यह ब्लॉग खोजें

मंगलवार, 29 अक्टूबर 2019

जेसीआई रांची के सदस्यों ने धूमधाम से मनाई दीपावली .



दिये और रौशनी का त्यौहार दीपावली के दिन  संस्था के सदस्यों ने रॉक गार्डन , कांके रोड में दीपावली मिलन का आयोजन किया और साथ मनाई दिपावाली.
संस्था ने सदस्यों के लिए ख़ास तैयारियां की और पूरी शाम बेहतरीन गज़लों और सूफ़ी गीतों में बीती. बच्चे और बड़ो के मनोरंजन के लिए कई गेम्स भी कराये,वेजेताओ को कई इनाम भी दिए गए.
लजीज व्यंजन के साथ-साथ कई डांस परफॉरमेंस भी हुए.
अंत में सदस्यों ने अपने बच्चो के साथ मिल कर जम कर आतिशबाजी भी की.
मिलन समारोह का संचालं रौनक बगेरिआ, मोहित वर्मा  ने किया. कार्यक्रम मे राकेश जैन , सौऱभ शाह , अमीत खोवाल, निशांत मोदी ,गौरव अग्रवाल,विक्रम चौधरी,अभिषेक केडिया,संजीव तुलस्यान,अभिनव मंत्री,निखिल मोदी,पंकज साबू, मयंक अग्रवाल ,अनूप अगरवाल,अनंत जैन,रोबिन गुप्ता,साकेत अग्रवाल,प्रतीक जैन आदि अपने पुरे परिवार के साथ समिलित हुए.

सूखे और सरकार की मार झेल रहे किसानः शाहदेव

आय दूनी होने का दूर-दूर तक कोई लक्षण नहीं

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रवक्ता लाल किशोर नाथ शाहदेव ने कहा कि केन्द्र एवं राज्य  सरकार किसानों के आय को लेकर उदासीन रही है। केन्द्र सरकार ने किसानों की आय दोगुनी करने को लेकर वर्ष 2022 का लक्ष्य रखा है। यह संभव प्रतीत नहीं होता है , क्योंकि कृषि विकास दर जो वर्तमान में है, उसमें भी कोई बढ़ोतरी नहीं हो रही है । श्री शाहदेव ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा किसानों से सीधा धान क्रय करने का निर्णय लिया गया तथा उन्हें तय मूल्य के अलावा प्रति क्विंटल बोनस देने की भी बात कही गई, लेकिन क्रय केन्द्रों तक किसान पहुंच नहीं पाये , यहां भी बिचौलिया ही हावी रहे , जो किसान धान क्रय केन्द्र तक पहुंचे, उन्हें भी समय पर भुगतान नहीं किया गया। श्री शाहदेव ने कहा कि सरकार यदि सही मायने में किसानों को उनका उत्पादन का उचित मूल्य देकर राहत पहुंचाना चाहती है, तो धान का क्रय खलिहान से ही किया जाना चाहिए । इससे बिचौलियों को मौका नहीं मिलेगा । श्री शाहदेव ने कहा सरकार की गलत नीतियों के कारण ही झारखंड के किसान आत्महत्या करने को विवश हए। एक ओर मनेरगा के तहत कार्य करने वालों का समय पर भुगतान नहीं हो पा रहा है । वहीं सुखाड़ से जूझ रहे राज्य के किसानों को अब तक राहत नहीं पहुंचाया जा रहा है । यहां तक कि पिछले साल जो राहत के लिए केन्द्र से सहायता मिला था, उसका वितरण भी नहीं हो पा रहा है । प्रदेश प्रवक्ता श्री शाहदेव ने कहा कि रघुवर सरकार ने धान क्रय के लक्ष्य को घटाकर यह साबित कर दिया है कि किसान के समस्याओं का उचित समाधान के प्रति उनका क्या रवैया है । सरकार सिर्फ चुनाव के वक्त किसानों के खाता में पैसा डालकर उनसे वोट लेना चाहती है । सरकार के इस मंसूबे को कामयाब नहीं होने दिया जाएगा । श्री शाहदेव ने राज्य सरकार से यह मांग की है कि सुखाड़ राहत जल्द से जल्द किसानों तक पहुंचाया जाए और धान क्रय केन्द्र के माध्यम से किसानों द्वारा बेचे गये धान का भुगतान अविलंब किया जाए।

एआईएमआईएम सर्व-धर्म, सम-भाव को अपना आदर्श मानती है : मो.अर्श



रांची। ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन ( एआईएम आईएम) की रांची विधानसभा क्षेत्रीय कमेटी के अध्यक्ष मोहम्मद अर्श ने कहा है कि यह सिर्फ  मुसलमानों की पार्टी नहीं, बल्कि सभी नागरिकों की पार्टी है।  यह सर्वधर्म, समभाव को अपना आदर्श मानती है। सबों के प्रति समान आदर का भाव रखना पार्टी की विशेषता है। उन्होंने कहा कि झारखंड में रघुवर सरकार के द्वारा किए जा रहे कार्यों को बहुत ही ज्यादा बढ़ा चढ़ाकर प्रचारित-प्रसारित जाता है। जबकि वास्तविकता कुछ और होती है। उन्होंने कहा कि लोगों को स्वास्थ्य, शिक्षा सहित अन्य बुनियादी सुविधाएं मुहैया कराने के प्रति एआईएमआईएम संकल्पित है।  उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान कराना हमारी प्राथमिकता है। यदि हमारी पार्टी को मौका मिलता है, तो हम यहां के नौजवानों के लिए रोजगार के अवसर सृजित करने की दिशा में कदम बढ़ाएंगे। उन्होंने नगर निगम के कार्यों पर भी नाराजगी जताते हुए कहा कि निगम के द्वारा सही ढंग से काम नहीं किया जा रहा है। जनहित में बनाई गई योजनाओं के कार्यान्वयन में कोताही बरती जाती है। आम आवाम निगम की कार्यशैली से नाराज है। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी में सभी जाति, बिरादरी के लोग शामिल हैं। यह सभी की पार्टी है।

आप के कुनबे में शामिल हुईं लक्ष्मी देवी

धनबाद लोकसभा क्षेत्र से निर्दलीय लड़ चुकी हैं चुनाव


रांची। धनबाद से 2019 लोकसभा चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी रहीं श्रीमली लक्ष्मी देवी आम आदमी पार्टी में शामिल हो गयीं। अपने करीबी लोगों के साथ धनबाद से राँची पहुँची लक्ष्मी देवी ने पार्टी के प्रदेश कार्यालय हरमू में पार्टी कि सदस्यता ग्रहण की। पार्टी के प्रदेश संयोजक जयशंकर चौधरी ने उन्हें टोपी और पट्टा पहनाकर पार्टी में स्वागत कराया।
मूल रूप से धनबाद के भूल्ली क्षेत्र कि रहने वाली लक्ष्मी देवी 2019 में धनबाद से लोकसभा चुनाव लड़ चुकी हैं और आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी कि ओर से लड़ सकती हैं।
नारीशक्ति जनसुविधा केन्द्र कि अध्यक्ष और बाबा मुकुँदनाम कल्याण समिति (एनजीओ) की संयोजक लक्ष्मी देवी  लंबे समय से सामाजिक कार्यों  में लगी हैं और महिलाओं के बीच इनकी अच्छी पकड़ है।
पार्टी में शामिल होने के बाद उन्होंने पार्टी के पदाधिकारियों को धन्यवाद दिया और पार्टी के साथ पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करके की बात कही।
उनके साथ समाजसेवी जमुना शर्मा और संदीप कुमार ने भी पार्टी कि सदस्यता ग्रहण की।
मौके पर पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी राजेश कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री जयशंकर चौधरी ने पार्टी में लक्ष्मी देवी का स्वागत किया तथा कहा कि महिलाओं कि भागीदारी से हीं झारखंड के भविष्य को उज्वल कर सकता है। महिलाओं के राजनीति में आने से देश और समाज मजबुत होगा।

