यह ब्लॉग खोजें

बुधवार, 28 अगस्त 2019

मर्ज बढ़ता गया ज्यों ज्यों दवा की


विनय मिश्र
 चक्रधरपुर। इन दिनों चक्रधरपुर बंदगांव सड़क निर्माण कार्य  का मामला उलझा हुआ है। पूर्व सांसद सह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा व चक्रधरपुर के विधायक शशिभूषण सामड के दावों को लेकर मर्ज और दवा का अनुपात बिगड़ गया है। श्री गिलुवा ने इस सड़क निर्माण कार्य की प्रक्रिया यथाशीघ्र प्रारंभ होने की जानकारी दी थी। वहीं चक्रधरपुर के विधायक शशिभूषण सामड ने भी इस निर्माण कार्य के प्रारंभ होने के साथ साथ जानकारी देने के साथ यह दावा भी किया कि सड़क निर्माण के बारे में विधानसभा में यह प्रश्न उठाया था जिसके फलस्वरूप सड़क निर्माण का कार्य शुरु होगा वहीं लोगों का मानना है कि दावे से ज्यादा पहल मायने रखती है।  श्रेय अपनी जगह है परन्तु लोगों को सड़क की बेहतर सुविधा मिल जाए तो निश्चित रूप इस क्षेत्र के लोगों का समस्या का निराकरण होगा ।

साईं देवस्थान में जन्माष्टमी पर भजन संध्या


चक्रधरपुर। चक्रधरपुर के स्थानीय शीतला मंदिर के समीप स्थित श्री श्री शिडरी साईं देवस्थान में जन्माष्टमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने के साथ साथ भजन संध्या से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो चला है श्रद्धालु गण एक ओर जहाँ जन्माष्टमी के अवसर पर कृष्ण भगवान के साथ साथ साईं बाबा का दर्शन भी कर रहे हैं इस संदर्भ में श्रद्धालु गणेश पाड़िया बताते हैं कि मंदिर प्रांगण में कृष्ण जन्माष्टमी का आयोजन किया जाता है  जहाँ श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करने के साथ साथ भजन का आनंद लेकर भावविभोर भी होते हैं।

