रांची। आल इंडिया सेंट्रल काउंसिल ऑफ ट्रेड यूनियन्स (एक्टू) का झारखंड महासचिव शुभेंदु सेन ने आंगनबाड़ी सेविकाओं पर आज हुए बर्बर लाठीचार्ज की घोर निंदा करते हुए एक प्रेस विज्ञप्ति जारी की है । उन्होंने कहा है कि आंगनबाड़ी सेविकाओं पर फ़ासीबादी रघुवर सरकार की लाठीचार्ज की जितनी भी निंदा की जाय ,वह कम है । अपनी न्यायोचित मांगों की प्राप्ति के लिए लंबे समय से आंदोलनरत आंगनबाड़ी सेविकाएंं फिलहाल कई दिनों से भूख हड़ताल पर हैं । लेकिन सरकार उनकी मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक वार्ता कर मांगों को पूरा करने के बजाए , उनकी लाठी से पिटाई कर रही है । यह सरेआम लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन है । उन्होंने लोकतांत्रिक ताकतों से आंगनबाड़ी सेविकाओं के पक्ष में खड़ा होने की अपील की । उन्होंने रघुवर सरकार से इन महिलाओं की मांगों
को जल्द पूरा करने की मांग की है । अन्यथा विधानसभा चुनाव में जनता इस दमनकारी सरकार को सत्ता से बाहर करके ही दम लेगी ।
यह ब्लॉग खोजें
मंगलवार, 24 सितंबर 2019
सोमवार, 23 सितंबर 2019
आयुष्मान भारत ने दिया नया जीवन
दुमका के गणेश ततवा की ज़ु़बानी. उसकी कहानी
दुमका। रामगढ़ प्रखण्ड के गणेश ततवा ने रामगढ़ प्रखंड के करविंधा में आयोजित शिलान्यास एवं परिसंपत्ति वितरण समारोह में कहा कि... मुख्यमंत्री जी केवल आज ही नहीं हम जीवन भर आपका स्वागत करेंगे। मैं बहुत खुश हूं। मुझे बड़ी मुसीबत के वक़्त सरकार से मदद मिली है। कुछ दिन पहले गिर जाने के कारण मेरा पैर टूट गया था। इलाज के लिए मैं अस्पताल गया जहां मुझसे इलाज़ के लिए 20 हज़ार की मांग की गई। 20 हजार रुपए की जरूरत थी लेकिन हमारे पास इतने पैसे नहीं थे। किसी ने मुझे बताया कि सरकार ने एक कार्ड निकाला है। जिससे इलाज मुफ्त में हो जाता है। मैंने इसकी जानकारी प्राप्त की। फिर मैंने आयुष्मान भारत का गोल्डन कार्ड बनवाया जिसके माध्यम से मैंने अपना मुफ्त इलाज कराया है। मुख्यमंत्री जी आज मैं पूरी तरह से स्वस्थ हूं।सिर्फ मैं नहीं मेरा पूरा परिवार बहुत खुश है।
इसपर मुख्यमंत्री ने कहा कि आपके बातों से मुझे इस बात का संतोष है कि आज आयुष्मान भारत योजना झारखण्ड के जरूरतमंदों को आयुष्मान कर रहा है। अब गरीबों को अपने बीमारी के इलाज के लिए अपनी जमीन, अपने जेवर गिरवी नहीं रखनी पड़ती। लोग मुंबई, दिल्ली,/कोलकाता,/मद्रास जैसे बड़े-बड़े शहरों में भी आयुष्मान भारत के तहत सूचीबद्ध किसी भी सरकारी तथा गैर सरकारी अस्पताल में 5 लाख तक का मुफ्त इलाज करा सकते हैं।
रामगढ़ के करबिंधा में मुख्यमंत्री ने 121 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन किया
======================
मुख्यमंत्री ने कहा कि आपसे मैंने जो वादा किया था,उसे पूरा करने आया हूँ
आज से कुछ महीने पहले आपसे मैंने जो वादा किया था उसे पूरा करने आया हूँ। कुछ महीने पहले जब मैं आपके बीच आया था तो अपने सड़क की मांग की थी। आपसे वादा किया था कि बहुत जल्द आपकी मांग पूरी होगी। वह वक़्त आ गया है 44 करोड़ 33 लाख से उक्त सड़क का निर्माण होगा। पिछले 5 वर्षों में सरकार ने संथाल परगना में सड़कों का जाल बिछाने का कार्य किया है।कई नए पुल एवं पुलिया का भी निर्माण किया गया है।
