यह ब्लॉग खोजें

रविवार, 25 अगस्त 2019

निशा कुमारी भगत जदयू में शामिल


रांची। 25 अगस्त, 2019 दिन रविवार को गुमला जिला निवासी, समाजसेवी निशा कुमारी भगत ने जदयू पार्टी का दामन थामा। उन्हें युवा जदयू के राष्ट्रीय महासचिव सह कोषाध्यक्ष एवं झारखण्ड प्रभारी कुणाल अग्रवाल जी ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई।

सुश्री भगत ने उन्हें शामिल कराने का श्रेय युवा जदयू के प्रदेश अध्यक्ष निर्मल सिंह को दिया। उन्होंने कहा कि वह जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बिहार के लोकप्रिय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी के सिद्धांत, आदर्श एवं विचारों से प्रभावित हो पार्टी में शामिल हुई है। उन्होंने कहा कि वह गुमला जिला में पार्टी को मजबूत करेगी।

मौके पर कौशल सिंह, देवनाथ सिंह आदि मौजूद थे।

कलाकृति स्कूल ऑफ़ आर्ट्स की “मेरे कान्हा” चित्रकला प्रदर्शनी संपन्न



5 मिनट में बनाया कृष्णा जी की पेंटिंग


रांची। कलाकृति स्कूल ऑफ़ आर्ट्स एवं कलाकृति आर्ट फाउंडेशन द्वारा जन्माष्ठमी महोत्सव के उपलक्ष पर आयोजित “मेरे कान्हा” चित्रकला प्रदर्शनी संपन्न हो गया | समापन समारोह के उपलक्ष पर कलाकृति के छात्रों हर्ष , विकाश, अनिकेत, हर्षिता ने स्प्लिट स्पीड पेंटिंग का प्रदर्शन किया जहाँ कृष्णा एवं राधा के रूप में बच्चों ने 5 मिनट में 4 भाग में भागवान कृष्णा के पेंटिंग को उकेरा | इस अवसर पर कलाकृति स्कूल ऑफ़ आर्ट्स के छात्रों के द्वारा श्री कृष्ण जी पर आधारित 40 पेंटिंग्स प्रदर्शित की गयी थी | समापन समारोह के उपलक्ष्य पर कलाकृति आर्ट फाउंडेशन के द्वारा समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों को स्मृति चिंन्ह दे कर सम्मानित किया गया | साथ ही साथ समापन समारोह के अवसर पर सभी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया | इस चित्रकला प्रदर्शनी में हर्ष, अनिकेत, हर्षिता, अंजलि, विकाश, आरती, कोमल, सृष्टि, आयशा, ऋचा, सुरुचि, माधुरी, तनिषा, शिखा एवं श्वेता के बनाये पेंटिंग्स को प्रदर्शित किया गया था |

इस अवसर पर शिव मंदिर महावीर मंदिर न्यास समिति एवं श्री जन्माष्ठमी महोत्सव के सचिव श्री हरी विजयवर्गीय, समिति के संरक्षक पूर्व मंत्री झारखण्ड सरकार श्री रामजी लाल शारदा, श्री गौरी शंकर, श्री जयराम साव, पप्पू वर्मा, आशुतोष मिश्रा, किशोर विजय, अश्विनी शर्मा एवं कलाकृति की सचिव श्रीमती रजनी कुमारी एवं छात्र अनिकेत, हर्ष, विकाश, स्पर्श, आरती, कोमल एवं अन्य छात्र छात्राएं उपस्थित थें |

हिन्दू क्रांति सेना युवा मोर्चा का हुआ विस्तार


रांची। हिन्दू क्रांति सेना युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रशांत पाठक ने संगठन का विस्तार करते हुए सौरभ सिंह को प्रदेश उपाध्यक्ष , अमनजीत मेहता व सुन्दर लाल चौहान को प्रदेश संगठन मंत्री , कौस्तुभ तिवारी को प्रदेश कार्यसामिति सदस्य और प्रकाश गिरी को जमशेदपुर का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया है । इस मौके पर मोर्चे के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा की हम संगठन का विस्तार कर लोगो के बीच हिंदुत्व के अहमियत को बताने का काम करेंगे ।