महिलाओं को रोजगार से जोड़ रहे हैं उपेंद्र


छोटे से उद्यम में दो दर्जन महिला कर्मी कार्यरत

रांची। सामाजिक सशक्तिकरण के लिए महिलाओं को स्वावलंबी बनाना वर्तमान समय की मांग है। इस दिशा में हरमू निवासी उद्यमी उपेंद्र कुमार ने सकारात्मक सोच के साथ कदम बढ़ाया है। उन्होंने लघु व कुटीर उद्योग के अंतर्गत निबंधित अपने छोटे से उद्यम में लगभग दो दर्जन महिलाओं को रोजगार से जुड़ने का अवसर प्रदान किया है। शहर के वार्ड संख्या 35 अंतर्गत अरगोड़ा- कटहल मोड़ रोड पर अवस्थित इलाही नगर मार्ग संख्या दो में उन्होंने अपना एक छोटा सा उद्यम " कैलिबर टू " स्थापित किया है। इसमें बैटरी में उपयोग आने वाली पानी की पैकेजिंग की जाती है। इस उद्यम में कार्यरत कर्मचारियों में अधिकतर महिलाएं हैं। इलाही नगर व आसपास के इलाकों की बेरोजगार युवतियों को अपने उद्योग- व्यवसाय से जोड़कर उपेंद्र कुमार उन्हें रोजी-रोटी मुहैया कराने में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। इस संबंध में उपेंद्र बताते हैं कि स्थानीय महिलाओं के एक समूह को उन्होंने अपने इस उद्यम में काम करने के लिए जोड़ रखा है। महिलाएं इस उद्यम को अपना समझ कर लगन, परिश्रम और ईमानदारी से काम में जुटी रहती हैं। महिलाओं के परिश्रम से जूम ब्रांड का बैटरी का पानी काफी लोकप्रिय हो रहा है। इसकी आपूर्ति पूरे झारखंड में की जा रही है। वह कहते हैं कि मुख्यमंत्री रघुवर दास के कथनानुसार  वे रोजगार देने वाले उद्यमियों में शामिल हैं। कुछ दिनों पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा था कि रोजगार करने वाले ही नहीं, रोजगार देने वाले भी बनें। उपेंद्र मुख्यमंत्री के सपनों को साकार करने में सफल हो रहे हैं। वह कहते हैं कि सरकार से थोड़ा सहयोग मिले, तो इस दिशा में और बेहतर कार्य कर सकते हैं। अभी तक उन्हें न तो किसी प्रकार का ऋण मिल पाया है और ना ही कोई सरकारी सहायता। वह संघर्षशील उद्यमी के रूप में अपने बलबूते इस प्रतिष्ठान को संचालित कर रहे हैं। उनका यह प्रयास एक ओर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में सहायक हो रहा है, वहीं दूसरी तरफ इससे महिला सशक्तिकरण को बल मिल रहा है। उपेंद्र बताते हैं कि उनके छोटे से इस उद्यम में महिलाओं को अपने कार्यों में जुटे देखकर उन्हें बेहद सुखद अनुभूति होती है। उनका मानना है कि समाज में महिलाओं को उपेक्षित रखे जाने की वजह से महिलाएं आत्मनिर्भर नहीं हो पाती हैं। वर्तमान समय की मांग है कि महिलाएं स्वावलंबी बनें। महिला सशक्तिकरण के बिना विकास संभव नहीं है। इसलिए उन्होंने इस दिशा में एक छोटी सी पहल की है। अपने उद्यम में उन्होंने सभी कार्यों के लिए महिलाओं को प्राथमिकता दिया है। उनका कहना है कि समाज में महिलाओं को समुचित सम्मान मिले, इस दिशा में सभी को सामूहिक प्रयास करना जरूरी है। उन्होंने बताया कि उनके इस उद्यम में स्थानीय महिलाएं तन-मन से जुड़कर अपने कार्यों में जुटी रहती हैं। महिलाएं उनके उद्यम से जुड़कर काफी खुश हैं। उपेंद्र कुमार कहते हैं कि इसी प्रकार उद्यमियों और व्यवसायियों को अपने प्रतिष्ठान में कार्य के अनुसार महिलाओं को भी प्राथमिकता देने की आवश्यकता है।
 महिलाएं पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही हैं। किसी मायने में महिलाएं पुरुषों से कम नहीं है। इसलिए महिलाओं को भी समाज में समुचित स्थान दिया जाना चाहिए। इससे महिला सशक्तिकरण का सपना साकार हो सकेगा और हमारा देश व समाज मजबूत होगा।

रामेश्वर उरांव के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह, बधाई दी गई




चाईबासा। कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता अनुसूचित जनजाति आयोग के पूर्व अध्यक्ष व लोहरदगा के पूर्व सांसद डॉक्टर रामेश्वर उरांव को झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटि का अध्यक्ष तथा पाँच कार्यकारी अध्य्क्ष क्रमशः ईरफान अंसारी , कमलेश महतो , राजेश ठाकुर , मानस सिन्हा व संजय पासवान के मनोनयन पर प०सिंहभूम जिले कांग्रेसियों ने मंगलवार को उन्हें बधाई दी गई है।
रामेश्वर उरांव के प्रदेश अध्यक्ष बनने से पार्टी के कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है।
सांसद गीता कोड़ा ने कहा कि आने वाले चुनाव में राज्य भर में पार्टी को इसका लाभ मिलेगा। बूथ स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक पार्टी को मजबूती मिलेगी। बधाई देने वालों में सांसद गीता कोड़ा , जिप उपाध्यक्ष चाँदमनी बालमुचू ,  जिप सदस्य सुशीला पुरती , कृष्णा सोय , त्रिशानु राय , जोसेफ पुरती , चंद्रशेखर दास , रमेश तामसोय, जितेन्द्र नाथ ओझा , बामिया बारी , सुरेश सावैयां , बिरसा कुंटिया , सनातन बिरुआ , तुरी सुंडी , विकास वर्मा , संतोष सिन्हा , नीरज कुमार झा , मोहन सिंह हेम्ब्रम , शिवकर बोयपाई , पूर्ण चन्द्र कायम , विवेक विशाल प्रधान , बैजनाथ निषाद , प्रदीप राऊत , अमर बालमुचू , शकीला बानो , प्रेम मलिंग पुरती , मुकेश कुमार दास , आकाश पुरती , तरुण कुमार , सिंगराय गोप , अब्दुल खालिक , सुशील कुमार दास , तरुण पुरती , साधुचरण बारजो , मो०सलीम , रूप सिंह बालमुचू , घासीराम समाड , बागुन कालुण्डिया , मुन्ना सहित अन्य शामिल थे ।

