रांची। पिछले सप्ताह दिनाँक 20 अगस्त को पुलिस के द्वारा गिरफ्तार इस्लाम नगर निवासी जलील अंसारी की जेल में 23 अगस्त को सन्देहास्पद मौत हो गई थी,मृतक के परिजनों से मिलने आज दिनाँक 31 अगस्त 4 बजे उनके इस्लाम नगर स्थित घर पर पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी पहुंचे उनके साथ महिला मोर्चा की अध्यक्ष शोभा यादव,नदीम इक़बाल,रांची महानगर केअल्पसंख्यक अध्यक्ष अकबर कुरैशी,महासचिव सरवर खान,साजिद उमर,मंडल अध्यक्ष मो०तन्नू थे,बाबूलाल जी ने उनके परिजन को ढाँढस बंधाते हुए पूरी घटना से अवगत होते हुए कहा कि यह पुलिस ज्यादती का मामला है सरकार के सह पर प्रशासन अनैतिक कार्य में लिप्त होते जा रहा है, उन्होंने कहा की झारखण्ड राज्य में पुलिस निरंकुश होकर जनता पर जुल्म ढा रही है,पिछले एक वर्ष में सर्वाधिक मौत पुलिस के मार से हो चुकी है, जलील अंसारी की पत्नी ने बाबूलाल जी से कहा की पुलिस 20 अगस्त को गिरफ्तार किया और शाम में हाजत में मेरा बेटा जलील अंसारी से मिलकर आया तब तक मेरे पति सही सलामत थे,दूसरे दिन उनको न्यायालय में प्रस्तुत करने के समय जब हम लोगो ने देखा तो मेरे पति को 3/4 पुलिसकर्मी सहारा देकर न्यायालय में लेकर आये उनकी हालात देखकर लगा मेरे पति को पुलिस हाजत में पिछले रात को बुरी तरह से मारा पीटा गया है,इसी कारण से वो खुद से चल पाने में असमर्थ थे,उसके बाद 22 अगस्त को जेल में उनसे मिलने पर मेरे पति ने कहा की पुलिस के शारीरिक एवं मानसिक प्रताड़ना से बहुत तकलीफ में हूँ मुझे बचा लो,दूसरे दिन शाम में कुछ पुलिस कर्मी मेरे घर आकर ये कहते है कि जलील अंसारी की हालात अच्छी नही है,और एक दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने के बाद कहते जलील अंसारी की मृत्यु हो गई है पार्थिव शरीर रिम्स में है 24 घण्टे में लेकर आ जाओ नही तो लावारिस समझा जायेगा,जलील अंसारी के पत्नी के बातों को सुनकर बाबूलाल जी भावुक हो गए और कहा की गरीब पर तरस भी नही आती प्रशासन को और सरकार को फ़ौरन पुलिस जुल्म के शिकार जलील अंसारी के परिजन में से एक व्यक्ति को सरकारी नोकरी दे एवं 10 लाख मुआवजा तथा इस घटना में संलिप्त पुलिस कर्मी को बर्खास्त कर उनपर मुकदमा दर्ज करे, इस मौके पर शोभा यादव,नदीम इक़बाल,अकबर कुरैशी,सरवर खान,साजिद उमर,तन्नू आलम,मेराज अंसारी,सुफियान कुरैशी,जहाँगीर कुरैशी,उज़ैर खान,एहतेसाम मल्लिक,नेसार भाई, सुहैल भाई, तथा सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे
यह ब्लॉग खोजें
शुक्रवार, 31 अगस्त 2018
ज़िंदगी मिलेगी दोबारा ने एक साल में 1500 शवों को घर पहुंचाया
रांची। झारखंड की राजधानी रांची में जिंदगी मिलेगी दोबारा फाउंडेशन की शुरुआत 5 नवंबर 2017 को हुए थी अपने 1 साल से भी कम समय में संस्था ने 1500 से भी अधिक शवों और मरीज़ों को घर तक पहुँचाने का काम कर चुका है। जिंदगी मिलेगी दोबारा फाउंडेशन का उद्देश्य गरीब और जरूरतमंद लोगों को फ्री में एंबुलेंस सेवा मुहैया करना है ताकि गरीब और जरूरतमंद शवो को सम्मान के साथ उसके घर तक पहुंचाने में सहायता दी जाए अपने 10 महीने के कार्यकाल में लगभग 1,500 सौ लोगो को फ्री एंबुलेंस सेवा दी। साथ ही साथ एम्बुलेंस में मुफ्त में बोतलबंद पानी,फोन तक की भी सुविधा दी जा रही है ताकि दुख के घड़ी में किसी तरह की परेसानी ना हो ...संस्था ने पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए फ्री एम्बुलेंस के साथ साथ मरीज के परिजनों को उसके साथ घर ले जाने के लिए एक पौधा भी दे रही है ताकि पर्यावरण हरा भरा रखा जा सके....
जिंदगी मिलेगी दोबारा फाउंडेशन का उद्देश्य गरीबों की सेवा करना है इस वजह से सुरुआत में 100 किलोमीटर की दूरी रखी गई थी लेकिन बहूत से ग़रीब मरीज़ जो झारखंड के बाहर से जो 100 किलोमीटर दूरी से भी आते थे और वे इतने ग़रीब थे की उतनी दूर की वजह से अपने मरीज़ों को नहीं ले जा सकते थे.. लेकिन संस्था ने अपने नियम को तोड़ कर 100 किलोमीटर दूरी से भी अधिक का सफ़र तय करके की सुरुआत की थी.. जिसमे मरीज़ों और शवों को कलकत्ता ,बिहार ,पटना ,पश्चिम सिंहभूम, पूर्वी सिंहा,दुमका,गोड्डा,बंगाल , देवघर जैसे शहरों के अलावे 500 किलोमीटर से भी ऊपर की दूरी तय करके उनहे उनके घर तक पहुचाँया ....जिंदगी मिलेगी फाउंडेशन ने तमाम कठिनाइयों के बावजूद अपनी सेवा मानवता के नाते इमानदारी से संस्था के द्वारा करते आई है और इसमे संस्था के सभी मेंबरों की बड़ी अहम भूमिका रही है सभी ने इस संस्था को चलाने में अपना पूरा सहयोग दिया है फिलहाल 4 एम्बुलेंस की सहायता सें रिम्स में रह कर फ्री एम्बुलेंस से ग़रीब मरीज़ों को सहायता के रूप में दी जा रही है|
अधिक जानकारी के लिए सम्पर्क करें *9709500007

दुर्घटनाओं को आमंत्रण देते विकास नगर की सड़क के गड्ढे
हाल रांची नगर निगम के वार्ड 51 का
विकास नगर रोड नंबर 2 में सड़क बदहाल
रांची / हटिया। नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 51 अंतर्गत विकास नगर रोड नंबर 2 (लटमा रोड- हेसाग-कचनार टोली संपर्क पथ ) की कच्ची सड़क बदहाल है। सड़क पर बड़े- बड़े गढ्ढे दुर्घटना को आमंत्रण दे रहे हैं। बरसात के मौसम में इस मार्ग पर जलजमाव से वाहनों का आवागमन भी बाधित हो रहा है। पैदल चलने वाले लोगों को भी परेशानी हो रही है। इस क्षेत्र के नागरिकों ने बताया कि सड़क के पक्कीकरण के लिए स्थानीय विधायक से अनुरोध किया गया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। वार्ड पार्षद ने इस संबंध मे मिली शिकायत पर गभीरता दिखाई और अपने स्तर से मार्ग पर बने गढ्ढों को मोरम-छाई(डस्ट ) से भरवाया। इस क्षेत्र के निवासियों के मुताबिक यह मार्ग हेसाग, कचनार टोली, लटमा रोड, सिंह मोड़ सहित कईअन्य गांवों को भी जोड़ता है। इस मार्ग से प्रतिदिन हजारों लोग गुजरते हैं। पक्की सड़क के अभाव में लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इस संबंध में स्थानीय नागरिकों ने पार्षद को अवगत कराते हुए जल्द सड़क निर्माण का अनुरोध किया है। स्थानीय निवासी वरिष्ठ अधिवक्ता व समाजसेवी आर.सी. सरकार ने बताया कि पक्की सड़क निर्माण के लिए कई बार सांसद और विधायक से अनुरोध किया गया, लेकिन इस दिशा में कोई सकारात्मक पहल नहीं की गई।
* क्या कहते हैं पार्षद :
इस संबंध में वार्ड पार्षद सविता लिंडा ने कहा कि पक्की सड़क निर्माण जल्द होगा। नगर निगम से इसका टेंडर हो गया है। फंड भी आवंटित हो गया है। बरसात के बाद सड़क बनाने का काम शुरू होगा। उन्होंने कहा कि यह सही है कि उक्त मार्ग पर पक्की सड़क नहीं होने से लोगों को दिक्कत हो रही है। फिलहाल जलजमाव रोकने के लिए उक्त मार्ग पर डस्ट बिछाकर समतलीकरण किया गया है।

गुरुवार, 30 अगस्त 2018
एक्टिविस्टों की गिरफ्तारी के खिलाफ जन प्रतिवाद मार्च
झारखंड के मशहूर शख़्शियतो द्वारा
देश-झारखंड के मशहूर मानवधिकार-सामाजिक-बौद्धिक एक्टिविस्टों की गिरफ्तारी-सत्ता संरक्षित ज़ुल्म के ख़िलाफ़ झारखंड के राजनैतिक दलों-सामाजिक संगठनों-आंदोलनकारी-बुद्दिजीवियों-पत्रकारों द्वारा
रांची विश्वविद्यालय गेट से परमवीर अल्बर्ट एक्का चौक तक नागरिक मार्च कर मानव श्रंखला में तब्दील हो गया.
नागरिक प्रतिवाद में नारों-कविता भरी तख्तियों थी,जिसमें "भेड़िया गुर्राता है
तुम मशाल जलाओ
उसमें और तुममें
यही बुनियादी फ़र्क़ है"
-सर्वेश्वर दयाल सक्सेना,
"जब एक डरा हुआ बादल
न्याय की आवाज का गला घोंटता है
तब खून नहीं बहता
आंसू नहीं बहते
बल्कि रोशनी बिजली में बदल जाती है
और बारिश की बूंदें तूफान बन जाती हैं।
जब एक मां अपने आंसू पोछती है
तब जेल की सलाखों से दूर
एक कवि का उठता स्वर
सुनाई देता है"- वरवर राव
"तेरा निजाम है सिल दे जुबान शायर की,
ये एहतियात जरूरी है इस बहर के लिए"
-दुष्यंत कुमार
"लोग कहते हैं कि ये बात नहीं कहने की.
तुमने कह दी है तो कहने की सजा लो यारों"
-दुष्यंत कुमार
"असहमति लोकतंत्र का सेफ़्टी वॉल्व है,यदि आप इन सेफ़्टी वॉल्व की इज़ाज़त नही देंगे,तो यह फट जाएगा"--सुप्रीमकोर्ट
"ज़ुल्मी जब-जब ज़ुल्म करेगा सत्ता के गलियारों से,चप्पा-चप्पा गूंज उठेगा इंक़लाब के नारों से"
देश-झारखंड के मशहूर सामाजिक-मानवाधिकार-बौद्धिक एक्टिविस्टों पर दमन लोकतंत्र के लिए घातक साबित होगा, असहमति लोकतंत्र का सुरक्षा कवच है, सामाजिक कार्यकर्ताओं पर दमन कर अभिव्यक्ति की आज़ादी पर हमला किया जा रहा है,केंद्र सरकार पूरी तरह से तानाशाही पर उतर आई है जो सत्ता का दुरुपयोग कर रही है,भीमा केरेगांव की घटना कोई षडयंत्रकारी घटना नही थी बल्कि केंद्र सरकार द्वारा लिए गये गलत फैसले के खिलाफ जनविरोध था,इसे प्रधानमंत्री के खिलाफ षडयंत्र के रुप मे देखना या जोड़ना गलत है.
प्रतिवाद कार्यक्रम में राष्ट्रीय अवर्डेड फिल्ममेकर मेघनाथ एव बीजू टोप्पो,देशव्यापी एक्टिविस्ट ज्यां द्रेज,अवर्डेड फिल्ममेकर श्रीप्रकाश,साहित्यकार महादेव टोप्पो,वरिष्ठ पत्रकार श्रीनिवास,वरिष्ठ पत्रकार साहित्यकार विनोद कुमार,प्रोफेसर यूनियन के अध्यक्ष डॉ बब्बन चौबे,आदिवासी बुद्दिजीवी के अध्यक्ष प्रेमचंद मुर्मू,विस्थापन विरोधी आंदोलनकारी दयामनी बारला, झारखंड आंदोलनकारी बशीर अहमद,पूर्व डिप्टी मेयर रांची कांग्रेस नेता अजयनाथ शाहदेव,आदिवासी मूलवासी के आज़म अहमद,AIPF के नदीम खान,मजदूर नेता शुवेन्दु सेन,जगरनाथ उरांव,यूएमएफ़ के अफ़ज़ल अनीश,साईंस फोरम के समीर दास,लोकतंत्र बचाओ मंच के वरुण कुमार,भारत भूषण,मानवधिकार कार्यकर्ता अलोका कुजूर,जेरोम जोराल्ड कुजूर,फादर महेंद्र,सुनील मिंज,अजय कुंडुला,सेराज दत्ता,अंकित अग्रवाल,आकाश रंजन,सुशीला टोप्पो,दीपा मिंज,नरेश मुर्मू,राकेश रौशन, स्टीफन लकड़ा,रूपेश साहू,भाकपा माले के भुनेश्वर केवट,अमरजीतसिंह, सुनील जायसवाल, एतवारी साव,इबरार अहमद,मो तस्लीम,सुनीता,एलिसा, सिलेस्टिना, पूरन दास,राजेन्द्र पासवान,अमित पांडेय,सीपीआई के अधिवक्ता सचिदानंद मिश्रा,एसयूसीआई के मंटू पासवानअमर महतो,श्यामल मांझी,तुलसी,बिनोद लोहरा,मासस के सुशांतो मुखर्जी,आम आदमी पार्टी के राजेश कुमार,यास्मीन लाल,दानिश शेख़,अनिर्बान सरकार,मनोज बेदिया,सहजाद आलम,जाबिर हुसैन जेवीएम के अकबर कुरैशी,साजिद उमर,मो इरफ़ान,अल्तमस,रेहान समेत अन्य में मो सहजाद,मो अफ़ज़ल,छोटू,राजन,बिटटू, तासिफ,सैफ,मो साद,मो इमाम,शाहिद,हीरा,जमील,कैलाश,मनोज,गुड्डू,आदि उपस्थित थे..
