यह ब्लॉग खोजें

सोमवार, 26 अगस्त 2019

दसवीं बार अध्यक्ष चुने गए विजय शर्मा

देवी मंडप-एदलहातु दुर्गा पूजा समिति का पुनर्गठन


रांची। राजधानी के मोरहाबादी स्थित एदलहातू देवी मंडप दुर्गा पूजा समिति का पुनर्गठन किया गया। समिति की बैठक में पूर्व के सभी पदाधिकारियों सह सदस्यों ने सर्व सम्मति से निर्मला कॉवेंट स्कूल के प्रिंसिपल विजय कुमार शर्मा को अध्यक्ष के रूप में चयनित किया। ज्ञातव्य हो कि श्री शर्मा विगत दस वर्षों से लगातार दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष के रूप में चयनित होते आ रहे हैं । उपस्थित सदस्यों ने सर्वसम्मति से श्री शर्मा का निर्विरोध समर्थन किया। साथ ही कहा कि श्री शर्मा के सरंक्षण में अब तक न तो पूजा व्यवस्था में किसी प्रकार की कोई समस्या उत्पन हुई और न ही कार्यकारिणी समिति के किसी सदस्यों को उनके प्रति कोई शिकायत है। श्री शर्मा का व्यक्तित्व ईमानदारी और कार्य के प्रति समर्पण भाव का प्रतीक है।  वहीं श्री शर्मा ने लगातार दसवीं बार अध्यक्ष के रूप में चुने जाने के लिए समिति के अन्य सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया । उक्त मौके पर पूजा संबंधी आर्थिक बजट के रूप में अनुमानित खर्च सात लाख बताया गया । जिसमे पंडाल के लिए तीन लाख पचास हजार, मूर्ति के लिए एक लाख पचास हजार, साउंड एवं लाइट के लिए एक लाख बीस हज़ार तथा सजावट के लिए अस्सी हजार रूपए अनुमानित व्यय का लक्ष्य रखा गया। सभी सदस्यों ने विश्वास दिलाया कि पूर्व की भांति इस बार भी पूजा शांति पूर्वक आयोजित कराया जाएगा। मौके पर सचिव अजय सिंह, उप सचिव लाभेश कुमार, उपाध्यक्ष जगदीश  दास, सरंक्षक मनोज सिंह, कोषाध्यक्ष विनीत सिंह, सह - कोषाध्यक्ष प्रकाश वर्मा, मुख्य सलाहकार विनोदानंद चौबे तथा कई अन्य लोगों को मुख्य सदस्य के रूप में चुना गया।

छह विधान सभा क्षेत्रों में परचम लहराने की तैयारी में भाजपा



विनय मिश्रा
चक्रधरपुर। विधानसभा चुनाव में अब महज कुछ माह ही बचे हैं इस विधानसभा क्षेत्र में भाजपा ने अभी से ही तैयारी शुरू कर दी है यूँ तो इस बार के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने सिंहभूम लोकसभा सीट के सभी के सभी 6 सीटों पर तैयारी प्रारंभ कर दी है और वर्तमान समय में मुख्यमंत्री रघुवर दास, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा संगठन के साथ साथ कार्यकर्ताओं की सुधि लेकर संगठन को मजबूती प्रदान करने के साथ साथ आम लोगों के साथ भी जुड़ने में सफल हो रहे हैं मुख्यमंत्री रघुवर दास के द्वारा विकास कार्यों की गति को तेज करने के साथ साथ शिक्षा, स्वास्थ्य ,सड़क, बिजली ,पानी गैस चूल्हा और सिलेंडर वितरण काफी कारगर साबित हो रहा हैं केंद्र मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान निरंतर ज़िला में विकास गति को बेहतर बता रहे हैं चक्रधरपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत कई विकास कार्यों को मुख्यमंत्री ने विकास को गति दिया है बताया जाता है कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा की रूचि चक्रधरपुर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने की है इसलिए चक्रधरपुर बंदगांव मार्ग का निर्माण भी यात्रा शीघ्र शुरू होगे श्री गिलुवा विकास  और  कार्यकर्ताओं तथा संगठन के बलबुते चुनावी मैदान में उतरने का मन बनाया है।