मंगलवार, 27 अगस्त 2019

जन संवाद की समस्याओं के निष्पादन में संवेदनशीलता बरतेंः रघुवर दास

मुख्यमंत्री जनसंवाद में 3 लाख 89 हजार 169 शिकायतें, 90.17 फीसदी अर्थात 3 लाख 50 हजार 914 शिकायतों का निबटारा
================
सीधी बात कार्यक्रम में 20 मामलों का मौके पर निराकरण


रांची। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने प्रशासन को संवेदनशील होकर जन संवाद में आईं शिकायतों का निबटारा करने को कहा है। उन्होंने कहा कि अधिकारी ऐसी व्यवस्था करें कि जनसंवाद में आने से पहले ही समस्या का समाधान हो जाए। मुख्यमंत्री झारखंड मंत्रालय में जन संवाद में आईं शिकायतों को लेकर सीधी बात कार्यक्रम में बोल रहे थे। इस दौरान कुल 20 मामलों का निबटारा किया गया।

मुख्यमंत्री आशीर्वाद योजना से छूटे सभी किसानों को 10 सितंबर तक ग्राम सभा कर जोड़ें

मुख्यमंत्री ने सभी उपायुक्तों को आदेश दिया कि मुख्यमंत्री आशीर्वाद योजना से छूटे सभी किसानों को 10 सितंबर तक ग्राम सभा कर जोड़ें। वहीं 15 सितंबर तक राज्य में चल रहे जल संचय अभियान को और गति देने का निर्देश देते हुए कहा कि सभी उपायुक्त जल संचय और कुपोषण को लेकर एक तिथि तय कर जनजागरूकता अभियान के तहत ग्राम सभा कर लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करें। इसे जन आंदोलन का रूप दें। वहीं पीएम आवास योजना और अटल क्लीनिक योजना को प्राथमिकता देने का आदेश दिया। उन्होंने कहा कि शहरी मलिन बस्तियों में अभी तक 25 क्लीनिक खुल गए हैं, 25 सितंबर तक 100 खोलने का लक्ष्य है। उन्होंने उपायुक्तों को निर्देश दिया कि वे इन क्लीनिकों का औचक निरीक्षण भी करें। साथ ही आयुष्मान भारत योजना के तहत गोल्डन कार्ड बनाने में तेजी लाने का भी निर्देश दिया।

