यह ब्लॉग खोजें

मंगलवार, 18 सितंबर 2018

कर्बला हमें सच्चाई की राह पर चलने की प्रेरणा देती है: तहजिबुल हसन


रांची। मस्जिद जाफरिया में मजलिस जिक्र हुसैन को सम्बोधित करते हुवे हाजी मौलाना सैयद तहजिबुल हसन रिज़वी ने कहा कि मैंने कई देशों का भर्मण किया है लेकिन जैसा हज़रत इमाम हुसैन(अ.स.)का ग़म हमारे मुल्क हिन्दुतान में मनाया जाता है वैसा और कही नही यही वजह है कि हज़रत इमाम हुसैन(अ.स.)हिंदुस्तान आने की ख्वाहिश रखते थे हमारे मुल्क में सभी धर्मों के लोग मिलजुल एक साथ रहते है और हज़रत इमाम हुसैन(अ.स.) में अपनी श्रद्धा रखते है कियोकीं हमारे दिलों में हज़रत इमाम हुसैन(अ.स)बस्ते है। मौलाना ने कहा कि इंसानियत से बड़ा कोई धर्म नही होता और कोई भी धर्म कभी गलत रास्ते पर चलने का संदेश नही देता बस हमे सही मार्ग को समझने की ज़रूरत है और यही पैग़ाम हमे कर्बला से मिला है यही वजह है के हज़रत इमाम हुसैन(अ.स.)दुनिया के अकेले ऐसे युगपुरुष है जिसे पूरी दुनिया के लोग चाहते है। मजलिस में सेंकडो लोग मौजूद थे।
आज निकलेगा मातमी जुलूस
मस्जिद जाफरिया में मजलिस के बाद मातमी जुलूस निकलेगा। यह जुलूस विक्रांत चौक होते हुवे काली मंदिर, अंजुमन प्लाजा होते हुवे डॉ फातुल्लाह मस्जिद लेन, कर्बला चौक हुते हुवे कर्बला पहुंच कर सम्पन्न होगी।

मोहर्रम जुलूस के मार्ग का जायजा

मोहर्रम की 7 तारीख को विभिन्न अखाड़ों, इमामबाड़ों में मोहर्रम जुलूस के मार्ग का सेंट्रल मोहर्रम कमेटी के पदाधिकारियों ने जायजा लिया। सेंट्रल मोहर्रम कमेटी के महासचिव अकील उर रहमान, अध्यक्ष गुल मोहम्मद गद्दी,उपाध्यक्ष आफताब आलम, अशरफ खान चुन्नू, नईम इकबाल, उपसचिव आदिल रशीद, अब्दुल वाहिद, मोहम्मद शफीक ने छेत्र का दौरा किया। क्षत्रिय खलीफा से मुलाकात कर जुलूस मार्ग में आने वाली परेशानियों से संबंधित जानकारी ली। कमेटी ने नगर निगम,  पेयजल एवं विद्युत विभाग से अनुरोध किया कि जुलूस मार्ग एवं कर्बला इमाम बाडो में सघन सफाई अभियान चलाया जाए। क्षेत्र में गंदगी होने से अखाड़ा धारियों और जुलूस निकालने में परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कमेटी में पानी, बिजली, साफ सफाई की मांग की।

रस्म पगड़ी एवं सम्मान समारोह

रांची: इमाम बख्श अखाड़ा रांची के तत्वावधान में 19 सितंबर दिन बुधवार को कैफे मुगल मेन रोड रांची में रस्म पगड़ी एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है। यह सम्मान समारोह रात्रि 9:00 बजे से आयोजित किया जाएगा। इस मौके पर सभी अखाड़ो के खलीफा, सेंट्रल मोहर्रम कमेटी रांची, श्री दुर्गा पूजा समिति, महावीर मंडल रांची, चैती दुर्गा पूजा समिति रांची के अलाव रांची जिला के प्रशासनिक अधिकारियों को सम्मानित किया जाएगा। यह जानकारी सेंट्रल मुहर्रम कमेटी के महासचिव अकील उर रहमान ने दी है।

लातेहार के 115 पंचायत में तिरंगा के माध्यम से स्वास्थ्य सेवा दी जाएगीः सुधांशु सुमन