ताइक्वांडो प्रतियोगिता में डीपीएस ने लहराया परचम



विनय मिश्र
चक्रधरपुर। शिक्षा के क्षेत्र में अपनी सार्थकता एवं अभिभावकगण के बीच अपनी सशक्त पहचान रखने वाला दिल्ली पब्लिक स्कूल के छात्रों पढ़ाई व अनुशासन में अपने विद्यालय का नाम रोशन करने के साथ खेलकूद में भी अपना परचम लहराया है कल चक्रधरपुर में आयोजित ताईकांडो प्रतियोगिता में डी पी एस के बच्चों ने जिस फुर्ती के साथ आत्मरक्षा हेतु प्रदर्शन किया उसे डी आर एम छत्रसाल सिंह सहित अन्य उपस्थित अधिकारीगण ने भी सराहा इसका श्रेय विद्यालय के प्रबंध निदेशक सुनील कुमार को जाता है जिनके सराहनीय प्रयास से विद्यालय ने पठन पाठन के साथ साथ बेहतर परीक्षाफल परिणाम के साथ साथ खेलकूद के क्षेत्र में भी अपना परचम लहराया।

सेवानिवृत्त शिक्षक नागेंद्र नाथ सारंगी का निधन


चक्रधरपुर। शिक्षक का जीवन एक विद्यार्थी के लिए बहुत महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता है यदि वह शिक्षक आपके जीवन में कोई भी परिवर्तन लाता है तो उनका स्थान और भी बढ़ जाता है .ऐसे ही चक्रधरपुर के स्वर्गीय नागेंद्र नाथ जी थे जिनसे ना जाने कितने बच्चे पढ़कर अपने लक्ष्य को प्राप्त किए हैं .कोई आईएस कोई आईपीएस और कोई विभिन्न क्षेत्रों में अपनी ख्याति प्राप्त कर रहा है परंतु उस ख्याति का श्रेय उनके गुरु को ज्यादा है जाता है.

 चक्रधरपुर में मैट्रिक परीक्षा में वह पहले ऐसे विद्यार्थी थे जिन्होंने प्रथम दर्जे से मैट्रिक की परीक्षा पास किया था .गणित के अंकों को वह मुंह जुबानी सरल करते थे।पुराना बस्ती ही नहीं बल्कि शहर के अधिकतर बड़े एवं छोटे बच्चों ने उनसे अध्ययन कर अपने पाठ्यक्रम को बेहतर बनाया।

उनके एक शिष्य जो आज समाज सेवा में अपने अलग ही प्रसिद्धि हासिल किए हैं श्री निरुप कुमार प्रधान जी बताते हैं कि वह गणित के मास्टरमाइंड कहे जाते थे उन्होंने ही श्री प्रधान को पढ़ाया है एवं उनके द्वारा पढ़ा हुआ हर बच्चा गणित में महारत हासिल  किया है ।शनिवार रात 10:00 बजे उनका देहांत हो गया, यह पूरे चक्रधरपुर के लिए एक दु:खद घटना है. ऐसे व्यक्ति का जाना मानो विद्यार्थियों के सर से उनका साया उठ जाना है. पूरा चक्रधरपुर  शोक से डूबा हुआ है एवं उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करता है.

