यह ब्लॉग खोजें

रविवार, 12 अगस्त 2018

उपायुक्त राजीव कुमार ने दिया विकास को नया आयाम




सरकार आपके द्वार के तहत लगा जनता दरबार

 लातेहार। सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत रविवार को जिले के बालूमाथ प्रखंड के सेरेगढ़ा गांव में जनता दरबार लगाया गया। जनता दरबार में उपायुक्त श्री राजीव कुमार,उप विकास आयुक्त अनिल कुमार सिंह समेत जिले के सभी वरीय पदाधिकारियों ने शिरकत की। कार्यक्रम का उदघाटन उपायुक्त राजीव कुमार एवं उप विकास आयुक्त अनिल कुमार सिंह के द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपायुक्त श्री कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री  रघुवर दास के नेतृत्व में झारखण्ड सरकार के सपनों को साकार करने के लिए जिला प्रशासन ने सुदूर गांव में जनता दरबार का आयोजन किया है। सरकार की यह सोच है कि उनके द्वारा संचालित सभी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे ताकि योजनाओं के लाभ से गांव की तस्वीर बदली जा सके। उन्होंने कहा कि इसी सोच को लेकर जिला प्रशासन आपके पास पहुंची है आप सभी अपने गांव के विकास में आने वाले समस्याओं को बताएं ताकि प्रशासन उसका समाधान कर गांव के विकास को एक नया आयाम दे सके। कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त श्री कुमार ने सरकार के द्वारा संचालित हो रहे योजनाओं को ग्रामीणों को बताया एवं योजना का लाभ लेने को लेकर प्रेरित किया।

उप विकास आयुक्त अनिल कुमार सिंह ने कहा कि सरकार ग्रामीणों के विकास के लिए योजनाएं संचालित कर रही है लेकिन यह तभी सार्थक होगी जब आप सभी ग्रामीणों की भी योजना में सहभागिता होगी। श्री सिंह ने कहा कि सरकारी योजनाओं को कमाने का जरिया नहीं बनाएं बल्कि इसे धरातल पर उतारकर गांव का विकास करें। उन्होंने ग्रामीणों को सरकारी योजना के प्रति सोच बदलने की बात कही।कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों के द्वारा विभाग के द्वारा संचालित हो रही योजना के बारें में बताया गया एवं इसका फायदा उठाकर स्वालंबी बनने की बात कही गई। मौके पर अपर समाहर्ता श्री नेलसम एयोन बागे,आइटीडीए निदेशक श्री चंद्रशेखर प्रसाद,एसडीओ श्री जयप्रकाश झा,जिप उपाध्यक्ष श्री राजेन्द्र प्रसाद साहू समेत प्रखंड के अधिकारी,कर्मी एवं ग्रामीण उपस्थित थे।

ग्राम स्वराज अभियान की दी गई जानकारी

बालूमाथ प्रखंड के सेरेगढ़ा गांव में लगे जनता दरबार में ग्रामीणों को उपायुक्त श्री राजीव कुमार के द्वारा ग्राम स्वराज अभियान फेज टू की जानकारी दी गई। इस दौरान उन्होंने चयनित 227 गांव में उज्जवला योजना,सौभाग्य योजना,प्रधानमंत्री जनधन योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना,प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना ,कृषि कल्याण योजना एवं इंद्रधनुष योजना के लाभ के बारें में ग्रामीणों को विस्तार से बताया।

ऑन स्पॉट हुई कार्रवाई

सरकार आपके द्वारा कार्यक्रम के तहत बालूमाथ के सेरेगढ़ा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त के समक्ष ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं रखी जिस पर उपायुक्त श्री कुमार के द्वारा ऑन स्पॉट कार्रवाई को लेकर संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया।

बच्चों की लाइव पेंटिंग में आजादी की वीर गाथा

कलाकृति स्कूल ऑफ़ आर्ट्स में “स्वतंत्रता पर्व” का आयोजन 

रांची। कलाकृति स्कूल ऑफ़ आर्ट्स डोरंडा एवं हटिया केंद्र और कलाकृति आर्ट फाउंडेशन के तत्वावधान में दिनांक 12 अगस्त 2018 को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर संस्थान के छात्रों के लिए “स्वतंत्रता पर्व 2018” के अंतर्गत विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों आयोजन किया गया जिसमें नृत्य, संगीत, फैंसी ड्रेस एवं स्पीड पेंटिंग की प्रस्तुति दी | इस उपलक्ष पर 300 बच्चों के लिए चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया | इस अवसर पर संस्था के बाल चित्रकारों के द्वारा देश भक्ति विषय में लाइव पेंटिंग बनाई गयी | संस्था के छात्र हर्ष, पियूष, विकाश एवं अनिकेत ने देश भक्ति गीत के दौरान मात्र 6 मिनट अपने कैनवास पर वीर सैनिकों की तस्वीर को सैकड़ों दर्शकों के समक्ष बनाकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया | आरती, कोमल, रूबी एवं शिखा ने लाइव पेंटिंग में भारत की आजादी की सफ़र को चित्रित किया |
इस अवसर हर्षिता ने वन्दे मातरम गीत पर नृत्य पेश किया वहीँ त्रिविक्रम ने देश की मिट्टी से  किसान की लगाव को दर्शाया | शन्वी विजय ने तिरंगा बन देश भक्ति गीत पे प्रस्तुति दी | श्रेया ने देश भक्तों की बलिदान की गाथा सुनाई तो वहीँ अमन ने देश भक्ति गीत की प्रस्तुति दी | इस अवसर पर संस्था निदेशक एवं कला शिक्षक धनंजय कुमार ने छात्रों को एकता और शान्ति के साथ रहने का सन्देश दिया |
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था की उपनिदेशिका श्रीमती रजनी कुमारी के अलावा छात्रों जिसमे रूबी, आरती, कोमल, शिखा , आयेशा, हर्षिता, हर्ष, विकाश, एवं सभी छात्रों का योगदान रहा |
कलाकृति स्कूल ऑफ़ आर्ट्स डोरंडा एवं हटिया में विगत 17 वर्षों से विभिन्न वर्गों के छात्र छात्राओं को चित्रकला की शिक्षा प्रदान करती है | कोई भी इछुक छात्र छात्राएं किसी भी समय संस्था में दाखिला ले सकते हैं | यह जानकारी  कलाकृति स्कूल ऑफ़ आर्ट्स के निदेशक एवं कला शिक्षक धनंजय कुमार ने दी |

मुख्यमंत्री व शिक्षामंत्री का पुतलादहन

आप ने दी फैसला वापस नहीं लेने पर आंदोलन की दी चेतावनी

राची। झारखंड में रघुवर सरकार के द्वारा 5 हजार से अधिक प्राथमिक व माध्यमिक सरकारी स्कूलों को बंद करने के फैसले पर आम आदमी पार्टी ने रोष प्रकट किया है।आज दिनांक 12 फरवरी, 2018 को आम आदमी पार्टी के द्वारा सरकार के फैसले पर मुख्यमंत्री रघुवर दास एवं शिक्षामंत्री का पुतला दहन किया।
प्रदेश मीडिया सह प्रभारी राजेश कुमार ने कहा कि सरकार का यह फैसला असंवैधानिक एवं जनविरोधी है। सरकार का यह फैसला शिक्षा के अधिकार का हनन है।सरकार गरीबों एवं आदिवासयों को शिक्षा से वंचित करने कि साजिश कर रही है। इस अनैतिक फैसले के द्वारा रघुवर सरकार द्वारा शिक्षा का निजीकरण करके शिक्षा को गरीबों कि पहुँच से दूर करने की कोशिश की जा रही है।
सरकार के द्वारा अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए स्कूलों को बंद करने को लेकर जो तर्क दिया जा रहा है वह काफी बेहूदा है।झारखण्ड प्रदेश में भौगोलिक विभिन्नताओ के कारण एक गाँव से दूसरे गाँव में जाना भी काफी मुश्किल है,फिर ऐसी स्थिति में स्कूलों को बेहत्तर बनाने एवं शिक्षा व्यवस्था को मजबुत करने के स्थान पर अपने जिम्मेदारियों से भागने एवं निकम्मेपन को छिपाने के लिए ऐसे अतार्किक,अनैतिक एवं जनविरोधी फैसले ले रही है।दूर्भाग्यवश  आज रघुवर सरकार गरीबों को अनपढ़ बनाने एवं निरक्षर बनाये रखने के लिए गाँव एवं कस्बों को स्कूल विहीन करने का का प्रयास कर रही  है।
पुरे प्रदेश में स्कूलों एवं शिक्षा व्यवस्था का हाल पहले से हीं दयनीय है,आज लोग अपने बच्चों को सरकारी स्कूलों कि जगह निजी स्कूलों में पढ़ाना चाहते, किन्तु ग्रामिण क्षेत्रों में तो लोगों को खाने के भी लाले हैं ,बच्चों का निजी स्कूलों में पढ़ाना तो दूर की बात। ऐसे में सरकार का यह फैसला गरीबों एवं आदिवासियों के जख्म पर मिर्च रगड़ने के जैसा है। सरकार शिक्षा का निजीकरण कर अमीरों की दलाली कर रही है एवं गरीबों का शोषण कर रही है। गरीब एवं आदिवासी विरोधी इस सरकार का मूल मकसद गरीबों को अशिक्षित रखना है एवं उसका अपनी राजनीति के लिए प्रयोग करना है।
पिछले दिनों भाजपा के सांसदो ने भी सरकार से इस फैसले को वापस लेने कि माँग कि थी, लेकिन यह बहरी सरकार कुछ भी सुनने में असमर्थ है।
आम आदमी पार्टी सरकार से निम्नलिखित माँग करती है-
● 5 हजार से अधिक स्कूलों को बंद करने का फैसला अबिलंव वापस लिया जाये।
● दिल्ली सरकार के तर्ज पर सरकारी स्कूलों का विकास एवं स्कूलों को व्यवस्थित किया जाये।
●सरकार अपनी शिक्षा नीति को जनता के साथ साझा करे।
● जल्दी से जल्दी स्थायी शिक्षकों कि नियुकित कि जाये।
● दिल्ली सरकार के तर्ज पर अस्थायी शिक्षकों को वेतन दिया जाये।

रक्तदान सह चिकित्सा शिविर आयोजित

रांची। सैनेटरीवेयर मर्चेंट्स एसोसिएशन (रास्मा) के तत्वावधान में रविवार को नागरमल मोदी सेवा सदन में ब्लड डोनेशन कैंप सह निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया। प्रोजेक्ट चेयरमैन मनोज बंका एवं सौरव केडिया, हर्ष खंडेलवाल, अरूण शर्मा, अरविंद जालान के देखरेख में 200 से अधिक लोगों ने ब्लड डोनेट किया। कार्यक्रम में शामिल लगभग 300 लोगों का निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण के उपरांत उन्हें हेल्थ कार्ड उपलब्ध कराया गया। अध्यक्ष ललित केडिया, सचिव आदित्य भुवालका, उपाध्यक्ष ओ. पी. सर्राफ, राजीव खंडेलवाल एवं पूर्व अध्यक्ष बी. पी. भुवालका ने सभी डोनर को प्रशस्ति पत्र एवं गुलाब का फूल देकर सम्मानित किया। समस्त कार्यक्रम की सफलता में सेवा सदन प्रबंधन समिति एवं रास्मा के अनुप अगरवाल, दीपक मारू, अंजय सरावगी, दीपक बूबना, आदित्य शर्मा, अजय गोयल, मनोज वर्मा , राज कुमार जी,शौर्य एवं आशीष जालान की प्रशंसनीय भूमिका रही।

रांची में आया सावन झूम के

रांची। लायंस क्लब ऑफ राँची लाइफ ने राँची ईस्ट के साथ मिल कर लायंस राँची ईस्ट मल्टीपर्पस हॉल कोकर में "आया सावन झूम के" महोत्सव बड़ी धूम धाम से   मनाया।
इस महोत्सव में मुख्य अतिथि श्रीमती आशा लकड़ा, मेयर राँची नगर निगम थी।
इसमें तरह तरह के मनोरंजन कार्यक्रम किया गया जिसमें बच्चो में सृष्टि और सामरिया का डांस काफी बढ़िया था। इसमें हमारे क्लब की लायन अलका ठक्कर सावन रानी की उप विजेता रही और विजेता राँची ईस्ट की हुई।
इस पूरे कार्यक्रम की कोआर्डिनेशन राँची लाइफ की तरफ से लायन डॉ प्रियंका सिंह ने बहुत बढ़िया तरीके से किया।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रेसिडेंट लायन रवि प्रकाश, वाईस प्रेसिडेंट लायन पंकज कुमार, चेयरपर्सन  लायन मेजर संतोष सिंह, चैयरपर्सन लायन विनीत सिंह, क्लब डायरेक्टर लायन युवराज पासवान, क्लब डायरेक्टर लायन अविनिश सिंह, कोषाध्यक्ष लायन संतोष कुमार, मेंबर लायन विनीता प्रकाश, लायन सीमा सिंह का योगदान रहा।

वंदे मातरम सिंगिंग प्रतियोगिता का समापन

 विद्यार्थियों ने दी देशभक्ति के गीतों की अद्भुत प्रस्तुति


रांची। सामाजिक संस्था  शारदा फॉउन्डेशन ,बुलु घोष,मिताली घोस एसोशिएशन एवं बीपस इंस्टीट्यूट म्यूजिक मीडिया एंड आर्ट्स के संयुक्त तत्वाधान दो दिवसीय वंदे मातरम   सिंगिंग प्रतियोगिता का समापन विपस स्टूडियो थरपकना  राँची किया गया।इस अवसर पर 60 बच्चों ने बाग़ लिया।प्रतियोगिता के निर्णायक संजीव गुप्ता,पंचम पुष्पराज,रजनीकांत पाठक उपस्थित थे।इस अवसर पर मिताली घोष राजीव रंजन,आशुतोष द्विवेदी,रंजना रंजन,इसनिगद गौरव,आकाश कुमार आदि उपस्थित थे।।इसमें मुख्य अथिति नगर विकास मंत्री सी पी सिंह  के हाथों सफल प्रतिभागियो को पुरस्कृत किया गया ।प्रतियोगिता में  सीनियर वर्ग में प्रथम गौरव द्वितीय आकाश कुमार तृतीय ,आर्यन नायर,चतुर्थ दीपिका कुमारी, एवं  जूनियर वर्ग में प्रथम ऋषभ पोद्दार, द्वितीय  नीला कुमारी,तृतीय लवली  कुमारी,चतुर्थ स्नेहा रंजन आदि सभी विजेता प्रतिभागियो को पुरस्कृत किया गया। यह जानकारी आशुतोष द्विवेदी ने दी।

स्कूल बंद, शराबखाने खुले

रांची। झारखंड प्रदेश राजद के महासचिव सह प्रवक्ता डॉ मनोज कुमार ने प्रेस बयान जारी कर कहा कि राज्य की शिक्षा व्यवस्था का हाल बेहाल  ।राज्य सरकार को  केंद्र सरकार शिक्षा के नाम पर करोड़ो करोड़  रुपए सहयोग के रूप में प्रदान करती है इसके वावजूद भी राज्य सरकार पांच हजार से अधिक स्कूल बंद करने की घोषणा कर चुकी है जो चिंताजनक है और शिक्षा व्यवस्था की लचर स्थिति का व्याख्यान करती है।राज्य में स्कूलों में मध्याह्न भोजन की बात हो या पठन पाठन की बात या फिर शिक्षकों की स्थिति हो सब के सब बदहाल है इसमें सुधारात्मक प्रयास होंनी चाहिए न कि स्कूल बंद करना निराकरण है।
 डॉ मनोज ने कहा कि सरकार एक तरफ स्कूल बंद करने पर उतारू है और दूसरी तरफ शराब  की दुकान खोलने में व्यस्त है जो निंदनीय है।स्कूल बंद नही करने के लिये कई सांसद भी सरकार से आरजू विनती कर रहे है लेकिन सरकार के मुखिया इतना हठधर्मी है कि इन्हें न आम अवाम से मतलब है न जनता के प्रतिनिधि का।सरकार स्कूल बंद नही करने की जल्द घोषणा करें अन्यथा बंद किया गया तो जोरदार आंदोलन करने पर राजद योजना बनाएगी।

स्वर्ण जयंती वर्ष का झारखंड : समृद्ध धरती, बदहाल झारखंडी

  झारखंड स्थापना दिवस पर विशेष स्वप्न और सच्चाई के बीच विस्थापन, पलायन, लूट और भ्रष्टाचार की लाइलाज बीमारी  काशीनाथ केवट  15 नवम्बर 2000 -वी...