यह ब्लॉग खोजें

सोमवार, 28 अक्तूबर 2019

जनाक्रोश रैली को सफल बनाएं, चुनाव में जोशो-खरोश में लग जाएंः सुबोधकांत



जनता समझ चुकी है, सरकार चलाना भाजपा के वश की बात नहीं
टूट रहा है फर्जी राष्ट्रवाद का तिलस्म, हिंदूवाद का ढोंग


रांची। झारखंड में कांग्रेस का जनाधार वापस लाने की दिशा में पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय लगातार सक्रिय रहे हैं। वे पद पर रहे न रहें लेकिन जनता के सुख-दुःख के हर मौके पर उसके बीच हमेशा मौजूद रहते हैं। जन-समस्याओं की आवाज़ में आवाज़ मिलाते रहते हैं। अभी 30 अक्टूबर को कांग्रेस की जनाक्रोश रैली आहुत है। इस रैली को सफल बनाने के लिए श्री सहाय ने अपने आवासीय कार्यालय में सक्रिय नेताओं और कार्यकर्ताओं की एक बैठक बुलाई। बैठक में उन्होंने देश और राज्य के मौजूदा हालात की जानकारी देते हुए कांग्रेसजनों को प्रस्तावित रैली को सफल बनाने के लिए पूरी ताकत लगा देने का आह्वान किया साथ ही विधानसभा चुनाव में राज्य की रघुवर सरकार को सत्ता से बाहर करने के लिए बूथ स्तर पर सक्रिय रहने को कहा। श्री सहाय ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि देश और राज्य अभी बहुत ही नाजुक दौर से गुजर रहा है। युवा वर्ग को ठगा जा रहा है। व्यापारी वर्ग को छला जा रहा है। किसान कर्ज की मार से मर रहे हैं अब आरसीइपी समझौते पर हस्ताक्षर करके सरकार उनके जीने की बची-खुची उम्मीद भी खत्म करने जा रही है। आम जनता मंदी और महंगाई की मार से त्रस्त है। ऐसे में देशवासियों को एकमात्र उम्मीद कांग्रेस से है। महाराष्ट्र और हरियाणा में आपने देखा कि पार्टी आधे-अधूरे मन से लड़ी लेकिन उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन किया। अगर पूरी ताकत से लड़ती तो दोनों राज्यों में भाजपा का सूपड़ा साफ हो जाता।
उन्होंने कहा कि फिलहाल 30 की रैली को सफल बनाने में पूरी ताकत लगा दें। पूरे जोशो-खरोश के साथ चुनाव की तैयारी करें। भाजपा का तिलस्म टूट रहा है। लोग समझ चुके हैं कि फर्जी राष्ट्रवाद और धर्म का अफीम चटाकर भाजपा पूंजीपतियों की सेवा में लगी है। उसके सारे फैसले बेतूके और काम करने का तरीका बेढंगा है। देश को कांग्रेस ही सही दिशा में ले जा सकती है। पूरी ताकत से लड़ें। जनता केंद्र में मोदी और झारखंड में रघुवर सरकार से ऊब चुकी है। राजनीति करवट बदल रही है।
 बैठक में वरिष्ट नेता अनादि ब्रम्ह , पी डी शर्मा , लाल किशोर नाथ साह्देव , आदित्य विक्रम, राकेश सिन्हा , विनय सिन्हा दीपू , राजन वर्मा , दीपक लाल , राजन सिंह रजा , कुमार राजा , शूरेश बेठा , सोनु वर्मा , इंदिरा देवी , सुंदरी तिर्की , राजेश कच्प , बेलास तिर्की , सुनील सिंह , पी के चौधरी , रणविजय सिंह सहित रांची लोक सभा के 6 विधानसभा के प्रमुख कोंग्रेस जन उपस्थित थे l

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

बांग्लादेशी मॉडल की ओर बढ़ता देश

  हाल में बांग्लादेश का चुनाव एकदम नए तरीके से हुआ। पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया के नेतृत्व वाली मुख्य विपक्षी दल बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार...