यह ब्लॉग खोजें

मंगलवार, 23 जुलाई 2019

जनता दरबार में किसानों को राहत


विनय मिश्रा

चाईबासा। पश्चिमी सिंहभूम जिला के बंदगांव प्रखंड कैंप कार्यालय के समीप जिला उपायुक्त अरवा राजकमल की अध्यक्षता में सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक चाईबासा  इंद्रजीत माहथा, उप विकास आयुक्त  आदित्य रंजन, अनुमंडल पदाधिकारी चक्रधरपुर  प्रदीप प्रसाद, प्रखंड विकास पदाधिकारी बंदगांव एवं अन्य पदाधिकारी गण उपस्थित रहे। इसके साथ ही इस कार्यक्रम में कैंप कार्यालय अंतर्गत छः पंचायतों के जनप्रतिनिधि, प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष, सदस्य एवं आमजनों की सहभागिता दर्ज की गई।

फसल बीमा के अंतर्गत अब किसान को कोई राशि नहीं देना होगा
जिला उपायुक्त के द्वारा जनता दरबार में उपस्थित किसानों को यह बताया गया कि हाल के दिनों में राज्य सरकार के द्वारा एक अहम फैसला लेते हुए यह निर्णय लिया गया है कि फसल बीमा के अंतर्गत अब किसान को कोई राशि नहीं देना है। अब यह राशि राज्य सरकार वहन करेगी। लेकिन फसल बीमा का लाभ आम किसानों को मिलेगा।

आकस्मिक खाद्यान्न कोष से 5 लोगों को 10 किलो खाद्यान्न
आज के इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत 15 लाभुकों को स्वीकृति प्रमाण पत्र वितरित किया गया। इसके साथ ही विभिन्न विभागों के द्वारा लगाए गए स्टॉल में पेंशन संबंधी 19 आवेदन प्राप्त हुए। किसान योजना के तहत 10 लाभुकों को उड़द एवं मसूर का बीज का वितरण किया गया। आकस्मिक खाद्यान्न कोष से 5 लोगों को 10 किलो खाद्यान्न, मुख्यमंत्री सुकन्या योजना के तहत 15 छात्राओं को लाभ प्रदान किया गया।

कुपोषण के प्रति जागरूकता हेतु साइकिल रैली को उपायुक्त ने रवाना किया
आज के कार्यक्रम के तहत कुपोषण के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए सुमन साईं मैदान से जिला उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक एवं उप विकास आयुक्त के द्वारा साइकिल रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। साइकिल रैली नकटी चौक हुड़ंगदा गांव के लोगों को कुपोषण के प्रति जागरुक करते हुए वापस मैदान में समाप्त हुई।

सोमवार, 22 जुलाई 2019

निरूप प्रधान को दिया महाराजा अर्जुन पुस्तकालय का जिम्मा


चाईबासा। प्रखंड विकास पदाधिकारी राम नारायण सिंह के द्वारा उद्घाटित महाराजा अर्जुन सिंह पुस्तकालय का कई दिनों से उसका सुचारू रूप से संचालन नहीं हो रहा था, जिसके लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी काफी चिंतित थे! परंतु अब इस समस्या का समाधान उन्होंने कर लिया है!!

महाराजा अर्जुन सिंह पुस्तकालय को संचालित करने का दायित्व अब उन्होंने शहर के जाने-माने युवा समाजसेवी एवं शिक्षाविद निरूप कुमार प्रधान को यह दायित्व दिया गया है श्री निरुप का शिक्षा क्षेत्र में काफी योगदान रहा है!!

बताते चलें की उन्होंने अपने नाम से ही एक नि:शुल्क पुस्तकालय पहले ही खोल रखा है,जिसमें सैकड़ों बच्चे लाभान्वित हो रहे हैं! अब इस पुस्तकालय का संचालन भी श्री निरुप के हाथों मिला है !!

