यह ब्लॉग खोजें

गुरुवार, 29 अगस्त 2019

एनएसयूआई के प्रतिनिधिमंडल ने छात्रों से की मतदान की अपील


रांची। एस.एस मेमोरियल कॉलेज परिसर में रांची जोनल प्रभारी सह कॉलेज प्रभारी शारीक अहमद के अध्यक्षता में एनएसयूआई  की कॉलेज कमेटी का प्रतिनिधिमंडल  छात्र - छात्राओं से मिला औऱ आने वाले आगामी छात्र संघ चुनाव में  एनएसयूआई के पक्ष में मतदान करने कि अपील की।

राँची जोनल प्रभारी सह कॉलेज प्रभारी शारीक अहमद नें सभी कॉलेज परिसर के छात्र - छात्राओं से मिलते हुए कहा कि एनएसयूआई विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन हैं....आप लोग एनएसयूआई को सपोर्ट करें औऱ अपना बहूमूल्य मत देकर एनएसयूआई के प्रत्याशीयों को जिताए ताकि आने वाले समय में आप लोगों को कॉलेज परिसर में किसी भी प्रकार भी समस्या होगी तो आपके मत से विजय हुए छात्र प्रतिनिधि आपके समस्याओं का समाधान निकाल सकेंगें चाहे वो कॉलेज कि प्राचार्य से मिलना हो या राँची विश्विद्यालय के कुलपति से मिलने की बात हो।

इस मौक़े पर उपस्तिथि शारीक अहमद , मो.अमन अहमद , अशफाक अंसारी , फैजान खान , जानीशार अख्तर , मो.आरिफ , सूरज सिंह आदि लोग मौजूद थे।

चेंबर चुनावः कुणाल टीम ने जारी किया ब्राउजर

 

रांची। आज दिनांक 29 - 08 - 19 को लालपुर स्थित होटल लैंडमार्क में फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स के चुनाव को लेकर टीम कुणाल के द्वारा पत्रकार वार्ता आयेजित की गई।

पत्रकार वार्ता में वर्तमान अध्यक्ष दीपक मारू, पूर्व अध्यक्ष रंजीत गाड़ोदिया, राजस्थान होटल के मालिक निरंजन शर्मा, टीम कुणाल के कुणाल आजमानी, अनिल अग्रवाल, अश्विनी राजगढ़िया, धीरज तनेजा, दीनदयाल वर्णवाल, मनीष कुमार सराफ, मुकेश कुमार अग्रवाल, नवजोत अलंग, परेश गट्टानी, प्रवीण जैन छाबड़ा, प्रवीण लोहिया, पूजा ढाढा, राहुल मारू, राहुल साबू, राम बांगर, रोहित अग्रवाल, संजय अखौरी, सुमित जैन, विकास विजयवर्गीय, विमल फोगला,  विवेक अग्रवाल शामिल हुए।

नाम वापस लिए तीन प्रत्याशी ज्योति कुमारी, नितिन सराफ, अनिल गाड़ोदिया भी शामिल हुए।

पत्रकार वार्ता में टीम कुणाल के अध्यक्ष पद के दावेदार कुणाल आजमानी ने संयुक्त रूप से अपने टीम का ब्राउचर लांच किया।

पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कुणाल आजमानी ने कहा कि, हमारी सबसे पहली प्राथमिकता व्यापारी वर्ग की समस्या है, उनके समस्याओं का निदान करना हमारा कर्तव्य है। श्री आजमानी ने कहा कि, हमारी टीम चैंबर से जुड़ी सभी संस्थाओं के साथ बैठक करेगी और मझोले कारोबारी के साथ बैठक करेगी। उन्होंने कहा की, चैंबर के द्वारा जीरो कट बिजली को लेकर कड़े कदम उठाए जाएंगे, टीम कुणाल चैंबर के द्वारा लघु उद्योग एवं स्टार्टअप को बढावा दिया जाएगा। ऑनलाइन व्यापार के आने के वजह से कमजोर पड़ रही है खुदरा व्यापारियों के समाधान के लिए चैंबर व्यापारिक पोर्टल शुरू करेगी। श्री कुणाल ने कहा की, हमारी टीम के लिए नेशन फर्स्ट, चैंबर सेकेंड, टीम लास्ट है। उन्होंने कहा कि इज ऑफ डूइंग में हमारी टीम सरकार के साथ समन्वय बना के काम करेगी। इको टूरिज्म को लेकर टीम कुणाल पहल करेगी। झारखंड में ज्यादा से ज्यादा निवेश हो इसके लिए टीम कुणाल जागरूकता अभियान चलाएगी, लाइसेंसों का मिनिमाजेशन एवं सरलीकरण, उद्योग एवं व्यापार नियामक आयोग के गठन का प्रयास, राँची से अंतरराष्ट्रीय विमान सेवा प्रारंभ करना, महिला उद्यमिता को बढ़ावा देना, मास्टर एवं जोनल प्लान के विसंगतियों को दूर करवाना ही हमारी टीम की प्राथमिकता है।

वर्तमान अध्यक्ष दीपक मारू ने कहा कि, टीम कुणाल सबसे बेहतरीन टीम में से है। टीम कुणाल में सभी युवा वर्ग के व्यवसायी है जो काफी ऊर्जा के साथ व्यापारियों की सेवा में तत्पर रहते है। उन्होंने कहा कि टीम कुणाल के सभी युवा बेहतर तरीके से चैंबर को संभाल सकेंगे यह विश्वास है। उन्होंने व्यवसायियों से आग्रह किया कि टीम कुणाल के पक्ष में मत कर के चैंबर को एक नया आयाम दे।

पूर्व अध्यक्ष रंजीत गाड़ोदिया ने कहा कि, व्यापारियों एवं चैंबर को लेकर टीम कुणाल का विजन काफी क्लियर है। बदलते दौर में टेक्नोलॉजी के साथ टीम कुणाल काफी आकर्षण के साथ काम कर रही है। यह बेहतर है आने वाले समय मे टीम कुणाल के युवा ही चैम्बर की नींव संभालेंगे।

पत्रकार वार्ता के बाद टीम कुणाल ने लालपुर, सर्कुलर रोड, हरिओम टावर, रेडियम रोड में पदयात्रा कर अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की।