कोडरमा के थानेदार से पूछें स्पष्टीकरण

थानों द्वारा प्राथमिकी दर्ज करने में आनाकानी की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री ने सभी एसपी को निर्देश दिया कि वे सुनिश्चित करें कि हर हाल में शिकायतकर्ता की प्राथमिकी दर्ज हो। कोडरमा में एक बच्चे की गुमशुदगी की प्राथमिकी दर्ज करने में लापरवाही बरतने पर वहां के थानेदार से शोकॉज पूछने का आदेश दिया। पूर्वी सिंहभूम से पंचायत चुनाव में दिए गए वाहन के बकाया भाड़े के भुगतान की शिकायत पर मुख्यमंत्री के हस्तक्षेप के बाद एक दिन के भीतर भुगतान का भरोसा दिया गया। वहीं दुमका में अल्पवृष्टि के कारण हुए फसल के नुकसान की क्षतिपूर्ति के मामले में आदेश दिया गया कि ऐसे सभी किसानों को 15 दिन के भीतर क्षतिपूर्ति का भुगतान करें। दूसरी ओर सरायकेला-खारसांवा के कैंसर पीड़ित को मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी योजना के तहत लटके भुगतान को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री ने आदेश दिया कि हर हाल में एक सप्ताह के भीतर भुगतान सुनीश्चित करें। रांची के मेदांता अस्पताल के गलत इलाज से मरीज की किडनी खराब होने की शिकायत पर मुख्यमंत्री ने इसकी जांच का जिम्मा एसएसपी रांची को देते हुए निर्देश दिया कि हर हाल में दोषी पर कार्रवाई सुनिश्चित करें। तल्ख टिप्पणी करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कोई कितना भी बड़ा क्यों न हो, दोषी है तो कार्रवाई होगी। वहीं लोहरदगा के सेन्हा में कार्यरत नौ सफाईकर्मियों के लंबित भुगतान को एक सप्ताह में करने का आदेश दिया गया। दूसरी ओर दुमका के सरैयाहाट में जर्जर कोल्ड स्टोरेज की मरम्मत की जगह नया बनाने का आदेश दिया गया।

वृद्धा, विकलांगता और विधवा पेंशन की शिकायतों पर मुख्यमंत्री ने सभी उपायुक्तों को निर्देश दिया कि वे जिला समाज कल्याण पदाधिकारियों के साथ बैठक कर यह सुनिश्चित करें कि पेंशन से जुड़ा कोई मामला बाकी नहीं बचे। वहीं पेंशन आदि लेने में बैंकों की दूरी को संज्ञान में लेते हुए मुख्यमंत्री ने कृषि सचिव को हर पांच किलोमीटर की दूरी पर एक बैंक की शाखा उपलब्ध कराने के लिए सहकारिता बैंक की शाखा खोलने का प्रस्ताव बनाने का निर्देश दिया। वहीं दो अक्टूबर को बापू की जयंती तक यह सुनिश्चित करने को कहा कि कोई भी घर शौचालय विहीन नहीं रहे।

जन संपर्क अधिकारियों को सोशल मीडिया का दिय़ा प्रशिक्षण

★सोशल मीडिया के माध्यम से सूचनाएं दें--आम लोगों से कनेक्ट करेंःडॉ सुनील कुमार वर्णवा


रांची। सोशल मीडिया के माध्यम से सूचनाएं दें। आम लोगों से कनेक्ट करें। सरकार की योजनाओं को घर-घर एवं जन-जन तक पहुंचाने का सोशल मीडिया एक सशक्त माध्यम है. अतः फेसबुक, ट्वीटर, इंस्टाग्राम और व्हाट्स एप्प जैसे सोशल मीडिया टूल्स का पूरी स्ट्रैटजी और प्लानिंग बनाकर इस्तेमाल किया जाना चाहिए. मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ सुनील कुमार वर्णवाल ने आज झारखंड मंत्रालय सभागार में सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारियों के लिए आय़ोजित सोशल मीडिया कार्यशाला में ये बातें कही. उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर अगर कोई व्यक्ति सरकारी योजनाओं को लेकर किसी तरह की कोई जानकारी चाहता है तो उसका तुरंत जवाब दिया जाना चाहिए.

आम आदम के रोजमर्रा की जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है सोशल मीडिया

डॉ वर्णवाल ने कहा कि सोशल मीडिया आज आम आदमी के रोजमर्रा की जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है. यह सरकारी अधिकारियों के लिए भी काम करने के तरीके को बेहद आसान व कारगर बना दिया है. सोशल मीडिया के जरिए जहां देश-दुनिया के पल-पल की गतिविधियों से अवगत हो रहे हैं, वहीं सूचनाओं का आदान-प्रदान भी काफी तेजी से हो रहा है. खासकर जन संपर्क के क्षेत्र में परंपरागत साधनों के साथ न्यू मीडिया के उपयोग से लोगों तक सरकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार में काफी आसानी हो गई है. उन्होंने जन संपर्क पदाधिकारियों से कहा कि वे यहां प्रशिक्षण लेने के उपरांत सोशल मीडिया का और बेहतर तरीके से इस्तेमाल करें, ताकि सरकार की योजनाओं का व्यापक और वृहद स्तर पर प्रचार-प्रसार हो सके.

ट्वीटर पर पल-पल की खबरों का मिलता है अपडेट

ट्वीटर इंडिया की पायल कामत ने कार्यशाला में जन संपर्क अधिकारियों को ट्विटर के अलग-अलग डाइमेंशंस तथा उनका किस प्रकार से उपयोग किया जाए इसके बारे में जानकारी दी। पोस्ट के कन्टेन्ट और किस प्रकार से अपने पोस्ट को भविष्य के लिए नियोजित किया जाए, अधिक से अधिक लोगों तक अपने पोस्ट को पहुंचाने का क्या माध्यम हो सकता है, इन सब के बारे में विस्तार से जानकारी दी। आज पूरी दुनिया में 40 भाषाओं में ट्वीटर पर लोग कार्य कर रहे हैं. पायल ने बताया कि ट्वीटर टू- वे कम्यूनिकेशन है, जिसमें आप के कमेंट्स पर लोगों की प्रतिक्रिया भी जानने का मौका मिलता है. उन्होंने ट्वीटर के उपयोग के तरीके, उसके नियंत्रण के तरीके, अकाउंट को सुरक्षित रखने के तरीके से जनसंपर्क पदाधिकारियों को अवगत कराया.

झारखंड़ में एक करोड़ से ज्यादा लोग इस्तेमाल कर रहे फेसबुक

फेसबुक के आशीष पांडेय और सिद्धार्थ ने कार्य़शाला में बताया कि सोशल मीडिया में फेसबुक का इस्तेमाल करने वाले लोगों की संख्या सबसे ज्यादा है. पूरी दुनिया में लगभग 238 करोड़ लोग फेसबुक पर हैं तो इंस्टाग्राम पर 100 करोड़ लोग और व्हाट्स एप्प का इस्तेमाल 150 करोड़ कर रहे हैं. झारखंड के संदर्भ में देखें तो यहां एक करोड़ लोग फेसबुक से जुड़े हैं. उन्होंने बताया कि आज के समय 70 प्रतिशत लोग स्मार्ट फोन से फेसबुक व अन्य् सोशल मीडिया को एक्सेस कर रहे हैं. फेसबुक और इंस्टाग्राम को लेकर उन्होंने बताया कि फेसबुक में जहां मजबूत कंटेट के साथ वीडियो और फोटो का इस्तेमाल किया जाता है, वहीं इंस्टाग्राम में फोटो और वीडियो को सबसे ज्यादा प्राथमिकता दी जाती है. इसके अलावा व्हाट्स एप्प का इस्तेमाल लोग व्यक्तिगत रुप से सूचनाओं के आदान-प्रदान में ज्यादा करते हैं, लेकिन सरकार के संदर्भ में इन तीनों का इस्तेमाल सरकारी योजनाओं और नीतियों को आसानी के साथ ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाया जा सकता है.

सबसे तेज चलनेवाला मीडिया है सोशल मीडिया

कार्यशाला में पीडब्ल्यूसी के ऋषभ गुंजन ने बताया कि आज के दिन सबसे तेज चलने वाला मीडिया बनकर सोशल मीडिया उभरा है. यह ग्लोबल प्लेटफॉर्म बन गया है. सोशल मीडिया पर आपके फॉलोअर्स देश-दुनिया में है. उनके साथ संपर्क बनाने व जुड़े रहने का यह सबसे तेज और आसान जरिया बन चुका है. उन्होंने यह भी कहा कि अब डिजिटल मीडिया और ट्रेडिशनल मीडिया एक-दूसरे से जुड़ते जा रहा है. फेसबुक, ट्वीटर या अन्य सोशल मीडिया टूल्स पर उपलब्ध स्टोरीज को इलेक्ट्रॉनिक औऱ प्रिंट मीडिया भी इस्तेमाल कर रहे हैं. इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि सोशल मीडिया आज हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा बन गया है. उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया के विभिन्न टूल्स का इस्तेमाल उसकी जरूरत के हिसाब से किया जाना चाहिए. उन्होंने जन संपर्क पदाधिकारियों को कहा कि डिजिटल मीडिया का इस्तेमाल कर सरकारी योजनाओं का आसानी और कारगर तरीके से प्रचार- प्रसार कर सकते हैं. इससे ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंच भी आसान हो जाती है.