चाईबासा में बढ़ा एक और कदम पर्यावरण संरक्षण का





चाईबासा। नगर परिषद व पायनियर के संयुक्त तत्वावधान में शहर के विभिन्न मोहल्लों में वृक्षारोपण कार्यक्रम चलाये जा रहे है । इस कड़ी में रविवार को आमला टोला में नगर पालिका बंगला मध्य विद्यालय के बगल में  वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया । स्थानीय निवासी सामाजिक कार्यकर्ता शंभू दयाल गोयल , त्रिशानु राय , संतोष सिंघानिया के द्वारा वृक्ष लगाया गया । मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता त्रिशानु राय ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण व भूमि संरक्षण के लिये मौजूदा समय में वृक्षारोपण जरूरी है। वृक्षारोपण कर पर्यावरण को बचाने का संकल्प सभी को लेने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि हमारा कर्त्तव्य है कि पर्यावरण सुधार के लिये अधिक से अधिक संख्या में पौधारोपण किया जाये।
मौके पर पायनियर के कुँवर अतुल सिंह , स्नेहलता संगीता सहित नप कर्मी उपस्थित थे ।

झारखंड चेंबर ऑफ कॉमर्स के चुनावी समर का आगाज


रांची। झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स के चुनावी समर का आगाज हो चुका है। चुनावी चहल - पहल व्यापारियों के बीच अब दिखने लगी है। टीम कुणाल के चुनावी कार्यालय पेंटागन स्थित लगातार बैठकें हो रही है। शनिवार को भी टीम कुणाल की एक बैठक पेंटागन स्थित चुनावी कार्यालय में हुई।

बैठक में टीम कुणाल ने विभिन्न मुद्दों को लेकर प्रचार में उतरने का निर्णय लिया। टीम कुणाल के द्वारा इस बार के चुनाव में  इज डूइंग बिजनेस, भ्रष्टाचार, लाल फीता शाही जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों को उठाने को लेकर विचार विमर्श किया गया।

टीम कुणाल के कुणाल आजमानी ने बताया कि हमारी टीम शुरुवाती दौर से ही लगातार व्यापारियों के हितों को लेकर चिंतन करते आयी। उन्होंने कहा कि छोटे व्यापारी से लेकर बड़े व्यापारी सभी हमारे टीम के लिए एक समान है। श्री कुणाल ने कहा कि, हमारी टीम हमेशा टीम भावना से काम करते आयी है और आगे भी करेगी।

बैठक में कुणाल अजमानी, अनिल अग्रवाल, रोहित अग्रवाल, मनीष सराफ, ज्योति कुमारी, प्रवीण लोहिया, राहुल साबू, प्रवीण जैन छाबड़ा, अनिल गाड़ोदिया, परेश गट्टानी, राहुल मारू, राम बांगड़, सुमित जैन, विकास विजयवर्गीय, विमल फोगला, धीरज तनेजा, मुकेश अग्रवाल, दीनदयाल बर्णवाल, नवजोत अलंग, अश्वनी राजगढ़िया, संजय अखौरी, पूजा डाडा, नितिन सराफ, एवं विवेक अग्रवाल उम्मीदवार उपस्थित थे।

जलेस की कथा गोष्ठी में तीन कहानियों का पाठ



रांची। आज 24 अगस्त को मेन रोड स्थित राजधानी गेस्ट हाउस में उर्दू के नामवर अफसाना निगार डॉ अहमद सग़ीर के सम्मान में जलेस रांची की एक गोष्ठी आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता जसम के राज्य सचिव अनिल अंशुमन ने की.
इस बैठक में तीन कहानियां पढ़ी  गयीं .नजमा नाहिद ने दान का  दिल , आफरीन अख्तर ने हाउस वाइफ और तीसरी कहानी लीनचिंग का पाठ महफूज़ आलम ने किया.ये कहानियां आज की परिस्थिति की तर्जुमानी करती हुई दिखाई देती हैं.
इन कहानियों पर बोलते  हुए डॉ अहमद सग़ीर ने कहानी की तकनीक,शिल्प एवं कथ्य पर  विस्तृत चर्चा की.
उन्होंने अपनी मशहूर कहानी मसीहाई  की चर्चा करते हुए कहा कि ये कहानी चरित्र  के विरोधाभास को दर्शाती है
 मिठू मंडल ने चंदा मामा कविता का पाठ किया.एज़ाज़ अनवर ने अपनी एक खूबसूरत ग़ज़ल सुनाई.
अनिल अंशुमन ने अध्यक्षीय भाषण में कहा कि परिस्थिति की भयावहता को देखते हुए रचना कर्म को तेज करना होगा और लोगों को कविता,कहानियों के माध्यम से जागरूक करने की ज़रूरत है.
बैठक का संचालन एमज़ेड खान एवं धन्यवाद ज्ञापन असदकी ने किया
मुख्य उपस्थिति काशीनाथ मंडल,ख़ालिक़,आफरीन,नाहिद,आलिया आदि

