एचइसी के निदेशक, मार्केटिंग एंड प्रोडक्शन राणा सुभाशीष चक्रवर्ती
वल्द स्व.जगन्नाथ चक्रवर्ती एवं स्व. तृप्ति चक्रवर्ती को पीएचडी की उपाधि से
सम्मानित किया गया है। उन्हें यह सम्मान झारखंड राय युनिवर्सिटी. कमड़े रातु रोड,
रांची ने प्रदान किया है। उन्होंने सितंबर 2019 में कामर्स एंड मैनेजमेंट विभाग
द्वारा आयोजित परीक्षा में सफलता पाई है। उनका शोध का विषय था-चैलेंजेज एंड
ऑपरच्युनिटीज ऑफ कार्पोरेट सोशल रिस्पोंसिब्लिटीः ए केस स्टडी ऑफ मेकान लिमिटेड,
रांची। उन्होंने डिपार्टमेंट ऑफ मैनेजमेंट के प्रोफेसर डा. शाहिद अख्तर और आइएसएम,
रांची के डिपार्टमेंट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज के एसोसिएट प्रोफेसर डा. संदीप कुमार के
निदेशन में अपना शोध कार्य पूरा किया। राय युनिवर्सिटी के कंट्रोलर ऑफ एक्जामिनेशन
की ओर से 30 अक्टूबर 2019 को इससे संबंधित नोटिफिकेशन जारी किया गया। श्री
चक्रवर्ती की पत्नी केया चक्रवर्ती ने पति की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त किया है।
यह ब्लॉग खोजें
शनिवार, 2 नवंबर 2019
शुक्रवार, 1 नवंबर 2019
झारखंड विधानसभा चुनाव की रणभेरी बजी
30 नवंबर से 5 चरणों में होंगे चुनाव, मतगणना 23 दिसंबर को
रांची। इंतजार तो सभी को था लेकिन किसी को अंदाजा नहीं था कि चुनाव
आयोग अचानक झारखंड विधान सभा चुनाव की तिथियों की आधिकारिक घोषणा कर देगा और
राजनीतिक दलों को सोचने समझने और संभलने का जरा भी मौका नहीं देगा।। मुख्य चुनाव
आयुक्त सुनील अरोड़ा ने संवाददाता सम्मेलन का आयोजन कर चुनाव की तारीखों का एलान
कर दिया। यह चुनाव पांच चरणों में होंगे और मतगणना 23 दिसंबर को होगी। पहले चरण
में 30 नवंबर को 13 विधानसभा क्षेत्रों के लिए मतदान होगा। फिर 7 दिसंबर को 20, 12
दिसंबर को 17,16 दिसंबर को 15 और 20 दिसंबर को 16 सीटों के लिए चुनाव होंगे। चुनाव
में 81 विधानसभा क्षेत्रों के लिए कुल 2.26 करोड़ मतदाता वोट डालेंगे। उनमें
193736 नए मतदाता हैं। उल्लेख्य है कि मौजूदा रघुवर दास सरकार का कार्यकाल 5 जनवरी
2020 को खत्म हो रहा है। ससे पूर्व नई सरकार का गठन कर लिया जाना है। झारखंड के 19
जिले नक्सल प्रभावित हैं। उनके अंदर 67 विधानसभा क्षेत्र आते हैं। इन सीटों पर
शांतिपूर्ण मतदान संपन्न कराना प्रशासन के लिए चुनौती बनी रहती है।
भाजपा हमेशा चुनावी मोड में रहती है। लिहाजा उसकी तैयारी पूरी हो चुकी
है। रघुवर सरकार अबकि बार 65 पार का नारा देकर अपने लक्ष्य की ओर बढ़ रही है।
विपक्षी दलों के बीच लोकसभा चुनाव की तर्ज पर महागठबंधन बनने के प्रति कोई उत्साह
नज़र नहीं आ रहा है। भाजपा का आजसू के साथ गठबंधन है। पिछली बार भाजपा को 31
