यह ब्लॉग खोजें

शुक्रवार, 14 जून 2019

वित्तमंत्री ने किया बजट से पूर्व अर्थशास्त्रियों के साथ विचार विमर्श




नई दिल्ली। मोदी सरकार की दूसरी पारी में आर्थिक मामलों में सावधानी बरती जा रही है। यही कारण है कि केंद्रीय वित्‍त और कॉरपोरेट मामलों की मंत्री निर्मला सीतारमण ने आगामी आम बजट 2019-20 के संबंध में जाने माने अर्थशास्त्रियों के साथ विचार विमर्श किया। इसके लिए अपनी छठी पूर्व-बजट परामर्श बैठक का आयोजन किया।
उक्‍त बैठक के दौरान चर्चा के मुख्‍य क्षेत्रों में आर्थिक विकास को बढ़ावा देना, रोजगार-जनित विकास, वृहद- आर्थिक स्थिरता बढ़ाना, सार्वजनिक क्षेत्र की ऋण जरूरतों का आदर्श आकार और निवेश सहित राजकोषीय प्रबंधन शामिल हैं। वित्‍त मंत्री के साथ इस बैठक में नीति आयोग के उपाध्‍यक्ष राजीव कुमार, वित्‍त सचिव सुभाष सी. गर्ग, राजस्‍व सचिव अजय भूषण पांडे, डीएफएस सचिव राजीव कुमार, व्‍यय सचिव गिरीश चंद्र मुर्मू, डीआईपीएएम सचिव अतनु चक्रवर्ती, सीबीडीटी के अध्‍यक्ष प्रमोद चंद्र मोदी, सीबीआईसी के अध्‍यक्ष डॉ. के.वी. सुब्रह्मनियन और वित्‍त मंत्रालय के वरिष्‍ठ अधिकारियों ने भाग लिया।     
अर्थशास्त्रियों ने अपना यह विचार रखा कि इस बजट को अगले 5 वर्षों के लिए गति निर्धारित करनी चाहिए। यह मेक इन इंडिया के माध्‍यम से विनिर्माण को बढ़ावा देने का विशिष्‍ट अवसर है। अर्थशास्त्रियों ने टेरिफ सुधारों, आपूर्ति श्रृंखला में अड़चनों को दूर करना, कृषि के लिए आयात-निर्यात नीति, टैक्‍सटाइल पर विशेष शुल्‍कों को हटाना, राजकोषीय मजबूती बनाए रखना, समग्र घरेलू विकास के लिए अंतर-राज्‍य परिषदों का पुन: उद्धार करना, कौशल विकास पर ध्‍यान केंद्रित करके रोजगार को बढ़ाना, सेवा और विनिर्माण क्षेत्र को प्रोत्‍साहित करना, दीर्घाकालीन विकास के लिए वृहद आर्थिक स्थिरता और संगठनात्‍मक सुधार, कर दरों की स्थिरता, शुल्‍कों में कमी, जीएसटी को और अधिक सरल बनाना, प्रत्‍यक्ष कर संहिता लागू करना, श्रम गहन क्षेत्रों को बढ़ावा देना, स्‍वतंत्र राजकोषीय नीति समिति का गठन, डिजिटल लेन-देन को बढ़ावा देना, नौकरी उन्‍मुख विकास पर ध्‍यान केंद्रित करना, रोजगार  बढ़ोतरी के लिए बैंकों में पूंजी डालने और ई-कॉमर्स की संभावनाओं का उपयोग करके एनएफबीसी क्षेत्र के लिए इनसॉल्‍वेंसी एंड बैंककरप्‍सी (आईबीसी) कोड की तरह के ढ़ांचे के बारे में सुझाव दिए गए।
उक्त बैठक में भाग लेने वाले प्रमुख प्रतिभागियों में एनआईपीएफपी के सीईओ और निदेशक रथिन रॉय, अर्थशास्‍त्री  अरविंद विरमानी, इंदिरा गांधी विकास अनुसंधान संस्थान के कुलपति एस. महेंद्र देव, राष्‍ट्रीय अनुप्रयुक्त आर्थिक अनुसंधान परिषद के महानिदेशक शेखर शाह, अर्थशास्त्री राकेश मोहन, बिजनेस स्टैंडर्ड प्रा. लिमिटेड के अध्‍यक्ष टी. एन. निनन, अर्थशास्त्री नितिन देसाई, एसबीआई के मुख्‍य अर्थशास्त्री सौम्‍या कांति घोष, आदित्य बिड़ला समूह के मुख्य अर्थशास्त्री अजीत रानाडे, अर्थशास्त्र और योजना इकाई के प्रो. ई. सोमनाथन, आईडीएफसी संस्थान के निदेशक निरंजन राज्याक्ष, एचएसबीसी की मुख्य अर्थशास्त्री प्रांजुल भंडारी, भारतीय चार्टर्ड एकाउंटेंट एसोसिएशन के वाइस चेयरमैन अतुल गुप्ता और फाइनेंशियल एक्‍सप्रेस के प्रबंध संपादक सुनील जैन तथा अनेक प्रतिष्ठित अर्थशास्त्री शामिल रहे।

