यह ब्लॉग खोजें

मंगलवार, 4 सितंबर 2018

सभी समुदायों के बीच लोकप्रिय थे गामा सिंह : सुबोधकांत सहाय




रांची । पूर्व केंद्रीय मंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुबोधकांत सहाय ने भाजपा नेता गामा सिंह के असामयिक निधन पर शोक व्यक्त किया है। श्री सहाय  मंगलवार को स्व. गामा सिंह के आवास पर जाकर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया। शोक संवेदना व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि स्व. गामा सिंह भले ही एक राजनीतिक दल से जुड़े थे, लेकिन उनकी पहचान एक समाजसेवी की रही। सामाजिक मुद्दों पर दलगत राजनीति से उठकर सभी समुदायों और सभी दलों के साथ मिलकर काम करना उनकी विशेषता थी। उनके अकस्मात निधन से सामाजिक क्षति हुई है। श्री सहाय ने उनके आवास पर जाकर शोक संतप्त परिजनों से मिलकर ढाढस बंधाया। ईश्वर से दिवंगत की आत्मा की शांति के लिए कामना की।

अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग खिलाड़ी को सम्मानित किया

रांची। सामाजिक संस्था शारदा फॉउन्डेशन ने कांके रोड स्थित डी ए वी गांधीनगर स्कूल में अंतराष्ट्रीय दिव्यांग खिलाड़ी सह भारतीय डिसेबल्ड टीम के कप्तान मुकेश कंचन को  स्कूल के प्राचार्य एस के सिन्हा ,समाजसेवी राजीव रंजन,आशुतोष द्विवेदी ने संयुक्त रूप से सॉल ओर बुके देकर संम्मानित किया । अभी हाल में ही भारत ओर श्रीलंका के बीच कोलंबो में दिनांक 23 08 2018 से लेकर 25 08 2018 तक ओयोजित दिव्यांगजन क्रिकेट मैच खेला गया था जिसमें भारत ने श्रीलंका को 21 रनों से हराकर जीत हासिल की थी।इस अवसर पर झारखंड के यह एकमात्र खिलाड़ी है जो इस टीम के सदस्य मुकेश कंचन ने भारतीय टीम को प्रतिनिधित्व कर बहेतर प्रदर्शन किया ओर इस सीरीज को अपने नाम किया।भारत पहले भी सारे अंतराष्ट्रीय टूर्नामेंट जीत चुकी है।मुकेश कंचन की कप्तानी में अभी फरवरी में नेपाल की टीम को 30 रनों से हराया था। यतीम एशियन चैंपियन भी रह चुकी मुकेश कंचन तीन मैचों की श्रृंखला में भारत ने 02 मैच अपने नाम किया।2002 से द्विव्यंगजंन क्रिकेट खेल रहे हैं ओर सारे नेशनल खेलने के बाद 2013 में पहली बार भारतीय दिव्यंगजंन क्रिकेट टीम में शामिल होते रहे मुकेश अभी तक सारे राष्ट्रीय एवं अंतरास्ट्रीय मैच में बांग्लादेश,नेपाल,पाकिस्तान,मलेशिया,सिंगापुर,थाईलैंड में खेलकर अपना नाम ओर झारखंड का नाम पूरे दुनिया में रोशन किया है।इस अवसर पर मुकेश ने कहा की आत्मविश्वास से बड़ा  इंसान का कोई दोस्त नही है।अगर हम अपने अंदर सही तरीके से आत्मविश्वास रखें तो दुनिया की कोई भी चीज़ हाशिल कर सकते है। इस अवसर पर खेल प्रशिक्षक गोविन्द झा,कृष्णा प्रशाद,अजय झा,संजय पुजारी,नीलकमल झा ,समेत अन्य शिक्षक एवं छात्र छात्रएं उपस्थित थे ।ये जानकारी खेल प्रशिक्षेक गोविन्द झा ने दी।

आजादी के 69 साल बाद चौथा में बिजली आयी : सुधांशु सुमन



पूर्वी सिमरिया के सैकड़ों  गांव में दुर्गा पूजा के पहले बिजली आएगी 


सिमरिया। रे ग्राम सेवा फाउंडेशन पिछले तीन वर्षों से चतरा के जमी पे अनवरत बुनियादी सुविधाओं पे काम कर रही है जिनमे सड़क,बिजली,पानी,स्वास्थ्य,शिक्षा प्रमुख आता है। एनटीपीसी जैसे बड़े ऊंचा संस्थान आम्रपाली मगध जैसे कोल परियोजना आने के बाबजूद यहां मूलभूत आवश्यकताओं का घोर अभाव रहा है उक्त बातें प्रसिद्ध समाजसेवी सुधांशु सुमन ने एदला पंचायत के चौथा गांव के सैकड़ो ग्रामीण के बीच कही।
चौथा गांव में 69 वर्ष में बिजली आने की खुशी में श्री सुमन ने ग्रामीणों से कहा कि जनता हमारी शक्ति है जिसका संचार ऊर्जा के रूप में  हमारी कार्मा होती है । तीन महीनों के अथक प्रयास के बाद बिजली चौथा गांव में पहुची श्री सुमन ने कहा कि पूर्वी सिमरिया के चौथा गांव में बिजली आना चतरा के लिये सुभ संकेत है और इस प्रकार पूर्वी सिमरिया के चौपे,इचाक,पिरि और हुरणाली पंचायत के दर्जनों गांवो में बिजली सितम्बर माह के अंत एवं अक्टूबर दुर्गा पूजा तक आना सुनिश्चित हुआ है।
चौथा गांव के निवासी अल्पसंख्यक,हरिजन समुदाय के लोगो ने भारी बारिश में भी समाजसेवी सुधांशु सुमन को फूल माला पहनाकर भव्य स्वागत किया । साथ-साथ सभी समाजसेवी सुधांशु सुमन के साथ सभी ग्रामीण तिरंगा सम्मान यात्रा निकाले और जय जवान, जय किसान के नारों से गूँजयवान हुआ गांव ऐसा प्रतीत हो रहा था कि दीवाली का त्योहार है सभी लोग आपस मे मिठाइयां बाट रहे थे स्वागत के मौके मुजाहिर हसन,गुलाम हसन,मुस्तफा अंसारी,मो एहसान समेत सैकड़ों ग्रामीणों ने कहा की चौथा को बिजलीमय करने में समाजसेवी सुधांशु सुमन की एक बड़ी योगदान रहा जिन्होंने जनता के सामने बिजली अधीक्षन अभियंता एवं महाप्रबंधक को जनता के आवाज और भावना बनकर गांधीवादी तरीके के काम करवाया और 69 वर्ष के बाद चौथा में बिजली आयी। मो मुतिम ने कहा कि सुधांशु सुमन चतरा के विकास कर रहे है जिनके माध्यम से चतरा के बुनियादी आवश्यक्ताओ की पूर्ति होगी।
इस कार्यक्रम में मीडिया प्रभारी अमन अग्रवाल,मो० हसिम,मो० शमिम,मो० वसिर,मो० याकूब,मो० वसीम,मो० क़ुर्बान,मो० नसीम,मो० ख़ुर्शीद,मो०अमजद,दसरथ यादव,ग़ुलाम मुस्तफ़ा,अनिशुर रहमान,इदरिश मियाँ,मो० अफ़ज़ल, शमिम अंसारी,शेरू निशा,पवन आनन्द,बाबूलाल गंझु समेत सैकड़ों ग्रामीण शामिल थे।

रविवार, 2 सितंबर 2018

नीति निर्माताओं के लिए आचार संहिता बनाएं राजनीतिक दलः उपराष्ट्रपति

संसाधन आवंटन में किसानों को प्राथमिकता देने की अपील
वेंकैया जी ने की थी प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना की शुरुआतः मोदी
राज्यसभा के सर्वश्रेष्ठ संचालकः देवगौड़ा
विशाल राजनीतिक और प्रशासनिक अनुभव
एक प्रेरक व्यक्तित्वः सुमित्रा महाजन

ऩई दिल्ली। उपराष्ट्रपति एवं राज्य सभा अध्यक्ष एम वेंकैया नायडु ने आज सभी राजनीतिक दलों से नीति निर्माताओं के लिए सदन के भीतर एवं सदन के बाहर एक आचार संहिता का निर्माण करने को कहा जिससे कि संसदीय संस्थानों के प्रति लोगों के विश्वास को बहाल किया जा सके और व्यवस्थापिका का सुचारु कामकाज हो सके। उन्होंने राजनीतिक दलों से राष्ट्रीय महत्व के मुद्वों पर राजनीतिक विचारधाराओं से आगे बढ़ कर एक साथ आने की भी अपील की।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा आज यहां उपराष्ट्रपति पद पर एक वर्ष पूरे होने के अवसर पर पुस्तक-मूविंग ऑन, मूविंग फॉरवर्ड-एक ईयर इन ऑफिस‘ का विमोचन करने के बाद एम वेंकैया नायडु ने देश में विधायकों की कार्यप्रणाली के बारे में चिंता जताई। श्री एम वेंकैया नायडु ने पुस्तक को वर्ष भर के दौरान उनके मिशन एवं इसके परिणामों को लेकर लोगों के प्रति इसे एक रिपोर्ट बताया क्योंकि वह पिछले वर्ष 11 अगस्त को उपराष्ट्रपति पद पर आसीन हुए थे।
इस पर जोर देते हुए कि कृषि देश की मूलभूत संस्कृति है, एम वेंकैया नायडु ने संसाधन आवंटन में किसानों को प्राथमिकता देने की अपील की जिससे कि उन्हें लाभदायक कृषि एवं एक मजबूत खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने श्री नायडु की एक ऐसे व्यक्ति के रूप में व्याख्या की जो ‘ आम आदमियों के जीवन में सुधार लाने के लक्ष्य के साथ समग्र विजन द्वारा प्रेरित‘ है। प्रधानमंत्री ने स्मरण किया, जब पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी श्री एम वेंकैया नायडु को अपने मंत्रिमंडल में शामिल करना चाहते थे, तब श्री नायडु ने ग्रामीण विकास मंत्रालय का पोर्टफोलियो दिए जाने का आग्रह किया था। श्री मोदी ने नोट किया कि श्री नायडु द्वारा आरंभ प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) ग्रामीण सड़कों के महत्व को देखते हुए सांसदों के बीच बेहद लोकप्रिय हुआ था।
श्री नायडु के 50 वर्ष के सार्वजनिक जीवन को उल्लेखित करते हुए, प्रधानमंत्री ने कहा कि श्री नायडु ने उन्हें दी गई किसी भी जिम्मेदारी का निर्वहन करने के लिए अनुशासन, प्रतिबद्धता और भावना के उच्च मानकों को स्थापित किया है और यही श्री नायडु की सफलता का राज है।
श्री मोदी ने यह भी कहा कि जहां कई लोग श्री नायडु की उनकी ऊर्जा एवं जीवंतता के लिए सराहना करते हैं, वहीं वह खुद यह देख कर आश्चर्यचकित थे कि किस प्रकार श्री नायडु राज्य सभा का संचालन करने के दौरान खुद पर नियंत्रण रखते हैं। श्री नायडु की समयबद्धता और अनुशासन का उल्लेख करते हुए श्री मोदी ने कहा कि जब कभी उन्हें श्री नायडु के साथ यात्रा करनी होती थी तो वह सावधान हो जाया करते थे। प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि श्री नायडु ने लंबे सार्वजनिक जीवन के दौरान काफी सीखा और दूसरों को भी सिखाया।
पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवगौड़ा ने इस अवसर पर कहा कि श्री नायडु सदन के सभी वर्गों के हितों की सुरक्षा करते हुए राज्य सभा के संचालन में सर्वश्रेष्ठ तरीके से काम कर रहे हैं।
अन्य पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह ने इस अवसर पर कहा कि, ‘ श्री नायडु के पास विशाल राजनीतिक एवं प्रशासनिक अनुभव है और उनके कार्यकाल के एक वर्ष पूरे होने पर यह भली भांति प्रदर्शित हुआ है।‘
लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने कहा कि श्री नायडु के कार्यकाल के प्रथम वर्ष पर पुस्तक एक वृतांत है कि किस प्रकार साधारण वर्ग का कोई व्यक्ति इतनी ऊंचाइयों तक पहुंच सकता है और प्रभावी नेतृत्व दे सकता है।
वित मंत्री अरुण जेटली ने श्री नायडु के साथ अपने 45 वर्ष पुराने संबंध का स्मरण करते हुए कहा कि, ‘ श्री नायडु के साथ सबसे विशिष्ट बात यह है कि वह बिना एक दिन का भी विश्राम किए साल के 365 दिन 24 घंटे कार्य करने वाले व्यक्ति हैं और किसानों के प्रति बहुत अधिक प्रतिबद्ध हैं।‘
राज्य सभा में कांग्रेस के उप नेता श्री आनंद शर्मा भी पुस्तक के विमोचन के अवसर पर मंच पर उपस्थित थे। इस अवसर पर अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।           




