मरीजों के बीच फल वितरित
चक्रधरपुर। पीड़ित मानवता की सेवा से सुखद अनुभूति होती है। उक्त बातें सामाजिक कार्यकर्ता व जननायक समिति के अध्यक्ष राजू कसेरा ने शहर के समाजसेवी मिल्लत कॉलोनी निवासी अशरफ अली के जन्म दिन के मौके पर अनुमंडल अस्पताल में मरीजों के बीच फल वितरण करते हुए कही। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जन्मदिन के अवसर पर मरीजों के बीच फल वितरण कर जन्मदिन मनाने का आनंद दोगुना हो जाता है। यह कार्य काफी प्रशंसनीय है। लोगों को यह प्रवृति अपनानी चाहिए। इस कार्यक्रम मे मोहम्मद हुसैन, सोनु विश्वास, राजेश गुप्ता, मोहन कुमार ,विक्की खान,मोनु विश्वकर्मा सहित अन्य शामिल हुए।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें