यह ब्लॉग खोजें

गुरुवार, 25 जुलाई 2019

नफरत की सियासत करने वालों से रहे होशियारः नायक


रांची। आवाम को नफरत फैलाने वालों से होशियार रहने की जरूरत है आज मुल्क नाजुक दौर से गुजर रहा है नफरत की सियासत करने वाले सदियों से चली आ रही है उपयुक्त बातें झामुमो बुद्धिजीवी मोर्चा के रांची जिला उपाध्यक्ष जनक नायक ने कही.
भाईचारे को नुकसान पहुंचाने और हिंदू और मुसलमान के दरमियान नफरत की दीवार खड़ी करने की कोशिश कर रहे हैं जनक नायक ने कहा कि नफरत की सियासत करने वाले मुल्क शांति को भंग कर रहे हैं मुल्क की तरक्की में बाधा बन रहे हैं. उन्होंने कहा कि मुल्क की तरक्की के लिए प्यार मोहब्बत का माहौल बहुत जरूरी है लेकिन यहां पर हिंदू और मुसलमान के दरमियान नफरत की दीवार खड़ी की जा रही है जनक ने कहा कि मुल्क की आवाम को ऐसे लोगों से होशियार रहने की जरूरत है हमें सिर्फ अपने मुल्क की तरक्की के बारे में सोचनी चाहिए तब हमारा देश खुशहाल होगा

मृतक बच्ची के परिजनों से मिले आदित्य विक्रम जायसवाल


रांची। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ताशमशेर आलम एवं कांग्रेस के पूर्व सचिव आदित्य विक्रम जायसवाल ने गुरूवार को हिन्दपीढ़ी नाला रोड बच्ची फलक के परिजन से मुलाकात की और दुः ख जताया तथा कहा कि छात्रा फलक की मौत राजधानी के लिए बहुत ही दुःखद घटना है।

शमशेर आलम ने कहा कि नगर निगम व निगर विकास विभाग के लापरवाही के कारण छात्रा फलक की मौत हुई है। इस घटना में रांची नगर निगम की घोर लापरवाही को उजागर करता है। बच्ची की मौत की जिम्मेवार आखिर कौन है ? नगर निगम व निगर विकास विभाग इसकी जिम्मेवारी लेते हुए दोषियों पर कार्रवाई करें।

आदित्य विक्रम जायसवाल ने निगम से बारिश प्रारंभ होने के पूर्व से ही नाली में स्लैब व साफ सफाई की मांग की थी लेकिन फिर भी इन मांगों के प्रति ध्यान नहीं दी और अपने सूर पर ही चलते रहे। अगर नाली में स्लैब डालने वा साफ‘सफाई किया जाता तो इस तरह की घटना हिन्दपीढ़ी नाला रोड में नहीं घटती। आज शहर के कई वार्डों में भी नाली का स्लैब खुला हुआ है, जो आने वाले दिनों में भी बड़ा हादसा होने की संभावना है। पुलिस प्रशासन से मांग करती है कि अविलंब नगर निगम  पर बच्ची के मौत के लिए प्राथमिक दर्ज करायी जाए। साथी उस क्षेत्र के दोषी के उपर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।

इस मौके पर मुख्य रूप से कांग्रेस नेता सरफे आलम, आसिफ जियाउल, शजाद इदरिसी, मोहसिन, शरताब आदि शामिल थे।