सशक्त हो रहीं हैं महिलाएं
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य की महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त करने के लिए बहुत जल्द आंगनबाड़ी केंद्रों में दी जाने वाली रेडी टू ईट पोषाहार सखी मंडल की महिलाएं बनाएंगी तथा उसे आंगनबाड़ी केंद्रों तक पहुंचाएंगी।
प्रधानमंत्री का संकल्प पूरा करने के लिए सरकार पूरी तत्परता से कार्य कर रही
श्री दास ने कहा कि 2022 तक किसानों की आय को दोगुना करने का माननीय प्रधानमंत्री का संकल्प पूरा करने के लिए सरकार पूरी तत्परता से कार्य कर रही है।
अपने स्वागत संबोधन में उपायुक्त राजेश्वरी बी ने कहा जिला प्रशासन सरकार की योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए कृत संकल्पित है।
वह सब जो आपको जानना चाहिये:-
मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास ने 121 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन के साथ अटल मोहल्ला क्लीनिक और फिट इंडिया कार्यक्रम के तहत संथाल आवासीय विद्यालय मसलिया के बच्चों को फुटबॉल, क्रिकेट बैडमिंटन का किट एवं टैब का वितरण किया।
इस अवसर पर समाज कल्याण मंत्री डॉ लुईस मरांडी,दुमका के सांसद सुनील सोरेन,संथाल परगना के आयुक्त श्री विमल, उपायुक्त राजेश्वरी बी,उप विकास आयुक्त वरुण रंजन आदि उपस्थित थे।
इसपर मुख्यमंत्री ने कहा कि आपके बातों से मुझे इस बात का संतोष है कि आज आयुष्मान भारत योजना झारखण्ड के जरूरतमंदों को आयुष्मान कर रहा है। अब गरीबों को अपने बीमारी के इलाज के लिए अपनी जमीन, अपने जेवर गिरवी नहीं रखनी पड़ती। लोग मुंबई, दिल्ली,/कोलकाता,/मद्रास जैसे बड़े-बड़े शहरों में भी आयुष्मान भारत के तहत सूचीबद्ध किसी भी सरकारी तथा गैर सरकारी अस्पताल में 5 लाख तक का मुफ्त इलाज करा सकते हैं।
रामगढ़ के करबिंधा में मुख्यमंत्री ने 121 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन किया
======================
मुख्यमंत्री ने कहा कि आपसे मैंने जो वादा किया था,उसे पूरा करने आया हूँ
आज से कुछ महीने पहले आपसे मैंने जो वादा किया था उसे पूरा करने आया हूँ। कुछ महीने पहले जब मैं आपके बीच आया था तो अपने सड़क की मांग की थी। आपसे वादा किया था कि बहुत जल्द आपकी मांग पूरी होगी। वह वक़्त आ गया है 44 करोड़ 33 लाख से उक्त सड़क का निर्माण होगा। पिछले 5 वर्षों में सरकार ने संथाल परगना में सड़कों का जाल बिछाने का कार्य किया है।कई नए पुल एवं पुलिया का भी निर्माण किया गया है।
सशक्त हो रहीं हैं महिलाएं
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य की महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त करने के लिए बहुत जल्द आंगनबाड़ी केंद्रों में दी जाने वाली रेडी टू ईट पोषाहार सखी मंडल की महिलाएं बनाएंगी तथा उसे आंगनबाड़ी केंद्रों तक पहुंचाएंगी।
प्रधानमंत्री का संकल्प पूरा करने के लिए सरकार पूरी तत्परता से कार्य कर रही
श्री दास ने कहा कि 2022 तक किसानों की आय को दोगुना करने का माननीय प्रधानमंत्री का संकल्प पूरा करने के लिए सरकार पूरी तत्परता से कार्य कर रही है।
अपने स्वागत संबोधन में उपायुक्त राजेश्वरी बी ने कहा जिला प्रशासन सरकार की योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए कृत संकल्पित है।
वह सब जो आपको जानना चाहिये:-
मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास ने 121 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन के साथ अटल मोहल्ला क्लीनिक और फिट इंडिया कार्यक्रम के तहत संथाल आवासीय विद्यालय मसलिया के बच्चों को फुटबॉल, क्रिकेट बैडमिंटन का किट एवं टैब का वितरण किया।
इस अवसर पर समाज कल्याण मंत्री डॉ लुईस मरांडी,दुमका के सांसद सुनील सोरेन,संथाल परगना के आयुक्त श्री विमल, उपायुक्त राजेश्वरी बी,उप विकास आयुक्त वरुण रंजन आदि उपस्थित थे।
ई-सिगरेट पर प्रतिबंध की कवायद
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने वीडियो कांफ्रेंसिंग से दिए रोकथाम के टिप्स
रांची। झारखंड में ई-सिगरेट पर प्रतिबंध लगाने के बाद अब स्वास्थ्य विभाग और पुलिस मिलकर इसकी रोकथाम की कवायद करेंगे। इसे लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को देश के तमाम राज्यों को विस्तृत दिशा-निर्देश दिया है। झारखंड से इस वीडियो कांफ्रेंसिंग में शामिल स्वास्थ्य सचिव श्री नितीन मदन कुलकर्णी ने ई-सिगरेट की ऑनलाइन डिलवरी सिस्टम पर रोक लगाने का सुझाव देते हुए बताया कि इस माध्यम से सिगरेट सीधे ग्राहकों के पास पहुंच रहा है। इससे उत्पाद और उपभोक्ता के बीच कोई चेक प्वायंट नहीं बचता। इसलिए डिलवरी प्वायंट पर ही रोकथाम की व्यवस्था से प्रतिबंध कारगर होगा। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने ई-सिगरेट की ऑनलाइन डिलवरी सिस्टम पर रोक के सुझाव पर अमल का भरोसा दिया। मालूम हो कि ई- सिगरेट पर इस वर्ष 18 सितंबर को एक अध्यादेश के माध्यम से पूरे देश में प्रतिबंध लगाया गया है। राज्य सरकार ने केंद्र की एडवाइजरी के आलोक में मार्च में ही इसे पूरे राज्य में प्रतिबंधित कर दिया था।
स्कूल-कॉलेज पर करें फोकस
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने ई-सिगरेट पर प्रतिबंध लगने के बाद स्कूल-कॉलेजों पर विशेष फोकस करते हुए इसकी सतत निगरानी पर बल दिया। इस पूरी प्रक्रिया में शिक्षकों को भी सहभागी बनाते हुए कक्षा 10 से 12वीं तक के क्लासों के छात्रों पर विशेष नजर रखने का निर्देश दिया गया। इसके अलावा पान-गुटखा दुकानों पर भी निगरानी रखने और सतत जांच करते रहने पर बल दिया गया।
व्यापक प्रचार-प्रसार होगा
स्वास्थ्य सचिव श्री नितीन मदन कुलकर्णी ने बताया कि ई-सिगरेट पर प्रतिबंध को असरदार बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग इसका विभिन्न माध्यमों से व्यापक प्रचार-प्रसार कर लोगों को जागरूक करेगा। उन्होंने कहा कि प्रयास यह होगा कि प्रतिबंध की शुरुआत घर-परिवार से हो। इसके लिए माता-पिता को भी विज्ञापन के माध्यम से बताया जाएगा कि वे कैसे बच्चों पर निगरानी रखें और ई-सिगरेट की लत से बचाएं। उन्होंने बताया कि दो दिन पहले दिल्ली के एक स्कूल में औचक निरीक्षण में डेढ़ सौ से अधिक बच्चों के पास से ई-सिगरेट जब्त हुए। यह चिंताजनक स्थिति है। उन्होंने कहा कि ई-सिगरेट पेन, पेंसिल सहित अन्य ऐसे उत्पादों के आकार में बन रहे हैं, जिसपर शक की गुंजाइश कम रहती है। यही कारण है कि विभाग अपना फोकस एरिया स्कूल-कॉलेज से लेकर घर-परिवार तक रखने जा रहा है।
पुलिस मजबूती से करेगी रोकथाम
ई-सिगरेट की रोकथाम को लेकर राज्य की पुलिस भी मजबूत कदम उठाएगी। डीजी मुख्यालय श्री पीआरके नायडू ने कहा कि वे जल्द ही राज्य के सभी एसपी के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग कर इसकी रोकथाम के उपायों पर चर्चा करेंगे। उनके माध्यम से सभी थानों को भी अपने-अपने क्षेत्र में ई-सिगरेट की बिक्री, भंडारण, सेवन आदि पर चौकसी बरतने के निर्देश दिए जाएंगे।
ग्लोबल चिंता का कारण बनी ई-सिगरेट
बताते चलें कि अमेरिका में एक वर्ष के भीतर ई-सिगरेट का उपयोग 77 फीसदी बढ़ने के बाद इस पर ग्लोबल चिंता सामने आई है। एक अनुमान के अनुसार भारत के बड़े शहर लगातार इसकी गिरफ्त में आ रहे हैं और इसका प्रसार धीरे-धीरे मध्यम और छोटे शहरों की ओर भी बढ़ रहा है। यह सिगरेट परंपरागत सिगरेट से अलग दिखने तथा गंधरहित होने से ध्रूमपान करनेवाले युवाओं और चोरी-छिपे सेवन करने वाले बच्चों की की संख्या बढ़ रही है। चितांजनक बात यह है कि इसका सेवन जितना आसान है, उतना ही अधिक यह नुकसानदायक भी है।
मायुमं महिला समर्पण का दो दिवसीय दिवाली मेला 15 अक्टूबर से
मारवाड़ी युवा मंच महिला समर्पण शाखा द्वारा दो दिवसीय दिवाली मेला का आयोजन अग्रसेन भवन में किया जा रहा है | यह मेला 15 और 16 अक्टूबर चलेगा | अध्यक्ष मीनू अग्रवाल जी का कहना है दिवाली मेला का मुख्य उद्देश्य है महिला उद्यमियों को आगे बढ़ाना महिलाओं को एक मंच प्रदान करना | स्वरोजगार के लिए आगे आने के लिए प्रोत्साहित करना | आमदनी के साथ साथ मनोरंजन की भी व्यवस्था करना भी है | सचिव मनीषा पोद्दार जी का कहना है इसके माध्यम से पारिवारिक वातावरण एवं सामाजिक उद्यमियों के कार्य और उनका उत्पादन का प्रचार करना भी है | इसमें रांची, धनबाद, मुंबई, कोलकाता, बोकारो, राजस्थान, गुजरात सहित विभिन्न प्रांत से महिला उद्यमि हिस्सा ले रही है | दिवाली मेला की संयोजिका विनीता बिहानी, सरिता बथवाल, रंजू मालपानी, ऋतू पोद्दार का कहना है इस मेले में 60 स्टाल लगेंगे | जिसकी बुकिंग शुरू हो गई है | यह मेला दिवाली को देखते हुए लगाया जा रहा है | इस मेले में मुख्य रूप से दिवाली में घर सजाने के लिए दीये, तोरण, बांदरवाल, तरह तरह की लाइट्स के साथ डिजाइनर कुर्ती, साड़ी, डिज़ाइनर ज्वेलरी, हेर्बल प्रोडक्ट, ठाकुर जी, गणेश जी लष्मीजी के पोशाक के साथ अन्य जरूरत की सामग्री मिलेगी |
एक्सपो उत्सव में पहुंचे कई वीवीआईपी, दीं आयोजकों को बधाइयां
रांची। मोराबादी मैदान में चल रहे एक्सपो उत्सव में चौथे दिन झारखंड की कई जानी मानी हस्तियां जुटीं और जेसीआई की टीम को आयोजन के लिए बधाी दी। एक ओर जहां अलग अलग राज्य से उपस्थित स्टॉल अपनी खासियत से लोगों को काफी लुभा रहे हैं और साथ ही साथ है उन्हें हर प्रोडक्ट पर भारी छूट दे रहे हैं।
जहां पूरा रांची आनंद उठा रहा है एक्सपो उत्सव का वही कांके विधानसभा के विधायक जीतू चरण राम जी भी पहुंचे और एक्सपो उत्सव का आनंद उठाया और साथ ही साथ एक्सपो की पूरी टीम को बहुत-बहुत बधाई दी इतने बड़े कार्यक्रम को आयोजित करने के लिए और राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय संबंध बनाने के लिए।
वहीं खलारी के रमेश विश्वकर्मा जी भी पहुंचे एक्सपो उत्सव में।
