यह ब्लॉग खोजें

शनिवार, 31 अगस्त 2019

केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा की अध्यक्षता में दिशा समिति की बैठक

विनय मिश्रा

चाईबासा। पुनर्गठित दिशा समिति की प्रथम बैठक आज जिला समाहरणालय सभागार में केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, जनजातीय मामले, भारत सरकार की अध्यक्षता में संपन्न हुई। उक्त बैठक में सिंहभूम लोकसभा की सांसद  गीता कोड़ा, जिले के सभी विधायक, जिला परिषद अध्यक्षा, जिला उपायुक्त  अरवा राजकमल, पुलिस अधीक्षक  इंद्रजीत माहथा, उप विकास आयुक्त आदित्य रंजन, दोनों नगर परिषद अध्यक्ष, सभी प्रखंडों के प्रखंड प्रमुख सहित सभी विभागों के पदाधिकारी एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि ने भाग लिया।
बैठक में देश के आकांक्षी जिलों में शामिल इस जिला में विभिन्न विभागों के द्वारा संचालित विकास कार्यों की समीक्षा एवं क्रियान्वित लाभकारी योजनाओं से संबंधित प्रतिवेदन पर चर्चा की गई। इसके साथ ही भारत सरकार के द्वारा तय मानकों का पालन करते हुए जिले को आकांक्षी जिला की सूची से बाहर निकालने एवं सुनियोजित ढंग से विकास कार्यों के संचालन संबंधी मुद्दों पर चर्चा की गई।
आज आयोजित जिला विकास समन्वय एवं अनुश्रवण समिति की बैठक में मनरेगा, ग्रामीण कौशल योजना, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, शहरी एवं ग्रामीण आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन, पेयजल कार्यक्रम, ग्राम ज्योति योजना, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, सर्व शिक्षा अभियान, समेकित बाल विकास योजना, राष्ट्रीय खाद सुरक्षा, रोजगार सृजन कार्यक्रम, लघु सिंचाई योजना, कृषि विकास योजना, परंपरागत कृषि विकास योजना, खनिज क्षेत्र कल्याण योजना, समेकित बिजली विकास योजना, फसल बीमा योजना, उज्ज्वला योजना से संबंधित मुख्य एजेंडा पर चर्चा की गई।
बैठक के उपरांत केंद्रीय मंत्री के द्वारा सदर अस्पताल परिसर में एक्सरे सेंटर का लोकार्पण एवं अस्पताल परिसर में निर्मित एएनएम कौशल महाविद्यालय के साथ ही पूरे परिसर का भी भ्रमण किया गया। इसके साथ ही आदर्श विद्यालय में उत्क्रमित नगरपालिका बांग्ला मध्य विद्यालय का निरीक्षण भी केंद्रीय मंत्री के द्वारा किया गया। उक्त दोनों निरीक्षण के बाद केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जिले में स्वास्थ्य एवं शिक्षा के क्षेत्र में काफी प्रगति देखने को मिल रही है जो सराहनीय है। इन विकास कार्यों को देख कर केंद्रीय मंत्री प्रसंन्न नजर आए।