आशा है कि शहर के सभी वर्ग के बच्चे इस पुस्तकालय का लाभ उठा सकेंगे, यह पुस्तकालय ब्लॉक ऑफिस के सामने है एवं यह सुबह और शाम दोनों समय खुली रहेगी इसमें प्रतियोगिता परीक्षाओं की एवं बाकी पुस्तकें भी रखी गई है यह पुस्तकालय भी निरुप पुस्तकालय की तरह है नि:शुल्क रहेगी।।

सांसद के प्रयास से लौटेगी एक साल से ठप्प बिजली

ट्रांसफारमर मिला, अब अंधेरे से निज़ात पाएगा पिलका पड़सी गांव


चाईबासा। मंझारी प्रखंड के पिलका " पड़सी गाँव " में विगत एक वर्ष से बिजली आपूर्ति ठप होने स्थानीय ग्रामीणों को काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा था तथा बच्चों के शिक्षा पर प्रतिकूल असर पड़ रहा था । समस्या पर त्वरित पहल करते हुए सांसद गीता कोड़ा के प्रयास से पिलका " पड़सी गाँव " को मिला ट्रांसफार्मर । विदित हो कि पूर्व में लगे 25 के.बी के ट्रांसफार्मर के जगह 63 के.बी का ट्रांसफार्मर लगाया जायेगा ।
सोमवार को सांसद गीता कोड़ा के निर्देश पर कांग्रेस नेता त्रिशानु राय , जितेन्द्र नाथ ओझा व विकास वर्मा ने ग्रामीणों को ट्रांसफार्मर दिलवाकर रवाना किया । मौके पर अभिषेक गोप , आकाश पुरती , डिबर सोय , विशाल बिरुआ , विक्रम पुरती , विनय गोप , मनोज बिरुआ , अनिल बिरुआ , सुनील बिरुआ , संजीव सिरका , मार्शल बिरुआ , बिमल बिरुआ सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित थे ।

सावन महोत्सव में फैशन एक्सपो फोटो सूट


चक्रधरपुर।रोहित आर्ट के द्वारा " सावन महोत्सव"के अवसर पर फैशन एक्सपो फ़ोटो सूट का आयोजन होटल सागर में किया गया। जिसमें छोटे बच्चों के साथ बड़े बच्चों ने भी बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया और अपनी खूबसूरत अदाओ व अंदाज में अपने जलवे बिखेरे।खुशी से उनके चेहरे में और खूबसूरती व चमक बढ़ गई ।रोहित आर्ट के पूरी टीम ने बहुत मेहनत से सूट किया और बहुत सुंदर फ़ोटो सूट हुआ।इस कार्यक्रम में भावना कुमारी ,ईश्वरी महतो, दीपिका दास, सोनाक्षी कुमारी, पी भावना पल्लवी तांती श्रुती सैलजा ने भाग लिया और साथ मे उत्साह वर्धन के लिये उनके माँ भी शामिल रही।नेशनल फोटोग्राफर हेम सागर व यूनिक बबेक के द्वारा सूट किया गाया। उनके साथ रायसेन, अनिकेत कुमार, द्वयं महतो, रेणु महतो ,तन्नू सिंह भी मौजूद रहे।मौके पर समाजसेवी नीतू साहू ने कहा चक्रधरपुर के बच्चे बहुमूल्य प्रतिभा के धनी है बस उनहें  सामने लाने की आवश्यकता है। इस काम को रोहित बहुत अच्छे से कर रहे हैं।बच्चे आगे बढे शहर और माता ,पिता का नाम रौशन करें।मौके पर  समाजसेवी नीतू साहु, प्रतिभा विकाश, मैडम  अनिता और नीता शंकर आदि उपस्थित थे।

विक्रम जायसवाल ने किया हज यात्रियों का इस्तकबाल


रांची। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व सचिव आदित्य विक्रम जयसवाल ने आज सोमवार को हज यात्रियों को इस्तकबाल करते हुए हज यात्रा के लिए रवाना किया।

इस दौरान श्री जायसवाल ने हज यात्रियों से देश व  राज्य की सुख, समृद्धि  एवं खुशहाली के लिए दुआ करने की अपील की है इसके साथ ही तमाम हज यात्रियों की सलामती की भी दुआ की है।

इस मौके पर मुख्य रूप से इस्तकबाल करने वालों में से अमरजीत सिंह, आसिफ जियाउल, निहाल, डॉ असलम फैयाज आदि प्रमुख गण मौजूद थे।