प्रतिशत वोट के साथ 37 और आजसू को 3.7 प्रतिश वोटों के साथ 5 सीटों पर जीत हासिल हुई थी। बाद में झाविमो के
8 में से 6 विधायक भाजपा में शामिल हो गए थे। उनके दलबदल को लेकर झाविमो ने चुनौती
दी थी। झाविमो को 10 प्रतिशत वोट प्राप्त हुए थे और 8 सीटों पर जीत हासिल हुई थी।
विपक्षी दलों में सबसे अधिक 20.7 प्रतिशत वोट झारखंड मुक्ति मोर्चा को मिले थे और
19 सीटों पर जीत हासिल हुई थी। कांग्रेस 10,5 प्रतिशत वोटों के साथ 7 सीटों पर
जीती थी। 6 सीटें अन्य के खाते में गई थीं। उनमें माले और मासस शामिल थे। राजद,
जदयू आदि का सूपड़ा साफ हो गया था।
अभी झाविमो ने साफ कर दिया है कि वह सभी 81 सीटों पर उम्मीदवार
उतारेगी। कांग्रेस और झामुमो के बीच तालमेल पर बात चल रही है लेकिन किसी निर्णय तक
नहीं पहुंची है। जदयू भी सभी 81 सीटों पर लड़ने का एलान कर चुका है।
खरगोश और कछुए के बीच की दौड़
सब अचानक हो गया। लोग उम्मीद कर रहे थे कि चुनाव दिसंबर के दूसरे
सप्ताह में होगा लेकिन चुनाव आयोग ने झारखंड विधानसभा चुनाव का कार्यक्रम कुछ इस अंदाज़
से घोषित किया कि जो दल पहले से तैयारी
नहीं कर सके हैं उनके लिए सोच-विचार का बिल्कुल समय नहीं है। इससे भाजपा को तो कोई
समस्या नहीं है क्योंकि उसकी तैयारी बहुत पहले पूरी हो चुकी है। समस्या विपक्षी
दलों की है जो चुनाव की घोषणा होने तक कुंभकर्णी निद्रा में सोए रहते हैं और इसके
बाद सीटों के बंटवारे और तालमेल पर विचार-विमर्श करते हैं। अभी तक विपक्षी दलों के
बीच कुछ भी स्पष्ट नहीं है। न सीट बंटे हैं न उम्मीदवार तय हैं। उन्हें अपनी इत्मिनान
से चलने वाली मंथर चाल का खमियाजा भुगतना होगा। पहले चरण का मतदान 30 नवंबर को है।
लेकिन नामांकन 6 नवंबर से शुरू हो जाएगा। उसकी अंतिम तिथि 13 नवंबर और नामांकन
वापसी की तिथि 16 नवंबर निर्धारित है। इतने कम समय में विपक्षी दलों के लिए निर्णय
ले पाना संभव नहीं दिखता। भाजपा की गति बुलेट ट्रेन की है तो तो वे मीटर गेज़ की स्टीम
इंजन वाली ट्रेन की गति से मुकाबला करने क तैयारी में हैं
नक्सलवाद के खात्मे का भाजपााई दावा खोखलाः शशिभूषण राय
ईवेंट और जुमलों की सरकार को जनता दिखाएगी बाहर का रास्ता
रांची।कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व महासचिव शशि भूषण राय ने विधानसभा चुनाव की घोषणा का स्वागत करते हुए भाजपा सरकार द्वारा नक्सलवाद ख़त्म करने के दावे को पूरी तरह से खोखला बताया है उन्होंने कहा कि भाजपा अपने झूठे वादों के माध्यम से झारखंड राज्य के लोगों को गुमराह करने में व्यस्त है और इनके पास काम बताने को कुछ भी नही है।