बालूमाथ। रे ग्राम सेवा फाउंडेशन तिरंगा सम्मान यात्रा पिछले दो वर्षों से चतरा और लातेहार के जमी पे हेल्दी इंडिया(स्वास्थ्य गांव),एडुकेट इंडिया (शिक्षित भारत),ग्रीन इंडिया(हरित भारत),क्लीन इंडिया(स्वच्छ भारत) और विलेज एक्शन प्लान जैसे सामाजिक सरोकार को लातेहार के 774 गांव में जाना तय हुआ है। उक्त बातें तिरंगा सम्मान यात्रा के सूत्रधार व प्रसिद्ध समाजसेवी सुधांशु सुमन ने मीडियाकर्मियों को बताया की लातेहार के 115 पंचायत के मुख्यालय में हर गांव को स्वास्थ्य से जोड़ने के लिये निःशुल्क मेडिकल कैम्प लगाया जा रहा है।इसी क्रम में आज बालूमाथ प्रखंड के सेरेगढा पंचायत और गनेशपुर पंचायत के पच्चीस गांव के लोगो को चिकित्सा मुहैया कराया गया जिनमे प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ नवाज खान जनरल फिजिसियन,डॉ अशोक कुमार,डॉ नसीम सिद्दकी कम्पोण्डर में मंजर हसन एवं अश्रिता कुजूर ने प्रमुख रूप से भाग लिया। मेडिकल कैम्प में दोनों पंचायत से लगभग पाँच सौ ग्रामीण महिला,पुरूष एवं बच्चे मुफ्त में इलाज कराया।
 डॉ नवाज खान ने कहा कि लातेहार के बालूमाथ क्षेत्र के लोगो किसान,मजदूर व ग्रामीण को भोजन में कैल्शियम,प्रोटीन,आयरन के कमी होने के कारण अधिकतर एनिमिक पाए गए और इसी के बजह से लोग बीमार पड़ते हैं। डॉ खान ने कहा कि बरसात में सभी आमजनो को पानी उबालकर पीने के साथ साथ ताजा सुद्ध भोजन करने को सलाह दिए।
डॉ नसीम सिद्दकी ने कहा कि हजारीबाग,चतरा,लातेहार में मैने निःशुल्क मेडिकल कैम्प लागये जिसमे विशेषकर महिला एनिमिक पायी गयी साथ साथ खाना में गुणवत्ता के कारण कैल्शियम,आयरन,मैग्नेशियम के कमी के कारण लोग उदर से हड्डी के दर्द,सर दर्द,लिकोरिया के रूप में रोगी पाये गए।
पारष नर्सिंग होम पिछले 1 वर्षों से तिरंगा यात्रा के माध्यम से लागये जा रहे निःशुल्क मेडिकल कैम्प में लगातार सेवा दे रहा है ।
मेडिकल कैंप के आरम्भ होने से पहले राष्टगान हुआ साथ साथ तिरंगा कमिटी में प्रमुख रूप से सुधु भगत,राजेन्द्र भगत,लक्ष्मण यादव,ईश्वर साव समेत सैकड़ों लोगो ने निःशुल्क  स्वास्थ्य सेवा के लिए तिरंगा के माध्यम से सभी ग्रामीणों को जागृत किया। मौके पे सुधु भगत ने कहा कि समाजसेवी सुधांशु सुमन के नेतृत्व में चतरा और लातेहार विकास के लिए सुरक्षित है।लातेहार के 774 गांव में श्री सुमन ने भर्मण कर लोगो के  समस्या के जानकारी ली है। इस मेडिकल कैम्प में मुख्य रूप से तिरंगा मीडिया प्रभारी अमन अग्रवाल,तिरंगा कमिटी के सुधु भगत,राजेन्द्र भगत,लक्ष्मण यादव,परमेश्वर उरांव,जोगेन्द्र उरांव,ईष्वर साव,पवन आनंद,बाबूलाल गंझू,बिक्की कुमार गुप्ता,सुदर्शन उरांव,अजय उरांव,भनेश्वर उरांव,लखन उरांव,अनूप कुमार गुप्ता,रामकिशोर उरांव,बिनय गुप्ता,ममता सिंह महिला में तेजनी देवी,फुलवा देवी,जिरामनी देवी,प्रीति कुमारी,गुड़िया देवी,ललिता देवी,सुनीता देवी,सरिता देवी,बबिता देवी,गुंजा देवी,फगुनी देवी समेत सभी ग्रामीण महिला व पुरुष समाजसेवी सुधांशु सुमन के द्वारा चलाये गए निःशुल्क मेडिकल कैम्प का लाभ उठाये।

