यह ब्लॉग खोजें

शनिवार, 22 सितंबर 2018

गांधी जयंती के अवसर पे चतरा के प्रखंड मुख्यालयो में बटेगा तिरंगा और पौधा : सुधांशु सुमन





चतरा। रे ग्राम सेवा फाउंडेशन चतरा प्रखंड के जांगी पंचायत के रामटुंडा और जैनपुर गांव में व्रिहत कार्यक्रम तिरंगा सम्मान यात्रा के तहत उपस्थित जनसैलाब ग्रीन इंडिया,हेल्दी इंडिया,एडुकेट इंडिया,विलेज एक्शन प्लान और पलायन जैसे मुद्दे को वहां के जनमानस को प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम की शुरुआत राष्टगान से प्रारंभ हुआ और विधिवत सभी सामाजिक सरोकार को उनसे जोड़ा। तिरंगा कमिटी के लोग ढोल-मांदर फूल माला पहनाकर स्वागत किया। हज़ारो के संख्या में लोगो ने तिरंगा सम्मान यात्रा में भाग  लिया जय जवान,जय किसान ,एक हाथ मे पौधा - दूजे हाथ मे तिरंगा लेकर जैसे महाअभियान को पूरे क्षेत्र ।के संकल्प लेने की बात कहि।
उमड़े जनसैलाब के सम्बोधन में कहा चतरा के 12 प्रखंड के चौक चौराहो में लोगो को पौधा और तिरंगा वितरण कर सम्मानित करेंगे श्री सुमन ने कहा कि चतरा के प्रत्येक गांव को रे ग्राम सेवा फाउंडेशन के माध्यम से स्वच्छ चतरा,स्वास्थ्य चतरा,शिक्षित चतरा,हरित चतरा और विलेज एक्शन प्लान का निर्माण हो
रामटुंडा के स्थानीय ग्रामीणों ने श्री सुमन से नियमित और स्थायी बिजली,सड़क और पानी जैसे मूलभूत आवश्यकताओं की जल्द जल्द पूर्ति की बात कही।
तिरंगा संयुक्त कमिटी लोकसभा अध्यक्ष रामनरेश कुमार ने कहा कि चतरा के विकास सुधांशु सुमन के माध्यम से होगा उन्हें क्षेत्र के इतिहास और भूगोल पता है।ग्राम निवासी तेजू साव,बेचू साव  ने अपने सम्बोधन में कहा कि जैनपुर नदी पर पुल निर्माण होने से चतरा और हजारीबाग दो  जिला को जोड़ता है । श्री सुमन ने कहा कि जैनपुर नदी पे पुल निर्माण होने से दो जिला को जोड़ने वाले नदी को जल्द ही राज्य सरकार से मांग करेंगे।

30 सितम्बर को हेल्दी इंडिया के तहत जांगी पंचायत के जैनपुर स्कूल के  प्रांगण में एक भव्य मेडिकल कैम्प का आयोजन किया गया है।जिसमे रांची से प्रमुख चिकित्सक ग्रामीणों को मुफ्त इलाज करेंगे साथ मे निःशुल्क दवा वितरण भी किया जाएगा।इस कार्यक्रम में तिरंगा मीडिया प्रभारी अमन अग्रवाल,प्रखंड उपाध्यक्ष भोला साव,प्रमोद सिंह,जगदीश कुमार,कृष्णा साव,
अर्जुन साव,प्रयाग साव,नरेष प्रजापति,तुलेशवर सिंह, सुजीत कुमार,संजय साव,मुरारी कुमार,राजेश साहू,उमेश साहू,प्रमोद साहू,नागेशवर साव,कन्हैया साव, बिरेन्द्र साव,नंदकिशोर साव संजू देवी,शारदा देवी,जिरवा देवी,  समेत सैकड़ों ग्रामीण शामिल थे।

बुधवार, 19 सितंबर 2018

रस्मे-पगड़ी का आयोजन

डोरंडा मनिटोला फिरदौस नगर मे बुधवार को शाम 4 बजे रस्मे पगड़ी का आयोजन मौलाना सैय्यद अल्क़मा शिबली की सरपरस्ती मे किया गया। मुख्य अतिथि विनय सिन्हा दीपू ने लोगो को मुहर्रम पर्व आपसी भाईचारगी अमन शांति के साथ मनाने का संदेश दिया।कार्यक्रम मे उपस्थित अतिथिगण एवं फिरदौस नगर मुहर्रम कमिटी के खलीफा फजले इलाही नेे सफेद कबूतर उड़ा कर शांति का संदेश दिया।मौके पर मौलाना अल्क़मा शिबली, विनय सिन्हा दीपू, जमीला खातून,फजले इलाही,मो मुन्ना, मो चुन्नू, मो तनवीर, डोरंडा सेंट्रल मुहर्रम कमिटी के अध्य्क्ष असरफ अंसारी,नसिमुल हक सरफ़राज़, मौलाना मनिरुद्दीन, बाबर,हाजी यासीन, हाजी मन्नान, मो अय्युब, मो ताज़ीम, मो जावेद, हाजी नज़ीर आदि लोग उपस्थित थे।