इस कार्यशाला में सूचना एवं जनसंपर्क निदेशक श्री रामलखन प्रसाद गुप्ता, सभी उप निदेशक जन संपर्क, अवर सचिव, सभी सहायक निदेशक, सभी जिला जन संपर्क पदाधिकारी, सहायक जन संपर्क पदाधिकारी और सोशल मीडिया पब्लिसिटी ऑफिसर्स मौजूद थे.

27 अगस्त 2019 को मंत्रिपरिषद की बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय


★ "झारखंड पत्रकार सम्मान पेंशन नियमावली, 2019" के गठन की स्वीकृति दी गई. झारखंड राज्य में अपनी सेवा देने वाले पत्रकारों को प्रतिमाह ₹7500 पेंशन और उनके निधन के उपरांत उनके आश्रित पत्नी/पति को पारिवारिक पेंशन दिए जाने की मंजूरी दी गई

★ हिंदी साहित्य, पत्रकारिता एवं सिविल सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए पुरस्कार देने के निमित्त झारखंड राज्य राजभाषा तथा सिविल सेवा पुरस्कार नियमावली, 2019 के गठन की स्वीकृति दी गई.

★ गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग, झारखंड की अधिसूचना संख्या 3623, दिनांक 23 जून 2016 द्वारा प्रवृत्त झारखंड राज्य कारा अस्पताल पारा चिकित्सा कर्मी संवर्ग (भर्ती प्रोन्नति एवं अन्य सेवाशर्तें) नियमावली, 2016 में अंकित मिश्रक के ग्रेड-पे में संशोधन की स्वीकृति दी गई.

★ झारखंड राज्य में राजकीय उच्च पथ (State Highway), बृहद जिला पथ (Major District Road) एवं अन्य जिला पथों (Other District Road) के Right of Way में Utilites बिछाने के लिए अनुज्ञप्ति निर्गत करने एवं समुचित फीस उदग्रहित करने के संबंध में पथ निर्माण विभाग के द्वारा निर्गत संकल्प संख्या-6578(S)WE दिनांक, 10 सितंबर 2012 में संशोधन करने की स्वीकृति दी गई.

★ सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की "झारखंड विज्ञापन नियमावली, 2019" की स्वीकृति दी गई.

★ बोकारो जिला अंतर्गत अंचल चास, मौजा-राधानगर अंतर्निहित कुल रकबा-3.04 एकड़ भूमि कुल देय राशि 91,13,954/- (91 लाख 13 हजार 9 सौ 54 रुपये) मात्र भारत पेट्रोलियम कारपोरेशन लिमिटेड द्वारा अदायगी पर भारत पैट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड के तेल डिपो के लिए रेलवे ट्रैक निर्माण के लिए रेलवे ट्रैक निर्माण के लिए बीपीसीएल को सशुल्क स्थाई हस्तांतरण करने की स्वीकृति दी गई.


★ चतरा जिला अंतर्गत अंचल इटखोरी,मौजा-धारपुर अंतर्निहित कुल रकबा 0.60 एकड़ भूमि कुल देय राशि 7 लाख 32 हजार रुपए मात्र की अदायगी पर भारतीय खाद्य निगम के गोदाम निर्माण के लिए भारतीय खाद्य निगम के साथ 30 वर्षों के लिए नवीकरण विकल्प के साथ स:शुल्क लीज बंदोबस्ती की स्वीकृति दी गई.

★ राज्य औषधि नियंत्रण निदेशालय, (मुख्यालय) को सचिवालय का संलग्न कार्यालय घोषित करने की स्वीकृति दी गई.

★ Jharkhand Witness Protection Scheme, 2019 लागू करने की स्वीकृति दी गई.