धौताल अखाड़ा के अंतर्गत आने वाले सभी अखाड़ो की हुई बैठक



कर्मा पूजा और मुहर्रम एक ही दिन होने से बैठक में रही चर्चा का विषय

आपलोग मुहर्रम की तैयारी किजये, कही कोई समस्या नही है: पप्पू गद्दी


रांची।  धोताल अखाड़ा रांची की एक अहम बैठक मुहर्रम के जुलूस निकालने और समय की पाबंदी को लेकर आज दिनांक 29 अगस्त 2019 को गद्दी तंज़ीम हिंदपीढ़ी रांची में हुई। बैठक में धौताल अखाड़ा के अंतर्गत आने वाले सभी अखाड़ों, इमामबाडो के प्रतिनिधि शामिल हुए। बैठक की अध्यक्षता धौताल अखाड़ा के अध्यक्ष मनसूर गद्दी ने की और संचालन धौताल अखाड़ा के प्रमुख खलीफा जमशेद अली उर्फ पप्पू गद्दी और सेंट्रल मुहर्रम कमिटी के महासचिव अकिलुर्रह्मान ने संयुक्त रूप से किया। बैठक में जुलूस से संबंधित समस्याओं को सभी अखाड़ा के प्रतिनिधि ने अपने-अपने समस्या रखी। मोराबादी के लोगो ने कहा कि मोरहाबादी से लेकर मेन रोड तक पांच स्थान पर करमा पूजा का अखाड़ा रहता है और उसी स्थान से मोहर्रम का जुलूस निकलता है। क्योंकि कर्म और करमा पूजा उसी दिन है इसको देखते हुए कार्य किया जाए। जिस पर प्रमुख खलीफा पप्पू गद्दी ने कहा कि यह बात हम सीनियर एसपी को बताएंगे, और इसका हल निकाला जाएगा। वही लेक रोड अखाड़ा के लोगो ने कहा कि लेक रोड, पुरानी रांची, कांग्रेस रोड, के पास पूरा अंधेरा रहता है इसे देखा जाए। पुरानी रांची के पास करमा पूजा अखड़ा से मोहर्रम का जुलूस निकलता है इसे देखा जाय। जिस पर दो धौताल अखाड़ा के प्रमुख खलीफा जमशेद अली उर्फ पप्पू गद्दी ने कहा कि आप लोग मोहर्रम जुलूस की तैयारी कीजिए कहीं कोई समस्या नहीं होगी। सारी समस्या को हम देख लेंगे। आप लोगों ने जो समस्या बताई है हम इसकी जानकारी सीनियर एसपी, डीसी, और मुख्यमंत्री को भी देंगे। जय सिंह यादव ने कहा कि कोई भी पर्व बाधा नहीं बनेगा, हम धौताल अखाड़ा के सदस्य के तरह हैं। हम आपके स्वागत करने को महावीर चौक पर तैयार हैं। आप लोग वक्त पर जुलूस निकाले। बैठक में  उप खलीफा रोजन गद्दी, सचिव जमील गद्दी, संरक्षक मासूम गद्दी, बशीर गद्दी, साहेब अली, गुल मोहम्मद गद्दी, जुनैद गद्दी, सेंट्रल मुहर्रम कमिटी के महासचिव अकिलुर्रह्मान, कलीम गद्दी, तमो गद्दी, बल्लू गद्दी, गुलज़ार गद्दी, राजू गद्दी, अरशद गद्दी, मो हसन, मो शोएब खान, साद अंसारी, अब्दुल आरिफ, मो जलील, मो करीम खान, इकराम आलम, शादाब खान समेत धौताल अखड़ा के सभी लोग मौजूद थे।

संथाल परगना की महिलाओं को अतिरिक्त सिल्ंडर हेतु राशि हस्तांतरित

मुख्यमंत्री रघुवर दास ने उज्ज्वला दीदी सम्मेलन के माध्यम से उज्ज्वला योजना के तहत लाभान्वित किया
==================
मुख्यमंत्री ने संथालपरगना स्थित सभी अनुसूचित जाति व जनजाति छात्रावास में निःशुल्क गैस सिलिंडर और चूल्हा सौंपा।
राज्य में हुआ ऐसा पहली बार, संथालपरगना प्रमण्डल बना राज्य का पहला प्रमंडल
====================

प्रधानमंत्री 12 सितंबर को करेंगे साहेबगंज बंदरगाह का उद्घाटन, साहेबगंज बनेगा व्यापार का केंद्र

दुमका/रांची। उज्ज्वला दीदियों आपको प्रणाम और धन्यवाद। आप सभी में समाज के लिए कुछ करने की यह भावना एक सकारात्मक संदेश है। आपके माध्यम से गांव में LPG रसोईघर सुरक्षित होगा। साथ ही, आप वैसे परिवारों को उज्ज्वला योजना से आच्छादित करेंगी, जिनको योजना का लाभ नहीं मिल पाया है। ऐसे में कहा जा सकता है कि 30 सितंबर तक 10 लाख बहनों को LPG गैस कनेक्शन और चूल्हा देने के लक्ष्य को सरकार साध सकेगी। उज्ज्वला दीदियों को गांव में सुरक्षित रसोई घर प्रदान करने हेतु प्रशिक्षित किया जाएगा। इसके लिए रांची में सखी मंडल की 70 महिलाओं को 9 सितंबर से मास्टर ट्रेनर के रूप में प्रशिक्षित किया जाएगा, जो प्रखंड स्तर पर उज्ज्वला दीदियों को प्रशिक्षण देकर LPG के सुरक्षित इस्तेमाल में कुशल बनाएंगी। जिस प्रकार दुमका में उज्ज्वला दीदियों को पहचान पत्र निर्गत किया गया है, उस तरह पूरे राज्य की उज्ज्वला दीदियों को पहचानपत्र मिलेगा। ये बातें मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास ने दुमका में आयोजित संथालपरगना प्रमंडल स्तरीय उज्ज्वला दीदी सम्मेलन में कही।

