यह ब्लॉग खोजें

शुक्रवार, 5 अक्टूबर 2018

बहुमुखी प्रतिभा के धनी हैं अर्चित आनंद


* जल, पर्यावरण संरक्षण और खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए मिला सम्मान

रांची।सामाजिक,धार्मिक व आध्यात्मिक गतिविधियों के साथ-साथ मानव हित के लिए आवश्यक तत्वों के संरक्षण के प्रति सक्रियता बहुमुखी प्रतिभा का परिचायक है। राजधानी रांची में ऐसी ही एक शख्सियत हैं अर्चित आनंद (अनु जी) । इनका जन्म पलामू में हुआ। प्रारंभिक शिक्षा- दीक्षा पटना में हुई। उच्च शिक्षा के लिए इन्होंने दिल्ली का रुख किया। दिल्ली विश्वविद्यालय से डिग्री लेकर समाजसेवा के क्षेत्र में काम करने का मन बनाया। अर्चित के पिता बिहार सरकार के  अधिकारी रह चुके हैं। उनसे प्रेरित होकर रांची को उन्होंने अपना कार्यक्षेत्र चुना। समाजसेवा के क्षेत्र में उनके जज्बे   ने ऐसा रंग दिखाया कि काफी कम समय में ही उनकी पहचान एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में पूरे झारखंड में स्थापित हो गई। अलग झारखंड राज्य गठन के बाद से ही उन्होंने रांची को अपना कार्यक्षेत्र बना लिया। स्वयंसेवी संस्था "पेटसी" के माध्यम से झारखंड के अलावा बिहार के सीतामढ़ी व सिवान जिले में जल संरक्षण व पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। उनका मानना है कि जन, जंगल, जमीन, जल व जानवर, इन पांचों के बीच समन्वय स्थापित करना जरूरी है। पर्यावरण व जल संरक्षण की दिशा में अपनी संस्था के माध्यम से लोगों को जागरूक करने में जुटे हैं। झारखंड राज्य जलछाजन मिशन के सहयोग से धनबाद जिले के 82 गांवों में जल संरक्षण का कार्य किया जा रहा है। उनका कहना है कि जिस तरह आज लोगों को बोतलबंद पानी पीना पड़ रहा है, यदि समय रहते हम नहीं चेते, तो आनेवाले समय में बोतलबंद ऑक्सीजन लेकर चलना पड़ेगा। उन्होंने इस दिशा में सरकारी व गैर सरकारी स्तर पर प्रयास किए जाने पर बल दिया। वह कहते हैं कि सरकार को जल संरक्षण के लिए अलग से मंत्रालय बनाने की आवश्यकता है। अर्चित आनंद को पर्यावरण व जल संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए लायंस क्लब द्वारा पर्यावरण संरक्षण सम्मान, गांधी आश्रम द्वारा गांधी सेवा सम्मान, दिव्य प्रेम सेवा मिशन, हरिद्वार द्वारा पर्यावरण मित्र सम्मान सहित अन्य संस्थाओं द्वारा सम्मानित किया गया है। वह अब तक करीब पांच लाख पौधरोपण कर चुके हैं। अर्चित अनु जी की रुचि खेलों के प्रति भी बचपन से ही रही है। क्रिकेट के जिला व राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भी शामिल हो चुके हैं। रांची में अपनी माता जी के नाम पर दीदी नीलम आनंद क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन कर खेल प्रतिभाओं को आगे लाने और उन्हें समुचित सुविधाएं मुहैया कराने के लिए उनके प्रयासों की चहुंओर सराहना की जाती है। इस टूर्नामेंट की लोकप्रियता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि इसमें झारखंड के अलावा विभिन्न राज्यों के खिलाड़ी भी शिरकत करते हैं। खेल के प्रति इनके समर्पण को देखते हुए हाल ही में इन्हें झारखंड कबड्डी एसोसिएशन का चेयरमेन मनोनीत किया गया है। राजधानी रांची में रॉकमेन्स क्रिकेट एकेडमी का भी संचालन अर्चित करते हैं। इसमें क्रिकेट के खिलाड़ियों को प्रशिक्षित कर उन्हें समुचित सुविधाएं दी जाती है। वह कई खेल संगठनों से भी जुड़े हैं। पावर लिफ्टिंग एसोसिएशन में भी सक्रिय सदस्य हैं। अर्चित आनंद के अंदर साहित्यिक क्षमता भी है। वह धार्मिक मासिक पत्रिका " महागुरू महादेव " का प्रकाशन भी करते हैं। जिसका संपादन साहित्यकार व समाजसेवी अनुनीता जी करती हैं। अर्चित 'अनु ' बताते हैं कि धार्मिक पत्रिका महागुरू महादेव की 52 हजार प्रतियां प्रति माह बिक्री होती है। उनका मानना है कि समाज के हर धर्म के लोगों को समान आदर दिया जाना चाहिए। धार्मिक व आध्यात्मिक आयोजनों से सामाजिक वातावरण में शुद्धता आती है। वह कहते हैं कि लोगों को अपनी ऊर्जा सकारात्मक कार्यों में लगाने की आवश्यकता है। इससे समाज और देश सशक्त होगा।