अरुण जेटली का पुतला फूंका

रांची। डोरंडा राजेन्द्र चौक पे हटिया युथ कांग्रेस विधानसभा के अध्यक्ष चंदन सिंह के नेतृत्व में अरुण जेटली के पुतला दहन किया गया।इसका मुख्य करण था विजय माल्या और अरुण जेटली पैसे की मिली भगत थी जो विजय माल्या विदेश में उस पैसे का गलत प्रयोग कर रहे है। ये सारा पैसा भारत के नागरिकों का था।ब्ज्प सरकार हाय हाय मोदी सरकार हाय हाय के नारों के साथ सभी मे वहां पुतला दहन किया। चंदन सिंह ने बर्खास्त करने की मांग की वरना युथ कांग्रेस चरणबद्ध आंदोलन करेगा। मुख्य रूप से NSUI के प्रदेश उपाध्यक्ष इंदरजीत सिंह,  हटिया विधानसभा अध्यक्ष चंदन सिंह,लक्ष्मीकांत, सैफ खान ,अब्दुल राबनावज,चंद्र प्रकाश, आयुष,आशुतोष, सूरज, अभिषेक,अंकित, सुमित, राहुल मौजूद थे।

हजरत अब्बास की याद में मजलिसे-ग़म का आयोजन: तहजिबुल हसन




रांची। मस्जिद जाफरिया में 19 सितंबर आठवीं मुहर्रम के मौके पर हजरत अब्बास की याद में मजलिस ए गम का आयोजन किया गया। मजलिस से गम में हजरत अब्बास की जीवनी पर मौलाना हाजी सैयद तहजीब उल हसन रिजवी ने प्रकाश डालते हुए कहा कि हर फौज में कोई ना कोई कमांडर होता है। लश्कर हुसैनी के कमांडर का नाम हजरत अब्बास था। जिसतरह सारि दुनिया हजरत अली के  बहादुरी पर नाज़ करती है। हजरत इमाम हुसैन ने हजरत अब्बास को जंग करने की इजाजत नहीं दी थी  बल्कि पानी लाने की इजाजत दी थी। और जब हजरत अब्बास पानी लेने गए तो यजीद के सैनिकों ने उन पर हमला कर दिया उनके दोनों हाथों को काट दिया। हजरत अब्बास शहीद हो गए। उसी शहादत की याद में आठवीं मोहर्रम को अलम का मातमी जुलूस निकाला जाता है। मजलिस में नोहा ख्वानी असगर इमाम, फैजान हैदर, ताबिश रजा, ने पढ़ी। मौके पर डॉक्टर शमीम हैदर,नजर इमाम, एजाज बहादुर, जावेद हैदर, अशरफ हुसैन, अनीस हैदर, सोहेल सईद, सेंट्रल मोहर्रम कमेटी के महासचिव अकील उर रहमान, मोहम्मद फारूक,मोहम्मद इस्लाम आदि शामिल थे।

अनवर टावर से निकलेगा मातमी जुलूस 20 को
अनवर टावर विश्वकर्मा मंदिर लाईन से शाम 7:30 बजे मातमी जुलूस निकाला जाएगा। जो मेन रोड, डॉक्टर फतुल्लाह रॉड होते हुए मस्जिद जा फरिया में पहुंचेगा। मस्जिद जा फरिया में मजलिस होगी।मजलिस के बाद ताबूत हजरत इमाम हुसैन निकाला जाएगा।

मुख्य जुलूस 21 सितंबर मस्जिद जाफरिया से 
मस्जिद जाफरिया से बाद नमाज जुमा 1:30 बजे आलम और ताबूत का मातमी जुलूस निकलेगा। जो चर्च रोड, हनुमान मंदिर,काली मंदिर, डेली मार्केट, टैक्सी स्टैंड, अंजुमन प्लाजा होते हुए डॉक्टर फतुल्लाह रोड होते हुए कर्बला पहुंचकर संपन्न होगा। जिसमें अंजुमन जाफरिया नोहा खानी करेगी।