भाजपा सरकार जहाँ एक तरफ़ नक्सलवाद ख़त्म करने और उसकी कमर तोड़ने की बात करती है वहीं चुनाव आयोग को नक्सल प्रभावित जिलों के कारण चुनाव पांच चरणों में कराना पड़ रहा है । आज भाजपा अपने झूठे राष्ट्रवाद को गढ़कर आम आदमी की भावनाओं को अपने पक्ष में करना चाहती है। पर हाल में हुए दो राज्य के चुनाव परिणाम ये दर्शाते हैं कि धीरे -भाजपा से जनता का मोह भंग हो रहा है और हमारे राज्य की जनता भी निश्चित रूप से अपने तरीके से चुनाव में जवाब देगी।
श्री राय ने कहा कि राज्य की बीजेपी सरकार के पास पांच वर्षों के कामकाज की कोई ठोस तसवीर नहीं है। विकास के दावे सिर्फ़ बैनर पोस्टर में दिखते हैं, जनता तक कुछ भी नहीं पहुंचा। जीरो कट बिजली का दावा किया और राजधानी रांची तक को नियमित बिजली नहीं मिल सकी। 100 फीसदी घरों तक बिजली पहुंचाने का दावा किया लेकिन तार पहुंचने से उसमें बिजली तो नहीं दौड़ जाती। शहर को देने के लिए बिजली नहीं और बात ग्रामीण विद्युतीकरण की। आज सरकार में बैठे लोग सोचते हैं कि इवेंट मैनेजमेंट से ही सरकार चलती है और उनके पास केवल अपने उद्योगपति मित्रों के लिए वास्तविक वादे हैं और हमारे युवाओं, किसानों, मजदूर और अन्य जरूरतमंद वर्ग के लिए कुछ भी नहीं है। उन्होंने कहा कि गठबंधन के नेतृत्व में हम निश्चित रूप से भाजपा को बेपर्दा करेंगे और जनता जुमलों की सरकार को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाएगी।
आईसा का अनिश्चितकालीन अनशन रंग लाया
छात्रवृत्ति के लिए आवेदन की तिथि 14 नबम्बर तक बढ़ी सरकार झुकने को बाध्य हुई
रांची। अनशन के तीसरे दिन आज डालटनगंज जिला स्तर के कल्याण विभाग के पदाधिकारी समाहरणालय के समक्ष अनशन स्थल पर आये और कहा कि 14 नवंबर तक आवेदन तिथि को बढ़ा दिया गया है, और फिर अनशन तोड़ने का आग्रह किया।
आइसा डालटनगंज जिलाध्यक्ष दिव्या भगत ने कही कि आइसा के साथियों का संघर्ष का नतीजा है, जो आज छात्रों को यह राहत मिली है। हमलोग को यह लड़ाई जारी रखना होगा और सरकार जो साजिश के तहत दलित व आदिवासी छात्रों को शिक्षा से वंचित रखने की कोशिश कर रही है, उसके खिलाफ एकजुट होकर सरकार को बेहतर शिक्षा देने के लिए मजबूर करना होगा।
आईसा के डालटनगंज जिला सचिव रंजित कुमार सिंह ने कहा कि कल्याण
विभाग द्वारा दिए जाने वाले छात्रवृति का ऑनलाइन फॉर्म भरने में छात्रों
को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। जाति, आय स्थानीय प्रमाण पत्र नहीं बन पाना, बोनाफाइड नहीं मिल पाना, इसके अलावा कॉलेज व हॉस्टल में कई समस्याएं हैं। जिसके खिलाफ आइसा संघर्ष जारी है और जारी रहेगी ।
छात्र नेता दानिश ने कहा कि सरकार लगातार छात्रवृति की राशि में
कटौती कर रहीं है। उन्होंने कहा कि झारखंड राज्य में वित्त मंत्री मा.