बेटियों ने हर बार बढ़ाया झारखण्ड का मान

श्री रघुवर दास ने कहा कि खेल दिवस के अवसर पर संथाल परगना के साथ-साथ पूरे राज्य के सभी खिलाड़ियों को मैं बधाई देता हूं। आज झारखंड की पहचान कई क्षेत्रों में हो रही है। झारखंड के बेटियों और बेटों ने पूरे देश में खेल के क्षेत्र में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। उन्होंने कहा कि महिला शक्ति समाज की शक्ति है राज्य की शक्ति है महिला शक्ति को सशक्त कर ही हम एक बेहतर समाज राज्य और देश की कल्पना कर सकते हैं। महिला शक्ति को समाज की शक्ति और राज्य की शक्ति बनाना यही उज्जवला दीदी सम्मेलन का उद्देश्य है। 80 लाख सरकारी स्कूली बच्चों का यूनिफार्म बनना हो या नौनिहालों को गुणवत्ता पूर्ण रेडी टू ईट (Ready to Eat) उपलब्ध कराना या मिट्टी की डॉक्टर जो किसानों के खेतों की मिट्टी की जांच करे, सभी कार्य में राज्य की महिलाओं की मदद ली जा रही है ताकि उनके आर्थिक स्वावलंबन का मार्ग प्रशस्त हो सके।

महिलाएं महिलाएं फूलों झानो की तरह समाज को सशक्त करें
मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास ने कहा कि फूलों झानो ने जिस प्रकार इस देश के लिए अपनी जान दे दी । उनसे प्रेरणा लेकर, उन्हें आदर्श मानते हुए हमारी मां बहने भी सभी को जागरूक करने का कार्य करें । आदिवासी क्षेत्र में जागरूकता अभियान चलाएं हर एक आदिवासी बहनों को जागरूक कर समाज को सशक्त करें।

2017 में जिस बंदरगाह का शिलान्यास हुआ, 12 सितंबर 2019 को उसका उद्घाटन होगा, संथाल आगे बढ़ रहा है

मुख्यमंत्री ने कहा कि नया झारखण्ड, नया संथालपरगना के लिए नई सोच की जरूरत है। राज्य सरकार ने कदम आगे बढ़ा दिया है। आप आपको संथालपरगना में हो रहे विकास का सारथी बनना है। संथालपरगना के देवघर में एम्स में की शुरुआत जल्द होगी। दुमका स्थित मेडिकल कॉलेज में नामांकन प्रारम्भ ही चुका है। 100 छात्र मेडिकल की पढ़ाई अपने ही राज्य व प्रमण्डल या शहर में कर सकेंगे। विकास की इस कड़ी का आगे बढ़ाने प्रधानमंत्री 12 सितंबर को रांची आ रहें ताकि साहेबगंज स्थित बंदरगाह का उद्घाटन हो सके जिसका शिलान्यास उन्होंने वर्ष 2017 में किया था। बंदरगाह का उद्घाटन व जलमार्ग का शुभारंभ साहेबगंज को व्यपारिक केंद्र की रूप में पहचान देने और स्थानीय युवाओं को प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रोजगार उपलब्ध कराने का माध्यम बनेगा। संथाल को आगे बढ़ाना सरकार का लक्ष्य है। 12 सितंबर को ही प्रधानमंत्री रांची में नवनिर्मित विधानसभा भवन का भी उद्घाटन करेंगे।