कांग्रेस सत्ता में आई तो छः माह में शुरु होगा धनबाद चंद्रपुरा रेललाइन : सुबोधकांत सहाय

रांची। पूर्व केन्द्रीय मंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुबोधकांत सहाय ने कहा कि यदि 2019 के चुनाव में कांग्रेस सत्ता में आई तो छः महीने के भीतर झारखंड के धनबाद-चंद्रपुरा रेललाइन को फिर से शुरु कर दिया जायेगा। श्री सहाय नई दिल्ली में जंतर मंतर पर कांग्रेस द्वारा आयोजित धरना को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि रघुवर सरकार जबरन आदिवासियों की जमीन छीनने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि पीयूष गोयल के रेल मंत्री, कोयला मंत्री बनते ही लूट का खेल शुरु हो गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार बस अब जूम्मा-जुम्मा आठ दिन की सरकार है। उन्होंने कहा कि इस ढोंगी सरकार को देश की जनता उखाड़ फेंकेगी। धरना स्थल पर झारखण्ड कांग्रेस के सह प्रभारी उमंग सिघार ने कहा कि कांग्रेस संवेदनशील पार्टी है,  झारखण्ड के आमजन की भावनाओं को समझती है। उन्होंने कहा कि केन्द्र और राज्य सरकार मिलकर प्रदेश की जनता का शोषण कर रही है। रघुवर सरकार, मोदी-शाह का रबर स्टाम्प बनी हुई है। इस भ्रष्ट केन्द्र और राज्य सरकार को उखाड़ फेकना होगा, तभी देश का भला होगा।
 गौरतलब है कि धनबाद-चंद्रपुरा रेललाइन के बंदी के खिलाफ कांग्रेस पार्टी द्वारा दिल्ली के जंतर-मंतर पर तीन दिवसीय धरना का कार्यक्रम गुरुवार से शुरू हुआ। पहले दिन कांग्रेस के प्रदेश सचिव रणविजय सिंह, जागो सामाजिक संस्था के प्रमुख राकेश रंजन उर्फ चुन्ना यादव के नेतृत्व में यह धरना का कार्यक्रम प्रारम्भ हुआ। इस धरना कार्यक्रम में झारखण्ड के सैकड़ों कार्यकर्ता शिरकत कर रहे हैं। इस क्षेत्र के नागरिकों का कहना है कि जब से धनबाद-चंद्रपुरा रेललाइन पर पैसेंजर और मेल-एक्सप्रेस ट्रेनों का परिचालन केन्द्र सरकार ने ठप किया हैं, धनबाद-चंद्रपुरा के लोगों की जिंदगी तबाह हो गई है, करोड़ों का व्यापार ठप तो हुआ ही, पूरी आबादी का जन-जीवन प्रभावित हो चुका है।
धनबाद-चंद्रपुरा रेल लाइन को पुनः बहाल करने के लिए लोग आंदोलित रहे हैं, पर केन्द्र व राज्य सरकार के कानों पर जूं तक नहीं रेंगी है। कांग्रेस नेताओं के मुताबिक भाजपा नेताओं का समूह यहां के लोगों को बराबर झांसे देता रहा है, पर इनकी हिम्मत नहीं कि धनबाद-चंद्रपुरा रेल लाइन के आस-पास बसे लाखों लोगों के आंखों से आंखे मिलाकर बात कर सकें, कई भाजपा नेता हालांकि यहां की जनता को सब्जबाग दिखा रहे हैं कि ये लाइन फिर से चालू होगा, पर जैसे-जैसे दिन बीतते जा रहे हैं, लोगों का भाजपा से भरोसा टूटता जा रहा है, अब दिल्ली में तीन दिवसीय धरना का आयोजन क्या रंग दिखाता है? फिलहाल धनबाद सहित झारखंड की जनता का ध्यान दिल्ली के जंतर-मंतर पर टिकी है। दूसरे दिन शुक्रवार को भी काफी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धरनास्थल पर शामिल होकर विरोध जताया।