सर्व धर्म सद्भावना समिति का सदभावना सम्मान समारोह संपन्न



रांची। सर्वधर्म सदभावना समिति  (सामाजिक मंच)के तत्वावधान में  कांटा टोली स्थिति Y.M.C.A हाल में सदभावना सम्मान समारोह कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ जिसकी अध्यक्षता समिति के संयोजक मंडली केन्द्रीय सदस्य राजीव रंजन मिश्रा एवं मो. इसलाम ने संयुक्त रूप से किया । उक्त कार्यक्रम में विशेष रूप से रांची जिला के अनेक गणमान्य प्रशासनिक पदाधिकारी के साथ साथ रांची के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक संगठन के प्रमुख प्रतिनिधिगण को सभी पर्व त्योहारों में  आपसी भाईचारे एवं सौहार्द पूर्वक अहम भूमिका निभाने एवं  एकता भाईचारे के साथ सभी त्योहारों  को सम्पन्न कराने के फलस्वरूप उन्हें  पगड़ी,  माला ,बुके एवं मोमेन्टो देकर सदभावना सम्मान से सम्मानित किया गया ।कार्यक्रम का संचालन मोoइसलाम एवं नौशाद खान ने किया ।कार्यक्रम में दुर्गा पूजा समिति, महाबीर मंडल रांची, मुहर्रम कमिटी, चैती दुर्गा पूजा समिति, काली पूजा स्वागत समिति, सदभावना समिति, शांति समिति, हिन्दपिढ़ी बचाओ समिति, गुरु द्वारा प्रबंधन समिति सहित अनेक सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों के प्रमुख एवं गणमान्य प्रतिनिधिगण सम्मानित किए गए ।प्रशासनिक पदाधिकारियों में मुख्य रूप से ग्रामीण एस पी आशुतोष शेखर, सिटी डी एस पी अमित कुमार सिंह, डी एस पी कोतवाली अजीत कुमार विमल, विभिन्न थाना इंस्पेक्टर  सह थाना प्रभारीगण क्रमशः कोतवाली थाना के श्याम नंद मंडल, डेली मार्केट थाना के राजेश कुमार सिंहा, हिन्दपिढ़ी थाना के बृज कुमार, लोअर बाजार थाना के शतीश कुमार, सदर थाना प्रभारी सहित अनेक गणमान्य पदाधिकारी पदाधिकारी गण सम्मानित किए गए ।उक्त अवसर पर राजीव रंजन मिश्रा एवं मोo इसलाम ने संयुक्त रूप से अपने सम्बोधन में कहा कि यह सदभावना सम्मान वर्ष 2019- 20 के लिए प्रशासनिक पदाधिकारी एवं विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक संगठन के प्रमुख प्रतिनिधि को   समाज में आपसी भाईचारे एवं सौहार्द के साथ साथ आपसी भाईचारा के  साथ  मिलकर सभी त्योहारों को मनाने हेतु अहम भूमिका निभाने के फलस्वरूप सदभावना सम्मान   प्रदान किया गया है ।द्वंद नेताओं ने आगे कहा कि वर्ष 2019 में होने वाले मुहर्रम एवं दुर्गा पूजा सहित सभी पर्व  त्योहारों को आपसी भाईचारे एवं सौहार्द के साथआपस में मिलजुलकर मनाने का संकल्प लिया जाता है एवं इसके लिए सर्वधर्म सदभावना समिति  (सामाजिक मंच) अग्रिम भूमिका निभाते हुए अपना पूर्ण सहयोग देने के लिए वचनबद्ध है ।कार्यक्रम में ग्रामीण एस पी आशुतोष शेखर ने समिति की सराहना करते हुए प्रशासनिक स्तर पर अपने पूर्ण सहयोग देने की बात कही एवं कहा कि समय समय पर इस प्रकार के कार्यक्रम का आयोजन किया जाना चाहिए ताकि  हम अपनी गंगा जमनी तहजीब को बरकरार रख  सकें ।उन्होंने  रांची के सर्वधर्म के आपसी सौहार्द एवं भाईचारे की सराहना करते हुए इसे ऐतिहासिक बताया एवं इसे बरकरार रखने की बात कही ।    रवि कुमार पिंकू एवं गोपाल पारीक ने भी अपने सम्बोधन में आपसी सौहार्द एवं भाईचारे के साथ मिलकर सभी त्योहारों को मनाने में अपना पूर्ण सहयोग देने की बात कही ।   सद्भावना सम्मान से सम्मानित  होने वालों में मुख्य रूप से ओम सिंह, रमेश सिंह, नौशाद खान,घनश्याम दास,अबूजर गफ्फारी,फिरोज अंसारी, सोनू भाई,जमील गद्दी, सुनील रंजन सहाय, बिन्दुल वर्मा, यूनुस अंसारी, पूनम सिंह, मोoचांद, बबन भाई, मौलेश सिंह, फिरोज खान,अशरफ अंसारी, नसीमुल हक,कमर इब्राहीम, बब्लू कुरैशी, बारीक कुरैशी, इबरार खान सहित अनेक गणमान्य पदाधिकारियों के नाम शामिल हैं ।धन्यवाद ज्ञापन फिरोज अंसारी ने किया ।कार्यक्रम केअंत में केन्द्रीय मंत्री अरूण जेटली के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया गया एवं उनकी आत्मा को शांति प्रदान करने के लिए दो मिनट का मौन रख कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई ।
सर्वधर्म सदभावना समिति  (सामाजिक मंच) के कार्यक्रम में युवा दस्ता के राजेश कुमार गुप्ता एवं मौलेश सिंह सहित अनेक गणमान्य पदाधिकारियों को भी सम्मानित किया गया ।