सनसनी की तलाश में रायता फैलाता मीडिया



कोलकाता की फ्रेब्रिकेशन कंपनी के अधिकारियों की कर दी फजीहत



न्यू इंडिया का मीडिया पूरा सच बताने में विश्वास नहीं करता। प्रथमदृष्टया सूचना में सनसनी फैलाने का मसाला मिलने के बाद वह सूचना के निष्कर्ष तक जाने की जहमत नहीं उठाता। कोलकाता की एक फेर्केशन कंपनी के दो अधिकारियों को आयकर विभाग से क्लीन चिट मिलने के बाद भी फजीहत उठानी पड़ रही है। कोलकाता की एक सम्मानित फेब्रिकेशन कंपनी के प्रबंध निदेशक एसके दत्ता और स्वप्न पाल 15 लाख नकद रकम लेकर कंपनी के काम से वाराणसी गए थे। जब वे वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री एयरपोर्ट पर उतरे तो किसी प्रतिद्वंद्वी कंपनी ने नकदी की जानकारी दे दी। सीआइएसएफ ने उन्हें रोक लिया और आयकर विभाग के अधिकारियों के हवाले कर दिया। बस मीडिया को यह एक अच्छा-खासा मसाला मिल गया। फिर क्या था नमक मिर्च मिलाकर चटाखेदार खबर बना दी। जैसे कोई बड़ा आतंकवादी या अंडरवर्ल्ड डॉन पकड़ा गया हो। खूब पगड़ी उछाली। अगले दिन यह खबर सुर्खियों में रही। आयकर विभाग ने इस मामले में क्या किया यह जानने या पाठकों को बताने की किसी रिपोर्टर ने जरूरत नहीं समझी। श्री दत्ता के मुताबिक सीआइएसएफ और आयकर अधिकारियों ने अपनी ड्यूटी निभाई लेकिन मीडिया ने तो सिर्फ कीचड़ उछालने का काम किया।
दरअसल आयकर विभाग की पूछताछ के क्रम में श्री दत्ता ने अधिकारियों के सवालों का संतोषजनक जवाब दिया और अपने कोलकाता कार्यालय से आवश्यक दस्तावेज़ मंगाकर सौंप दिए। विभाग को राशि के स्रोत और उपयोग की पूरी जानकारी दे दी। अधिकारियों ने उनके जवाब से संतुष्ट होने के बाद रकम वापस लौटा दी। लेकिन मीडिया के लिए यह खबर नहीं बन सकी। संभवतः इसमें सनसनी की कोई गुंजाइश नहीं दिखी। आयकर विभाग ने श्री दत्ता से पूछताछ की तो उन्होंने बतलाया कि उनकी कंपनी रेलवे के ले स्पेयर पार्ट्स के निर्माण से संबंधित रेलवे इंजन का सुपर स्ट्रक्चर बनाने का कार्य करती है। वाराणसी में उनकी कंपनी को रेलवे का बड़ा काम मिला है। इसीलिए यहां  ब्रांच ऑफिस खोलना है। इसी उद्देश्य से वे नकदी लेकर आए थे। उन्होंने कंपनी के कैशबुक और बैंक एकाउंट की प्रति सौंप दी जिससे यह प्रमाणित हो गया कि कंपनी ने अपने एकाउंट से दो किस्तों में 15 लाख की रकम निकाली और श्री दत्ता को सौंपा। इस रकम से उन्हें आफिस के फर्नीचर और अन्य उपकरण लेने थे। 10-15 स्टॉफ भी बहाल करने थे। आयकर विभाग के अधिकारियों ने उनके दस्तावेज़ों और विवरण से संतुष्ट होकर रकम वापस कर दी और उन्हें मुक्त कर दिया। श्री दत्ता ने मीडिया को इसकी जानकारी दी लेकिन किसी ने उनका पक्ष जनता तक पहुंचाने की जरूरत नहीं समझी। बाद में उन्होंने कुछ मीडिया संस्थानों को लीगल नोटिस भी भेजा है।

सोमवार, 28 अक्टूबर 2019

जनाक्रोश रैली को सफल बनाएं, चुनाव में जोशो-खरोश में लग जाएंः सुबोधकांत



जनता समझ चुकी है, सरकार चलाना भाजपा के वश की बात नहीं
टूट रहा है फर्जी राष्ट्रवाद का तिलस्म, हिंदूवाद का ढोंग