ताइक्वांडो चैंपियनशिप का शानदार आगाज़


चक्रधरपुर।चक्रधरपुर के रेलवे कम्युिनटी हॉल महात्मा गांधी सभागार में दक्षिण पूर्व रेलवे खेल संगठन चक्रधरपुर व पश्चिमी सिंहभूम जिला ताइक्वांडो एसोसिशन के संयुक्त तत्वावधान में प्रथम पश्चिमी सिंहभूम जिला ताइक्वांडो चैंपियनशिप 2019-20 का शानदार आगाज हुआ। दो दिवसीय चैंपियनशिप का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि चक्रधरपुर रेल मंडल प्रबंधक सह सेरसा अध्यक्ष छत्रसाल सिंह ने दीप प्रज्जवलित कर किया। मौके पर डीआरएम ने कहा कि इस आयोजन के लिए गौरवन्वित महसूस कर रहा हूं। सेरसा ने पिछले एक साल में ताइक्वांडो प्रशिक्षण की सुविधा दी है, जिसका समुचित लाभ बच्चों ने उठाया है। जिले में ताइक्वांडो के प्रति अच्छी-खासी रूचि है। इस चैंपियनशिप के माध्यम से ताइक्वांडो खेल के प्रति इसमें और इजाफा होगा। डीआरएम ने कहा कि एिशयाई खेलों में भी ताइक्वांडो शामिल है और बौद्धिक विकास में सहायक है। इसलिए इसे कम नहीं आंका जा सकता। जिले में इसकी ख्याति और बढ़े, इसकी कामना करता हूं। सेरसा के माध्यम से ताइक्वांडो का प्रचार-प्रसार होता रहेगा। इस अवसर पर सम्मानित अतिथि के रूप में एडीआरएम बीके सिन्हा, डॉक्टर पंकज, सहायक खेल पदाधिकारी बीके शर्मा, एसीएम पवन कुमार चौरसिया, श्चिमी सिंहभूम जिला ताइक्वांडो संघ के सचिव अनुराग शर्मा, विजय प्रताप, सावित्री कुमारी, देवेंद्र मिश्र समेत विभिन्न विद्यालयों के ताइक्वांडो प्रशिक्षक, अभिभावक, खेलप्रेमी आदि मौजूद रहे।
अंतरराष्ट्रीय रेफरी की निगरानी में हो रही प्रतियोगिता
प्रथम पश्चिमी सिंहभूम जिला ताइक्वांडो चैंपियनशिप के आयोजन में अंतरराष्ट्रीय रेफरी की मदद ली जा रही है। पूरी प्रतियोगिता अंतरराष्ट्रीय रेफरी अमर बाउरी धनबाद की
निगरानी में हो रही है। राष्ट्रीय रेफरी, आकिब जावेद, राहुल बाउरी के अलावा राज्य स्तरीय रेफरी प्रतियोगिता में अपनी अहम भूमिका निभा रहे हैं।

स्वर्ण जयंती वर्ष का झारखंड : समृद्ध धरती, बदहाल झारखंडी

  झारखंड स्थापना दिवस पर विशेष स्वप्न और सच्चाई के बीच विस्थापन, पलायन, लूट और भ्रष्टाचार की लाइलाज बीमारी  काशीनाथ केवट  15 नवम्बर 2000 -वी...