इन्दिरा एकादशी पर हरमू रोड श्री श्याम मंदिर में संर्कीतन



र्कीतन की है रात बाबा आज थाने आनो है से गुंजायमान हुआ हरमू रोड श्री श्याम मंदिर


रांची। हरमू रोड श्री श्याम मंदिर में इन्दिरा एकादशी के पावन अवसर पर 5 अक्टूबर,शुक्रवार को एकादशी संर्कीतन का आयोजन बडे ही धूम धाम से किया गया।श्रद्धालुगण सारी रात बाबा श्री श्याम जी का दर्शन करने आते रहे।नियमित भोग आरती के बाद बाबा श्री श्याम जी,श्री बाला जी एवं श्री शिव परिवार का विशेष श्रृंगार किया गया।सर्वप्रथम श्याम प्रभु को(बागा) नवीन वस्त्र पहनाया गया।रंग बिरंगे पंचरंगे बागा में बाबा अनुपम छटा बिखेर रहे थे।मण्डल के अध्यक्ष श्री गोपाल मुरारका,उपाध्यक्ष श्री अशोक लडिया एवं श्री मनोज खेतान ने मनमोहक एवं खुबसूरत फूलों से मंदिर परिसर में गुथे गए गजरों से बाबा श्री श्याम प्रभु,श्री शिव परिवार एवं श्री हनुमान जी महाराज का  अलौकिक श्रृंगार किया।बाबा को प्रिय रूह गुलाब इत्र से मसाज किया गया।शयन आरती उपरान्त बाबा के ज्योत की तैयारी  की गई।श्री अनिल नारनोली,प्रवीण सिंघानिया, विष्णु चौधरी ने मिल कर अखण्ड ज्योत की तैयारी कर रात्रि 10:00 बजे बाबा का अखण्ड ज्योत प्रज्वलित  किया गया एवं बाबा को पेडा,मेवा,रबडी,फल दूध,चना,गुड,पान आदि का भोग लगाया गया।
मण्डल के श्री कृष्ण कुमार अग्रवाल ने गणेश वन्दना,श्रवण ढांढनियां ने श्री बालाजी,अरूण राजगढिया ने गुरूजी,राजेश चौधरी ने शिव जी,गौरव अग्रवाल ने श्री राणी सती दादी एवं श्री श्याम सुन्दर शर्मा ने बाबा श्री श्याम जी के भजनों के द्वारा दरबार में हाजरी लगाई।रात्रि 1:00 बजे बाबा की आरती सभी सदस्यों-श्रद्धालुओं ने मिल कर की एवं अपने अपने लिए मंगल कामना की।सभी भक्तों को प्रसाद वितरण मण्डल के महामंत्री आनंद शर्मा,उपाध्यक्ष राजेश ढांढनियां,रतन सिघानिया, सूरज लोधा,साकेत ढांढनियां,अंकित मोदी,शैकी केडिया,निकुंज पोद्दार, अमित शर्मा, निखिल नारनोली,ॠतिक बंका सहित अन्यों ने किया।