सीएम रघुवर दास ने वॉर मेमोरियल के रखरखाव के लिए दिए 50 लाख



रांची। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि जो देश के लिए अपनी शहादत देते हैं वे लोगों के हृदय में सदैव जीवित रहते हैं। हमारी  सेना हमारा गौरव हैं। झारखंड वॉर मेमोरियल सेना की वीरता और अदम्य शौर्य का प्रतीक है। रांची के दीपा टोली स्थित झारखंड वॉर मेमोरियल के बेहतर रखरखाव और विकास के लिए सीएसआर मद से ₹50 लाख दिए जाएंगे. मुख्यमंत्री ने यह बात आज झारखंड मंत्रालय में 23, इन्फैंट्री डिवीजन के मेजर जनरल  संजय पुरी और अधिकारियों के साथ झारखंड मंत्रालय में हुई बैठक में कहीं।

बेहतर समन्वय स्थापित कर कार्य करने पर बल
मुख्यमंत्री ने झारखंड में सेना और राज्य सरकार के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखते हुए कार्य करने पर बल दिया. मुख्यमंत्री ने कहा कि बेहतर समन्वय और निरंतर संवाद बनाए रखना महत्वपूर्ण है।

बैठक में नगर विकास मंत्री  सीपी सिंह,  मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ सुनील कुमार वर्णवाल, नगर विकास सचिव अजय कुमार सिंह, पथ निर्माण सचिव के के सोन तथा रांची के उपायुक्त श्री राय महिमापत रे उपस्थित थे।

योग दिवस से झारखंड की बनेगी अंतर्राष्ट्रीय पहचानः मुख्य सचिव


रांचीः मुख्य सचिव डॉ. डीके तिवारी ने योग दिवस 21 जून के मुख्य कार्यक्रम के लिए रांची का चुनाव करने के लिए केंद्र सरकार का आभार जताते हुए कहा कि इसके आयोजन से रांची की अंतर्राष्ट्रीय पहचान बनेगी। रांची में विदेशी मीडिया प्रतिनिधियों के साथ कई अन्य लोग भी जुटेंगे। कार्यक्रम के ग्लोबल प्रसारण के साथ उसमें रांची शहर की खूबियां भी झलकेंगी। इससे भविष्य में पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। मुख्य सचिव आज झारखंड मंत्रालय में योग दिवस कार्यक्रम को लेकर सभी विभागों, संगठनों और संस्थाओं के साथ तैयारियों में समन्वय बनाने के लिए आहूत बैठक को संबोधित कर रहे थे।

स्वच्छता का रखें ध्यान
मुख्य सचिव ने पूर्व में देश में योग दिवस के मुख्य कार्यक्रमों फीड बैक लेते हुए रांची के कार्यक्रम को स्वच्छ एवं साफ सुथरा बनाने पर बल दिया। उन्होंने निर्देश दिया कि पूरा प्रशासन कार्यक्रम के दौरान स्वच्छता, समय और सुरक्षा को प्राथमिकता दे। इसके लिए तय हुआ कि कार्यक्रम के दौरान पानी के बोतल वितरित नहीं किए जाएंगे। उसकी जगह घड़े का पानी उपलब्ध कराया जाएगा। कार्यक्रम स्थल और उसके बाहर टॉयलेट की संख्या बढ़ाने का निर्देश दिया गया। साथ ही योग करने आए प्रतिभागियों को असुविधा नहीं हो, इसके लिए जगह- जगह साइनेज (निर्देश पट्ट) लगाने का भी निर्देश दिया गया। नाश्ता का पैकेट कार्यक्रम की समाप्ति के बाद प्रतिभागियों को दिया जाएगा। वहीं कार्यक्रम की समाप्ति के बाद प्रतिभागियों से अपील करने को कहा कि वे अपना कोई सामान कार्यक्रम स्थल पर छोड़ कर नहीं जाएं, जिससे गंदगी फैले।

