यह ब्लॉग खोजें

बुधवार, 17 जुलाई 2019

कोचिंग सेंटर में बच्चों को प्रोत्साहित करने पहुंचे पुलिस पदाधिकारी

 ,
कहा,मेहनत ही है सफलता का मूलमंत्र


चक्रधरपुर : शिक्षा कोचिंग सेंटर में छात्रों को  प्रोत्साहित करने  पुलिस पदाधिकारी राहुल सिंह व बिपिन महतो पहुंचे। दोनों पुलिस पदाधिकारियों का कोचिंग सेंटर के निर्देशक निरुप कुमार प्रधान ने  पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया।  राहुल सिंह ने
संबोधित करते हुए कहा कि मेहनत से ही मुकाम मिलता है। परिश्रम से ही सफलता मिलती है। साथ ही बच्चों को कैसे पढ़ा जाए,किन विषयों पर ज्यादा ध्यान दिया जाए इन चीजों के बारे में भी उन्होंने बताया। अपने छात्र जीवन के संघर्ष के बारे में भी जानकारी दी।
वहीं, श्री महतो ने कहा कि सफलता के लिए कोई दूसरा शॉर्टकट नहीं है। केवल परिश्रम और लगन ही इसका मूल मंत्र है। उन्होंने कहा कि ऐसा संस्थान आज तक उन्होंने नहीं देखा, जहां से इतनी जल्दी बच्चे अपने लक्ष्य को प्राप्त कर रहे हों ।
उन्होंने कहा कि ऐसा गुरु विरले ही मिलते हैं, जो सर्वांगीण विकास के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं। जिनके निर्देश का हमें पूर्णतया पालन करते हुए सदुपयोग करना चाहिए
उन्होंने कहा कि इस सेंटर से प्रशिक्षित छात्र पुलिस सेवा में आए हैं।
 विपीन महतो ने बताया कि उन्होंने भी  संघर्ष कर इस मुकाम को पाया है। इसी बीच बच्चों ने उनसे प्रश्न भी पूछे एवं उनका समाधान भी पाया। दोनों पुलिस पदाधिकारियों ने छात्रों को उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर काफी संख्या में छात्र व अभिभावक मौजूद थे।

उर्दू टाउन मिडिल स्कूल के सचिव ने दिया इस्तीफा



चक्रधरपुर । उर्दू  टॉउन मिडिल स्कूल के सचिव बैरम खान ने विद्यालय के प्रबंधक कमेटी के  सचिव पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने इस्तीफा देने की वजह  प्रबंध कमेटी के अन्य पदधारियों के साथ आपसी तालमेल का अभाव बताया। उन्होंने कहा कि स्कूल की तरक्की के लिए हमेशा तत्पर रहने के बावजूद लोगों को लगता है कि हम शिक्षा के विरोधी हैं और विद्यालय की उन्नति की राह में रोड़ा है। ऐसे में सचिव के पद पर बने रहना मेरे लिए उचित नहीं लगता है। उन्होंने अपना इस्तीफा पत्र प्रबंध समिति के अध्यक्ष हाजी अहमद अंसारी को सौंपा।  ज्ञात हो कि उनके सचिव पद पर प्रभार संभालने के बाद विद्यालय में पूर्व से चल रहे कई तरह के विवादों का उन्होंने निपटारा किया। उन्हें स्कूल के बच्चों से खास लगाव था। वे समय-समय पर बच्चों को प्रोत्साहित करते रहते थे। विशेषकर विद्यालय के बच्चे उनके पद पर ना रहने से काफी निराश हैं।

डीईओ ने सुनी शिक्षकों की समस्याएं


तत्काल समाधान कर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने का दिया निर्देश

विनय मिश्रा
चक्रधरपुर। पश्चिम सिंहभूम के जिला शिक्षा पदाधिकारी प्रदीप कुमार चौबे चक्रधरपुर अनुमंडल में शिक्षा में सुधार के लिए प्रयासरत हैं। इस क्रम में वह शिक्षकों की समस्याएं जानने मनोहरपुर पहुंचे। निरीक्षण के पश्चात समस्याओं का ऑन द स्पाॅट निष्पादन कर शिकायत कर्ता को तत्काल राहत पहुंचाया। मनोहरपुर निरीक्षण क्रम में पहुंचे जिला पदाधिकारी श्री चौबे से एक पारा शिक्षिका ने आठ माह से वेतन का भुगतान न किए जाने की शिकायत की। तत्काल श्री चौबे ने अपने विभाग से इस संदर्भ में जानकारी ली, तब पता चला कि शिक्षिका के वेतन के भुगतान न होने का मुख्य कारण गलत बैंक खाता संख्या देना था शिक्षिका ने अपनी 11 नंबर के खाता संख्या के बजाय 9 नंबर ही दिया था। उनके खाते को तत्काल संशोधित कर उसके वेतन का भुगतान कर दिया गया। वहीं एक अन्य शिक्षाकर्मी के वेतन न भुगतान  किए जाने के संदर्भ में जिला शिक्षा पदाधिकारी को जानकारी दिया गया। जब श्री चौबे ने इस संबंध में जानकारी ली तब पता चला कि पैसे का भुगतान शिक्षाकर्मी को कर दिया गया है लेकिन उक्त  शिक्षाकर्मी द्वारा बैंक पास बुक अप डेट न करवाने के कारण उक्त राशि का ब्यौरा नहीं चढ़ाया गया।जिसके चलते राशि पहुंचने की जानकारी शिक्षक को नहीं मिली
 श्री चौबे ने शिक्षक को अपनी राशि की जानकारी बैंक से लेने को कहा
 इस प्रकार श्री चौबे ने दोनों समस्याओं का मौके पर ही समाधान कर दिया । उन्होंने शिक्षकों को शैक्षणिक व्यवस्था में सुधार लाने की नसीहत दी।

बुंडू में शिव गुरु महोत्सव का आयोजन


रांची। शिव शिष्य परिवार के द्वारा मंगलवार को बुंडू के देवी कम्प्लेक्स में शिव गुरू महोत्सव आयोजित किया गया। उक्त कार्यक्रम का आयोजन महेश्वर शिव के गुरू स्वरूप से एक-एक व्यक्ति का शिष्य के रूप में जुड़ाव हो सके इसी बात को सुनाने और समझाने के निमित्त किया गया था।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शिव शिष्य परिवार के उपाध्यक्षा श्रीमती बरखा सिन्हा ने कहा कि शिव केवल नाम के नहीं अपितु काम के गुरू हैं। शिव के औढरदानी स्वरूप से धन, धान्य, संतान, सम्पदा आदि प्राप्त करने का व्यापक प्रचलन है, तो उनके गुरू स्वरूप से ज्ञान भी क्यों नहीं प्राप्त किया जाय? किसी संपत्ति या संपदा का उपयोग ज्ञान के अभाव में घातक हो सकता है। श्रीमती बरखा ने कहा कि शिव जगतगुरू हैं अतएव जगत का एक-एक व्यक्ति चाहे वह किसी धर्म, जाति, संप्रदाय, लिंग का हो शिव को अपना गुरू बना सकता है। शिव का शिष्य होने के लिए किसी पारम्परिक औपचारिकता अथवा दीक्षा की आवश्यकता नहीं है। केवल यह विचार कि ‘‘शिव मेरे गुरू हैं’’ शिव की शिष्यता की स्वमेव शुरूआत करता है। इसी विचार का स्थायी होना हमको आपको शिव का शिष्य बनाता है।
उन्होंने आगे कहा कि शिव के शिष्य एवं शिष्याएँ अपने सभी आयोजन ‘‘शिव गुरू हैं और संसार का एक-एक व्यक्ति उनका शिष्य हो सकता है’’, इसी प्रयोजन से करते हैं। ‘‘शिव गुरू हैं’’ यह कथ्य बहुत पुराना है। भारत भूखंड के अधिकांश लोग इस बात को जानते हैं कि भगवान शिव गुरू हैं, आदिगुरू एवं जगतगुरू हैं। हमारे साधुओं, शास्त्रों और मनीषियों द्वारा महेश्वर शिव को आदिगुरू, परमगुरू आदि विभिन्न उपाधियों से विभूषित किया गया है।
सोमेंद्र ने कहा कि अंधविश्वास और अफवाहें सचमुच में एक व्याधि है जिसके निदान के लिए सबों को सजग रहना होगा और समाज में जागरूकता फैलानी होगी। सही गुरू का सानिध्य व्यक्ति को अंधविश्वासों से मुक्त करता है। सोमेंद्र ने बताया कि समाज में फैली कुरीतियों, कुसंस्कारों, अंधविश्वासों, अफवाहों के प्रति स्वच्छ जागरूकता पैदा करना एक-एक व्यक्ति का नैतिक कर्त्तव्य है। शिव का शिष्य होने में मात्र तीन सूत्र ही सहायक है।
पहला सूत्र :- अपने गुरू शिव से मन ही मन यह कहें कि ‘‘हे शिव! आप मेरे गुरू हैं। मैं आपका शिष्य हूँ। मुझ शिष्य पर दया कर दीजिए।’’
दूसरा सूत्र :- सबको सुनाना और समझाना है कि शिव गुरू हैं; ताकि दूसरे लोग भी शिव को अपना गुरू बनायें।
तीसरा सूत्र :- अपने गुरू शिव को मन ही मन प्रणाम करना है। इच्छा हो तो ‘‘नमः शिवाय’’ मंत्र से प्रणाम किया जा सकता है।
इस कार्यक्रम में सरिता, अनिता, हेमन्त एवमअन्य वक्ताओं ने भी अपने -अपने विचार दिए। इस महोत्सव में लगभग 1200 लोग सामिल हुए। पूरा का पूरा इलाका शिवमय हुआ था। शिव गुरु की व्याप्ति और फैलाव के निमित्त इस कार्यक्रम में स्थानीय लोगो ने भी हिस्सा लिया। उपस्थित लोगों में महिलाओं की संख्या काफी अधिक थी।
इस आयोजन में संजय जी, राजेश जी, धीरेन ,देव कुमार जी, राजू राय, अनिता ,बेबी, रेणु रीना आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

सदर अस्पताल के सुरक्षा कर्मियों की लड़ाई लड़ेगी कांग्रेसः सुबोधकांत

दमन में अंग्रेजों से भी आगे निकल चुकी है रघुवर सरकार
वार्ता किए बगैर नौकरी से हटाना और गिरफ्तार कराना दुर्भाग्यपूर्ण
नौकरी देने का वादा जगह छीनने की कवायद


रांची।   विगत कई दिनों से अपनी मांगों को लेकर धरना पर बैठे सदर अस्पताल के 155  सुरक्षा कर्मचारियों को बिना किसी वार्ता के बर्खास्त कर दिया गया और गिरफ्तार करा दिया गयाl कांग्रेस के वरीय नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने कोतवाली थाना जाकर उनसे मुलाकात की। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार दमन और उत्पीड़न के मामले में ब्रिटिश सरका को भी पीछे छोड़ चुकी है। झारखंड क़ा यह दुर्भाग्य है कि स्वास्थ्य सेवा क़ो लेकर भाजपानीत रघुवर सरकार पोस्टरों और बैनरों में बड़े बड़े वादे और दावे करती है लेकिन धरातल पर शून्य है l इसका ताजा उदाहरण 155 सुरक्षा कर्मचारी जो सदर अस्पताल में गार्ड थे उन्हें हटा दिया गया और सरकार क़ो उनसे बात करनी चाहिए वहीं सरकार अपनी हठधर्मिता के कारण उन्हें गिरफ्तार कर लिया  l