वहीं दूसरी तरफ रांची उपायुक्त महिमापत रे, परिवार के साथ एक्सपो परिसर पहुचे और परिवार साथ एक्सपो उत्सव का उठाया आनंद।
वही फैंसी ड्रेस कंपटीशन में प्रांजल श्रीवास्तव आए प्रथम। वहीं दूसरी तरफ डांस में ग्रुप ए की रिया मारू ग्रुप ब्रि की आदित्य और ग्रुप सी के अभिषेक कुमार प्रथमा। डांस कंपटीशन डुएट में सोनी और रोशनी प्रथम वहीं दूसरी तरफ ग्रुप डांस में सनशाइन जूनियर प्रथम आए।
एक्सपो उत्सव में फेडरेशन ऑफ झारखंड चेंबर ऑफ कॉमर्स के नए कार्यकारिणी सदस्यों का स्वागत किया गया, उनमें यह यह उपस्थित थे,
कुणाल आजमानी, अनिल अग्रवाल, अश्विनी राजगढ़िया, धीरज तनेजा, मुकेश कुमार अग्रवाल, नवजोत अलंग, प्रवीण लोहिया, पूजा ढाढा, राहुल साबू, राम बांगर, आर डी सिंह, रोहित अग्रवाल, विकास विजयवर्गीय एवं आदित्य मल्होत्रा
जहां एक तरफ टेक्नोलॉजी की मदद से बनाए प्रोडक्ट लोगों को लुभा रहे हैं वहीं दूसरी तरफ हैंडक्राफ्ट प्रोडक्ट भी लोगों को काफी लुभा रहे हैं।
अलबेली हैंडीक्राफ्ट कि वह सीमा खाखा ने बताया कि लोगों को हाथों से बनी सारी वस्तुएं बहुत ही पसंद आ रही है और लोग उनकी काफी वाहवाही कर रहे हैं ,और साथ ही साथ अच्छी सेल भी चल रही है।उन्होंने बताया कि सारे प्रोडक्ट हाथों से बने हुए हैं यही वजह है कि लोग काफी आकर्षित हो रहे हैं और उनके सारी सामग्री को पसंद कर रहे हैं।
उन्होंने बताया कि लोगों का यह कहना है कि इस टेक्नोलॉजी के समय में हैंडीक्राफ्ट की कला कहीं ना कहीं लुप्त हो गई है पर आप अभी भी इसे जिंदा रहते हैं जो की बहुत बड़ी बात है।
वहीं दूसरी तरफ सस्सी फूड प्रोडक्टकी स्टॉल पर भी महिलाओं की भीड़ काफी देखने को मिली।कॉल के ओनर अशोक टोप्पो ने बताया कि उनके चना मसाला पापड़ और साबूदाना पापड़ की बिक्री बहुत ही अच्छी चल रही है और लोग उन्हें बहुत पसंद कर रहे हैं ऐसा कोई ग्राहक नहीं है जो वापस जाता हो।उन्होंने यह भी बताया कि बाकी अन्य पापड़ और चिप्स की भी बिक्री बहुत अच्छी चल रही है।
हल्दीराम स्टॉल के ओनर अनूप कुमार ने भी बताया कि इस बार हल्दीराम की भी डिमांड काफी अच्छी रही और लोग उनके सारे प्रोडक्ट की काफी प्रशंसा कर रहे हैं।
वहीं मुंबई से आए आर्टीफैक्ट होम हैंड इफेक्ट के ओनर अखिलेश कुमार ने बताया कि उन्हें एक्सपो का हिस्सा बनकर बहुत ही अच्छा लगा और उनकी लाई हुई सारी डेकोरेटिव मूर्तियां लोगों को बहुत ही लुभा रही है और जितने भी पेंटिंग है लोग उन्हें काफी पसंद कर रहे हैं।
राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय हर तरह के स्टॉल ईश्वर एक्स्पो में अपना जलवा बिखेर रहे हैं और लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करने में सफल बन रहे हैं।
पर एक्स्पो में पान की दुकान बनी इस बार शान।
जहां एक तरफ महिलाएं पिंक हैंगर और आने स्टॉल का आनंद उठा रही है वहीं दूसरी तरफ एक्सपो में पहली बार लगा पान का दुकान जोबना एक्सपो की शान जिसे सिर्फ पुरूष ही नहीं महिलाएं भी काफी पसंद कर रही हैं। रांची के जय प्रकाश चौरसिया के हाथों के बने पान का आनंद उठा रहे हैं।जय प्रकाश चौरसिया की पान की दुकान पर हर तरह की पान बनी इस बार रांची वासियों की जान ।
उनके पान को आए लोग काफी पसंद कर रहे है,खासकर के चॉकलेट पान और फायर पान रहा डिमांड में ।
खाने के शौकीनों के लिए फूड कोर्ट।
एक्सपो में खाने-पीने के शौकीनों के लिए भी बहुत कुछ है ।
इसके लिए फूडकोर्ट अलग से बनाया गया है जहां हर तरह के स्वादिष्ट व्यंजन परोसे जा रहे हैं।
व्यंजनों के साथ कई तरह की मिठाइयों का जायका लोग चखत्ते नहीं थक रहे ।
आखरी दिन बनाएगा एक्सपो कुछ खास।
एक्सपो परिसर बेहद खूबसूरती से सजाया गया है । मंगलवार को एक्सपो उत्सव का होगा समापन ।
आखरी दिन में स्टॉल धारकों से ज्यादा ऑफर एवं डिस्काउंट की मिलने की संभावना है ,एक्सपो के पीआरओ वरुण जलान ने कहां कि आखरी दिन एक्सपो बनाएगा यादगार तो आप भी आए और आनंद उठाएं एक्सपो के आखिरी दिन का।
व्यस्तताओं के बीच समाज सेवा के प्रतीक हैं प्रतीक जैन
रांची। पारिवारिक जिम्मेदारियों और व्यावसायिक व्यस्तताओं के बीच समाज सेवा के लिए समय निकालना व्यक्ति की महानता का परिचायक है। संस्था के प्रति समर्पण भाव से लगे रहना इंसान के विशेषता कहलाता है। ऐसी ही एक शख्सियत हैं राजधानी के रातू रोड निवासी व्यवसायी व सामाजिक कार्यकर्ता प्रतीक जैन। शहर की सामाजिक, धार्मिक व आध्यात्मिक गतिविधियों में शामिल होकर उसमें अपने सहभागिता निभाना उनकी खासियत है। प्रतीक जैन विश्वस्तरीय संस्था जूनियर चेंबर इंटरनेशनल से जुड़े हैं। इसके माध्यम से वह विभिन्न प्रकार के सामाजिक कार्य को धरातल पर उतारने में जुटे रहते हैं। प्रतीक की प्रारंभिक शिक्षा राजधानी स्थित डीएवी हेहल से हुई। वहीं से उन्होंने मैट्रिक की परीक्षा पास की। तत्पश्चात राजधानी की प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान संत जेवियर कॉलेज से उन्होंने इंटरमीडिएट व ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की। पेशे से व्यवसायी प्रतीक अपने पिता दिलीप कुमार जैन को अपना आदर्श मानते हैं। उनकी माता मधु जैन एक कुशल गृहणी हैं। समाज सेवा की प्रेरणा उन्हें अपने माता-पिता व अन्य परिजनों से मिली। वह दिगंबर जैन समाज से भी जुड़े हैं। जैन जागृति समाज का सामाजिक कार्यों का दायरा बढ़ाने की दिशा में भी वह सतत प्रयासरत रहते हैं। उनका मानना है कि संस्था के प्रति समर्पण जरूरी है। किसी भी संस्था से जुड़ें और उसके लिए समय ना निकालें, तो संस्था से जुड़ना का उद्देश्य पूरा नहीं होता है। प्रतीक कहते हैं कि जैन समाज सभी धर्मों का समान आदर करती है। सर्वधर्म समभाव की भावना को आत्मसात कर सभी धर्मों के प्रति आदर सम्मान रखना चाहिए। इससे सामाजिक समरसता बरकरार रहती है। प्रतीक के कार्यों में उनकी पत्नी भी सहयोग करती हैं। प्रतीक को एक पुत्र व एक पुत्री हैं। दोनों को बेहतर शिक्षा दिला रहे हैं। बचपन से ही उनका शौक रहा है सामाजिक कार्यों के प्रति सक्रिय रहने का, कुछ नया करते रहने का। इस दिशा में वह सतत प्रयासरत रहते हैं। जूनियर इंटरनेशनल चैंबर से जुड़कर वह स्वयं को गौरवान्वित महसूस करते हुए कहते हैं कि इस संस्था से जुड़ने के बाद सामाजिक कार्य करने का जज्बा और बढ़ने लगा। जेसीआई से जुड़ने के बाद उनमें टीम भावना विकसित हुई है और समाज के नवनिर्माण के लिए सकारात्मक ऊर्जा के साथ लगे रहने की उनकी क्षमता विकसित हुई है। वह अपने पारिवारिक और व्यावसायिक जिम्मेदारियों को बखूबी संभालते हुए सामाजिक, धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों के लिए भी समय निकाल लेते हैं। वह कहते हैं कि पीड़ित मानवता की सेवा करने में उन्हें सुखद अनुभूति होती है। मानव सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं है। युवाओं के प्रति अपने संदेश में वह कहते हैं कि युवा अपनी ऊर्जा को सकारात्मक कार्यों में लगाएं और राष्ट्र व समाज के नवनिर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं। इससे हमारा देश समृद्धशाली और सशक्त होगा।