सीनियर डीईएनएम को सौंपा 15 सूत्री मांगपत्र


चक्रधरपुर। सातवें पे कमीशन के बंचिग बेनिफिट स्ट्रक्चर को सुधार करने सहित अन्य मांगों को लेकर गुरुवार को ऑल इंडिया रेलवे ट्रैक मेंटेनर यूनियन के राष्ट्रीय सहायक महामंत्री चांद मोहम्मद के नेतृत्व में15 सूत्री माँग पत्र सीनियर  डीईएएनअनूप पटेल को सौंपा ।चक्रधरपुर मंडल अंतर्गत कर्मचारियों को पुराने ग्रेड  पे रिस्ट्रक्चरिंग में संशोधन करने ट्रैक मेंटेनर को जोनल ट्रांसफर के लिए आवेदन कर चुके हैं उन कर्मचारियों को जल्द छोड़ने अट्ठारह सौ ,उनीस सौ ग्रेड पे वाले ट्रेकमेंटरो का मानसिक तनाव देखकर चौकीदार का कार्य करवाया जा रहा है। जिसे तत्काल रोकी जाए और 2400 ग्रेड पे वाले कर्मचारियों से चौकीदार का कार्य कराया जाए। कर्मचारियों को 1 दिन के अवकाश के लिए पी डब्ल्यूआई के पास भेजा जा रहा है जिसे तत्काल रोक लगाकर मेट को 6 दिन की अवकाश देने की अनुमति दी जाए।महिला ट्रैकमैन को कैडर चेंज करके दूसरे वीभाग में नियुक्त की जाए।सभी सेक्शन में रेन कोर्ट ,विंटर जैकेट व संरक्षा के दृष्टीकोण से दो किलोमीटर पेट्रोलिंग की अनुमति दी जाए।मांग पत्र सौंपते समय मौके पर ट्रेकमेंटर राष्ट्रीय सहायक महा मंत्री चाँद मोहम्मद, जोनल अध्यक्ष राम ध्यान प्रशाद, रविराज ,सुनील कुमार, नितेश कुमार आदि शामिल थे।

सांसद गीता कोड़ा ने जीत पर कोमोलिका बारी को दी बधाई



चाईबासा। सिंहभूम सांसद गीता कोड़ा ने कोमोलिका बारी को बधाई दी है. श्रीमती कोड़ा ने बधाई देते हुए कहा कि स्पेन में आयोजित वर्ल्ड यूथ आर्चरी चैंपियनशिप के महिला एकल कैडेट रिकर्व वर्ग में भारत की कोमोलिका बारी ने स्वर्ण पदक जीत लिया. फाइनल मुकाबले में कोमोलिका ने जापान की वाका सोदोका को 7-3 से हरा कैडेट वर्ल्ड चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया. कोमोलिका को बहुत बधाई, उन्होंने देश का नाम रौशन किया तथा कोल्हान का मान बढ़ाया .
मौके पर त्रिशानु राय , सुरा बिरुली , विकास वर्मा सहित अन्य उपस्थित थे ।

सड़क निर्माण को लेकर सांसद ने की उपायुक्त से मुलाकात



चाईबासा। उपायुक्त, पश्चिमी सिंहभूम से मिलकर सिंहभूम सांसद गीता कोड़ा ने दिरीबुरु टंकिसाई आदि क्षेत्रों  के ग्रामीणों  की सड़क की  समस्याओं को देखते हुए जामदा से दिरीबुरु , टंकिसाई तक सड़क निर्माण  की मांग की, दिरीबुरु टंकिसाई आदि क्षेत्रों के ग्रामीणों को बरसात के मौसम में आवागमन में  काफी कठिनाई  का सामना  करना पड़ रहा था और सांसद श्रीमती कोड़ा  ने गोईलकेरा के सारुगाडा पंचायत के शिक्षा विभाग  और  खाद्य  आपूर्ति विभाग को गोईलकेरा  प्रखंड में  स्थानांतरित करने की मांग की ।सारुगाडा पंचायत  के शिक्षा विभाग और खाद्य आपूर्ति विभाग का कार्य गुदड़ी  प्रखंड से ही हो रहा है,  जबकी  सारुगाडा पंचायत के बाकी सभी  विभाग  का कार्य गोईलकेरा प्रखंड में शामिल  है, जिससे  वहां के ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, जिसे देखते हुए  उपायुक्त , पश्चिमी सिंहभूम से सांसद श्रीमती कोड़ा ने सारुगाडा पंचायत के शिक्षा विभाग और खाद्य आपूर्ति विभाग को गोईलकेरा प्रखंड में स्थानांतरित करने की मांग रखी ।

शुक्रवार, 30 अगस्त 2019

विश्वस्थलीय स्मारक बनेगी चौकाहातू की मेगालिथ साइट हड़गड़ीः डा. डीके तिवारी

ट्राइबल अफेयर से जुड़े मसलों पर राज्य स्तरीय समन्वय समिति की बैठक

आर्चरी के विकास के लिए खर्च होंगे 10 करोड़
===================
रांची। मुख्य सचिव डॉ. डीके तिवारी ने आदिवासी संस्कृति और परम्परा से जुड़े स्थलों को विकसित करने पर जोर देते हुए राज्य के मेगालिथ साइटों के उन्नयन में प्राकृतिक तरीके अपनाने पर बल दिया है। उन्होंने रांची जिले के सोनाहातू प्रखंड स्थित चौकाहातू गांव में दो हजार साल पुराने मेगालिथ साइट (हड़गड़ी) को विश्वस्तरीय स्मारक स्थल (बोन आर्ट) के रूप में सुसज्जित करने का निर्देश अनुसूचित जाति, जनजाति, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग को दिया है। वे झारखंड मंत्रालय में ट्राइबल अफेयर से जुड़े मसलों पर राज्य स्तरीय समन्वय समिति की बैठक में बोल रहे थे।

अद्भुत लैंडस्केप है चौकाहातू का

मुख्य सचिव ने चौकाहातू में गोल पत्थरों से अच्छादित बड़े भू-भाग की तस्वीरों को देख कहा कि अगर ऐसा स्थान विदेशों में होता, तो वहां पर्यटकों की भीड़ लगी रहती। इस अद्भुत लैंडस्केप का विकास कर पर्यटन की असीम संभावनाओं को देखते हुए उन्होंने 10 करोड़ की राशि स्वीकृत की। निर्देश दिया कि इस राशि से वहां के पत्थरों का अधिकाधिक उपयोग कर शेड का निर्माण करें। उन्होंने स्टाइलिस साइनेज लगाकर साइट का डिटेल डिसप्ले करने तथा नदी की ओर से ग्रीन फेंसिंग कराने का भी निर्देश दिया।

साहेबगंज को टूरिस्ट हब बनाएं

मुख्य सचिव ने वाटरवे टूरिज्म के साथ स्थलीय पर्यटन को जोड़कर साहेबगंज को टूरिस्ट हब के रूप में विकसित करने का प्रस्ताव बनाने का निर्देश पर्यटन विभाग को दिया है। उन्होंने कहा कि गंगा में चल रहे क्रूज से काफी संख्या में विदेशी पर्यटक पर्यटन कर रहे हैं। उन्हें साहेबगंज में फैले प्राकृतिक, ऐतिहासिक और सांस्कृतिक स्थलों सहित इलाके की जनजातीय रहन-सहन से जोड़कर आकर्षित किया जा सकता है। गंगा में चल रहे क्रूज का पांच-छह घंटे ठहराव साहेबगंज में कर उसके पर्यटकों को हम आकर्षक पैकेज टूर का हिस्सा बना सकते हैं। इससे उस इलाके की प्रसिद्धी जहां देश-विदेश में फैलेगी, वहीं स्थानीय रोजगार के भी नये अवसर पैदा होंगे।

आर्चरी के विकास के लिए खर्च होंगे 10 करोड़

मुख्य सचिव ने राज्य में आर्चरी के क्षेत्र में लगातार बेहतर कर रहे खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधा मुहैया कराने का निर्देश खेल-कूद विभाग को दिया है। इसके लिए उन्होंने 10 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की है। वहीं सरायकेला में इनडोर स्टेडियम के निर्माण तथा होटवार में खेलों का प्रशिक्षण ले रहे एक हजार आदिवासी बच्चों के रहने के लिए हॉस्टल निर्माण की भी स्वीकृति दी।