जन समस्याओं का ऑन द स्पॉट निवारण


चाईबासा। कोल्हान प्रमंडल मुख्यालय जिला चाईबासा इन दिनों पूरे प्रदेश के लिए अनुकरणीय माना जा सकता है इसकी वजह ये है कि जिला प्रशासन के द्वारा शिक्षा स्वास्थ्य और सड़क की सुधि लेने के साथ साथ जनता दरबार का आयोजन कर ग्रामीणों के समस्याओं की जानकारी लेने के साथ साथ ऑन द स्पॉट निवारण काफी सराहनीय है पश्चिम सिंहभूम जिला के उपायुक्त अरवा राजकमल भारतीय प्रशासनिक सेवा 2008 के बैच के अधिकारी हैं बोकारो और देवघर में भी उपायुक्त रह चुके हैं इसके फलस्वरूप उपायुक्त की सराहनीय कार्य काफी उपयोगी है मुख्य सचिव डी के तिवारी द्वारा सुखे की संभावित परिस्थिति को देखते हुए इससे निपटने  का निर्देश जारी किया है और उपायुक्त ने इस कार्य को संज्ञान में लेते हुए इसकी तैयारी भी शुरू कर दी है वहीं पश्चिम सिंहभूम जिला के एस पी इंद्र जीत माहथा 2009  बैच के पुलिस अधिकारी हैं अपने योगदान के एक माह में ही पुलिस और आम लोगों के बीच बेहतर सामंजस्य स्थापित करने में सफल रहे हैं इसके अलावा नक्सल विरुद्ध अभियान चला कर पुलिस की दमदार उपस्थिति भी दर्ज कराई है तथा श्री माहथा ने पुलिस को स्पष्ट निर्देश दिया है कि आम लोगों के साथ बेहतर संबंध बना कर रखे और अपराधियों की धर पकड़ में कोताही ना बरते वहीं उप विकास आयुक्त आदित्य रंजन भी पश्चिम सिंहभूम जिला के विकास लिए काफी कारगर साबित हो रहे हैं  युवा अधिकारी आदित्य रंजन 2016 बैच के अधिकारी हैं तथा ये एक ऊर्जावान और उत्साही अधिकारी के रूप में जाने जाते हैं वे हजारीबाग में एसडीओ के रूप मे काफी कारगर साबित हुये थे वे शिक्षा के स्तर को काफी सुधारने में काफी सफल रहे थे तथा पश्चिम सिंहभूम में योजनाओं के निरीक्षण और शानदार तरीके से योजनाओं को धरातल में उतारने के लिए कटिबद्ध है इसलिए कहा जा सकता है कि इन आई ई एस व आई पी एस अधिकारियों के प्रयास से पश्चिम सिंहभूम अपनी पहचान बनाने में सफल रहा है।

एसडीओ ने किया नवदंपत्तियों के निबंधन की समस्या का हल


चक्रधरपुर। चक्रधरपुर के अनुमंडल पदाधिकारी प्रदीप प्रसाद ने एक ऐसी समस्या का समाधान कर दिखाया है जो कठिन था। प्रकरण यह है कि कराईकेला उपायुक्त के जनता दरबार बन्दगांव प्रखंड के कन्यादान योजना के लाभुकों ने उपायुक्त से विवाह रजिस्ट्री कराने मे असमर्थता की बात कही थी। इसपर उपायुक्त ने अनुमडंल पदाधिकारी प्रदीप प्रसाद को कन्यादान योजना के लाभुकों का शादी निबंधन अपने स्तर कराने का निर्देश दिया था । अनुमडंल पदाधिकारी ने बदंगांव प्रखंड के जन सम्पर्क पदाधिकारी सदानन्द होता एवं बाल विकास परियोजना के पर्यवेक्षिका अमिता को सभी कन्यादान योजना के तहत नये वर वधु को अनुमडंल कार्यालय में उपस्थित कराने को कहा था । आज उन सभी नये जोड़ों को लेकर सदानन्द होता एवं पर्यवेक्षिका अमिता अनुमडंल कार्यालय पहुंचे । सभी नये जोडों ने शादी रजिस्ट्रेशन करने के लिए प्रपत्र भरा । अनुमंडल पदाधिकारी ने कहा कि यदि किसी नये जोड़े के आवेदन में गवाह मिलने में कठिनाई होगी तो मैं स्वयं गवाह के रूप में हस्ताक्षर करूंगा ।यह बातें जहां एक ओर मानवता को प्रोत्साहित करती है वहीं अनुमंडल पदाधिकारी का यह अपनत्व भरा संबंध काबिले तारीफ है इस कार्य में चक्रधरपुर के कार्यपालक दंडाधिकारी सह निबंधन अधिकारी मनोज कुमार का भी सराहनीय योगदान यह बताने के लिए काफी है कि उन्होंने इस कार्य को गति देने के साथ साथ इस समस्या का निराकरण कर नवदंपति के समस्या को हल किया है ।

नि: शुल्क स्टेमसेल थेरेपी ओपीडी कैंप 25 अगस्त को


* न्यूरोलाजिकल विकारों से पीड़ित मरीजों के लिए वरदान है रीजेनरेटिव रिहैबिलिटेशन थेरेपी : डॉ.रिचा बनसोड


रांची। स्टेमसेल थेरेपी के माध्यम से क्षतिग्रस्त मस्तिष्क के ऊतकों की मरम्मत संभव है। लाइलाज सेलेब्रेल पाल्सी और न्यूरोलाजिकल विकारों से पीड़ित मरीजों के लिए न्यूरो रीजेनरेटिव रिहैबिलिटेशन थेरेपी वरदान की तरह है। उक्त बातें ख्यातिप्राप्त न्यूरोसर्जन और न्यूरोजेन ब्रेन एंड स्पाइन इंस्टीच्यूट की सर्जिकल सेवा प्रमुख डॉ रिचा बनसोड ने कही। उन्होंने होटल एवीएन ग्रैंड मेंं आयोजित प्रेसवार्ता में बताया कि न्यूरोलाजिकल विकारों को दूर करने के लिए वयस्क स्टेम सेल थेरेपी मरीजों के लिए एक नई आशा की किरण है। उन्होंने कहा कि न्यूरो रीजेनरेटिव रिहैबिलिटेशन थेरेपी (एन आर आरटी) एक सरल और सुरक्षित प्रक्रिया है। इसमें एक सूची की मदद से मरीज के बोन मैरो ( अस्थि मज्जा) से स्टेम सेल ली जाती है और प्रसंस्करण के बाद रीढ़ की हड्डी में तरल पदार्थ में वापस इंजेक्ट किया जाता है। उन्होंने बताया कि रांची में आठ वर्षीय कुमार धैर्य का स्टेम सेल थेरेपी से उपचार सफल रहा। उन्होंने बताया कि मस्तिष्क पक्षाघात प्रति एक हजार बच्चों में से हर तीन में से एक को प्रभावित करता है। कम वजन के साथ समय से पहले जन्मे शिशुओं में इसका प्रभाव अधिक देखा गया है। इंस्टीट्यूट के निदेशक डॉ आलोक शर्मा ने कहा कि मस्तिष्क संबंधी विकारों के लिए न्यूरो रीजेनरेटिव रिहैबिलिटेशन थेरेपी उपचार के नये विकल्प के तौर पर उभर रही है। उन्होंने कहा कि असाध्य न्यूरोलाजिकल विकारों से पीड़ित रोगी नि: शुल्क शिविर में परामर्श के लिए पुष्पकला से 9821529653 और 9920200400 पर संपर्क कर सकते हैं।

रेलवे के निजीकरण के खिलाफ विशाल धरना


चक्रधरपुर।दक्षिण पूर्व रेलवे मेंस कांग्रेस के आह्वान पर आज चक्रधरपुर मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के समक्ष रेलवे में निजीकरण के खिलाफ विशाल धरना प्रदर्शन में  शामिल हुए 500 रेलकर्मी।
रेलवे कर्मचारी ट्रैकमैन एसोसिएशन(आर के टी ए)आल इंडिया लोको रनिंग स्टाफ एसोसिएशन और आल इण्डिया गॉर्ड कॉउन्सिल का मिला समर्थन।
सुबह से ही चक्रधरपुर मंडल के विभिन्य स्टेशन से आये रेलकर्मियों का जमावड़ा चक्रधरपुर स्टेशन के आस पास दिखने लगा,11 बजे धरना का शुभारंभ मंडल संयोजक शशि मिश्र ने रेल में निजीकरण बन्द करो ,भारत सरकार का मजदूर विरोधी नीति नही चलेगा आदि के नारों से युवा रेलकर्मी में जोश भरा वही आर के पांडेय ,घनश्याम चौधरी ,एन एन चटर्जी ने रेलवे में निजीकरण का विरोध में अपना विचार मुखर किये।
धरना को संबोधित करते हुए आरकेटीए का केंद्रीय महामंत्री जी गणेश्वर राव,आल इंडिया लोको रनिंग स्टाफ एसोसिएशन के पारस कुमार और जे मंडल, आल इंडिया गॉर्ड कॉउन्सिल के एन एन सिंह ने मेंस कांग्रेस का इस प्रयास का प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा कि चुनौती पूर्ण दौर में सभी श्रमिक संगठनों के साथ सभी एसोसिएशन को एक मंच पर आमंत्रित कर मेंस कांग्रेस ने यह साबित किया कि वाकई मेंस कांग्रेस कर्मचारियों का हितैषी है।
धरना को संबोधित करते हुए मेंस कांग्रेस के मंडल संयोजक शशि मिश्रा ने पहले सभी एसोसिएशन को मेंस कांग्रेस के आंदोलन में समर्पित होने के लिए बधाई देते हुए सबका मेंस कांग्रेस मंच पर स्वागत किया और बताया कि भारतीय रेल देश का जीवन रेखा है और रेलकर्मी अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन से लगातार भारतीय रेल को नई बुलंदियों पर पहुँचा रहा है वही दूसरी तरफ सरकार इससे घाटा में बता कर इसका निजीकरण करने जा रहा है जिसे किसी भी कीमत पर मेंस कांग्रेस और हमारा फेडरेशन पूरा होने नही देगा।
मिश्रा ने कहा कि रेल का निजीकरण से सिर्फ रेलकर्मियों को परेशानी नही होगा,इससे सुरक्षित रेल परिचालन पर भी बुरा असर होगा जो कि भारतीय रेल सबसे बड़ा मोटो है।
रेलवे में कोर कार्यो को अगर निजी एजेंसी को सौंपा जाएगा तो रेल और देश का बर्बादी निश्चित है।
मिश्रा ने बताया कि निजीकरण के खिलाफ जो मशाल मेंस कांग्रेस और मंडल में सक्रिय सभी एसोसिएशन ने जलाया है उसका जवाला रेलवे बोर्ड को हिला देगा।

बुधवार, 24 जुलाई 2019

जन संवाद में दर्ज शिकायतों की साप्ताहिक समीक्षा


=====================
★ अनुकंपा पर नौकरी देने से जुड़ा एक भी मामला नहीं रहे लंबित, हर सप्ताह हो अनुकंपा समिति की बैठक
======================
★ शिकायतों के निष्पादन में खराब प्रदर्शन करने वाले जिलों को चिन्हित कर वहां के नोडल अफसरों पर होगी कार्रवाई
======================

रांची। अनुकंपा पर नौकरी देने से संबंधी एक भी मामला लंबित नहीं होना चाहिए. सभी जिलों में हर सप्ताह अनुकंपा समिति की बैठक बुलाकर अनुकंपा से जुड़े मामलों का निष्पादन हर हाल में सुनिश्चित हो. मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ सुनील कुमार वर्णवाल ने आज सूचना भवन में जन संवाद में सिमडेगा जिले के बानो थाना के रहनेवाली सुमन कुमारी द्वारा दर्ज शिकायत की समीक्षा करते हुए ये निर्देश दिए. उन्होंने अपनी शिकायत में कहा था कि उनके पति विद्यापति सिंह बानो थाने में थाना प्रभारी के पद पर थे. 8 अप्रैल 2017 को उग्रवादी मुठभेड़ में वे शहीद हो गए. इसके उपरांत अनुकंपा पर नौकरी के लिए  पुलिस अधीक्षक के कार्यालय में आवेदन दिया,लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई. नोडल अफसर ने बताया कि आवेदिका क्लास थ्री और पलामू जिले में नौकरी देने के लिए आवेदन दिया है, इस वजह से आवेदन का निष्पादन नहीं हो सका है. डॉ वर्णवाल ने इस मामले में आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया.