पुर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने आज कोतवाली थाना जाकर के गिरफ्तार हुए 155 सुरक्षा कर्मियों से मुलाकात की और कहा कि एक तरफ देश के प्रधानमंत्री और राज्य के मुख्य मंत्री नौकरी देने कि बात करते हैं वहीं दूसरी ओर जो युवा रोजगार में हैं उनकी रोजगार छीन कर उन्हें हिरासत में लिया जाता है़ l हटाए गय सुरक्षा कर्मियों से कहा कि यह आपकी लड़ाई हम लड़ेंगे हम आपके साथ हैं पूरी कॉंग्रेस पार्टी आपके साथ हैं l वहीं सुरक्षा कर्मियों ने श्री सहाय क़ो ज्ञापन सौपा l इस अवसर पर कोंग्रेस नेता अनादि ब्रम्ह , राकेश सिन्हा , सुरेन्द्र सिंह , विनय सिन्हा दीपू , संतु सिंह , बेनी , टिंकू वर्मा उपस्थित थे l 

मंगलवार, 16 जुलाई 2019

निशुल्क हेल्थ एंड डेंटल चेकअप कैंप का आयोजनप पुनदाग में



रांची। प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन के द्वारा विश्व युवा कौशल दिवस पर नि:शुल्क हेल्थ एंड डेंटल चेक अप कैंप पुनदाग आईएसएम चौक में लगाया गया। जिसमें डॉक्टर  तंजीम और डॉक्टर सिबगतुल्लाह ( निदेशक एमके एडवांस डेंटल क्लीनिक कडरू रांची) द्वारा 53 मरीजों का जांच किया गया जिसमें पुनदाग और आसपास के लोग उपस्थित थे। डॉ सिबगतुल्लाह ने लोगों को चिकित्सीय सलाह भी दी। बताया कि वे कैसे अपनी दांतों को लंबे समय तक सुरक्षित रख सकते हैं।
 खाना खाने के बाद कुल्ली जरूर करे। फास्ट फूड न खाएं और चाकलेट टाॅफी कम से कम खानी चाहिए। जब भी खाएं तो ब्रुष करके दांतों की सफाई करें। जांच के बाद हेल्थ केयर ट्रेनिंग सेंटर और ऑटोमेशन ट्रेनिंग सेंटर के द्वारा कौशल जागरूकता रैली निकाली गई। जिसमें अस्मिता कृष्ण, मनोज यादव, अब्दुल खालिक, सुमन मिंज और अन्य लोग उपस्थित थे।

सोमवार, 15 जुलाई 2019

पहले भ्रष्टाचार था झारखंड की पहचान, अब विकास का पर्याय

★ सफेदपोश अपराधियों पर कड़ाई से नियंत्रण करें

★ जनहित के मुद्दों पर नियमों की आड़ लेकर बाधक न बने

★ राज्य में नक्सली समस्या अंतिम दौर में, जड़ से मिटाना लक्ष्य

======================

रांची। मुख्यमंत्री  रघुवर दास ने कहा कि जनहित व विकास के मुद्दे पर हम एक टीम झारखंड के रूप में काम कर रहे हैं। यही कारण है कि आज झारखंड के विकास कार्यों की चर्चा देशभर में हो रही है। पहले झारखंड की पहचान भ्रष्टाचार थी, अब राज्य का नाम विकास का पर्याय हो गया है। हमारा प्रयास है -- अंत्योदय मतलब अंतिम पंक्ति में बैठे व्यक्ति तक विकास की किरण पहुंचे। उक्त बातें मुख्यमंत्री ने झारखंड मंत्रालय में आयोजित पीएसयू के वरिष्ठ अधिकारियों व विभिन्न जिलों के उपायुक्तों को संबोधित करते हुए कही।

जनहित ही सबसे ऊपर है

मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास ने कहा कि जनहित ही सबसे ऊपर है। जनहित के मुद्दों पर नियमों की आड़ लेकर ब्रेकर न बनें। नियमों के दायरे में रहते हुए कैसे हम ज्यादा से ज्यादा लोगों को विकास से जोड़ सकते हैं, इसका ही प्रयास करें।