मोदी के जन्म दिवस पर रक्तदान शिविर का आयोजन

रक्त है देश का, समर्पित है देश को

 रांची। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के शुभअवसर पर पूरे मिशन मोदी अगेन पीएम युवा मोर्चा के तत्वाधान में चल रहे रक्त है देश का, समर्पित है देश को, के तहत बड़ा तालाब स्थित सेवा सदन के ब्लड बैंक में मिशन मोदी युवा मोर्चा राँची महानगर के अध्यक्ष ऋषभ गक्खड़ के अध्यक्षता में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

रक्तदान में मुख्यरूप से राष्ट्रीय संयुक्त मंत्री अरविंदर सिंह खुराना, मिशन मोदी के प्रदेश अध्यक्ष परशुराम प्रसाद, संयुक्त मंत्री नेहा शर्मा,  युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रोहित शारदा, उपाध्यक्ष तुषार विजयवर्गीय, महामंत्री पीयूष विजयवर्गीय, प्रदेश मीडिया प्रभारी सोनू मिश्रा, स्टडी सर्किल प्रदेश संयोजक सुरेन्द्रनाथ शामिल हुए।

युवा मोर्चा के राँची महानगर अध्यक्ष ऋषभ गक्खड़ ने सभी अतिथियों का स्वागत किया।

रक्तदान शिविर में राँची महानगर के अंतर्गत आने वाले सभी मंडलो के अध्यक्ष व कार्यकर्ताओं ने नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पे उत्साह के साथ रक्तदान किया और सेवा सदन के सभी कर्मचारियों के बीच  लड्डू और रसगुल्ले बाटकर खुशियाँ मनाये।

रक्तदान शिविर में कुल 21 यूनिट संग्रहित किया गया।

रक्तदान के दौरान युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रोहित शारदा ने कहा कि, आज एक ऐतिहासिक दिवस है। आज मिशन मोदी के युवा नरेंद्र मोदी के 68वे जन्मदिवस पे देश के लिए रक्तदान कर रहे है। श्री शारदा ने कहा कि, मिशन मोदी के कार्यकर्ता राज्य के हर कोने में देश के लिए रक्तदान कर रहे है। उन्होंने आगे कहा कि, जिस प्रकार नरेंद्र मोदी राष्ट्र के लिए काम कर रहे है। उसी प्रकार मिशन मोदी के कार्यकर्ता राष्ट्र के लिए समर्पित होकर राष्ट्र के लिए रक्तदान कर रहे है।

युवा मोर्चा के राँची महानगर के अध्यक्ष ऋषभ गक्खड़ ने कहा कि, हमने आज जो रक्त संग्रहित किया है वो गरीबो के ज़िंदगी के लिए रक्तदान संग्रहित किया है। हमारे द्वारा किया गया रक्दान जरूरतमंदों के लिए है। उन्होंने कहा कि, मिशन मोदी युवा मोर्चा राँची महानगर रक्तदाताओं को रक्तदान प्रमाणपत्र वितरित करेगी ताकि रक्तदाताओं में रक्तदान के लिए उत्साह बना रहे।

रक्तदान करने वालो में रौनक अग्रवाल, सुभम माहेश्वरी, राजेश यादव, विवेक कुमार, अनिल गुप्ता, अविनाश, वीरभद्र, दिलीप जयसवाल, रविन्द्र प्रसाद, दिनेश सिंह, रिंकू वर्मा, वीरेंद्र कुमार, आदित्य सिंह, सन्नी वर्मा, सचिन पांडेय, प्रणव कुमार प्रिंस, राकेश कुमार है।