निपु सिंह ने अपने जन्मदिन पर लगाया पौधा
रांची। जिले की प्रसिद्ध समाजसेवी एवं नशा मुक्त और भ्रष्टाचार मुक्त के आंदोलन कर्ता निपु सिंह ने तीस अगस्त को अपने जन्मदिन के अवसर पर पौधा रोपण किया इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पौधा लगाना बड़ी बात नहीं है बल्कि पौधा का देखभाल करके उस पौधा को बड़ा करना बड़ी बात है श्री सिंह ने कहा कि पौधा हर कोई लगाता है लेकिन देख रेख नहीं करने के कारण पौधा नष्ट हो जाता है उन्होंने कहा कि पौधा और जल अनमोल रत्न है आज उसके अस्तित्व पर संकट मंडरा रहा है यही स्थिति रही तो आने वाले समय में लोग पानी के लिए लड़ेंगे और शुद्ध हवा के लिए तरसेंगे अभी से ही सभी लोगों को पौधा और जल बचाने के लिए आगे आना चाहिए श्री सिंह ने कहा कि जीवन और प्रकृति के बीच घनिष्ठ संबंध है गंगा भारतीय सभ्यता और संस्कृति की पहचान है अब वह गंदगी धोने वाली नाली के समान हो गई है ऐसे ही रहा तो एक दिन गंगा का अस्तित्व ही खत्म हो जाएगा उन्होंने कहा कि आने वाले पीढ़ी के लिए पौधा और पानी बचाना बहुत ही जरूरी है और इस दोनों को प्रतिदिन देख रेख करना भी जरूरी है नहीं तो आने वाले दिन में ऑक्सीजन और पानी के लिए तरसेंगे लोग श्री सिंह ने जोर देकर कहा कि विनाश का कारण दिखावटी सामान आज हमारे देश में हो गया है और प्रकृति के बिना हमारे जीवन की कल्पना करना ही बेमानी होगा महिला हो या पुरुष हर व्यक्ति को यह ठान लेना चाहिए कि अपने जीवन में मात्र दो पौधे लगाएंगे और उसका निर्वाहक पूर्वक देख रेख करेंगे तभी अपना और अपने आने वाले पीढ़ी के जिंदगी का खुशहाल करेंगे
गरीबों को उनका हक देना होगाः इंदरजीत सिंह
रांची। हटिया रेलवे डीआरएम आफिस का सामने रेलवे ठेका सफाई कर्मचारी संध एवम NSUI के उपाध्यक्ष इंदरजीत सिंह के नेतृत्व में एक दिवसीय धरना दिया गया। ज्ञात हो कि रेलवे के 400 कर्मचारियों के साथ अन्याय किया जा रहा। विदित हो कि रेलवे सफाई का टेंडर कुछ दिन पहले हुवा जो कि एक बाहर की कंपनी MS सपोर्ट सर्विस प्राइवेट लिमिटेड और पैंथर लिमिटेड को रेलवे ने काम दिया उनलोगों ने यहां की कोई निजी कंपनी को पेटी म् कॉन्ट्रैक्ट दे दिया।इंदरजीत सिंह ने कहा कि उनलोगों ने पुराने जो 10 साल से काम कर रहे कर्मचारियों को काम से बिना कोई नोटिस के निकाल दिया। 3 महीने का बकाया पैसा भी नही दिया। सरकार के तरफ से जो 13000 रुपया आवंटित है उसे भी काट कर किसी को 5000 तो 9000 दिया जा रहा। अपनी मांगों को लेकर सभी लोग एक दिन पहले डीआरएम पास गए, लेकिन वहां drm ने कहा कि हमने कॉन्ट्रैक्ट दे दिया है अब ठेकेदार समझे जो करना है। और रात में जीआरपी के द्वारा बल पूर्वक लाठी भी चलाया और कुछ लोगो को जीआरपी थाना के बंद कर दिया। निजी ठेकेदारों के द्वारा गरीब कर्मचारियों को जानवरों की तरह व्यवहार किया जाता। न पेमेंट देते न छुट्टी। सब पैसे का खेल हो रहा। गरीब को कुचला जा रहा। न किसी को मेडिकल, न पफ का भत्ता दिया जाता। सरकार और ठेकेदारों की मिली भगत से गरीब बेबस कर्मचारियों का शोषण किया जा रहा।