 19 शिकायतों की समीक्षा, आवश्यक कार्रवाई का निर्देश

डॉ वर्णवाल ने आज जनसंवाद में दर्ज 19 शिकायतों की समीक्षा करते हुए आवश्यक और उचित कार्रवाई का निर्देश दिया. समीक्षा के दौरान पलामू में सबसे ज्यादा 3149 शिकायत, गिरिडीह में 3021 और धनबाद में 2769 शिकायतों के लंबित रहने पर कड़ी नाराजगी जताई. उन्होंने कहा कि मामलों पिछले तीन माह के दौरान शिकायतों के निष्पादन में जिन जिलों का सबसे खराब प्रदर्शन रहेगा, उन्हें चिन्हित कर वहां के नोडल अफसर पर कार्रवाई की जाएगी. 

मजदूरों को नहीं किया भुगतान, एजेंसी से पैसे की वसूली करें या फिर जेल भेजें

बोकारो जिले के बलराम प्रजापति द्वारा शिकायत के मुताबिक, विस्थापित एजुकेशन व वेलफेयर सोसाइटी, बांधडीह, जैनामोड़ के माध्यम से 60 मजदूरों ने 2014-15 में विद्युत कार्यालय में कार्य किया. लेकिन, उनका मानदेय भुगतान नहीं किया गया. डॉ वर्णवाल ने कहा कि अगर मजदूरों का भुगतान नहीं होता है तो एजेंसी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करें. 

70 घरों में नहीं पहुंची बिजली, सरकार हर घर में बिजली पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध

चतरा जिले हंटरगंज प्रखंड स्थित यात्री मउ टोला के 70 घरों में विद्युतीकरण का काम अधूरा रहने की शिकायत पर विभाग की ओर से अगस्त माह के अंत तक बिजली चालू कर देने का आश्वासन दिया गया. वहीं, पाकुड़ जिले के मनसारुल शेख द्वारा बिजली कनेक्शन नहीं देने की शिकायत पर विद्युत विभाग की ओर से बताया गया कि उनके घर पर कनेक्शन दिया गया था, लेकिन गांववालों ने कनेक्शन काट दिया. डॉ वर्णवाल ने कहा कि सरकार हर घर में बिजली पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है. एसे में वे गांववालों से बात कर मनसारुल के घर पर बिजली कनेक्शन देने संबंधी मामले का समाधान करें.

 5 हजार की आबादी को एक साल से नहीं हो रहा पेयजलापूर्ति

धनबाद जिले के बाघमारा प्रखंड में 5 हजार की आबादी वाले खरखरी गांव में पिछले एक साल से पेयजलापूर्ति बाधित है. विभाग की ओर से बताया गया कि मोटर जल जाने की वजह से पेयजलापूर्ति बाधित है. डॉ वर्णवाल ने कहा कि एक साल से जलापूर्ति बाधित रहना घोर लापरवाही है. लोगों को हर हाल में पीने का पानी मिले, इसे सुनिश्चित करे. 

 बीच शहर में जमीन का अतिक्रमण, विभाग को मालूम तक नहीं

रांची शहर के ईस्ट जेल रोड में पार्किंग एऱिया के लिए चिन्हित एरिया को अवैध रुप से कब्जे में कर मार्बल दुकान औऱ आफिस खोले जाने की दर्ज शिकायत पर डॉ वर्णवाल ने नगर विकास एवं आवास विभाग के नोडल अफसर को कहा कि बीच शहर में जमीन का अतिक्रमण कर लिया गया और उन्हें पता तक नहीं चला. उन्होंने इस मामले में अविलंब अतिक्रमण हटाने के साथ संबंधित पदाधिकारियों को सस्पेंड कर विभागीय कार्रवाई चलाने का निर्देश दिया.

 पासपोर्ट वैरीफिकेशन में बरती लापरवाही, दोषी अफसर पर हो कार्रवाई

बोकारो जिले के नवाडीह स्थित फैक गांव के गोविंद कुमार हांसदा ने अपनी शिकायत में कहा है कि, पासपोर्ट वैरिफिकेशन के नाम पर पुलिस द्वारा पैसे की डिमांड की गई. पैसे नहीं देने पर उन्होंने प्रतिकुल रिपोर्ट सौंप दिया. इस शिकायत पर डॉ वर्णवाल ने कहा कि इसे पुलिस अधीक्षक के संज्ञान में लाया जाए. मामले की जांच दूसरे डीएसपी से कराया जाए और दोषी पदाधिकारियों को सस्पेंड कर विभागीय कार्रवाई चलाई जाए.

