यह ब्लॉग खोजें

शनिवार, 21 सितंबर 2019

समाजहित में काम करें सखी मंडल की आदिवासी महिलाएंः रघुवर दास


पाकुड़। आप अपने हिस्से की जिम्मेवारी का निर्वहन पूरी ईमानदारी और समर्पण भाव से करें। रोशनी सखी मंडल ग्रुप की बहनों को बधाई। यह जानकर अच्छा लगा कि कपड़े का बैग बनाकर आप आर्थिक रूप से सशक्त हो रही हैं। सरकार द्वारा आपके सशक्तिकरण के लिए किया जा रहा कार्य अब नजर आ रहा है। 2014 तक राज्य में मात्र 43 हजार सखी मंडल का गठन हुआ था अब 2019 में यह बढ़कर करीब 2 लाख 17 से अधिक  हो गया है। 28 लाख से अधिक आप बहने इससे जुड़ी हुई हैं। यह सब आपको स्वरोजगार से जोड़ने और आर्थिक रूप से मजबूत करने के उद्देश्य से ही हमने यह किया है। ये बातें मुख्यमंत्री रघुवर दास ने पाकुड़ परिसदन में सखी मंडल की।महिलाओं से मुलाकात के दौरान कही।

संथालपरगना के लोग सालों से गुमराह हुए, अब विकास हुआ...

मुख्यमंत्री ने कहा कि कुछ लोगों ने स्वार्थवश संथालपरगना की महिलाओं और पुरुषों को गुमराह कर इस क्षेत्र को विकास में पीछे छोड़ दिया। अब यह युग विकास का युग है, आप गुमराह हुए जन जन तक जाकर सरकार की विकासपरक मंशा, नीति और नीयत की जानकारी दें। जब गांव का एक एक व्यक्ति जागेगा और विकास का महत्व समझेगा तभी देश, राज्य, समाज और परिवार का विकास व आर्थिक उन्नयन संभव होगा। इसलिए अपने हिस्से की जिम्मेवारी का निर्वहन हम सभी को करना चाहिए।

श्रीमद भागवत कथा में हवन और महाप्रसाद का आयोजन


श्री  श्याम मंदिर में श्रीमद् भागवत कथा का विश्राम। हवन एवं महाप्रसाद का हुआ आयोजन ।


श्री श्याम मंदिर ,हरमू रोड में चल रहे श्रीमद् भागवत कथा का विधिवत विश्राम हुआ । आज हवन पूजन पूर्णाहुति के साथ महाप्रसाद का आयोजन किया गया।

 अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन ,रांची शाखा के द्वारा गुरुमां को सम्मानित किया गया ।गुरुमां ने " मेरा मंगल, तेरा मंगल ,सबका मंगल होय" भजन सुना कर सभी को ढेर सारी शुभकामनाएं दी।

मंच की सभी बहनों का सराहनीय सहयोग रहा।🙏

मायुमं महिला समर्पण ने गुरु मां का किया अभिनंदन


मारवाड़ी   युवा  मंच महिला  समर्पण शाखा  की सदस्य  ने  हरमू श्याम मंदिर मे चल रहे भागवत  मे गुरु मां  चैतन्य  मीरा जी  का अभिनंदन माला एवं दुपट्टा  पहनाकर किया   गुरु मां ने भी सभी सदस्यों को तुलसी का पौधा देकर आशीर्वाद दिया  | समर्पण शाखा की ओर से महाप्रसाद के लिए आयोजक समिति को 21000 की राशि प्रदान की | इस अवसर पर अध्यक्ष मीनू अग्रवाल,  सचिव मनीषा पोद्दार, कोषाध्यक्ष सुनीता मित्तल,  नीलम  मोदी,   मनीषा लोहिआ, डिंपल,  पूनम,  सुमन,  लक्ष्मी,  निर्मला बगड़िया,  प्रीति, प्रिया, शीतलआदि  सदस्य उपस्थित रही