विस्थापितों का को-ऑपरेटिव बनायें
राज्य में नक्सल समस्या अंतिम दौर में है। सभी के साझा प्रयास से हम इसे जड़ से समाप्त करने का प्रयास कर रहे हैं। राज्य में कोल उत्पादन क्षेत्रों में सफेदपोश अपराधी तेजी से पनप रहे हैं। इन पर कड़ाई से नियंत्रण करें। सभी उपायुक्त अपने-अपने क्षेत्र में विस्थापितों का को-ऑपरेटिव बनायें। इन्हें ढुलाई के कार्य से जोड़ें। इससे स्थानीय लोगों को रोजगार मिलेगा और अपराध पर भी नियंत्रण आयेगा। कोल कंपनियों के अधिकारी भी इसमें सहयोग करें। पुलिस प्रशासन उन क्षेत्रों में रैकेट को चिह्नित करें। माफिया पर कड़ी कार्रवाई करें।

बैठक में रेलवे, एनएचएआइ, ओएनजीसी, गेल, सीसीएल, बीसीसीएल, इसीएल, एनटीपीसी, एयरपोर्ट अथोरिटी, इन लैंड वाटरवेज अथोरिटी ऑफ इंडिया समेत अन्य कंपनियों द्वारा राज्य में चलायी जा रही परियोजनाओं की समीक्षा की।

गंगा नदी पर बन रहे मल्टीमॉडल हब का निर्माण कार्य 95 प्रतिशत पूर्ण

इन लैंड वाटरवेज के चेयरमैन ने बताया कि साहेबगंज में गंगा नदी पर बन रहे मल्टीमोडाल हब का निर्माण कार्य 95 प्रतिशत पूर्ण हो गया है। इसके शुरू होने के बाद जल मार्ग से माल की ढुलाई शुरू हो जायेगा, जो काफी किफायती है।

एनएचएआइ के अधिकारियों ने बताया कि रांची-जमदेशपुर रोड का निर्माण कार्य तेजी पकड़ रहा है। इसे तय समय मे पूर्ण कर लिया जायेगा।* रेलवे की परियोजनाओं का काम भी समय से चल रहा है। रेलवे के अधिकारियो ने कहा कि राज्य सरकार के सकारात्मक सहयोग से पिछले साढ़े चार सालों में रेलवे के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य हुआ है।


सीसीएल के चेयरमैन श्री गोपाल सिंह ने राज्य सरकार के सहयोग के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि इस कारण सीसीएल ने झारखंड में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की है। अन्य कंपनियों ने भी राज्य में चल रही परियोजनाओं की प्रगति की जानकारी दी।

छोटी-मोटी परेशानी का जल्द निदान करने का निर्देश

मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास ने वन विभाग व अन्य विभाग के अधिकारियों को इन कंपनियों के कार्यों में आ रही छोटी-मोटी परेशानी का जल्द निदान करने का निर्देश दिया।

बैठक में मुख्य सचिव श्री डीके तिवारी, वन विभाग के अपर मुख्य सचिव श्री इंदुशेखर चतुर्वेदी, जल संसाधन विभाग के अपर मुख्य सचिव श्री अरुण कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ सुनील कुमार वर्णवाल, डीजीपी श्री के एन चौबे, हेड ऑफ फॉरेस्ट श्री संजय कुमार समेत अन्य विभागों के प्रधान सचिव, सचिव, वरीय पुलिस अधिकारी व अन्य लोग उपस्थित थे।

स्वर्ण जयंती वर्ष का झारखंड : समृद्ध धरती, बदहाल झारखंडी

  झारखंड स्थापना दिवस पर विशेष स्वप्न और सच्चाई के बीच विस्थापन, पलायन, लूट और भ्रष्टाचार की लाइलाज बीमारी  काशीनाथ केवट  15 नवम्बर 2000 -वी...