सुबह 3 से 5 बजे तक इंट्री
कार्यक्रम में भाग लेनेवाले आम लोगों के लिए इंट्री का समय सुबह 3 से 5 बजे तक होगा। लोग समय से पहुंचे इसके लिए जिला प्रशासन को पर्याप्त बसों को विभिन्न मार्गों पर परिचालन का निर्देश दिया गया। वहीं वीआइपी प्रतिभागियों के लिए सुबह 6 बजे तक प्रवेश की सुविधा होगी। उसके बाद कोई भी प्रवेश नहीं कर पाएगा।

बारिश की आशंका को लेकर विशेष तैयारी
कार्यक्रम के समय बारिश की आशंका के मद्देनजर प्रशासन को विशेष व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया। प्रतिभागियों के मोबाइल और जूतों को बारिश से बचाव के लिए प्लास्टिक कवर दिए जाएंगे। प्रतिभागियों को अनावश्यक सामान नहीं लाने का अनुरोध करते हुए बारिश के समय उन्हें अपने स्थान पर बने रहने का सुझाव दिया गया।

एक लय में हो योगासन
पूर्व के अनुभवों के आधार पर प्रतिभागियों की ट्रेनिंग के दौरान एक लय में योगासन करने का अभ्यास कराने का निर्देश दिया गया।

बैठक में भारत सरकार आयुष मंत्रालय के सचिव श्री राजेश कोटेचा, डीजीपी श्री के एन चौबे, स्वास्थ्य सचिव डॉ नितिन मदन कुलकर्णी, इनकम टैक्स के चीफ कमिश्नर, झारखंड के एजी, , एडीजी, रांची विवि के कुलपति, योगा संगठनों के प्रतिनिधि, कई विभागों के सचिव और रांची के उपायुक्त और एसएसपी आदि मौजूद थे

मारवाड़ी युवा मंच के रक्तदान शिविर में 71 यूनिट का संग्रह


रांची। मारवाड़ी युवा मंच रांची शाखा ने ब्लड डोनेशन कैंप  पंडारा रोड स्थित यूनिवर्सल होंडा शोरूम आस्था रीजेंसी  में किया ।ब्लड की कमी को देखते हुए मारवाड़ी युवा मंच लगातार जब भी मौका मिल रहा है इस तरह का कैंप लगा रहे हैं। इस कार्यक्रम में हम लोगों ने 71 यूनिट ब्लड जमा किया । इस कार्यक्रम के संयोजक स्पर्श चौधरी जी थे।

 समारोह में मारवाड़ी युवा मंच के अध्यक्ष विशाल पाडिया , सचिव विकास अग्रवाल ,आशीष अग्रवाल, दीपक गोयनका ,संजय बजाज विकास विजयवर्गीय रोहित पोद्दार सनी केडिया विकास अग्रवाल समेत अन्य सदस्य उपस्थित थे ।

* प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना की दूसरी किस्त 18 जून को

प्रमंडलीय आयुक्त ने की किसान योजना की बैठक


विनय मिश्रा
 चाईबासा :  समाहरणालय स्थित सभागार में प्रमंडलीय आयुक्त  विजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना संबंधित बैठक आहूत की गई। इस बैठक में उपायुक्त अरवा राजकमल भी उपस्थित थे।
बैठक के उपरांत उपायुक्त ने बताया कि 18 जून को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत लाभुकों को दूसरे किस्त के रूप में प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण के माध्यम से ₹2000 उनके बैंक खातों में भेजा जाएगा। इसी संबंध में आयुक्त की अध्यक्षता में इस कार्यक्रम के संचालन के लिए बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक में सरकार के द्वारा निर्देशित वैसे किसान जिन्हें इस योजना के तहत प्रथम किस्त की राशि प्राप्त नहीं हुई है, उनकी पहचान कर उन्हें भी प्रथम किस्त का लाभ देने पर भी चर्चा की गई।
बैठक में आयुक्त द्वारा आगामी कार्यक्रम में बृहद जनभागीदारी सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश भी दिया गया।
उक्त बैठक में भूमि सुधार उप समाहर्ता एजाज अनवर,कार्यपालक दंडाधिकारी विवेक कुमार मेहता,सूचना एवं विज्ञान पदाधिकारी सुशील कुमार अग्रवाल,डीपीएम से  देवाशीष उपस्थित थे।