एक्सपो-2019 में दूसरे दिन भी उमड़ी भारी भीड़


रांची। मोराबादी मैदान में चल रहे हैं पांच दिवसीय जेसीआई रांची के सिग्नेचर प्रोजेक्ट एक्सपो उत्सव 2019 में दूसरे दिन उमड़ी भारी भीड़।
एक्सपो के पार्टनर्स है टिटबिट पार्टनर हल्दीरामस, हॉस्पिटैलिटी पार्टनर काव्स, एजुकेशन पार्टनर ब्रदर्स अकाडेमी, इंफ्रास्ट्रक्चर पार्टनर प्रार्थना ग्रुप, बेवरीज पार्टनर अल्पाइन, बैंकिंग पार्टनर उज्जीवन बैंक, ज्वेल पार्टनर एस जी जे ज्वेलर्स, पॉवरड बाई जिंदल है । साथ ही साथ बी यू सैलून, शुभम घोष, इको गाडी, राजगढ़िया स्पेशलिटी, आई आई सी सी, प्रिस्मोलाइन, बागला  सिक्योरिटी, टेक फ्लेम, डिवाइन हैल्थकेयर, बिग ऍफ़ एम्, गाल्वेनीज़िंग पोटेंशियल, टाटा म्यूच्यूअल फण्ड एवं तुलसी रॉयल खजूर भी हमारे पार्टनर है ।

इस वर्ष जेसीआई द्वारा प्राइड ऑफ़ राँची  प्रतियोगिता राखी गई है जिसमे रांची के पुराने व्यवसायियों को सम्मानित किया जाएगा एवं  तम्बोला नाईट का आयोजन 23 सितम्बर को शाम 6 बजे रखा जाएगा, साथ ही हर रोज़ कई प्रतियोगिताएं भी कराई जाएगी हेल्दी बेबी शो, डांस कम्पटीशन, टॉप शेफ, अंताक्षरी, डॉग शो, फैंसी ड्रेस, वॉइस ऑफ़ एक्सपो व अन्य अब तक शहर में कुल 50 होर्डिंग लगाए जा चुके है, रेडियो, सिनेमा मल्टीप्लेक्स में भी लगातार वीडियोस के ज़रिये जानकारी दी जा रही है ।
इस साल एक्सपो में सभी स्टॉल धारक ने जनता को अपनी ओर आकर्षित करने के लिए अपने स्टॉल को बेहद खूबसूरती से सजाया है।
हर साल की तरह इस साल भी मिडनाइट बाजार से गुलजार हुआ पूरा मोराबादी मैदान।जिसकी सभी लोगों ने सहारा की।
शाम से ही लोगों की भीड़ बढ़ने शुरू हो गई थी, जो रात 11:00 बजे तक रही।
और खासकर रात के 9:00 बजे के बाद से लोग और भी अधिक मात्रा में देखने को मिले।
इसमें राजधानी के अलावा आसपास के कई इलाकों के लोग भी वहां पहुंच कर पसंदीदा और अपने जरूरत के सामान की खरीदी करने में जुट गए।
एक्सपो के पी आर ओ वरुण जलान ने बताया कि
इस बार एक्स्पो में थाईलैंड और अफगानिस्तान का स्टाल आकर्षण का केंद्र बना जोकि एक्सपो की कामयाबी को दर्शाता है।
मिडनाइट से पहले दिन में जेसीआई सदस्यों की ओर से कई प्रकार की प्रतियोगिताएं करवाई गई ,जिसमे  हेल्दी बेबी शो, जिसकी बेस्ट मॉम की विजेता रही इतिशा मल्होत्रा, और बेस्ट बेबी का विजेता रहे बेअंत मिड्ढा।
साथ ही साथ टॉप सेफ का किताब "जे सी आर ई टी निधि अग्रवाल "और शालू अग्रवाल.के नाम रहा और अंताक्षरी के विजेता रही स्वेता मोदी, आशा पोदार, और विवेक मोदी।
यह स्टॉल एक्सपो में हैं इस बार खास।
एक्सप्रो मैं लगे वाहन स्टॉल पर कई वाहन कंपनियों ने अपनी वाहनों के मॉडल का डिस्प्ले किया जहां लोग अपनी पसंदीदा वाहन की जानकारी लेने के साथ-साथ कई ग्राहक वाहनों की बुकिंग भी कराएं।
पर इस बार आरएसपी डिस्ट्रीब्यूटर कंपनी ने जीता लोगों का दिल, मार्केट में अभी-अभी लॉन्च हुआ यह स्कूटी पहली बार पहुंचा मोराबादी एक्सो उत्सव में जहां लोगों ने किया उसे बहुत पसंद।
इस स्कूटी के खास बात यह है कि यह बहुत हल्की होने के साथ-साथ बैटरी से चलती है और  किसी भी तरह से पर्यावरण को हानि नहीं पहुंचाती है ।
वहीं दूसरी तरफ अफगानिस्तान से आए ड्राई फ्रूट्स का स्टॉल भी सफल रहा लोगों को लुभाने में।
स्टॉल के ओनर अमित जी ने बताया कि लोग उनके ड्राई फ्रूट्स को काफी पसंद कर रहे हैं
महिलाओं के लिए हुआ खास एक्सपो इस बार।
इस साल बदलते ट्रेंस को देखते हुए खास करके एक्सपो में ऐसे कई अन्य स्टाल लगे हैं जो डिजाइनर कपड़े बड़े ही कम दाम में महिलाओं के लिए लेकर आए हैं।
 जिससे महिलाओं ने कि जी भर कर खरीदारी साथ ही साथ महिलाओं न दीपावली पूजा को ध्यान में रखते हुए हर पर्व के लिए कपड़े के साथ-साथ आर्टिफिशियल ज्वेलरी की भी की खरीदारी।
आज की शाम बनाएगी एक्सपो शानदार।
कराई जाएंगी कुछ प्रतियोगिताएं ।
 एक्सपो की चेयर पर दीपा बंका ने बताया कि रविवार को होंगे यह कार्यक्रम।
पेंटिंग कंपटीशन (सुबह 11:00 बजे से ,कक्षा 1 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए)
फैंसी ड्रेस कंपटीशन (3:00 बजे से जिसमें 4 से 11 वर्ष के बच्चे भाग लेंगे, स्कूल आईडी अनिवार्य है)
डांस कंपटीशन 5:30 बजे से‌. सोलो, डुएट ,और ग्रुप)

