगत नहीं है। यह वर्ष 2006 मे हुई वार्ता का भी उल्लंघन है। उन्होंने इस संबंध में त्रिपक्षीय वार्ता कर हल निकालने पर बल देते हुए प्रबंधन से तत्काल भाड़ा वृद्धि वापस लेने की बात कही। श्री सहाय ने सीएमडी से कहा कि अवैध दुकानों की बढ़ती संख्या से आवंटित दुकानों के संचालकों को काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है। दुकानदारों की बिक्री घट गई है। ऐसे में किराया बढ़ाया जाना अनुचित है। उनके मुताबिक प्रबंधन ने वार्ता के लिए सहमति जताई है। प्रतिनिधिमंडल में नवीन अंबष्ठ, संजीत कुमार सिन्हा, हरेन्द्र प्रसाद सहित अन्य शामिल थे।
झारखंड मंत्रिपरिषद की बैठक ने लिए महत्वपूर्ण निर्णय
रांची। रामकृष्ण धर्मार्थ फाउंडेशन (आर.के.डी.एफ.) विश्वविद्यालय विधेयक 2018 के अनुमोदन की स्वीकृति दी गई।
’
वित्तीय वर्ष 2018-19 के लिए कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग (सहकारिता प्रभाग) अंतर्गत प्रस्तावित राज्य के विभिन्न जिलों में 5000 एम.टी. शीत गृहों के निर्माण हेतु कुल प्राक्कलित राशि 3091.12 लाख (तीस करोड़ इक्यानवे लाख बारह हजार) मात्र एवं झारखंड राज्य भवन निर्माण निगम लिमिटेड रांची का एजेंसी चार्ज 6 प्रतिशत की दर से 185.46 लाख अर्थात कुल रुपए 3276.58 लाख (32 करोड़ 76 लाख 58 हजार) मात्र की स्वीकृति दी गई।
माननीय उच्चतम न्यायालय/उच्च न्यायालय द्वारा पारित आदेश के आलोक में नवांगीभूत महाविद्यालयों के शिक्षक/शिक्षकेत्तर कर्मियों के सेवा का अन्तर्लीनीकरण एवं उनके वेतन निर्धारण के अनुमोदन की स्वीकृति दी गई।
मगही, भोजपुरी, मैथिली तथा अंगिका को झारखण्ड राज्य की द्वितीय राजभाषा घोषित करने के लिए बिहार राजभाषा (झारखण्ड संशोधन) विधेयक, 2018 के प्रारूप पर मंत्रिपरिषद की स्वीकृति दी गई।
भारतीय मुद्रांक अधिनियम, 1899 की अनुसूची 1। में संशोधन की स्वीकृति दी गई।
वित्तीय वर्ष 2018-19 एवं 2019-20 में ज्ञानोदय योजनान्तर्गत ई-विद्यावाहिनी योजना एवं नीति आयोग के साथ हुए त्रिपक्षीय एकरारनामा के क्रम में गुणवत्त शिक्षा हेतु नियमित माॅनेटरिंग हेतु रूपये 71.62 करोड़ (एकहत्तर करोड़ बारसठ लाख) की स्वीकृति दी गई।
झारखण्ड अधिवक्ता लिपिक कल्याण निधि विधेयक, 2018 को अधिनियमित करने की स्वीकृति दी गई।
राधा गोविन्द विश्वविद्यालय, रामगढ़, रामचंद्र चन्द्रवंशी विश्वविद्यालय, पलामू एवं नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय, जमशेदपुर विधेयक 2018 के अनुमोदन की स्वीकृति दी गई। *
डोरंडा बालिका उच्च विद्यालय में सम्मानित की गई होनहार छात्राएं
प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित
रांची । राजधानी के श्री डोरंडा बालिका उच्च विद्यालय प्रांगण में सोमवार को प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर आदर्श संस्कार निर्माण हेतु छात्राओं का प्रतिज्ञान कराया गया। विद्यालय की ओर से जानकारी दी गई कि वर्ष 2018 के दसवीं बोर्ड का रिजल्ट अभूतपूर्व रहा। कुल 91 छात्राओं में 82 प्रथम श्रेणी से सफल रहे।इसम से 48 छात्राओं को डिस्टिंक्शन प्राप्त हुआ। इस अवसर पर विद्यालय एवं शिखर संस्कार संस्था द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिये छात्राओं को सम्मानित किया गया। विद्यालय की टॉपर ऋतु कुमारी को शिखर सम्मान की ट्रस्टी नैना अजमेरा एवं चंद्रकला द्वारा नगद प्राइज दिया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि झारखंड उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश रमेश मेरठिया थे। कार्यक्रम में दिल्ली पब्लिक स्कूल के प्राचार्य डॉ राम सिंह, डी.ए. वी हेहल के प्राचार्य एम के सिन्हा, शिखर संस्कार के अध्यक्ष एम .पी.अजमेरा, विद्यालय सचिव सुभाष चन्द्र बोथरा , विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्य लब्धि जैन, घेवर चंद नाहटा , गौरी शंकर, जीतन राम, कलाकृति के निदेशक धनंजय कुमार सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे। स्वागत भाषण सुभाष चंद्र बोथरा ने दिया, वहीं अन्य सदस्यों ने भी अपने मंतव्य रखे। इस अवसर पर विद्यालय की छात्राओं द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। विद्यालय में कलाकृति स्कूल ऑफ आर्ट्स द्वारा निशुल्क शिक्षा प्राप्त कर रही छात्राओं की चित्रकला प्रदर्शनी ने आगंतुकों का ध्यान बरबस अपनी ओर खींच लिया। श्री अजमेरा द्वारा छात्राओं का प्रतिज्ञान कराया गया। मंच संचालन मीनाक्षी शर्मा ने किया। धन्यवाद ज्ञापन विद्यालय की प्राचार्या काजल मुखर्जी ने किया। इस अवसर पर श्री डोरंडा मध्य विद्यालय एवं उच्च विद्यालय की शिक्षक- शिक्षिकाएं सहित काफी संख्या में अविभावक एवं छात्राएं उपस्थित थीं ।
रांची । राजधानी के श्री डोरंडा बालिका उच्च विद्यालय प्रांगण में सोमवार को प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर आदर्श संस्कार निर्माण हेतु छात्राओं का प्रतिज्ञान कराया गया। विद्यालय की ओर से जानकारी दी गई कि वर्ष 2018 के दसवीं बोर्ड का रिजल्ट अभूतपूर्व रहा। कुल 91 छात्राओं में 82 प्रथम श्रेणी से सफल रहे।इसम से 48 छात्राओं को डिस्टिंक्शन प्राप्त हुआ। इस अवसर पर विद्यालय एवं शिखर संस्कार संस्था द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिये छात्राओं को सम्मानित किया गया। विद्यालय की टॉपर ऋतु कुमारी को शिखर सम्मान की ट्रस्टी नैना अजमेरा एवं चंद्रकला द्वारा नगद प्राइज दिया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि झारखंड उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश रमेश मेरठिया थे। कार्यक्रम में दिल्ली पब्लिक स्कूल के प्राचार्य डॉ राम सिंह, डी.ए. वी हेहल के प्राचार्य एम के सिन्हा, शिखर संस्कार के अध्यक्ष एम .पी.