कोल्हन आयुक्त ने की मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना की समीक्षा


विनय मिश्रा

चाईबासा ।आयुक्त, कोल्हान प्रमंडल  विजय कुमार सिंह और उपायुक्त, पश्चिम सिंहभूम (चाईबासा) अरवा राजकमल की उपस्थिति में असुरा गाँव में मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना, प्रधानमंत्री किसान योजना की समीक्षा की गई।
आयुक्त, कोल्हान प्रमंडल ने मौजूद किसानों को वृक्ष की महत्ता के बारे में बताया और अधिक से अधिक वृक्षारोपण के लिए प्रेरित किया।
 आयुक्त ने उपस्थित महिलाओं एवं बच्चों से संवाद किया, जिसमें बच्चों ने स्कूल व आंगनबाड़ी के बारे में बतलाया। जिसमें एक बालक अंशु दास, पिता विनोद कुमार दास, ग्राम असुरा जो कि आंगनबाड़ी का छात्र है, आयुक्त के समक्ष अपना नाम और पिता का नाम बतलाया। आयुक्त महोदय ने बच्चे को उत्साहवर्धन किया। ग्रामीण महिलाओं  द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के बारे में जिज्ञासा जाहिर की।  इस पर आयुक्त ने बताया कि प्रखंड विकास पदाधिकारी झिकपानी के द्वारा वित्तीय वर्ष 2019-20 में प्रखंड में दिये गए 160 लक्ष्य के विरुद्ध 80 पंजीकरण का काम पूरा हो चुका है। शेष सभी लाभुकों का पंजीकरण अविलम्ब करने का आदेश आयुक्त  द्वारा दिया गया। ग्रामीणों के द्वारा पुराने तालाब का जीर्णोद्वार एवं गांव के पुराने कुएं का मरम्मती का अनुरोध आयुक्त के समक्ष किया गया। एक पुराने सामुदायिक भवन जिसकी स्थिति जर्जर हो गई है उसके जगह पर नए समुदायिक भवन बनाने का अनुरोध आयुक्त के समक्ष किया गया। आयुक्त वृद्ध और विधवा जनों की पेंशन की समस्या से अवगत हुए। पेंशनधारकों ने बैंक से पेंशन निकासी की समस्या जाहिर की। इस पर आयुक्त ने वृद्ध विधवा और दिव्यांग जनों के लिये को ग्राम में कैंप लगा कर समस्याओं का निवारण करने का आदेश प्रखंड विकास पदाधिकारी को दिया। आयुक्त ने एसीसी के निर्देशक को सीएसआर के तहत ग्राम में स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने का अनुरोध किया।

जन्मदिन के मौके पर करें पीड़ित मानवता की सेवा : राजू कसेरा

मरीजों के बीच फल वितरित



चक्रधरपुर। पीड़ित मानवता की सेवा से सुखद अनुभूति होती है। उक्त बातें सामाजिक कार्यकर्ता व जननायक समिति के अध्यक्ष राजू कसेरा ने शहर के समाजसेवी मिल्लत कॉलोनी निवासी अशरफ अली के जन्म दिन के मौके पर अनुमंडल अस्पताल में मरीजों के बीच फल वितरण करते हुए कही। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जन्मदिन के अवसर पर मरीजों के बीच फल वितरण कर जन्मदिन मनाने का आनंद दोगुना हो जाता है। यह  कार्य काफी प्रशंसनीय है। लोगों को यह प्रवृति अपनानी चाहिए। इस कार्यक्रम मे मोहम्मद हुसैन, सोनु विश्वास, राजेश गुप्ता, मोहन कुमार ,विक्की खान,मोनु विश्वकर्मा सहित अन्य शामिल हुए।

स्वर्ण जयंती वर्ष का झारखंड : समृद्ध धरती, बदहाल झारखंडी

  झारखंड स्थापना दिवस पर विशेष स्वप्न और सच्चाई के बीच विस्थापन, पलायन, लूट और भ्रष्टाचार की लाइलाज बीमारी  काशीनाथ केवट  15 नवम्बर 2000 -वी...