महिला समर्पण ने किया ट्रीटमेंट कैंप सह प्लेनेटरी पीस मेडिटेशन का आयोजन


रांची। मारवाड़ी युवा मंच महिला समर्पण शाखा ने आज योग प्राण विद्या द्वारा ट्रीटमेंट कैंप एंड प्लेनेटरी पीस मेडिटेशन का आयोजन  जेपी नंदिनी किड्स एंड एकेडमी स्कूल, नामकुम में किया   |
योग प्राण विद्या की मेडिटेशन तकनीक जो हमारे जीवन को ऊर्जावान एवं संतुलित करता  है तन और मन दोनों को स्वस्थ रखता है, जिसके माध्यम से हम अपनी जीवन की अनेक समस्याओं को सुलझा सकते है.आज के समय  की भागदौड़ भरी जीवन शैली में यह हमारे लिए बहुत ही फायदेमंद है।

इस शिविर में   60 महिलाओं ने हिस्सा लिया | शिविर में हर एक महिला का व्यक्तिगत रूप से प्रशिक्षण किया गया, तथा ऊर्जा  ट्रीटमेंट का अनुभव दिया गया. शिविर में आई  सभी महिलायों ने ऊर्जा के अद्भुत अनुभव को महसूस किया |
इस शिविर में शारीरिक ऊर्जा ट्रीटमेंट से होने वाले लाभ के बारे में बताया गया | लोगों को यह जानकारी दी गई की मात्र अपनी सोच को बदल कर हम अपनी बीमारी ठीक कर सकते है , हमें अपनी सोच को हमेश सकारात्मक रखना चाहिए |

आज के इस कार्यक्रम के प्रशिक्षिका रूप में  रेखा खेतान,  सीमा अग्रवाल, माया अग्रवाल एवं उनकी  पूरी टीम  को वृक्ष देकर सम्मान किया, समर्पण की  अध्यक्ष मीनू अग्रवाल, सचिव एवं इस कार्यक्रम की संयोजिका मनीषा पोद्दार,  कोषाध्यक्ष सुनीता मित्तल, उपाध्यक्ष  सुनीता अग्रवाल,  अनीता अग्रवाल,  मीडिया प्रभारी रश्मि मालपानी  के साथ सभी ने  इस कार्यक्रम को सफल बनाया |

स्वच्छता अभियान को गति दे रही हैं अंजलि तिग्गा


अमूमन सरकारी अधिकारियों के प्रति आम जनता की धारणा होती है कि सरकारी अधिकारी जनहित के कार्यों के प्रति बेपरवाह होते हैं। जनता के लिए सरकार द्वारा बनाई गई योजनाओं के कार्यान्वयन में सुस्ती बरतते हैं। जिससे सरकारी योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ जनता को नहीं मिल पाता है। लेकिन इस धारणा को गलत साबित कर दिखाने वाले भी कई अधिकारी होते हैं, जो जनहित के कार्यों को प्रमुखता देते हुए सरकारी योजनाओं को अमली जामा पहनाने में जुटे रहते हैं। ऐसी ही एक शख्सियत हैं स्वच्छ भारत मिशन की कोल्हान प्रमंडल की नोडल पदाधिकारी अंजलि तिग्गा। श्रीमती तिग्गा फिलवक्त नगर विकास एवं आवास विभाग में बतौर अधिकारी कार्यरत हैं। स्टेट अर्बन डेवलपमेंट अथॉरिटी (सूडा) के अंतर्गत विकास योजनाओं के सफल कार्यान्वयन के लिए भी सतत प्रयासरत हैं। श्रीमती तिग्गा की शिक्षा-दीक्षा बिहार के बेगूसराय जिला अंतर्गत बरौनी में हुई। उनके पिता एकीकृत बिहार के समय बरौनी में कार्यरत थे। अंजलि ने बरौनी से ही मैट्रिक की परीक्षा पास की। तत्पश्चात इंटरमीडिएट व ग्रेजुएशन किया। वर्ष 2002 में अंजलि सरकारी सेवा में चयनित हुई। उनका पहला पदस्थापन हजारीबाग में हुआ। उन्होंने बिस्कोमान में भी अपनी सेवाएं दी। सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भी उन्हें खासा अनुभव है‌। सरकारी सेवा में रहते हुए अंजलि ने हजारीबाग सहित अन्य जिलों में आधार कार्ड बनवाने में भी कीर्तिमान स्थापित किया। स्वच्छ भारत मिशन की नोडल पदाधिकारी के रूप में अंजलि तिग्गा सरकार द्वारा जनहित में बनाई गई कल्याणकारी योजनाओं को गति देने में जुटी है। प्रधानमंत्री आवास योजना, शौचालय निर्माण सहित अन्य जनोपयोगी योजनाओं को अमली जामा पहनाने, कल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारने की दिशा में वह सतत प्रयासरत रहती हैं। स्वच्छ भारत मिशन अभियान के तहत पूरे कोल्हान प्रमंडल को प्लास्टिक और पॉलिथीन मुक्त शहर बनाने की दिशा में जन जागरूकता फैलाने में भी वह जुटी हैं। इससे संबंधित कार्यशाला व सेमिनार का आयोजन कर जनता को जागरूक कर रही हैं। सरकारी महकमों के अलावा निजी क्षेत्रों में भी स्वयंसेवी संगठनों और निजी संस्थाओं को भी स्वच्छ भारत मिशन को सफल बनाने का आह्वान करती रहती हैं। वह कोल्हान प्रमंडल के तीन जिलों की नोडल पदाधिकारी हैं। रांची जिले के बुंडू का भी प्रभार उनके जिम्मे है। इन क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान को गति देने, स्वच्छ भारत मिशन अभियान को सफल बनाने के लिए उन्होंने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। उनका मानना है कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत शहर को स्वच्छ बनाए रखने से ही स्वच्छ भारत और स्वस्थ भारत का सपना साकार हो सकेगा।  इससे हमारे देश व समाज के सशक्तिकरण को भी बल मिलेगा। अंजलि सर्व धर्म समभाव के सिद्धांत पर चलते हुए सभी धर्मों का समान आदर करती है। पर्व- त्योहारों के अवसर पर वह सामाजिक समरसता की मिसाल पेश करती हैं। एक सरकारी अधिकारी होने के अलावा अंजलि एक समाजसेवी भी हैं। किसी भी धर्म व संप्रदाय के पर्व त्योहारों के अवसर पर वह शामिल होकर अपनी सहभागिता निभाती हैं। जनहित के कार्यों को तवज्जो देना उनकी दिनचर्या में शुमार है। सरकार द्वारा बनाई गई योजनाओं को सरजमीं पर उतारना वह अपनी अहम जिम्मेदारी मानती हैं। अंजलि कहती हैं कि विधायिका,कार्यपालिका और जनता के बीच बेहतर समन्वय से ही स्वस्थ सामाजिक नवनिर्माण का सपना साकार हो सकेगा। इस दिशा में वह सतत प्रयासरत हैं। अंजलि मानती हैं कि सामाजिक सशक्तिकरण से ही देश मजबूत होता है।
प्रस्तुति : विनय मिश्रा

कोल्हान में बढ़ी सियासी सरगर्मी


* भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने किया चुनावी शंखनाद
* चाईबासा के फुटबॉल मैदान में उमड़ा भाजपा समर्थकों का हुजूम
* पार्टी के कार्यकर्ताओं में ऊर्जा का संचार कर गए जेपी नड्डा
* आत्मविश्वास से लबरेज कार्यकर्ताओं ने लगाया अब की बार 65 पार का नारा
विनय मिश्रा