अजमेरा, विद्यालय सचिव सुभाष चन्द्र बोथरा , विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्य लब्धि जैन, घेवर चंद नाहटा , गौरी शंकर, जीतन राम, कलाकृति के निदेशक धनंजय कुमार सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे। स्वागत भाषण सुभाष चंद्र बोथरा ने दिया, वहीं अन्य सदस्यों ने भी अपने मंतव्य रखे। इस अवसर पर विद्यालय की छात्राओं द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। विद्यालय में कलाकृति स्कूल ऑफ आर्ट्स द्वारा निशुल्क शिक्षा प्राप्त कर रही छात्राओं की चित्रकला प्रदर्शनी ने आगंतुकों का ध्यान बरबस अपनी ओर खींच लिया। श्री अजमेरा द्वारा छात्राओं का प्रतिज्ञान कराया गया। मंच संचालन मीनाक्षी शर्मा ने किया। धन्यवाद ज्ञापन विद्यालय की प्राचार्या काजल मुखर्जी ने किया। इस अवसर पर श्री डोरंडा मध्य विद्यालय एवं उच्च विद्यालय की शिक्षक- शिक्षिकाएं सहित काफी संख्या में अविभावक एवं छात्राएं उपस्थित थीं ।
सोमवार, 16 जुलाई 2018
एचईसी में खेल-कूद प्रतियोगिता
राँची। एचईसी, राँची में सोमवार. 16 जुलाई से विभिन्न खेल-कूद प्रतियोगिता
का शुभारम्भ एचईसी के सीएमडी अविजीत घोष के कर-कमलों द्वारा किया गया। प्रतियोगिता
का शुभारम्भ श्री अविजीत घोष के द्वारा कैरम खेल कर किया गया इसके साथ ही शतरंज
प्रतियोगिता का भी शुभारम्भ हुआ। इस अवसर प्रतियोगी खिलाड़ी के साथ कम्पनी के वरीय
पदाधिकारीगण, कर्मचारीगण एवं ठेका श्रमिक मौजुद रहे।
एचईसी के खेल पदाधिकारी श्री आशीष सिंह ने बताया कि कैरम प्रतियोगिता में संस्था
से कुल 75 कर्मचारी भाग ले रहे हैं एवं इसे
एचईसी के खेल समिति के सदस्य सर्वश्री अनील कुमार, लक्ष्मण टुडू,
प्रदीप कुमार, नितेश कुमार सिंह एवं पुष्पेश राज
द्वारा संचालित किया जा रहा है।
इस
अवसर पर निदेशक (वित्त) श्रीमती अरुंधती पण्डा, निदेशक
(कार्मिक), एम.के.सक्सेना,
निदेशक (विपणन), राणा एस चक्रवर्ती तथा
कार्मिक प्रमुख श्री दीपक दुबे एवं अन्य वरीय पदाधिकारी गण उपस्थित थे।
इन
खेलों के अतिरिक्त टेबल टेनिस का आयोजन खेल-कूद समिति द्वारा निर्धारित
कार्यक्रमानुसार किया जाएगा।
झारखंड चैंबर आफ कामर्स की गतिविधि रिपोर्ट
लॉ
एण्ड ऑर्डर पर चैंबर की बैठक डीजीपी के साथ
रांची।
हजारीबाग में एक ही परिवार के 6 सदस्यों की हत्या या आत्महत्या पर जारी संशय पर
झारखण्ड चैंबर चिंतित है। यह घटना काफी संवेदनशील और असहनीय है। प्राप्त जानकारी
के अनुसार घटना में हत्या की आशंका जताई जा रही है जिसकी पुलिस प्रशासन छानबीन कर
रही है। उक्त घटना के त्वरित निष्पादन हेतु मंगलवार, दिनांक 17 जुलाई को 3 बजे झारखण्ड चैंबर ऑफ कॉमर्स के नेतृत्व में
राजधानी के विभिन्न वर्ग के लोग डीजीपी डीके पाण्डेय से मुलाकात करेंगे। उक्त जानकारी
चैंबर अध्यक्ष रंजीत गाडोदिया और महासचिव कुणाल अजमानी ने संयुक्त रूप से देते हुए
कहा कि राज्य में अपराधियों का बढता मनोबल चिंतनीय है जिसपर प्रशासन को सख्ती करने
की आवश्यकता है। हजारीबाग की घटना चिंतनीय है। चैंबर डीजीपी से मिलकर इस घटना के
त्वरित निष्पादन की मांग करेगा। यह भी कहा कि पंडरा बजार में नियमित रूप से
चोरी/छिनतई की घटनाएं हो रही हैं, जिसके
रोकथाम की अत्यावश्यकता है। पंडरा बाजार में सुविधाओं का घोर अभाव है, सुरक्षात्मक दृष्टिकोण से बाजार
प्रांगण में प्रहरी, पुलिस गश्ती की भी नियमित व्यवस्था नहीं
है। इस समस्या पर भी चैंबर पुलिस महानिदेशक से वार्ता करेगा।
ट्रेड
लाईसेंस पांच वर्ष करने और ट्रांस्पोर्ट नगर निर्माण के फैसले पर पुनर्विचार हेतु