सरकार का खजाना गरीब के लिए उपलब्ध है
श्री रघुवर दास ने कहा कि गरीब के लिए काम करने हेतु सरकार के पास खजाने की कोई कमी नहीं है। उज्ज्वला योजना के तहत अतिरिक्त रिफिल सरकार के इस इरादे और नियत का दर्शाता है। आयुष्मान भारत योजना से राज्य के 57 लाख परिवार को गोल्डेन कार्ड उपलब्ध कराने के लिए 400 करोड़ रुपये के अतिरिक्त बजट का प्रवधान किया गया। किसानों की समृद्धि व कृषि कार्य में आर्थिक मदद देने के लिए मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना का शुभारंभ हुआ। झारखण्ड को हर क्षेत्र में आगे ले जाना है और इस भावना से हम ओतप्रोत हैं।

सीईएम ने विकास की लंबी लकीर खींच दी है

मंत्री डॉ लुइस मरांडी ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राज्य में विकास की लंबी लकीर खींच दी गई है। गांव की महिलाओं में आत्मविश्वास का संचार हुआ है। अब वह सबल और आत्मनिर्भर बन रहीं हैं। वर्तमान सरकार का लक्ष्य अंतिम व्यक्ति तक विकास के माध्यम से पहुंचना है।
रसोई घर को धुआं मुक्त बनाया जा रहा है
सांसद दुमका श्री सुनील सोरेन ने कहा कि आयुष्मान भारत योजना, सुकन्या योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना समेत तमाम योजनाएं राज्य की जनता को लाभान्वित करने के लिए संचालित किया जा रहा है। केंद्र व राज्य सरकार के समन्वय से संपूर्ण विकास का प्रयास हो रहा है। उज्ज्वला योजना का उद्देश्य झारखण्ड की महिलाओं की रसोई को धुआं मुक्त बनाना है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सांकेतिक तौर पर शांति देवी, संतोषी मरांडी, निलमुनि देवी व रीना देवी को अतिरिक्त LPG रिफिल सुपुर्द किया। उज्ज्वला दीदियों को उनकी पहचान हेतु मुख्यमंत्री ने दीदियों को पहचान पत्र दिया। साथ ही आयुष्मान भारत योजना के तहत गोल्डेन कार्ड, सुकन्या योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, बिरसा आवास योजना, बाबा साहेब अंबेडकर आवास योजना के लाभुकों को मुख्यमंत्री ने लाभान्वित किया।

उज्जवला योजना के गैस कनेक्शन अभियान की सफलता के लिए मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास ने विभाग के अधिकारियों, पीडीएस डीलरों, राज्यस्तरीय जिलास्तरीय और प्रखंडस्तर के 20 सूत्री के सभी अधिकारियों और सदस्यों तथा उज्ज्वला दीदियों सहित सभी लोगों को बधाई दी है*

इस अवसर पर मंत्री डॉ लुइस मरांडी, मंत्री श्री राज पलिवार, मंत्री श्री रणधीर सिंह, दुमका सांसद श्री सुनील सोरेन, विधायक श्री अशोक भगत, विधायक श्री नारायण दास , विधायक श्री अमित मंडल, राज्य 20 सूत्री के श्री राकेश प्रसाद, आयुक्त संथालपरगना, पुलिस उपमहानिरीक्षक संथालपरगना, उपायुक्त दुमका, पुलिस अधीक्षक दुमका, उज्ज्वला दीदियां, सखी मंडल की महिलाएं व बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

लुईस मरांडी ने 727 ईसाई तीर्थयात्रियों बैंडल चर्च के दर्शन को भेजा कोलकाता

सीएम रघुवर दास ने दीं शुभकामनाएं
बुजुर्ग तीर्थयात्री ने कहा- रघुवर सरकार सबके लिए


रांची। समाज कल्याण मंत्री डॉ लुईस मरांडी ने मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत् संताल परगना प्रमंडल के ईसाई समुदाय के बुजुर्ग 241 तीर्थ यात्रियों को दुमका रेलवे स्टेशन से ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर विदा किया था। आज सभी तीर्थयात्रियों में कोलकाता में बैंडल चर्च में प्रार्थना अर्चना की। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने अपने एक संदेश में पूरे राज्य से ईसाई धर्मावलंबियों के बुजुर्ग 727 तीर्थ यात्रियों को अपनी शुभकामनाएं दी है। सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास ही सरकार का ध्येय है।सभी यात्री 31 अगस्त को यात्रा से वापस लौटेंगे।

मुख्यमंत्री के इस पहल पर ईसाई बुजुर्ग तीर्थयात्रियों ने कहा कि हमने कभी सोचा भी नहीं था की कोलकाता का बैंडल चर्च जा सकेंगे। इसके बारे में केवल सुना ही करते थे। हमें यकीन नहीं था कि कभी जाकर यहां प्रार्थना अर्चना कर सकेंगे। लोग कहते थे मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन का लाभ सरकार हम सबको नहीं देगी। पर, अब हमारी यह धारणा टूट गई है। रघुवर सरकार सबके लिए है। इसके लिए मुख्यमंत्री रघुवर दास के प्रति बहुत आभारी हैं।

श्री कृष्ण छठी समारोह का आयोजन


 रांची। युवा दस्ता महासमिति रांची महानगर के तत्वावधान में आज दिनांक 29 अगस्त 2019 को अपराहन 4:00 बजे बड़ा तलाब दुर्गा मंदिर सभागार में श्री कृष्ण जन्माष्टमी  महोत्सव के छठी समारोह का आयोजन किया गया।
 कार्यक्रम का शुभारंभ श्री महावीर मंडल रांची के पूर्व अध्यक्ष श्री राजीव रंजन मिश्रा एवं श्री हीरालाल साहू (श्री महावीर मंडल रांची के पूर्वउपाध्यक्ष) व विहिप के प्रांत मंत्री  डॉ वीरेंद्र साहू  युवा दस्ता महासमिति रांची महानगर के संरक्षक  मौलेश सिंह व  डॉ राजेश गुप्ता एवं सेंट्रल मुहर्रम कमेटी रांची महानगर के महासचिव मोहम्मद इस्लाम के द्वारा  दीप प्रज्वलन एवं श्री कृष्ण के चित्र पर पुष्पार्चरण  कर  किया गया।
   इस अवसर पर विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक संगठन से आए हुए सम्मानित पदाधिकारियों को पट्टा पहनाकर माला पहनाकर व पगड़ी पहनाकर स्वागत किया गया ।
 इस अवसर पर श्री महावीर मंडल रांची के पूर्व अध्यक्ष राजीव रंजन मिश्रा ने कहा की रांची में मनाए जाने वाले आगामी मोहर्रम ,दुर्गा पूजा ,कर्मा , तीज सहित अन्य  त्यौहार को हर्षोल्लास एवं सद्भावनापूर्ण ढंग से मनाया जाएगा। श्री मिश्रा ने कहा कि रांची झारखंड की राजधानी है राजधानी का सद्भावना पूरे प्रांत के लिए एक संदेश का काम करता है पूरे झारखंड के लिए यह गर्व का विषय होता है कि हम सभी धार्मिक पर्वों को मिलजुलकर एवं सद्भावना पूर्ण ढंग से मना कर एक समाज को एक अनूठा संदेश देते हैं उन्होंने कहा श्री कृष्ण का जन्म अधर्म का नाश एवं  धर्म का विजय पताका लगाने के लिए हुआ था उनके जीवन का अनुसरण कर हम अपने जीवन को सफल बना सकते हैं।
 इस अवसर पर उपस्थित सभी पदाधिकारियों के द्वारा सर्वसम्मति से संकल्प लिया गया की आगामी मुहर्रम एवं दुर्गा पूजा महापर्व को  भाईचारा एवं शांतिपूर्ण ढंग से मनाया जाएगा।