सोमवार, 17 सितंबर 2018

सीसीएल मुख्यालय में विश्वकर्मा पूजा धूमधाम से संपन्न


रांची। सी.सी.एल., मुख्यालय, दरभंगा हाउस, रांची के विभिन्न विभागों - चालक संघ, प्रिंटिग प्रेस, विद्युत यांत्रिकी, टीए, प्रणाली विभाग, इलेक्ट्रोनिक्स, विक्रय, गुणवत्ता  एवं अन्य विभागों में देव-शिल्पी भगवान विश्व कर्मा की प्रतिमा स्थापित कर परंपरागत रूप से तथा हर्ष एवं उल्लास के साथ पूजा अर्चना की गई।

सी.सी.एल. के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक, गोपाल सिंह, निदेशक (वित्तव)  डी.के. घोष, निदेशक (कार्मिक)  आर.एस. महापात्र, निदेशक(तकनीकी/संचालन)  ए.के. मिश्रा, निदेशक (योजना/परियोजना)  वी.के. श्रीवास्तहव, सीसीएल बोर्ड के सदस्यी  डी.बी. गोयल तथा विभिन्न  विभागों के महाप्रबंधक तथा विभागाध्यक्ष ने मुख्यालय स्थित सभी पूजा पंडालों का भ्रमण कर प्रार्थना किया एवं भगवान विश्वगकर्मा के दर्शन किये। सी.सी.एल. कर्मियों ने भोजनावकाश के दौरान घुम-घुम कर पंडाल में प्रतिमा का दर्शन किये तथा प्रसाद और भोग भी ग्रहण किये।

इस अवसर पर अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक,  गोपाल सिंह ने सभी को बधाई देते हुए कहा कि आज उद्योग के लिए एक महत्वपूर्ण दिवस है और इस अवसर विशेष पर शिल्प के देवता भगवान विश्व कर्मा की पूजा की जाती है। उन्होंने कहा कि सी.सी.एल. वृहद परिवार को शिल्प के देवता का आशीर्वाद मिलता रहे और यह कृपा वे हम सभी पर आगे भी बनाये रखें। उन्होंपने कहा कि सीसीएल कोयला उत्पादन और प्रेषण कर देश की उर्जा की आवश्यपकता को पूरा करने में अपना अहम योगदान दे रहा है। उन्होंने इस मौके पर सी.सी.एल. वृहद् परिवार एवं समस्त झारखंडवासियों को विश्वाकर्मा पूजा की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी और आयोजकों को भव्य आयोजन के लिए धन्यवाद दिया तथा सभी के लिए मंगल कामना की।