प्रस्तुति : नवल किशोर सिंह
सरायकेला-खरसावां से मंगल सिंह सोय को मैदान मेें उतार सकती है भाजपा
विनय मिश्रा
सरायकेला-खरसावां। झारखंड में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सभी दलों की सक्रियता बढ़ गई है। कोल्हान क्षेत्र की प्रतिष्ठामूलक सीट सरायकेला-खरसावां को लेकर राजनीति गरमाने लगी है। चर्चा है कि इस बार उक्त सीट पर भाजपा अपने कर्मठ व लोकप्रिय जनप्रतिनिधि मंगल सिंह सोय को चुनाव मैदान में उतारेगी। श्री सोय सरायकेला-खरसावां विधानसभा क्षेत्र से विधायक रह चुके हैं। सरल,सहज व मृदुभाषी श्री सोय की छवि एक साफ-सुथरी राजनेता की रही है। जनसमस्याओं के त्वरित निष्पादन के लिए सतत प्रयत्नशील रहना उनकी खासियत है। सरायकेला-खरसावां विधानसभा क्षेत्र में उनके कार्यकाल की उपलब्धियों की चर्चा आज भी होती है। श्री सोय को त्याग और समर्पण की प्रतिमूर्ति कहा जाता है। गौरतलब है कि भाजपा के कद्दावर नेता व पूर्व मुख्यमंत्री, वर्तमान में केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा के लिए विधानसभा चुनाव में उन्होंने उक्त सीट से इस्तीफा देकर एक मिसाल पेश की थी। कोल्हान प्रमंडल में श्री सोय की राजनीतिक पकड़ काफी मजबूत है। वह एक अनुभवी और मंझे हुए राजनेता हैं। बतौर जनप्रतिनिधि अपने कार्यकाल में उन्होंने क्षेत्र में विकास के लिए कई उल्लेखनीय कार्य किए। उपलब्धियों का कीर्तिमान स्थापित किया। इसके आधार पर उक्त क्षेत्र की जनता ने उन्हें अगले चुनाव में एक बार फिर अपना जनप्रतिनिधि चुनने का मन बनाया है। कयास भी लगाया जा रहा है कि भाजपा की ओर से उन्हें सरायकेला-खरसावां विधानसभा क्षेत्र से चुनाव में प्रत्याशी बनाया जा सकता है।
सदस्यता लें
संदेश (Atom)
स्वर्ण जयंती वर्ष का झारखंड : समृद्ध धरती, बदहाल झारखंडी
झारखंड स्थापना दिवस पर विशेष स्वप्न और सच्चाई के बीच विस्थापन, पलायन, लूट और भ्रष्टाचार की लाइलाज बीमारी काशीनाथ केवट 15 नवम्बर 2000 -वी...
-
गरीबों के मसीहा संत शिरोमणि श्री श्री 108 स्वामी सदानंद जी महाराज के द्वारा संचालित रांची की सुप्रसिद्ध समाज...
-
डॉ. वशिष्ठ नारायण सिंह जी के साथ संजय शाश्वत की एक मुलाक़ात -------------------------------------------------------------------- साल भर ...
-
आरा हाऊस( वीर कुंवर सिंह संग्रहालय), आरा, बिहार कुछ इमारतें जन क्रांति की मौन गवाह होती हैं. इतिहास का एक पूरा अध्याय इनमे अंकि...
-
मनोहरपुर। पुलिस और पब्लिक के बीच बेहतर समन्वय कायम करना समय की मांग है। लेकिन कम ही अधिकारी यह समायोजन कर पाते हैं। लेकिन सजग और कर्तव्य...
-
● मुख्यमंत्री रघुवर दास ने बेरमो में पिचड़ी कोयला खदान, सीसीएल के 150 करोड़ एवं राज्य सरकार की 228 करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास कि...