समाजसेवी ने रक्तदान कर बचाई गर्भवती महिला की जान



चक्रधरपुर। कराईकेला की एक गर्भवती महिला तनुजा देवी के शरीर मे खून की कमी थी। उसे दो युनिट ब्लड की आवश्यकता थी। चिकित्सकों के मुताबिक खून की कमी के कारण प्रसव के दौरान जोखिम उठाना पड़ता । इस बात की जानकारी जब सुमिता होता फाउण्डेशन के संयोजक सदानन्द होता को पता चला तो उन्होंने चाईबासा ब्लड बैंक से सम्पर्क किया। वहां पर बी + ग्रुप ब्लड बैंक मे उपलब्ध नहीं था। तब श्री होता ने समाज सेवी विवेक कुमार ( अप्पू ) एवं सोनू पासवान से ब्लड दान करने के लिए कहा । विवेक कुमार एवं सोनू पासवान ने चाईबासा ब्लड बैंक जाकर रक्तदान कर मानवता की मिसाल पेश की। गौरतलब है कि कुमार विवेक कई वर्षों से रक्तदान के अलावा सामाजिक कार्यों में भी सहभागिता निभाते हैं।  उन्होंने परोपकार को अपने जीवन में शामिल कर रखा है। होता फाउंडेशन ने उनके प्रति आभार व्यक्त किया।

प्रदेश शौंड्रिक संघ के दल ने किया गुमला का दौरा

नवनिर्मित धर्मशाला का किया अवलोकन


रांची। आज दिनांक 25 अगस्त को झारखण्ड प्रदेश शौण्डीक संघ का एक 7 सदस्यों का एक दल गुमला जिला मुख्यालय पर स्थित गुमला जिला सूंड़ी समाज द्वारा नव निर्मित धर्मशाला का अवलोकन करने गया।जिसमें गुमला जिला सूंड़ी समाज के अध्यक्ष श्री दिलीप नाथ साहू ने अपने सभी कार्यकारिणी समिति के सदस्यों के द्वारा प्रदेश शौण्डीक संघ के सभी प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों का जोरदार स्वागत किया सभी को माला पहनाकर स्वागत किया गया तद पश्चात बैठक की कार्यवाही शुरू किया गया जिसमें मुख्य रूप से पूरे झारखण्ड प्रदेश में युवा शक्ति को संगठित कर समाज के कार्यक्रम में जोड़ने की बात हुई है और उन्ही युवा शक्ति के माध्यम से सूंड़ी समाज के अंदर की कुरीतियों को जैसे दहेज प्रथा, नाड़ी उत्पीड़न, नशा खोरी, के चपेट में आ रहे लोगों को समाज के मुख्य धारा से जोड़ने की बात हुई है प्रतिनिधि मंडल के सदस्यों ने कहा गुमला जिला सूंड़ी समाज द्वारा पूरे प्रदेश में सबसे ज्यादा सक्रियता से समाज में जागरुकता का कार्य हो रहा है तो प्रदेश युवा शौण्डीक संघ के गठन में गुमला जिला से ही प्रदेश संगठन को एक नेतृत्व कर्ता के माध्यम से संगठन बनाने की बात हुई।प्रतिनिधि मंडल में मुख्य रूप से श्री रमेश साहू, श्री मिथिलेश प्रसाद, श्री मुकेश साहू, श्री बीरेन्द्र साहू, श्री आलोक साहू, श्री कुणाल कुमार साह, श्री अरुण कुमार गुमला पहुंचे वहां गुमला जिला सूंड़ी समाज के अध्यक्ष श्री दिलीप नाथ साहू, सचिव श्री कैलाश प्रसाद साहू, पूर्व सचिव श्री रबिन्द्रनाथ साहू, अधिवक्ता श्री तापस कुमार लाल, संरक्षक श्री बद्री प्रसाद गुलशन, श्री मनोज साहू, श्री शिव कुमार साहू, श्री बिनीत लाल, सभी प्रखंड के अध्यक्ष एवं सचिव के अलावे जिला कार्यसमिति के सैकड़ों लोग उपस्थित हुए।सभी ने प्रदेश प्रतिनिधि मंडल को आस्वस्त किया है कि प्रदेश युवा संगठन के नेतृत्व के लिए गुमला जिला से कोई भी नेतृत्व कर्ता को प्रदेश संगठन आगे बढ़ाता है तो निश्चित रूप से पूरे झारखण्ड प्रदेश के 24 जिलों का भर्मण कर एक सशक्त संगठन बनाने का काम करेंगे।गुमला में बैठक12बजे अपराह्न से शुरु हुआ जो 4बजे अपराह्न तक चली।

स्वर्ण जयंती वर्ष का झारखंड : समृद्ध धरती, बदहाल झारखंडी

  झारखंड स्थापना दिवस पर विशेष स्वप्न और सच्चाई के बीच विस्थापन, पलायन, लूट और भ्रष्टाचार की लाइलाज बीमारी  काशीनाथ केवट  15 नवम्बर 2000 -वी...