इन्द्रजित सिंह ने बताया कि अभी नए टेंडर म् ठेकेदारों ने बाहरी लोग एवं नाबालिक लड़को को काम पे रखा जो कि सारा सर अन्याय और गलत है। रेल प्रशाशन हाय हाय, गरीबो क् हक़ देना होगा, हमारी मांगे पूरी करो के नारों के साथ आज एक दिवसीय धरने पे बैठे है। और ये धरना और कार्यक्रम प्रतिदिन चलता रहेगा जब तक मांगे पूरी नही होती। जब तक गरीबो को उनका हक नही मिलता आंदोलन जारी रहेगा। धरने में मुख्य रूप से सलीम खान, जगदीश साहू, NSUI प्रदेश उपाध्यक्ष इंदरजीत सिंह, अनिका देवी, रोशन टोप्पो,स्टीफन लुइस, कलावती देवी, पप्पू डोंगरे, पुष्पा, निशा, रूबी, ललिता, बेरोनिका, रानी आदि सैंकड़ो की संख्या में मजदूर लोग मौजूद थे।
अटल जी की स्मृति में महिला मैत्री फुटबाल मैच
रांची। सामाजिक संस्था शारदा फॉउन्डेशन की ओर से खेल दिवस के शुभ अवसर पर एकदिवसीय स्व अटल बिहारी वाजपेयी मेमोरियल महिला मैत्री फुटबॉल मैच का आयोजन टुंगरी टोली जतरा मैदान हरमू में आयोजित किया गया। मैच बिरसा विकास क्लब टुंगरी टोली एवं सोनू फुटबॉल क्लब के बीच हुआ। इस एक दिवसीय मैत्री मैच में पहले 50 मिनट तक किसी टीम की ओर से कोई गोल नहीं हुआ । इस के बाद ताइ ब्रेकर में बिरसा विकास क्लब ने सोनू फुटबॉल क्लब को 05-03गोल से हराया।आज के मैच में बेस्ट प्लयेर का खिताब अलिसा टोप्पो को दिया गया।इस अवसर पर बिरसा विकास क्लब विजेता रही।सभी खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि समाजसेवी राजीव रंजन ,आशुतोष द्विवेदी,वार्ड पार्षद अरुण झा ने ट्रॉफी ओर मेडल देकर संम्मानित किया। इस अवसर पर खेल प्रशिक्षक गोविंद झा ,संतोषी,गुड़िया,अनिशा, सोनी समेत अन्य खिलाड़ी गन ओर खेलप्रेमी उपस्थित थे।ये जानकारी गोविन्द झा ने दी।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ (Atom)
स्वर्ण जयंती वर्ष का झारखंड : समृद्ध धरती, बदहाल झारखंडी
झारखंड स्थापना दिवस पर विशेष स्वप्न और सच्चाई के बीच विस्थापन, पलायन, लूट और भ्रष्टाचार की लाइलाज बीमारी काशीनाथ केवट 15 नवम्बर 2000 -वी...
-
गरीबों के मसीहा संत शिरोमणि श्री श्री 108 स्वामी सदानंद जी महाराज के द्वारा संचालित रांची की सुप्रसिद्ध समाज...
-
मनोहरपुर। पुलिस और पब्लिक के बीच बेहतर समन्वय कायम करना समय की मांग है। लेकिन कम ही अधिकारी यह समायोजन कर पाते हैं। लेकिन सजग और कर्तव्य...
-
नई दिल्ली। राष्ट्रीय किसान महासंघ की कोर कमेटी की मीटिंग आज पलवल में हुई। इस बैठक में 1 से 10 जून के गाँव बन्द आंदोलन की समीक्षा की गई ...
-
रांची। उपायुक्त,रांची श्री राय महिमापत रे की अध्यक्षता में समाहरणालय,ब्लाॅक-ए के कमरा संख्या-207 में समेकित जनजाति विकास ...
-
डायरी के पन्ने दिनांक : 12.10.1998 .................................................. वह लावारिश लाश पड़ी थी उधर मुह खोले, टांग पसारे,...