होटल रेडिशन ब्लू में कबाबों की विभिन्न वेराइटी होगी उपलब्ध



रांची। शहर के जाने-माने स्टार होटल रेडिशन ब्लू में गुरुवार 21 सितंबर से शाकाहारी और मांसाहारी कबाब की दर्जनों किस्में उपलब्ध कराई जाएंगी। इस संबंध में होटल के मास्टर सेफ वकील अहमद ने प्रेसवार्ता में बताय कि होटल के द ग्रेट कबाब फैक्ट्री रेस्टोरेंट के 20 साल पूरे होने पर ग्राहकों के लिए देश-विदेश में लोकप्रिय कबाब की विभिन्न वेराइटी परोसी जाएगी। उन्होंने बताया कि शाकाहारी कबाब में दही-मकई कबाब, भरवा मिर्ची दाल कबाब, सब्ज गलौटी, पनीर कसौंदी टिक्का और सब्ज शाही विरयानी और मांसाहारी में दिल्ली की तली मच्छी, कबीला रान, मिर्च गोश्त, मुर्ग ताज कबाब सहित मुर्ग मिर्ची विरयानी, हसुनी दाल तड़का, बटर चिकेन. गोभी मिर्ची मटर मसाला सहित गुलाब जामुन, टिंका कुल्फी, अजीर की फिरनी, खमीरी रोटी आदि परोसी जाएगी। प्रेस वार्ता में वकील अहमद के साथ सेफ रामचंद्र रांव, देवेश कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

संगठन के प्रति समर्पण की मिसाल हैं शशिभूषण

:
साफ-सुथरी छवि के बलबूते बनी पहचान 

रांची। समाज में आपकी छवि साफ-सुथरी है, तो हर जगह सम्मान पाएंगे। सामाजिक, राजनीतिक, धार्मिक सहित किसी भी संगठन से जुड़ें तो समर्पण भाव से। तभी जीवन की सार्थकता है। इसे सच साबित कर दिखाया है राजधानी के चुटिया मुहल्ला निवासी सामाजिक व राजनीतिक कार्यकर्ता शशिभूषण राय ने। संगठन के प्रति समर्पण कोई उनसे सीखे। श्री राय की प्रारंभिक शिक्षा शहर के प्रतिष्ठित संत पॉल स्कूल से हुई। रांची कॉलेज से उन्होंने स्नातक की डिग्री हासिल की। अपनी व्यवहार कुशलता से छात्र जीवन में ही सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में विशिष्ट पहचान बनाई। साथियों के सुख- दुख में शामिल होना उनकी दिनचर्या में शुमार हो गया। पढ़ाई के अलावा समाज के लिए कुछ सकारात्मक कार्य करने के उनके जज्बे और जुनून देखकर कांग्रेस पार्टी की छात्र इकाई भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई ) के तत्कालीन छात्र नेताओं ने उन्हें संगठन से जुड़ने की सलाह दी। उन दिनों रांची विश्वविद्यालय में छात्र संगठन एनएसयूआई काफी सक्रिय भूमिका में छात्र हित के लिए संघर्षरत रहा करता था। श्री राय एनएसयूआई से जुड़े और छात्र हित के लिए आंदोलन में अहम भूमिका निभाने लगे। संगठन के प्रति उनका समर्पण और उनकी कर्तव्यनिष्ठा देखकर वर्ष 1980 के दशक में उन्हें रांची जिला युवा कांग्रेस के अध्यक्ष का पदभार दिया गया। सात वर्षों तक श्री राय यूथ कांग्रेस के प्रेसिडेंट पद का बखूबी निर्वहन करते रहे। इसके बाद प्रदेश कांग्रेस कमेटी में सचिव मनोनीत किए गए। कांग्रेस के प्रवक्ता पद पर रहे। उनकी सांगठनिक क्षमता  और राजनीतिक दूरदर्शिता को देखते हुए कांग्रेस पार्टी ने फिलवक्त उन्हें झारखंड के पाकुड़ जिले का प्रभारी बनाया है।
  गौरतलब है कि शशिभूषण राय के घर का माहौल भी पूर्व से ही सामाजिक और राजनीतिक रहा है। उनके पिता स्व. प्रह्लाद राय बिहार- झारखंड के जाने-माने सामाजिक कार्यकर्ता थे। उनके घर उन दिनों देश के दिग्गज राजनेताओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं का आना-जाना लगा रहता था। बता दें कि उनका घर संयुक्त परिवार की मिसाल है। भाइयों व परिवार के अन्य सदस्यों के विपरीत राजनीतिक विचारधारा के बीच पारिवारिक सामंजस्य की बानगी देखनी हो, तो शशिभूषण राय के घर में देखें । कोई भाजपा के समर्थक हैं, तो कोई अन्य राजनीतिक- सामाजिक संगठनों के। फुरसत के क्षण में घर व प्रतिष्ठान में भी राजनीतिक हालातों पर इनके भाइयों व अन्य सदस्यों के बीच खुलकर चर्चा होती है। वहीं पारिवारिक माहौल को राजनीति से बिल्कुल दूर रखा जाता है। सभी व्यवसाय जगत से जुड़े हैं। राजनीतिक व व्यावसायिक गतिविधियों के अलावा शशिभूषण सामाजिक संस्था "आयाम " से जुड़े हैं। इसके माध्यम से गरीब बच्चों की शिक्षा, उनके स्वास्थ्य ,पोषण आदि के कार्यों में भी बढ़चढ़कर हिस्सा लेते हैं। श्री राय कहते हैं कि ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण के बलबूते ही सफलता की सीढ़ियां चढ़ सकते हैं। मुकाम हासिल कर सकते हैं।