लधु फिल्म एटीएम की स्क्रीनिंग

रांची। एमबी प्रोडक्सन्स के बैनर तले लघु हिन्दी फीचर फिल्म AIM की स्क्रीनिंग की गयी। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में संजय रंजन सिंह (यातायात पुलिस अधीक्षक, रांची) ने सामूहिक रूप से पोस्टर लॉन्च कर किया। उन्होंने फिल्म के स्क्रीनिंग के उपरांत एम फिल्म के कलाकारों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा- इस तरह के फिल्म से नवयुवकों को शिक्षा मिलेगी। जो विद्यार्थी या युवा अपने लक्ष्य से भटक जाते हैं। उन्हें सही मार्गदर्शन मिलेगा।
रातु रोड के गैलेक्सिया मॉल के मां भवानी फर्निचर में हुए लघु फिल्म की स्क्रिनिंग के दौरान पटकथा लेखक और निर्देशक अवनिश भारद्वाज ने AIM के निर्माण के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि चार माह की कड़ी मेहनत का नतीजा इस लघु फिल्म के माध्यम से प्रदर्शित हो रही है। जिसपर सभी युवाओं को अमल करने की जरूरत है।
AIM में मुख्य रूप से ग्रामीण परिवेश से पढ़ाई करने के लिए विद्यार्थी महानगर में उच्च शिक्षा के लिए आते हैं। वे युवा गलत संगति में अपने लक्ष्य को भूल जाते हैं। लेकिन सही समय पर निर्णय लेने से लक्ष्य की प्राप्ति हो सकती। इस लघु फिल्म में इसी दृश्य को दर्शाया गया है। जो कि मुख्य रूप से विद्यार्थियों पर आधारित है।
लघु हिन्दी फीचर फिल्म AIM के स्क्रीनिंग के दौरान मुख्य रूप से भोजपुरी युवा विकास मंच के अध्यक्ष आशुतोष द्विवेदी, समाजसेवी राजीव रंजन, अभाविप के अटल पांडेय, रजनीश भारद्वाज, संजय कुमार, अनिल सिकदर, राकेश साहु, रोहित मिश्रा, मधुसूदन कुमार मौजूद रहे।
लघु फिल्म AIM के मुख्य किरदार –
1.पटकथा लेखन एवं निर्देशन – अवनीश भारद्वाज।
2. स्टार कास्ट – दीपक चौधरी, एस. मृदुला, अवनिश भारद्वाज, रोहित पांडेय, प्राची मिश्रा, दीप शिखा।
3. कॉस्ट्युम और मेक-अप – हिमांशु कुमार।
4. सिनेमाटोग्राफर – सूरज भाई पटेल और बलराम कुमार।
5. ध्वनि अंकन – रोहित पांडेय।
6. जनसंपर्क अधिकारी (PRO) – प्रणय प्रबोध पाठक।

राधाकृष्ण मंदिर का हुआ शिलान्यास

 लिया गया संकल्प,सभी के सहयोग से भव्यरूप में होगा निर्माण
 सुबोधकांत सहाय,आशा लकड़ा, संजय सेठ,कैलाश यादव हुए शामिल