झालकोफेड के निलंबित एमडी पर विभागीय कार्रवाई करें

वन धन विकास के कार्यक्रम के पांच करोड़ रुपये निर्देश के बावजूद अन्य विभागों को हस्तांतरित नहीं करने के मसले को गंभीरता से लेते हुए मुख्य सचिव ने झालकोफेड के निलंबित एमडी पर विभागीय कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू करने का निर्देश दिया है। उन्होंने वन धन विकास कार्यक्रम के तहत वनोत्पाद पर अधारित आदिवासियों की आर्थिक स्थिति मजबूत करने पर बल देते हुए इसके लिए एक माह के भीतर स्पष्ट विजनेस प्लान बनाने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि इसके लिए बंधन केंद्रों और उससे जुड़े स्वंय सहायता समूहों को प्रत्साहित करने के साथ लघु वनोत्पादों के संग्रह और बिक्रय की प्रक्रिया को भी सहज बनाएं। इस कार्य के लिए 9.75 करोड़ रुपये के प्रस्ताव को भी स्वीकृति दी गई।

बैठक में महिला, बाल विकास एवं सामाजिक कल्याण सचिव श्रीमती हिमानी पांडे, पर्यटन सचिव श्री राहुल शर्मा, कृषि सचिव श्रीमती पूजा सिंघल सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

मुख्य सचिव ने कैंपा पर राज्यस्तरीय समन्वय समिति की बैठक की


वन के विस्तार में अधिक से अधिक फलदार पौधे लगाए


रांची। मुख्य सचिव डॉ. डीके तिवारी ने झारखंड मंत्रालय में कैंपा ( कॉपेंनसेंटरी एफॉरेस्ट्रेशन फंड मैनेजमेंट प्लानिंग ऑथोरिटी) की राज्य स्तरीय समन्वय समिति की बैठक में समीक्षा करते हुए वन विभाग को निर्देश दिया है कि वे जंगलों में अधिक से अधिक फलदार पौधे लगाएं। उन्होंने कहा कि इससे जहां आनेवाले समय में वन अधारित लोगों को फलों के रूप में आर्थिक लाभ होगा, वहीं वे इन पौधों को जलावन आदि के लिए काटने के बजाय संरक्षित करेंगे। इससे इको सिस्टम मजबूत होगा तथा इन पौधों के पेड़ बनने पर रखवाली का अतिरिक्त दबाव भी नहीं होगा। इमारती पौधे की जगह फलदार पौधे के बढ़ने की प्रक्रिया थोड़ी धीमी जरूर होती है। अभी तक वन विभाग लगभग नगण्य फलदार वृक्ष लगाता है। मुख्य सचिव ने यह निर्देश दिया कि तत्काल कुल पौधारोपण का 20 प्रतिशत व आगे 50 प्रतिशत तक फलदार वृक्ष लगाएं।


सरकारी विभागों को निःशुल्क में मुहैया कराएं पौधे

मुख्य सचिव ने राज्य में पौधरोपण की गति को तेज करने पर बल देते हुए निर्देश दिया कि वन विभाग राज्य सरकार के विभागों को अधिकाधिक पौधरोपण को बढ़ावा देने के लिए उन्हें निःशुल्क पौधे उपलब्ध कराए। अभी तक वन विभाग पांच रुपये के टोकन मनी पर एक पौधे उपलब्ध कराता रहा है। मुख्य सचिव ने कहा कि ग्रामीण विकास विभाग जहां वाटरशेड बना रहा है वहां वे पौधरोपण कराएं। इससे मिट्टी का कटाव रूकेगा तथा जल संरक्षण भी होगा।

वनों की मैपिंग कराए

मुख्य सचिव ने वन क्षेत्र की मैपिंग कराने का निर्देश देते हुए कहा कि इससे पता रहेगा कि वन विभाग की एक-एक इंच जमीन कहां और कितनी है। वन विभाग को अन्य विभागों से तालमेल कर पौधरोपण और जल संरक्षण पर बल देते हुए निर्देश दिया कि यह काम सिनर्जी के तहत करें।