रांची। झारखंड में कांग्रेस का जनाधार वापस लाने की दिशा में पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय लगातार सक्रिय रहे हैं। वे पद पर रहे न रहें लेकिन जनता के सुख-दुःख के हर मौके पर उसके बीच हमेशा मौजूद रहते हैं। जन-समस्याओं की आवाज़ में आवाज़ मिलाते रहते हैं। अभी 30 अक्टूबर को कांग्रेस की जनाक्रोश रैली आहुत है। इस रैली को सफल बनाने के लिए श्री सहाय ने अपने आवासीय कार्यालय में सक्रिय नेताओं और कार्यकर्ताओं की एक बैठक बुलाई। बैठक में उन्होंने देश और राज्य के मौजूदा हालात की जानकारी देते हुए कांग्रेसजनों को प्रस्तावित रैली को सफल बनाने के लिए पूरी ताकत लगा देने का आह्वान किया साथ ही विधानसभा चुनाव में राज्य की रघुवर सरकार को सत्ता से बाहर करने के लिए बूथ स्तर पर सक्रिय रहने को कहा। श्री सहाय ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि देश और राज्य अभी बहुत ही नाजुक दौर से गुजर रहा है। युवा वर्ग को ठगा जा रहा है। व्यापारी वर्ग को छला जा रहा है। किसान कर्ज की मार से मर रहे हैं अब आरसीइपी समझौते पर हस्ताक्षर करके सरकार उनके जीने की बची-खुची उम्मीद भी खत्म करने जा रही है। आम जनता मंदी और महंगाई की मार से त्रस्त है। ऐसे में देशवासियों को एकमात्र उम्मीद कांग्रेस से है। महाराष्ट्र और हरियाणा में आपने देखा कि पार्टी आधे-अधूरे मन से लड़ी लेकिन उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन किया। अगर पूरी ताकत से लड़ती तो दोनों राज्यों में भाजपा का सूपड़ा साफ हो जाता।
उन्होंने कहा कि फिलहाल 30 की रैली को सफल बनाने में पूरी ताकत लगा दें। पूरे जोशो-खरोश के साथ चुनाव की तैयारी करें। भाजपा का तिलस्म टूट रहा है। लोग समझ चुके हैं कि फर्जी राष्ट्रवाद और धर्म का अफीम चटाकर भाजपा पूंजीपतियों की सेवा में लगी है। उसके सारे फैसले बेतूके और काम करने का तरीका बेढंगा है। देश को कांग्रेस ही सही दिशा में ले जा सकती है। पूरी ताकत से लड़ें। जनता केंद्र में मोदी और झारखंड में रघुवर सरकार से ऊब चुकी है। राजनीति करवट बदल रही है।
 बैठक में वरिष्ट नेता अनादि ब्रम्ह , पी डी शर्मा , लाल किशोर नाथ साह्देव , आदित्य विक्रम, राकेश सिन्हा , विनय सिन्हा दीपू , राजन वर्मा , दीपक लाल , राजन सिंह रजा , कुमार राजा , शूरेश बेठा , सोनु वर्मा , इंदिरा देवी , सुंदरी तिर्की , राजेश कच्प , बेलास तिर्की , सुनील सिंह , पी के चौधरी , रणविजय सिंह सहित रांची लोक सभा के 6 विधानसभा के प्रमुख कोंग्रेस जन उपस्थित थे l

बुधवार, 23 अक्टूबर 2019

विकास का नया कीर्तिमान बना रही रघुवर सरकार : मोख्तार सिंह



रांची। लोकप्रिय श्रमिक नेता और गांधीवादी विचारधारा के पक्षधर मोख्तार सिंह ने कहा है कि मुख्यमंत्री रघुवर दास के नेतृत्व में राज्य सरकार ने विकास के नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। उनके कार्यकाल के दौरान विकास की गति काफी तेज हुई है। अपनी कर्तव्यनिष्ठा और ईमानदारी के बलबूते राज्य में सुशासन स्थापित करने में मुख्यमंत्री सफल रहे हैं। श्री सिंह ने कहा कि विगत 5 वर्षों के रघुवर सरकार के कार्यकाल और उसके पूर्व राज्य गठन के पश्चात 14 वर्षों के कार्यकाल का आकलन करें तो यह स्पष्ट हो जाएगा कि अब तक के मुख्यमंत्रियों में रघुवर दास सफलतम मुख्यमंत्री रहे हैं।  सही मायने में सबका साथ और सबका विकास का नारा सच साबित हो रहा है। उन्होंने कहा कि रघुवर सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ जनता को मिल रहा है। रघुवर सरकार की उत्कृष्ट कार्यशैली, कर्त्तव्यपरायणता और जनहित के प्रति समर्पण को देखते हुए हर झारखंडवासियों का यह नैतिक कर्तव्य बनता है कि एक बार फिर अपना समर्थन मुख्यमंत्री रघुवर दास को दें। उन्होंने कहा कि विकास के जितने कार्य    मुख्यमंत्री रघुवर दास के नेतृत्व वाली सरकार के कार्यकाल में हुए, उतना राज्य गठन के बाद कभी नहीं हुआ। श्री सिंह ने कहा कि अपने काम के बलबूते अबकी बार फिर झारखंड में रघुवर दास के नेतृत्व में सरकार बनना तय माना जा रहा है।

स्वर्ण जयंती वर्ष का झारखंड : समृद्ध धरती, बदहाल झारखंडी

  झारखंड स्थापना दिवस पर विशेष स्वप्न और सच्चाई के बीच विस्थापन, पलायन, लूट और भ्रष्टाचार की लाइलाज बीमारी  काशीनाथ केवट  15 नवम्बर 2000 -वी...