यह ब्लॉग खोजें

शुक्रवार, 21 जून 2019

हटिया नगर में मनाया योग दिवस



रांची। विश्व योग दिवस पर्व के शुभ अवसर पर सिंहमोड़ विकास नगर रोड नं 9 शिवालय के आगे ओझा श्री दरबार में योग कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें योग,आसन, व्यायाम , प्रज्ञा योग एवं प्राणायाम  पर प्रकाश डालते हुए विभिन्न संस्थानों के प्रतिनिधियों ने भाग लेकर योग कराया और उसके महत्व व लाभ को बताया । मुहल्ले के वरिष्ठ समाजसेवी के डी ओझा ने कहा कि स्वस्थ और सुखी जीवन मनुष्य की प्रमुख आवश्यकता है। भारतीय ऋषि मुनियों ने समग्र स्वास्थ्य के लिए योग युक्त जीवन पद्धति का समर्थन एवं विकास किया है ।अब भारतीय सरकार की पहल ने विश्व पटल पर गहरा  छाप छोड़ा है । इसके नियमित अभ्यास से वैश्विक स्तर पर
जीवन शैली को नया आयाम मिलेगा ‌।
अनीश कुमार पाण्डेय ने कहा कि योगाभ्यास और व्यायाम जीवन के लिए बहुत उपयोगी है ‌।
लटमा रोड के वरिष्ठ समाजसेवी अजय कुमार ने कहा कि योग शरीर के विजातीय द्रव्य को बाहर निकालने और प्राणिक ऊर्जा प्रवाह में आंतरिक तंत्र को सक्रिय सशक्त करता है।
जेएनपी ने प्रज्ञायोग के विभिन्न योगासनों को गायत्री मंत्राक्षर से युक्त  प्रज्ञायोगासन व व्यायाम कराकर उसके महत्व सहित बताया यह योगाभ्यास भागीदारों के निवेदन पर कुछ दिन और यहां चलाया जाएगा। कार्यक्रम में बी डी ओझा, के के ओझा,ऊषा देवी, शीला देवी, रत्नावली देवी आदि की भागीदारी रही ।
गायत्री मंत्र ईश्वर वंदना से कार्यक्रमका शुभारंभ किया गया और सस्वर शांति पाठ तथा बीडी ओझा द्वारा धन्यवाद ज्देञापन के साथ समापन किया गया।

स्वस्थ रहने का सशक्त माध्यम है योगः प्रियदर्शी आलोक


लोहरदगा ।  अन्तराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर स्थानीय जिला प्रशासन के द्वारा आयोजित योग शिविर में लोहरदगा के पुलिस कप्तान प्रियदर्शी आलोक ने उपस्थित होकर योगाभ्यास किया तथा  जिला वासियों को कहा कि आज योग की आवश्यक्ता को लोगो ने समझा और इसे अपनाया है" योग भगाए रोग "को आधार बनाकर लोग इससे जुडे हैं। श्री प्रियदर्शी ने कहा कि आजकल लोग योग के प्रति सचेष्ट हो चुके हैं और योग को स्वस्थ रहने का सशक्त माध्यम माना है इसलिए हमसब को  योग को अपने दैनिक दिनचर्या में शामिल करना चाहिए।

मुख्य सचिव ने की लंबित रेल परियोजनाओं की समीक्षा


राची। मुख्य सचिव डॉ. डीके तिवारी ने झारखंड में रेलवे प्रोजेक्टों के लंबित मामलों की समीक्षा की तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। उन्होंने राज्य में रेल विस्तार की योजनाओं के लिए अब तक रेलवे को दी गई जमीन के संबंध में कहा कि हमने कई केंद्रीय संस्थानों और संगठनों को जमीन दी जाती रही है।इसका आकलन भी होना चाहिए कि उसके उपयोग की वास्तविक स्थिति क्या है। उन्होंने राजस्व सचिव को निर्देश दिया कि रेलवे व अन्य संस्थानों को दी गई जमीन के उपयोग की वर्तमान स्थिति का डाटाबेस बनाएं। साथ ही डाटाबेस में यह उल्लेख करें कि अब तक कितनी जमीन दी गई है, और उसका कितना उपयोग हुआ है। मुख्य सचिव झारखंड मंत्रालय स्थित अपने सभा कक्ष में झारखंड में लंबित रेलवे प्रोजेक्ट को धरातल पर लाने के लिए आयोजित बैठक में बोल रहे थे। 

डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर से बढ़ेगी व्यापार सुगमता
मुख्य सचिव ने कहा कि डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर रेल पथ हैं, जो केवल माल ढुलाई के लिए निर्धारित किए जाते हैं। भारत में डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर स्थापित किए जा रहे हैं, ताकि अपने निर्दिष्ट बंदरगाहों के लिए उद्योगों के बीच माल की आपूर्ति आसानी से की जा सके। बैठक में राजस्व सचिव के के सोन ने बताया कि अब तक डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर अंतर्गत आवश्यकता के अनुरूप चार जिलों में 90 फीसदी जमीन रेलवे को दी जा चुकी है। बाकी बची जमीन भी एक माह के भीतर रेलवे को देने की प्रक्रिया जारी है। वन विभाग की ओर से बताया गया कि उनकी तरफ से भी वन भूमि के उपयोग के लिए जरूरी कार्यवाही की जा रही है। मुख्य सचिव ने निर्देश दिया कि सारी कार्रवाई को ऑनलाइन करें। साथ ही जो भी कार्यवाही कर रहे हैं, उसकी सूचना राजस्व सचिव को भी दें, ताकि तालमेल बना रहे। वहीं ऊर्जा सचिव श्रीमती वंदना डाडेल ने विद्युत टावर लगाने के कार्यों का विस्तृत ब्योरा दिया। मुख्य सचिव ने बाकी बचे काम को ससमय पूरा करने का निर्देश दिया। 