इंसानियत को सबसे बड़ा मजहब मानते हैं मौलाना हसन रिजवी



* अनजान शहर में बनाई विशिष्ट पहचान

रांची। दिल में लगन और कुछ करने का जज्बा हो तो कोई काम मुश्किल नहीं है। मेहनत और ईमानदारी के बलबूते अनजान जगह मे भी अपनी विशिष्ट पहचान बनाने मे सफल हो सकते हैं। इसे चरितार्थ कर दिखाया है रांची शहर के मस्जिद जाफरिया के इमाम व खतीब मौलाना हाजी सैय्यद तहजिबुल हसन रिजवी ने। श्री रिजवी ने महज 45 साल की उम्र में जो मुकाम हासिल कर लिया है, वह सभी समुदाय के लोगों के लिए एक मिसाल है। धार्मिक, आध्यात्मिक और सामाजिक क्षेत्र में उन्होंने काफी कम समय में जो पहचान बनाई है, अनुकरणीय है, प्रेरणास्रोत है। देश के प्रख्यात समाजसेवी बनारस (उत्तर प्रदेश ) निवासी और पेशे से सरकारी अमीन सैयद कबीर हसन (अब स्व.) के सुपुत्र तहजिबुल हसन रिजवी के सिर से मां का साया महज 6 दिन में ही उठ गया। उनकी परवरिश उनके मौसा-मौसी ने की। मौसा मोलवी थे। घर में धार्मिक माहौल था। रिजवी उसी माहौल में पले, बढ़े, पढ़े। यहीं से धर्म के प्रति रुझान बढ़ा। वहीं के मदरसा से मौलवी (आलिम-फाजिल ) की डिग्री ली। उत्तर प्रदेश के मऊ स्थित मदरसा हुसैनिया में प्राचार्य के पद पर रहे। इसी बीच रांची के एक धर्मानुरागी और समाजसेवी  स्व.अनवर साहब के पुत्र खुर्शीद अनवर से नवम्बर 1999 में भागलपुर में मुलाकात हुवी,वह तहजिबुल हसन रिजवी के धार्मिक ज्ञान और धर्म के प्रति आस्था से काफी प्रभावित हुए। उन्होंने रिजवी साहब को रांची स्थित उनके पैतृक आवास स्थान, मेन रोड स्थित विश्वकर्मा मंदिर लेन मेंं ही शिया समुदाय के मुसलमानों को नमाज पढ़ाने के लिए आमंत्रित किया।मौलाना रांची आये जहा एडवोकेट यावर हुसैन ने उनका स्वागत किया। बताते हैं कि उस समय शिया समुदाय का एक भी मस्जिद या इमामबाड़ा (नमाज स्थल) रांची में नहीं था। अलबत्ता कर्बला चौक के समीप अंसार नगर में शिया समुदाय के कुछ लोगों के प्रयास से मस्जिद निर्माण के लिए जमीन खरीद ली गई थी। श्री रिजवी बताते हैं कि उनकी पहल पर 25 दिसंबर 1999 को मस्जिद निर्माण की बुनियाद रखी गई। उस साल ईद के मौके पर वहां अस्थायी शेड निर्माण कर शिया समुदाय की ओर से पहली नमाज अदा की गई। यह सिलसिला तकरीबन छह साल तक चलता रहा। इस बीच शिया समुदाय के अलावा मुस्लिम धर्मावलंबियों के अन्य समुदायों (सुन्नी, बरेलवी, वोहरा जमात, देवबंदी, अहले हदीस आदि ) को श्री रिजवी ने एकजुट किया। उनके इस मुहिम में स्थानीय समाजसेवियों ने सहयोग किया। इसका परिणाम यह हुआ कि अंसार नगर में भव्य धार्मिक स्थल मस्जिद का निर्माण संभव हो सका। तत्कालीन राज्यपाल सैय्यद सिब्ते रजी व राज्य अल्पसंख्यक आयोग के तत्कालीन अध्यक्ष कमाल खान के हाथों 7 फरवरी 2006 को मस्जिद का उद्घाटन हुआ। वह अद्भुत व अनोखा दृश्य था,जब मुस्लिम धर्मावलंबियों के सभी वर्ग व समुदाय के लोगों ने एकजुट होकर दिये जलाकर मस्जिद के उद्घाटन समारोह में शिरकत किया। इसकी पहल रिजवी साहब ने की थी। लोग उनकी व्यवहार कुशलता के कायल रहे। सांप्रदायिक सौहार्द्र बनाए रखने में उनका कोई सानी नहीं। धर्म के प्रति उनकी आस्था देखें कि वह मात्र 45 साल की उम्र में ही अब तक 12 बार हज यात्रा कर चुके हैं। इस्लामिक इतिहास का अध्ययन करने के उद्देश्य से ईरान, ईराक, सीरिया, बहरीन, कुवैत, दुबई, शारजाह, बंगला देश की यात्रा कर चुके हैं। उनकी देखरेख में विभिन्न जगहों पर 43 मस्जिदें और गरीबों के लिए 22 आशियाने का निर्माण किया जा चुका है। जनसहयोग से अब तक विभिन्न जगहों पर लगभग पांच हजार चापानल लगवा चुके हैं। सभी समुदायों के धार्मिक आयोजनों में बढ़चढ़कर हिस्सा लेना और सांप्रदायिक सौहार्द्र बनाए रखने में उनकी अहम भूमिका रहती है। वह कहते हैं कि मजहब से भी बड़ा इंसानियत होता है। जिसके भीतर इंसानियत होती है, वही धर्म के प्रति भी वफादार होता है।  भेदभाव मजहबी देन नहीं, बल्कि विचारों की देन है।

स्वर्ण जयंती वर्ष का झारखंड : समृद्ध धरती, बदहाल झारखंडी

  झारखंड स्थापना दिवस पर विशेष स्वप्न और सच्चाई के बीच विस्थापन, पलायन, लूट और भ्रष्टाचार की लाइलाज बीमारी  काशीनाथ केवट  15 नवम्बर 2000 -वी...