 24 अक्टूबर को बडे धूम-धाम से मनेगा शरद पूर्णिमा महोत्सव

राँची-:श्री श्याम मित्र मण्डल द्वारा निर्मित हरमू रोड स्थित श्री श्याम मंदिर में 24 अक्टूबर बुधवार को बडे ही धूम-धाम से शरद पूर्णिमा महोत्सव मनाया जाएगा।
श्री श्याम मित्र मण्डल के अध्यक्ष श्री गोपाल मुरारका की अध्यक्षता में कार्यकारिणी सभा की हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया।
श्री श्याम बाबा के केन्द्र स्थल श्री खाटु धाम में भी इसी दिन शरद पूर्णिमा का आयोजन होगा।हरमू रोड श्री श्याम मंदिर सम्पूर्ण कार्य श्री खाटु धाम मंदिर के कार्यकलापो का अनुसरण करता है।
शरद पूर्णिमा का उत्सव एकमात्र ऐसा दिन है वर्ष में जब बाबा श्री श्याम जी के संग मंदिर में स्थापित सभी देवी देवताओं का स्वेत श्रृंगार होता है।
इस दिन सभी देवी देवताओं को स्वेत वस्त्र पहनाया जाता है स्वेत फूलों से ही श्रृंगार किया जाता है एवं  आभूषण भी स्वेत धारण कराया जाता है।
24 अक्टूबर को रात्रि 9 बजे से सुमधुर भजनों के कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।बाबा को भजनों से रिझाने के लिए बाहर से भजन गायक पधार रहे है।
आयोजन की सभी तैयारियाँ अध्यक्ष श्री गोपाल मुरारका के नेतृत्व में प्रारंभ हो चुका हैं।
बैठक में श्री श्याम मित्र मण्डल की कार्यकारिणी सभा की बैठक में पदाधिकारी श्री आनंद शर्मा,राजेश ढाढनियां,श्री आनंद चौधरी,प्रवीण सिंघानियां,विकाश मोदी,अनिल नारनोली,साकेत ढाढनियां, राजेश चौधरी सहित कार्यकारिणी सदस्य सर्वश्री विश्वनाथ नारसरिया,राजीव रंजन मित्तल,अरूण राजगढिया,मनोज खेतान,विष्णु चौधरी,सूरज लौधा,सलज अग्रवाल एवं रोहित अग्रवाल उपस्थित थे।मण्डल के श्री कृष्ण कुमार अग्रवाल एवं श्री रतन सिंघानियां भी बैठक में विशेष रूप से उपस्थित थे।

खेल प्रतिभाओं को तराशने की जरूरत : डॉ.रोमी

* मदर्स इंटरनेशनल स्कूल में दिया जाएगा तीरंदाजी का प्रशिक्षण
रांची। छात्रों को  संस्कारयुक्त शिक्षा देने व उन्हें बहुमुखी प्रतिभा से लैस करने की दिशा में प्रयासरत मदर्स इंटरनेशनल स्कूल  में छात्रों को तीरंदाजी का प्रशिक्षण दिया जाएगा। ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों में तीरंदाजी के प्रति बढ़ती रुचि को देखते हुए विद्यालय प्रबंधन ने यह निर्णय लिया है। इस संबंध में मदर्स इंटरनेशनल स्कूल की प्राचार्या डॉ. रोमी झा ने कहा कि स्कूल की नई शाखा रांची के ब्राम्बे स्थित जाहेर गांव में स्थापित मदर्स इंटरनेशनल स्कूल में छात्रों के लिए अगले शैक्षणिक सत्र से तीरंदाजी के प्रशिक्षण की व्यवस्था की जाएगी। तीरंदाजी के क्षेत्र में इच्छुक छात्रों को हर संभव सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि झारखंड में तीरंदाजी के प्रति खिलाड़ियों का आकर्षण बढ़ रहा है। यहां खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है। जरूरत है उन्हें तराशने की और आवश्यक संसाधनों से लैस करने की। डॉ.झा ने कहा कि झारखंड की झानू हांसदा, कुमारी दीपिका सहित अन्य खिलाड़ियों ने तीरंदाजी के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा प्रदर्शित कर परचम लहराया है। झारखंड का नाम पूरी दुनिया में रौशन किया है। उन्होंने कहा कि झारखंड में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है। उन्हें समुचित सुविधाएं और संसाधन मुहैया कराया जाय तो देश- दुनिया में झारखंड का नाम रौशन होगा। उन्होंने बताया कि स्कूल में छात्रों को अगले सत्र से तीरंदाजी का प्रशिक्षण देने संबंधी सभी आवश्यक संसाधन उपलब्ध होंगे। इस दिशा में प्रयास शुरू कर दिया गया है।