रांची। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत श्रीकृष्ण विकास परिषद के तत्वावधान में धुर्वा बस स्टैंड स्थित नर्सरी में उपस्थित अथितियों द्वारा राधाकृष्ण मन्दिर का भूमि पूजन कर शिलान्यास किया गया।
कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे श्रीकृष्ण विकास परिषद के मुख्य संरक्षक सह प्रदेश राजद महासचिव कैलाश यादव ने बताया कि आज जन्माष्टमी त्योहार के सुअवसर पर राधाकृष्ण मन्दिर का शिलान्यास कार्यक्रम पूरे विधि विधान से किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से रांची महापौर आशा लकड़ा, खादी ग्रामोद्योग झारखण्ड के अध्यक्ष संजय सेठ,पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय,पूर्व राजद अध्यक्ष गौतम सागर राणा, महावीर मण्डल अध्यक्ष जयसिंह यादव,जेवीएम नेता राजीव रंजन मिश्रा,भाजपा नेता रमेश पुष्कर, वार्ड-39 पार्षद,वेद सिंह,वार्ड-40 पार्षद सुचित्रा रानी,वार्ड-37 पार्षद पप्पू सिंह,संयुक्त रूप से किया।
इस अवसर पर समाजसेवी बबन यादव, गौरीशंकर यादव,सरजू प्रसाद, कांग्रेस नेता शैलेन्द्र सिंह, पूर्व पार्षद नीतू देवी,अमित नन्दन, सुरेश राय,रामकुमार यादव, चन्द्रिका यादव,नीरज यादव, जितेन्द्र सिंह, सूर्यदेव तिवारी, रणविजय सिंह,लखन गोप, कृष्णा गोप,योगेंद शर्मा,सुनील यादव,ओमप्रकाश यादव, लालबाबू सिंह,मैनेजर राय,सहित कई सम्मानित लोगो के अलावा हजारों लोग उपस्थित थे।
उपस्थित अतिथियों ने संकल्प लिया कि राधाकृष्ण मन्दिर का निर्माण नई तकनीक से पूरे भव्यता के साथ किया जाएगा।

नारायण रेकी सत्संग की संस्थापिका ने श्री श्याम मंदिर में लगाई हाजरी



रांची। मुम्बई से आई नारायण रेकी सत्संग परिवार की संस्थापिका श्रीमती राजेश्वरी मोदी ने कल रांची  हरमू रोड स्थित श्री श्याम मंदिर में संध्या 5 बजे बाबा के दरबार मे हाजरी लगाई एवं श्री श्याम प्रभु को पुष्पाहार(गजरा)अर्पित किया। राजेश्वरी देवी को उनके शिष्य राज दीदी के रूप में सम्बोधन करते है।राज जी को नारी रत्न से भी पूर्व में सम्मानित किया जा चुका है।
राज दीदी का राँची आगमन  रेकी सेवा कार्य हेतु हुआ था।
रविवार 2 सितम्बर को करमटोली स्थित सेलीब्रेसन हाल में राज दीदी ने लगभग 1000 श्रोताओं को बताया कि वे कैसे अपने भाग्य का निर्माण कर सकते है।

हरमू रोड श्री श्याम मंदिर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव आज

 सितम्बर सोमवार को हरमू रोड स्थित श्री श्याम मित्र मण्डल द्धारा निर्मित श्री श्याम मंदिर में बडे ही धूम-धाम से मनाया जाएगा।
रात्रि 9 बजे से संर्कीतन का आयोजन किया जाएगा एवं रात्रि 12 बजे श्री कृष्ण कन्हैया के जन्मों उपरान्त आरती के साथ समापन होगा।
आनंद शर्मा ने नगर के सभी श्रद्धालु धर्मप्रेमीजनों को श्री कृष्ण जन्मोंत्सव में सम्मलित होने का आग्रह किया।


स्वर्ण जयंती वर्ष का झारखंड : समृद्ध धरती, बदहाल झारखंडी

  झारखंड स्थापना दिवस पर विशेष स्वप्न और सच्चाई के बीच विस्थापन, पलायन, लूट और भ्रष्टाचार की लाइलाज बीमारी  काशीनाथ केवट  15 नवम्बर 2000 -वी...