वन विकास के लिए केंद्र से मिले 4,158 करोड़

कैंपा के तहत वन विकास के लिए झारखंड को इस बार 4,158 करोड़ रुपये की मंजूरी मिली है। यह पूरे देश में झारखंड को मिलनेवाली चौथी बड़ी राशि है। सबसे अधिक ओडिशा को राशि मिली है। मुख्य सचिव ने वन विभाग को इस राशि के अधिकाधिक सदुपयोग पर बल देते हुए कहा कि यह राज्य के लिए शुक्ल पक्ष जैसा है। इस राशि से वन प्रदेश झारखंड के जंगल को और सघन किया जा सकता है।

पद्मश्री यमुना कुजूर ने साझा किए अनुभव

बैठक में पर्यावरण के क्षेत्र में पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित यमुना कुजूर ने अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने राज्य में वनों के संरक्षण और विकास पर संतोष जताते हुए हाथियों से जान-माल की क्षति पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने राज्य सरकार से हाथियों से सुरक्षा पर फोकस करने पर बल दिया। मुख्य सचिव ने मौके पर वन विभाग को निर्देश दिया कि वे दलमा के इलाके से पश्चिम बंगाल जानेवाले हाथियों के लिए सुरक्षित करिडोर बनाएं। इसके लिए उन्होंने नेशनल हाइवे पर हाथियों के आवागमन को अवरुद्ध करने के लिए ओवर पास और अंडर पास करिडोर बनाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि वन विभाग अपनी लीडरशिप में इसे अंजाम दे तथा इसके लिए एनएचआई से अनुमति लेने का प्रस्ताव तैयार करे।

बैठक में वन विभाग के अपर मुख्य सचिव श्री इंदु शेखर चतुर्वेदी, वित्त विभाग के अपर मुख्य सचिव श्री के के खंडेलवाल, ग्रामीण विकास के प्रधान सचिव श्री अविनाश कुमार, वन विभाग के प्रधान मुख्य वन संरक्षक श्री संजय कुमार समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे।

भादी अमावस्या पर खाटुवाले को कराया गया महास्नान



श्रद्धालुओं का लगा ताता हरमू रोड निज मंदिर खाटु श्याम जी में


रांची। भादी अमावस्या के पावन अवसर पर 30 अगस्त,शुक्रवार को प्रातः काल में लखदातार खाटुवाले श्री श्याम प्रभु को महास्नान कराया गया।
प्रातः मंगला आरती उपरांत दरबार को शुद्धता पूर्वक सफाई मंदिर के सेवादारों द्वारा किया गया।
बाबा को गंगा जल, दूध, दही,शहद आदि के महामिश्रण से स्नान श्री गोपाल मुरारका,अशोक लडिया ने श्रद्धाभाव से कराया।
खाटु वाले को नवीन वस्त्र बागां पहना एवं गजरों से भव्य श्रृंगार किया।
रंग बिरंगे फूलों से निर्मित गजरों में बाबा भक्तों का मन मोह रहे थे।
भादी अमावस्या के कारण दरबार में श्रद्धालुओं की उपस्थिति अन्य दिनों की अपेक्षा अत्यधिक रही।
भक्त बाबा के श्रृंगार के समय लगातार श्री श्याम मंत्र का उचार करते रहे।
प्रतिदिन होने वाली श्रृंगार आरती नियमित समय से उपस्थिति श्रद्धालुगणो के साथ किया गया।
बाबा को फल,मेवा का भोग अर्पित किया गया।
सभी भक्तों ने अपने अपने परिवारजनों के लिए मंगल कामना किया।
उपस्थिति श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण सर्वश्री कृष्ण कुमार अग्रवाल,रतन सिघानिया,कमल लोहिया,प्रवीण अग्रवाल,रोहित अग्रवाल,रितिक बंका ने किया।

स्वर्ण जयंती वर्ष का झारखंड : समृद्ध धरती, बदहाल झारखंडी

  झारखंड स्थापना दिवस पर विशेष स्वप्न और सच्चाई के बीच विस्थापन, पलायन, लूट और भ्रष्टाचार की लाइलाज बीमारी  काशीनाथ केवट  15 नवम्बर 2000 -वी...