गुरुवार, 4 अक्टूबर 2018

महिला सशक्तीकरण को समर्पित नम्रता भारती यादव



* सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ संघर्षरत व्यक्तित्व

रांची। राजधानी रांची में पली, बढ़ी नम्रता भारती यादव झारखंड के आदिवासी बहुल क्षेत्र दुमका के पोड़ैयाहाट विधानसभा क्षेत्र में महिला सशक्तीकरण के लिए जन जागरुकता अभियान चला रही हैं। महिलाओं को स्वावलंबी बनाने की दिशा में उनका प्रयास रंग ला रहा है। नम्रता का जन्म 24 अगस्त 1988 को रांची में हुआ। प्रारंभिक और माध्यमिक शिक्षा एचइसी परिसर स्थित कैरेली स्कूल में हुई। डोरंडा के निर्मला कालेज से इंटरमीडिएट और डोरंडा कालेज से स्नातक किया। उन्होंने अंग्रेजी में एमए किया है। उनका विवाह दुमका के जाने-माने सामाजिक कार्यकर्ता विनोद यादव से हुआ। विवाह के बाद नम्रता ने भी दुमका को अपना कार्यक्षेत्र बनाया। वहां नवजीवन महिला जागृति केंद्र नामक स्वयंसेवी संस्था बनाकर सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने लगीं। इसके माध्यम से गरीब, दिव्यांग व समाज के दबे कुचले वर्ग के बच्चों और महिलाओं के उत्थान के लिए प्रयासरत रहने लगी। महिला सशक्तीकरण के तहत महिलाओं को स्वावलंबी बनाने की दिशा में प्रयास शुरू किया। सामाजिक कुरीतियों को वह समाज के लिए अभिशाप मानती हैं। उनका कहना है कि कुप्रथाओं और अंधविश्वास के कारण ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं का विकास बाधित होता है। उन्होंने सामाजिक कार्यों के तहत ग्रामीण विद्युतीकरण, महिला सशक्तीकरण, शिक्षा स्वास्थ्य और बुनियादी सुविधाओं के लिए कई उल्लेखनीय कार्य किए हैं। राजनीति के क्षेत्र में भी वे सक्रिय हैं। भाजपा से जुड़ी हैं। पार्टी के प्रति इनके समर्पण को देखते हुए भाजपा महिला मोर्चा में प्रदेश अध्यक्ष ऊषा पांडे के नेतृत्व में गठित प्रदेश कार्यसमिति में इन्हें सदस्य मनोनीत किया गया। पार्टी ने वर्ष 2016 में पिछड़ी जाति मोर्चा का प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया। इनका गृह क्षेत्र दुमका जिले के पोड़ैया हाट विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत सरैया हाट है। उनका मानना है कि संगठन में जो भी दायित्व मिले उसे पूरी निष्ठा और लगन से पूरा करना चाहिए। वह अपना आदर्श प. दीन दयाल उपाध्याय, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, अटल बिहारी बाजपेयी और नरेंद्र मोदी को मानती हैं।। उनके पति विनोद यादव भी भाजपा से जुड़े हैं। नम्रता की माता उर्मिला देवी से उन्हें सामाजिक कार्यों की प्रेरणा मिली है, जो वर्तमान में रांची नगर निगम की पार्षद हैं। नम्रता के पिता नंदकिशोर यादव भी सामाजिक कार्यकर्ता हैं। नम्रता यादव समाज में महिलाओं को समुचित सम्मान दिया जाना जरूरी समझती हैं।