जगदीप चड्ढा बने रोटरी अध्यक्ष


रांची। रोटरी क्लब रॉंची नोर्थ का 36वॉं स्थापना सामारोह रविवार 21 जुलाई को रोटरी हॉंल, डेविस संस्थान, कॉंके मे सम्पन्न हुआ। जयदीप चड्ढा को रोटरी वर्ष 2019-20 का अध्यक्ष बनाया गया। उनके साथ सचिव राहुल तथा कोषाध्यक्ष मिलिन्द बोर्डे ने पद ग्रहण किया। निदेशक के रूप में, जे० पी० श्रिवास्तव, हेजल डेविस, जितेन्द्र, विनोद सिन्हा, निशान्त गोयल, देवेन्द्र पाल सिंह, एलिजाबेथ डेविस, रिचर्ड, समीर चंद्रा एवं सुबोध झा ने पद ग्रहण किया।
समारोह मे अध्यक्ष जयदीप चढ़ा ने पु्र्व रोटरी वर्ष मे क्लब द्वारा किये गये कार्यो का ब्योरा दिया ओर बताया कि विभिन्न सामाजिक कार्यो के अलावा रोटरी आम लोगो से जुड़ने तथा निम्न स्तर तक जाकर कार्य करने का पर जोर देगी।उन्होंने अपने इस नाये रोटरी वर्ष में पौधा रोपण को बढावा देने कि बात कही।
समारोह के मुख्य अतिथि डॉक्टर संजय कुमार , PCCF, झारखंड ने क्लब द्वारा किये कार्यो की सराहना की तथा क्लब द्वारा किये जा रहे सेवा कार्यो में अपने स्तर पर यथासम्भव सहयोग करने का आश्वासन दिया। क्लब द्वारा उन्हे गुलाब के पोधे देकर सम्मानित किया गया।
समारोह में वर्तमान रोटरी सहायक जिलापाल अराधना जयसवाल, तथा अन्य रोटरी क्लब के अध्यक्ष एवं सचिव उपस्थित थे।

निर्मला कॉंवेंट में वाद-विवाद प्रतियोगिता



रांची। निर्मला कॉन्वेंट हाई स्कूल, एदलहातू में मंगलवार को वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर विद्यालय प्रबंधन समिति की सचिव सीमा शर्मा उपस्थित थी । 'इंटरनेट के लाभ और हानि' विषय पर आयोजित इस वाद - विवाद प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए। जिसमें विद्यार्थियों ने इसके दोनो पहलुओं पर विस्तार से बताया। कक्षा 6  से 10 वीं तक के विद्यार्थियों ने वाद-विवाद प्रतियोगिता मे भाग लिया।
प्रतियोगिता में भाग लेने वाले विद्यार्थियों ने अपने वक्तव्य में कहा कि वैज्ञानिकों ने नई-नई तकनीकी की खोज निश्चित रूप से मानव जीवन के हित के लिए की है लेकिन कुछ लोग महज अपने निजी स्वार्थों की पूर्ति के लिए इनका गलत इस्तेमाल करने लग जाते हैं, जिससे कई बार ये बहुत हानिकारक साबित हो जाते हैं। इंटरनेट के लाभ के उठाने के साथ-साथ युवा वर्ग इंटरनेट के प्रयोग से गलत दिशा की ओर भटक रहे हैं। इससे युवाओं को बुरी आदत लग जाती है।  प्रतियोगिता समापन के बाद विनर्स के नाम की घोषणा की गई जिसमें पहले स्थान पर विवेकानंद हाउस के स्नेहा कुमारी, दूसरे स्थान पर हंसराज हाउस के जीतेश कुमार तथा तीसरे स्थान पर विवेकानंद हाउस आशुतोष कुमार एवं हंसराज हाउस से रेशम कुमारी रही ।
          विद्यालय के प्राचार्य विजय कुमार शर्मा ने बताया कि विद्यालय में नए-नए इवेंट करवाने का एकमात्र मकसद विद्यार्थियों को मंच के माध्यम से अपनी अभिव्यक्ति व्यक्त करने के लिए प्रोत्साहित करना है। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र के युवाओं के टेलेंट में कोई कमी नहीं है लेकिन उन्हें उचित मार्ग दर्शन मंच न मिलने की वजह से वह अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन ठीक प्रकार से नहीं कर पाते हैं। इसलिए उनका प्रयास है कि विद्यार्थियों को हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने के लिए तैयार किया जाए।
इस अवसर पर वाइस प्रिंसिपल विमलेश कुमार अवस्थी, शिक्षक गोपाल चन्द्र दास, सुधीर सिंह, विनोद कुमार निषाद, अनिमा एक्का, सुधा सिंह एवं अन्य शिक्षक - शिक्षिका सहित विद्यालय के अन्य स्टाफ व विद्यार्थी उपस्थित थे।

स्वर्ण जयंती वर्ष का झारखंड : समृद्ध धरती, बदहाल झारखंडी

  झारखंड स्थापना दिवस पर विशेष स्वप्न और सच्चाई के बीच विस्थापन, पलायन, लूट और भ्रष्टाचार की लाइलाज बीमारी  काशीनाथ केवट  15 नवम्बर 2000 -वी...