★ वित्तीय वर्ष 2018-19 में राज्य के 18 जिलों के कुल 129 प्रखंडों को सूखाग्रस्त घोषित किए जाने के फलस्वरूप वित्तीय वर्ष 2019-20 में कृषि इनपुट अनुदान के लिए राशि 349 करोड़ 22 लाख 47 हजार रुपए एवं ग्रामीण क्षेत्रों में जलापूर्ति के लिए चापाकल एवं नलकूपों इत्यादि की मरम्मत के लिए राशि 78 करोड़ 36 लाख 42 हजार रुपए अर्थात कुल 427 करोड़ 58 लाख 89 हजार रुपए में से कृषि इनपुट अनुदान में 150 करोड़ रुपए मात्र झारखंड आकस्मिकता निधि (जेसीएफ) से बजटीय उपबंध किए जाने की स्वीकृति दी गई.

★ झारखंड कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित की जाने वाली संयुक्त स्नातक स्तरीय प्रतियोगिता परीक्षा के परीक्षा पद्धति में संशोधन की स्वीकृति दी गई.

★ झारखंड कर्मचारी चयन आयोग रांची के लिए अतिरिक्त पदों के सृजन की स्वीकृति दी गई.

★ गढ़वा जिला अंतर्गत भवनाथपुर प्रखंड के कुल 3 पंचायत यथा डूमरसोता, हरिहरपुर एवं मझिगांवा पंचायत में स्थित कुल आठ राजस्व ग्रामों यथा हरिहरपुर, डगर, बतोखुर्द, रपूरा, डूमरसोता, दारिदह, श्रीनगर एवं मझिगांवा को हल्का संख्या-10 के रूप में कांडी अंचल में सम्मिलित करने की स्वीकृति दी गई.

★ झारखंड पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन लिमिटेड, रांची एवं बिहार पुलिस भवन निर्माण निगम के बीच के स्वीकृत पदों तथा अास्थितयों एवं दायित्वों के बंटवारे की स्वीकृति दी गई.

★ पुलिस मुख्यालय के नियंत्रणाधीन रद्दीकृत वाहनों के विरूद्ध 116 नए वाहन के क्रय एवं वाहन फैक्ट्री, जबलपुर से प्राप्त Mine Protected Vehicle के विपत्र भुगतान के लिए झारखंड आकस्मिकता निधि से 9 करोड़ 26 लाख 22 हजार 1 सौ 48 रुपए मात्र अग्रिम के रूप में स्वीकृत करने की स्वीकृति दी गई.

★ हजारीबाग जिला अंतर्गत अंचल केरेडारी मौजा के तरहेसा, पांडु, गोपदा, मनातू एवं डुमरी के अंतर्निहित कुल रकबा 6.45 एकड़ भूमि कुल देय राशि 58 लाख 97 हजार 41 रुपये मात्र पर एनटीपीसी लिमिटेड द्वारा अदायगी पर एनटीपीसी करनदारी (केरेडारी) कोयला खनन परियोजना के लिए रेलवे साईडिंग निर्माण के लिए एनटीपीसी लिमिटेड भारत सरकार का उपक्रम (महारत्न कंपनी) के साथ 30 वर्षों के लिए स:शुल्क लीज बंदोबस्ती की स्वीकृति दी गई.

★ देवघर अंतर्गत सत्संगनगर- भिरखीबाद, पथ के रोहिणी नावाडीह, तिलजोरी, देवीपुर एवं चौधरीडीह के बाईपास (कुल लंबाई 10 किलोमीटर) निर्माण कार्य के लिए 69 करोड़ 26 लाख 69 हज़ार ₹200 मात्र का प्रशासनिक स्वीकृति दी गई.

स्वर्ण जयंती वर्ष का झारखंड : समृद्ध धरती, बदहाल झारखंडी

  झारखंड स्थापना दिवस पर विशेष स्वप्न और सच्चाई के बीच विस्थापन, पलायन, लूट और भ्रष्टाचार की लाइलाज बीमारी  काशीनाथ केवट  15 नवम्बर 2000 -वी...