बुधवार, 3 अक्टूबर 2018

तिरंगे के जरिये समाज को एक सूत्र में बांधने की जरुरत : सुधांशु सुमन


* गांधी जयंती पर अमन के सिपाही कार्यक्रम का आगाज

रांची। राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी के 150 वी जन्मशती के उपलक्ष्य में "राष्ट्रीय एकता अभियान तथा रे ग्राम सेवा फाउंडेशन" के सयुंक्त तत्वावधान में मंगलवार को मोरहाबादी में "अमन के सिपाही" कार्यक्रम आयोजित किया गया| इसमें सभी राजनैतिक, सांस्कृतिक, सामाजिक संगठनो की भागीदारी रही। समारोह के अध्यक्ष पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय तथा संयोजक सुधांशु सुमन ने बताया कि यह अभियान 2019 तक समाज के हरेक वर्ग के लोगो को अमन के सिपाही बना कर देश में अमन,चैन,खुशहाली का राज  कायम करने का संदेशवाहक होगा।
गाँधी जी की प्रतिमा पर  माल्यार्पण के साथ राष्ट्रीय गीत से कार्यक्रम की शुरुआत हुई। अमन के कारवां को आगे बढ़ने के लिए संकल्प लिया गया।
मोरहाबादी स्थित गांधी प्रतिमा के समक्ष आयोजित सभा को संबोधित करते हुये रे ग्राम सेवा फाउंडेशन के अध्यक्ष समाजसेवी  सह तिरंगा यात्रा के सूत्रधार सुधांशु सुमन ने कहा कि वर्तमान समय में देश को एक सूत्र में बांधने की जरूरत है। यह तिरंगा के माध्यम से ही संभव है। तिरंगा यात्रा पूरे देश में निकाली जायेगी। यह यात्रा कश्मीर से कन्याकुमारी तक चलेगी। इस यात्रा के माध्यम से लोगों में देशप्रेम की भावना को मजबूत करना संभव होगा।
 पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने इस मौके पर कहा कि आज की वर्त्तमान परिस्थितियों में अमन के कारवां को आगे बढ़ाना होगा। सभी जाति, मज़हब, संप्रदाय से ऊपर उठकर हम सब भारतीओं  को तिरंगे के नीचे बापू के सामने यह शपथ लेना होगा कि अमन के सिपाही बनकर आवाम को खुशहाल बनायेगे |
भाजपा नेता दीपक प्रकाश ने कहा कि तिरंगा ही  एक ऐसा माध्यम है, जिसमे सर्व धर्म समभाव का बोध होता है |
सुबोधकांत सहाय ने कहा कि देश की वर्तमान परिस्थिति में तिरंगा यात्रा की शुरूआत काफी महत्वपूर्ण हो गया है। तिरंगा देश की पहचान है। इसके माध्यम से समाज के सभी वर्गोें को एक सूत्र में बांधने का बेहतर उपाय है। तिरंगा यात्रा से समाज के लोगों में जाति एवं धर्म संबंधी विभेद को दूर करना संभव होगा। इससे आपसी भाईचारा बढ़ेगा। समाज को तिरंगा यात्रा जोड़ने का काम करेगा। एक वर्ष तक चलने वाले अमन के सिपाही कार्यक्रम से अधिक से अधिक लोग जुड़ेंगे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुये मौलाना तहजीबुल हसन ने कहा कि अमन के सिपाही कार्यक्रम से आम लोगों में विशेषकर अल्पसंख्यकों में भय के माहौल को कम करने का काम करेगा। तिरंगा देश की शान है। इसके सम्मान की रक्षा सभी जाति एवं धमोंर् के लोग समान रूप से करते हैं। इस मौके पर उपस्थित लोगों ने अमन का सिपाही बनने का संकल्प लिया। कार्यक्रम को विभिन्न धर्मां एवं राजनीतिक दलों के लोगों ने संबोधित किया। संबोधित करने वालों में पंडित रामदेव, अर्जित सिंह सैनी, गुरमीत सिंह,मुफ्ती अजहर अब्दुला कासमी, अकीलुर रहमान, अजय तिर्की,  जगदीश साहु, पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष सुंदरी तिर्की, हीरा लाल साहु, सहित अन्य शामिल थे।
मंच का संचलन कमलेश कुमार मिश्र ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन प्रणव कुमार बब्बू ने किया।

मदर्स इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों ने लिया स्वच्छता का संकल्प


* स्वच्छता आधारित संस्कृति विकसित करने की जरूरत : डॉ.रोमी झा

रांची। राजधानी के अरगोड़ा क्षेत्र अंतर्गत पिपरटोली स्थित मदर्स इंटरनेशनल स्कूल में मंगलवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती मनाई गई। इस अवसर पर स्कूल में स्वच्छता कार्यक्रम चलाया गया। छात्रों ने स्वच्छता का संकल्प लिया। स्कूल की प्राचार्य डॉ.रोमी झा ने स्वच्छता संकल्प दुहराया। डॉ. झा ने कहा कि स्वच्छता हमारे जीवन का महत्वपूर्ण अंग है। हमें समाज में स्वच्छता आधारित जन संस्कृति विकसित करने की जरूरत है। स्वच्छता से आम जनजीवन में नयी ऊर्जा का संचार होता है। उन्होंने कहा कि सशक्त राष्ट्र निर्माण में स्वच्छता मिशन की अहम भूमिका है। स्वच्छता के प्रति व्यक्तिगत और सामाजिक दायित्वों का निर्वहन ही गांधी जी के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस अवसर पर छात्रों ने स्कूल परिसर व आसपास के इलाकों में साफ-सफाई की। घर व आसपास सहित स्कूल को स्वच्छ रखने का संकल्प लिया। मौके पर शिक्षक विनीत राज,मनोज कुमार, नंदिनी झा,डीके राय,चंदन कुमार, मिस जेनिथ, मिस क्लारा सहित अन्य मौजूद थे।

स्वर्ण जयंती वर्ष का झारखंड : समृद्ध धरती, बदहाल झारखंडी

  झारखंड स्थापना दिवस पर विशेष स्वप्न और सच्चाई के बीच विस्थापन, पलायन, लूट और भ्रष्टाचार की लाइलाज बीमारी  काशीनाथ केवट  15 नवम्बर 2000 -वी...