रघुवर दास जी ने 22 जनवरी 2019 को झारखंड बजट का बजट पेश किया था । यह बजट में 95426 कारोड रुपयों का कुल आवंटन किया गया है, जिसमे से दलितों छात्रों के लिए 5.66 % और आदिवासी समुदाय के लिए 22245 करोड़ है। छात्रवृति व शिक्षा के बजट में लगातार कटौती के खिलाफ सभी छात्रों को संघर्ष जारी रखना होगा।
राज्य सचिव त्रिलोकीनाथ ने कहा कि आइसा का राष्ट्रीय सम्मेलन 09 नवम्बर को हैदराबाद में आयोजित होगा । आइसा नई शिक्षा नीति ड्राफ्ट के खिलाफ, शिक्षा के निजीकरण के खिलाफ, शिक्षा बजट में कटौती के खिलाफ राष्ट्रव्यापी आंदोलन कर रही है और हैदराबाद में 09 --10 नवंबर को राष्ट्रीय सम्मेलन कर रही है।
भाकपा माले जिला सचिव आर एन सिंह ने अनशनकारियों को मीठा खिला कर अनशन समाप्त किया और छात्रों को धन्यवाद और बधाई देते हुए कहा कि आइसा के साथियों को सलाम, आइसा ही सरकार की दमनकारी नीतियों के खिलाफ अच्छी शिक्षा के लिए आंदोलन खड़ा कर सकती है।
अनशन में रौशन, रंजीत, त्रिलोकी,इजहार, दानिश शामिल थें।
अंत मे 9--10 नबम्बर 2019 को हैदराबाद में आईसा का राष्ट्रीय सम्मेलन को सफल करने के आह्वान के साथ अनिश्चितकालीन अनशन को समाप्त करने की घोषणा की।
गुरुवार, 31 अक्टूबर 2019
एक भारत श्रेष्ठ भारत का निर्माण करें, यही सरदार पटेल के प्रति सच्ची श्रद्धांजलिः रघुवर दास
===================
●मुख्यमंत्री लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के जन्मदिवस पर आयोजित राष्ट्रीय एकता दौड़ में शामिल हुए
●मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर उपस्थित लोगों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई
★हमसब में देश की एकता व अखंडता की भावना होनी चाहिए
====================
रांची। हम सभी के दिल में एक भारत श्रेष्ठ भारत के निर्माण की भावना होनी चाहिए। हमारे लिए देश पहले हो यह प्राथमिकता हमें तय करनी है। लौह पुरुष भारत रत्न सरदार वल्लभ भाई पटेल के आदर्शों का अनुसरण करते हुए हमें कार्य करना चाहिए। आज राष्ट्रीय एकता दौड़ के अवसर पर हम सब प्रण लें देश की एकता के लिए हम छोटे-छोटे काम करेंगे। हमारी विशेषता हमारी एकता में है। ताकि हम पर कोई आंख उठा कर ना देख सके और अगर देखे तो हम उसे एक माकूल जवाब दे सकें। ये बातें मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास ने सरदार वल्लभ भाई पटेल के जन्म दिवस पर आयोजित राष्ट्रीय एकता दौड़ कार्यक्रम में कही।
हमने लौह पुरुष को सम्मान देने का कार्य किया
मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद अगर सरदार वल्लभभाई पटेल कश्मीर की समस्या देखते, उनके नियंत्रण में यह समस्या होती तो यह समस्या आज हमारे सामने मुंह बाएं नहीं खड़ा रहती। सरदार वल्लभ भाई पटेल को पूर्व में सम्मान देने का कार्य किसी ने नहीं किया। 2014 के बाद केंद्र सरकार ने इस ओर ध्यान दिया और उनके जन्म दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय एकता दौड़ का आयोजन कर उन्हें सम्मान दे रही है। साथ ही कश्मीर और लद्दाख में भारत का संविधान लागू हो रहा है। यह सरदार वल्लभ भाई पटेल के प्रति हमारी सच्ची श्रद्धांजलि है। वर्तमान सरकार ने उन्हें सम्मान देकर दुनिया को संदेश देने का काम किया की देश की एकता और अखंडता को हमें अक्षुण्ण रखना है।