 इस अवसर पर सेंट्रल मुहर्रम कमेटी रांची महानगर के महासचिव मोहम्मद इस्लाम ने कहा पर्व  हमें भाईचारा का संदेश  देता है।
 कार्यक्रम का संचालन डॉ राजेश गुप्ता  एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉ वीरेंद्र साहू ने किया।

   
 बैठक में दुर्गा पूजा समिति के श्री हीरालाल साहू , गोपाल पारीक , लल्लू सिंह चैती दुर्गा पूजा महासमिति, कोकर दुर्गा पूजा समिति के रमेश सिंह एवं संतोष सिंह , नामकुम दुर्गा पूजा समिति से विनोद सिंह , सत्य अमरलोक से हेम सिंह ,हिंदपीरी दुर्गा पूजा समिति से विश्वजीत  घोष एवं राहुल सिन्हा , चुटिया महावीर मंडल से कैलाश केसरी एवं बाबूलाल ठाकुर , सुनील रंजन सहाय  , पुनदाग दुर्गा पूजा समिति से वृंद महतो एवं कृष्ण महतो , मोहर्रम कमेटी से साहेब अली , मोहम्मद इस्लाम , नेहरू खलीफा, मोहम्मद मसूद खलीफा , युवा दोस्तों से राजेश गुप्ता छोटू मौलेश सिंह ,अभय सिंह ,संदीप रजक, उमाशंकर ताती, अभिषेक कुमार, माही कुमार ,राहुल कुमार ,शक्ति सिंह एवं मोहम्मद रॉकी सहित दर्जनों दुर्गा पूजा समिति एवं युवा दस्ता के पदाधिकारी गण उपस्थित थे ।

कीचड़ भरे ऊबड़-खाबड़ कच्चे रास्ते पर चलने की विवशता



रांची। रांची नगर निगम के वार्ड न. 35 में स्थितृ इलाही नगर रोड न.-2 में नीचे खेतों के आसपास कई घर बने हैं। कुछ छोटी औद्योगिक इकाइयां भी हैं लेकिन आवागमन के लिए सड़क नहीं है। कीचड़ भरे उबड़-खाबड़ कच्चे रास्ते से लोगों को आवागमन करना पड़ता है। बैट्री में उपयोग आनेवाले डिस्टिल वाटर की पैकेजिंग की इकाई के मालिक उपेंद्र कुमार ने अपनी जेब से एक-डेढ़ लाख रुपये खर्च कर रास्ते के गड्ढे भरवाए और कल्भर्ट बनवाया है। इससे कुछ सुविधा हुई है लेकिन हालत फिर भी खराब है। राजू खान, शमीम खान, महफूज खान, आजाद, एमडी अख्तर, उपेंद्र कुमार, शबनम बानो, रूबी, सोनम आदि स्थानीय निवासियों ने बताया कि गर्मी और सर्दी के मौसम में तो फिर भी ग़नीमत है लेकिन बरसात के मौसम में तो घर से निकलना भी मुश्किल हो जाता है।
इस संबंध में वार्ड न. 35 के पार्षद झरी लिंडा ने बताया कि वह नया बसा हुआ इलाका है। इलाही नगर के बाकी इलाके तो पक्की सड़क से जुड़ चुके हैं लेकिन वह इलाका बचा हुआ है। नगर निगम में फंड की स्थिति को देखते हुए वे निगम को लिखेंगे और कोशिश करेंगे कि वहां के लोगों को पक्की सड़क की सुविधा मिल सके।

स्वर्ण जयंती वर्ष का झारखंड : समृद्ध धरती, बदहाल झारखंडी

  झारखंड स्थापना दिवस पर विशेष स्वप्न और सच्चाई के बीच विस्थापन, पलायन, लूट और भ्रष्टाचार की लाइलाज बीमारी  काशीनाथ केवट  15 नवम्बर 2000 -वी...