चाईबासा। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर यूं तो पूरे झारखंड में सियासी सरगर्मी बढ़ गई है। सभी राजनीतिक दल मतदाताओं को आकर्षित करने, उन्हें लुभाने और अपना जनाधार बढ़ाने में जुट गए हैं।
इसी क्रम में भाजपा ने भी कोल्हान प्रमंडल से चुनावी शंखनाद कर दिया है। कोल्हान प्रमंडल के मुख्यालय चाईबासा स्थित फुटबॉल मैदान में आयोजित जनसभा सह कार्यकर्ता सम्मेलन में भाजपा के राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय नेताओं की उपस्थिति और उनके संबोधन से कार्यकर्ताओं में उत्साह भर गया। भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कार्यकर्ताओं में ऊर्जा का संचार करते हुए कहा कि अबकी बार 65 बार के लक्ष्य को निर्धारित कर बूथ स्तर पर संगठन का जनाधार बढ़ाने और जनहित में भाजपा की ओर से बनाई गई कल्याणकारी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने में जुट जाएं। श्री नड्डा ने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ होते हैं। समर्पित कार्यकर्ताओं के बलबूते ही चुनावी वैतरणी पार कर सकते हैं। उनके संबोधन से कार्यकर्ताओं का मनोबल ऊंचा हो गया। कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक चुनाव में जुटे रहने का संकल्प लिया। पूरे कार्यक्रम के दौरान भाजपा के कार्यकर्ता आत्मविश्वास से लबरेज रहे और अब की बार 65 बार के नारे को सफल बनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर झारखंड प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष व पूर्व सांसद लक्ष्मण गिलुवा ने कहा कि भाजपा के प्रति जनता का विश्वास बढ़ रहा है। जनहित में बनाई गई भाजपा की नीतियों की सराहना की जा रही है। भाजपा जनता के प्रति समर्पित राष्ट्रीय राजनीतिक दल है। जन समस्याओं का समाधान भाजपा की प्राथमिकताओं में शामिल है। श्री गिलुवा ने कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्द्धन करते हुए कहा कि पार्टी के समर्पित और सक्रिय कार्यकर्ताओं के बलबूते ही भाजपा चुनाव में बेहतर परिणाम पाने में सफल हो रही है। इस बार भी चुनाव में पार्टी कार्यकर्ताओं के बलबूते हम निर्धारित लक्ष्य को पार करते हुए एक नया कीर्तिमान स्थापित करेंगे। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि भाजपा की नीतियों और सिद्धांतों की जनता सराहना करती है। जनता के सुख-दुख में शामिल होना भाजपा कार्यकर्ताओं की विशेषता रही है। पार्टी के कार्यकर्ता जनहित को तरजीह देते हुए अपने लक्ष्य की ओर अग्रसर हैं। इस समारोह में बिहार सरकार के मंत्री व झारखंड के भाजपा प्रभारी नंदकिशोर यादव, पूर्वी सिंहभूम के सांसद विद्युत वरण महतो, विधायक सरयू राय, भाजपा जिला अध्यक्ष मनीष राम, भाजपा नेता जेबी तुबिद, बड़कुंवर गगराई, विनोद श्रीवास्तव, संजय पांडे, संजय मिश्रा सहित काफी संख्या में पार्टी के नेता कार्यकर्ता आम जनता मौजूद थे। पूरे जनसभा के दौरान कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। श्री गिलुवा ने संगठन को सशक्त बनाने में घाटशिला के विधायक लक्ष्मण टुडू, पोटका विधायक मेनका सरदार, सरायकेला खरसावां के विधायक साधु चरण महतो सहित भाजपा विधायकों की भूमिका को सराह उन्होंने कहा कि संगठन का जनाधार बढ़ाने में उक्त नेताओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। पार्टी के कार्यकर्ताओं की भावनाओं का कद्र करते हुए उन्हें समुचित सम्मान देना भी इन नेताओं की विशेषता रही है। इसी के परिणाम स्वरूप कोल्हान प्रमंडल की 14 सीटों में से 5 सीटें भाजपा के कब्जे में है। अबकी बार के चुनाव में पार्टी का प्रयास होगा कि कोल्हान प्रमंडल की सभी सीटें भाजपा की झोली में आए। इस दिशा में श्री गिलुवा प्रयासरत हैं।

स्वर्ण जयंती वर्ष का झारखंड : समृद्ध धरती, बदहाल झारखंडी

  झारखंड स्थापना दिवस पर विशेष स्वप्न और सच्चाई के बीच विस्थापन, पलायन, लूट और भ्रष्टाचार की लाइलाज बीमारी  काशीनाथ केवट  15 नवम्बर 2000 -वी...