बैठक में ये थे मौजूद
झारखंड में रेलवे प्रोजेक्टों के लंबित मामलों की मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक में राजस्व सचिव श्री के के सोन, परिवहन सचिव श्री प्रवीण टोप्पो, ऊर्जा सचिव श्रीमती वंदना डाडेल, वन विभाग के विशेष सचिव श्री ए के रस्तोगी समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे।

रेलवे हाई स्कूल में मना योग दिवस


चक्रधरपुर। अन्तराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर स्थानीय रेलवे हाई स्कूल मैदान परिसर में आयोजित योग शिविर में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व सांसद लक्ष्मण गिलुवा मुख्य रूप से शामिल हुए इस अवसर पर श्री गिलुवा ने कहा कि आज योग की आवश्यक्ता को लोगो ने समझा और इसे अपनाया है" योग भगाए रोग "को आधार बनाकर लोग इससे जुडे हैं भारत के प्रधानमंत्री नरेंन्द्र मोदी भी आज झारखंड राँची में योग शिविर कार्यक्रम में शामिल होकर योग की महत्ता को चरितार्थ किया  है।

भारतेंदु भूषण बने कोल्हन प्रमंडल के स्वास्थ्य उपनिदेशक

विनय मिश्र
चक्रधरपुर। चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल के  उपअधीक्षक सह अनुमंडल चिकित्सा प्रभारी भारतेंन्दू भूषण को स्वास्थ्य विभाग ने उनकी वरीयता व कर्मठता को देखते हुए कोल्हान के स्वास्थ्य विभाग का क्षेत्रीय उपनिदेशक बनाया है। श्री भूषण कोल्हान प्रमंडल के पूर्वी सिंहभूम ,पश्चिमी सिंहभूम व सराईकेला खरसांवा जिला के स्वास्थ्य विभाग को देखेंगे गौरतलब हो कि श्री भूषण ने चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल में उपअधीक्षक के रूप में 2 जुलाई 2018 को योगदान दिया था इनके योगदान देने के पश्चात से इस अनुमंडल में बेहतर कार्य सृजन और शल्यक्रिया भी सहज रूप से होने लगे।

मारवाड़ी युवा मंच का योग शिविर



रांची। मारवाड़ी युवा मंच रांची शाखा  द्वारा विश्व योगा दिवसीय के दिन योग शिविर का आयोजन ऑक्सीजन पार्क मोराबादी में सुबह 5:45  बजे से किया जा रहा है। यह शिविर प्रशिक्षक श्री एसएन योगाध्यानम करम सन्यासी  बिहार योगा स्कूल के अध्यापक के प्रशिक्षण में होगा ।इस कार्यक्रम के  संयोजक अमित जांगिड़ और निखिल पोद्दार थे।
समारोह में मारवाड़ी युवा मंच के अध्यक्ष विशाल पाडिया , सचिव विकास अग्रवाल ,आशीष अग्रवाल, नीरज अग्रवाल ,सचिन मोतीका ,अमित शेट्टी, विकास अग्रवाल ,विकास गोयल , संजय बजाज, विशाल महलका ,विनोद अग्रवाल ,माधव अग्रवाल ,अशोक लाल ,दीपक गोयनका ,गौतम अग्रवाल, आशीष गोयनका, दीपक जालान बनवारीलाल मोदी समेत अन्य सदस्य उपस्थित थे। यह जानकारी प्रवक्ता पवन  मुरारका ने दी ।

निखिल मोदी बने 24 वें एक्स्पो उत्सव के अध्यक्ष



जूनियर चैम्बर इंटरनेशनल रांची ने हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी मेगा ट्रेड फेयर एक्सपो उत्सव लगाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेड फेयर का लगातार 24वा संस्करण है और इस साल यह 19 से 23 अक्टूबर के महीने में मोराबादी मैदान में लगाने का निर्णय लिया गया है। संस्था ने इस साल एक्सपो उत्सव का नया अध्यक्ष अनुभवी निखिल मोदी को बनाया है। निखिल मोदी विगत 6 वर्षो से संस्था एवं एक्सपो के महत्वपूर्ण पदों जैसे सचिव ,को एक्सपो चेयरमैन ,वाईस प्रिसिडेंट पर रह कर सराहनीय कार्य किया है।वर्ष 2017 में एक्सपो पद्म भूषण से नवाजे जा चुके निखिल मोदी ने मेगा ट्रेड फेयर की अध्यक्षता स्वीकार करते हुए कहा की हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी एक्सपो उत्सव नए और भव्य अंदाजं में लगाया जायगा और हर वर्ग के लोगो को ध्यान में रहते हुए हर जरुरत की वस्तुए इस एक्सपो उत्सव 2019 में मौजूद होगी।

स्वर्ण जयंती वर्ष का झारखंड : समृद्ध धरती, बदहाल झारखंडी

  झारखंड स्थापना दिवस पर विशेष स्वप्न और सच्चाई के बीच विस्थापन, पलायन, लूट और भ्रष्टाचार की लाइलाज बीमारी  काशीनाथ केवट  15 नवम्बर 2000 -वी...