इस अवसर पर रांची सांसद श्री संजय सेठ, कोडरमा सांसद श्रीमती अन्नपूर्णा देवी, कांके विधायक श्री जीतू चरण राम, मांडर विधायक श्रीमती गंगोत्री कुजूर, मुख्य सचिव श्री डीके तिवारी, पुलिस महानिदेशक श्री कमल नयन चौबे, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ सुनील कुमार वर्णवाल, उपायुक्त रांची समेत अन्य लोग उपस्थित थे।
झारखंड ऊर्जा विकास निगम के दैनिक वेतनभोगी कर्मियों के एरियर का भुगतान जल्द
* निगम ने जारी किया अधिसूचना
* ऊर्जा विकास श्रमिक संघ की पहल रंग लाई
रांची। झारखंड ऊर्जा विकास निगम के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों के वर्ष 2017 से 2019 तक के एरियर का भुगतान जल्द होगा। इस संबंध में झारखंड ऊर्जा विकास निगम की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गई है। इसकेे तहत ऊर्जा विकास निगम के अधीनस्थ विभिन्न एजेंसियों में काम कर रहे दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी लाभान्वित होंगे। इस बाबत ऊर्जा निगम की ओर से सभी एरिया बोर्ड/ट्रांसमिशन जोन के महाप्रबंधक सह मुख्य अभियंता को नोटिफिकेशन जारी कर निर्देश दे दिया गया है।
इस संबंध में झारखंड ऊर्जा विकास श्रमिक संघ के अध्यक्ष अजय राय ने बताया कि झारखंड ऊर्जा विकास निगम के सभी एरिया बोर्ड/ट्रांसमिशन जोन में विभिन ठेकेदारों के अधीन दैनिक वेतन भोगी मजदूर (कुशल और अकुशल मजदूर) , झारखंड के विभिन्न इलेक्ट्रिक सप्लाई एरिया बोर्ड और ट्रांसमिशन जोन में 2017 से काम करते आ रहे हैं। वर्ष
2017 से अभी तक श्रम विभाग द्वारा तीन-चार बार न्यूनतम मजदूरी दर में संशोधन किया जा चुका है, लेकिन मजदूरों को बढ़े दर पर भुगतान नहीं किया गया है। श्रम विभाग द्वारा न्यूनतम मजदूरी में वृद्धि सम्बन्धी आदेश के अनुसार 2017 में अकुशल मजदूरी का दर 237.44 रुपये था जो अब 299.71 रुपये हो गया, इसी तरह कुशल मजदूरी का दर 327.14 रुपये से बढ़कर 417.31 रुपये हो गया है(श्रम विभाग ने 1 अप्रैल 2019 को आदेश जारी किया है)।
उन्होंने कहा कि बिना एरियर के भुगतान के विभिन्न एरिया बोर्ड में नया टेंडर निकाल दिया है। जिसका विरोध श्रमिक संघ की ओर से किया गया और निगम को चेतावनी दी गई की पहले कर्मियों के एरियर का भुगतान सुनिश्चित कराये जाय उसके बाद नए टेंडर की प्रक्रिया आरम्भ करें।
15 दिनों के भीतर एरियर का भुगतान नहीं होने और 10 साल का कार्यकाल पूरा करने वाले मानव दिवस कर्मियों की सूची तैयार करने की प्रक्रिया शुरू करने की कार्रवाई अगर सुनिश्चित नही होती है तो सारे दैनिक ठेका मजदूर हड़ताल पर चले जाएंगे, जिसका नोटिस श्रमिक संघ की ओर से किया गया था ।
अजय राय ने बताया कि ऊर्जा निगम की ओर से जारी पत्रांक2565 दिनांक 28/10/19 के तहत मजदूरी का दर अकुशल का 299.71 रुपये हो गया, इसी तरह कुशल मजदूरी का दर 417.31 रुपये हो गया है, जो पिछले सितंबर से लागू होगा। वहीं 2017 से 2019 के बीच बढ़े हुए मानदेय एरियर का भुगतान भी होगा।
12 मवंबर को धूमधाम से मनेगा 550 वां प्रकाश पर्व
गुरु नानक देव का 550वां प्रकाश पर्व 12 नवंबर को धूमधाम से मनाया जाएगा। इस अवसर पर राजधानी के पीपी कंपाउंड स्थित गुरुनानक स्कूल में भव्य आयोजन होगा। आयोजन स्थल को ननकाना साहिब का शक्ल दिया जा रहा है। पंडाल भी इसी अनुरूप बनाए जा रहे हैं। यहां विशेष दीवान सजेगा। विशेष दीवान में करीब 35 हजार लोगों के शामिल होने का अनुमान है। पंडाल के निर्माण के लिए बंगाल से कारीगरों को बुलाया गया है। यह जानकारी बुधवार को मेनरोड स्थित गुरुद्वारे में गुरुद्वारा गुरुसिंह सभा के पदधारियों ने दी। मौके पर गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा के प्रधान गुरमीत सिंह , सचिव गगनदीप सिंह सेठी , संयुक्त सचिव हरजीत सिंह , कोषाध्यक्ष तेजेंदर सिंह मौजूद थे। गुरमीत सिंह ने कहा कि प्रकाश पर्व के अवसर पर 10 नवंबर को भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। श्री गुरुसिंह सभा के सचिव गगनदीप सिंह सेठी ने बताया कि प्रभात फेरी के दौरान साधकों को विभिन्न मुहल्लों में गंदगी का सामना करना पड़ता है। जगह - जगह कूड़े के ढेर के बीच प्रभात फेरी निकालने की मजबूरी है। साधक अपने स्तर से साफ - सफाई करते हैं,लेकिन ये पर्याप्त नहीं है। उन्होंने नगर निगम से अपील की है कि 12 नवंबर प्रकाश पर्व तक पीपी कंपाउंड , कृष्णानगर , स्टेशन रोड , निवारणपुर , चुटिया आदि इलाके में विशेष साफ - सफाई कराई जाए, ताकि साधकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। साथ ही , 10 व 12 नवंबर को शाम पांच बजे से रात 12 बजे तक निर्बाध बिजली आपूर्ति की भी मांग की। * अलबर्ट एक्का चौक पर शोभायात्रा का मिलान होगा
सदस्यता लें
संदेश (Atom)
स्वर्ण जयंती वर्ष का झारखंड : समृद्ध धरती, बदहाल झारखंडी
झारखंड स्थापना दिवस पर विशेष स्वप्न और सच्चाई के बीच विस्थापन, पलायन, लूट और भ्रष्टाचार की लाइलाज बीमारी काशीनाथ केवट 15 नवम्बर 2000 -वी...
-
गरीबों के मसीहा संत शिरोमणि श्री श्री 108 स्वामी सदानंद जी महाराज के द्वारा संचालित रांची की सुप्रसिद्ध समाज...
-
डॉ. वशिष्ठ नारायण सिंह जी के साथ संजय शाश्वत की एक मुलाक़ात -------------------------------------------------------------------- साल भर ...
-
आरा हाऊस( वीर कुंवर सिंह संग्रहालय), आरा, बिहार कुछ इमारतें जन क्रांति की मौन गवाह होती हैं. इतिहास का एक पूरा अध्याय इनमे अंकि...
-
दहेज लेने-देने वालों के सामाजिक बहिष्कार का आह्वान रांची। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि हमें समाज के माध्यम से गरीबों को बराबरी म...
-
मनोहरपुर। पुलिस और पब्लिक के बीच बेहतर समन्वय कायम करना समय की मांग है। लेकिन कम ही अधिकारी यह समायोजन कर पाते हैं। लेकिन सजग और कर्तव्य...