मंगलवार, 18 सितंबर 2018

ईवीएम में धांधली के खिलाफ एनएसयूआई ने निकाला विरोध मार्च

रांची। झारखण्ड  NSUI के तत्वावधान में  झारखण्ड NSUI के द्वारा  रांची विवि से मोराबादी  ग़ांधी प्रतिमा तक विरोध मार्च निकाला। मुद्दा था दिल्ली छात्र संघ चुनाव में हुई धांधली एवं बीजेपी और उसके सहयोगी छात्र संगठन द्वारा सरकारी तंत्र का दुरुपयोग करने के संबंध में। साथ ही  दिल्ली विवि छात्र संघ चुनाव में ABVP के EVM के द्वारा अध्यक्ष पद पर जीतने वाले प्रत्याशी का नामांकन फर्जी पाया जाना। विरोध  मार्च की अध्यक्षता झारखण्ड NSUI  के प्रदेश अध्यक्ष आमिर हाशमी ने की ।  मौके पर अध्यक्ष आमिर हाशमी ने कहा कि  जिस तरह से EVM का इस्तेमाल किया जा रहा है इससे लोकतंत्र पर गहरा संकट मंडरा रहा है जिसका NSUI पुरजोर विरोध करता है एवं राष्ट्रीय स्तर पे ये मांग करता है कि जितने भी छात्र संघ चुनाव होते है वो बैलेट पेपर पर हों। जिससे किसी प्रकार की धांधली ना हो सके। गौरतलब है कि दिल्ली छात्र संघ चुनाव में इलेक्शन कॉमिशन द्वारा ये बयान दिया गया कि हमने Evm दी ही नही है इससे ये साफ़ जाहिर होती है कि ये सरकार सिर्फ EVM के सहारे टिकी हुई है जहाँ जहाँ बैलेट पेपर से चुनाव हुवा है वहां NSUI पूर्ण बहुमत से जीता है और ABVP सिर्फ EVM तक टिका है ।

विरोध मार्च में  मुख्यरूप से :-  NSUI के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष अमीर हाशमी, प्रदेश उपाध्यक्ष इंदरजीत सिंह एवम अनिकेत राज, सोशल मीडिया कॉर्डिनेटर आरुषि वंदना,  अभिजीत प्रताप सिंह, प्रदेश महासचिव शिवम , जिला अध्यक्ष विककी ठाकुर, जिला माहसचिव अब्दुल राबनावज़, रवि राज, राजवीर , गोपाल कृष्ण पांडे आकाश कुमार, रोशन मुंडा, रूपेश कुमार, अरुण सांगा, अमन खान, दीपक कुमार मंडल, मुशर्रफ हुसैन,आकाश कन्हिया रजक, राहत पांडे, आशुतोष शर्मा, अमरनाथ तिवारी, मृण्हाज़ मिर्जा, मोहबद समशाद, समीर पिंगवा, शाहबाज आलम, मोहमद सहजाद, हुमायूं अंसारी, आदि मौजूद थे।

स्वर्ण जयंती वर्ष का झारखंड : समृद्ध धरती, बदहाल झारखंडी

  झारखंड स्थापना दिवस पर विशेष स्वप्न और सच्चाई के बीच विस्थापन, पलायन, लूट और भ्रष्टाचार की लाइलाज बीमारी  काशीनाथ केवट  15 नवम्बर 2000 -वी...