 भू-अर्जन का नोटिस निकाल दिया, फायरिंग रेंज बना दिया पर मुआवजा भुगतान नहीं

बोकारो जिले के मूचीराम मांझी ने अपनी शिकायत में कहा है कि उनकी रैयती जमीन पर जैप-4 का फायरिंग रेंज बनाया गया है. लेकिन, इसके लिए न तो प्रशासनिक स्वीकृति ली गई और न ही मुआवजे का भुगतान किया गया. इसपर गृह विभाग के अधिकारियों ने बताया कि बोकारो से उन्हें कोई प्रस्ताव नहीं मिला है. डॉ वर्णवाल ने बोकारो के नोडल अफसर को कहा कि इससे संबंधित प्रस्ताव गृह विभाग को भेजें और मामले का निष्पादन सुनिश्चित करें. 

तीन सालों से चिकित्सीय सहायता राशि का भुगतान नहीं

पूर्वी सिंहभूम जिले के दैनिक मजदूर कामदेव प्रसाद ने तीन साल पहले आवेदन देने के बाद भी चिकित्सीय सहायता राशि नहीं दिए जाने की शिकायत पर स्वास्थ्य विभाग अधिकारियों ने 
बताया कि आयुष्मान भारत योजना के तहत उन्होंने जिस बीमारी के इलाज के लिए सहायता राशि मांगी है उसका प्रावधान नहीं है. इसपर डॉ वर्णवाल ने उसका सरकारी अस्पताल में समूचित इलाज कराने का निर्देश दिया.

कार्य करा लिया पर मानदेय़ का भुगतान नहीं

देवघर के मनोज कुमार द्वारा दर्ज शिकायत के मुताबिक, वे सदर अस्पताल में लैब टेक्निशियन 
के पद पर बतौर अनुबंध कार्यरत् हैं. उन्हें पिछले 27 माह से मानदेय नहीं मिला है. इस मामले 
में बताया कि उनके कार्य अवधि का विस्तार नहीं होने के वजह से मानदेय का भुगतान नहीं हो 
सका है. डॉ वर्णवाल ने उसके कार्य अवधि का मानदेय भुगतान का निर्देश दिया. 

सभी तरह के पेंशन, सेवानिवृति लाभ, मुआवजा और बकाया भुगतान से जुड़ी शिकायतों के निष्पादन में नहीं हो विलंब

जामताड़ा जिले की वीणापानी द्वारा लगभग चार साल पहले वृद्धावस्था पेंशन की स्वीकृति के बाद भी भुगतान नहीं होने का शिकायत पर संबंधित पदाधिकारियों ने बताया कि एक माह के अंदर पेंशन की स्वीकृति की तारीख से भुगतान चालू कर दिया जाएगा. रामगढ़ जिले के तीजा देवी को पारिवारिक पेंशन का भुगतान नहीं किए जाने पर संबंधित पदाधिकारी ने बताया कि साढ़े चार साल पुराने इस मामले में आवेदिका द्वारा लाइफ सर्टिफिकेट नहीं देने के कारण पेंशन के भुगतान पर रोक लगा दी गई थी. इसके उपरांत उनकी मौत हो गई उनके पुत्र ने पेंशन के एरियर भुगतान के लिए आवेदन दिया है. इसपर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है. इसके साथ पेंशन व सेवानिवृति से जुड़े अन्य मामलों में भी डॉ वर्णवाल ने कार्रवाई करने का निर्देश दिया.

जन संवाद में दर्ज समीक्षा के दौरान सूचना एवं जन संपर्क विभाग के अपर सचिव श्री  रमाकांत सिंह और पुलिस महानिदेशक के एआईजी शम्स तबरेज मौजूद थे.

स्वर्ण जयंती वर्ष का झारखंड : समृद्ध धरती, बदहाल झारखंडी

  झारखंड स्थापना दिवस पर विशेष स्वप्न और सच्चाई के बीच विस्थापन, पलायन, लूट और भ्रष्टाचार की लाइलाज बीमारी  काशीनाथ केवट  15 नवम्बर 2000 -वी...