धन्यवाद
ट्रेड
लाईसेंस की बाध्यता पांच वर्ष करने और ट्रांस्पोर्ट नगर निर्माण के फैसले पर सरकार
द्वारा किये गये पुर्नविचार के प्रति झारखण्ड चैंबर ऑफ कॉमर्स ने मुख्यमंत्री, नगर विकास मंत्री और कृषि मंत्री को
धन्यवाद दिया। चैंबर अध्यक्ष रंजीत गाडोदिया ने कहा कि संशोधित स्वीकृति के अनुसार
अब ट्रेड लाईसेंस न्यूनतम एक वर्ष और अधिकतम पांच वर्ष तक के लिए प्राप्त किया जा
सकेगा। ईज ऑफ डूईंग बिजनेस की दिशा में राज्य सरकार का यह साकारात्मक प्रयास है।
प्रत्येक वर्ष ट्रेड लाईसेंस नवीनीकरण की बाध्यता को समाप्त कर सरकार ने अपनी
विकासशील प्रतिबद्धता का परिचय दिया है। इसी प्रकार सरकार ने हमारे सुझावों को
मानते हुए पंडरा बाजार में प्रस्तावित ट्रांस्पोर्ट नगर निर्माण के फैसले पर
पुर्नविचार किया। ट्रांस्पोर्ट नगर का निर्माण रिंग रोड में करने का फैसले
स्वागतयोग्य है।
रक्तदान
शिविर का आयोजन
झारखण्ड
चैंबर ऑफ कॉमर्स और नारनोली अग्रवाल संघ के संयुक्त तत्वावधान में पिस्का मोड में
रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के आयोजन में चैंबर के मेडिसिन ट्रेड उप
समिति के चेयरमेन अमित किशोर की मुख्य भूमिका रही। शिविर में लोगों ने अपनी रूचि
दिखाते हुए बढचढकर हिस्सा लिया जहां 46 यूनिट ब्लड एकत्रित किये गये। विदित हो
पिछले तीन माह से चैंबर द्वारा नियमित रूप से इस शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
उप समिति चेयरमेन अमित किशोर ने इस शिविर की सफलता में प्राप्त सहयोग के लिए सभी
लोगों को धन्यवाद दिया। यह भी कहा कि जनहित में इस शिविर का पुनः आयोजन किया
जायेगा। रक्तदान शिविर में चैंबर के मेडिसिन ट्रेड उप समिति चेयरमेन अमित किशोर, नारनोली अग्रवाल संघ के अध्यक्ष रतन
अग्रवाल, अजय अग्रवाल, दनेस अग्रवाल, सुधाकर अग्रवाल, सतीश अग्रवाल, राजीव अग्रवाल, सौरव अग्रवाल, निशांत सिंह, सरवेश्वर दयाल सिंह के अलावा काफी
संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया।
रांची प्रेस क्लब में कवि सम्मेलन
रांची। स्थानीय प्रेस क्लब के सभागार
में साहित्यिक संस्था राष्ट्रीय कवि संगम ,नई दिल्ली की ग्रेटर रांची इकाई
द्वारा वृहत कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें रांची शहर सहित धनबाद आदि से
आये हुए राज्य के प्रमुख कवि-शायर शामिल हुए।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में
उपस्थित राज्य की वरिष्ठ साहित्यकार रेणु त्रिवेदी मिश्रा ने कहा कि ग्रेटर रांची इकाई
द्वारा मासिक रूप से किए जा रहे इस आयोजन से राज्य में सुषुप्त साहित्यिक
गतिविधियां निश्चय ही तेज हुई हैं। साथ ही नये एवं युवा साहित्यकारों को भी एक
प्रतिष्ठित मंच मिला है जिसकी नितांत आवश्यकता महसूस की जा रही थी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए
ज्जने की ख्यातिनाम साहित्यकार माया प्रसाद ने कहा कि राष्ट्रीय कवि संगम द्वारा
रांची में ग्रेटर रांची इकाई द्वारा प्रारंभ की गई इस साहित्यिक श्रृंखला से रांची
के साहित्यिक माहौल में एक स्वस्थ एवं नई हलचल का प्रारंभ हुआ है जो स्वागत योग्य
है।
राष्ट्रीय कवि संगम, ग्रेटर रांची इकाई
के अध्यक्ष हरेन्द्र सिन्हा ने सभा को सूचित किया कि गत माह से आरंभ की गई कवि
गोष्ठी के इस कार्यक्रम को अब हर माह के मध्य में, यथासंभव किसी अवकाश के दिन, आयोजित करते रहने
की योजना है। इस गोष्ठी में मुख्यत: ओजपूर्ण तथा सामाजिक विषयों से संबंधित रचनाओं
को शामिल किया जायेगा।इस समूह में राय के उन चुनिंदा कवि कवियत्रियों को आमंत्रित
कर शामिल किया गया है जो श्रेष्ठ और लगातार लेखन कर रहे हैैं।इस समूह में चुनिंदा
नवांकुर कवि-शायरों को भी शामिल किया गया है।मासिक आयोजन में प्रस्तुत की गई
कविताओं को लेकर एक वार्षिक प्रकाशन भी मुद्रित कराने पर विचार किया जा रहा है। इस
प्रकार, ग्रेटर रांची इकाई राज्य में साहित्यिक गतिविधियों को एक श्रेष्ठ
और नई दिशा देने के लिए प्रयासरत है।
आज की इस गोष्ठी का सफल संचालन राष्ट्रीय ख्याति के कवि-संचालक
कुमार बृजेन्द्र द्वारा किया गया। बड़ी संख्या में उपस्थित कवि -कवियत्रियों
द्वारा अपनी नई रचनाएं प्रस्तुत की गईं । रेणु त्रिवेदी मिश्रा (लगी थी रात यहां
आग मज़हबी फिर से), शालिनी नायक(मज़हबे इंसानियत है ग़र बड़ा), हरेन्द्र
सिन्हा(पूरे हुए अरमां नहीं क़ातिल के देख ले),नंदा पाण्डेय (हां, बदल गई हूं मैं), असित कुमार (वह
कल्पना की छवि थी), मीता भाटिया (मैंने प्यार को देखा है), नीरज सिंह (फिर वो
पुरानी हवा चली है), धनबाद के अनंत महेंद्र (ओज की मूरत बनूंगा), नीतू सिंह तरंग
(मेरे सर पे ये सामान किसका है),
दिप्ती गुप्ता (मानव जीवन जबतक जीता)
आदि ने अपनी रचनाओं से श्रोताओं का मन मोहते हुए भरपूर मनोरंजन किया। इनके अलावा
प्रसिद्ध कवियत्री माया प्रसाद सहित प्रकाश देवकुलिस,हिमकर वरयाम, मीरा सोनी,गिरिजा सोनी, विनोद सिंह, मो० इमरान और तन्मय
शर्मा आदि ने भी अपनी रचनाओं से श्रोताओं का मनोरंजन किया।
इस अवसर पर विशेष गणमान्य अतिथियों
में दिनेश ,मीना सिंह, ललितादित्य, शनील सिन्हा,सुरभि,सिम्मी आदि भी उपस्थित थे।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ (Atom)
स्वर्ण जयंती वर्ष का झारखंड : समृद्ध धरती, बदहाल झारखंडी
झारखंड स्थापना दिवस पर विशेष स्वप्न और सच्चाई के बीच विस्थापन, पलायन, लूट और भ्रष्टाचार की लाइलाज बीमारी काशीनाथ केवट 15 नवम्बर 2000 -वी...
-
आम पाठक को रोचक पाठ्य सामग्री से मतलब होता है। उसे इससे कोई फर्क नहीं प़ड़ता कि उसका रचनाकार कौन है। एक जमाना था जब लेखक ताड़पत्र पर ल...
-
झारखंड स्थापना दिवस पर विशेष स्वप्न और सच्चाई के बीच विस्थापन, पलायन, लूट और भ्रष्टाचार की लाइलाज बीमारी काशीनाथ केवट 15 नवम्बर 2000 -वी...
-
JOURNALISTERA The People's E-Paper : 'via Blog this'
-
गरीबों के मसीहा संत शिरोमणि श्री श्री 108 स्वामी सदानंद जी महाराज के द्वारा संचालित रांची की सुप्रसिद्ध समाज...
-
चतरा जिले के सभी गांवों मे इस साल के अंत तक पहुंचेगी बिजली : सुधांशु सुमन रांची । राष्ट्र प्रेम के जज्बे से ओत-प्रोत और आत्मविश्वास स...



